SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 8 Shift1 part2

एक क्रिकेट टीम के 11 खिलाड़ियों की औसत आयु 2 महीने बढ़ जाती है, जब उनमें से दो खिलाड़ी जिनकी आयु क्रमशः 20 वर्ष और 21 वर्ष है, को दो नए खिलाड़ियों से बदल दिया जाता है। दो नए खिलाड़ियों की औसत आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
A. 18\(5/12\)
B. \(215{12}\)
C. 18\(1/4\)
D. 20\(1/2\)

₹3000 की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 400
B. 360
C. 300
D. 320

पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का औसत वजन (किग्रा में) ज्ञात कीजिए, जिनके वजन क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 70 किग्रा और 39 किग्रा हैं:
A. 49.8
B. 52.8
C. 51.8
D. 50.8

15 सेमी आंतरिक त्रिज्या वाले एक अर्धगोलाकार कटोरे में द्रव भरा है। इस द्रव को 5 सेमी व्यास और 6 सेमी ऊँचाई वाली बेलनाकार बोतलों में भरा जाना है। कटोरे को खाली करने के लिए आवश्यक बोतलों की संख्या ज्ञात कीजिए। 
A. 40
B. 30
C. 60
D. 50

₹2500 की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज दर से 6 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 410
B. 390
C. 490
D. 450

एक कंप्यूटर का मूल्य पहले वर्ष में 10% बढ़ जाता है, दूसरे वर्ष में 5% घट जाता है और तीसरे वर्ष में 8% बढ़ जाता है। यदि मूल मूल्य ₹50,000 था, तो अंतिम मूल्य (₹ में) है:
A. 56,430
B. 55,100
C. 54,120
D. 55,830

70 और 90 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
A. 2
B. 5
C. 7
D. 10

7 के पहले छह गुणजों का औसत है:
A. 24.5
B. 23.2
C. 22.4
D. 25.1

दूध और पानी का 21 लीटर का मिश्रण है। मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 4:3 है। इस मिश्रण में कितना पानी (लीटर में) मिलाया जाए ताकि परिणामी मिश्रण में 50% पानी हो जाए?
A. 4
B. 1
C. 3
D. 2

यदि क्रमागत रूप से 25% और 15% की छूट दी जाती है, तो कुल छूट प्रतिशत क्या होगा?

A. 36.20%
B. 36.25%
C. 36.10%
D. 36.15%

एक लकड़ी का खिलौना एक गोले के आकार का है जिसका व्यास 28 सेमी है। इसकी सतह को 50 पैसे प्रति सेमी² की दर से पॉलिश कराने का खर्च ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए)
A. ₹1,234
B. ₹1,232
C. ₹1,236
D. ₹1,230

अल्फ्रेड एक पुराना स्कूटर ₹4,700 में खरीदता है और उसकी मरम्मत पर ₹800 खर्च करता है। यदि वह स्कूटर को ₹5,800 में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत है
A. 4.5%
B. \(54/11\%\)
C. \(65/11\%\)
D. \(55/11\%\)

एक चोर ने एक पुलिसवाले को देखा और वह 12 मीटर/सेकंड की गति से भागने लगा। एक निश्चित समय के बाद, पुलिसवाला 18 मीटर/सेकंड की गति से चोर के पीछे भागने लगता है। यदि पुलिसकर्मी ने चोर को पकड़ने के लिए 540 मीटर की दूरी तय की,,तो कितने समय (सेकंड में) के बाद पुलिसकर्मी दौड़ना शुरू करता है?
A. 10
B. 12
C. 15
D. 18

तीन कारों की गति का अनुपात 5 : 3 : 4 है। समान दूरी तय करने में इन कारों द्वारा लिए गए समय का अनुपात कितना है?
A. 12 : 20 : 15
B. 10 : 13 : 15
C. 16 : 13 : 15
D. 12 : 13 : 15

लक्ष्मण द्वारा ₹9,50,000 का एक फ्लैट 8% लाभ पर भरत को बेचा जाता है। यदि भरत इसे 3% हानि पर लक्ष्मण को वापस बेच देता है, तो पूरे लेनदेन में लक्ष्मण का लाभ/हानि (₹ में) ज्ञात कीजिए। 
A. लक्ष्मण को ₹30,780 का लाभ होता है
B. लक्ष्मण को ₹50,200 का लाभ होता है
C. लक्ष्मण को ₹45,220 का लाभ होता है
D. लक्ष्मण को ₹45,220 की हानि होती है

एक आदमी अपनी साइकिल से 12.5 सेकंड में 75 मीटर की दूरी तय करता है। उसकी गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 21.6
B. 15.5
C. 11.1
D. 6

सारणी का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए:

ऊँचाई (सेमी में) लड़कियों की संख्या
110 से कम या बराबर 15
115 से कम या बराबर 24
120 से कम या बराबर 31
125 से कम या बराबर 43
130 से कम या बराबर 54
135 से कम या बराबर 68

125 सेमी से अधिक ऊंचाई वाली लड़कियों की संख्या ज्ञात कीजिए?
A. 19
B. 23
C. 14
D. 25

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 28 Shift1

एक आयताकार खेत का क्षेत्रफल 396 वर्ग मीटर है, जिसकी भुजाओं का अनुपात 11 : 9 है। आयताकार खेत का परिमाप क्या है?
A. 76 मीटर
B. 80 मीटर
C. 78 मीटर
D. 74 मीटर

राकेश, समर्थ को साधारण ब्याज दर पर 6 वर्षों के लिए एक राशि उधार देता है। 6वें वर्ष के अंत में, समर्थ ने राकेश को राशि चुकाने के लिए राशि का (8)/(7) भाग भुगतान किया है। प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर कितनी थी?
A. \(27/21\%\)
B. \(23/20\%\)
C. \(21/12\%\)
D. \(28/21\%\)

निम्नलिखित दंड आलेख एक स्कूल की पाँच कक्षाओं (VI से X) के वार्षिक परिणामों को दर्शाता है। दंड आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 

दी गई पाँच कक्षाओं में छात्रों की औसत संख्या क्या है?
A. 44
B. 47
C. 57
D. 53

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं/करते हैं।”

कथन:

  1. कुछ पौधे, चट्टान हैं।
  2. कोई भी सब्जी, पौधा नहीं है। 

निष्कर्ष:
I. कोई भी सब्जी, पत्थर नहीं है।
II. कुछ चट्टानें, पौधे हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

JT79 एक निश्चित तरीके से DN71 से संबंधित है। उसी तरह, KU22, EO14 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LV71 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. FP63
B. FP66
C. PF66
D. PF63

दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाता है।

A.
B.
C.
D.

सात व्यक्ति S, E, C, T, I, O और N एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E, N के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है, जबकि N, S के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। S के दाएँ से गिनने पर S और O के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C, E के ठीक दाएँ बैठा है, जबकि T, O के ठीक बाएँ बैठा है। I के ठीक दाएँ कौन बैठा है?
A. C
B. O
C. T
D. S

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
7 12 16 30 34 66 70 ?
A. 136
B. 138
C. 142
D. 140

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘+’ को परस्पर बदल दिया जाए?
23 ÷ 18 + 150 × 50 – 44 = ?
A. 455
B. 545
C. 485
D. 515

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WORD’ को ‘7135’ के रूप में तथा ‘RISE’ को ‘4658’ के रूप में लिखा जाता है।
दी गई कूट भाषा में ‘R’ का कूट क्या है?
A. 3
B. 5
C. 4
D. 6

विकल्पों में दी गई उस आकृति को पहचानिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला पूरी हो जाएगी।
 

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को परस्पर बदलना चाहिए?

( 28 × 2 ) 16 × 6 + 8 × 3 + 5 × 7 = 39
(नोट: अदला-बदली सम्पूर्ण संख्या की होनी चाहिए, किसी संख्या के अलग-अलग अंकों की नहीं।)
A. 5 और 3
B. 8 और 7
C. 6 और 7
D. 2 और 3

दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं/करते हैं।

कथन:
सभी कद्दू, मटन हैं।
सभी मटन, मछलियाँ हैं।

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 15 Shift3

निष्कर्ष:
(I) कुछ मछलियाँ, मटन हैं।
(II) सभी कद्दू, मछलियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BENT’ को ‘4628’ के रूप में और ‘EARS’ को ‘5471’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ का कूट क्या है?
A. 7
B. 4
C. 6
D. 5

एक निश्चित तर्क के अनुसार 14, 68 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 17, 83 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 21, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 101
B. 105
C. 107
D. 103

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E के दाईं ओर से गिनने पर E और A के बीच केवल 3 व्यक्ति बैठे हैं। B, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। G, F के ठीक बाईं ओर बैठा है। B के दाईं ओर से गिनने पर B और G के बीच केवल 2 व्यक्ति बैठे हैं। C, E का निकटतम पड़ोसी है। E के संबंध में D की स्थिति क्या है?
A. दायें से तीसरा 
B. बायें से दूसरा 
C. दायें से दूसरा 
D. बायें से तीसरा 

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘I play football’ को ‘ku ch ta’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘he play cricket’ को ‘al bi ta’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘play’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?

A. ku
B. al
C. bi
D. ta

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

BXL, DVN, FTP, ?, JPT
A. GRR
B. GRS
C. HRR
D. HST

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LIKE’ को ‘1576’ के रूप में और ‘LINK’ को ‘6581’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 6
B. 5
C. 7
D. 1

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित तर्क के अनुसार 3, 15 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 12, 60 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 5 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 25
B. 35
C. 30
D. 32

विकल्पों में से वह आकृति चुनिए जो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है तथा तार्किक रूप से शृंखला को पूरा कर सकती है।
 

A.
B.
C.
D.

EF26 एक निश्चित तरीके से JK33 से संबंधित है। उसी तरह, TU27, YZ34 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, JK28 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. OP35
B. OP36
C. PO35
D. PO36

जल चक्र में, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में महासागरों, झीलों और नदियों में मौजूद तरल जल गैसीय रूप में परिवर्तित हो जाता है। इस प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
A. वाष्पीकरण
B. वर्षण
C. गलना
D. संघनन

स्वच्छ भारत मिशन किस स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर शुरू किया गया था?
A. भगत सिंह
B. सुभाष चंद्र बोस
C. चंद्रशेखर आजाद
D. महात्मा गांधी

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में हिंदू आबादी का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. बिहार
B. मध्य प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

2023 में भारतीय ललित कला अकादमी, सैन डिएगो द्वारा नृत्य सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित भरतनाट्यम गुरु _______ हैं।
A. सैलाजा
B. रतिकांत मोहापात्रा
C. विद्या सुब्रमण्यन
D. हेमा राजगोपालन

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 4 Shift1 part2

भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में उल्लेख है कि प्रत्येक मंत्री और भारत के महान्यायवादी को संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में बोलने और भाग लेने का अधिकार होगा?
A. अनुच्छेद 86
B. अनुच्छेद 87
C. अनुच्छेद 89
D. अनुच्छेद 88

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
A. सरदार वल्लभभाई पटेल
B. लाल बहादुर शास्त्री
C. जवाहरलाल नेहरू
D. महात्मा गांधी

किस व्यक्ति को ‘कर्नाटक संगीत पितामह’ के रूप में सम्मानित किया जाता है?
A. जगन्नाथ दास
B. पुरंदर दास
C. गोपाल दास
D. विजय दास

पोषक तत्वों के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

कथन A: C, H, O, N, P और K वृहद पोषक तत्व हैं।
कथन B: Fe, Mn, Ni, Co और Mo सूक्ष्म पोषक तत्व हैं।
कथन C: सूक्ष्म पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए आवश्यक नहीं हैं।
A. सभी कथन A, B और C
B. केवल कथन B और C
C. केवल कथन A और B
D. केवल कथन A और C

अभियान ‘एक तारीख़, एक घंटा, एक साथ’ किस अवसर से जुड़ा है?
A. अम्बेडकर जयंती
B. सरदार पटेल जयंती
C. विवेकानंद जयंती
D. गांधी जयंती

नीचे दो रासायनिक समीकरण दिए गए हैं:
Zn (s) + CuSO₄ (aq) → ZnSO₄ (aq) + Cu (s)
Pb (s) + CuCl₂ (aq) → PbCl₂ (aq) + Cu (s)

दोनों ही मामलों में कॉपर अपने यौगिक रूप से क्यों अलग हो जाता है?

A. जिंक और लेड तत्व रूप में अस्थिर हैं।
B. उच्च दाब में कॉपर यौगिक टूट जाते हैं।
C. जिंक और लेड कॉपर से अधिक अभिक्रियाशील हैं।
D. कॉपर जिंक और लेड से अधिक अभिक्रियाशील है।

निम्नलिखित में से किस कोशिकांग में अपना डीएनए होता है और यह अपने कार्यों के लिए प्रोटीन का संश्लेषण कर सकता है?
A. एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम
B. क्लोरोप्लास्ट
C. सेंट्रोसोम
D. गॉल्जी कॉम्प्लेक्स

निम्नलिखित में से कौन भरतनाट्यम का/के प्रसिद्ध प्रस्तावक हैं/थे?
A. सुनीता नायर
B. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
C. कलावती देवी
D. कुमकुम मोहंती

साँची के महान स्तूप में _______ द्वार हैं जिन्हें ‘तोरण’ के रूप में जाना जाता है जो कम्पास के मुख्य बिन्दुओं पर स्थित हैं।
A. 4
B. 6
C. 2
D. 8

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत ‘अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य कमजोर वर्गों के शैक्षिक और आर्थिक हितों को बढ़ावा देना’ आता है?
A. अनुच्छेद 38
B. अनुच्छेद 66
C. अनुच्छेद 56
D. अनुच्छेद 46

निम्नलिखित में से किसने संस्कृत महाकाव्य ‘गीता गोविंद’ लिखा है?
A. कल्हण
B. रामचंद्र
C. उदयराज
D. जयदेव

मौर्योत्तर काल में उत्तर-पश्चिम भारत के प्रथम विदेशी शासक कौन थे?
A. कुषाण
B. पार्थियन
C. बैक्ट्रियन यूनानी
D. शाक

2023 तक, भारत में प्रमुख सार्वजनिक समुद्री बंदरगाहों की संख्या कितनी हैं?
A. 12
B. 10
C. 16
D. 13

साइकिलिंग में, ‘पेलोटन’ क्या होता है?
A. रेस की समाप्ति रेखा
B. पहाड़ियों पर चढ़ने की साइकिलिंग तकनीक
C. रेस के दौरान एक साथ सवारों का एक समूह
D. रेस की शुरुआती रेखा

हिंदी उपन्यास ‘तमस’ के लेखक कौन हैं?
A. श्रीलाल शुक्ल
B. भीष्म साहनी
C. यशपाल
D. प्रेमचंद

जुलाई 2023 तक, ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत 137 अद्वितीय उत्पादों को कितने जिलों से अधिसूचित किया गया है?
A. 713
B. 256
C. 538
D. 657

हिमालय की कंचनजंघा चोटी की ऊँचाई कितनी है?
A. 8434 मीटर
B. 8598 मीटर
C. 8175 मीटर
D. 8798 मीटर

निम्नलिखित में से किस वर्ष जनगणना अधिनियम अधिनियमित किया गया था और पूरे भारत में लागू किया गया था?
A. 1950
B. 1948
C. 1949
D. 1951

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उग्र मौद्रिक नीति के रुख के मामले में रेपो दरों पर सामान्य उपचार क्या है?
A. धीरे-धीरे कम करना
B. 100 बीपीएस से अधिक तेजी से कम करना
C. बढ़ाना
D. वही रखना

निम्नलिखित में से कौन भारत के पहले क्रिकेट टीम के कप्तान थे?
A. के. श्रीकांत
B. सीके नायडू
C. सुनील गावस्कर
D. नवाब पटौदी

दक्षिण भारत के किस समाज सुधारक ने स्व-सम्मान आंदोलन की स्थापना की थी?
A. कंडुकूर वीरेशलिंगम
B. सी इयोडी पंडितार
C. चेम्बेटी श्रीधरालु नायडू
D. ईवी रामस्वामी नायकर

Leave a Comment

error: