SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 14 Shift1

A एक वस्तु ₹384 में खरीदता है और उसे ₹576 में बेच देता है, और B एक अन्य वस्तु ₹1,254 में खरीदता है और उसे ₹1,672 में बेच देता है। A के लाभ प्रतिशत का B के लाभ प्रतिशत से अनुपात क्या है?
A. \({3}2\)
B. \({5}2\)
C. \({5}3\)
D. \({3}4\)

₹2500 की राशि पर 7% प्रति वर्ष की ब्याज दर से 6 वर्षों के लिए उधार ली गई राशि पर साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 990
B. 1010
C. 1090
D. 1050

यदि दो लंब वृत्तीय बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 2 : 3 है और उनकी ऊँचाइयों का अनुपात 5 : 4 है, तो उनके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए। 
A. 6 : 5
B. 5 : 6
C. 6 : 10
D. 10 : 6

एक कक्षा अध्यापक ने कक्षा में एक यूनिट टेस्ट आयोजित किया है। यदि 25 छात्रों में से, 11 छात्रों का औसत स्कोर 77 है और शेष 14 छात्रों का औसत स्कोर 69 है, तो भारित औसत स्कोर है:
A. 70.29
B. 74.65
C. 68.54
D. 72.52

20 परिणामों का औसत 15 है और अन्य 25 परिणामों का औसत 24 है। सभी परिणामों का औसत क्या है?
A. 22
B. 39
C. 40
D. 20

जब x को 2, 3, 30 और 35 में से प्रत्येक में जोड़ा जाता है, तो इस क्रम में प्राप्त संख्याएँ समानुपात में होती हैं। समानुपात में दूसरा सबसे बड़ा भाग क्या है?
A. 40
B. 30
C. 35
D. 45

एक साइकिल 9 सेकंड में 11 मीटर जाती है। किमी/घंटा में इसकी गति ज्ञात कीजिए।
A. \(4{2}5\)
B. \(4{1}5\)
C. \(3{3}5\)
D. \(3{2}5\)

5% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर निवेश की गई धनराशि को उसके मूल्य में 22.5% की वृद्धि करने में कितना समय (महीनों में) लगेगा?
A. 50
B. 44
C. 48
D. 54

26% और 22.5% की क्रमिक छूट के बाद, एक वस्तु को 24% के लाभ पर बेचा जाता है। यदि वस्तु का क्रय मूल्य ₹925 था, तो वस्तु का अंकित मूल्य (₹ में) क्या था?
A. 2,000
B. 1,975
C. 2,200
D. 2,250

रवीश के पास ₹1,500 थे। सुनैना के पास रवीश से 24% अधिक धन था, जबकि सनातन के पास सुनैना से 10% कम धन था। सनातन के पास कितना धन था?
A. ₹1,674
B. ₹1,664
C. ₹1,764
D. ₹1,774

\(2/3, 4/9\) और \(5/6\) का LCM क्या है?
A. \(10\)
B. \(40/3\)
C. \(10/3\)
D. \(20/3\)

एक कंपनी के तीन कर्मचारियों रोहित, जूली और अंकित के तीन महीनों के दौरान मासिक प्रोत्साहन (₹ में) निम्नलिखित तालिका में दिए गए हैं। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

मई में जूली और रोहित द्वारा प्राप्त प्रोत्साहनों का अनुपात क्या है?
A. 89 : 60
B. 60 : 89
C. 10 : 17
D. 17 : 10

₹3000 की राशि पर 4% प्रति वर्ष की ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए उधार ली गई राशि पर साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 600
B. 560
C. 540
D. 640

एक लंब वृत्तीय शंक्वाकार बर्तन की क्षमता 9240 घन मीटर है। शंकु की त्रिज्या 21 मीटर है। ₹10/वर्ग मीटर की दर से शंकु के बाहरी वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल को रंगने की कुल लागत (₹ में) क्या होगी?
मान लीजिए π =22/7
A. 19140
B. 33000
C. 18140
D. 92400

एक पार्क में रविवार को औसतन 420 आगंतुक और अन्य दिनों में 120 आगंतुक आते हैं। रविवार से शुरू होने वाले 30 दिनों के महीने में प्रति दिन आगंतुकों की औसत संख्या है:
A. 160
B. 150
C. 270
D. 170

तीन संख्याओं में, दूसरी संख्या, पहली संख्या की आधी है और तीसरी संख्या, दूसरी संख्या से 4 कम है। यदि पहली और तीसरी संख्याओं का औसत 16 है, तो दूसरी संख्या क्या है?
A. 16
B. 12
C. 10
D. 18

दिया गया आलेख 1989 से 1996 तक के वर्षों में एक राज्य द्वारा खाद्यान्न के उत्पादन (1000 टन में) को दर्शाता है। आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 9 Shift3 part2

दिए गए वर्षों में से कितने वर्षों में खाद्यान्न का उत्पादन, दिए गए वर्षों के औसत उत्पादन से अधिक था?

A. 2
B. 4
C. 3
D. 1

एक डीलर ₹200 प्रति किलो वाली चाय की 26 किलो मात्रा को ₹360 प्रति किलो वाली चाय की 30 किलो मात्रा के साथ मिलाता है, और मिश्रण को ₹300 प्रति किलो पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत है:
A. 12%
B. 14%
C. 8%
D. 5%

यदि दो ट्रेनें 200 मीटर और 150 मीटर लंबी समानांतर पटरियों पर क्रमशः 50 किमी/घंटा और 30 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं, तो सापेक्ष गति ज्ञात कीजिए यदि वे समान दिशा में चल रही हैं।
A. \(50/9\) मीटर/सेकंड
B. \(25/18\) मीटर/सेकंड
C. \(58/18\) मीटर/सेकंड
D. \(25/9\) मीटर/सेकंड

ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें विकर्ण BD = 62 सेमी, AL ⊥ BD और CM ⊥ BD इस प्रकार है कि AL = 14.3 सेमी और CM = 17.7 सेमी है। चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल है:
A. 982 सेमी²
B. 902 सेमी²
C. 992 सेमी²
D. 900 सेमी²

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

HKR, DGN, ZCJ, JVF, ?
A. RBK
B. RUB
C. RBY
D. RFG

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाता है, तो दिए गए चित्र का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनें।

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

216 219 224 227 232 ?
A. 235
B. 233
C. 234
D. 236

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

9, 43
13, 63
A. 17, 83
B. 18, 82
C. 17, 82
D. 18, 83

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ZERO’ को ‘2468’ और ‘OILY’ को ‘5679’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘O’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 9
C. 5
D. 6

विकल्पों में दी गई उस आकृति को पहचानें जिसे (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। G, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। A, D के ठीक बाईं ओर बैठा है। D, E के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, B के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। D के बाईं ओर से गिनने पर B और D के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

एक कूट भाषा में, ‘PARENT’ को ‘PWRANT’ के रूप में और ‘SING’ को ‘SENG’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘TERMINATE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. SERMANWTA
B. TERMANWTA
C. SARMENWTA
D. TARMENWTA

दिए गए समीकरण को सही करने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
 6 × 4 − (60 ÷ 5) + 15 + (33 ÷ 3) × 2 = 59
(नोट: अदला-बदली पूरी संख्या की होनी चाहिए न कि दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों की)
A. 2 और 4
B. 2 और 5
C. 3 और 5
D. 5 और 15

एक वर्गाकार कागज की शीट को दिखाए गए दिशाओं के अनुसार क्रमिक रूप से बिंदीदार रेखा के साथ मोड़ा जाता है, और फिर अंत में छेद किया जाता है। कागज को खोलने पर वह कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 8 Shift3

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

15 + 9 ÷ 2 – 63 × 3 = ?
A. 33
B. 18
C. 12
D. 25

विकल्पों में दी गई उस आकृति को पहचानें जिसे ‘?’ के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित तरीके से 8, 33 से संबंधित है। उसी प्रकार, 11, 45 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 24 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 99
B. 97
C. 98
D. 95

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MUST’ को ‘7913’ के रूप में और ‘TALE’ को ‘8672’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 3
C. 7
D. 6

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। C के दाईं ओर से गिनने पर A और C के बीच केवल 2 लोग बैठे हैं। B, C के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। F, D के ठीक दाईं ओर बैठा है। E, C का तत्काल पड़ोसी नहीं है। A के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
A. D
B. G
C. E
D. F

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी जूस, बर्गर हैं।
कुछ बर्गर, चॉकलेट हैं।
निष्कर्ष:
(i) कुछ बर्गर, जूस हैं।
(ii) कुछ जूस, चॉकलेट हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी पियानो, वाद्य यंत्र हैं।
सभी वाद्य यंत्र, बांसुरी हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी बांसुरी, वाद्य यंत्र हैं।
(II) सभी पियानो, बांसुरी हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

एक निश्चित तरीके से EJ68, OT55 से संबंधित है। उसी प्रकार, KP47, UZ34 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, QV29 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. FA16
B. AF16
C. AF20
D. FA20

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से EJDI, CHBG से संबंधित है। उसी प्रकार, JOIN, HMGL से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NSMR निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. PQKL
B. PQJK
C. LQKP
D. LQPK

किसी विशिष्ट कूट भाषा में, ‘rep sho pel’ का अर्थ ‘goats are bleating’ है; ‘sho jin ken’ का अर्थ ‘goats and cows’ है और ‘met rep pi’ का अर्थ ‘dogs are mad’ है। समान कूट भाषा में ‘are’ का कूट क्या है?
A. sho
B. met
C. rep
D. pi

______ जिसका अनुवाद ‘जादूगरनी का नृत्य’ है, भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शनों की सूची में सबसे मनमोहक अभिव्यक्तियों में से एक है।
A. कुचिपुड़ी
B. मोहिनीअट्टम
C. मणिपुरी
D. कुटियाट्टम

खो-खो में आयताकार मैदान के केंद्र में बैठे खिलाड़ी को क्या कहते हैं?
A. डिफेंडर
B. कैप्टन
C. चेजर
D. मास्टर

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 15 Shift1

लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा का निर्माण वर्ष 1784 में ________ द्वारा किया गया था।
A. जहाँगीर
B. नवाब आसफ़-उद-दौला
C. अकबर
D. नवाब सिराज-उद-दौला

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 के अनुसार, 2011-2012 में भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे कम गरीबी अनुपात था?
A. हरियाणा
B. केरल
C. गुजरात
D. कर्नाटक

कर्नाटक सरकार द्वारा जुलाई 2023 में शुरू की गई गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को प्रति माह कितनी राशि सहायता के रूप में प्रदान की जाती है?
A. ₹3,500
B. ₹2,000
C. ₹5,000
D. ₹1,500

निम्नलिखित में से ‘वन अमेजिंग थिंग’ (One Amazing Thing) नामक प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक कौन हैं?
A. अमिताभ घोष
B. खुशवंत सिंह
C. सोनाली देव
D. चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी

निम्नलिखित में से कौन सा श्रीलंका का राष्ट्रीय फल है?
A. आम
B. स्ट्रॉबेरी
C. कटहल
D. संतरा

निम्नलिखित में से किस खेल में कैडी खिलाड़ी के सहायक की भूमिका निभाते हैं?
A. साइक्लिंग
B. गोल्फ
C. मुक्केबाजी
D. शूटिंग

निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह को चित्रकला में बहुत रुचि थी?
A. शाहजहाँ
B. हुमायूँ
C. बाबर
D. जहाँगीर

छठ पूजा हिंदू कैलेंडर के किस महीने में पड़ती है?
A. ज्येष्ठ
B. आषाढ़
C. कार्तिक
D. फाल्गुन

हाइपरसलाइन लैगून में नमक का माप क्या है?
A. 30 से 35
B. 5 से कम
C. 100 से कम
D. 100 से अधिक

श्रीलंका के उस बौद्ध ग्रंथ का नाम बताइए जो मौर्य साम्राज्य का विवरण प्रदान करता है।
A. परिशिष्टपर्वण
B. अशोकवदान
C. दीपवंस
D. दिव्यावदान

1903 में स्थापित श्री नारायण धर्म परिपालन योगम (SNDP), सामाजिक सुधार के कार्य को जारी रखने के लिए निम्नलिखित में से किस राज्य में सक्रिय था?
A. असम
B. बिहार
C. पंजाब
D. केरल

30th सितंबर 2023 को निम्नलिखित में से कौन विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष बने?
A. नीरज शेखर
B. सतीश चंद्र दुबे
C. सुरेंद्र सिंह नागर
D. जयराम रमेश

निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी द्वारा ‘सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ की स्थापना की गई थी?
A. महात्मा गांधी
B. मोतीलाल नेहरू
C. गोपाल कृष्ण गोखले
D. चित्तरंजन दास

निम्नलिखित में से कौन सार्वजनिक वस्तुओं की गुणवत्ता है?
A. गैर-प्रतिद्वंद्वी
B. बहिष्करणीय
C. प्रतिद्वंद्वी
D. गैर-विभाज्य

भारतीय कैलेंडर के अनुसार, मार्च और अप्रैल महीनों को ________ के नाम से जाना जाता है।
A. अश्विन-कार्तिक
B. ज्येष्ठ-आषाढ़
C. चैत्र-वैशाख
D. माघ-फाल्गुन

निम्नलिखित में से कौन-सा केंद्र सरकार का विधायी अंग है?
A. संसद
B. कार्यपालिका
C. न्यायपालिका
D. राज्य कार्यपालिका

संगीत नाटक अकादमी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. संगीत नाटक अकादमी देश में प्रदर्शन कलाओं के सर्वोच्च निकाय के रूप में कार्य कर रही है।
2. अकादमी का मुख्य उद्देश्य सरकार और प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ समन्वय और सहयोग करना है।
3. संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन आती है।
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3

निम्नलिखित में से कौन प्रोटीन के निर्माण खंड हैं?
A. अमीनो अम्ल
B. क्षार
C. कोशिकाएँ
D. अम्ल

निम्नलिखित में से कौन भारतीय संसदीय शासन प्रणाली की विशेषता नहीं है?
A. निचले सदन का विघटन
B. प्रधान मंत्री का नेतृत्व
C. विधानमंडल में मंत्रियों की गैर-सदस्यता
D. बहुमत दल का शासन

रिकी केज ने किस श्रेणी में अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त किया?
A. सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम
B. वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ऑडियो एल्बम
C. वर्ष का गीत
D. सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य एल्बम

किसी पदार्थ की तरल अवस्था से गुजरे बिना सीधे ठोस से गैस में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
A. ऊर्ध्वपातन (Sublimation)
B. संलयन (Fusion)
C. वाष्पीकरण (Evaporation)
D. संघनन (Condensation)

दामोदर घाटी में किस प्रकार का कोयला पाया जाता है?
A. एंथ्रेसाइट
B. लिग्नाइट
C. बिटुमिनस
D. पीट

हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित ‘अटल सुरंग’ की कुल लंबाई कितनी है?
A. 9 किलोमीटर
B. 9.02 किलोमीटर
C. 9.5 किलोमीटर
D. 9.8 किलोमीटर

Leave a Comment

error: