SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 30 Shift2 part2

₹2500 की राशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 800
B. 840
C. 740
D. 760

13.2 मीटर व्यास और 14 मीटर ऊँचाई वाले एक शंक्वाकार तम्बू में, गेहूँ की कितनी पूरी बोरीयाँ खाली की जा सकती हैं, यदि प्रत्येक बोरी में गेहूँ के लिए आवश्यक स्थान 29.04 घन मीटर है? [ \( = {22}7 \) का प्रयोग करें]
A. 25
B. 28
C. 22
D. 21

एक कपड़े की दुकान पर एक बैनर में विज्ञापन दिया गया है ‘2 खरीदें और 5 पाएँ’। दुकानदार ने सभी शर्ट एक ही मूल्य अंकित किया है। गौरव उसका रिश्तेदार था और दुकानदार ने उसे कुल बिल पर अतिरिक्त 2% की छूट दी है। गौरव ने 5 शर्ट खरीदीं और ₹1,274 का भुगतान किया। प्रत्येक शर्ट का अंकित मूल्य क्या है?
A. ₹520
B. ₹260
C. ₹630
D. ₹650

1 से 51 तक (दोनों शामिल) की विषम संख्याओं का औसत क्या होगा?
A. 24
B. 26
C. 25
D. 26.5

12 सेमी त्रिज्या और 49 सेमी ऊँचाई वाले एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
[प्रयोग करें \( = {22}7 \)]
A. 3120 सेमी2
B. 5260 सेमी2
C. 3696 सेमी2
D. 6336 सेमी2

पहले 9 पूर्ण संख्याओं का औसत है:
A. 3
B. 4.5
C. 5
D. 4

एक कर्मचारी के वेतन में पहले 30% की वृद्धि की जाती है और बाद में 28.5% की कमी की जाती है। उसके वेतन में कुल परिवर्तन क्या है?
A. 9.05% की कमी
B. 7.05% की कमी
C. 6.05% की वृद्धि
D. 8.05% की वृद्धि

अमन, भीमा और रहमान क्रिकेट खेलते हैं। अमन के रनों और भीमा के रनों का अनुपात 5:4 है, तथा भीमा के रनों और रहमान के रनों का अनुपात भी 5:4 है। उन्होंने कुल मिलाकर 549 रन बनाए हैं। रहमान ने कितने रन बनाए हैं?
A. 132
B. 158
C. 108
D. 144

₹7.20/किग्रा वाले चावल को ₹5.70/किग्रा वाले चावल के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि मिश्रण का मूल्य ₹6.30/किग्रा हो जाए?
A. 2 : 3
B. 1 : 3
C. 3 : 4
D. 4 : 5

राघव दो अलग-अलग व्यक्तियों को ₹9,600 और ₹11,800 साधारण ब्याज पर समान समय के लिए क्रमशः 7% प्रति वर्ष और 8% प्रति वर्ष की दर से उधार देता है। यदि उसे दोनों से कुल ₹9,696 ब्याज प्राप्त हुआ है, तो ज्ञात कीजिए कि किस अवधि के लिए धनराशि उधार दी गई थी।
A. 10 वर्ष
B. 8 वर्ष
C. 6 वर्ष
D. 12 वर्ष

एक पुलिसकर्मी 50 मीटर की दूरी पर एक चोर को देखता है और 7 मीटर/सेकंड की गति से उसका पीछा करना शुरू कर देता है, जबकि चोर 5 मीटर/सेकंड की गति से भागता है। चोर को पकड़े जाने पर उसके द्वारा तय की गई दूरी (मीटर में) क्या है?
A. 125
B. 150
C. 175
D. 100

एक दुकानदार एक वस्तु को 4% लाभ पर बेचता है। यदि उसने वस्तु को 5% कम मूल्य पर खरीदा होता और ₹30 अधिक पर बेचा होता, तो उसे 12% का लाभ हुआ होता। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 1,232
B. 1,200
C. 1,260
D. 1,250

16 व्यक्तियों में से 14 व्यक्तियों का औसत वजन 75 किलोग्राम है। शेष दो व्यक्तियों का कुल वजन सभी 16 व्यक्तियों के औसत वजन से 48 किलोग्राम अधिक है। शेष दो व्यक्तियों का औसत वजन ज्ञात कीजिए।
A. 66.6 किलोग्राम
B. 48.6 किलोग्राम
C. 54.6 किलोग्राम
D. 60.6 किलोग्राम

\(221/488\) का न्यूनतम रूप क्या है?
A. \(121/488\)
B. \(221/488\)
C. \(121/288\)
D. \(221/288\)

एक विक्रेता कुछ केले 6 के ₹5 में खरीदता है और उन्हें 4 के ₹3 में बेच देता है। उसका हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 12%
B. 10%
C. 8%
D. 15%

लोहे की एक गोलाकार गेंद बनाई जानी है। यदि गेंद की त्रिज्या 3 सेमी है और लोहे का प्रति सेमी3 भार 30 ग्राम है, तो गेंद का भार क्या होगा?
A. 1080\(\) ग्राम
B. 104\(\) ग्राम
C. 1040\(\) ग्राम
D. 108\(\) ग्राम

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 30 Sept 2024 Shift2

दिया गया दंड आलेख परीक्षा I और परीक्षा II में पाँच छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाता है। प्रश्न का उत्तर देने के लिए दंड आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।

यदि परीक्षा-I में सुरेश द्वारा प्राप्त अंकों में मूल अंकों का 14% बढ़ा दिया जाए, तो परीक्षा-I में उसका नया अनुमानित प्रतिशत क्या होगा यदि परीक्षा-I में अधिकतम अंक 140 थे?

A. 41%
B. 38%
C. 57%
D. 47%

निम्नलिखित तालिका पाँच छात्रों (A,B,C,D और E) द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाती है। (अधिकतम अंक विषयों के साथ दिए गए हैं)

छात्र E द्वारा अंग्रेजी प्राप्त अंकों की तुलना में छात्र A ने अंग्रेजी में कितने अधिक या कम अंक प्राप्त किए हैं?

A. 20 कम
B. 15 कम
C. 20 और
D. 15 और

16% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों में ₹360 का साधारण ब्याज अर्जित करने वाली राशि (₹ में) क्या होगी?
A. 725
B. 1850
C. 1125
D. 2250

एक व्यक्ति 20 किमी/घंटा की गति से तिरुपति से तिरुमला जाता है और 4 किमी/घंटा की गति से वापस आता है। यदि पूरी यात्रा में 24 घंटे लगे, तो तिरुमला और तिरुपति के बीच की दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. 25
C. 80
D. 30

एक कूट भाषा में, ‘PINK’ को ‘WFUH’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DORM’ को ‘KLYJ’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘BUGI’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. JROF
B. KSNE
C. KSOE
D. IRNF

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष 1 और 2 दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ जीन्स, पैंट हैं
कोई भी पैंट, शर्ट नहीं है
कुछ शर्ट, टी-शर्ट हैं
निष्कर्ष:
1. कुछ टी-शर्ट, शर्ट हैं
2. कुछ टी-शर्ट, जीन्स हैं
A. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं
B. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से HLTE, DHPA से संबंधित है। उसी प्रकार, VBNW, RXJS से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MUXK निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. IQTG
B. IQSF
C. JRUG
D. IPSF

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
2 ÷ 90 × 5 − 4 + 10 = ?
A. 30
B. 35
C. 29
D. 37

एक विशेष कूट भाषा में, ‘JUGS’ को ‘3715’ और ‘GOLD’ को ‘6524’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘G’ के लिए कूट क्या है?
A. 5
B. 6
C. 1
D. 4

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। F, C के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। E, A और C का निकटतम पड़ोसी है। G, D के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। B की स्थिति G के संबंध में क्या है?
A. बाईं ओर दूसरा
B. ठीक दाईं ओर
C. दाईं ओर दूसरा
D. दाईं ओर तीसरा

निम्नलिखित में से चिह्नों के किस आदान-प्रदान से दिया गया समीकरण सही हो जाएगा?
96 × 8 – 15 ÷ 5 + 100 = 37
A. – और +
B. × और –
C. ÷ और ×
D. × और +

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने और पैटर्न को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

A, B, C, D, E, और G केंद्र के सम्मुख एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E के दाईं ओर से गिने जाने पर E और F के बीच केवल 3 लोग बैठे हैं। A और D दोनों G के निकटतम पड़ोसी हैं। B, C के ठीक दाईं ओर बैठा है। B और D के बीच केवल 1 व्यक्ति बैठा है। A के दाईं ओर से गिने जाने पर A और E के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. 2
B. 4
C. 1
D. 3

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 22 Shift3 part2

एक निश्चित तर्क के अनुसार 79, 164 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 98, 183 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, निम्नलिखित में से किससे 112 संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 197
B. 187
C. 182
D. 195

दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति ? के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
सभी सेब, आम हैं।
कोई भी आम, कीवी नहीं है।

निष्कर्ष:
(I) कोई भी सेब, कीवी नहीं है।
(II) कोई भी कीवी, आम नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

एक विशेष कोड भाषा में, ‘HOME’ को ‘5317’ के रूप में कोडित किया जाता है और ‘EAST’ को ‘6528’ के रूप में कोडित किया जाता है। दी गई कोड भाषा में ‘E’ के लिए कोड क्या है?
A. 8
B. 5
C. 7
D. 6

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
CEB, GHE, KKH, ONK, ?
A. TQQ
B. TQN
C. SQO
D. SQN

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

नीचे दिए गए चित्र में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने के लिए विकल्प आकृति का चयन करें ताकि पैटर्न पूरा हो सके।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
4, 10, ?, 82, 244, 730, 2188
A. 21
B. 28
C. 38
D. 20

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से AFKO, CHMQ से संबंधित है। उसी प्रकार, ILRS, KNTU से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BDGI निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. HDJI
B. DFIK
C. RTUI
D. SIND

एक निश्चित तर्क के अनुसार 20, 401 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 15, 226 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 18 संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 364
B. 352
C. 325
D. 346

एक विशेष कूट भाषा में, ‘PEN’ को ’16-05-14′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘CAR’ को ’03-01-18′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘KITE’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 11-10-20-04
B. 10-09-20-05
C. 10-12-20-03
D. 11-09-20-05

हिंदी उपन्यास ‘झूठा सच’ किसने लिखा है?
A. यशपाल
B. जैशंकर प्रसाद
C. श्रीलाल शुक्ल
D. प्रेमचंद

‘अट्टोलू ईदू’ निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. दादरा और नगर हवेली
C. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
D. लक्षद्वीप

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश में दूसरी सबसे अधिक साक्षरता दर है?
A. लक्षद्वीप
B. चंडीगढ़
C. दमन और दीव
D. अंडमान और निकोबार

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 5 Shift2

दौलताबाद में स्थित चांद मीनार 210 फीट ऊँचा शंक्वाकार मीनार है जो _____ मंजिला है।
A. चार
B. छह
C. तीन
D. पाँच

निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल और क्षार के लिए एक प्राकृतिक सूचक है?
A. कड़ी पत्ता का पेड़
B. गुड़हल
C. कवक
D. शैवाल

पंडित शारंगदेव द्वारा रचित भारतीय शास्त्रीय संगीत का कौन सा ग्रंथ है?
A. संगीत मकरंद
B. संगीत समयसार
C. संगीत रत्नाकर
D. संगीत तरंग

भारतीय सुधारक ज्योतिराव फुले मुख्य रूप से भारतीय समाज के किस सामाजिक बुराई के आलोचक थे?
A. गरीबी
B. सती प्रथा
C. बाल विवाह
D. जाति भेदभाव

निम्नलिखित में से किस राज्य में द्विसदनीय (दो सदनों वाला) राज्य विधानमंडल है?
A. कर्नाटक
B. गोवा
C. पश्चिम बंगाल
D. पंजाब

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?
A) 1833 के चार्टर अधिनियम ने बंगाल के गवर्नर-जनरल के पदनाम को बदलकर भारत का गवर्नर-जनरल कर दिया।
B) लॉर्ड विलियम बेंटिंक भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।
A. न तो A और न ही B
B. केवल B
C. केवल A
D. A और B दोनों

कबड्डी में अंक अर्जित करने के लिए रेडर को जिस रेखा को पार करना होता है, उसके लिए क्या शब्द प्रयुक्त होता है?
A. बाऊल्क रेखा
B. आधी रेखा
C. बोनस रेखा
D. मध्य रेखा

दिए गए संकेतों के आधार पर व्यक्तित्व की पहचान करें:
i) वह एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी हैं।
ii) उन्हें 2016 का पद्म श्री पुरस्कार मिला है।
A. पद्मजा रेड्डी
B. प्रतिभा प्रहलाद
C. पद्मा शर्मा
D. अरुणा मोहंती

निम्नलिखित में से कौन सा लोक नृत्य बिसागु उत्सव के दौरान किया जाता है?
A. भोरताल
B. झूमुर
C. बागुरम्बा
D. बिहू नृत्य

सायनोबैक्टीरिया किस डोमेन से संबंधित हैं?
A. प्राथमिक उपभोक्ता
B. उत्पादक
C. अपघटक
D. तृतीयक उपभोक्ता

10 अप्रैल 2023 को, भारत सरकार ने ‘विब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के माध्यम से गाँवों में पर्यटन अवसंरचना और सुविधाओं का शुभारंभ किया।
A. सीमावर्ती
B. रेगिस्तानी
C. पहाड़ी
D. तटीय

रोहन बोपन्ना किस वर्ष लॉन टेनिस की पुरुष युगल श्रेणी में विश्व में नंबर एक बने?
A. 2015
B. 2024
C. 2017
D. 2023

समुद्री गर्त या समुद्र तल पर संकीर्ण अवनमन किस कारण से बनते हैं?
A. सुनामी
B. थर्मोहेलाइन परिसंचरण
C. ज्वारीय धाराएँ
D. विवर्तनिक गतिविधि

संख्या 0.002609 में सार्थक अंकों की संख्या ______ है।
A. चार
B. सात
C. छह
D. तीन

निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के मूल कर्तव्यों का एक प्रमुख लक्षण नहीं है?
A. यह न्यायोचित नहीं है।
B. मूल अधिकारों और मूल कर्तव्यों में स्पष्ट अंतर है।
C. मूल कर्तव्य नागरिक और नैतिक दोनों प्रकृति के हैं।
D. ये कानून द्वारा लागू होते हैं और अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

स्मारकों का उनके संबंधित निर्माताओं से मिलान कीजिए।

स्मारक निर्माता
A दिल्ली में जामा मस्जिद 1 बाबर
B इलाहाबाद का किला 2 शेर शाह
C किला कुन्हा मस्जिद 3 शाहजहाँ
D संभल में जामा मस्जिद 4 अकबर

A. A-4, B-1, C-2, D-3
B. A-3, B-4, C-2, D-1
C. A-3, B-2, C-4, D-1
D. A-2, B-1, C-3, D-4

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023 (एक प्रगति समीक्षा) के अनुसार, बिहार राज्य में कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत बहुआयामी रूप से गरीब है (हेडकाउंट अनुपात)?
A. 36.12%
B. 45.98%
C. 40.54%
D. 33.76%

निम्नलिखित में से कौन सी नदी मध्य प्रदेश से होकर बहती है?
A. श्योक
B. शारदा
C. भीमा
D. बेतवा

जुलाई 2023 तक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन थे?
A. राजनाथ सिंह
B. अजित डोभाल
C. राजीव गौबा
D. संजीव सान्याल

कच्छ की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कौन सा बंदरगाह मुंबई बंदरगाह पर दबाव कम करने में मदद करता है?
A. हल्दिया
B. कोलकाता
C. कंदला
D. कोच्चि

SAPAP (SHGs के लिए दक्षिण एशिया गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम) में सशक्तिकरण मॉडल के तीन घटक क्या हैं?
A. सामाजिक गतिशीलता, आर्थिक विकास और शिक्षा
B. सामूहिक सशक्तिकरण, पूँजी निर्माण और गरीबी उन्मूलन
C. सार्वजनिक संसाधन आवंटन, क्षमता निर्माण और सूक्ष्म वित्त
D. सामाजिक गतिशीलता, पूँजी निर्माण और गरीबों का क्षमता निर्माण

हड़प्पा संस्कृति के स्थलों में से एक हड़प्पा, स्वतंत्रता-पूर्व भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में पाया गया था?
A. पंजाब
B. बलूचिस्तान
C. सिंध
D. संयुक्त प्रांत

Leave a Comment

error: