यदि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में 20% की वृद्धि होती है और प्रति व्यक्ति वेतन में 20% की कमी होती है, तो कुल वेतन में परिवर्तन का प्रतिशत क्या होगा?
A. 20% की कमी
B. 20% की वृद्धि
C. 4% की कमी
D. 4% की वृद्धि
पंकज ₹1,500 से ₹3,000 के बीच के मूल्य की घड़ियाँ खरीदता है, जिन्हें ₹2,500 से ₹3,500 के बीच के मूल्यों पर बेचा जाता है। यदि पंकज ऐसी 10 घड़ियाँ बेचता है, तो लेनदेन से उसके द्वारा अर्जित अधिकतम संभव लाभ (₹ में) है:
A. 19,000
B. 23,854
C. 21,765
D. 20,000
आलेख तीन प्रकार के वाहनों: X, Y और Z की चार शहरों: P, Q, R और S में दुर्घटनाओं की संख्या का डेटा दिखाता है। दिए गए आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें
सभी प्रकार के वाहनों द्वारा दुर्घटनाओं की कुल संख्या के अनुसार शहरों का सही बढ़ता क्रम है:
A. R, P, Q, S
B. S, R, Q, P
C. R, Q, P, S
D. S, R, P, Q
100 किमी/घंटा की गति से चल रही 250 मीटर लंबी एक ट्रेन, विपरीत दिशा से 62 किमी/घंटा की गति से आ रही एक अन्य ट्रेन को 10 सेकंड में पार करती है। दूसरी ट्रेन की लंबाई क्या है?
A. 230 मीटर
B. 200 मीटर
C. 240 मीटर
D. 270 मीटर
साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर ₹12,000 की राशि 7 वर्षों में दोगुनी हो जाती है। उसी ब्याज दर पर राशि ₹60,000 होने में कितना समय (वर्षों में) लगेगा?
A. 28
B. 30
C. 20
D. 25
एक गोलाकार धातु की गेंद को एक बेलन के आकार में पिघलाया जाता है जिस पर एक शंकु लगा होता है, इस प्रकार कि शंकु का आधार, बेलन के ऊपरी आधार पर पूरी तरह से आच्छादित होता है। बेलन और गोले का व्यास प्रत्येक 4.2 मीटर है। यदि बेलन की ऊँचाई 1.4 मीटर है, तो शंकु की ऊँचाई (मीटर में) क्या है?
A. 0.7
B. 1.4
C. 4.2
D. 2.1
यदि a = \(2^{2} 3^{4} 5 7^{3}, b = 2^{3} 3^{4} 5^{2} 7^{4}\) और \(c = 2^{4} 3^{2} 5^{4} 7\) है, तो a, b और c का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?
A. 1260
B. 1575
C. 630
D. 180
दी गई तालिका में मई 2023 के महीने का डेटा दिखाया गया है।
कंपनी G और H में कुल महिला कर्मचारियों की संख्या, कंपनी F में कुल कर्मचारियों की संख्या का कितना प्रतिशत है? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 90.25%
B. 85.36%
C. 92.04%
D. 82.07%
यदि एक शंक्वाकार बर्तन की ऊँचाई 12 सेमी और त्रिज्या 6 सेमी है, तो शंक्वाकार बर्तन का आयतन है
A. \(254~cm^3\)
B. \(234~cm^3\)
C. \(144~cm^3\)
D. \(154~cm^3\)
वसुधा ने अपने सामान को उत्पादन लागत से 18% अधिक पर बेचने का दावा किया है, लेकिन वह एक ऐसे वजन का उपयोग करती है जिस पर 1 किलो लिखा था, जबकि उसका वास्तविक वजन y ग्राम था। यदि वसुधा द्वारा अर्जित वास्तविक लाभ प्रतिशत 33 \(1/3\)% था, तो y का मान क्या है?
A. 885
B. 890
C. 895
D. 880
7 संख्याओं का औसत 55 है। यदि पहली 4 संख्याएँ 48, 62, 135 और 74 हैं, तो शेष संख्याओं का औसत क्या होगा?
A. 22
B. 31
C. 25
D. 19
एक खुदरा विक्रेता ₹48,000 में अंकित एक मोबाइल फोन बेचने पर 25% की छूट की घोषणा करता है। मोबाइल फोन का क्रय मूल्य, अंकित मूल्य से 45% कम है। यदि खरीदार अपना पुराना मोबाइल फोन वापस करता है, तो वह 7.5% की अतिरिक्त छूट प्रदान करता है। पुराने मोबाइल फोन वापसी योजना के साथ खुदरा विक्रेता के लाभ प्रतिशत का अनुपात बिना पुराने मोबाइल फोन वापसी के लाभ प्रतिशत के साथ क्रमशः क्या है?
A. 32 : 23
B. 12 : 11
C. 11 : 22
D. 23 : 32
310 मीटर और 340 मीटर लंबी दो ट्रेनें, क्रमशः 285 मीटर की दूरी पर हैं। वे समानांतर पटरियों पर, क्रमशः 151 किमी/घंटा और 155 किमी/घंटा की गति से एक-दूसरे की ओर चलना शुरू करती हैं। कितने समय में ट्रेनें पूरी तरह से एक-दूसरे को पार कर जाएंगी?
A. 13 सेकंड
B. 10 सेकंड
C. 11 सेकंड
D. 12 सेकंड
उस संख्या को ज्ञात कीजिए जिसे अनुपात 11 : 29 के पदों में जोड़ा जाए ताकि वह 11 : 20 के बराबर हो जाए।
A. 12
B. 10
C. 11
D. 9
एक लंब वृत्तीय ठोस धात्विक शंकु 7.2 सेमी ऊँचा है और इसके आधार की त्रिज्या 3.5 सेमी है। इसे पिघलाकर दो लंब वृत्तीय ठोस धात्विक शंकुओं में ढाला जाता है जो सभी प्रकार से समान हैं, प्रत्येक की आधार त्रिज्या 2.1 सेमी और ऊँचाई ‘h’ है। ‘h’ का मान (सेमी में) क्या है?
A. 14
B. 10
C. 21
D. 12
एक सब्सिडी वाले कैंटीन के दुकानदार ने 4 किलो चावल का पैकेट बनाने के लिए X, Y और Z किस्म के चावल को 4 : 1 : 3 के अनुपात में मिलाया है। X, Y और Z किस्म के चावल का प्रति किलो मूल्य क्रमशः ₹2, ₹4 और ₹6 है। चावल के पैकेट का क्रय मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 10
B. 15
C. 30
D. 18
₹2500 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 390
B. 290
C. 310
D. 350
6 बच्चों के औसत वजन में 1.5 किग्रा की वृद्धि होती है जब उनमें से एक 12 किग्रा वजन वाले बच्चे के स्थान पर एक नया बच्चा आता है। नए बच्चे का वजन है:
A. 21 किग्रा
B. 14 किग्रा
C. 22 किग्रा
D. 14.5 किग्रा
10 विद्यार्थियों के एक समूह की औसत ऊँचाई 172 सेमी है। 178 सेमी और 165 सेमी ऊँचाई के दो अतिरिक्त विद्यार्थी समूह में शामिल होते हैं और औसत ऊँचाई 160 सेमी वाले 3 विद्यार्थी समूह छोड़कर चले जाते हैं। परिवर्तनों के बाद समूह की नई औसत ऊँचाई (सेमी में, 1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) क्या है?
A. 174.6
B. 170.5
C. 175.9
D. 169.7
₹2500 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 640
B. 660
C. 700
D. 740
निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण ‘+’ और ‘×’ चिह्नों तथा ‘4’ और ‘5’ संख्याओं को परस्पर बदलने पर सही है?
A. 20 + 5 × 4 = 85
B. 5 + 15 × 4 = 50
C. 5 × 4 + 10 = 40
D. 10 × 4 + 5 = 60
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए?
392 × 7 − 2 ÷ 12 + 80 = ?
A. 0
B. 2
C. 8
D. 4
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DAYS’ को ‘3917’ और ‘YOLK’ को ‘2496’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘Y’ का कूट क्या है?
A. 1
B. 4
C. 2
D. 9
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है और पैटर्न को पूरा कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित तर्क के अनुसार 4, 70 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 8, 518 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 6 संबंधित है?
(नोट: संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर जोड़/घटाना/गुणा आदि जैसी संक्रियाएँ की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है)
A. 226
B. 219
C. 222
D. 216
एक विशेष कूट भाषा में, ‘YATCH’ को ‘RTMWA’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘CAT’ को ‘VTM’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘ANAMOLIES’ का कूट क्या है?
A. TGTEHEBXL
B. TGTFGEBXL
C. TGTFHEBXL
D. TGSFHEBXL
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला पूरी हो जाएगी।
A.
B.
C.
D.
दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
118 122 130 142 158 ?
A. 178
B. 182
C. 186
D. 166
नीचे दिखाए अनुसार दी गई आकृति की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाता है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प आकृति का चयन करें जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी।
A.
B.
C.
D.
LO15 एक निश्चित तरीके से OR30 से संबंधित है। उसी तरह, SV25, VY50 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, TW35 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. WZ70
B. WA70
C. WZ17
D. AZ17
इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा या कौन से दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
सभी तीर तलवारें हैं।
कुछ तलवारें ड्रेगन हैं।
निष्कर्ष
(I) कुछ तलवारें तीर हैं।
(II) कुछ ड्रेगन तलवारें नहीं हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E के दाईं ओर से गिने जाने पर E और B के बीच ठीक तीन व्यक्ति बैठे हैं। G और D दोनों F के निकटतम पड़ोसी हैं। C, A के ठीक बाईं ओर बैठा है। D और E एक-दूसरे के निकट नहीं बैठे हैं। यदि सभी व्यक्तियों को A से शुरू करते हुए, दक्षिणावर्त दिशा में अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने व्यक्तियों की स्थिति A को छोड़कर अपरिवर्तित रहेगी?
A. 1
B. 2
C. 4
D. 3
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष 1 और 2 दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कोई भी डॉक्टर नर्स नहीं है
कुछ नर्स मरीज है
कुछ मरीज दवाइयाँ हैं
निष्कर्ष:
1. कुछ मरीज डॉक्टर नहीं हैं
2. कुछ नर्स दवाइयाँ हैं
A. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं
A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। G, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, जो D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर है। C, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A, B के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
E के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
A. A
B. D
C. G
D. B
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, NLRP, USYW से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार, KIOM, RPVT से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, GEKI निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. NLPR
B. LNRP
C. NLRP
D. LNPR
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
RJK, PMI, NPG, LSE, ?
A. KVD
B. KWC
C. JVC
D. KVC
एक विशेष कूट भाषा में, ‘MINT’ को ‘9735’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘NEAR’ को ‘4568’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 5
C. 6
D. 4
एक विशेष कूट भाषा में, ‘FISH’ को ‘6482’ और ‘SANE’ को ‘7691’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ का कूट क्या है?
A. 8
B. 7
C. 6
D. 9
एक निश्चित तर्क के अनुसार 19, 39 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 1, 3 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार 3, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
A. 7
B. 9
C. 11
D. 8
भारत में पश्चिमी विक्षोभ लाने वाली जेट स्ट्रीम कौन सी है?
A. पूर्वी जेट स्ट्रीम
B. पश्चिमी जेट स्ट्रीम
C. दक्षिण ध्रुवीय जेट स्ट्रीम
D. उत्तर ध्रुवीय जेट स्ट्रीम
राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य संस्थान द्वारा 2021 अभिनंदन सरोजा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अपर्णा सतीसन, _______ और कुचिपुड़ी की प्रतिपादक हैं।
A. भरतनाट्यम
B. कथक
C. मणिपुरी
D. मोहिनीअट्टम
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में किस राज्य की जोड़ी में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व (व्यक्ति/किमी²) दर्ज किया गया था?
A. बिहार और केरल
B. पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश
C. बिहार और पश्चिम बंगाल
D. उत्तर प्रदेश और हरियाणा
पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. जबलपुर
B. जोधपुर
C. भोपाल
D. जयपुर
निम्नलिखित में से किस राष्ट्रकूट शासक ने ‘हिरण्य गर्भ’ नामक समारोह का आयोजन किया था?
A. कृष्ण प्रथम
B. दंतीदुर्ग
C. गोविंद तृतीय
D. ध्रुव प्रथम
लोकसभा में मतों की बराबरी की स्थिति में कौन निर्णायक मत का प्रयोग कर सकता है?
A. लोकसभा अध्यक्ष
B. राष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. उपराष्ट्रपति
सैम पित्रोदा की आत्मकथा का नाम क्या है?
A. इन द आफ्टरनून ऑफ टाइम
B. ड्रीमिंग बिग: माई जर्नी टू कनेक्ट इंडिया
C. द सब्सटांस एंड द शैडो
D. बियॉन्ड द लाइन्स
निम्नलिखित में से किस तिथि को ब्रिटिश साम्राज्य ने भारत की संविधान सभा को अपनी शक्तियाँ हस्तांतरित कीं?
A. 2 अक्टूबर
B. 15 अगस्त
C. 14 नवंबर
D. 26 जनवरी
भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों के अंतर्गत धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार शामिल है?
A. अनुच्छेद 25-28
B. अनुच्छेद 21-24
C. अनुच्छेद 29-32
D. अनुच्छेद 24-27
एक छोटा बच्चा खाने में बहुत नखरेबाज़ होता है और दूध व दूध से बने उत्पाद पीना पसंद नहीं करता। जब उसका दूध का दाँत गिरा, तो उसकी जगह स्थायी दाँत आने में बहुत लंबा समय लगा। इसके पीछे क्या संभावित कारण हो सकता है?
A. विटामिन की कमी
B. चीनी की कमी
C. कैल्शियम की कमी
D. प्रोटीन की कमी
‘भारत छोड़ो आंदोलन’ किसके नेतृत्व में शुरू किया गया था?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. महात्मा गांधी
C. सुभाष चंद्र बोस
D. मुहम्मद अली जिन्ना
23 मई, 2023 को, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष का पद किसने ग्रहण किया?
A. सुभाष चंद्र गर्ग
B. नेहा भाटिया
C. एनके सिंह
D. रवनीत कौर
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय दार्शनिक प्रणाली और उसके व्यापक रूप से स्वीकृत प्रस्तावक गलत तरीके से युग्मित हैं?
A. योग – पतंजलि
B. पूर्व मीमांसा – जैमिनी
C. न्याय – गौतम
D. वैशेषिक – व्यास
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सार्वजनिक वस्तुओं के बारे में सत्य है/हैं?
I. उपभोग में प्रतिस्पर्धी
II. गैर-अपवर्जनीयता
III. सकारात्मक सीमांत लागत
A. केवल I
B. केवल II और III
C. केवल I और III
D. केवल II
झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल क्षेत्र के निम्नलिखित लोक नृत्यों में से कौन सा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में है?
A. कुम्मी
B. छऊ
C. कर्म नाच
D. दादरा
2023 में भारत में आयोजित IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप कहाँ हुई थी?
A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. कोलकाता
D. बेंगलुरु
राइफल (शूटिंग खेल में) ________ मिलीमीटर कैलिबर (बंदूक बैरल का आंतरिक व्यास) में सिंगल-लोडेड होती है, जिसका उपयोग सभी आयोजनों में किया जाता है।
A. 5.6
B. 4.8
C. 4.5
D. 5.1
हड़प्पा सभ्यता में, किस सामग्री का उपयोग भवनों के निर्माण में नहीं किया गया था?
A. लकड़ी
B. जली हुई मिट्टी की ईंटें
C. लोहा
D. जिप्सम मोर्टार
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) किस वर्ष लागू किया गया था?
A. 2001
B. 2013
C. 2008
D. 2005
जुलाई 2023 तक, भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत कितने उत्पादों को अधिसूचित किया गया था?
A. 132
B. 125
C. 135
D. 137
पृथ्वी के अंदर टेक्टॉनिक प्लेटों की अचानक गति के कारण उत्पन्न कंपन या तरंग, जो पृथ्वी के माध्यम से और चारों ओर यात्रा कर सकती है, कहलाती है:
A. भूकंपीय तरंग
B. मुख्य झटका
C. पूर्व झटका
D. उत्थान
निम्नलिखित में से किस समझौते के कारण महात्मा गांधी द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित हुए?
A. गांधी-इरविन समझौता
B. पूना समझौता
C. लखनऊ समझौता
D. पेरिस समझौता
जयपुर-अतरौली घराने के प्रवर्तक कौन थे?
A. उस्ताद अल्लादिया खान
B. उस्ताद विलायत खान
C. उस्ताद अली अकबर खान
D. उस्ताद मुस्ताक अली खान
पृथ्वी पर अधिकांश पारिस्थितिक तंत्रों के लिए ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत क्या है?
A. भूतापीय ऊष्मा
B. ज्वारीय ऊर्जा
C. पवन
D. सूर्य का प्रकाश
0.25 ग्राम कार्बनिक यौगिक के पूर्ण दहन से 0.20 ग्राम CO2 प्राप्त हुआ। कार्बन की प्रतिशत संरचना ______ है।
A. 4.60%
B. 21.82%
C. 80.00%
D. 78.18%