SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 3 Shift4

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

A.
B.
C.

D.

उस विकल्प का चयन कीजिए, पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

GARLIC : IZTNHE :: ONIONS : NPHNPU :: CARROT : ?

A. EZTTNV
B. BBQQPU
C. EATTNV
D. EZTTPV

नीचे दी गई आकृतियों में कागज के एक टुकड़े को मोड़कर काटने के क्रम को दर्शाया गया हैउस आकृति का चयन कीजिए, जो कागज के खुले रूप से सबसे अधिक मेल खाती हो।

 

A.
B.
C.
D.

उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं, जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रिया की जानी चाहिए। उदाहरण – 13 पर संक्रियाओं जैसे जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(31, 4, 47)

(17, 8, 81)

A. (23, 7, 30)
B. (19, 5, 44)
C. (19, 11, 41)
D. (2, 12, 16)

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से और पहला पद और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

BELL : IOBE :: STOP : MRQV :: ARCS : ?

A. PFNC
B. PFOD
C. QGNC
D. QGOD

उस सही विकल्प का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शब्दों के तार्किक और सार्थक क्रम की व्यवस्था को दर्शाता है।

1. फेफड़े

2. वृक्क

3. जीभ

4. आँख 

5. नाक

A. 2, 1, 3, 5, 4
B. 3, 1, 2, 4, 5
C. 2, 3, 5, 1, 4
D. 2, 5, 4, 3, 1

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

213, 199, 235, 221, 257, 243, ?

A. 265
B. 279
C. 271
D. 281

इस प्रश्न में, तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष  दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन:

कुछ मग, जार हैं।

सभी जार, बोतल हैं।

सभी गिलास, मग हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी गिलास, जार हैं।

II. कुछ गिलास, बोतल हैं।

III. कुछ मग, बोतल हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. ​केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

JV, MU, OT, RS, TR, ?

A. WQ
B. WR
C. YQ
D. XQ

एक ही पासे की दो विमाएँ दी गईं हैं। E अक्षर वाले फलक के सम्मुख फलक पर कौन सा अक्षर होगा?

A. D
B. C
C. F
D. A

किसी कूट भाषा में, ‘ROSE’ को 228 और ‘TULIP’ को 390 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DAHLIA’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 210
B. 320
C. 140
D. 105

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

GEA, IFB, LHA, QKB, XOA, ?

A. HUB
B. ITB
C. ISB
D. HTB

किसी कूट भाषा में, ‘CAKE’ को 64 और ‘WAFER’ को 125 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘BISCUIT’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 255
B. 343
C. 210
D. 392

इस प्रश्न में, तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन:

सभी केक, पेस्ट्री हैं।

कुछ पेस्ट्री, चॉकलेट हैं।

सभी चॉकलेट, बिस्कुट हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बिस्कुट, पेस्ट्री हैं।

II. सभी केक, चॉकलेट हैं

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। 

MOBILE : CPNFMJ :: PHONES : PIQTFO :: CHARGE : ?

A. BIDFSH
B. BIDFHS
C. BIFDHS
D. BIEFHS

दिए गए समीकरण को संतुलित बनाने के लिए * चिह्नों को क्रमिक रूप से बदलने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 30 Shift1 part2

17 * 4 * 6 * 2 * 4 = 9

A. × ÷ + –
B. – + ÷ × 
C. + – ÷ × 
D. – × + ÷ 

किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘FINGER’ को GJOFDQ और ‘KIDNEY’ को LJEMDX के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘MUSCLE’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. NVRBLD
B. NVTBKD
C. NUTCKD
D. MURBKD

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FINAL’ को ‘GHPNY’ और ‘VISIT’ को ‘GXUVG’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘GROUP’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. PIRMS
B. PISMR
C. PIQRS
D. IEMWS

I, L का पिता है। L और K, M के बच्चे हैं। L, N का पति है। O, K का पति है। P, O का पुत्र है। I, P से किस प्रकार संबंधित है?
A. पिता 
B. नाना 
C. दादा 
D. भाई 

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

HOUSE : GRPUF :: LOTUS : KROWT :: LEMON : ?

A. KIHQO
B. KHHQO
C. LIHQO
D. LHHQO

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TEA’ को 78 और ‘SHAKE’ को 220 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘COFFEE’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 240
B. 160
C. 340
D. 200

‘P @ Q’ का अर्थ है कि ‘P, Q का पति है।’

P & Q’ का अर्थ है कि ‘P, की पत्नी है।’

P % Q’ का अर्थ है कि ‘P, Q की माँ है।’

‘P # Q’ का अर्थ है कि ‘P, Q का पिता है।’

यदि ‘R @ S % T & U # V’ है, तो R, U से किस प्रकार संबंधित है?

A. ससुर
B. भाई 
C. पिता 
D. दादा 

नीचे दी गई आकृतियों में कागज के एक टुकड़े को मोड़कर काटने का क्रम दिया गया है। उस आकृति का चयन कीजिए, जो कागज के खुले रूप से सबसे अधिक मिलती जुलती हो।

A.
B.
C.
D.

किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘COUCH’ को FLXZK और ‘TABLE’ को WXEIH के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘CHAIR’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. FEDEU
B. FEDFU
C. EFDEU
D. EFDFV

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जिस प्रकार वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।

1. Imperceptible                                                                                                                                                         

2. Imperialism                                                                                                                                                             

3. Impersonal                                                                                                                                                             

4. Imperative                                                                                                                                                             

5. Imperfect

A. 2, 4, 5, 1, 3
B. 4, 1, 5, 2, 3
C. 1, 2, 3, 4, 5
D. 3, 5, 1, 4, 2

अप्रैल 2021 में, ____________  को शास्त्रीय नृत्य में उनके व्यापक योगदान के लिए प्रसिद्ध संगीतकार मालाबार सुकुमारन भगवथर की स्मृति में कोझीकोड में पुक्कड़ कलालयम द्वारा स्थापित पुरस्कार के लिए चुना गया था।
A. पी रामादेवी
B. श्रीरंगम गोपालरत्नम
C. भानुप्रिया
D. श्रीलक्ष्मी गोवर्धनन

निम्नलिखित नेताओं में से कौन ‘देशबंधु’ के नाम से जाना जाता था?
A. बालाशास्त्री जम्भेकर
B. बाल गंगाधर तिलक
C. गोपालहारी देशमुख
D. चित्तरंजन दास

समूह 1 के किस रासायनिक तत्व का नाम 1817 में ग्रीक शब्द अर्थ स्टोन से खोजा गया था?
A. सोडियम
B. लिथियम
C. हाइड्रोजेन
D. पोटैशियम

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 16 Shift1

8 फरवरी 2009 को, 51वें ग्रैमी पुरस्कारों के लिए, ___________  ने मिकी हार्ट, सिकिरू अदेपोजू और जियोवानी हिडाल्गो के साथ अपने सहयोगी एल्बम ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट के लिए कंटेम्पररी वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम श्रेणी में जीता।
A. अनिंदो चटर्जी
B. कुमार बोस
C. जाकिर हुसैन
D. स्वपन चौधरी

आर्य ग्रंथों की भाषा _________थी। 
A. अर्ध-मगध प्राकृत
B. संस्कृत
C. प्राकृत
D. फ़ारसी

व्हाइट हाउस में रहने वाली निम्नलिखित हस्तियों में से किसके द्वारा लिखी गई एक प्रसिद्ध पुस्तक ‘लिविंग हिस्ट्री’ है?
A. लौरा बुश
B. हिलेरी रोढम क्लिंटन
C. इवांका ट्रंप
D. मेलानिया ट्रंप

तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान ने निम्नलिखित में से किसे पराजित किया था?
A. महमूद गजनी
B. इल्तुतमिश
C. कुतुबुद्दीन ऐबक
D. मुहम्मद गौरी

निम्नलिखित में से कौन राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करता है?
A. महान्यायवादी
B. राष्ट्रपति
C. उपराष्ट्रपति
D. प्रधानमंत्री

मनिका बत्रा ने ___________ 2021 में पंचकुला में आयोजित 82वीं सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप (महिला वर्ग) जीती।
A. सितंबर
B. जून
C. फ़रवरी
D. अप्रैल

2011 की जनगणना के अनुसार _______  केंद्र शासित प्रदेश में साक्षरता दर सबसे अधिक है।
A. लक्षद्वीप
B. चंडीगढ़
C. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
D. पांडिचेरी

किस नदी को ‘बंगाल का शोक’ कहा जाता था?
A. दामोदर
B. यमुना
C. गंगा
D. कोसी

मोजरेला, चेडर और कैमेम्बर्ट किसकी किस्में हैं:
A. सिरका
B. चीज़
C. दही
D. ब्रेड

निम्नलिखित में से किसने मार्च 2022 में ‘वंदे भारतम’ के लिए एक सिग्नेचर ट्यून जारी किया?
A. प्रतिमा भौमिकी
B. स्मृति जुबिन ईरानी
C. अनुप्रिया पटेल
D. मीनाक्षी लेखी

निम्नलिखित में से कौन मणिपुरी नृत्य शैली का प्रतिपादक है?
A. राजकुमार सिंघजीत सिंह
B. मकरध्वज दारोगा
C. एमके सरोज
D. कुमुदिनी लाखिया

राणा प्रताप सिंह ने 1576 में _________ में मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
A. रणकपुर
B. कुम्भलगढ़
C. चित्तौड़
D. हल्दीघाटी

2021 में लोकसभा में पारित किस केंद्र शासित प्रदेश के विनियोग विधेयक ने केंद्र सरकार को वित्तीय वर्ष 2020-21 की सेवाओं के लिए उक्त केंद्र शासित प्रदेश की संचित निधि से कुछ और राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने की अनुमति दी?
A. लक्षद्वीप
B. दिल्ली
C. पुडुचेरी
D. चंडीगढ़

निम्नलिखित में से कौन एक सूक्ष्म पोषक तत्व है, और कोशिका विभाजन, कोशिका वृद्धि, घाव भरने और कार्बोहाइड्रेट के टूटने में भूमिका निभाता है?
A. Zn
B. Cu
C. Ca
D. Fe

सहकारी क्षेत्र के उद्योग कच्चे माल के उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा संचालित होते हैं। निम्नलिखित में से कौन सहकारी क्षेत्र के उद्योग का उदाहरण है?
A. टिस्को
B. चीनी उद्योग
C. भेल (BHEL)
D. ऑयल इंडिया लिमिटेड

संविधान अधिनियम में किस संशोधन के तहत शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी के लिए आरक्षण किया गया था?
A. 94वां संशोधन
B. 95वां संशोधन
C. 93वां संशोधन
D. 96वां संशोधन

सुनामी किसके कारण नहीं आती है?
A. तूफान
B. ज्वालामुखी विस्फोट
C. भूकंप
D. समुद्र के नीचे भूस्खलन

बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 के अनुसार किस राज्य ने गरीबी का निम्नतम स्तर दिखाया?
A. पंजाब
B. गोवा
C. केरल
D. मिजोरम

शेर शाह सूरी का मकबरा निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
A. हैदराबाद
B. सासाराम
C. शेरगढ़
D. पटना

प्रथम गणतंत्र दिवस परेड निम्नलिखित में से किस वर्ष आयोजित की गई थी?
A. 1951
B. 1949
C. 1950
D. 1952

शिक्षा पर “मैकाले मिनटस” किस वर्ष पारित किया गया था?
A. 1835
B. 1834
C. 1837
D. 1832

भारत में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति में कितने सदस्य हैं?
A. 22
B. 15
C. 35
D. 30

एक खुदरा विक्रेता अपने माल की कीमत 30% अधिक अंकित करता है। वह अपने माल का 50%, 8% की छूट पर और शेष 6% की छूट पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 19.4%
B. 20.9%
C. 17.6%
D. 13.2%

एक बिंदु P से एक वृत्त की स्पर्श रेखा की लंबाई 17 सेमी है। बिंदु P केंद्र से 20 सेमी की दूरी पर है। वृत्त की त्रिज्या कितनी है?
A. \( {111} \;cm\)
B. \( {121} \;cm\)
C. \( {126} \;सेमी\)
D. \( {131} \;cm\)

21 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त की एक जीवा केंद्र पर समकोण बनाती है। निकटतम पूर्णांक तक दीर्घ वृत्तखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए।)
A. 1160 सेमी2
B. 1360 सेमी2
C. 1436 सेमी2
D. 1260 सेमी2

sin 135° + cos 270° का मान क्या है?
A. \(-1/3\)
B. \(-1/2\)
C. \(1/2\)
D. \(1/3\)

यदि एक व्यक्ति 15% वार्षिक साधारण ब्याज पर 12,100 रुपये बैंक में जमा करता है, तो 3 वर्ष बाद उसे बैंक से कितनी धनराशि प्राप्त होगा?
A. 17,545 रुपये 
B. 15,115 रुपये 
C. 17,200 रुपये 
D. 16,520 रुपये 

X किसी कार्य को 5 दिनों में और Y उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे इस पर 2 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं, तो कार्य का कितना भाग शेष रह जाता है?
A. \(1/2\)
B. \(2/5\)
C. \(1/5\)
D. \(2/3\)

एक कार 15 मिनट के लिए 40 km/h की चाल से चलती है और अगले 5 मिनट के लिए 72 km/h की चाल से चलती है। पूरी यात्रा में कार की औसत चाल क्या है?
A. 41 km/h
B. 45 km/h
C. 43 km/h
D. 48 km/h

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 24 Shift3

₹2,400 की धनराशि को A, B और C में इस प्रकार बाँटा जाता है कि A को B से 25% कम प्राप्त होता है और B को C से 20% कम प्राप्त होता है। A की धनराशि और B की धनराशि के बीच का अनुपात क्या है?
A. 5 ∶ 4
B. 3  4
C. 4  5
D. 3  5

यदि \({{x – 1} x} = 5\) है, तो 1 + \({1}{{{x^2}}}\) का मान क्या है?
A. 18
B. 16
C. 27
D. 17

यदि गुणनफल 6352 × 7A1, 12 से विभाज्य है, तो A का मान क्या है?
A. 5
B. 4
C. 6
D. 3

राज की मासिक आय 12,000 रुपये थी और उसका मासिक व्यय 8,500 रुपये था। अगले वर्ष उसकी आय में 10% की वृद्धि हुई और उसके व्यय में 10% की वृद्धि हुई। उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि या कमी हुई?
A. 10% कमी 
B. 20% कमी 
C. 10% वृद्धि 
D. 20% वृद्धि 

18 लंबाई, 12 चौड़ाई और 8 m ऊँचाई वाले एक घनाभ को पिघलाकर एक घन बनाया जाता है। घन के विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 12√3 m
B. 9√3 m
C. 18√3 m 
D. 8√3 m 

निम्न तालिका 5 विभागों में विभिन्न वर्गों में छात्रों की संख्या दर्शाती है। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और तालिका के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

वर्ग 

 

विभाग 

A

B

C

D

E

भौतिक विज्ञान

400

500

350

300

600

रसायन विज्ञान

750

600

700

500

450

गणित

350

400

450

500

650

कंप्यूटर विज्ञान

250

300

380

550

750

भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित वर्ग में A और B विभाग में छात्रों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

A. 3 ∶ 1
B. 2 ∶ 1
C. 1 ∶ 1
D. 1 ∶ 3

निम्नलिखित बार आलेख परीक्षा में छह अलग-अलग विषयों में एक छात्र के प्रतिशत अंक के बारे में जानकारी प्रदर्शित करता है। सभी विषयों के अधिकतम अंक समान हैं। दंड आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

सभी छह विषयों को मिलाकर उसे कितने प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं?

A. 88.5 प्रतिशत 
B. 90.6 प्रतिशत 
C. 86.9 प्रतिशत 
D. 84.8 प्रतिशत 

एक विक्रेता 28 रुपये में 10 की दर से संतरे बेचता है, जिससे 40% लाभ होता है। उसने एक दर्जन संतरे कितने में खरीदे?
A. 24 रुपये 
B. 48 रुपये 
C. 28 रुपये 
D. 20 रुपये 

4 फुट लंबी लड़की की जमीन पर 5 फुट लंबी परछाई है। वह लड़का कितना लंबा है, जिसकी परछाई 10 फुट लंबी है?
A. 7 फुट 
B. 8 फुट 
C. 5 फुट 
D. 6 फुट 

m + 3, m + 7 और 15 m का चतुर्थ समानुपाती ज्ञात कीजिए, यदि m = 3 है।
A. 75
B. 62
C. 58
D. 50

एक छात्र ने (100 में से) जीव विज्ञान में 72 अंक, हिंदी में 84 अंक, गणित में 91 अंक, विज्ञान में 80 अंक और अंग्रेजी में 73 अंक प्राप्त किए। उसके औसत अंक ज्ञात कीजिए।
A. 60
B. 70
C. 80
D. 65

एक चोर दोपहर 1:40 बजे एक स्कूटर चुराता है। और इसे 54 km/h की चाल से चलाता है। चोरी का पता दोपहर 2:10 बजे चला और मालिक 72 km/h की चाल से दूसरे स्कूटर से चोर का पीछा करने के लिए निकल पड़ता है। वह चोर को कितने बजे पकड़ेगा?
A. 3:40 अपराह्न 
B. 3:20 अपराह्न 
C. 4:50 अपराह्न 
D. 4:10 अपराह्न 

वर्ष 2019 के लिए आयु वर्गों द्वारा राज्य की कुल जनसंख्या के प्रतिशत को दर्शाने वाली एक तालिका दी गई है।

वर्षों में आयु वर्ग 

 16 तक

17-24

25-32

33-40

41-48

49-56

57 और उससे अधिक 

प्रतिशत

28.00

16.35

17.20

14.45

15.21

7.15

1.64

प्रत्येक 3,800 व्यक्तियों में से 25 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों की संख्या कितनी है? (निकटतम पूर्णांक तक)

A. 1,432 लगभग 
B. 1,543 लगभग 
C. 1,685 लगभग 
D. 1,264 लगभग 

दो पाइप X और Y एक टैंक को क्रमशः 12 मिनट और 18 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तब टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
A. \(71/5\) मिनट 
B. 15 मिनट 
C. \(5/36\) मिनट 
D. 14 मिनट 

निम्नलिखित को सरल कीजिए:

\( {{8.79 8.79 8.79 – 6.79 6.79 6.79}}{{8.79 8.79 + 8.79 6.79 + 6.79 6.79}}\)

A. 8
B. 14
C. 2
D. 6

एक कार को 10%, 12%, 15% और 20% की क्रमिक छूट पर बेचा जाता है। यदि कार का विक्रय मूल्य ₹1,68,300 है, तो कार का अंकित मूल्य क्या है?
A. ₹4,25,600 
B. ₹3,12,500
C. ₹4,12,800
D. ₹5,11,600

 \(0.34\) को भिन्न के रूप में व्यक्त करने पर मान क्या होता है?
A. \(34/90\)
B. \(31/90\)
C. \(31/100\)
D. \(3444/90\)

पिता और उसके पाँच बच्चों की औसत आयु 10 वर्ष है, जो पिता की आयु को हटा देने पर 6 वर्ष कम हो जाती है। पिता की आयु कितनी है?
A. 45 वर्ष 
B. 25 वर्ष 
C. 37 वर्ष 
D. 40 वर्ष 

Leave a Comment

error: