SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 4 Shift1 part2

किसी धातु पर निकेल चढ़ाने की दर ₹50 / वर्ग मीटर है। यदि किसी ठोस अर्धगोले के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल पर निकेल चढ़ाने की लागत ₹600 है, तो इस अर्धगोले के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल पर निकेल चढ़ाने की लागत ज्ञात कीजिए।
A. ₹900
B. ₹800
C. ₹700
D. ₹1,000

किस राशि पर \(33/4\) % प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज \(21/3\) वर्ष में 210 होगा?
A. ₹1,600
B. ₹1,980
C. ₹2,250
D. ₹2,400

एक स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 7 : 9 है। यदि स्कूल में लड़कियों की संख्या 189 है, तो उस स्कूल में लड़कों की संख्या है:
A. 105
B. 147
C. 168
D. 126

जनवरी, फ़रवरी और मार्च में T का वेतन ₹15,000 प्रति माह है। जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में उसका वेतन ₹30,000 प्रति माह है। इस वर्ष के लिए उसका औसत वेतन प्रति माह ₹27,000 है। अप्रैल, मई और जून में उसका प्रति माह वेतन (₹ में) कितना है?
A. 33000
B. 25000
C. 31000
D. 28000

एक दुकानदार का दावा है कि वह सेंधा नमक 23 रुपये प्रति किलोग्राम बेचता है, जबकि उसे 25 रुपये प्रति किलोग्राम नमक पड़ता है। लेकिन वह 1,000 ग्राम के बजाय 800 ग्राम देता है। उसका प्रतिशत लाभ या हानि कितना है?

A. 8% का लाभ
B. 3% की हानि
C. 5% की हानि
D. 15% का लाभ

एक व्यक्ति को 1 घंटे में 8 किमी की दूरी तय करनी है। यदि वह कुल समय के एक-तिहाई समय में दूरी का एक-चौथाई हिस्सा तय करता है, तो शेष दूरी को शेष समय में तय करने के लिए उसकी गति (किमी/घंटा में) क्या होनी चाहिए ताकि व्यक्ति ठीक समय पर गंतव्य तक पहुँच जाए?

A. 6
B. 8
C. 7
D. 9

दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
निम्नलिखित तालिका एक परीक्षा में चार अलग-अलग विषयों में तीन छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाती है। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 हैं।

A और C के कुल अंकों में क्या अंतर है?
A. 4
B. 3
C. 5
D. 2

पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का औसत वजन (किग्रा में) ज्ञात कीजिए, जिनके वजन क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 67 किग्रा और 35 किग्रा हैं:
A. 48.4
B. 49.4
C. 51.4
D. 50.4

\(x^3 – 27, x^2 – x – 6, x+2\) का LCM है:
A. \((x-3)(x+2)(x^2-3x+9)\)
B. \((x+3)(x+2)(x^2-3x+9)\)
C. \((x-3)(x+2)(x^2+3x-9)\)
D. \((x-3)(x+2)(x^2+3x+9)\)

एक राज्य के 4 जिलों A, B, C और D में कुल शिक्षकों की संख्या 4500 है। 4 जिलों में शिक्षकों का प्रतिशत वार वितरण निम्नलिखित तालिका में दिया गया है।

प्रत्येक जिले में पुरुषों की संख्या निम्नलिखित दंड आरेख द्वारा दी गई है। X-अक्ष 4 जिलों में पुरुष शिक्षकों की संख्या को दर्शाता है, और Y-अक्ष 4 जिलों को दर्शाता है। आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

सभी जिलों में महिला शिक्षकों की कुल संख्या, सभी जिलों में पुरुष शिक्षकों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
A. 67.10%
B. 61.71%
C. 60.71%
D. 50.71%

यदि तिवारी 10 किमी/घंटा की गति से दौड़ता है तो उसे 600 मीटर की दूरी तय करने में कितने सेकंड लगते हैं?
A. 212
B. 205
C. 216
D. 200

एक समचतुर्भुज का परिमाप 68 सेमी है और इसके विकर्णों में से एक 30 सेमी है। इसका क्षेत्रफल है:
A. 250 सेमी2
B. 230 सेमी2
C. 245 सेमी2
D. 240 सेमी2

पाँच सदस्यों वाले एक परिवार के भार (किग्रा में) क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 66 किग्रा और 39 किग्रा हैं। परिवार का औसत भार कितना है?
A. 52
B. 50
C. 49
D. 51

एक ट्रैकिंग कैंप में 8 मीटर ऊँचाई और 15 मीटर त्रिज्या वाला एक शंक्वाकार तंबू बनाया जाना है। कपड़े का कितना क्षेत्रफल चाहिए?
A. 136\(\) m2
B. 255\(\) m2
C. 120\(\) m2
D. 155\(\) m2

₹2000 की राशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 600
B. 640
C. 680
D. 580

₹3500 की राशि पर 5% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 700
B. 660
C. 640
D. 740

रिया ने डिटर्जेंट के दो पैकेट ₹96 प्रति पैकेट के भाव से बेचे। एक पैकेट पर उसे 20% का लाभ हुआ और दूसरे पर 20% की हानि हुई। पूरी प्रक्रिया में कुल लाभ या हानि कितनी है?
A. ₹4 की हानि
B. ₹4 का लाभ
C. ₹8 की हानि
D. ₹8 का लाभ

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 7 Shift3

नौ संख्याओं का औसत 6 है। जब तीन नई संख्याएँ शामिल की जाती हैं, तो बारह संख्याओं का औसत 7.5 हो जाता है। तीन नई संख्याओं का औसत है:
A. 8
B. 12
C. 12.5
D. 11.5

एक दुकानदार किसी वस्तु पर खरीदारों के लिए निम्नलिखित चार अलग-अलग छूट योजनाएँ प्रदान करता है।
A. 8% की दो क्रमिक छूट
B. 11% की छूट के बाद 5% की छूट
C. 13% और 3% की क्रमिक छूट
D. 16% की छूट
वस्तु को न्यूनतम मूल्य पर प्राप्त करने के लिए कौन सी छूट योजना का चयन किया जाना चाहिए?
A. D
B. B
C. C
D. A

रमेश ने राहुल को एक घड़ी 10% के लाभ पर बेची, और राहुल ने उसे अरुण को 10% की हानि पर बेचा। यदि अरुण ने राहुल को ₹1,800 दिए, तो रमेश ने उसे राहुल को कितने में बेचा?
A. ₹2,500
B. ₹2,000
C. ₹3,000
D. ₹3,500

दी गई आकृति किस विकल्प आकृति में अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाव की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जिसे प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण होगी।

A.
B.
C.
D.

एक कूट भाषा के अनुसार, 256 का अर्थ ‘they are nice’ है, 637 का अर्थ ‘we are rude’ है और 358 का अर्थ ‘rude and nice’ है। उसी कूट भाषा में ‘nice’ का कूट क्या है?
A. 7
B. 8
C. 5
D. 3

एक विशेष कूट भाषा में, ‘kill your ego’ को ‘li gt ry’ के रूप में लिखा जाता है और ‘your aim is’ को ‘ht ry my’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘your’ को कैसे लिखा जाता है?
A. gt
B. ry
C. li
D. my

एक निश्चित तर्क के अनुसार 9, 83 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 13, 171 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 15 संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 227
B. 225
C. 235
D. 231

एक निश्चित तरीके से WN 22, AR 29 से संबंधित है। उसी प्रकार, MD 19, QH 26 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, EV 35 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. ZJ 42
B. IZ 42
C. DK 42
D. KD 42

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

483 502 521 540 559 ?
A. 562
B. 573
C. 586
D. 578

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(7, 40, 9)
(9,71, 10)
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. (11, 106, 5)
B. (5, 12, 18)
C. (13, 150, 19)
D. (8, 49, 12)

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 9 Shift3

कथन:
सभी पेड़, शाखाएँ हैं।
कुछ शाखाएँ, पत्तियाँ हैं।

निष्कर्ष:
(I) सभी पत्तियाँ, शाखाएँ हैं।
(II) सभी पत्तियाँ, पेड़ हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर दी गई विकल्पों में से कौन-सी आकृति रखी जा सकती है और पैटर्न को पूरा किया जा सकता है?

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

XDZ, THV, PLR, ?, HTJ
A. LPN
B. LPO
C. KPO
D. MPN

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
सभी लैपटॉप, स्पीकर हैं।
कुछ लैपटॉप, डेस्कटॉप हैं।

निष्कर्ष:
(i) कुछ स्पीकर, डेस्कटॉप हैं।
(ii) कुछ डेस्कटॉप, लैपटॉप नहीं हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से KGNI, LHOJ से संबंधित है। उसी प्रकार, GCJE, HDKF से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, OKRM निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. PLNS
B. PLSN
C. LPSN
D. LPNS

सात व्यक्ति C, H, A, P, T, E और R एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। T, E के ठीक दायें और R के ठीक बायें बैठा है। E के बायें से गिनने पर E और C के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R के दायें से गिनने पर R और H के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C के ठीक बायें कौन बैठा है?
A. A
B. E
C. P
D. H

एक विशेष कूट भाषा में, ‘N E W S’ को ‘2 @ 3 #’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘D E W S’ को ‘4 @ 3 #’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘D’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 2
C. @
D. 4

एक विशेष कूट भाषा में, ‘eat your food’ को ‘wb hs lg’ के रूप में लिखा जाता है और ‘food is tasty’ को ‘sw lj hs’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘food’ को कैसे लिखा जाता है?
A. hs
B. lg
C. li
D. sw

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
56 − 14 × 7 ÷ 22 + 63 = ?
A. 35
B. 37
C. 63
D. 13

गणितीय चिह्नों का सही संयोजन चुनें जो क्रमिक रूप से * चिह्नों की जगह ले सकते हैं और दिए गए समीकरण को संतुलित कर सकते हैं।
12 * 3 * 4 = 6 * 8 * 8
A. ×, −, ×, +
B. ×, +, −, ×
C. ×, +, ×, −
D. +, ×, −, +

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर अभिमुख हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E के दाईं ओर से गिने जाने पर E और B के बीच ठीक तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, D के ठीक दाईं ओर बैठा है। E और F पड़ोसी नहीं हैं। C के दाईं ओर से गिने जाने पर C और A के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. 4
B. 2
C. 3
D. 1

प्रतिवर्ष कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाला गणतंत्र दिवस परेड निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया जाता है?
A. नई दिल्ली
B. दिसपुर
C. जयपुर
D. बैंगलोर

किसी पर्यावरण द्वारा अनिश्चित काल तक बनाए रखी जा सकने वाली अधिकतम जनसंख्या का आकार क्या कहलाता है?
A. धारण क्षमता
B. पारिस्थितिकीय निकेत
C. अग्रदूत जातियाँ
D. जैविक क्षमता

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 16 Shift3

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, किस भारतीय राज्य में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. महाराष्ट्र
B. केरल
C. मिजोरम
D. गोवा

वैदिक काल में, शिक्षा की शुरुआत निम्नलिखित में से किसके साथ होती थी?
A. गृहस्थ
B. वनप्रस्थ
C. उपनयन
D. नियोग

हा ग्रीष्म उत्सव (Haa Summer Festival), भारत के किस पड़ोसी देश में मनाया जाता है?
A. अफ़ग़ानिस्तान
B. भूटान
C. श्रीलंका
D. मालदीव

निम्नलिखित में से किसे 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
A. वाई.वी. रेड्डी
B. डॉ विजय केलकर
C. अरविंद पनगढ़िया
D. एन.के. सिंह

निम्नलिखित में से किस अभिनेत्री के संस्मरण का शीर्षक ‘अनफिनिश्ड’ है?
A. प्रियंका चोपड़ा
B. दीपिका पादुकोण
C. कैटरीना कैफ
D. आलिया भट्ट

16 फ़रवरी 2023 को, राजभवन, गैंगटोक में सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में किसे शपथ दिलाई गई थी?
A. पवन चामलिंग
B. श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल
C. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
D. गंगा प्रसाद

निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा शहर बिना दुर्ग के पाया गया था?
A. कालीबंगा
B. बनावली
C. चन्हुदड़ो
D. लोथल

भारतीय महिला संघ (WIA) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
A. 1927
B. 1917
C. 1907
D. 1937

निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम ब्रिटिश सरकार द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के क्षेत्रीय मामलों में पहला हस्तक्षेप था?
A. पिट्स इंडिया अधिनियम, 1784
B. चार्टर अधिनियम, 1813
C. विनियमन अधिनियम, 1773
D. चार्टर अधिनियम, 1793

निम्नलिखित में से किस राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के समूह में ‘झूम खेती’ को ‘दीपा’ के रूप में जाना जाता है?
A. राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
B. छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप
C. ओडिशा और पुदुचेरी
D. छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

जिस व्यक्ति में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बहुत कम होती है उसे चिकित्सकीय रूप से _______ रोग से पीड़ित कहा जाता है।
A. एनीमिया
B. पीलिया
C. घेंघा
D. स्कर्वी

अकबर के शासनकाल में मुगल प्रशासन में दीवान-ए-आला किस पद को संदर्भित करता है?
A. वित्त मंत्री
B. कोर्ट लेखक
C. रक्षा मंत्री
D. प्रधान मंत्री

पंडित जानकी प्रसाद किस कथक घराने से संबंधित थे?
A. जयपुर
B. राजगढ़
C. लखनऊ
D. बनारस

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी?
A. उत्तर प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. मध्य प्रदेश
D. गुजरात

सितारा देवी भारत की एक शास्त्रीय नृत्यांगना थीं जो _____________ नृत्य करती थीं।
A. कथक
B. कथकली
C. सत्रिया
D. ओडिसी

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक में पदार्पण कब किया था?
A. 1936, बर्लिन
B. 1924, पेरिस
C. 1928, एम्स्टर्डम
D. 1932, लॉस एंजिल्स

1998 में कुचीपुड़ी नृत्य के किस नृत्य गुरु को पद्म भूषण मिला?
A. गुरु वेम्पटी चिन्ना सत्याम
B. सोनल मानसिंह
C. शोभना चंद्रकुमार पिल्लई
D. गुरु केलुचारण महापात्र

स्पेस-फिलिंग मॉडल (space-filling model) मेंप्रत्येक परमाणुका आपेक्षिक आकार प्रदर्शित किया जाता है, जो उसकी _________ पर आधारित होता है।
A. सहसंयोजक त्रिज्या
B. आयनिक त्रिज्या
C. सभी परमाणुओं के लिए निश्चित त्रिज्या
D. वान्डर वाल्स त्रिज्या

ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में न्यूज़ीलैंड को ______ से हराकर पुरुष T20 विश्व कप क्रिकेट जीता।
A. 10 विकेट से
B. 10 रन से
C. 8 विकेट से
D. 8 रन से

भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थानों (MFIs) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
A. बड़े निगमों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करना
B. कम आय वाले व्यक्तियों और उद्यमियों को वित्तीय सहायता और सेवाएं प्रदान करना
C. शेयरधारकों के लिए लाभ उत्पन्न करना
D. सरकारी परियोजनाओं को निधि देना

भारत के किस भौतिक स्वरूप में ‘दोआब’ पाए जाते हैं?
A. प्रायद्वीपीय पठार
B. हिमालय पर्वत
C. उत्तरी मैदान
D. तटीय मैदान

भारतीय संविधान में मूल रूप से कितने अनुच्छेद थे?
A. 395
B. 595
C. 345
D. 495

बर्फ के पिघलने से, वर्षा से या झरनों से आने वाला पानी भूमि के एक क्षेत्र से नीचे की ओर बहता है और अंत में किसी बड़े जल निकाय जैसे नदी या समुद्र में मिल जाता है। भूमि के इस क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
A. खाड़ी
B. ज्वारनदमुख
C. जलनिकस द्रोणी
D. डेल्टा

Leave a Comment

error: