उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और छठा पद, पांचवें पद से संबंधित है।
FEDERAL : LAREDEF :: ECONOMY : ? :: GENERAL : LARENEG
A. MONEYCO
B. YMONOCE
C. OMYNECO
D. COMONEY
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण अंग्रेजी के शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द अक्षर की संख्या/व्यंजन की संख्या/स्वर की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)
विद्यार्थी : कक्षा :: पुष्प : ?
A. सेना
B. गुलदस्ता
C. गुलाब
D. बैंड
दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए, जब दर्पण को ‘PQ’ पर रखा जाता है, जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण अंग्रेजी के शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द अक्षर की संख्या/व्यंजन की संख्या/स्वर की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)
पलायन : भाग जाना :: विचार : ?
A. अपव्यय करना
B. खाली
C. धारणा
D. कृत्रिम
तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी चांबियाँ, खिड़कियाँ हैं।
कोई खिड़की, दरवाजा नहीं है।
कुछ दरवाजे, ताले हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ ताले, चाबियाँ हैं।
II. कोई ताला, खिड़की नहीं है।
III. कोई दरवाजा, चाबी नहीं है
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा दिए गए कथनों में से तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी बोतलें, प्लास्टिक हैं।
कुछ प्लास्टिक, रेशे हैं।
कुछ रेशे, काँच हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ रेशे, प्लास्टिक हैं।
(II) सभी प्लास्टिक, बोतलें हैं।
(III) कुछ काँच, रेशे हैं।
A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
73, 57, 43, 31, ?, 13
A. 27
B. 25
C. 29
D. 21
उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की सही व्यवस्था को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में इंगित करता है।
1. गेहूं
2. लोई
3. सेंकना
4. पीसना
5. ब्रेड
A. 4, 2, 1, 3, 5
B. 1, 4, 2, 3, 5
C. 3, 1, 5, 2, 4
D. 1, 4, 3, 5, 2
उस विकल्प का चयन कीजिए जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार पहला पद, दूसरे पद से संबंधित है और पाँचवाँ पद, छठे पद से संबंधित है।
9 : 126 :: ? : 238 :: 21 : 294
A. 18
B. 28
C. 17
D. 22
‘A # B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’
‘A @ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का एकमात्र पुत्र है’।
‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’।
‘A % B’ का अर्थ है कि ‘A, B का ससुर है’।
यदि P # Q @ R % S & T @ Q है, तो P, T से किस प्रकार संबंधित है?
A. बहन
B. माता की बहन
C. भाई
D. पिता का भाई
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
FLIGHT : GHIFLT :: PERIOD : IORPED :: GARLIC : ?
A. LIRGCA
B. LIRGAC
C. RILACG
D. RILAGC
उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की सही व्यवस्था को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में इंगित करता है।
1. देश
2. महाद्वीप
3. शहर
4. सड़क
5. राज्य
A. 1, 2, 5, 3, 4
B. 1, 2, 3, 5, 4
C. 2, 1, 5, 3, 4
D. 3, 2, 1, 5, 4
कौन सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा और दी गई शृंखला को पूरा करेगा?
UTSR, XWVU, ?, DCBA, GFED
A. BZYW
B. BZYX
C. AZWY
D. AZYX
दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन सा अक्षर समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
TUBE, SXEH, ?, QDKN, PGNQ
A. RAHK
B. RADG
C. RAKH
D. RAGD
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
A – B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’,
A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’ और
A * B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’।
यदि Q – T * Y + M – K है, तो Q, K से किस प्रकार संबंधित है?
A. सास
B. माता
C. बहन
D. दादी
चिह्नों को क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित करने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।
83 * 16 * 4 * 57 * 3
A. =, ÷, +, –
B. -, ×, =, ÷
C. -, +, =, –
D. -, ÷, =, +
उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित आकृति श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान लेगी।
A.
B.
C.
D.
तीन कथन दिए गए हैं, इसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ हीरे, पत्थर हैं।
कुछ पत्थर, कठोर हैं।
सभी कठोर, चट्टानें हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पत्थर, हीरे हैं।
II. सभी पत्थर, कठोर हैं।
III. कुछ कठोर, चट्टानें हैं।
A. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों के सही क्रम का प्रतिनिधित्व करता है जैसा कि वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।
1. Cope
2. Cosmetic
3. Courage
4. Cough
5. Course
6. Courier
A. 1, 2, 4, 3, 6, 5
B. 1, 2, 4, 3, 5, 6
C. 1, 2, 4, 6, 3, 5
D. 2, 1, 4, 3, 6, 5
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर, शृंखला को पूर्ण करेगा।
PB_EP_UF_BU_PBUH
A. UBPG
B. RUPE
C. URGH
D. EPRU
एक कूट भाषा में, ‘chores are hobbies’ को ‘tpl esr nil’ के रूप में लिखा गया है, ”hobbies keep me busy’ को ‘cha esr lon ane’ के रूप में लिखा गया है, ‘busy with chores’ को ‘sia ane nil’ के रूप में लिखा गया है। इस भाषा में ‘with’ शब्द के लिए कूट क्या है?
A. sia
B. ane
C. cha
D. tpl
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी कबूतर, चींटियाँ हैं।
कुछ चींटियाँ, पक्षी हैं।
सभी पक्षी, बिल्लियाँ हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ बिल्लियाँ, कबूतर हैं।
II. कुछ पक्षी, कबूतर हैं।
III. कुछ बिल्लियाँ, चींटियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार पहला पद, दूसरे पद से संबंधित है और पाँचवाँ पद, छठे पद से संबंधित है।
22 : 676 :: ? : 361 :: 2 : 36
A. 18
B. 15
C. 17
D. 13
‘A # B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’।
‘A @ B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’।
‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पति है’।
‘A % B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’।
यदि S % D # F @ G & H @ J है, तो F, H से किस प्रकार संबंधित है?
A. पुत्री
B. पुत्र की पत्नी
C. पुत्री की पुत्री
D. माता
सितंबर 2021 में, स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए ‘साथ (SAATH)’ पहल ________ में शुरू की गई थी।
A. तमिलनाडु
B. जम्मू और कश्मीर
C. केरल
D. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
राज्यसभा को धन विधेयक को ________ के भीतर सिफारिश के साथ या उसके बिना लोकसभा को वापस करना होता है।
A. 10 दिन
B. 30 दिन
C. 14 दिन
D. 21 दिन
जनवरी 2022 में, टी.एस. तिरुमूर्ति किन कारणों से खबरों में थे?
A. FIH के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होना
B. संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद-रोधी समिति की अध्यक्षता संभालना
C. वर्ष का फीफा खिलाड़ी बनना
D. उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले भारतीय बनना
2021, अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट की मेजबानी निम्नलिखित में से किस देश द्वारा की गई थी?
A. कतर
B. बांग्लादेश
C. पाकिस्तान
D. संयुक्त अरब अमीरात
समुद्री परतों के संबंध में भिन्न विकल्प को पहचानिए।
A. महासागरीय गहराइयाँ
B. महासागरीय ढलान
C. महाद्वीपीय दराज
D. महाद्वीपीय ढलान
मानक जनगणना परिभाषा के अनुसार, निम्नलिखित में से किसे भारत में मुख्य कार्यकर्ता के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है?
A. एक व्यक्ति जो कम से कम 160 दिन काम करता है।
B. एक व्यक्ति जो कम से कम 183 दिन काम करता है।
C. एक व्यक्ति जो कम से कम 200 दिन काम करता है।
D. एक व्यक्ति जो कम से कम 100 दिन काम करता है।
भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?
A. यू.यू. ललित
B. डी.वाई. चंद्रचूड़
C. एन.वी. रमन्ना
D. शरद अरविंद बोबडे
फरवरी 2022 में नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने रिकॉर्ड-विस्तारित ________ ICC U19 विश्व कप खिताब जीता।
A. पाँचवाँ
B. तीसरा
C. छठा
D. आठवाँ
त्रिगुण बिंदु को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है:
A. तापमान की वह स्थिति जिसके अंतर्गत किसी पदार्थ की गैसीय और तरल अवस्थाएँ संतुलन में रह सकती हैं।
B. वह तापमान जिस पर ठोस द्रव में परिवर्तित हो जाता है।
C. दाब की वह स्थिति जिसके अंतर्गत किसी पदार्थ की ठोस और तरल अवस्थाएँ संतुलन में रह सकती हैं।
D. तापमान और दाब की वह स्थिति जिसके अंतर्गत किसी पदार्थ की गैसीय, तरल और ठोस अवस्थाएँ संतुलन में रह सकती हैं।
पूर्वी गोदावरी क्षेत्र में कोया विद्रोह किस वर्ष हुआ था?
A. 1882-1883
B. 1887-1888
C. 1879-1880
D. 1874-1875
जून 2020 में भारत सरकार ने कितने दिनों के लिए ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ (GKRA) शुरू किया?
A. 100 दिन
B. 150 दिन
C. 125 दिन
D. 200 दिन
देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार किस राज्य से संबंधित है?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. झारखंड
D. छत्तीसगढ
फाजिल्का विरासत महोत्सव एक वार्षिक कला, सांस्कृतिक और खाद्य उत्सव है जो निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. पंजाब
B. महाराष्ट्र
C. हरियाणा
D. उत्तर प्रदेश
ऐसे शैवाल की पहचान कीजिए जो युग्मकों के असमयुग्मकी संलयन से गुजरता है।
A. स्पाइरोगाइरा
B. यूडोरिना
C. वॉलवॉक्स
D. उलोथ्रिक्स
सिद्ध कोयला भंडार (कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, 2018 के अनुसार) के संदर्भ में निम्नलिखित राज्यों का अवरोही क्रम में सही क्रम ________ है।
A. झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल
B. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड
C. झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश
D. छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश
ज़ाकिर हुसैन ________ वादक के रूप में प्रसिद्ध हैं।
A. संतूर
B. सितार
C. शहनाई
D. तबला
उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला में, कौन सा तत्व गर्भगृह और स्तंभित मंडपों के ऊपर अधिरचना या मीनार को दर्शाता है?
A. कलश
B. अमलका
C. शिखर
D. अंतरल
लाई हराओबा (लाई हारोबा) नृत्य का सबसे प्रारंभिक रूप है जो ________ के सभी शैलीगत नृत्यों का आधार बनता है।
A. मणिपुर
B. मध्य प्रदेश
C. पंजाब
D. उत्तर प्रदेश
निम्नलिखित में से कौन सी आत्मकथा भारतीय महिला कवयित्री कमला दास द्वारा लिखी गई थी, जिन्हें 1984 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था?
A. माई स्टोरी
B. ए लाइफ लेस ऑर्डिनरी
C. ए लाइफ अपार्ट
D. स्मृतिचित्र: एक उत्साही पत्नी का संस्मरण
पंपा द्वारा रचित ‘विक्रमार्जुन – विजय’ निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखी गई थी?
A. संस्कृत
B. तमिल
C. तेलुगू
D. कन्नड़
निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय जलमार्ग तमिलनाडु में स्थित है?
A. राष्ट्रीय जलमार्ग-97
B. राष्ट्रीय जलमार्ग-93
C. राष्ट्रीय जलमार्ग-98
D. राष्ट्रीय जलमार्ग-99
पुष्यमित्र, जो अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ का सेनापति था, जिसने राजा की हत्या कर दी और एक नए राजवंश की स्थापना की। निम्नलिखित में से उसका राजवंश कौन सा था?
A. शुंग
B. सातवाहन
C. छेदी
D. कण्व
निम्नलिखित में से किसने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की?
A. मोतीलाल नेहरू
B. दादाभाई नौरोजी
C. सुभाष चंद्र बोस
D. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
फरवरी 2022 में पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
A. पूजा जाटयान
B. राकेश कुमार
C. ज्योति सुरेखा वेन्नम
D. हरविंदर सिंह
उस कोशिका के प्रकार की पहचान कीजिए जो लंबी और शाखायुक्त होती हैं।
A. तंत्रिका कोशिका
B. स्तंभकार उपकला कोशिका
C. श्वेत रक्त कोशिका
D. लाल रक्त कोशिका
12,15 और 18 से विभाज्य चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या ________ है।
A. 9450
B. 9900
C. 9000
D. 9750
63 किमी/घंटा की चाल से चलने वाली 150 मीटर लंबी ट्रेन को समान दिशा में 45 किमी/घंटा की चाल से चलने वाली 100 मीटर लंबी दूसरी ट्रेन को पार करने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
A. 40 सेकंड
B. 45 सेकंड
C. 50 सेकंड
D. 60 सेकंड
A एक कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है जबकि B उसी कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे दोनों एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तब कार्य को समाप्त करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 6.5
B. 6
C. 7
D. 7.2
एक वाहन 5 सेकंड में 200 मीटर और फिर 5 सेकंड में 250 मीटर चलता है। इसकी औसत चाल (मीटर/सेकंड में) ज्ञात कीजिए।
A. 45
B. 50
C. 55
D. 40
एक कंपनी में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कुल ग्राहक कॉल 15,500 हैं और मंगलवार और गुरुवार को कुल कॉल 12,500 हैं। शनिवार और रविवार को औसत कॉल 7,000 हैं। एक सप्ताह में प्रति दिन औसत कॉल क्या हैं?
A. 6500
B. 7500
C. 7000
D. 6000
एक गली में 20 कुत्ते और बिल्लियाँ हैं। यदि कुत्तों और बिल्लियों के बीच का अनुपात 3 ∶ 2 है, तब बिल्लियों की संख्या ________ है।
A. 16
B. 10
C. 8
D. 22
X, Y और Z किसी कार्य को क्रमशः 4 दिन, 5 दिन और 7 दिन में कर सकते हैं। कार्य को पूरा करने पर उन्हें 415 रुपये प्राप्त होते हैं। यदि X, Y और Z ने एक साथ मिलकर कार्य को पूरा किया है, तब X का भाग है?
A. 275 रुपये
B. 175 रुपये
C. 200 रुपये
D. 225 रुपये
48, 39 और y का औसत 40 है। y का मान ज्ञात कीजिए।
A. 33
B. 32
C. 35
D. 31
आनंद और भरत की वार्षिक आय 3 ∶ 5 के अनुपात में है और उनके वार्षिक व्यय 1 ∶ 3 के अनुपात में हैं। यदि उनमें से प्रत्येक, वर्ष के अंत में 10,000 रुपये बचाता है, तो भरत की वार्षिक आय है:
A. 25,000 रुपये
B. 12,000 रुपये
C. 15,000 रुपये
D. 30,000 रुपये
मुकेश क्रय मूल्य पर बादाम बेचता है लेकिन गलत वजन का उपयोग करता है और इस प्रकार 23% लाभ प्राप्त करता है। वह 3.075 किलोग्राम के स्थान पर कितने ग्राम बादाम देता है?
A. 2500
B. 2700
C. 2400
D. 2600
एक बेईमान दुकानदार क्रय मूल्य पर अनाज बेचने का दावा करता है, लेकिन वह 1 किलोग्राम वजन के स्थान पर 935 ग्राम वजन का प्रयोग करता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 5.96%
B. 6.59%
C. 6.95%
D. 6.5%
दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, एक उम्मीदवार वैध मतों का 60% प्राप्त करता है। यदि मतों की कुल संख्या 8850 थी, और 10% मत अवैध थे, तब दूसरे उम्मीदवार को प्राप्त वैध मतों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 3816
B. 3186
C. 3681
D. 3618
एक व्यक्ति 80 किमी की यात्रा 10 किमी/घंटा की चाल से तथा शेष 70 किमी की यात्रा 7 घंटे में पूरी करता है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए उसकी औसत चाल है:
A. 10.5 किमी/घंटा
B. 9 किमी/घंटा
C. 10 किमी/घंटा
D. 9.5 किमी/घंटा
प्रतिदिन 12 घंटे कार्य करके 90 व्यक्ति किसी कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि 70 व्यक्ति प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करते हैं, तब 24 दिन बाद कितना कार्य शेष रहेगा?
A. \(3 8\)
B. \(2 9\)
C. \(7 9\)
D. \(5 8\)
कार खरीदने के लिए साहिल ने 10% साधारण ब्याज दर पर कुछ धनराशि उधार ली। उसने कुछ ऋण राशि का भुगतान कर दिया है लेकिन 1,81,500 रुपये बकाया हैं जो उसे 3 वर्षों में चुकाने होंगे। वार्षिक किस्त (रुपये में) क्या होगी?
A. 65,000
B. 47,000
C. 55,000
D. 54,500
एक पुस्तक 32% की छूट पर बेची जाती है और नकद भुगतान पर 25% की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाती है। यदि रमेश 2,550 रुपये नकद भुगतान पर पुस्तक खरीदता है, तब पुस्तक का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 5,000 रुपये
B. 5,050 रुपये
C. 4,950 रुपये
D. 5,560 रुपये
5 वर्षों में, X रुपये की धनराशि पर साधारण ब्याज मूलधन का \(2^{th} 5\) हो जाता है। वार्षिक ब्याज दर है:
A. 8%
B. 10%
C. 5%
D. 12%
एक परीक्षा में, प्रैक्टिकल और थ्योरी के अंकों का अनुपात 3 ∶ 7 है। यदि प्रैक्टिकल में 80% अंक प्राप्त होते हैं और थ्योरी में 60% अंक प्राप्त होते हैं, तब थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों का अनुपात क्या है?
A. 6 ∶ 7
B. 5 ∶ 7
C. 7 ∶ 4
D. 3 ∶ 7
12% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से तीन वर्षों में 35,455 रुपये के ऋण का भुगतान की जाने वाली वार्षिक किस्त कितनी होगी (किस्तों का भुगतान वर्ष के अंत में किया जाएगा) (निकटतम रुपये में पूर्णांकित कीजिए)?
A. 10,552 रुपये
B. 14,652 रुपये
C. 11,804 रुपये
D. 12,548 रुपये
200 वर्ग सेमी क्षेत्रफल वाले एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज का परिमाप है:
A. 68.3 सेमी
B. 78.2 सेमी
C. 70.6 सेमी
D. 58.6 सेमी
पिछले वर्ष अंकित की ऊँचाई 160 सेमी थी। एक वर्ष में उसकी ऊँचाई में 8% की वृद्धि हुई। उसकी वर्तमान ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
A. 173 सेमी
B. 172.2 सेमी
C. 172.8 सेमी
D. 173.2 सेमी
एक ठोस गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 वर्ग सेमी है। इस गोले को अब दो अर्धगोले में कटा जाता है। किसी एक अर्धगोले का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
A. 440 वर्ग सेमी
B. 462 वर्ग सेमी
C. 452 वर्ग सेमी
D. 390 वर्ग सेमी
यदि एक दुकानदार ने अपने एक-तिहाई माल 20% हानि पर बेचता है, तब पूरे लेन-देन पर 25% लाभ प्राप्त करने के लिए शेष माल को कितने प्रतिशत लाभ पर बेचना चाहिए?
A. 32.5 प्रतिशत
B. 47.5 प्रतिशत
C. 20 प्रतिशत
D. 5 प्रतिशत
दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में 84 मत अवैध घोषित कर दिए गए। विजेता उम्मीदवार को 62% वैध मत प्राप्त हुए और वह 96 मतों से विजयी हुआ। डाले गए मतों की संख्या है:
A. 424
B. 543
C. 641
D. 484
अंकित मूल्य पर 30% और 40% की दो क्रमिक छूट देने के बाद, एक वस्तु 420 रुपये में बेची जाती है। वस्तु का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 900 रुपये
B. 800 रुपये
C. 1,000 रुपये
D. 1,100 रुपये