‘जहाज’ का संबंध ‘बेड़े’ से उसी प्रकार है जिस प्रकार ‘चींटियों’ का संबंध ‘________’ से है।
A. बत्तखों का झुण्ड
B. कॉलोनी
C. झुंड
D. गिरोह
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
RSU, NXO, JCI, ?, BMW
A. EHD
B. EIC
C. FHC
D. FID
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और छठी संख्या, पांचवीं संख्या से संबंधित है।
6 : 21 :: 4 : ? :: 8 : 36
A. 15
B. 10
C. 13
D. 17
यदि ‘+’ का अर्थ घटाव, ‘÷’ का अर्थ जोड़, ‘<' का अर्थ गुणा, और '>‘ का अर्थ भाग है, तो दिए गए व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।
66 ÷ 11 < 9 > (12 > 4) + 5
A. 104
B. 94
C. 105
D. 110
सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उसी क्रम में इंगित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।
1. Lateralize
2. Language
3. Laborious
4. Lamentable
5. Luggage
6. Ladder
A. 3, 6, 2, 4, 1, 5
B. 3, 2, 4, 6, 5, 1
C. 3, 6, 5, 4, 2, 1
D. 3, 6, 4, 2, 1, 5
A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज़ के परितः केंद्र की ओर सम्मुख होकर बैठे हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। E, C के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, A और G दोनों का निकटतम पड़ोसी है। G, E का निकटतम पड़ोसी है। E और H के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, D का निकटतम पड़ोसी है। B और F के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। तो उपरोक्त व्यवस्था में H के सन्दर्भ में D का स्थान क्या है?
A. दाईं ओर निकटतम स्थान
B. बाईं ओर तीसरा
C. बाईं ओर चौथा
D. दाईं ओर दूसरा
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GOAT’ को ‘112’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘LEAF’ को ’74’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘PRIDE’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 140
B. 204
C. 240
D. 104
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
3, 5, 7, 12, 37, 69, 357, ?
A. 665
B. 656
C. 461
D. 416
यदि फरवरी को ‘अप्रैल’ कहा जाता है, अप्रैल को ‘जून’ कहा जाता है, जून को ‘अगस्त’ कहा जाता है, अगस्त को ‘अक्टूबर’ कहा जाता है, और अक्टूबर को ‘दिसंबर’ कहा जाता है, तो हम किस महीने में स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं?
A. दिसम्बर
B. अक्टूबर
C. जून
D. अगस्त
एक निश्चित कूट भाषा में, FISH को 12-18-38-16 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और CRAB को 6-36-2-4 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। तो उसी समान भाषा में FROG को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 14-36-30-14
B. 14-36-32-12
C. 12-36-30-14
D. 12-38-32-14
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दी गई श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी हो जाएगी।
Q _ L _ P Q P _ B P Q _ L B _ Q _ L _ P
A. P, B, L, P, P, P, B
B. P, P, P, B, B, L, Q
C. P, Q, P, L, P, B, P
D. P, Q, L, P, B, P, B
वनमयी ने कहा कि, वह अपनी माता के इकलौते भाई के पुत्र की माता के ससुर से मिली। तो वह किससे मिलती है?
A. नाना
B. कजिन
C. पिता
D. भाई
छह मित्र नेहा, प्रिया, सीता, सरोज, मयंक और विपिन एक वृत्ताकार मेज़ के चारों ओर मेज़ के केंद्र की ओर सम्मुख होकर बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। विपिन और मयंक के बीच केवल सीता बैठी है। प्रिया, मयंक के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। सरोज, विपिन के ठीक दाईं ओर बैठा है।
सीता के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. विपिन
B. नेहा
C. प्रिया
D. सरोज
‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’, ‘A # B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’, ‘A % B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’, और ‘A $ B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’। तो निम्नलिखित में से कौन सा व्यंजक दर्शाता है कि ‘A, S का पिता है’?
A. E # M % N $ A @ S
B. M @ N $ S % E # A
C. N @ A # M $ E % S
D. A # S $ N @ E % M
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है
A.
B.
C.
D.
दिए गए संयोजन की सही दर्पण छवि का चयन कीजिए जब दर्पण को PQ पर रखा जाता है जैसे कि दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
RMS : SLU :: MSV : ?
A. QTX
B. OQY
C. ORY
D. NRX
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित (घूर्णन की अनुमति नहीं है) है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LOCKER’ को ‘158861215’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। तो उस समान भाषा में ‘AUGUST’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 23162442424
B. 23222410244
C. 17221810184
D. 17161871824
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SEAT’ को ‘6319’ और ‘ROSE’ को ‘4863’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। तब उस समान भाषा में ‘TEAR’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 9438
B. 9134
C. 9314
D. 9348
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
4, 7, 21, 24, 72, 75, ?
A. 275
B. 105
C. 78
D. 225
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
1. कुछ चूहे कबूतर हैं।
2. सभी कबूतर आम हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी आम कबूतर हैं।
II. कुछ चूहे आम हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
कोई किताब, उपन्यास नहीं है।
सभी उपन्यास, पत्रिकाएं हैं।
निष्कर्ष:
I. कोई किताब, पत्रिका नहीं है।
II. कोई पत्रिका, किताब नहीं है।
III. कुछ पत्रिकाएं, उपन्यास हैं।
IV सभी पत्रिकाएं, उपन्यास हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और IV दोनों अनुसरण करते हैं।
उस अक्षर समूह की पहचान कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला से संबंधित नहीं है।
HSMN, KPPK, NMTG, QJVE
A. HSMN
B. KPPK
C. NMTG
D. QJVE
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DELIGHT’ को ‘ZBACRYX’ और ‘STRANGE’ को ‘YATUXZY’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘STUMBLE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. KQGOSZM
B. YRVSAZY
C. YFGSOZM
D. YVQASYZ
निम्नलिखित में से कौन सा इंग्लिश क्रिकेटर उस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं था जिसे भारत ने अगस्त 2021 में लॉर्ड्स में 151 रन से जीता था?
A. स्टुअर्ट ब्रॉड
B. मोईन अली
C. मार्क वुड
D. जेम्स एंडरसन
भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर दिन और रात के तापमान में सर्वाधिक अंतर होता है?
A. पोर्ट ब्लेयर
B. तिरुवनंतपुरम
C. पहलगाम
D. थार
बैंकिंग के संदर्भ में, MICR में ‘M’ अक्षर का क्या अर्थ है?
A. मॉनेटरी
B. मिक्स्ड
C. मैग्नेटिक
D. म्यूच्यूअल
अकेले, बिना रुके विश्व का भ्रमण करने वाले पहले भारतीय कौन थे?
A. मनोहर प्रहलाद अवति
B. अभिलाष टॉमी
C. दिलीप डोंडे
D. रत्नाकर दांडेकर
सिकंदरा स्थान जो आगरा के उपनगर के अंतर्गत आता है, ________ के मकबरे से जुड़ा है।
A. अकबर
B. शिवाजी
C. जहांगीर
D. बाबर
निम्नलिखित में से कौन ‘माई आर्कियोलॉजिकल मिशन टू इंडिया एंड पाकिस्तान’ के लेखक हैं?
A. अलेक्जेंडर कनिंघम
B. आर.ई.एम.व्हीलर
C. जॉन मार्शल
D. जी.एफ. डेल्स
सोडियम परॉक्साइड के एक अणु में ऑक्सीजन के कितने परमाणु होते हैं?
A. चार
B. तीन
C. दो
D. एक
‘संसद की सदस्यता के लिए योग्यता’ का मुद्दा भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?
A. 82
B. 83
C. 81
D. 84
निम्नलिखित में से किस श्रेणी में भारत ने 2021 में टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में कोई पदक नहीं जीता?
A. मुक्केबाज़ी
B. भारोत्तोलन
C. जिमनास्टिक्स
D. एथलेटिक्स
लेज़र‘ ओलंपिक खेलों में निम्नलिखित में से किस खेल की एक श्रेणी है?
A. घुड़सवारी
B. गोल्फ
C. तलवारबाजी
D. नौकायन
राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले, निम्नलिखित में से कौन सा राजनीतिक दल असम में सत्ताधारी दल के खिलाफ ‘महाजोत’ का नेतृत्व कर रहा है?
A. बहुजन समाज पार्टी
B. समाजवादी पार्टी
C. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
D. जनता दल
2015 में शुरू हुआ ‘हरिता हरम’, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के हरित आवरण को बढ़ाना है, ______ सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है।
A. केरल
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम स्थल है?
A. झेलम नदी
B. रावी नदी
C. ब्यास नदी
D. चिनाब नदी
‘लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम’ किसकी आत्मकथा है?
A. बराक ओबामा
B. हो ची मिन्ह
C. रबींद्रनाथ टैगोर
D. नेल्सन मंडेला
शेर शाह सूरी का मकबरा _____ में स्थित है।
A. बक्सर
B. गया
C. जहानाबाद
D. सासाराम
________ को स्वतंत्रता आंदोलन की ‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ के रूप में जाना जाता है।
A. सरोजिनी नायडू
B. अरुणा आसफ अली
C. विजया लक्ष्मी पंडित
D. उषा मेहता
भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के आलोक में, निम्नलिखित में से कौन-सी पूंजीयों ने सर्वाधिक प्रभावशाली स्थान प्राप्त किया है?
A. सामग्री
B. वनस्पति
C. मशीनरी
D. मानव पूंजी
‘द्रव्यमान’ द्वारा विभाजित ‘बल’ किसके बराबर होता है?
A. समय
B. विस्थापन
C. वेग
D. त्वरण
निम्नलिखित में से किसने पूर्वोत्तर भारत से स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था?
A. मालती चौधरी
B. अंजलाई अम्मल
C. सुचेता कृपलानी
D. रानी गाइदिन्ल्यू
‘कल्पतरु उत्सव’ हर साल ______ की पहली तारीख को आयोजित किया जाता है।
A. मार्च
B. फरवरी
C. अप्रैल
D. जनवरी
निम्नलिखित में से कौन सी नदी महाराष्ट्र से निकलती है?
A. नर्मदा
B. तापी
C. गोदावरी
D. महानदी
भारत की नौसेनाओं और _______ के बीच ‘कोंकण 2021’ नामक एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास अगस्त 2021 में इंग्लिश चैनल में आयोजित किया गया था।
A. रूस
B. जर्मनी
C. मालदीव
D. यूनाइटेड किंगडम
निम्नलिखित में से कौन विमाहीन है?
A. अनुदैर्ध्य प्रतिबल
B. अपरूपण प्रतिबल
C. विकृत बल
D. अनुदैर्ध्य विकृति
निम्नलिखित में से किसने ‘बचत के विरोधाभास’ की अवधारणा दी?
A. अभिजीत बनर्जी
B. जॉन मेनार्ड कीन्स
C. एडम स्मिथ
D. अमर्त्य सेन
भारत के संविधान का अनुच्छेद 32 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?a
A. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
B. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
C. स्वतंत्रता का अधिकार
D. समानता का अधिकार
\({ {4p^3+14p+6} }\) का मान ज्ञात कीजिए, जब एक 6 अंकीय संख्या 602p0p, 9 से विभाज्य हो।
A. 26
B. 28
C. 24
D. 22
60 विद्यार्थियों (लड़के और लड़कियों) की एक कक्षा में 60% लड़कियाँ हैं। एक परीक्षा में, लड़कों के औसत अंक 52 है और लड़कियों के औसत अंक 65 है। पूरी कक्षा के औसत अंक कितने है?
A. 59.8
B. 56.9
C. 58.7
D. 61.5
यदि A : B = 1.2 : 2.5 और B : C = 1: 1.4 है, तो A : B : C का मान कितना है?
A. 1.2 : 2.5 : 4
B. 3 : 5 : 4
C. 6 : 15 : 35
D. 12 : 25 : 35
यदि \( x^1/3-y^1/3 =z^1/3\) है, तो (x – y – z)3 – 27xyz का मान ज्ञात कीजिए:
A. 1
B. 27
C. -1
D. 0
6,300 रुपये का मूलधन साधारण ब्याज पर \(3{ {1} 3}\) वर्षों में एक निश्चित दर प्रतिशत प्रति वर्ष पर 8,085 रुपये हो जाता है। 8,000 रुपये के मूलधन पर समान दर पर \(4{ {2} 5}\) वर्षों के लिए साधारण ब्याज (रुपये में) कितना होगा?
A. 2,880
B. 2,448
C. 2,992
D. 1,632
यदि आठ अंकीय संख्या 9534x37y, 24 से विभाज्य है, तो x के अधिकतम मान के लिए (3x + y) का मान क्या होगा?
A. 21
B. 30
C. 32
D. 24
एक निश्चित धनराशि को A, B और C के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि A और C के हिस्सों का अनुपात 7 : 5 है और C और B के हिस्सों का अनुपात 8 : 3 है। यदि A और B के हिस्सों के बीच का अंतर 984 रुपये है, तो वह धनराशि (रुपये में) कितनी है?
A. 2,664
B. 2,640
C. 2,592
D. 2,520
एक दुकानदार 60 रुपये प्रति किग्रा, 80 रुपये प्रति किग्रा और 120 रुपये प्रति किग्रा की चाय की तीन किस्मों को क्रमशः 5 : 8 : 7 के अनुपात में मिलाता है। 25% का लाभ अर्जित करने के लिए उसे चाय के मिश्रण को प्रति किग्रा किस मूल्य (रुपये में) पर बेचना चाहिए?
A. 86.67
B. 111.25
C. 100.33
D. 104.50
साधारण ब्याज पर निवेश करने पर एक निश्चित मूलधन 15 वर्षों में 5 गुना हो जाता है। कितने समय (वर्षों और महीनों) में साधारण ब्याज की समान दर पर यह स्वयं का 12 गुना हो जाएगा?
A. 41 वर्ष 3 महीने
B. 40 वर्ष 6 महीने
C. 39 वर्ष 9 महीने
D. 42 वर्ष 4 महीने
एक 1000 किमी की यात्रा में, एक व्यक्ति कुल दूरी के पहले 5/8वें भाग के लिए 50 किमी/घंटा की गति से ड्राइव करता है। यदि वह पूरी यात्रा को 19 घंटे में पूरा करता है (विश्राम समय शामिल नहीं है), तो शेष यात्रा के लिए उसकी गति (किमी/घंटा में, दशमलव के 1 स्थान तक सही) कितनी है?
A. 55.5
B. 60.2
C. 57.7
D. 65.8
98.22 – 88.22 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 186.4
B. 1864
C. 1846
D. 100
A और B एक कार्य को क्रमशः 24 दिन और 48 दिन में पूरा कर सकते हैं। एक साथ कार्य करते हुए, उन्होंने C की सहायता से 12 दिनों में कार्य पूरा किया। C कार्य का 5/6वां हिस्सा खुद से कितने समय में (दिनों में) करेगा?
A. 54
B. 36
C. 40
D. 48
एक 280 मीटर लंबी ट्रेन 54 किमी/घंटा की गति से चल रही है। ट्रेन के अनुदिश दिशा में 12 किमी/घंटा की गति से चल रहे एक व्यक्ति को वह कितने समय (सेकंड में) पार करेगी?
A. 28
B. 20
C. 24
D. 25
यदि 150 का (3x – 10)%, 300 के x% से 15 अधिक है, तो 220 का (2x + 5)%, 250 के (x + 10)% से कितने प्रतिशत अधिक है?
A. 28.4%
B. 35%
C. 24.2%
D. 32%
एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर 86,500 रुपये में एक टेलीविजन सेट बनाता है और उसमें 9% की छूट देता है। टेलीविज़न सेट का विक्रय मूल्य (रुपये में) कितना है?
A. 79,570 रुपये
B. 78,715 रुपये
C. 76,480 रुपये
D. 77,520 रुपये
एक संग्रहालय में रविवार को औसतन 340 और अन्य दिनों में औसतन 160 आगंतुक आते हैं, रविवार से शुरू होने वाले जून के महीने में प्रतिदिन आगंतुकों की औसत संख्या कितनी है?
A. 190
B. 184
C. 200
D. 210
एक आयताकार खेत की चौड़ाई, उसकी लंबाई से 7.5 मीटर कम है। आयत की चौड़ाई का एक तिहाई, लंबाई के एक चौथाई के बराबर है, इसकी लंबाई और चौड़ाई का औसत (मीटर में, निकटतम पूर्णांक तक) कितना है?
A. 26
B. 23
C. 30
D. 25
एक दुकानदार एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 5% की छूट देकर 319.20 रुपये में बेचता है। अगर उसने छूट नहीं दी होती, तो उसे 12% का लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य (रुपये में) है:
A. 240
B. 280
C. 300
D. 250
यदि 800 का 1.7% × a का 2.5% = 382.5 है, तो a का मान कितना है?
A. 1075
B. 1100
C. 1125
D. 1150
एक व्यक्ति ने एक पेन ड्राइव को 1,674 रुपये में बेचा और उसे 7% की हानि हुई। 11% का लाभ अर्जित करने के लिए इसे किस मूल्य (रुपये में) पर बेचा जाना चाहिए?
A. 2,000
B. 1,965
C. 1,998
D. 1,800
एक अलमारी 25% के लाभ पर बेची गयी थी। यदि इसे 360 रुपये कम पर बेचा जाता, तो लाभ केवल 5% होता। अलमारी का विक्रय मूल्य (रुपये में) कितना होना चाहिए, जिससे 40% का लाभ हो?
A. 2,520
B. 3,020
C. 2,150
D. 1,800
X की आय, Y की आय से 15% कम है और Z की आय, X और Y की संयुक्त आय से 60% कम है। Z की आय, X की आय से कितने प्रतिशत कम है? (दशमलव के एक स्थान तक सही)
A. 12.6%
B. 14.7%
C. 14.9%
D. 12.9%
A एक कार्य को 10 दिनों में कर सकता है। उसने 6 दिन कार्य किया और कार्य छोड़ दिया। शेष कार्य B द्वारा 8 दिनों में किया जाता है। B अकेला उस कार्य का 65% कितने दिनों में कर सकता है?
A. 14
B. \(13{ {1} 2}\)
C. 12
D. 13
एक निश्चित मूलधन साधारण ब्याज की एक निश्चित प्रतिवर्ष दर पर \(3{ {1} 2}\) वर्षों में 8,192 रुपये और 6 वर्षों में 9,472 रुपये हो जाता है। प्रति वर्ष ब्याज की दर और मूलधन क्रमशः _____ और _____ हैं।
A. 8.5%; 6,400 रुपये
B. 8%; 6,400 रुपये
C. 8.5%; 6000 रुपये
D. 8%; 6,500 रुपये
126 मीटर व्यास वाले एक वृत्ताकार बगीचे के चारों ओर 1.4 मीटर की एक समान चौड़ाई वाले वृत्ताकार पथ का क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) कितना है?
(\( ={ {22} 7}\) लीजिए)
A. 564.96
B. 604.56
C. 556.16
D. 560.56