SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 9 Shift1

एक व्यक्ति ने एक वस्तु बेची और 9% की हानि हुई। यदि उसने इसे ₹51 अधिक में बेचा होता, तो उसे 8% का लाभ होता। क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹400
B. ₹250
C. ₹350
D. ₹300

एक वस्तु दो धातुओं A और B से बनी है, जिनकी लागत क्रमशः ₹35 प्रति किग्रा और ₹40 प्रति किग्रा है और उनका अनुपात 2:3 है। इस वस्तु के 12 किलोग्राम की लागत (₹ में) कितनी है?
A. 228
B. 152
C. 456
D. 38

एक कंपनी में, यदि 40 कर्मचारी 4 दिनों में 50 बैग बना सकते हैं, तो 24 कर्मचारी 8 दिनों में कितने बैग बनाएँगे?
A. 60
B. 40
C. 54
D. 45

एक रसायनज्ञ दो अवयवों X और Y को मिलाकर 100 ग्राम दवा तैयार करता है। X का मूल्य ₹1,500 प्रति 100 ग्राम है और Y का मूल्य ₹50 प्रति 10 ग्राम है। X और Y को इस प्रकार मिलाया जाता है कि परिणामी दवा का मूल्य ₹13 प्रति ग्राम है। दवा में X की मात्रा (ग्राम में) कितनी है?
A. 10
B. 30
C. 80
D. 20

एक ठोस लंब वृत्तीय शंकु की त्रिज्या 65 सेमी और उसकी ऊँचाई 72 सेमी है। शंकु का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) है (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए):
A. \(380121/7\)
B. \(430513/7\)
C. \(330942/7\)
D. \(430845/7\)

1/7, 2/5 और 3/15 का LCM ज्ञात कीजिए।
A. 6
B. 4
C. 5
D. 3

किसी वस्तु का क्रय मूल्य उसके अंकित मूल्य का 76% है। 5% की छूट देने के बाद लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 27.5%
B. 25%
C. 24%
D. 22.5%

दो विक्रेता अपनी लाभ प्रतिशतता क्रमशः क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य पर गणना करते हैं। यदि दोनों विक्रेता ₹3,200 में बेचे गए सामान पर 28% का लाभ घोषित करते हैं, तो लाभों (₹ में) में क्या अंतर होगा?
A. 196
B. 700
C. 548
D. 896

2016 में, एक रेफ्रिजरेटर की कीमत में 5% की वृद्धि हुई और 2017 में, इसमें 5% की कमी आई। वर्ष 2017 के अंत में, इसकी कीमत ₹47,880 थी। वर्ष 2016 की शुरुआत में इसकी कीमत कितनी थी?
A. ₹48,000
B. ₹46,000
C. ₹48,560
D. ₹54,050

चार लड़कियों की औसत आयु 12 वर्ष है। उनमें से तीन की आयु 7, 12 और 13 वर्ष है। चौथी लड़की की आयु ज्ञात कीजिए।
A. 16 वर्ष
B. 14 वर्ष
C. 17 वर्ष
D. 15 वर्ष

₹2500 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 465
B. 485
C. 565
D. 525

15 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई वाले एक आयताकार पार्क का क्षेत्रफल कितना है?
A. 54 वर्ग मीटर
B. 180 वर्ग मीटर
C. 144 वर्ग मीटर
D. 170 वर्ग मीटर

निम्नलिखित तालिका का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

शहर जनसंख्या पुरुष : महिला
चंडीगढ़ 1090 1 : 1
कालका 900 3 : 1
लुधियाना 1510 3 : 2
अम्बाला 2015 2 : 3
जालंधर 1500 4 : 3

सभी शहरों की कुल औसत जनसंख्या क्या है?

A. 1402
B. 1403
C. 1401
D. 1404

साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर एक धनराशि 3 वर्ष में ₹9,430 तथा 7 वर्ष में ₹11,070 हो जाती है। धनराशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹8,200
B. ₹8,000
C. ₹8,350
D. ₹7,800

एक कार्यालय में, तीन अलग-अलग शहरों B, C और D से चार अलग-अलग श्रेणियों में कर्मचारियों का डेटा नीचे दिए गए बार ग्राफ़ में दिया गया है।
  
किस श्रेणी में किन्हीं दो अलग-अलग शहरों के कर्मचारियों की संख्या में अंतर अधिकतम है?
A. 2
B. 1
C. 3
D. 4

₹2500 की राशि पर 9% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 900
B. 860
C. 840
D. 940

एक कार 275 किमी की दूरी 5 घंटे में तय करती है। यदि इसकी गति 5 किमी/घंटा कम कर दी जाए, तो कार 300 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लेगी?

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 23 Shift3

A. 5 घंटे 30 मिनट
B. 6 घंटे
C. 5 घंटे
D. 4 घंटे 30 मिनट

ABCDEF एक नियमित षट्भुज है, और \(m() = 12 cm\) है। दिए गए षट्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) क्या है?
A. 216√3
B. 54√3
C. 108√3
D. 162√3

एक साइकिल चालक 2.5 किमी की दूरी 4 मिनट 10 सेकंड में तय करता है। समान गति से 6 किमी की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?
A. 11 मिनट
B. 12 मिनट
C. 9 मिनट
D. 10 मिनट

पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का औसत वजन (किग्रा में) ज्ञात कीजिए, जिनके वजन क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 71 किग्रा और 39 किग्रा हैं:
A. 52
B. 53
C. 51
D. 50

एक विशेष कूट भाषा में, ‘nothing to hide’ को ‘tg mk sa’ के रूप में लिखा जाता है और ‘hide and seek’ को ‘mk wd lq’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘hide’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. tg
B. mk
C. wd
D. lq

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
16, 80
22, 110
A. 15, 20
B. 17, 32
C. 25, 125
D. 21, 33

दिए गए विकल्पों से उस आकृति का चयन करें जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा। 

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘rivers trees grass’ को ’22 44 66′ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘trees clouds birds’ को ’44 99 88′ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘trees’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?

A. 44
B. 22
C. 88
D. 66

AE10 का CG20 से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी तरह, KO20 का MQ30 से संबंध है। समान तर्क के अनुसार, CG30 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A. EF40
B. EI45
C. GI45
D. EI40

A, B, C, P, X, Y और Z एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन ज़रूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। Y, A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। P, Z के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। Y के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. X
B. B
C. Y
D. Z

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12 ÷ 3 − 8 + 16 × 4 = ?
A. 48
B. 44
C. 40
D. 42

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
AYF, FUI, KQL, PMO, ?
A. VIQ
B. VIR
C. UJR
D. UIR

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्न शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है। 

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर DKNF का संबंध YFIA से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, QYCR का संबंध LTXM से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, PEVM निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. KZQH
B. KZPG
C. IYPG
D. IYQH

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।
कथन
सभी कुर्ते, साड़ियाँ हैं।
सभी साड़ियाँ, ब्लाउज हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी कुर्ते, ब्लाउज हैं।
(II) कोई भी ब्लाउज, साड़ी नहीं है।
A. निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं
B. केवल निष्कर्ष II निकलता है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है
D. केवल निष्कर्ष I निकलता है

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 18 Shift2

एक विशेष कूट भाषा में, ‘BEST’ को ‘4982’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘STEM’ को ‘6489’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘B’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

कथन: सभी ग्रह, तारे हैं। सभी तारे, आकाशगंगाएँ हैं।
निष्कर्ष (I): सभी तारे, ग्रह हैं।
निष्कर्ष (II): सभी ग्रह, आकाशगंगाएँ हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

एक विशेष कूट भाषा में, ‘HAVE’ को ‘2648’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘VOLT’ को ‘3961’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘V’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 6
C. 1
D. 4

पाँच लड़कियाँ P, Q, R, S और T एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठी हैं (ज़रूरी नहीं कि इसी क्रम में)। S और T के बीच केवल एक लड़की बैठी है। P, R के ठीक बाईं ओर बैठी है। P, S की निकटतम पड़ोसी नहीं है। T के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. P
B. R
C. Q
D. S

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
(24 + 14 – 6) ÷ 2 + 18 × 3 – 20 = 40
(नोट: किसी दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों को नहीं, बल्कि पूरी संख्या को आपस में बदलना चाहिए)
A. 20 और 14
B. 2 और 3
C. 20 और 24
D. 14 और 18

निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या का चयन करें।
23, ?, 89, 177, 353, 705
A. 45
B. 47
C. 49
D. 42

विकल्पों में दिए गए उस चित्र को पहचानें, जिसे ? के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित तर्क के अनुसार 122, 145 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 37, 50 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 82 संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 98
B. 89
C. 101
D. 96

निम्नलिखित में से कौन अपनी पुस्तकों ‘द अलजेब्रा ऑफ़ इनफाइनाइट जस्टिस’, ‘कश्मीर: द केस फॉर फ्रीडम’ और ‘कैपिटलिज्म: ए घोस्ट स्टोरी’ के लिए जाना जाता है?
A. झुम्पपा लाहिड़ी
B. सलमान रुश्दी
C. अरुंधति रॉय
D. अमिताव घोष

भारत में ________ नृत्य शैली के कुछ प्रसिद्ध कलाकार रोशन कुमारी, शोवना नारायण, माया राव और कुमुदिनी लाखिया हैं।
A. छाऊ
B. मणिपुरी
C. ओडिसी
D. कथक

आगरा किले में मोती मस्जिद का निर्माण निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट द्वारा किया गया था?
A. औरंगजेब
B. जहांगीर
C. अकबर
D. शाहजहाँ

कब्ज से राहत पाने के लिए, निम्नलिखित में से किसका सेवन बड़ी मात्रा में करने की सलाह दी जाती है?
A. प्रोटीन
B. मांस
C. मछली
D. फाइबर

इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप 2023 कहाँ आयोजित किया गया?
A. चंडीगढ़
B. भुवनेश्वर
C. जलपाईगुड़ी
D. दिसपुर

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 30 Shift1 part2

1974 में शास्त्रीय गायिका नैना देवी को निम्नलिखित में से किस गायन शैली में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था?
A. ठुमरी
B. टप्पा
C. कजरी
D. दादर

आम तौर पर ‘हँसाने वाली गैस’ के रूप में जाना जाने वाले यौगिक का रासायनिक सूत्र क्या है?
A. NO
B. N2O3
C. N2O
D. NO2

निम्नलिखित में से किस धर्म में उसके अनुयायियों के लिए कृषि निषिद्ध थी?
A. बुद्ध धर्म
B. वैष्णव
C. शैव
D. जैन धर्म

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023 (ए प्रोग्रेस रिव्यू) के अनुसार, किस राज्य में बहुआयामी गरीब लोगों का अनुपात (हेडकाउंट अनुपात) सबसे अधिक है?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. ओडिशा
D. झारखंड

भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1878 पारित होने के समय भारत का वायसराय कौन था?
A. कर्जन
B. रिपन
C. डफरिन
D. लिटन

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है?
A. असम
B. उत्तर प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. बिहार

कौन सा अनुच्छेद राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता की स्थिति में प्रावधानों से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 356
B. अनुच्छेद 448
C. अनुच्छेद 395
D. अनुच्छेद 342

निम्नलिखित में से कौन 1983 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में 38 रन के साथ भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी था?

A. कपिल देव
B. मोहिंदर अमरनाथ
C. संदीप पाटिल
D. कृष्णमाचारी श्रीकांत

भारतीय संविधान ने ________ से सरकार का संसदीय स्वरूप अपनाया है।
A. यूएसए
B. रूस
C. ब्रिटेन
D. फ्रांस

भारत में औसत वर्षा के अनुसार, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश ________ में स्थित है।
A. अपर्याप्त वर्षा वाले क्षेत्र
B. कम वर्षा वाले क्षेत्र
C. उच्च वर्षा वाले क्षेत्र
D. मध्यम वर्षा वाले क्षेत्र

ब्रिटेन में भारतीय कपड़ों की लोकप्रियता के कारण भारतीय कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून पारित किया गया था। निम्नलिखित में से वह कानून कौन सा था?
A. मलमल अधिनियम
B. कैल्सो अधिनियम
C. कपड़ा अधिनियम
D. केलिको अधिनियम

एनोरेक्सिया नर्वोसा किशोरों में होने वाला एक खाने का विकार है। उसके शरीर का भार _________।
A. नहीं बदलता है
B. थोड़ा बढ़ता है
C. भारी मात्रा में कम होता है
D. भारी मात्रा में बढ़ता है

कार्बन डाइऑक्साइड पृथ्वी की जलवायु को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसके कारण ________ नामक गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है।
A. तापमान संवहन
B. ओज़ोन रिक्तीकरण
C. तापीय चालन
D. ग्रीनहाउस प्रभाव

‘नवरोज’ निम्नलिखित में से किस समुदाय द्वारा नए साल के रूप में मनाया जाता है?
A. ईसाई
B. बौद्ध
C. पारसी
D. सिख

ओडिसी गुरु, _______ को भुवनेश्वर में पहला उत्कल प्रतिभा सम्मान 2023 प्राप्त हुआ।
A. रतिकांत महापात्रा
B. हेमा राजगोपालन
C. विद्या सुब्रमण्यन
D. शैलजा

निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सरकारी खाता नहीं है?
A. भारत के सार्वजनिक खाते
B. भारत की समेकित निधि
C. सामान्य भविष्य निधि
D. भारतीय आकस्मिकता निधि

भारत-श्रीलंका राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्च 2023 में ‘जेफ्री बावा: इट्स एसेंशियल टू बी देयर’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जेफ्री बावा कौन थे?
A. श्रीलंकाई वास्तुकार
B. भारतीय कवि
C. श्रीलंकाई कवि
D. भारतीय वास्तुकार

तेंदुलकर समिति के आधार पर, राष्ट्रीय गरीबी रेखा को निम्नलिखित में से किसके रूप में परिभाषित किया गया था?
i. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह ₹816
ii. शहरी क्षेत्रों के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह 1,000 रुपये
A. केवल ii सही है। 
B. i और ii दोनों सही हैं। 
C. i और ii दोनों गलत हैं। 
D. केवल i सही है। 

आमेर किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से 16वीं शताब्दी में किस शासक द्वारा कराया गया था?
A. राजा जय सिंह
B. राजा उदय सिंह
C. राजा अमर सिंह
D. राजा मान सिंह प्रथम

2023 में, कांग्रेस सांसद शशि थरूर को ____________ पर संसदीय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया था। 
A. रसायन एवं उर्वरक
B. आवास एवं शहरी मामले
C. वित्त एवं स्वास्थ्य
D. विदेश मामले

Leave a Comment

error: