SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 29 Shift3 part2

एक खुदरा विक्रेता किसी वस्तु पर खरीदारों के लिए निम्नलिखित छूट योजनाएँ प्रदान करता है। कौन सी योजना ग्राहक के लिए सबसे कम फायदेमंद होगी?
i. 30% की छूट
ii. 22% की छूट और उसके बाद 8% की छूट
iii. 25% और 5% की क्रमिक छूट
A. योजना i
B. योजना ​ii और योजना ​iii
C. योजना ​iii
D. योजना ​ii

एक गणित परीक्षा में, दो छात्रों ने 95 अंक प्राप्त किए, छह छात्रों ने 90 अंक प्राप्त किए, तीन छात्रों ने 80 अंक प्राप्त किए, और एक छात्र ने 50 अंक प्राप्त किए। कक्षा के औसत अंक कितने थे?
A. 85
B. 82
C. 96.25
D. 78.75

एक खोखले अर्धगोले का व्यास 30 सेमी है। इसमें पानी किनारे तक भरा हुआ है। जब 0.75 सेमी त्रिज्या वाले प्रत्येक गोल शीशे के गोले को अर्धगोले में गिराया जाता है, तो पानी का 2/5 वाँ भाग बह जाता है। अर्धगोले में कितने शीशे के गोले गिराए गए थे?
A. 1575
B. 2250
C. 1600
D. 1380

निम्नलिखित दंड आलेख XYZ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 2015-2020 तक के धन के प्रवाह को दर्शाता है। 2015-2017 तक धन में वृद्धि की औसत दर (लगभग) की प्रतिशतता की गणना करें।

A. 16%
B. 15%
C. 32%
D. 30%

दो बेलनों के आधारों की त्रिज्याएँ और उनकी ऊँचाइयाँ क्रमशः 4 : 3 और 9 : 8 के अनुपात में हैं। उनके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 3 : 2
B. 4 : 5
C. 2 : 3
D. 5 : 6

एक पंसारी को ₹48 प्रति किग्रा मूल्य के दो किस्म के चावल के मिश्रण को बेचना है। उसे किस अनुपात में चावल मिलाना चाहिए ताकि यह विक्रय मूल्य प्राप्त हो सके, जब एक किस्म के चावल का मूल्य ₹42 प्रति किग्रा और दूसरी किस्म का मूल्य ₹60 प्रति किग्रा है?
A. 1 : 2
B. 2 : 1
C. 3 : 2
D. 4 : 2

₹20 में एक वस्तु बेचकर, एक व्यापारी को 10% का लाभ होता है। 30% लाभ अर्जित करने के लिए उसे अपना विक्रय मूल्य (₹ में, दो दशमलव स्थान तक) कितना बढ़ाना चाहिए?
A. 6.64
B. 3.64
C. 5.64
D. 4.64

1 km की एक गोलाकार दौड़ में, दो व्यक्ति X और Y क्रमशः 9 km/h और 18 km/h की गति से एक ही समय पर एक ही बिंदु से शुरू करते हैं। एक ही दिशा में दौड़ते समय वे पहली बार प्रारंभिक बिंदु पर कब मिलेंगे?
A. 400 सेकंड
B. 200 सेकंड
C. 180 सेकंड
D. 240 सेकंड

दो एथलीट X और Y एक वृत्ताकार पथ पर जॉगिंग कर रहे हैं जिसकी परिधि 500 m है। एथलीट X 18 km/h की गति से और Y 9 km/h की गति से विपरीत दिशाओं में जॉगिंग कर रहे हैं। वे पहली बार किस समय मिलेंगे?
A. 66.66 s
B. 50 s
C. 200 s
D. 27.77 s

गोपाल ने साधारण ब्याज पर निवेश किया गया धन 3 वर्षों में ₹16,150 और 4 वर्षों में ₹16,540 हो जाता है। उसके द्वारा निवेश की गई मूलधन राशि क्या थी?
A. ₹11,150
B. ₹16,150
C. ₹18,150
D. ₹14,980

निम्नलिखित डेटा तालिका देखें और प्रश्न का उत्तर दें। प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक 100 हैं।

खराब उपस्थिति के कारण प्रत्येक विषय से सात अंक काटने हैं। छात्र द्वारा प्राप्त कुल औसत अंक क्या होंगे?
A. 67
B. 56
C. 60
D. 65

16% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों में ₹240 का साधारण ब्याज अर्जित करने वाली राशि (₹ में) क्या होगी?
A. 375
B. 500
C. 800
D. 750

पहले 24 मैचों में, एक क्रिकेट खिलाड़ी का औसत 60 रन है। सभी 32 मैचों का कुल औसत 80 है। अंतिम 8 मैचों का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 140
B. 110
C. 120
D. 130

एक विक्रेता ने 5 रुपये प्रति कैंडी की दर से कैंडी खरीदीं। 20% लाभ कमाने के लिए उसे किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
A. ₹6.00
B. ₹5.50
C. ₹5.75
D. ₹5.25

एक लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 8580 cm2 है। यदि बेलन की ऊँचाई 15 cm है, तो वृत्ताकार आधार का व्यास (cm में) ज्ञात कीजिए। (\( = 22/7\) लीजिए)
A. 182
B. 137
C. 152
D. 91

अर्जुन ने तीन अलग-अलग तेलों को मिलाकर एक मिश्रण बनाया जिसकी लागत ₹25 प्रति लीटर है। तीन प्रकार के तेलों का अनुपात 1:5:2 था। यदि पहले और तीसरे प्रकार के तेल की प्रति लीटर लागत क्रमशः ₹20 और ₹30 थी, तो दूसरे प्रकार के तेल की प्रति लीटर (₹ में) लागत कितनी है?
A. 25
B. 28
C. 26
D. 24

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 9 Shift2 part2

₹2500 की राशि पर 4% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 240
B. 200
C. 160
D. 140

एक आदमी के प्रतिदिन काम के घंटे 10% बढ़ा दिए गए और उसकी प्रति घंटे की मजदूरी 5% बढ़ा दी गई। उसकी दैनिक आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
A. 10.3%
B. 12.2%
C. 5%
D. 15.5%

यदि P (P > 0) वह न्यूनतम संख्या है जिसे 7, 9 और 12 में से घटाया जाना चाहिए ताकि परिणामी संख्याएँ सतत समानुपात में हों, तो P है:
A. 10
B. 12
C. 3
D. 8

2³ × 3³ × 5² × 7², 2⁴ × 3² × 5³ × 7² और 3 × 5 × 7 × 11 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
A. 1260
B. 360
C. 105
D. 1155

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
46, 44, 40, 38, 34, 32, ?
A. 26
B. 28
C. 30
D. 24

एक कूट भाषा में, ‘ZHBN’ को ‘BEFI’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LFWJ’ को ‘NCAE’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘HVDK’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. KSIF
B. KTJD
C. JSHF
D. JTHD

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से VOAH, YPBK से संबंधित है। उसी प्रकार, RGDS, UHEV से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, IBXC निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. MDYG
B. NEZF
C. LCYF
D. KCZD

छह कर्मचारी धीरज, रोशन, सतीश, पवन, तरुण और नीरज एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। सतीश, पवन के ठीक दायें बैठा है। नीरज, सतीश के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। तरुण, नीरज के ठीक बायें बैठा है। केवल तरुण, नीरज और रोशन के बीच बैठा है। सतीश और रोशन के बीच कौन बैठा है?
A. पवन
B. नीरज
C. धीरज
D. तरुण

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे ? के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।

A.
B.
C.
D.

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। केवल C, G और E के बीच में बैठा है। E, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, F के ठीक बाईं ओर बैठा है। B, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. D
B. C
C. F
D. B

एक विशेष कूट भाषा में, ‘BUSY’ को ‘8642’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SIDE’ को ‘7536’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
A. 6
B. 4
C. 7
D. 5

एक विशेष कूट भाषा में, ‘I am infinite’ को ‘la ma ra’ के रूप में लिखा जाता है और ‘universe is infinite’ को ‘ra ba ta’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘infinite’ को कैसे लिखा जाता है?
A. ra
B. ta
C. ma
D. ba

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से TVRM, VUPN से संबंधित है। उसी प्रकार, ROEP, TNCQ से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, KOCB निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. NMAC
B. MNAC
C. MNBC
D. NMBC

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।
कथन:
सभी पिल्ले, कुत्ते हैं।
सभी कुत्ते, जानवर हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी जानवर, पिल्ले हैं।
II. कुछ कुत्ते, पिल्ले नहीं हैं।
A. केवल निष्कर्ष I निकलता है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II निकलते हैं
D. केवल निष्कर्ष II निकलता है

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 8 Shift2 part2

एक कूट भाषा में, ‘JSCQ’ को ‘MNJH’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘BYTE’ को ‘ETAV’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘SEWX’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. VZDO
B. VXDM
C. WXEM
D. WZEO

एक निश्चित तर्क के अनुसार 10, 6 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 14, 8 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार निम्नलिखित में से किससे 24 संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 16
B. 15
C. 11
D. 13

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:
कुछ मग, कप हैं।
कोई कागज, मग नहीं है।

निष्कर्ष:
(I) कुछ कप, मग हैं।
(II) कोई कागज, कप नहीं है।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं
B. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है
C. या तो निष्कर्ष (I) या (II) निकलता है
D. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के समान तरीके से संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(38, 31, 47)
(42, 35, 51)
A. (33, 24, 30)
B. (29, 21, 39)
C. (54, 47, 63)
D. (46, 60, 49)

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
24 × 12 – 5 ÷ 2 + 7 = ?
A. 3
B. 8
C. 5
D. 7

निम्नलिखित में से कौन-सा चिह्नों का परस्पर विनिमय दिए गए समीकरण को सही बना देगा?
25 − 63 ÷ 3 + 7 × 5 = 11
A. − और ×
B. + और ÷
C. + और −
D. ÷ और −

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
DEF, JKL, PQR, VWX, ?
A. YZB
B. UWZ
C. ZBE
D. BCD

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें जो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगा।

A.
B.
C.
D.

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

दी गई आकृति (X) किस विकल्प आकृति में अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाव की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

थर्मोहेलाइन परिसंचरण विश्व भर में निम्नलिखित में से किस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय कारक को सीधे प्रभावित करता है?
A. प्राकृतिक संसाधन
B. जलवायु
C. वायु प्रदूषण
D. भू-आकृतियाँ

बंगाल के उस समाज सुधारक का नाम बताइए जिसने हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 के अधिनियमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
A. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
B. रबीन्द्रनाथ टैगोर
C. सत्येंद्र नाथ बोस
D. स्वामी विवेकानंद

तीजन बाई किस नृत्य से जुड़ी हैं?
A. बागुरुम्बा
B. गरबा
C. झूमर
D. पंडवानी

कई जैविक प्रक्रियाएँ एंजाइमों द्वारा उत्प्रेरित होती हैं। पाचक एंजाइम कोशिका के किस भाग में मौजूद होते हैं?
A. राइबोसोम
B. गॉल्जी कॉम्प्लेक्स
C. माइटोकॉन्ड्रिया
D. लाइसोसोम

अपघटक द्वारा कार्बनिक पदार्थों को सरल यौगिकों में विघटित करने की प्रक्रिया का क्या नाम है?
A. अपघटन
B. प्रकाश संश्लेषण
C. श्वसन
D. किण्वन

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 19 Shift3 part2

निम्नलिखित में से कौन सा कथन स्वर्ण सिंह समिति के संबंध में सत्य नहीं है?
A. यह समिति इंदिरा गांधी के शासनकाल में स्थापित की गई थी।
B. 42वाँ संविधान संशोधन अधिनियम इसकी सिफारिशों पर आधारित था।
C. इसने नागरिकों के कर्तव्यों के रूप में नौ मदों का सुझाव दिया।
D. स्वर्ण सिंह समिति 1976 में स्थापित की गई थी।

चिप, कोंडोर, डफ और ड्राइवर किस खेल में प्रयुक्त होने वाले शब्द हैं?
A. घुड़सवारी पोलो
B. गोल्फ
C. शतरंज
D. तैराकी

297 ईसा पूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य के बाद किस शासक ने शासन किया?
A. कुमारगुप्त
B. बिन्दुसार
C. अशोक
D. कनिष्क

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, किस राज्य में सर्वाधिक लिंगानुपात है?
A. आंध्र प्रदेश
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. केरल

2023 में, भारत सरकार ने आर्द्रभूमियों के इष्टतम उपयोग को प्रोत्साहित करने और जैव विविधता, कार्बन भंडारण, पर्यावरण पर्यटन के अवसरों और स्थानीय समुदायों के लिए आय सृजन को बढ़ाने के लिए ‘अमृत धरोहर योजना’ को अगले ____________ में लागू करने का प्रस्ताव रखा।
A. सात वर्ष
B. दो वर्ष
C. तीन वर्ष
D. पाँच वर्ष

निम्नलिखित में से किस पुस्तक में लेखक ने होलोकॉस्ट और द्वितीय विश्व युद्ध की भयावहता का वर्णन किया है?
A. एक युवा लड़की की डायरी
B. मुझे पता है कि पिंजरे में बंद चिड़िया क्यों गाती है
C. मेरे पिता के सपने
D. स्वतंत्रता की लंबी यात्रा

निम्नलिखित में से किसको कुचीपुड़ी नृत्य के लिए संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार 2022 मिला?
A. कुमकुम लाल
B. मखन चंद्र बोरा
C. चरण गिरधर चंद
D. स्मिता राजेशभाई शास्त्री

निम्नलिखित पैरा एथलीटों में से, कौन सा एथलीट ऊँची कूद स्पर्धा से जुड़ा है?
A. अवनी लेखरा
B. दीपा मलिक
C. अजीत सिंह यादव
D. मारीयप्पन थंगवेलु

एम. बालमुरलीकृष्ण को 1991 में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?
A. हिंदुस्तानी संगीत
B. जैज़ संगीत
C. कर्नाटक संगीत
D. लोक संगीत

पांडिचेरी केंद्र शासित प्रदेश निम्नलिखित में से किस नदी बेसिन में स्थित है?
A. यमुना
B. कावेरी
C. महानदी
D. कृष्णा

0.26 ग्राम कार्बनिक यौगिक के पूर्ण दहन से 0.13 ग्राम जल प्राप्त हुआ। हाइड्रोजन की प्रतिशत संरचना ________ है।
A. 11.11%
B. 52.00%
C. 5.78%
D. 4.58%

राज्य विधानमंडल में किस सदन को निचला सदन माना जाता है?
A. विधान परिषद
B. लोकसभा
C. राज्यसभा
D. विधानसभा

जहाज महल नामक दो जलाशयों के बीच बने सुंदर दो मंजिला ‘जहाज महल’ का निर्माण किसने करवाया था?
A. सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक
B. सुल्तान गयासुद्दीन खिलजी
C. सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी
D. सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक

1347 ईस्वी में बहमनी साम्राज्य की स्थापना के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था?
A. मुबारक शाह खिलजी
B. बहलोल लोदी
C. गियासुद्दीन तुगलक
D. मुहम्मद बिन तुगलक

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश में 1000 पुरुषों पर 1037 महिलाओं का लिंगानुपात दर्ज किया गया था?
A. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
B. पुदुचेरी
C. चंडीगढ़
D. लक्षद्वीप

भारत के निम्नलिखित में से किस शहर में पहला सफल कपड़ा मिल स्थापित किया गया था?
A. मुंबई
B. चेन्नई
C. लखनऊ
D. कोलकाता

निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने भारत में एक संघीय न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किया था?
A. 1773 का विनियमन अधिनियम
B. 1935 का भारत सरकार अधिनियम
C. 1909 का भारतीय परिषद अधिनियम
D. 1919 का भारत सरकार अधिनियम

निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं है?
A. किसी व्यक्ति द्वारा दान के रूप में प्राप्त आय
B. अपने उद्यमशीलता कौशल के उपयोग के लिए एक परिवार द्वारा प्राप्त आय
C. अपनी पूँजी के उपयोग के लिए किसी व्यक्ति द्वारा प्राप्त आय
D. अपनी भूमि के उपयोग के लिए एक परिवार द्वारा प्राप्त आय

जॉन बील मेला निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है?
A. हरियाणा
B. अरुणाचल प्रदेश
C. असम
D. तेलंगाना

2023-24 में प्रस्तावित, आयकर अधिनियम, 1961 का कौन सी धारा 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयकर रिटर्न दाखिल करने से छूट देती है?
A. धारा 139A
B. धारा 234C
C. धारा 80C
D. धारा 194P

Leave a Comment

error: