SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 11 Shift1 part4

4 जुलाई 2008 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?
A. गुरुवार 
B. शुक्रवार
C. रविवार
D. बुधवार

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
कोई भी आलू, मीठा नहीं है।
सभी आलू, एवोकाडो हैं।
कुछ आलू, ड्रैगन फल हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ एवोकाडो, मीठे नहीं हैं।
II. कुछ ड्रैगन फल, मीठे नहीं हैं।
III. कुछ एवोकाडो, मीठे हैं।
A. केवल निष्कर्ष III निकलता है।
B. निष्कर्ष II और III दोनों निकलते हैं।
C. सभी निष्कर्ष निकलते हैं।
D. निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।

दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो दिए गए युग्म के अनुरूप है।

11 : 123, 6 : 38

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 10:1001
B. 14:198
C. 18:321
D. 13:169

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या प्रतिस्थापित करेगी?

7, 27, 87, 267, 807, ?

A. 6227
B. 2287
C. 2427
D. 1287

निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या को दिए गए विकल्पों में से चुनिए।

11, 20, 37, 69, 131, ?, 489

A. 251
B. 254
C. 253
D. 250

निम्नलिखित के समान संबंध रखने वाला युग्म चुनिए –
186 : 168
A. 324 : 243
B. 729 : 793
C. 237 : 273
D. 486 : 463

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

MSTS, LPUV, ?, JJWB, IGXE

A. KQVZ
B. KMVY
C. KVVY
D. KNVE

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
 

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा ताकि इसे तार्किक रूप से पूर्ण किया जा सके?

TJV, WFY, ZBB, CXE, ?

A. FTH
B. FTA
C. ETH
D. FUT

एक विशेष कूट भाषा में, ‘CITY’ को 228 और ‘CRY’ को 138 के रूप में कूटबद्ध किया गया है। इसी भाषा में ‘BOLD’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 99
B. 132
C. 123
D. 125

एक निश्चित तर्क के अनुसार 35, 1125 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 45, 1925 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 85 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 7135
B. 7225
C. 7125
D. 7325

D, E, K, W, X, Y और Z ने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। K ने केवल दो लोगों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। E ने केवल एक व्यक्ति से कम अंक प्राप्त किए हैं। W ने D से अधिक लेकिन E और Z दोनों से कम अंक प्राप्त किए हैं। D ने सबसे कम अंक प्राप्त नहीं किए हैं और Z ने सबसे अधिक अंक प्राप्त नहीं किए हैं। X ने Y से कम अंक प्राप्त किए हैं। Y से अधिक अंक किसने प्राप्त किए हैं?
A. तीन
B. दो
C. कोई नहीं
D. तीन से अधिक

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

 

A. 10
B. 13
C. 12
D. 11

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याओं के बीच वही संबंध है जो दी गई संख्याओं की त्रिक में है।

2312 – 62 – 12

A. 5116 – 56 – 30
B. 2423 – 6 – 14
C. 3214 – 64 – 26
D. 1831 – 83 – 38

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?
14 ÷ 3 – 18 × 6 + 28 = ?
A. 12
B. 47
C. 22
D. 17

यदि A का अर्थ ‘+’ है, B का अर्थ ‘×’ है, C का अर्थ ‘-‘ है और D का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?
16 D 4 A 4 B 2 C 2
A. 40
B. 20
C. 30
D. 10

एक विशेष कूट भाषा में, ‘OWL’ को 150 और ‘CROW’ को 236 के रूप में कूटबद्ध किया गया है। इसी भाषा में ‘ROBIN’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 232
B. 209
C. 290
D. 295

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द, अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए।) 

उबलना : गुनगुना :: जमना : ?

A. गैस
B. ठंडा
C. बर्फ
D. पानी

रमेश अपने बचपन के दोस्त के घर जाना चाहता है। रमेश के दोस्त ने उसे अपने घर के रास्ते का विवरण एक टेक्स्ट संदेश में बताया है। अपने दोस्त के घर के रास्ते के बारे में रमेश को भेजे गए नीचे दिए गए टेक्स्ट को देखिए और उसके अनुसार निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। “जब आप अपने घर से बाहर निकलते हैं, तो आप उत्तर की ओर मुँह करके खड़े होते हैं। दायीं ओर मुड़ें और 3 किमी चलें, आपको एक टी-पॉइंट/जंक्शन दिखाई देगा। दायीं ओर मुड़ें और 2 किमी चलें। वहाँ चार सड़कों वाला एक गोल चक्कर होगा। गोल चक्कर से दूसरी बायीं ओर मुड़ें और 1 किमी चलें। दायीं ओर मुड़ें और 3 किमी चलें। दायीं ओर मुड़ें और 1 किमी चलें। आपको मेरा घर सामने दिखाई देगा।” रमेश गोल चक्कर तक कितने किलोमीटर चलता है?
A. 9
B. 6
C. 10
D. 5

See also  SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – September 13 Shift1

दिए गए विकल्पों में से उस त्रिक को चुनिए जो दिए गए त्रिक के अनुरूप है।
425-623-713
A. 432-513-711
B. 164-542-614
C. 144-225-729
D. 125-223-342

इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद चार निष्कर्ष विकल्पों के रूप में दिए गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर, यह तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष निश्चित रूप से सही है।
कथन:
\(P Q R S < T \\[10pt] J K R\)
A. J > T
B. P ≥ J
C. K < T D. S ≥ K A, E, O, R, S और T एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। A और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। T, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। O के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है? A. A B. R C. T D. S D, F से विवाहित है। B, Q की पत्नी है। G, A की पुत्री है। F, Q की माता है। A, D की बहन है। D, B से कैसे संबंधित है? A. पति का पिता B. पत्नी की माता C. पुत्री का पति D. पुत्र की पत्नी यदि '+' और '-' को आपस में बदल दिया जाए तथा '×' और '÷' को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
3 ÷ 4 × 2 − 1 + 5 = ?
A. 2
B. 3
C. 5
D. 4

छह वैज्ञानिक एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। सुहैल, एलरॉय और आरोन का निकटतम पड़ोसी है। नेल्सन, एलरॉय के ठीक दायें बैठा है। राजन, सुहैल के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। कार्लटन, नेल्सन का निकटतम पड़ोसी है। आरोन और कार्लटन दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. एलरॉय
B. नेल्सन
C. सुहैल
D. राजन

वह विकल्प चुनिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और छठी संख्या, पाँचवीं संख्या से संबंधित है।
84: 196 :: 51 : ? :: 96: 224
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 119
B. 98
C. 103
D. 143

वह विकल्प चुनिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है।
(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द, अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए।) 

TEAM : SUDFZBLN :: PLAY : ?

A. OQKMZBXZ
B. QOMKBZZX
C. QOKMBZXZ
D. OQMKZBZX

नीचे दिए गए चित्र में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाला विकल्प चित्र चुनिए ताकि पैटर्न पूरा हो जाए।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?
99 ÷ 9 – 999 × 9 + 99 = ?
A. 901
B. 904
C. 903
D. 902

दिए गए विकल्पों में से उस त्रिक का चयन कीजिए जो दिए गए त्रिक के अनुरूप है।
441 – 540 – 243
A. 161 – 512 – 710
B. 144 – 225 – 729
C. 225 – 333 – 432
D. 432 – 512 – 711

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ संज्ञा, सर्वनाम हैं।
सभी सर्वनाम, विशेषण हैं।
कोई विशेषण, क्रियाविशेषण नहीं है।
निष्कर्ष:
(1): कोई सर्वनाम, क्रियाविशेषण नहीं है।
(2): कम से कम कुछ संज्ञाएँ, क्रियाविशेषण हैं।
A. निष्कर्ष (1) और (2) दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष (2) अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष (1) और न ही (2) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (1) अनुसरण करता है

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?

252, 247, 242, 237, 232, ?

A. 228
B. 227
C. 226
D. 225

एक कागज के मोड़ने के क्रम और मोड़े हुए कागज को जिस तरह से काटा गया है, उसे दिए गए चित्रों में दिखाया गया है। इस कागज को खोलने पर यह कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘×’ का अर्थ ‘+’ है, ‘÷’ का अर्थ ‘×’ है, और ‘-‘ का अर्थ ‘÷’ है, तो दिए गए समीकरण में ‘?’ का मान क्या होगा?
8 + 1 ÷ 112 − 2 × 86 = ?
A. 37
B. 38
C. 150
D. 149

कमलेश को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने का अवसर मिला है। कल उसका ऑफिस का पहला दिन है और उसने अपने साथी कर्मचारी से अपने नए ऑफिस का रास्ता पूछा है। कमलेश टाउन A (उत्तर में) में रहता है और उसका ऑफिस टाउन F में है। उसके साथी कर्मचारी ने उसे फोन पर रास्ता बताया और उसने इसे कागज़ के एक टुकड़े पर लिख लिया है। नीचे लिखा हुआ प्रतिलिपि है। प्रतिलिपि को ध्यान से पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। ‘टाउन A से बाएँ मुड़ें और 2 किमी ड्राइव करें और आप टाउन B पर पहुँच जाएँगे। टाउन B से बाएँ मुड़ें और टाउन C तक पहुँचने के लिए 3 किमी ड्राइव करें। टाउन C से दाएँ मुड़ें और टाउन D तक पहुँचने के लिए 4 किमी ड्राइव करें। टाउन D से दाएँ मुड़ें और टाउन E तक पहुँचने के लिए 4 किमी ड्राइव करें। टाउन E से बाएँ मुड़ें और टाउन F तक पहुँचने के लिए 5 किमी ड्राइव करें। ऑफिस टाउन F में है। टाउन E पर पहुँचने पर, कमलेश ने कल कितने किलोमीटर की दूरी तय की होगी?
A. 18
B. 5
C. 9
D. 13

नीचे दिए गए चित्र में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा विकल्प चित्र आएगा जो पैटर्न को पूरा करेगा?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न शब्द में स्वरों या व्यंजनों की संख्या के आधार पर नहीं चुना गया है)
A. BFE
B. OST
C. UYX
D. IML

See also  SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – September 12 Shift2

नीचे एक कागज के मोड़ने का क्रम और मोड़े हुए कागज को काटने का तरीका दिखाया गया है। दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो कागज के खोले हुए रूप से सबसे अधिक मिलती-जुलती है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस शब्द का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
ADG, ILO, QTW, YBE, ?

A. GJM
B. HJM
C. HKQ
D. GIL

यदि निम्नलिखित शृंखला को जारी रखा जाए तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति आनी चाहिए?
 

A.
B.
C.
D.

नीचे एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं। 2 वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन-सी संख्या है?

A. 4
B. 6
C. 5
D. 1

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी नाशपाती, तरबूज हैं।
सभी तरबूज, खुबानी हैं।
सभी खुबानी, फल हैं।
निष्कर्ष:
1. सभी नाशपाती, फल हैं।
2. कुछ फल, तरबूज हैं।
A. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं
B. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) और किन दो चिह्नों को आपस में बदलना होगा?

33 – 15 × 4 + 9 ÷ 11 = 6

A. 15 और 33, तथा ‘×’ और ‘÷’
B. 9 और 15, तथा ‘-‘ और ‘×’
C. 4 और 11, तथा ‘+’ और ‘÷’
D. 11 और 15, तथा ‘-‘ और ‘÷’

निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक भिन्न है। भिन्न का चयन कीजिए।
(नोट: भिन्न शब्द स्वरों या व्यंजनों की संख्या पर आधारित नहीं है)
A. POUI
B. IJOT
C. FEKS
D. HGMQ

एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए ऋतिका ने आशा से कहा, “उसकी बहन मेरे पति की पुत्री है।” तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति ऋतिका से कैसे संबंधित है?
A. भतीजी
B. माता 
C. पुत्री 
D. पोती

निम्नलिखित शब्दों को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में व्यवस्थित करने वाले विकल्प का चयन कीजिए।
1. गद्यांश
2. अक्षर
3. शब्द
4. पुस्तक
5.पृष्ठ
A. 1, 2, 3, 4, 5
B. 2, 3, 1, 5, 4
C. 3, 1, 2, 4, 5
D. 5, 4, 3, 2, 1

26 जनवरी 2028 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. सोमवार
B. बुधवार
C. शुक्रवार
D. मंगलवार

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या प्रतिस्थापित करेगी?

9, 54, 59, ?, 239, 478

A. 230
B. 232
C. 236
D. 234

दिए गए विकल्पों में से उन संख्याओं का चयन कीजिए जो समान क्रम में प्रश्न चिह्नों (?) को प्रतिस्थापित कर सकती हैं और श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण कर सकती है।

35, 38, 32, ?, 29, ?, 26, 47

A. 39, 43
B. 45, 51
C. 41, 44
D. 37, 48

दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं।
कथन:
कुछ ब्राउनी, स्वस्थ हैं।
सभी ब्राउनी, केक हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ केक, स्वस्थ हैं।
II. कोई भी केक, स्वस्थ नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

आरबीआई ने अर्थव्यवस्था के कमजोर वर्गों को जमा जुटाने और ऋण देने में वृद्धि करने के लिए लीड बैंक योजना (एलबीएस) शुरू की थी। यह योजना कब शुरू की गई थी?
A. 1969
B. 1958
C. 1962
D. 1973

कौन से डिटर्जेंट टूथपेस्ट में भी उपयोग किए जाते हैं?
A. धनायनिक डिटर्जेंट
B. संश्लेषित डिटर्जेंट
C. अनायनिक डिटर्जेंट
D. ऋणायनिक डिटर्जेंट

निम्नलिखित में से कौन से भारतीय राज्य कोंकण रेलवे से जुड़े हैं?
A. महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश
B. गुजरात और कर्नाटक
C. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र और कर्नाटक

कौटिल्य ने राज्य को सात अंगों से समझने के लिए सप्तअंग राज्य की अवधारणा का उल्लेख किया है और उनमें से एक दंड है, जिसका अर्थ है:
A. मित्र
B. मंत्री
C. बल
D. दुर्ग

कंपनी अधिनियम, __________ कंपनियों से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करने का एक अधिनियम है।
A. 2013
B. 2005
C. 2017
D. 2020

‘प्लेइंग इट माई वे’ किस दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी की आत्मकथा है?
A. सुनील गावस्कर
B. रिकी पॉन्टिंग
C. ब्रायन लारा
D. सचिन तेंदुलकर

समूह 17 से संबंधित तत्व का परमाणु क्रमांक पहचानें।
A. 7
B. 11
C. 53
D. 1

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (2015) से अधिकतम कितनी राशि का ऋण लिया जा सकता है?
A. 5 लाख
B. 10 लाख
C. 8 लाख
D. 6 लाख

मौर्य साम्राज्य की स्थापना करने के लिए चंद्रगुप्त मौर्य ने प्राचीन भारत के निम्नलिखित में से किस राजवंश को उखाड़ फेंका?
A. हर्यंक
B. नंद
C. शुंग
D. शिशुनाग

औरंगज़ेबाद में स्थित बीबी का मकबरा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. इसके समान डिजाइनों के कारण यह ताजमहल की नकल है।
B. यह मुगल राजकुमार आज़म शाह द्वारा बनवाया गया था।
C. यह पूरी तरह से संगमरमर से बना है।
D. यह औरंगज़ेब की पत्नी, रबिया-उद-दुर्रानी का मकबरा है।

निम्नलिखित में से कौन हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं?
A. जकीर हुसैन
B. किशोरी अमोनकर
C. टी.आर. महालिंगम
D. शिव कुमार शर्मा

निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों में रोजगार पर प्रतिबंध लगाता है?
A. अनुच्छेद 25
B. अनुच्छेद 24
C. अनुच्छेद 27
D. अनुच्छेद 26

नाहिद सिद्दीकी किस शैली की प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तकी हैं?
A. ओडिसी
B. कथक
C. मणिपुरी
D. भरतनाट्यम

पाँचवीं और छठी पंचवर्षीय योजनाएँ मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित थीं?
A. पर्यावरण का संरक्षण
B. रोजगार का स्तर
C. औद्योगिक उत्पाद
D. गरीबी कम करना

पंडित राम नारायण एक थे?
A. सुरंगी वादक
B. रुद्रवीणा वादक
C. मृदंग वादक
D. सरोड वादक

2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में साक्षरता दर सबसे अधिक है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. गोवा
D. तमिलनाडु

See also  SSC Stenographer प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 7 Shift3

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प भारत में एक प्रमुख बंदरगाह और एक लघु बंदरगाह के बीच के अंतर को सही ढंग से परिभाषित करता है?
A. प्रमुख बंदरगाह केंद्र सरकार के अधीन हैं जबकि लघु बंदरगाह राज्य सरकार के अधीन हैं
B. प्रमुख बंदरगाह तटों पर स्थित हैं, लघु बंदरगाह अंतर्देशीय जलमार्गों पर स्थित हैं
C. प्रमुख बंदरगाह देश के भीतर यातायात को संभालते हैं, लघु बंदरगाह निर्यात को संभालते हैं
D. प्रमुख बंदरगाह सार्वजनिक स्वामित्व वाले हैं, लघु बंदरगाह निजी स्वामित्व वाले हैं

स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी किसकी होती है?
A. भारत के उपराष्ट्रपति
B. भारत के महान्यायवादी
C. भारत के प्रधानमंत्री
D. भारत के राष्ट्रपति

निम्नलिखित में से कौन क्लोरोफिल युक्त, सरल, थैलोइड, स्वपोषी और मुख्य रूप से जलीय (मीठे पानी और समुद्री दोनों) जीवों का समूह है?
A. अनावृतबीजी
B. शैवाल
C. ब्रायोफाइट्स
D. टेरिडोफाइट्स

उत्तरी हिंद महासागर में स्थित सबसे बड़ा समुद्र कौन सा है, जो लगभग 3.86 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है?
A. जावा सागर
B. अरब सागर
C. अंडमान सागर
D. लाल सागर

1950 में भारत में लघु उद्योगों की परिभाषा उन सभी उद्योगों के रूप में की गई थी जिनमें अधिकतम निवेश की राशि थी:
A. ₹5 लाख
B. ₹7 लाख
C. ₹8 लाख
D. ₹6 लाख

बारकर किस नदी की सहायक नदी है?
A. चंबल
B. दामोदर
C. बेतवा
D. सोन

भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने ______ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी?
A. फ़रवरी 2021
B. नवंबर 2022
C. जनवरी 2023
D. जून 2020

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) योजना के तहत, मार्च 2022 में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री द्वारा निम्नलिखित में से किस पहल की घोषणा की गई थी?
A. क्लिक-टू-पेंशन
B. इंटरेस्ट इन पेंशन
C. डोनेट-अ-पेंशन
D. लिव विद पेंशन

निम्नलिखित में से कौन ‘द लास्ट बर्डन’ पुस्तक के लेखक हैं?
A. उपमन्यु चटर्जी
B. देवदत्त पट्टनायक
C. जुगल हंसराज
D. रविंदर सिंह

यदि MPC = 0.8 है, तो मानक राष्ट्रीय उत्पाद (समाग्र मांग) फलन Y = C + I + G के लिए सरकारी व्यय गुणक का संभावित मान क्या है?
A. 5
B. 8
C. 0.2
D. 2.25

द्रविड़ शैली के मंदिर में प्रवेश द्वार को किस नाम से जाना जाता है?
A. शिखर
B. मंडप
C. गोपुरम
D. विमान

धात्विक लक्षण के संबंध में सही कथन की पहचान करें।
A. धात्विक लक्षण एक आवर्त में समान रहता है और एक वर्ग में नीचे जाने पर घटता है।
B. धात्विक लक्षण एक वर्ग में घटता है और एक वर्ग में नीचे जाने पर समान रहता है।
C. धात्विक लक्षण एक आवर्त में घटता है और एक वर्ग में नीचे जाने पर बढ़ता है।
D. धात्विक लक्षण एक आवर्त में बढ़ता है और एक वर्ग में नीचे जाने पर घटता है।

बैडमिंटन में, जब किसी रैली को बिना किसी अंक के रोका जाता है, तो उसे ________ कहा जाता है।
A. पास
B. स्मैश
C. सर्व
D. लेट

IHF महिला विश्व हैंडबॉल चैम्पियनशिप का 25वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया गया था?
A. जापान
B. मिस्र
C. स्पेन
D. जर्मनी

ATP उत्पादन का मुख्य स्थान है:
A. परॉक्सिसोम
B. केन्द्रक
C. प्लास्टिड
D. माइटोकॉन्ड्रिया

वर्तमान बांग्लादेश में स्थित ढाकेश्वरी मंदिर का निर्माण किस राजवंश के शासनकाल में हुआ था?
A. राष्ट्रकूट
B. सेन
C. परमार
D. चंदेल

1919 के भारत सरकार अधिनियम के तहत केंद्रीय विधान सभा का कार्यकाल क्या था?
A. पाँच वर्ष
B. दो वर्ष
C. सात वर्ष
D. तीन वर्ष

भारत में सेना दिवस कब मनाया जाता है?
A. 24 जनवरी
B. 15 अगस्त
C. 15 जनवरी
D. 12 जनवरी

बौद्ध संरचना में मेढ़ी भाग का वर्णन निम्नलिखित में से कौन सा करता है?
A. स्तूपों के सामने स्थित औपचारिक प्रवेश द्वार
B. रेलिंग और गुंबद के बीच का वृत्ताकार आँगन
C. संरचना को घेरने वाली एक नीची दीवार
D. संरचना के शीर्ष पर रखी गई छतरी के आकार की संरचना

छोटा नागपुर भारत में एक ________ है।
A. पठार
B. पर्वत
C. मैदान
D. नदी

1803 में विभिन्न तत्वों के परमाणुओं को निरूपित करने के लिए वृत्त और तीर के प्रतीकों का उपयोग किसने किया था?
A. जेकोब बर्ज़ेलियस
B. जॉन डाल्टन
C. अमेडियो एवोगाद्रो
D. एंटोनी लैवोजियर

मई 2022 में, भारत ने निम्नलिखित में से किस कप का खिताब पहली बार जीतकर इतिहास रचा?
A. फ्रेंच ओपन
B. बीटॉन कप
C. थॉमस कप
D. डेविस कप

बच्चों में विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग का क्या नाम है?
A. रक्तस्रावी रोग
B. स्कर्वी
C. ऑस्टियोपोरोसिस
D. रिकेट्स

सुडान डाइस के मिलावट से कौन से खाद्य पदार्थ सबसे अधिक प्रभावित होते हैं?
A. लाल मिर्च पाउडर
B. धनिया पाउडर
C. चाय
D. कॉफी पाउडर

1906 में शुरू हुए बंगाल नेशनल कॉलेज के पहले प्रधानाचार्य कौन थे?
A. सतीश चंद्र मुखर्जी
B. अरविंद घोष
C. सुबोध चंद्र मुलिक
D. रश्‍बेहारी घोष

फरवरी 2023 में, बिहार के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
B. सुश्री अनुसूइया उइके
C. रमेश बैस
D. गुलाब चंद कटारिया

निम्नलिखित में से किसका उपयोग खाद्य परिरक्षक के रूप में नहीं किया जाता है?
A. सोडियम बेंजोएट
B. टेबल सॉल्ट (नमक)
C. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
D. चीनी

वित्त आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत होता है?
A. 338
B. 280
C. 148
D. 324

निम्नलिखित में से किस खेल हस्ती ने ‘स्ट्रेट फ्रॉम माई हार्ट: एन ऑटोबायोग्राफी’ लिखी है?
A. मैरी कॉम
B. कपिल देव
C. युवराज सिंह
D. सानिया मिर्जा

पाावो नुरमी खेल 2022 का आयोजन ______ ने किया था?
A. स्कॉटलैंड
B. स्विट्ज़रलैंड
C. आयरलैंड
D. फ़िनलैंड

समतल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब किस प्रकार बनता है?
A. सीधा और उल्टा
B. आभासी और उल्टा
C. आभासी और सीधा
D. पार्श्विक रूप से उल्टा और आभासी

कलामंडलम कल्याणिकुट्टी अम्मा किस नृत्य शैली से जुड़ी हैं?
A. कथक
B. मोहिनीअट्टम
C. कुचिपुड़ी
D. भरतनाट्यम

आत्मकथाओं और उनके संबंधित लेखकों के गलत जोड़े का चयन करें।
A. प्लेइंग इट माई वे – एमएस धोनी
B. ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर – बराक ओबामा
C. विंग्स ऑफ फायर – डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
D. मूनवॉक – माइकल जैक्सन

आत्म-सम्मान आंदोलन का नेतृत्व निम्नलिखित समाज सुधारकों में से किसने किया था?
A. गोपाल गणेश अगरकर
B. ई.वी. रामास्वामी नायकर
C. नारायण गुरु
D. विनोबा भावे

Leave a Comment

error: