दिए गए शब्दों के अंग्रेजी शब्दकोश में आने वाले सही क्रम का प्रतिनिधित्व करने वाले विकल्प का चयन करें।
1. Discover
2. Disperse
3. Disjointed
4. Discard
5. Disposable
6. Discriminate
A. 4, 1, 6, 2, 3, 5
B. 4, 1, 6, 5, 3, 2
C. 4, 6, 1, 3, 2, 5
D. 4, 1, 6, 3, 2, 5
एक निश्चित कूट भाषा में,
‘X + Y’ का अर्थ है ‘X, Y की माता है।’
‘X * Y’ का अर्थ है ‘X, Y का पिता है।’
‘X − Y’ का अर्थ है ‘X, Y की पुत्री है।’
‘X % Y’ का अर्थ है ‘X, Y की पत्नी है।’
उपरोक्त के आधार पर, A का D से क्या संबंध है यदि ‘A − B * C + D’?
A. पुत्री
B. मौसी
C. माता
D. नानी
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘−’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?
16 − 4 + 7 × 8 ÷ 1 = ?
A. 23
B. 47
C. 15
D. 35
तीसरे शब्द से दूसरा शब्द जिस प्रकार संबंधित है, उसी प्रकार चौथा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्दों में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)
कार : गैरेज :: कपड़े : ?
A. बस
B. अलमारी
C. पोशाक
D. इस्त्री
उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवीं संख्या से उसी तरह संबंधित है जैसे चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है और दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।
16 : 36 :: 64 : 100 :: 25 : ?
A. 49
B. 47
C. 45
D. 61
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ABROAD’ को ‘SCBFCQ’ के रूप में लिखा जाता है और ‘ACCEPT’ को ‘DDBVRG’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘ACTION’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. UDBPQK
B. TCANOI
C. TCAPQK
D. VECPQK
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WHITE’ को ‘FSJGX’ के रूप में लिखा जाता है और ‘COLOR’ को ‘SNMND’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘SHIRT’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. TGJQU
B. UQJIT
C. UQJGT
D. UPJGT
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FLUTE’ को ‘VGFOU’ के रूप में लिखा जाता है और ‘EXILE’ को ‘VORCV’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘BLOOD’ कैसे लिखा जाएगा?
A. WLOXY
B. WLLOB
C. WLLOY
D. WLLDB
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SEQUINS’ को ‘HVJFKPU’ के रूप में लिखा जाता है और ‘REACTED’ को ‘IVZXVGF’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘PROCESS’ कैसे लिखा जाएगा?
A. TRUIWDM
B. LOPKFGH
C. BDIUNMO
D. KILXGUU
एक निश्चित कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की माँ है’।
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’।
‘A x B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है।’
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है।’
यदि A + B ÷ C x D − E है, तो C, E से कैसे संबंधित है?
A. भाई की पत्नी
B. बहन
C. बहन का पति
D. माँ
इस प्रश्न में, तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
I. कुछ क्ले, मिट्टी होती हैं।
II. कुछ मिट्टी, कीचड़ होती हैं।
III. कुछ कीचड़, धूल होती हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ क्ले, धूल होती हैं।
II. सभी धूल, मिट्टी होती हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सा अक्षर-समूह आएगा?
IBDA, MFHE, QJLI, ?, YRTQ
A. UNPM
B. UNTM
C. QNPQ
D. VNPM
दी गई आकृति की सही दर्पण छवि का चयन कीजिए जब दर्पण को रेखा MN पर रखा गया हो जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा पद आएगा?
SOWJ, QPUK, OQSL, ?, KSON
A. MSQN
B. MRQM
C. NRPM
D. NQQL
एक निश्चित कूट भाषा में, CAT को 24 लिखा जाता है और LATE को 38 लिखा जाता है। इसी भाषा में DOLL को कैसे लिखा जाएगा?
A. 47
B. 39
C. 43
D. 40
दी गई समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं (अकेले अंकों को नहीं) को आपस में बदलना होगा?
[(39 – 3) ÷ 6] + 11 x 2 – 4 x 5 = 13
A. 11 और 4
B. 2 और 6
C. 2 और 5
D. 3 और 6
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर समूह से उसी तरह संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर समूह तीसरे अक्षर समूह से संबंधित है।
ROYAL : ALZRO :: ABOUT : UTPAB :: POLES : ?
A. ESNPQ
B. FRMQN
C. FSNPR
D. ESMPO
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी?
5, 3, 20, 9, 80, 27, 320, ?
A. 100
B. 89
C. 81
D. 90
निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले अक्षर-समूह को दिए गए विकल्पों में से चुनें।
AGMZ, CEOX, ECQV, ?
A. GAST
B. GBTS
C. GCSW
D. GDSX
एक कूट भाषा में, ‘government help people’ को ‘abc pqr mno’ लिखा जाता है, ‘people live happily’ को ‘efg xyz pqr’ लिखा जाता है और ‘people choose government’ को ‘abc pqr ijk’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘choose’ शब्द के लिए कूट क्या है?
A. abc
B. ijk
C. pqr
D. xyz
रिक्त स्थानों में क्रमशः बाएँ से दाएँ रखे जाने वाले अक्षरों को दर्शाने वाला विकल्प चुनें, जो अक्षर श्रृंखला को पूरा करेगा।
_ R _ _ A R _ O _ _ G O A _ G O
A. A G O G R A A
B. A G O G A R R
C. A A G O G R R
D. A G G O A R R
नीचे दी गई श्रेणी के अनुसार, रिक्त स्थान को एक उपयुक्त अक्षर से भरें जो श्रेणी को पूरा करेगा।
Z, B, D, F, H, ________
A. J
B. N
C. K
D. l
निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने के लिए विकल्प आकृति की पहचान करें ताकि श्रेणी तार्किक रूप से पूरी हो जाए?
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित शब्दों के तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम को दर्शाने वाले सही विकल्प का चयन कीजिए।
1 वर्षा
2 समुद्र
3 वाष्पीकरण
4 मेघ
A. 3, 4, 1, 2
B. 2, 3, 4, 1
C. 1, 2, 4, 3
D. 1, 2, 3, 4
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं जिनकी संख्या I, II, III और IV है। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ कारें बाइक हैं।
सभी बाइक ट्रक हैं।
कुछ ट्रक बसें हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ ट्रक कारें हैं।
II. सभी बसें कारें हैं।
III. कुछ कारें बसें हैं।
IV. सभी बाइक बसें हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I और IV अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I, II और IV अनुसरण करते हैं।
निम्नलिखित में से किस वर्ग में सबसे अधिक जानवर हैं?
A. कीट
B. मछली
C. स्तनधारी
D. सरीसृप
7 मार्च 2022 को, सरकार ने 11-14 वर्ष की आयु वर्ग की स्कूल से बाहर किशोर लड़कियों (OoS AG) को फिर से नामांकित करने के लिए एक योजना शुरू की। योजना का नाम क्या है?
A. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
B. कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव
C. माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
D. प्रेरणा योजना
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद केंद्र की कार्यपालिका शक्ति के बारे में बताता है?
A. अनुच्छेद 55
B. अनुच्छेद 52
C. अनुच्छेद 53
D. अनुच्छेद 54
1999 में ग्रामीणों द्वारा बनाई गई किसान संसद का नाम क्या है जिसका मुख्य उद्देश्य अपने दुर्लभ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उपयोग के लिए सामुदायिक प्रयासों की रक्षा करना है?
A. अरवरी संसद
B. रेणुका संसद
C. सिद्धि संसद
D. कुलसी संसद
दिए गए विकल्पों में से, एक आंतरिक ग्रह की पहचान करें।
A. शनि
B. बृहस्पति
C. बुध
D. यूरेनस
2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में जनसंख्या का घनत्व कितना है?
A. 19 व्यक्ति/km2
B. 18 व्यक्ति/km2
C. 20 व्यक्ति/km2
D. 17 व्यक्ति/km2
शब्द ‘बिशप’ किस खेल से जुड़ा है?
A. बास्केटबॉल
B. हॉकी
C. शतरंज
D. गोल्फ
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय टूर्नामेंट नहीं है?
A. UEFA चैंपियंस लीग
B. डूरंड कप
C. संतोष ट्रॉफी
D. सुब्रतो कप
अप्रैल 2022 में, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वानिधि) योजना को दिसंबर _______ तक बढ़ाया गया था?
A. 2023
B. 2024
C. 2026
D. 2025
46वें सिविल अकाउंट्स डे पर, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) और डिजिटल इंडिया इको-सिस्टम’ के हिस्से के रूप में, भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किसकी शुरुआत की?
A. डिजि-बिल प्रोसेसिंग सिस्टम
B. सरल सिस्टम
C. ई-बिल प्रोसेसिंग सिस्टम
D. सहज सिस्टम
भारतीय संविधान के न्याय के आदर्श किस देश से लिए गए थे?
A. USSR
B. UK
C. US
D. जापान
निम्नलिखित में से कौन सा शास्त्रीय नृत्य रूप आंध्र प्रदेश में उत्पन्न हुआ है?
A. कथक
B. भरतनाट्यम
C. कुचिपुड़ी
D. कथकली
नाट्य संगीत महाराष्ट्र में प्रचलित शास्त्रीय संगीत का एक रूप है। बाल गंधर्व इस संगीत शैली के प्रतिपादक हैं। बालगंधर्व का वास्तविक नाम क्या है?
A. विष्णु नारायण भातखंडे
B. नारायण श्रीपद राजहंस
C. मल्लिकार्जुन मंसूर
D. विष्णु दिगंबर पालुस्कर
ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार निम्नलिखित में से किस इस्लामी महीने में मनाया जाता है?
A. सफर
B. रजब
C. मुहर्रम
D. रबी-अल-अव्वल
“व्हाई आई एम एथिस्ट (मैं नास्तिक क्यूँ हूँ)” किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी की आत्मकथा है?
A. भगत सिंह
B. सुभाष चंद्र बोस
C. लाला लाजपत राय
D. सरोजिनी नायडू
किस हड़प्पा स्थल पर एक पक्का स्नानगृह मिला था?
A. बनावली
B. मोहनजोदड़ो
C. कालीबंगा
D. धोलावीरा
दिसंबर 1929 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू ने ब्रिटिश सरकार से औपचारिक रूप से __________ की मांग की थी।
A. मौलिक अधिकार
B. नागरिक अधिकार
C. प्रभुत्व का दर्जा
D. पूर्ण स्वतंत्रता
जब अकबर ने मनसबदारी व्यवस्था शुरू की, तो __________ मनसबदार का सबसे निचला पद था।
A. पचास
B. एक सौ
C. दस
D. एक हजार
भारत के महान्यायवादी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य व्यक्ति भारत के महान्यायवादी पद के लिए योग्य है।
B. अनुच्छेद 76 भारत के महान्यायवादी का प्रावधान करता है।
C. उन्हें देश का सर्वोच्च विधि अधिकारी माना जाता है।
D. उनकी नियुक्ति भारत के प्रधान मंत्री द्वारा की जाती है।
दिसंबर 2022 में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. प्रसन्ना के शर्मा
B. गंजी कमला वी राव
C. रमेश चंदर
D. मनीष मणि तिवारी
निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया था?
A. लाहौर
B. मद्रास
C. बॉम्बे
D. कराची
वर्धन वंश जिसने शासन किया, वह वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?
A. मध्य प्रदेश
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. गुजरात
कई चिकित्सीय नैदानिक इमेजिंग स्कैन में उपयोग किए जाने वाले पहले कृत्रिम रूप से उत्पादित तत्व, टेक्नीशियम, आवर्त सारणी के किस समूह में पाया जाता है?
A. समूह 7
B. समूह 12
C. समूह 14
D. समूह 19
K-चयनित प्रजातियाँ किसके द्वारा अभिलक्षित होती हैं?
A. अपेक्षाकृत स्थिर आबादी वाली प्रजातियाँ जो अपेक्षाकृत कम संख्या में संतान उत्पन्न करती हैं
B. अपेक्षाकृत अस्थिर आबादी वाली प्रजातियाँ जो अपेक्षाकृत बड़ी संख्या में संतान उत्पन्न करती हैं
C. अपेक्षाकृत अस्थिर आबादी वाली प्रजातियाँ जो अपेक्षाकृत कम संख्या में संतान उत्पन्न करती हैं
D. अपेक्षाकृत स्थिर आबादी वाली प्रजातियाँ जो अपेक्षाकृत बड़ी संख्या में संतान उत्पन्न करती हैं
पहली रेलगाड़ी मुम्बई से ________ के लिए रवाना हुई थी।
A. पुणे
B. मालाड
C. ठाणे
D. नागपुर
यदि एक मेज का क्रय मूल्य ₹400 है और विक्रय मूल्य ₹600 है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 55%
B. 45%
C. 33%
D. 50%
एक 4-अंकीय संख्या ‘34PQ’ 3,5 और 7 से विभाज्य है। P+Q का मान ज्ञात कीजिए।
A. 11
B. 12
C. 10
D. 13
एक चोर को एक पुलिसकर्मी 500 मीटर की दूरी से देख लेता है। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 12 किमी/घंटा और 13 किमी/घंटा की गति से भागते हैं। 12 मिनट के बाद उनके बीच की दूरी क्या है?
A. 150 मीटर
B. 100 मीटर
C. 300 मीटर
D. 200 मीटर
निम्नलिखित में से कौन सी संख्याएँ 11 से विभाज्य हैं?
(i) 29435417
(ii) 57463828
(iii 57463824
(iv) 29435416
A. (iii) और (iv)
B. (ii) और (iii)
C. (i) और (ii)
D. (i) और (iii)
एक निर्माण स्थल पर, 15 आदमी या 10 मशीनें 66 दिनों में एक कमरा बना सकती हैं। 5 आदमी और 4 मशीनें मिलकर कितने दिनों में काम पूरा कर सकती हैं?
A. 80
B. 75
C. 85
D. 90
एक दुकानदार को अपने क्रय मूल्य पर 36% लाभ की आशा है। यदि एक महीने में उसकी बिक्री ₹6,14,856 थी, तो उसका लाभ (₹ में) कितना था?
A. 1,61,235
B. 1,63,900
C. 1,62,756
D. 1,62,800
यदि बिजली बिल का भुगतान नियत तिथि से पहले किया जाता है, तो बिल की राशि पर 5% की छूट मिलती है। नियत तिथि से पहले बिल का भुगतान करके, एक व्यक्ति को ₹250 की छूट मिली। उसके बिजली बिल की मूल राशि (₹ में) कितनी थी?
A. 4000
B. 4500
C. 5000
D. 5500
एक शिक्षक ने 7 घंटे में 22 किमी की दूरी तय की। उन्होंने आंशिक रूप से 2 किमी/घंटा की गति से पैदल और आंशिक रूप से 4 किमी/घंटा की गति से साइकिल पर यात्रा की। पैदल तय की गई दूरी कितनी है?
A. 10 किमी
B. 3 किमी
C. 6 किमी
D. 8 किमी
₹2,400 की राशि पर 2 वर्ष 4 महीने में ₹378 का साधारण ब्याज मिलता है। प्रति वर्ष ब्याज दर कितनी है?
A. 6.95%
B. 6.75%
C. 6.85%
D. 7.05%
दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में 75% मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें से 4% वोट अवैध घोषित किए गए। एक उम्मीदवार को 9504 वोट मिले, जो वैध वोटों का 80% था। उस चुनाव में दर्ज किए गए कुल वोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 12,672
B. 13,200
C. 16,500
D. 12,375
एक कक्षा के सभी छात्रों की औसत आयु 18 वर्ष है। कक्षा के लड़कों की औसत आयु 19 वर्ष और लड़कियों की औसत आयु 14 वर्ष है। यदि कक्षा में लड़कियों की संख्या 30 है, तो कक्षा में लड़कों की संख्या कितनी है?
A. 100
B. 120
C. 140
D. 110
काजल अपनी ग्राहक को एक कॉस्मेटिक आइटम की बिक्री पर 10% और 8% की दो क्रमिक छूट देती है। काजल द्वारा दी गई समतुल्य एकल प्रतिशत छूट क्या है?
A. 17.8%
B. 17.6%
C. 17.4%
D. 17.2%
यदि किसी संख्या के एक-छठे भाग के तीन-आठवें भाग का दो-पाँचवाँ भाग 52 है, तो संख्या का 40% कितना होगा?
A. 1248
B. 2080
C. 832
D. 1664
एक सेल्समैन ₹1,250 में माल खरीदता है और उसे ₹1,000 में बेचने के लिए मजबूर किया जाता है। उसका हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 25%
B. 20%
C. 30%
D. 15%
एक घन का विकर्ण 5√3 सेमी है। घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 650 सेमी2
B. 25 सेमी2
C. 250 सेमी2
D. 150 सेमी2
यदि तन्मय तीन बराबर दूरियाँ क्रमशः 2 किमी/घंटा, 3 किमी/घंटा और 4 किमी/घंटा की गति से तय करता है, तो पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए। (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 3.25
B. 5.75
C. 4.35
D. 2.77
रोशन के पास एक भूखंड था जिसका क्षेत्रफल सुसान के भूखंड के क्षेत्रफल से 20% अधिक था, जबकि जैकब के भूखंड का क्षेत्रफल रोशन के भूखंड के क्षेत्रफल से 30% अधिक था। यदि सुसान के भूखंड का क्षेत्रफल 1250 वर्ग फीट था, तो जैकब के भूखंड का क्षेत्रफल (वर्ग फीट में) क्या था?
A. 2050
B. 1875
C. 1950
D. 2020
एक रेलगाड़ी 500 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 12 सेकंड में पार करती है और प्लेटफॉर्म पर खड़े एक आदमी को चार सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की गति ज्ञात कीजिए।
A. 252.5 किमी/घंटा
B. 125 किमी/घंटा
C. 225 किमी/घंटा
D. 152.5 किमी/घंटा
यदि बेलन की ऊँचाई 9 सेमी है और आधार क्षेत्रफल 25π सेमी2 है, तो कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 240 सेमी2
B. 140 सेमी2
C. 440 सेमी2
D. 340 सेमी2
एक अर्धगोले की त्रिज्या 9 सेमी है। इसका आयतन होगा:
A. 712π सेमी3
B. 243π सेमी3
C. 486π सेमी3
D. 972π सेमी3
4 वर्ष बाद ₹1,380 का भुगतान करना है। यदि प्रत्येक किस्त पर 10% साधारण ब्याज के साथ चार बराबर किस्तों की आवश्यकता है, तो प्रत्येक किस्त की राशि कितनी है?
A. ₹200
B. ₹500
C. ₹300
D. ₹400
140 लोगों की एक टुकड़ी के पास 35 दिनों का भोजन है। 10 दिन के बाद, 35 और लोग उनके साथ शामिल हो गए। बचे हुए भोजन से वे कितने दिन तक जीवित रह सकते हैं?
A. 10
B. 20
C. 25
D. 35
संजना 24% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर ₹16,000 उधार लेती है और सावित्री 20% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर ₹18,200 उधार लेती है। कितने वर्षों में उनके ऋण की राशि बराबर हो जाएगी?
A. 10
B. 11
C. 15
D. 12
v संख्याओं का औसत w2 है और w संख्याओं का औसत v2 है। तो सभी संख्याओं का औसत कितना होगा?
A. vw2
B. v + w
C. vw
D. v2 + w2
यदि कक्षा A में 11 लड़के और 18 लड़कियाँ हैं, कक्षा B में 13 लड़के और 17 लड़कियाँ हैं, और कक्षा C में 20 लड़के और 9 लड़कियाँ हैं, तो किस कक्षा में लड़कों और लड़कियों का अनुपात सबसे अधिक है?
A. कक्षा A
B. कक्षा A और कक्षा B दोनों
C. कक्षा C
D. कक्षा B