नीचे दी गई आकृतियों की श्रृंखला को जारी रखने के लिए विकल्प में दी गई आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?
A.
B.
C.
D.
‘मिस्र’ ‘अफ्रीका’ से उसी प्रकार संबंधित है जैसे ‘सिंगापुर’ ‘_____’ से संबंधित है।
A. यूरोप
B. कनाडा
C. एशिया
D. जेरूसलम
एक कूट भाषा में, ‘FOAG’ को ‘PGHB’ के रूप में लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘LAMB’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. BMCN
B. CNCM
C. BMDN
D. CMDN
एक कूट भाषा में, यदि ‘FAST’ को ‘3628’ के रूप में कूटित किया जाता है, ‘CLOSE’ को ‘14927’ के रूप में कूटित किया जाता है तो उसी भाषा में ‘LEAF’ को कैसे कूटित किया जाएगा?
A. 4763
B. 1789
C. 3784
D. 2863
कौन सा विकल्प दिए गए शब्दों का वह सही क्रम दर्शाता है जैसे वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं?
1. Party
2. Parcel
3. Pardon
4. Parking
5. Pattern
A. 5, 2, 3, 4, 1
B. 2, 3, 4, 1, 5
C. 2, 4, 3, 1, 5
D. 3, 2, 4, 1, 5
वर्णों का वह संयोजन चुनिए जिसे दी गई वर्णों की श्रृंखला में क्रमानुसार रिक्त स्थानों में रखा जाता है तो वह श्रृंखला को पूरा करेगा।
_U K_D_K Z D_K Z
A. DZUU
B. UZDU
C. DUZZ
D. DZUZ
निम्न शब्दों की व्यवस्था को तार्किक और सार्थक क्रम में व्यवस्थित करने के लिए सही विकल्प चुनिए।
1. सना हुआ आटा
2. गेहूँ
3. पिसाई
4. आटा
5. पकाना
A. 3, 4, 2, 5, 1
B. 2, 3, 1, 5, 4
C. 2, 3, 4, 1, 5
D. 2, 1, 4, 5, 3
एक कूट भाषा में, ‘FACTORY’ को ‘ACFORTY’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘CONFIRM’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. CIFMNOR
B. FICNMRO
C. CFINORM
D. CFIMNOR
वह विकल्प चुनिए जो तीसरी संख्या से उसी तरह से संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।
11 : 143 : : 15 : ?
A. 255
B. 277
C. 248
D. 263
दो कथन दिए गए हैं और उनके बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों,निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक ढंग से अनुसरण करता/करते है/ हैं।
कथन:
सभी बगीचे खेल के मैदान हैं।
कोई भी खले का मैदान घर नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कुछ बगीचे घर हैं।
II. कुछ खेल के मैदान बगीचे हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I न II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
दो कथन दिए गए हैं और उनके बाद I, II और III से अंकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक ढंग से अनुसरण करता/करते है/हैं?
कथन:
कुछ इनाम कागज हैं।
सभी कागज प्रमाणपत्र हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ प्रमाणपत्र कागज हैं।
II. कुछ प्रमाणपत्र इनाम हैं।
III. कुछ कागज इनाम हैं।
A. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करता है
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
यदि ‘P + Q’ का अर्थ ‘P, Q का पिता है’, और ‘P ÷ Q’ का अर्थ ‘P, Q की माँ है’, तो व्यंजक ‘A + B ÷ C’ का क्या अर्थ है?
A. B, C का भाई है।
B. B, A का बेटा है।
C. A, C का नाना है।
D. A, C का पिता है।
दी गई श्रृंखला को पूरा करने के लिए अक्षरों का कौन सा समूह प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
TPD, URG, ?, WVM
A. VTM
B. UTJ
C. VTJ
D. VUJ
एक कूट भाषा में, यदि ‘NEST’ को ‘132287’ के रूप में कूटित किया जाता है तो उसी भाषा में ‘RAMP’ को कैसे कूटित किया जाएगा?
A. 9261411
B. 8261312
C. 9241211
D. 9251411
दिए गए समीकरण को सही करने के लिए कौन से दो चिह्नों और दो संख्याओं की अदला-बदली की जानी चाहिए?
64 – 4 × 2 ÷ 8 + 7 = 19
A. 4 और 8, ÷ और –
B. 64 और 8, ÷ और –
C. 4 और 8, + और ÷
D. 7 और 8, + और ×
अंकित, विशाल का भाई है। कार्तिक, अर्पित का बेटा है | मालिनी, ओशी की माँ है जो विशाल की बहन है। अंकित का पिता अर्पित का इकलौता बेटा है। मालिनी, कार्तिक से कैसे संबंधित है?
A. पत्नी
B. पोती
C. बहन
D. बेटी
एक कूट भाषा में, यदि ‘FOR’ को ‘78’ के रूप में कूटित किया जाता है तो उसी भाषा में ‘TUB’ को कैसे कूटित किया जाएगा?
A. 90
B. 86
C. 92
D. 88
एक कूट भाषा में, ‘SAINT’ को ‘UCKPV’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘WASTE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. YCUVG
B. ZBTVG
C. YCUUG
D. ZCUVH
निम्न श्रृंखला को पूरा करने के लिए अक्षरों का कौन सा समूह प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
BLACK, BLACL, BLADL, BLBDL, ?, CMBDL
A. BLBEL
B. BMBDL
C. BNBDL
D. BMBDM
वर्णों का वह संयोजन चुनिए जिसे दी गई वर्णों की श्रृंखला में क्रमानुसार रिक्त स्थानों में रखा जाता है तो वह श्रृंखला को पूरा करेगा।
M_Q_D M C_Y_M C_Y D
A. CYQQD
B. CYDDQ
C. CYQDQ
D. CQYQD
एक कूट भाषा में, ‘TEMPER’ को ‘ETPMRE’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘CHROME’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. CHEOMR
B. RHCEMO
C. HCROEM
D. HCOREM
निम्न श्रृंखला में कौन सी संख्या प्रश्नवाचक चिह्न के स्थान पर आएगी?
64, 65, 69, 78, 94, ?
A. 122
B. 121
C. 119
D. 120
जब दर्पण को समूह के दाईं ओर रखा जाता है तो दिए गए संख्या समूह की सही दर्पण छवि चुनिए।
A.
B.
C.
D.
वह विकल्प चुनिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार से संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
वास्तविक : काल्पनिक : : सराहना : ?
A. मूल्यवान
B. अवास्तविक
C. आलोचना
D. प्रशंसा
एक कूट भाषा में, यदि ‘BEAUTY’ को ‘251212025’ के रूप में कूटित किया जाता है तो उसी भाषा में ‘FRIDGE’ को कैसे कूटित किया जाएगा?
A. 6178475
B. 6784722
C. 6189475
D. 5289385
मूत्र या मल में रक्त निम्न में से किस विटामिन की कमी के कारण हो सकता है?
A. विटामिन K
B. विटामिन D
C. फोलेट
D. थायमिन
निम्नलिखित में से कौन बिहार का लोक चित्रकला रूप है?
A. पिथोरा चित्रकला
B. मधुबनी चित्रकला
C. थांका चित्रकला
D. पट्टचित्र कला
सितंबर 2019 तक भारत का रक्षा मंत्री कौन है?
A. अमित शाह
B. निर्मला सीतारमण
C. राजनाथ सिंह
D. नितिन गडकरी
किस भारतीय को 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला?
A. सैम पित्रोदा
B. मदर टेरेसा
C. कैलाश सत्यार्थी
D. नादिया मुराद
निम्नलिखित में से किस भारतीय ने दो बार ऑस्कर जीता है?
A. सत्यजीत रे
B. भानु अथैय्या
C. आमिर खान
D. ए.आर. रहमान
सुनामी एक प्रकार का ________ है।
A. चक्रवात
B. आंधीतूफान
C. हिमस्खलन
D. भूकंप
भारतीय संविधान का कौन सा पहलू दक्षिण अफ्रीका से प्रभावित हुआ है?
A. आपातकाल का अधिरोपण
B. किसी भी अनुच्छेद में अस्थायी प्रावधानों को हटाना
C. मौलिक अधिकार
D. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव
मैरी और पियरे क्यूरी द्वारा खोजा गया पहला तत्व क्या था?
A. पॉलोनियम
B. फ्रान्सियम
C. रेडियम
D. यूरेनियम
निम्नलिखित में से कौन सा मिलान सही है?
A. तबला – ज़ाकिर हुसैन
B. संतूर – हरिप्रसाद चौरसिया
C. शहनाई – अल्लाह रक्खा
D. सरोद – बिस्मिल्लाह खाँ
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय शास्त्रीय नृत्य नहीं है?
A. मोहिनीअट्टम
B. मणिपुरी
C. ओडिसी
D. भांगड़ा
दूध के परीक्षण में आयोडीन घोल का उपयोग ________ की मिलावट का पता लगाने के लिए किया जाता है।
A. सैलूलोज़
B. द्राक्षा-शर्करा
C. प्रोटीन
D. स्टार्च
द ग्रेट इंडियन डेजर्ट निम्नलिखित में से ______ राज्य तक नहीं है।
A. पंजाब
B. राजस्थान
C. उत्तर प्रदेश
D. गुजरात
निम्नलिखित में से कौन सी पृथ्वी की सबसे बड़ी विवर्तनिक या लिथोस्फेरिक प्लेट है?
A. अंटार्कटिक
B. प्रशांत
C. यूरेशियाई
D. भारतीय
एम.के. गांधी “राष्ट्रपिता” पेशे से एक ________ थे।
A. व्यवसायी
B. किसान
C. स्वतंत्रता सेनानी
D. वकील
चंद्रयान-2 लैंडर द्वारा चंद्रमा की सतह (2.1 किमी दूर) के पास पहुंचने के लिए कुल कितना समय लिया गया था?
A. 48 दिन
B. 7 दिन
C. 32 दिन
D. 21 दिन
निम्नलिखित में से किसे 2019 के लिए भारत के ‘सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थल’ के रूप में घोषित किया गया है?
A. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
B. माता वैष्णो देवी श्राइन
C. स्वर्ण मंदिर
D. दोनों 1 और 2
वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पंजाब नेशनल बैंक में ________ और ________ के विलय का प्रस्ताव दिया।
A. आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक
B. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
C. इलाहाबाद बैंक और इंडिया बैंक
D. देना बैंक और केनरा बैंक
निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप फाइनल में लगातार 3 बार खेला है?
A. पी.वी. सिंधु
B. अश्विनी पोनप्पा
C. ज्वाला गुट्टा
D. साइना नेहवाल
_______ मुख्य रूप से वसा कोशिकाओं से युक्त ऊतक है।
A. ह्रदय ऊतक
B. जालीदार ऊतक
C. उपकला ऊतक
D. वसा ऊतक
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा में विस्फोट करने वाले परमाणु बम को क्या कूट संज्ञा दी गई थी?
A. थिन मैन
B. लिटिल बॉय
C. बैड बॉय
D. फैट मैन
निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला लोकतंत्र है?
A. चीन
B. अमेरिका
C. भारत
D. रूस
किसने पहली बार भारत सरकार के वर्तमान तिरंगे झंडे को डिजाइन किया था?
A. हरदयाल पांडे
B. बंकिम चंद्र
C. रविंद्रनाथ टैगोर
D. पिंगली वेंकैया
एशियाई खेल लेखक संघ द्वारा सर्वश्रेष्ठ महिला एशियाई एथलीट 2019 के रूप में किसे चुना गया है?
A. पी.वी. सिंधु
B. मिताली राज
C. दुती चंद
D. मैरी कॉम
1960 की सिंधु जल संधि के अनुसार, जल प्रणाली की पूर्वी नदियाँ – सतलज, रावी और ______, भारत के पास थीं।
A. झेलम
B. सिंधु
C. चिनाब
D. ब्यास
“बिन्दुसार” एक महान राजा _______ के पुत्र थे।
A. अशोक
B. चंद्रगुप्त मौर्य
C. सर्वथा सिद्धि
D. विक्रमादित्य
क्रमानुगत 7 संख्याओं का औसत 20 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या है:
A. 25
B. 20
C. 21
D. 23
यदि नौ अंकों की एक संख्या 785x3678y 72 से विभाज्य है, तो (7x – 5y) का मान है:
A. 22
B. 20
C. 14
D. 25
एक व्यापारी अपनी वस्तु का अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से 35% ऊपर चिह्नित करता है। वह अंकित मूल्य पर 80% सामान बेचता है और बाकी, वह अंकित मूल्य पर 35% छूट देकर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत है:
A. 27.55
B. 25.55
C. 20
D. 35
यदि सात-अंकों वाली संख्या 5x634y2, 88 से इस प्रकार विभाज्य है कि x ≠ y, तो (2y – 3x) का मान क्या है?
A. 13
B. 8
C. 15
D. 6
12,500 रुपये की राशि को A, B, C और D के बीच इस प्रकार से वितरित किया जाता है कि A को B से 800 रु. अधिक मिलते है, C को B से दोगुना मिलते है और D को A से 900 रूपये अधिक मिलते है। किस अनुपात में D, C, B और A को राशि प्राप्त होती हैं:
A. 28 : 40 : 20 : 37
B. 28 : 20 : 40 : 37
C. 37 : 20 : 40 : 28
D. 37 : 40 : 20 : 28
एक दुकानदार एक पुस्तक को मुद्रित मूल्य पर 15% छूट सहित बेचने पर 15% का लाभ कमाता है। पुस्तक के क्रय मूल्य और मुद्रित मूल्य का अनुपात है:
A. 20 : 23
B. 23 : 20
C. 23 : 17
D. 17 : 23
A, 15 दिनों में एक कार्य पूरा कर सकता है और B उसी कार्य को A द्वारा लिए गए समय के दो गुने समय में कर सकता है। तो, एक साथ काम करते हुए, उसी कार्य के कितने हिस्से को वे पाँच दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 1/2
B. 4/5
C. 1/3
D. 1/5
एक छात्र 6 किमी/घंटा की रफ़्तार से साइकिल द्वारा एक दूरी तय करता है। वह 42 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक बस द्वारा शुरुआती बिंदु पर लौटता है। संपूर्ण यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) है:
A. 12.75
B. 24
C. 10.25
D. 10.5
तीन संख्याओं A, B, C का अनुपात 1/2: 2/3: 3/4 है। सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं के बीच का अंतर 21 है। क्रमशः तीन नंबर A, B और C हैं:
A. 56, 42, 63
B. 63, 56, 42
C. 42, 63, 56
D. 42, 56, 63
825 रुपये की राशि एक निश्चित ब्याज दर पर वर्ष की शुरुआत में उधार दिया जाता है। 8 महीने के बाद, 412.50 रुपये और उधार दिया जाता है लेकिन पूर्व की तुलना में दोगुनी दर पर। वर्ष के अंत में, दोनों ऋणों से ब्याज के रूप में 35.75 रुपये अर्जित किया जाता है। मूल ब्याज दर क्या थी?
A. 3%
B. 2.6%
C. 3.50%
D. 3.15%
यदि एक साथ काम करने वाले 7 पुरुष और 4 महिलाएं, एक साथ काम करने वाले एक पुरुष और एक महिला द्वारा प्रति घंटे में किये गए कार्य का 5 गुना कार्य करते हैं, तो एक पुरुष और एक महिला द्वारा किये गए कार्य का अनुपात कितना है?
A. 2 : 3
B. 3 : 2
C. 2 : 1
D. 1 : 2
एक स्कूल में 1550 लड़के और लड़कियां हैं। लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या से 500 अधिक है। स्कूल में लड़कियों का प्रतिशत (निकटतम पूर्णांक) क्या है?
A. 67%
B. 66%
C. 64%
D. 65%
छह संख्याओं का औसत 36 है। यदि एक संख्या को निकाला जाता है, तो औसत 37 हो जाता है। निकाली गयी संख्या क्या है?
A. 37
B. 36
C. 35.5
D. 31
यदि कोई व्यक्ति 3192 रुपये में एक पेन ड्राइव बेचता है और 33% का लाभ कमा रहा है, तो पेन ड्राइव का क्रय मूल्य (रु. में) क्या होगा:
A. 2400
B. 2800
C. 2750
D. 3000
72 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलने वाली एक ट्रेन X, विपरीत दिशा में 54 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली दूसरी ट्रेन Y को 15 सेकंड में पार करती है। यदि Y की लंबाई X की 2/5 है, तो X की लंबाई (मीटर में) क्या है?
A. 375
B. 150
C. 300
D. 225
किसी वृत्त के त्रिज्य-खंड का क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना होगा यदि केंद्रीय कोण 75° है, और वृत्त का व्यास 9 सेमी है?
A. 185 π/32
B. 135 π/16
C. 185 π/16
D. 135 π/32
यदि 600 का 3.4% × x का 2.5% = 382.5, तो x का मान होगा:
A. 800
B. 775
C. 825
D. 750
यदि a + b + c = 7, और a2 + b2 + c2 = 33, तो a3 + b3 + c3 – 3abc का मान क्या होगा?
A. 257
B. 287
C. 343
D. 175
एक दुकानदार ने एक वस्तु को कुछ लाभ सहित 540 रुपये पर बेचा। यदि उसने वस्तु को 470 रुपये में बेचा होता, तो उसे प्रारंभिक लाभ के एक-छठे भाग के बराबर हानि होती। वस्तु का क्रय मूल्य (रुपये में) क्या था?
A. 525
B. 480
C. 505
D. 540
यदि x – x-1 = 6, तो x4 + x-4 का मान है:
A. 1158
B. 1154
C. 1440
D. 1442
चौदह संख्याओं का औसत 46 है। प्रथम पाँच संख्याओं का औसत 43 है और अंतिम छह संख्याओं का औसत 49.5 है। छठी और सातवीं संख्या, आठवीं संख्या से क्रमश: 4 और 8 अधिक है। छठी और सातवीं संख्या का औसत क्या है?
A. 46
B. 48
C. 43
D. 40
8.5% प्रति वर्ष की दर से 2 साल के लिए निवेश की गयी राशी X रु. के चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 65.025 रु. है। x का मान क्या है?
A. 8625
B. 8500
C. 9000
D. 8750
यदि आयताकार क्षेत्र के प्रत्येक पक्ष में 32% की वृद्धि की जातीं है, तो क्षेत्र के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होती है?
A. 64%
B. 72.84%
C. 67.74%
D. 74.24%
एक आदमी को उसके 5000 रु. की खरीदारी के बिल पर 32% और फिर 25% की छूट मिलती है। उसे मिलने वाला कुल छूट का प्रतिशत कितना है?
A. 57%
B. 49%
C. 7%
D. 45%
यदि कोई व्यक्ति 33250 रु. एक ऐसे खाते में निवेश करता है जो कि 7.4% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज देता है, तो 5 वर्षों के बाद वह कितनी राशी प्राप्त करेगा (रु.में)?
A. 45552.5
B. 12302.5
C. 42255.25
D. 47552.75