SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 30 Shift2

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

18, 54, 29, 87, 62, 186, ?

A. 174
B. 154
C. 161
D. 156

निम्नलिखित में से चिह्नों का कौन सा आदान-प्रदान दिए गए समीकरण को सही बना देगा?

288 × 72 + 36 ÷ 12 – 6 = 20770

A. × और −
B. − और ÷
C. + और ×
D. ÷ और +

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी धाराएँ, नदियाँ हैं।

सभी तालाब, नदियाँ हैं।

सभी नदियाँ, महासागर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ महासागर, धाराएँ हैं।

II. सभी तालाब, महासागर हैं।

III. कुछ महासागर, नदियाँ नहीं हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
D. निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं।

उस सही विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्दों के क्रम को उसी क्रम में दर्शाता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।

1. Glacier

2. Gloomy

3. Glossy

4. Glorious

5. Glitter

A. 1, 5, 2, 4, 3
B. 1, 2, 4, 3, 5
C. 1, 3, 2, 4, 5
D. 1, 5, 4, 2, 3

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘OFFCUTS’ को ‘LUUXDEF’ और ‘PARADOX’ को ‘KZIZUJA’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘NAILING’ कैसे लिखा जाएगा?
A. CSAWQMI
B. VTGDESF
C. BJMUROL
D. MZROPKR

उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।

1. Bachelor

2. Backdoor

3. Bacteria

4. Backbone

5. Badgered

A. 1, 3, 2, 4, 5
B. 1, 2, 3, 4, 5
C. 2, 1, 3, 4, 5
D. 1, 4, 2, 3, 5

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/ व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए।)

आमलेट : अंडा :: धातु : ?

A. लकड़ी
B. वनस्पति-दूध
C. कुल्हाड़ी
D. अयस्क

यदि, ‘A % Z’ का अर्थ है, ‘A, Z का पुत्र है’,

‘A & Z’ का अर्थ है, ‘A, Z का पिता है’,

‘A × Z’ का अर्थ है, ‘A, Z की बहन है’,

‘A # Z’ का अर्थ है, ‘A, Z की माता है’,

‘A $ Z’ का अर्थ है, ‘A, Z की पुत्री है’,

‘A @ Z’ का अर्थ है, ‘A, Z की बहू है’,

तो दिए गये व्यंजक में, C, D से कैसे संबंधित है?

C $ A # E & B % G @ D

A. पत्नी
B. भाई
C. बहन
D. पुत्री

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवें शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है और चौथा शब्द, तीसरे शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और वे शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए।)

APPOINT : APPOINTMENT :: ARRANGE : ARRANGEMENT :: ADJUST : ?

A. ADJUSTMENT
B. ANNOUNCEMENT
C. ACKNOWLEDGEMENT
D. ADVANCEMENT

एक कूट भाषा में, ‘STATE’ को ’19-20-1-20-5′ और ‘HOME’ को ‘8-15- 13-5’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘TELEVISION’ कैसे लिखा जाएगा?
A. 5-20-5-12-9-22-1-19-14-15 
B. 20-5-12-5-22-9-19-9-15-14 
C. 19-4-11-4-21-8-18-0-14-13 
D. 21-6-13-6-23-10-20-2-16-15 

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

SHIRT : RGISU :: KNIFE : JMIGF :: CHAIR : ?

A. CGAJS
B. BGBJS
C. CGBJS
D. BGAJS

अक्षरों के उस संयोजन का चयन करें, जिसे दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से बाएँ से दाएँ रखने पर अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी।

G _ _ A B G H I _ _ G _ I _ B _ H I _ B 

A. H I A B H A G A 
B. I H A B H A G A 
C. I H A B H A A G 
D. H I B A H A A G 

जब दर्पण को दिखाए गए अनुसार MN पर रखा जाए तो दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

अक्षरों के उस संयोजन का चयन करें जिन्हें दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूरी हो जाएगी।

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 28 Shift4

CFL, EIK, GLJ, IOI, _ _ _

A. KRH
B. KQH
C. JRH
D. KRK

इस प्रश्न में, तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी पेन, रेखाचित्र हैं।

II. सभी रेखाचित्र, पुस्तकें हैं।

III. कुछ पुस्तकें, रंग हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ पुस्तकें, पेन हैं।

II. कुछ रंग, रेखाचित्र हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

287, 195, 286, 189, 284, 184, 281, 180, ?

A. 197
B. 177
C. 277
D. 265

उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

A.
B.
C.
D.

‘A + B’ का अर्थ है, ‘A, B का पुत्र है’।

‘A – B’ का अर्थ है, ‘A, B की माता है’।

‘A × B’ का अर्थ है, ‘A, B का पिता है’।

‘A ÷ B’ का अर्थ है, ‘A, B की बहन है’।

यदि J ÷ K × L + M – N, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A. K, N का पिता है।
B. K, M का पति है।
C.

J, L की माता है।

D. L, N का भाई है।

उस सही विकल्प का चयन करें जो निम्नलिखित शब्दों की तार्किक और सार्थक क्रम में क्रम को दर्शाता है।

1. महीना

2. दिन

3. दशक

4. वर्ष

5. शतक

A. 3, 5, 4, 1, 2 
B. 5, 4, 3, 1, 2
C. 5, 3, 4, 1, 2
D. 3, 5, 1, 4, 2

एक कूट भाषा में, ‘BOARD’ को ’40’ और ‘TIME’ को ’47’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘CUDDLE’ कैसे लिखा जाएगा?
A. 49
B. 30
C. 33
D. 35

एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दर्शायी गई हैं, जिनके छह फलकों पर 1 से 6 तक क्रमांक अंकित हैं। ‘1’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर अपेक्षित संख्याओं का योग क्या होगा?

A. 8
B. 6
C. 5
D. 7

‘F + C’ का अर्थ है, ‘F, C की बहन है’,

‘F – C’ का अर्थ है, ‘F, C का पति है’,

‘F × C’ का अर्थ है, ‘F, C का पिता है’,

‘F ÷ C’ का अर्थ है, ‘F, C की पुत्री है’।

यदि ‘R + T ÷ P × Q’, तो P का R से क्या संबंध है?

A. भाई
B. बहन
C. माता
D. पिता

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

ISLE : GNVL :: JUMP : ROXM :: KATE : ?

A. GVDN
B. GVEM
C. GVDM
D. GVEN

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ALUMNUS’ को ‘ZOFMMFH’ और ‘EMINENT’ को ‘VNRNVMG’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘HAPPENS’ कैसे लिखा जाएगा?
A. SZKPVMH
B. SZLQVMH
C. SZKQVMH
D. SZLPVMH

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MATURE’ को ‘7 26 14 22 9 6’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘OUTPUT’ को ‘7 6 12 7 6 11’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘REMOVE’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 9 12 22 12 22 5 
B. 22 14 9 22 12 5
C. 14 22 9 22 5 12
D. 12 22 9 5 12 22

निम्नलिखित संगीतकारों में से किसको 1999 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?
A. उस्ताद ज़ाकिर हुसैन
B. पंडित राम नारायण
C. उस्ताद अमजद अली खान बंगश
D. पंडित रविशंकर

गणेश चतुर्थी हिंदू कैलेंडर के ________ महीने में मनाई जाती है।
A. कार्तिक
B. आषाढ़
C. भाद्रपद
D. वैशाख

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर, भारत सरकार के निम्नलिखित में से किस विभाग ने जनवरी 2023 में एक महिला खेल प्रतियोगिता ‘नारी समागम और प्रतिस्पर्धा’ का आयोजन किया?
A. गृह विभाग
B. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग
C. वित्त विभाग
D. खेल, कला और संस्कृति विभाग

निम्नलिखित में से कौन ‘तारीख-ए-फ़िरोज़ शाही’ पुस्तक के लेखक थे?
A. मिन्हास-उस-सिराज
B. जियाउद्दीन बरनी
C. अबुल फजल
D. बदरुद्दीन मुहम्मद

निम्नलिखित में से कौन दिसंबर 2021 में अमेरिका में जूनियर स्क्वैश ओपन जीतने वाली पहली भारतीय लड़की है?
A. सुनयना कुरुविला
B. दीपिका कार्तिक
C. आकांक्षा सालुंखे
D. अनाहत सिंह

किस भारतीय संगीतकार की आत्मकथा का नाम ‘राग माला’ है?
A. रविशंकर
B. विश्वमोहन भट्ट
C. जाकिर हुसैन
D. अमजद अली खान

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 2 Shift3

निम्नलिखित में से उत्तरी भारत में रबी की फसल कौन सी है?
A. चावल
B. कपास
C. मक्का
D. सरसों

निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य युग्म केरल से संबंधित है?
A. सत्रिया और भरतनाट्यम
B. कथकली और मोहिनीअट्टम
C. कथकली और कुचिपुड़ी
D. मोहिनीअट्टम और कथक

कार्बन डाइऑक्साइड में कार्बन और ऑक्सीजन के द्रव्यमान का अनुपात क्या है?
A. 3 ∶ 8
B. 3 ∶ 13
C. 3 ∶ 1
D. 3 ∶ 2

जुलाई 2021 में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. नरेंद्र सिंह तोमर
B. एमएन पांडे
C. राजनाथ सिंह
D. किरण रिजिजू

_____ के तहत “सर्वोच्चता” की एक नई नीति शुरू की गई थी। इस नीति में कंपनी ने दावा किया कि उसका अधिकार सर्वोपरि या सर्वोच्च है, इसलिए उसकी शक्ति भारतीय राज्यों से अधिक है।
A. चार्ल्स कॉर्नवालिस
B. थॉमस मुनरो
C. लॉर्ड हेस्टिंग्स
D. रॉबर्ट क्लाइव

2011 की जनगणना के अनुसार किस केंद्र शासित प्रदेश में लिंगानुपात का मान सबसे अधिक है?
A. दमन और दीव
B. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
C. पुदुचेरी
D. दिल्ली

कंदरिया महादेव मंदिर, जो शिव को समर्पित है और 999 में चंदेल राजवंश द्वारा बनाया गया था, वास्तुकला की निम्नलिखित शैलियों में से किस का एक उदाहरण है?
A. द्रविड़ शैली
B. नागर शैली
C. अहोम शैली
D. पगोडा शैली

निम्नलिखित में से कौन ‘दर्पण अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स’ के संस्थापक और निदेशक थे, एक संस्थान जो अहमदाबाद शहर में छात्रों को नृत्य, नाटक, संगीत और कठपुतली में प्रशिक्षण देने पर केंद्रित है?
A. अमला शंकर
B. सितारा देवी
C. पद्मिनी चेट्टूर
D. मृणालिनी साराभाई

दिए गए विकल्पों में से बौने ग्रह की पहचान करें।
A. प्लूटो
B. बुध
C. वरुण
D. मंगल 

निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन भारत का सबसे पुराना ग्रंथ है?
A. महाभाष्य
B. अर्थशास्त्र
C. ऋग्वेद
D. मनु स्मृति

झेलम नदी निम्नलिखित में से किस स्रोत से निकलती है?
A. चेमायुंगडुंग ग्लेशियर
B. मानसरोवर झील
C. वेरिनाग झरना
D. राकस झील

हाल के UNFPA के अनुमान के अनुसार, 2022 में भारत की 68 प्रतिशत आबादी _____ वर्ष की आयु के बीच है।
A. 10 और 19
B. ​10 और 24
C. 15 और 29
D. 15 और 64

भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य हैं?
A. 11
B. 9
C. 12
D. 10

भारत में संघ की कार्यकारी शक्ति _______ के पास है।
A. प्रधान मंत्री
B. मुख्य न्यायाधीश
C. उपराष्ट्रपति
D. राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री के साथ एक _______ होगा।
A. राज्यों की परिषद
B. मंत्री परिषद्
C. महाधिवक्ता
D. भारत के महान्यायवादी

निम्नलिखित में से कौन सा कीट वर्ग से संबंधित नहीं है?
A. तिलचट्टा
B. मच्छर
C. बिच्छू
D. सिल्वरफिश

फुटबॉल मैच में दो गोल पोस्ट के बीच की दूरी कितनी होती है?
A. 7.32 मी
B. 8.32 मी
C. 9.32 मी
D. 6.32 मी

प्याज के ऊतकों को छीलने, काटने या कुचलने से कौन सा एंजाइम निकलता है जो हमारी आँखों में पानी लाता है?
A. ज़ाइलैनेसेस
B. बोर्डेलाइज़
C. एलिनासेज़
D. पेक्टिनेज

निम्नलिखित में से किस महिला व्यक्तित्व को ओलंपिक में ‘डबल मेडलिस्ट’ होने का सम्मान प्राप्त है?
A. साक्षी मलिक
B. साइना नेहवाल
C. कर्णम मल्लेश्वरी
D. पीवी सिंधु

cosec 41° – sec 49° का मान ज्ञात कीजिए।
A. 1
B. 0
C. \(1/4\)
D. \(1/2\)

p के किस मान के लिए समीकरण 18x + 36y + 45 = 0 और px – 54y + 67 = 0 के निकाय का कोई हल नहीं है?
A. 54
B. -27
C. -36
D. 27

विक्टोरिया ने ऐसी वस्तुएँ खरीदीं जिनका संयुक्त अंकित मूल्य $4,00,000 था। उसे नकद में किए गए भुगतान के हिस्से पर 10% की छूट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए भुगतान के हिस्से पर 2% अधिभार की पेशकश की गई थी। यदि विक्टोरिया ने कुल $3,78,000 का भुगतान किया, तो उसने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अधिभार सहित कितना भुगतान किया?
A. $1,53,000
B. $1,58,100
C. $1,63,200
D. $1,47,900

दो संख्याएँ 7 ∶ 6 के अनुपात में हैं। यदि उनके वर्गों के बीच का अंतर 637 है, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
A. 49 और 42
B. 49 और 12
C. 43 और 36
D. 14 और 12

दो त्रिभुज PRS और DEF समरूप हैं, जिनका परिमाप क्रमशः 36 सेमी और 40 सेमी है। यदि DE की लंबाई 10 सेमी है, तो PR की लंबाई (सेमी में) ज्ञात कीजिए?
A. 15
B. 9
C. 8
D. 12

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 16 Shift2

एक कार 60 किमी/घंटा की प्रारंभिक गति से चलना शुरू करती है। हर घंटे इसकी गति 10 किमी/घंटा बढ़ती है। 1210 किमी की दूरी तय करने में उसे कितने घंटे लगेंगे?
A. 12
B. 8
C. 10
D. 11

मुस्कान 400 रुपये में दो किलो दाल खरीदती है और 440 रुपये में बेचती है। वह 1 किलो की जगह 850 ग्राम का वजन भी इस्तेमाल करती हैं। मुस्कान का वास्तविक लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 30%
B. 27%
C. 25\(15/17\)%
D. 29\(7/17\)%

13 विद्यार्थियों के औसत अंक 67 हैं। यदि पहले सात विद्यार्थियों के औसत अंक 61 हैं और अंतिम सात विद्यार्थियों के औसत अंक 65 हैं, तो साँतवे विद्यार्थी के अंक ज्ञात कीजिए?
A. 11
B. 9
C. 7
D. 6

मोहन 14817 को एक निश्चित संख्या से विभाजित करता है। यदि भागफल और उससे प्राप्त शेषफल क्रमशः 98 और 117 हैं, तो भाजक ज्ञात कीजिए।
A. 150
B. 145
C. 155
D. 140

60 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रही कार का चालक आधी दूरी तय करने के बाद 40 किमी/घंटा तक धीमी गति करने का निर्णय लेता है। कार की औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए?
A. 30
B. 36
C. 42
D. 48

निम्नलिखित आरेख एक कंपनी के पाँच महीनों के राजस्व (मिलियन अमरीकी डालर में) को दर्शाता है। उत्पाद Y का औसत राजस्व (मिलियन अमरीकी डालर में) ज्ञात कीजिए?

A. 210
B. 209
C. 211.2
D. 212.5

एक व्यापारी 1,800 रुपये में एक स्मार्टवॉच खरीदता है और उसका सूची मूल्य इस प्रकार तय करता है कि 10% की छूट देने के बाद वह 22% का लाभ कमाता है। स्मार्टवॉच की सूची मूल्य (रुपये में) ज्ञात कीजिए।
A. 2440
B. 2450
C. 2520
D. 2180

निम्नलिखित वृत आलेख 1995 में एक कारखाने के विभिन्न श्रेणियों A, B, C, D, E, F, G और H के श्रमिकों की संख्या को दर्शाता है।

वृत आलेख की श्रेणी D के लिए केंद्रीय कोण (कोणीय मान) ज्ञात कीजिए?

A. 30°
B. 60°
C. 90°
D. 80°

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या (661 + 662 + 663 + 664) को पूर्णतः विभाजित करेगी?
A. 10
B. 13
C. 7
D. 11

दिया गया आलेख 2016-2020 की अवधि के दौरान चार शहरों में काटे गए पेड़ों की संख्या (सैकड़ों में) दर्शाता है।

2019 में सभी चार शहरों में काटे गए पेड़ों की औसत संख्या ज्ञात कीजिए। (दशमलव भाग को छोड़ दीजिए)

A. 1792
B. 1952
C. 1800
D. 1972

दो संख्याएँ एक तीसरी संख्या से क्रमशः 16% और 30% छोटी हैं। दोनों संख्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 5 ∶ 8
B. 5 ∶ 7
C. 8 ∶ 5
D. 6 ∶ 5

अनीता ने कुछ दूरी एक ऑटोरिक्शा में 35 किमी/घंटा की गति से 11 मिनट में तय की। उसने 55 किमी/घंटा की गति से एक टैक्सी में 11 मिनट तक यात्रा की और अंत में घर पहुँचने के लिए उसने 42 किमी/घंटा की गति से बस से 11 मिनट तक यात्रा की। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति ज्ञात कीजिए।
A. 34 किमी/घंटा
B. 54 किमी/घंटा
C. 44 किमी/घंटा
D. 64 किमी/घंटा

उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजाएँ 3 सेमी, 5 सेमी और 6 सेमी हैं।
A. \({14}\) सेमी2
B. 2\({14}\) सेमी2
C. 4\({14}\) सेमी2
D. 3\({14}\) सेमी2

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में 80% मतदाताओं ने मत डाले, जिनमें से 10% मत अवैध घोषित कर दिए गए। एक उम्मीदवार को 9,936 मत मिले, जो कुल वैध मतों का 60% थे। उस चुनाव में नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 24000
B. 23000
C. 25500
D. 24320

एक व्यक्ति की मासिक आय 80,000 रुपये और उसका मासिक व्यय 45,000 रुपये है। अगले वर्ष उनकी आय में 16% की वृद्धि हुई और उनके व्यय में 8% की वृद्धि हुई। उसकी बचत में वृद्धि प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (दशमलव के 2 स्थानों तक सही।)
A. 25.35%
B. 26.29%
C. 30.25%
D. 44.36%

निम्नलिखित में से कौन सा 11 से पूर्णतः विभाज्य है?
A. 57464054
B. 57464044
C. 57463822
D. 57463823

550 रुपये पर 3 वर्षों में प्रतिवर्ष किस ब्याज दर से साधारण ब्याज 33 रुपये होगा?

A. 5%
B. 2%
C. 6%
D. 3%

9 सेमी × 12 सेमी × 20 सेमी आयाम वाले घनाभ का विकर्ण (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 12
C. 25
D. 20

 \((9/8+8/9)^2-(9/8-8/9)^2\) को हल कीजिए।
A. 4
B. 1
C. 8
D. 2

वार्षिक साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर कौन सी धनराशि 2 वर्षों में 2,600 रुपये और 3 वर्षों में 2,700 रुपये हो जाएगी?
A. 2,300 रुपये
B. 2,200 रुपये
C. 2,600 रुपये
D. 2,400 रुपये

Leave a Comment

error: