SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 5 Shift1

शब्दों के अर्थ/प्रासंगिकता के आधार पर मृत्यु दर, मृत्यु से उसी प्रकार से संबंधित है, जिस प्रकार रुग्णता (अस्वस्थता), ______ से संबंधित है।
A. बीमारी
B. संपत्ति
C. साक्षरता
D. गरीबी

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

FWJT, IZMW, LCPZ, ?, RIVF

A. OFTC
B. OFSD
C. OFTD
D. OFSC

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

नीचे दो कथन और दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानिए, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हों, और निर्णय लीजिए की कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

I. सभी ओवन, स्टोव हैं।

II. कोई स्टोव, फ्रिज नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई ओवन, फ्रिज नहीं है।

II. कुछ फ्रिज, ओवन हैं।

A. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

एक लड़की की ओर इशारा करते हुए, साईं ने कहा, “वह अपने पिता की एकमात्र पुत्री है, जो मेरे पिता के पिता का एकमात्र पुत्र है।” लड़की साईं से किस प्रकार संबंधित है?
A. पुत्री
B. माता
C. बहन
D. सिस्टर-इन-लॉ

एक कूट भाषा में, ‘SPARKLE’ को ‘TNBPLJF’और ‘PRIEST’ को ‘QPJCTR’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘CULTURE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. DVMUVSF
B. DSNRWPF
C. DVNUWSF
D. DSMRVPF

‘P @ Q’ का अर्थ है कि ‘P, Q की बहन है’

‘P & Q’ का अर्थ है कि ‘P, Q का पुत्र है’

‘P # Q’ का अर्थ है कि ‘P, Q की माता है’

यदि ‘A # B @ C # D @ E & F’ है, तो D,F से किस प्रकार संबंधित है?

A. माता
B. पुत्री
C. भाई
D. पिता

एक कूट भाषा में, ‘JEALOUS’ को ‘QVZOLFH’, ‘SACRIFICE’ को ‘HZXIRURXV’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘SYMPATHY’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. HBMKZGHB
B. BHNKZGBS
C. HBNKZGSB
D. HCNKZGSC

उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता, है जिसमें कि वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।

1. Zebra

2. Zero

3. Zephyr

4. Zealous

5. Zeppelin

6. Zen

A. 4, 1, 6, 3, 5, 2
B. 2, 4, 1, 6, 3, 5
C. 5, 1, 6, 3, 4, 2
D. 6, 1, 4, 3, 5, 2

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SHARE’ को ‘TJDVJ’ और ‘TOTAL’ को ‘UQWEQ’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘SMOKE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. TOSOK
B. TOROJ
C. TOROK
D. TOSOJ

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

YAK, CEO, GIS, KMW,?

A. OAQ
B. OQA
C. PRB
D. OPA

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BEAR’ को ’52’ और ‘SINK’ को ‘106’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘TOYS’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 158
B. 4322
C. 79
D. 97

उस विकल्प का चयन कीजिए जो उन अक्षरों को निरूपित करता है, जो निम्नलिखित रिक्त स्थानों में बायें से दायें क्रमिक रूप से रखने पर अक्षर-शृंखला को पूरा करेंगे।

S _ F _ H _ D _ G H S D _ G _ S D _ _ H

A. DGFSFHFG
B. DFGSFHFG
C. DGSFFHFG
D. DGFSFDFG

दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण को MN पर रखा गया है, जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।

A.
B.
C.
D.

दो कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I और II के रूप में संख्यांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी चूहे, बिल्लियाँ हैं।

सभी बिल्लियाँ, बाघ हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बाघ, चूहे हैं।

IIसभी चूहे, बाघ हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 26 Shift3

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘NOVEL’ को ‘LMTCJ’ और ‘OCEAN’ को ‘MACYL’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘PARTY’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. NXRPZ
B. MCPRX
C. NYPRW
D. MBSUZ

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

पहली पंक्ति: 9, 6, 117

दूसरी पंक्ति: 12, 7, 193

तीसरी पंक्ति: 13, 8, ?

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाओं को किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाओं जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना, उसके बाद 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है)

A. 241
B. 231
C. 233
D. 243

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

PRAISE : RPIAES :: ACTIVE : CAITEV :: LOVELY : ?

A. LOELYV
B. OLEVYL
C. VOLYLE
D. LEVYOL

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को कौन-सी संख्या प्रतिस्थापित करेगी?

11, 30, 68, 144, 296, ?

A. 512
B. 498
C. 600
D. 556

उस विकल्प का चयन कीजिए जो उन अक्षरों को दर्शाता है, जिन्हें नीचे दिए गए रिक्त स्थान में क्रमिक रूप से बाएं से दाएं रखने पर अक्षर-शृंखला पूर्ण हो जाएगी।

R _ G _ D _ T G _ D R _ G F _ R T _ _ D

A. TFTFTDGF
B. TFRTTDGF
C. TFRFTDGF
D. TFRFTDFG

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FATHER’ को ‘ETRHFA’ और ‘GALAXY’ को ‘XLYAGA’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘HABITS’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. TBSIHA
B. BAHSTI
C. STIBAH
D. SITBAH

एक कूट भाषा में ‘POST’ को ‘KLHG’ और ‘MAIL’ को ‘NZRO’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘TOKEN’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. MVPGL
B. GLPVM
C. GLQUM
D. GKPVM

उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है, जिसमें कि वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।

1. Except

2. Exhale

3. Example

4. Exempt

5. Examine

6. Excavate

A. 5, 3, 1, 6, 4, 2
B. 5, 3, 1, 4, 6, 2
C. 6, 5, 3, 1, 4, 2
D. 5, 3, 6, 1, 4, 2

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं (संख्याओं के अंक नहीं) को परस्पर परिवर्तित किया जाना चाहिए?

42 ÷ 2 + 13 − 5 × 7 = 9

A. 2 और 7
B. 42 और 7
C.  5 और 7
D. 5 और 13

दो कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I और II के रूप में संख्यांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

कुछ पैंट, शर्ट हैं।

कोई शर्ट, टाई नहीं है।

निष्कर्ष:

I. सभी पैंट कभी टाई नहीं हो सकते हैं।

IIसभी टाई, पैंट हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
D.   केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. नेत्र लेंस दृष्टिपटल पर कोई प्रतिबिंब नहीं बना सकता है।
B. नेत्र लेंस दृष्टिपटल पर एक वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनाता है।
C. नेत्र लेंस दृष्टिपटल पर केवल एक आभासी और उल्टा प्रतिबिंब बनाता है।
D. नेत्र लेंस दृष्टिपटल पर एक वास्तविक और सीधा प्रतिबिम्ब बनाता है।

दिसंबर 2021 में, किस पड़ोसी देश ने भारत के प्रधान मंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया?
A. म्यांमार
B. नेपाल
C. श्री लंका
D. भूटान

महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा निर्मित ‘हवा महल’ निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
A. अहमदाबाद
B. मुंबई
C. बीकानेर
D. जयपुर

मृदंगम संगीत वाद्ययंत्र से किस संगीतकार का संबंध है?
A. आर.के. बीजापुर
B. के.वी. प्रसाद
C. जाकिर हुसैन
D. अली अकबर खान

नागर और द्रविड़ ______ से संबंधित स्थापत्य शैलियाँ हैं।
A. मंदिर
B. गुरुद्वारा 
C. चर्च
D. मस्जिद

मार्च-अप्रैल 2021 में, चार भारतीय राज्यों में राज्य विधान सभा चुनाव हुए थे। निम्नलिखित में से कौन उनमें से एक नहीं है?
A. असम
B. कर्नाटक
C. केरल
D. पश्चिम बंगाल

मानव रक्त को ______ मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है।
A. छह
B. चार
C. तीन
D. दो

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 30 Shift4

दिल्ली सल्तनत के सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी को दिल्ली से निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थानांतरित किया?
A. औरंगाबाद
B. दौलताबाद
C. बदायूं
D. आगरा

‘आर्य समाज’ की स्थापना 1875 में किसके द्वारा की गई थी?
A. ईश्वर चंद विद्यासागर
B. स्वामी विवेकानंद
C. राजा राम मोहन राय
D. स्वामी दयानंद सरस्वती

टमाटर सॉस को संरक्षित करने के लिए आमतौर पर निम्नलिखित में से किस रसायन का उपयोग किया जाता है?
A. सोडियम बेंजोएट
B. सोडियम नाइट्राइट
C. सोडियम नाइट्रेट
D. सोडियम क्लोराइड

निम्नलिखित में से कौन हर्षचरित के लेखक थे?
A. बाणभट्ट
B. भारवि
C. अमरसिंह
D. भवभूति

निम्नलिखित में से किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
A. चार्ल्स बर्नार्ड
B. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम
C. सर हेनरी कॉटन
D. वाल्टर बैडॉक

शारदा नहर उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
A. अमरोहा जिला
B. ललितपुर जिला
C. सोनभद्र जिला
D. पीलीभीत जिला

म्यांमार के साथ भारत की सीमा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और ______ के साथ लगती है।
A. असम
B. सिक्किम
C. पश्चिम बंगाल
D. अरुणाचल प्रदेश

निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल पर व्यापार के अस्तित्व का संकेत देने वाला एक गोदीबाड़ा पाया गया है?
A. दैमाबाद
B. आलमगीरपुर
C. लोथल
D. मंडा

टंका वर्षा जल संचयन प्रणाली की एक संरचना है जो आमतौर पर निम्नलिखित में से किस राज्य में उपयोग की जाती है?
A. मेघालय
B. उत्तराखंड
C. तमिलनाडु
D. राजस्थान

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप – 2022 का फाइनल ________ में खेला गया था।
A. क्राइस्टचर्च
B. हैमिल्टन
C. वेलिंग्टन
D. ऑकलैंड

भारतीय संविधान में “स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व” के सिद्धांतों को निम्नलिखित में से किस संविधान से अपनाया गया है?
A. फ्रेंच
B. जर्मन
C. ब्रिटिश
D. अमेरिकन

गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा शुरू किया गया ‘होला मोहल्ला उत्सव’ भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख रूप से मनाया जाता है?
A. मध्य प्रदेश
B. नगालैंड
C. केरल
D. पंजाब

दिसंबर 2021 में, किस राज्य की विधानसभा ने राज्य में नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में बारी-बारी से 10 वर्षों के लिए महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित करने के लिए दो विधेयक पारित किए?
A. झारखंड
B. गोवा
C. हरियाणा
D. असम

दिल्ली-कोलकाता-चेन्नई-मुंबई और दिल्ली को जोड़ने वाले सुपर हाईवे के रूप में जाना जाता है:
A. रजत चतुर्भुज
B. हीरा चतुर्भुज
C. स्वर्णिम चतुर्भुज
D. प्लेटिनम चतुर्भुज

योजना आयोग के अनुसार 2011-12 में शहरी भारत का कितना प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा था?
A. 12.1
B. 13.7
C. 10.2
D. 15.2

निम्नलिखित में से किसने ‘द लास्ट क्वीन’ पुस्तक लिखी है?
A. चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी
B. किरण देसाई
C. उर्वशी बुटालिया
D. अमृता प्रीतम

वर्ष 1950 में आयोजित प्रथम गणतंत्र दिवस परेड में किस देश के राष्ट्रपति को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था?
A. चीन
B. पाकिस्तान
C. थाईलैंड
D. इंडोनेशिया

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम कहाँ स्थित है?
A. देहरादून
B. तिरुवनंतपुरम
C. वाराणसी
D. मंगलौर

36 और P का मध्यानुपाती 60 है। P का मान ज्ञात कीजिए।
A. 81
B. 110
C. 64
D. 100

एक मूलधन, 7% प्रति वर्ष के साधारण ब्याज पर 8 वर्षों में 4,368 रुपये हो जाता है। मूलधन ज्ञात कीजिए।
A. 3,300 रुपये 
B. 2,800 रुपये 
C. 3,800 रुपये 
D. 2,900 रुपये 

एक ट्रेन पहले 10 मिनट में 90 किमी/घंटा, अगले 20 मिनट में 60 किमी/घंटा और अंतिम 5 मिनट में 40 किमी/घंटा की गति से चलती है। ट्रेन की औसत गति (किमी/घंटा में) कितनी है?
A. \(675/7\)
B. \(683/7\)
C. \(633/7\)
D. \(655/7\)

एक मेज़ 500 रुपये में खरीदी जाती है और 650 रुपये में बेची जाती है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 20%
B. 3.0%
C. 25%
D. 30%

एक विक्रेता अपने सामान को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है, लेकिन गलत वजन का उपयोग करता है और इस प्रकार 25% लाभ अर्जित करता है। एक किलोग्राम वजन के लिए, वह ______ के गलत वजन का उपयोग करता है।
A. 900 ग्राम 
B. 850 ग्राम 
C. 750 ग्राम 
D. 800 ग्राम 

मुकेश 125 रुपये में 15 केले खरीदता है और 180 रुपये में 20 केले बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 14%
B. 10%
C. 8%
D. 12%

एक शाखा प्रबंधक की आय एक वर्ष के बाद 15% बढ़कर 69,000 रुपये हो जाती है। अगले वर्ष आर्थिक मंदी के कारण आय में 10% और तीसरे वर्ष में पुनः 5% की गिरावट आती है। तीन वर्ष बाद शाखा प्रबंधक की आय कितनी है?
A. 58,885 रुपये 
B. 59,895 रुपये 
C. 58,995 रुपये 
D. 58,895 रुपये 

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 3 Shift1

यदि एक घनाभ का आयतन 440 घन सेंटीमीटर है और उसके आधार का क्षेत्रफल 88 वर्ग सेंटीमीटर है, तो घनाभ की ऊँचाई _______ है।
A. 8
B. 44 
C. 5
D. 2

धारा के प्रतिकूल 144 किमी की दूरी तय करने के लिए, एक नाविक को 12 घंटे लगते हैं, जबकि समान दूरी को धारा के अनुकूल तय करने में उसे केवल 9 घंटे लगते हैं। धारा की गति ______ है।
A. 2 किमी/घंटा
B. 3 किमी/घंटा
C. 1.5 किमी/घंटा
D. 1 किमी/घंटा

10 छात्रों का औसत भार 42 किग्रा है। यदि 43 किग्रा के औसत भार के 3 छात्रों को मिलाया जाता है और 48 किग्रा के औसत भार के दो अन्य छात्रों को भी मिलाया जाता है, तो सभी छात्रों का औसत भार ज्ञात कीजिए।
A. 42 किग्रा
B. 48 किग्रा
C. 43 किग्रा
D. 44 किग्रा

उस घन का आयतन कितना है, जिसकी भुजा 2.7 मीटर लंबी है?
A. 22.483 घन मीटर 
B. 24.743 घन मीटर
C. 16.693 घन मीटर
D. 19.683 घन मीटर

एक पिता की वर्तमान आयु और उसके पुत्र की वर्तमान आयु का  अनुपात 5 ∶ 2 है। 5 वर्ष बाद उनकी आयु 7 ∶ 3 के अनुपात में होगी। पिता की वर्तमान आयु कितनी है?
A. 100 वर्ष
B. 95 वर्ष
C. 90 वर्ष
D. 85 वर्ष

निम्नलिखित में से कौन-सा सह-अभाज्य संख्याओं का युग्म है?
A. 115, 120
B. 131, 143
C. 55, 121
D. 99, 141

32 और 640 का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए।
A. 32
B. 640
C. 320
D. 64

बीस धनात्मक संख्याओं का औसत x है। यदि प्रत्येक संख्या में 20% की वृद्धि होती है, तो x होगा:
A. अपरिवर्तित रहेगा 
B. 80% की वृद्धि होगी 
C. 20% की कमी होगी 
D. 20% की वृद्धि होगी 

एक टाइपिस्ट का वेतन पहले वर्ष में 20% बढ़ा दिया गया और फिर दूसरे वर्ष में 15% कम कर दिया गया। यदि टाइपिस्ट का वर्तमान वेतन 1,224 रुपये है, तो दो वर्ष पहले उसका वेतन कितना था?
A.  900 रुपये
B. 950 रुपये
C. 1,200 रुपये
D. 975 रुपये

A किसी कार्य का 3/7 भाग 15 दिनों में कर सकता है और B उसी कार्य का 2/5 भाग 14 दिनों में कर सकता है। यदि A और B एक साथ कार्य करते हैं, तो वे कार्य को पूरा करने में कितना समय (दिनों में) लेंगे?
A. \(151/4\)
B. \(153/4\)
C. \(181/4\)
D. \(171/2\)

एक वस्तु पर 900 रुपये अंकित है। एक ग्राहक क्रमिक दो छूट प्राप्त करने के बाद इसके लिए 726.75 रुपये का भुगतान करता है। यदि पहली छूट की दर 15% है, तो दूसरी छूट की दर ______ है।
A. 5%
B. 8%
C. 4%
D. 6%

एक प्रधान के चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वैध मतों का 60% प्राप्त हुआ। कुल मतों में से 5% मतों को अवैध घोषित कर दिया गया। यदि मतों की कुल संख्या 20,800 है, तो उम्मीदवार के पक्ष में डाले गए वैध मतों की संख्या कितनी है?
A. 11856
B. 11056
C. 10006
D. 11858

प्रश्नवाचक चिह्न के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

2 : 5 :: ? : 35

A. 14
B. 15
C. 20
D. 21

आरजू के पास 5,00,000 रुपये थे। उसने 4 वर्ष की अवधि के लिए 40% धन को 6% साधारण ब्याज पर निवेश किया, जबकि उसने शेष भाग को 5 वर्ष की अवधि के लिए 8% साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया। उसे कुल कितना साधारण ब्याज (रुपये में) प्राप्त हुआ?
A.  1,72,000 रुपये
B. 1,68,000 रुपये
C. 1,44,000 रुपये
D. 1,80,000 रुपये

यदि 72 व्यक्ति 220 मीटर लंबी दीवार 6 दिनों में बनाते हैं, तो 5 दिनों में उसी प्रकार की 550 मीटर लंबाई की दीवार बनाने के लिए कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होगी?
A. 421
B. 286
C. 216
D. 311

यदि संख्या, वास्तविक संख्या की 6 गुनी हो जाती है, तो उस संख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
A. 60%
B. 16.67%
C. 600%
D. 500%

एक व्यापारी अपनी वस्तु पर क्रय मूल्य से 15% अधिक पर अंकित करता है और खरीददारों को नकद पर 10% की छूट देता है। वह कितना लाभ प्रतिशत अर्जित करता है?
A. 103.5%
B. 11.5%
C. 115%
D. 3.5%

एक कार एक निश्चित यात्रा को 40 किमी/घंटा की चाल से और अतिरिक्त समान दूरी को 60 किमी/घंटा की चाल से तय करती है। पूरी यात्रा के लिए औसत चाल कितनी है?
A. 58 किमी/घंटा
B. 28 किमी/घंटा
C. 38 किमी/घंटा
D. 48 किमी/घंटा

Leave a Comment

error: