SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 10 Shift3 part2

दी गई श्रेणी में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?

324, 289, 256, 225, ?

A. 180
B. 196
C. 169
D. 200

वह विकल्प चुनिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

BOIL : DRMQ :: SCAR : UFEW :: MAIL : ?

A. ODMQ
B. ODNR
C. ODLR
D. ODMS

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स हैं।

सभी इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल हैं।

कोई भी मोबाइल, फोन नहीं है।

निष्कर्ष:

(I) : कोई भी फोन, उपकरण नहीं है।

(II) : कम से कम कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स, फोन हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

दिए गए विकल्पों में से उस त्रिक को चुनिए जो दिए गए त्रिक के अनुरूप है।

251 – 332 – 422

A. 144 – 225 – 729
B. 125 – 223 – 342
C. 432 – 523 – 712
D. 161 – 512 – 710

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:

सभी कुशन, रजाई हैं।

सभी तकिए, रजाई हैं।

सभी रजाई, बिस्तर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कुशन, बिस्तर हैं।

II. कुछ तकिए, बिस्तर हैं।

III. कुछ कुशन, तकिए हैं।

A. केवल निष्कर्ष II और III निकलते हैं
B. केवल निष्कर्ष I और III निकलते हैं
C. केवल निष्कर्ष I और II निकलते हैं
D. सभी निष्कर्ष निकलते हैं

5 दिसंबर 2045 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. शनिवार
B. सोमवार
C. मंगलवार
D. रविवार

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को आपस में बदलना चाहिए?

21 × 8 – 18 + (64 ÷ 2) + 32 = 64

A. 32 और 64
B. 8 और 18
C. 18 और 32
D. 8 और 2

नीचे एक कागज के मोड़ने का क्रम और मोड़े हुए कागज को काटने का तरीका दिखाया गया है। दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो कागज के खोले हुए रूप से सबसे मिलती-जुलती हो।

A.
B.
C.
D.

समान चिह्न के दोनों ओर के दो व्यंजक समान मान रखेंगे यदि बायीं ओर की दो संख्याएँ आपस में बदल दी जाएँ और दायीं ओर के दो चिह्न आपस में बदल दिए जाएँ। वे दो संख्याएँ (अंक नहीं) और दो चिह्न क्या हैं? 9 x 1 ÷ 3 + 8 – 7 = 12 ÷ 3 + 2 x 33 – 13
A. 3 और 8; + और –
B. 1 और 9; ÷ और x
C. 3 और 7; + और ÷
D. 1 और 3; + और x

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CAT’ को 9 और ‘MOUSE’ को 25 के रूप में कूटित किया गया है। उसी भाषा में ‘TROUBLE’ को किस प्रकार कूटित किया जाएगा?
A. 45
B. 49
C. 36
D. 14

पाँच खिलाड़ी (A, B, C, D और E) एक क्रिकेट मैदान पर इस तरह से क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं कि सभी एक-दूसरे से समान दूरी पर हैं। B, A के पूर्व में है, जबकि C, A के दक्षिण में है। यदि D, C के पूर्व में और E के पश्चिम में है, तो E के संबंध में B की स्थिति क्या है?
A. दक्षिण-पूर्व
B. दक्षिण
C. पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम

निम्नलिखित शब्दों को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में व्यवस्थित करने वाले विकल्प का चयन करें। 1. वर्ग 2. षट्भुज 3. सप्तभुज 4. त्रिभुज 5. पंचभुज
A. 4, 1, 5, 2, 3
B. 3, 1, 2, 4, 5
C. 1, 2, 3, 4, 5
D. 2, 4, 5, 1, 3

दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा पद आएगा? CRHT, GQLS, KPPR, ?, SNXP
A. OOTQ
B. NQSP
C. OQTS
D. NOSQ

निम्नलिखित शब्दों को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में व्यवस्थित करने वाले विकल्प का चयन करें। 1. यूनाइटेड किंगडम 2. विश्व 3. बकिंघम पैलेस 4. लंदन 5. यूरोप
A. 4, 1, 5, 3, 2
B. 3, 4, 1, 5, 2
C. 1, 3, 5, 2, 4
D. 3, 4, 1, 2, 5

निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है? ( नोट: विषम को शब्द में स्वरों या व्यंजनों की संख्या के आधार पर नहीं चुना गया है)
A. HEI
B. VSW
C. MJL
D. QNR

निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले विकल्पों में से संख्या का चयन करें। 6, 5, 18, 10, 54, 20, ?, 40
A. 158
B. 170
C. 162
D. 168

Q, P से विवाहित है। M, K का पति है। R, Q का भाई है। T, K की बेटी है। P, M का पिता है। Q, T से कैसे संबंधित है?
A. माता का पिता
B. पुत्र की पुत्री
C. पिता की माता
D. पुत्र का पुत्र

एक निश्चित तर्क के अनुसार 13, 44 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 15, 50 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 21 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 68
B. 66
C. 78
D. 58

यदि निम्नलिखित शृंखला को जारी रखा जाए तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति आनी चाहिए?

A.
B.
C.
D.

छह छात्र (ऋतु, विनायक, अर्नब, माया, फातिमा और अंकुर) एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। ऋतु, विनायक और अर्नब दोनों की निकटतम पड़ोसी है। अर्नब, फातिमा के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। फातिमा, विनायक के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। विनायक, ऋतु और माया दोनों का निकटतम पड़ोसी है। फातिमा और अर्नब दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. अंकुर
B. माया
C. विनायक
D. ऋतु

See also  SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – September 13 Shift1

नीचे दिए गए चित्र में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले विकल्प चित्र का चयन कीजिए ताकि पैटर्न पूरा हो सके।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में,

‘M & N’ का अर्थ है ‘M, N की पत्नी है’

‘M @ N’ का अर्थ है ‘M, N का दादा है’

‘M % N’ का अर्थ है ‘M, N का भाई है’

‘M # N’ का अर्थ है ‘M, N का पुत्र है’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P @ Q # R & S % T’ है, तो P, T से किस प्रकार संबंधित है?

A. भाई
B. पिता का भाई
C. पिता
D. पत्नी का पिता

एक निश्चित तर्क के अनुसार 42, 36 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 57, 144 से संबंधित है। निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या उसी तर्क का उपयोग करके 81 से संबंधित है?
A. 45
B. 46
C. 56
D. 44

दिए गए विकल्पों में से उन संख्याओं का चयन कीजिए जो समान क्रम में प्रश्नचिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकते हैं और श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण कर सकते हैं।

16, 22, 13, 19, 10, ?, 7, ?

A. 13, 17
B. 16, 13
C. 17, 14
D. 19, 15

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा ताकि इसे तार्किक रूप से पूर्ण किया जा सके?

HUD, LXE, PAF, TDG, ?

A. AGH
B. AGI
C. AGG
D. XGH

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

18, 71, 21, 76, 24, 81, 27, 86, 30, ?

A. 91
B. 82
C. 83
D. 80

दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो दिए गए युग्म के अनुरूप है।

3 : 31

2 : 12

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 5 : 128
B. 4 : 65
C. 6 : 220
D. 8 : 315

एक पासे के छह अलग-अलग फलकों पर P, Q, R, S, T और U अक्षर लिखे गए हैं। इस पासे की दो स्थितियाँ निम्नलिखित चित्र में दिखाई गई हैं। S के विपरीत फलक पर कौन-सा अक्षर है?

A. U
B. Q
C. P
D. R

यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

3 ÷ 4 – 5 × 6 + 2 = ?

A. 22
B. 19
C. 20
D. 18

यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है, और ÷ का अर्थ + है, तो दिए गए समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

70 × 2 – 4 ÷ 60 + 150 = ?

A. 100
B. 150
C. 50
D. 125

दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो दिए गए युग्म के अनुरूप है।

10 : 101

6 : 37

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 7 : 50
B. 14 : 196
C. 11 : 120
D. 8 : 64

निम्नलिखित समीकरण को मान्य बनाने के लिए किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) और किन दो चिह्नों को आपस में बदलना होगा?

55 × 5 ÷ 1 – 3 + 14 = 0

A. 1, 3 और ‘-‘, ‘÷’
B. 1, 5 और ‘+’, ‘-‘
C. 5, 14 और ‘-‘, ‘×’
D. 3, 5 और ‘+’, ‘÷’

वह विकल्प चुनिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

335 : 216 :: 987 : ?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 872
B. 867
C. 868
D. 888

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को हिन्दी के अर्थपूर्ण शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और ये शब्द, अक्षरों की संख्या / व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)

कढ़ाई : धागा :: बुनाई : ______

A. कपड़ा
B. हूक
C. सूई
D. ऊन

एक कूट भाषा में, ‘BROWN’ को DTMYP के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘PLACE’ को RNYEG के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उसी भाषा में ‘RIGHT’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. TKEJU
B. TKIJV
C. TKEJV
D. TKFJV

निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक भिन्न है। भिन्न का चयन कीजिए।

(नोट: भिन्न शब्द स्वरों या व्यंजनों की संख्या पर आधारित नहीं है)

A. LMIQ
B. GHDV
C. STPJ
D. NOPQ

K, L, M, W, X, Y और Z एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त करते हैं। K ने केवल तीन लोगों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। Y ने केवल L और M से कम अंक प्राप्त किए हैं। W ने Z से अधिक लेकिन X से कम अंक प्राप्त किए हैं। L ने उच्चतम अंक प्राप्त नहीं किए हैं। X से कम अंक कितने लोगों ने प्राप्त किए हैं?
A. दो
B. एक
C. कोई नहीं
D. चार

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा अक्षर समूह आएगा?

ABCD, BCDE, ?, DEFG, EFGH

A. CBDE
B. CDEF
C. CBGH
D. CDFE

एक कागज के मोड़ने के क्रम और मोड़े हुए कागज को जिस तरह से काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दिखाया गया है। इस कागज को खोलने पर यह कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 5
B. 4
C. 6
D. 7

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और पैटर्न को पूरा कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

7, 18, 40, 73, 117, ?

A. 173
B. 171
C. 172
D. 170

रमेश अपने बचपन के दोस्त के घर जाना चाहता है। रमेश के दोस्त ने उसे अपने घर के रास्ते का विवरण एक टेक्स्ट संदेश में बताया है। अपने दोस्त के घर के रास्ते के बारे में रमेश को भेजे गए नीचे दिए गए टेक्स्ट को देखिए और उसके अनुसार निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। “जब आप अपने घर से बाहर निकलते हैं, तो आप उत्तर के सम्मुख खड़े होते हैं। फिर दायें मुड़ें और 3 किमी चलें, आपको एक टी-पॉइंट/जंक्शन दिखाई देगा। दायें मुड़ें और 2 किमी चलें। वहाँ चार रास्तों वाला एक गोल चक्कर होगा। गोल चक्कर से दूसरा बायाँ मुड़ें और 1 किमी चलें। दायें मुड़ें और 3 किमी चलें। दायें मुड़ें और 1 किमी चलें। आपको मेरा घर सामने दिखाई देगा।” गोल चक्कर से दूसरा बायाँ मुड़ते समय रमेश किस दिशा के सम्मुख खड़ा है?
A. पूर्व
B. उत्तर
C. दक्षिण
D. पश्चिम

See also  SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 6 Shift2

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं। 

कथन:

सभी कुत्ते, भेड़ हैं।

सभी भेड़िये, लोमड़ी हैं।

सभी भेड़, भेड़िये हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी भेड़िये, भेड़ हैं।

II. सभी कुत्ते, लोमड़ी हैं।

III. सभी कुत्ते, भेड़िये हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और III निकलते हैं।
B. कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता।
C. केवल निष्कर्ष I और II निकलते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II और III निकलते हैं।

दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:

कुछ हाथी, कुर्सियाँ हैं।

सभी हाथी, दरवाजे हैं।

निष्कर्ष:

1. कम से कम कुछ कुर्सियाँ, दरवाजे हैं।

2. सभी दरवाजे, हाथी हैं।

A. केवल निष्कर्ष 2 निकलता है
B. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों निकलते हैं
C. केवल निष्कर्ष 1 निकलता है
D. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 निकलता है

इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद चार निष्कर्ष विकल्पों के रूप में दिए गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष निश्चित रूप से सही है।

कथन:

P ≤ Q = R > S; Q ≤ T ≤ U = V

A. S > P
B. V < S C. S ≥ U D. V ≥ P R, S, T, U, V और W एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। R, V के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। R और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S और W के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। T, R का निकटतम पड़ोसी नहीं है। U के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है? A. W B. R C. S D. T

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ निम्नलिखित समुच्चय की संख्याओं के समान तरीके से संबंधित हैं।

(13, 57, 111)

(11, 49, 95)

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. (9, 41, 79)
B. (12, 53, 109)
C. (8, 37, 73)
D. (10, 54, 11)

उस विकल्प का चयन कीजिए जो नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके पैटर्न को पूरा करेगा।

A.
B.
C.
D.

दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी बिल्लियाँ, जानवर हैं।

सभी जानवर, काले हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ काले, बिल्लियाँ हैं।

II. सभी बिल्लियाँ, काली हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

मथुरा के निकट वृंदावन में, मंदिरों का निर्माण ऐसी स्थापत्य शैली में किया गया था जो ________ में मुगल महलों के समान थी।
A. फतेहपुर सीकरी
B. झाँसी
C. गोलकुंडा
D. मांडू

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता जतिन गोस्वामी एक प्रसिद्ध ______ नर्तक हैं।
A. मोहिनीअट्टम
B. कथक
C. सत्त्रिया
D. कथकली

उत्तर-पश्चिम भारत में स्थित रेगिस्तान का क्या नाम है?
A. दक्कन
B. मालवा
C. थार
D. घाट

चंद्रगुप्त मौर्य की राजधानी _________ थी।
A. पाटलिपुत्र
B. मगध
C. नालंदा
D. वैशाली

भारत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों को अनिवार्य करने और एक घरेलू कार्बन बाजार स्थापित करने के लिए ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक किस वर्ष पारित किया गया था?
A. 2022
B. 2004
C. 1999
D. 2015

साइकिलिंग ट्रैक का नाम क्या है?
A. वेलोसुपर
B. एस्ट्रोटर्फ
C. एयरोड्रोम
D. वेलोड्रोम

निम्नलिखित में से किस अवधि को सरकार द्वारा ‘योजना अवकाश’ घोषित किया गया था?
A. 1965-1968
B. 1967-1969
C. 1966-1971
D. 1966-1969

23वाँ फीफा विश्व कप फुटबॉल किसके द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा?
A. जर्मनी, पोलैंड और ऑस्ट्रिया
B. फ्रांस, जर्मनी और इटली
C. कनाडा, यूएसए और मैक्सिको
D. फ्रांस, जर्मनी और स्पेन

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व उच्च रक्तचाप के लिए ज़िम्मेदार है?
A.

पोटेशियम

B. कैल्शियम
C. सोडियम
D. मैग्नीशियम

निम्नलिखित में से किस असमिया पार्श्व गायक को 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?
A. जुबीन गर्ग
B. भूपेन हजारिका
C. जोई बारुआ
D. जयनता हजारिका

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का पायलट प्रोजेक्ट किस वर्ष शुरू किया गया था?
A. 2016
B. 2014
C. 2004
D. 2010

आवर्त सारणी में हैलोजन समूह के संबंध में गलत कथन की पहचान कीजिए।
A. ये क्रियाशील अधातुएँ हैं।
B. वे अपनी मूल अवस्था में द्विपरमाणुक अणु बनाते हैं।
C. उनके आवर्त में सबसे बड़ा परमाणु आकार होता है।
D. वे आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों के बाईं ओर स्थित हैं।

खजुराहो निम्नलिखित में से किस राजवंश की राजधानियों में से एक थी?
A. प्रतिहार राजवंश
B. पाल राजवंश
C. चंदेल राजवंश
D. कलाचुरी राजवंश

निम्नलिखित में से कौन सा संवैधानिक निकाय नहीं है?
A. लेखा नियंत्रक और महालेखापरीक्षक
B. भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी
C. भारत के महान्यायवादी
D. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग

समुद्री पेन का वैज्ञानिक नाम पहचानें जो फाइलम निडेरिया से संबंधित है।
A. गॉर्जोनिया
B. पेनाटुला
C. ओबेलिया
D. एडम्सिया

निम्नलिखित में से कौन ‘द ग्रेट इंडियन नॉवेल’ पुस्तक के लेखक हैं?
A. शशि थरूर
B. विक्रम सेठ
C. अमीष त्रिपाठी
D. अमिताव घोष

See also  SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 10 Shift2 part2

पुरी का रथ यात्रा उत्सव किस भगवान से जुड़ा हुआ प्रसिद्ध त्योहार है?
A. जगन्नाथ
B. शिव
C. कार्तिकेय
D. गणेश

भारत में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कब की गई थी?
A. 1989
B. 1987
C. 1988
D. 1990

कौन सा कोशिकांग एक यूकेरियोटिक और एक प्रोकैरियोटिक कोशिका दोनों में पाया जाता है?
A. कोशिकांग
B. केन्द्रक
C. कोशिका झिल्ली
D. राइबोसोम

किसने 56 तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया और पाया कि प्रत्येक 8वाँ तत्व समान गुणों वाला था?
A. वान स्प्रोंसेन
B. दिमित्री मेंडेलीव
C. जॉन न्यूलैंड्स
D. लोथर मेयर

आवर्त सारणी के समूह 13 में पहला तत्व कौन सा है?
A. बोरॉन
B. एल्यूमीनियम
C. इंडियम
D. गैलियम

फाइलोसिलिकेट्स के सबसे अच्छे उदाहरण क्या हैं?
A. पाइराइट, गैलेना, स्फेलेराइट
B. पारा, ग्रेफाइट, हीरा
C. कैल्साइट, मैग्नेसाइट, डोलोमाइट।
D. माइकास, क्लोराइट, टैल्क और सर्पेंटाइन

मोढेरा का सूर्य मंदिर निम्नलिखित में से किस शासक द्वारा बनवाया गया था?
A. कृष्ण देव राय
B. आदित्य प्रथम
C. गोविंद द्वितीय
D. राजा भीमदेव प्रथम

साइमन कमीशन किस वर्ष नियुक्त किया गया था और किस उद्देश्य से?
A. 1927 में, भारत के संविधान में आगे सुधार की सिफारिश करने के लिए
B. 1924 में, स्वराज में सुधार के लिए
C. 1939 में, भारत की युद्ध तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए
D. 1942 में, युद्ध के दौरान सैनिकों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

1) भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र में कोई सुपरिभाषित शीतकालीन मौसम नहीं होता है।

2) दिसंबर के अंत तक (अर्थात, 22 दिसंबर तक), सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा पर लंबवत चमकता है।

A. केवल कथन 1 सही है। 
B. केवल कथन 2 सही है। 
C. दोनों कथन गलत हैं। 
D. दोनों कथन सही हैं। 

निम्नलिखित में से किस कदम ने औद्योगिक और तृतीयक क्षेत्रों के विकास को प्रोत्साहित करके समग्र अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा दिया?
A. स्वतंत्रता
B. योजना
C. हरित क्रांति
D. औपनिवेशिक शासन

नीचे दिए गए तत्वों में से कौन सा सरकार के घाटे के वित्तपोषण का तरीका नहीं है?
A. गैर-कर राजस्व
B. उच्च कराधान
C. घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्रोतों से उधार
D. घाटा वित्तपोषण

यामिनी कृष्णमूर्ति निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली की नर्तकी थीं?
A. कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम
B. कुचिपुड़ी और ओडिसी
C. कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम
D. कुचिपुड़ी और कथक

निम्नलिखित में से कौन सा कोशिकाकंकाल तंतुओं से संबंधित नहीं है?
A. सूक्ष्मनलिकाएँ
B. तारककेंद्र
C. एक्टिन
D. मध्यवर्ती

निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक ज्योतिबा फुले द्वारा नहीं लिखी गई थी?
A. द अनटचेबल्स
B. गुलामगिरी
C. शेतकऱ्याचा असूड
D. ब्राह्मणांचे कसब

उपन्यासकार और उनके कार्यों का सही मिलान चुनिए।
A. तमस – श्रीलाल शुक्ल
B. झूठा सच – यशपाल
C. मैला आँचल – भिशम साहनी
D. चित्रलेखा – फणीश्वर नाथ रेणु

भारत ने पुरुष हॉकी विश्व कप किस वर्ष जीता था?
A. 1979
B. 1983
C. 1975
D. 1984

निम्नलिखित में से कौन सा प्राकृतिक बंदरगाह ‘अरब सागर की रानी’ के रूप में जाना जाता है?
A. मुंबई
B. मोरमुगाओ
C. नया मंगलौर
D. कोच्चि

किस मंत्रालय द्वारा सहकार प्रज्ञा पहल को संचालित किया जाता है?
A. वित्त मंत्रालय
B. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
C. गृह मंत्रालय
D. शिक्षा मंत्रालय

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में अनुसूचित जाति (SC) की जनसंख्या दर्ज नहीं की गई थी?
A. नागालैंड
B. गुजरात
C. पंजाब
D. मणिपुर

ब्रिटिश भारत की सरकार ने किस वर्ष एक ऐसा कानून पारित किया जिसके अनुसार ईसाई धर्म में परिवर्तित होने वालों को अपनी पैतृक संपत्ति में अधिकार प्राप्त हो गया?
A. 1855
B. 1839
C. 1850
D. 1846

दीर्घकालिक वर्चस्व संघर्ष के अंत में निम्नलिखित में से कौन सा महाजनपद सबसे शक्तिशाली बनकर उभरा?
A. वत्स
B. मगध
C. गंधार
D. कोसल

निम्नलिखित में से कौन ‘द ग्लासब्लोअर्स ब्रीथ’ पुस्तक के लेखक हैं?
A. शोभा डे
B. भारती मुखर्जी
C. सुनेत्रा गुप्ता
D. चित्रा बनर्जी दीवानकरुनी

कोशिका अंगकों के संदर्भ में, एक तारककाय (centriole) क्या है?
A. झिल्ली द्वारा कोशिका के कोशिका द्रव्य के अंदर बने छोटे चपटे थैलों का एक ढेर
B. पादप कोशिकाओं में सर्वव्यापी रूप से पाए जाने वाले अंगकों का एक विषम परिवार
C. एक युग्मित बैरल के आकार का अंगक जो जंतु कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य में केन्द्रक आवरण के पास स्थित होता है
D. एक झिल्ली से घिरा हुआ कोशिका अंगक जिसमें पाचक एंजाइम होते हैं

निम्नलिखित संगीतकारों में से कौन कर्नाटक संगीत बजाते हैं और उन्हें ‘घटम के भगवान’ के रूप में भी जाना जाता है?
A. टीएच विनायकरम
B. असद अली खान
C. आरवी राघवन
D. राम नारायण

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, किस राज्य में हिंदू आबादी सबसे अधिक है?
A. केरल
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. महाराष्ट्र

निम्नलिखित में से कौन सा न्यायाधीश 2023 में केंद्र द्वारा पिछले वर्ष दिसंबर में साझा किए गए कॉलेजियम के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त नहीं किया गया था?
A. पीवी संजय कुमार
B. सुधीर सिंह
C. मनोज मिश्रा
D. पंकज मिथल

चेन्नई ओपन 2022 टेनिस एकल का खिताब किसने जीता था?
A. गाब्रिएला डैब्रोव्स्की
B. सानिया मिर्जा
C. लुइसा स्टेफनी
D. लिंडा फ्रुहवीर्तोवा

असम में किस मंदिर के परिसर में अंबुबाची मेला आयोजित किया जाता है?
A. दौल गोविंद मंदिर
B. कामाख्या मंदिर
C. उमानंद मंदिर
D. अश्वक्लंत मंदिर

एथलेटिक्स में किस दौड़ प्रतियोगिता में बाधाओं (हर्डल्स) का उपयोग किया जाता है?
A. 400 मीटर दौड़
B. 5000 मीटर दौड़
C. 1500 मीटर दौड़
D. 800 मीटर दौड़

वह प्रजाति जो बंजर क्षेत्र पर आक्रमण करती हैं, _______ प्रजाति कहलाती हैं।
A. मूल अन्वेषक (pioneer)
B. द्वितीयक (secondary)
C. कूड़ावासी (ruderal)
D. प्राथमिक (primary)

निम्नलिखित में से कौन सी स्थापत्य विशेषताएँ हड़प्पा शहरों का हिस्सा नहीं थीं?
A. ड्रेनेज सिस्टम
B. गलियाँ और रास्ते
C. ईंटों से बने मजबूत घर
D. औद्योगिक और व्यावसायिक भवन

भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार की सड़कों पर सबसे अधिक यातायात होता है?
A. राष्ट्रीय राजमार्ग
B. जिला सड़कें
C. सीमा सड़कें
D. राज्य राजमार्ग

एसिटिलीन (C2H2) में, कार्बन परमाणुओं का संकरण है:
A. sp
B. sp2
C. sp3
D. sp2d

यूरोपीय संघ साहित्य पुरस्कार विजेता संजीव सहोता द्वारा लिखी गई निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक है?
A. द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स
B. द व्हाइट टाइगर
C. द ईयर ऑफ़ द रनअवेज़
D. मिडनाइट्स चिल्ड्रन

Leave a Comment

error: