SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 14 Shift3

एक दुकानदार समान मूल्य पर वस्तुएँ बेचता है जिस पर उसने उन्हें खरीदा है, लेकिन ग्राहक को 20% कम मात्रा देता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 20%
B. 25%
C. 15%
D. 30%

यदि किसी गोले के आयतन को उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल से विभाजित किया जाए, तो परिणाम 54 सेमी प्राप्त होता है। गोले की त्रिज्या है:
A. 111 सेमी
B. 162 सेमी
C. 182 सेमी
D. 166 सेमी

50 छात्रों के एक समूह की औसत ऊँचाई 175 सेमी है। यदि 40 छात्रों के एक अन्य समूह को, जिसकी औसत ऊँचाई 180 सेमी है, शामिल किया जाता है, तो संयुक्त समूह की औसत ऊँचाई (सेमी में, निकटतम सेमी तक) क्या है?
A. 177
B. 178
C. 176
D. 174

एक चोर दोपहर 12:40 बजे एक बाइक चुराता है और 45 किमी/घंटा की गति से चलाता है। चोरी का पता दोपहर 1:00 बजे चलता है और मालिक 65 किमी/घंटा की गति से कार द्वारा चोर की दिशा में निकलता है। किस समय मालिक चोर को पकड़ सकता है?
A. 1:30 अपराह्न
B. 2:00 अपराह्न
C. 2:10 अपराह्न
D. 1:45 अपराह्न

तीन उम्मीदवारों ने एक चुनाव लड़ा और क्रमशः 1136, 7636 और 11628 मत प्राप्त किए हैं। हारने वाले उम्मीदवार (अंतिम) को कुल मतों का कितना प्रतिशत मिला है? (दो दशमलव स्थानों तक सही)
A. 1.89%
B. 2.89%
C. 3.64%
D. 5.57%

दो ट्रेन विपरीत दिशाओं में समान गति से चल रही हैं। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई 180 मीटर है। यदि वे एक-दूसरे को 12 सेकंड में पार करती हैं, तो प्रत्येक ट्रेन की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 36
B. 45
C. 63
D. 54

₹3500 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 775
B. 735
C. 675
D. 695

7392 \(cm^2\) कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल वाले एक अर्धगोलाकार पात्र में तेल भरा है। हालाँकि, पात्र का 1/4 भाग खाली है। इस तेल को 6.3 सेमी त्रिज्या वाली छोटी अर्धगोलाकार बोतलों में स्थानांतरित किया जाना है। कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)? (π = \(22/7\) लें)
A. 351
B. 66
C. 75
D. 156

512 और 296 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?
A. 32
B. 8
C. 37
D. 4

65 लड़कों की एक कक्षा की औसत आयु 14 वर्ष है। उनमें से 20 की औसत आयु 14 वर्ष है, और अन्य 15 लड़कों की औसत आयु 12 वर्ष है। शेष लड़कों की औसत आयु (वर्षों में) क्या होगी?
A. 15
B. 14
C. 16
D. 17

एक बड़े अर्धगोलाकार लोहे के कटोरे के शीर्ष की बाहरी परिधि 565.2 सेमी है और कटोरा 6 सेमी मोटा है। इस कटोरे को बनाने के लिए आवश्यक लोहे का आयतन (सेमी3 में) क्या होगा? (π = 3.14 प्रयोग करें)
A. 2,85,312.96
B. 2,85,212.96
C. 3,85,132.96
D. 2,85,232.96

एक व्यापारी अपने माल को 25% लाभ पर बेचता है। यदि उसने इसे 10% अधिक मूल्य पर खरीदा होता और ₹75 अधिक में बेचा होता, तो उसे 25% का लाभ हुआ होता। माल का क्रय मूल्य है:
A. 400
B. ₹1,000
C. ₹600
D. ₹800

दिया गया दंड आलेख एक परिवार की चार अलग-अलग वर्षों में आय और व्यय (हजार ₹ में) को दर्शाता है।

परिवार की पिछले दो वर्षों (2019 और 2020) में कुल बचत, प्रारंभिक दो वर्षों (2017 और 2018) की कुल बचत की तुलना में कितने प्रतिशत अधिक या कम है? (बचत = आय – व्यय)

A. 11.5% कम
B. 12.5% अधिक
C. 10.5% अधिक
D. 13.5% कम

9 व्यक्ति ₹8,100 में 30 दिन तक जीवित रह सकते हैं। 7 व्यक्ति ₹8,400 में कितने दिन तक जीवित रह सकते हैं?
A. 25 दिन
B. 43 दिन
C. 40 दिन
D. 31 दिन

एक आदमी 2,200 रुपये प्रति बैग की दर से 3 बैग सीमेंट, 2,550 रुपये प्रति बैग की दर से 4 बैग सीमेंट और 3,120 रुपये प्रति बैग की दर से 5 बैग सीमेंट खरीदता है। एक बैग सीमेंट की औसत लागत क्या है?
A. ₹2,700
B. ₹2,805
C. ₹2,800
D. ₹2,623

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 28 Shift3

₹550 पर 8 महीने के लिए प्रति रुपये प्रति महीने 3 पैसे की दर से साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए। 
A. ₹134
B. ₹131
C. ₹130
D. ₹132

₹2000 की राशि पर 6% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 300
B. 360
C. 320
D. 400

दी गई तालिका का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
दी गई तालिका में एक कंपनी में चार वर्षों के लिए कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों में जोड़े गए नए कर्मचारियों की संख्या और इन श्रेणियों के कर्मचारियों की संख्या जो प्रत्येक वर्ष कंपनी छोड़ गए हैं, दिखाई गई है।

2001 से 2004 की अवधि के दौरान कंपनी में शामिल हुए कुल प्रबंधकों की संख्या और कंपनी में नए जोड़े गए कुल लेखाकारों की संख्या में क्या अंतर है?
A. 300
B. 368
C. 332
D. 259

एक दुकानदार 25% की छूट देता है और 20% का लाभ प्राप्त करता है। क्रय मूल्य पर अंकित मूल्य कितने प्रतिशत अधिक है?
A. 20%
B. 80%
C. 50%
D. 60%

₹38 प्रति किग्रा वाले गेहूँ को ₹26 प्रति किग्रा वाले गेहूँ के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए ताकि मिश्रण को ₹39 प्रति किग्रा बेचने पर 30% का लाभ हो जाए?
A. 1 : 3
B. 3 : 4
C. 2 : 3
D. 1 : 2

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
SDW, OHS, KLO, GPK, ?
A. BTG
B. CSG
C. CTG
D. BSG

एक विशेष कूट भाषा में, ‘BEAM’ को ‘5791’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘MINT’ को ‘2467’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘M’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 1
C. 6
D. 2

वह विकल्प चुनिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
सभी मुर्गियाँ, चिकन हैं।
सभी चिकन, अंडे हैं।

निष्कर्ष:
(I) सभी मुर्गियाँ, अंडे हैं।
(II) सभी अंडे, चिकन हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

89 92 98 107 119 ?
A. 124
B. 114
C. 144
D. 134

छह खिलाड़ी जडेजा, अश्विन, कार्तिक, मुर्ली, सरफराज और विराट एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। विराट, जडेजा के ठीक दायें बैठा है। केवल सरफराज, विराट और मुर्ली के बीच बैठा है। जडेजा, अश्विन का निकटतम पड़ोसी है। सरफराज और कार्तिक दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. मुर्ली
B. विराट
C. जडेजा
D. अश्विन

एक कूट भाषा में, ‘RAMESH’ को ‘UAPEVK’ के रूप में लिखा जाता है और ‘TOM’ को ‘WOP’ के रूप में लिखा जाता है। इसी भाषा में ‘MEGHANA’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. QEJKAQA
B. PEJKAQA
C. QDJKAQA
D. PDJKAQA

विकल्पों में से वह आकृति चुनें जो प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और तार्किक रूप से शृंखला को पूरा कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
22 × 11 + 13 − 12 ÷ 2 = ?
A. 35
B. 22
C. 17
D. 13

सात दोस्त, मोनू, अभय, विक्की, चिट्टी, देवा, हमजा और संजय, हमजा की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो रहे हैं और एक वृत्ताकार व्यवस्था में केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)।
मोनू, अभय और देवा का निकटतम पड़ोसी है।
अभय, हमजा के बाईं ओर दूसरा है।
संजय, हमजा के निकटतम पड़ोसियों में से एक है।
चिट्टी, देवा और विक्की दोनों की निकटतम पड़ोसी है।
मोनू के बाईं ओर तीसरा कौन बैठा है?
A. विक्की
B. संजय
C. देवा
D. हमजा

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 10 Shift2

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(25, 8, 400)
(12, 14, 336)
A. (19, 8, 152)
B. (22, 9, 198)
C. (17, 11, 189)
D. (16, 21, 672)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर MAZE का संबंध QEDI से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, YMLQ का संबंध CQPU से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किससे OCBG संबंधित है?
A. SFGK
B. SGKF
C. SGFK
D. GKSF

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

एक कूट भाषा में, ‘ARVL’ को ‘FOAI’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘DOXY’ को ‘ILCV’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘MPSB’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. QMWY
B. RMXY
C. QNWZ
D. RNXZ

एक निश्चित तर्क के अनुसार 181, 417 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 149, 385 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 262 संबंधित है??

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 465
B. 474
C. 437
D. 498

एक विशेष कूट भाषा में, ‘barks a lot’ को ‘qw er ui’ के रूप में लिखा जाता है और ‘the dog barks’ को ‘op ji er’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘barks’ को कैसे लिखा जाता है?

A. qw
B. er
C. ji
D. ui

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें और पैटर्न को पूरा करें। 

A.
B.
C.
D.

यदि निम्नलिखित समीकरण में ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
13 + 4 × 2 ÷ 5 − 2 = ?
A. 3
B. 7
C. 2
D. 5

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ ऑपॉसम, बाइसन हैं।
कोई भी ऑपॉसम, भेड़िया नहीं है।

निष्कर्ष:
[1] सभी भेड़िये, बाइसन हो सकते हैं।
[2] सभी बाइसन, भेड़िये हैं।
A. न तो निष्कर्ष [1] और न ही [2] अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष [2] अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष [1] अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष [1] और [2] दोनों अनुसरण करते हैं

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर EKQW का संबंध JPVA से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, BHNT का संबंध GMSX से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किससे PVBH का संबंध है?
A. UABL
B. UBGL
C. UCGL
D. UAGL

निम्नलिखित में से कौन-सा चांदी का सिक्का सुल्तान शम्सउद्दीन इल्तुतमिश ने चलाया था?
A. जित्तल
B. दीनार
C. टंका 
D. अदाली

वासिफुद्दीन डागर किस शास्त्रीय संगीत शैली से जुड़े थे?
A. ग़ज़ल
B. तरान
C. ख्याल
D. ध्रुपद

भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर घोषणा पर कब हस्ताक्षर किए गए थे?
A. अगस्त 1998
B. दिसंबर 1991
C. जुलाई 1948
D. फरवरी 1999

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 8 Shift3

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2022 के अनुसार, 2020 में भारत में गरीबों की आबादी कितनी थी?
A. 128.9 मिलियन
B. 328.9 मिलियन
C. 228.9 मिलियन
D. 428.9 मिलियन

मंदिर का वह भाग जहाँ मंदिर के मुख्य देवता का वास होता है, उसे ______ के रूप में जाना जाता है।
A. स्तूप
B. शिखर
C. गर्भ गृह
D. मंडप

सामा चकेवा एक लोक नृत्य है जो भाई-बहन सामा और चकेवा की पौराणिक कथा पर आधारित है, जिसमें भाई अपनी बहन को बचाने के लिए बहुत कुछ करता है। यह लोक नृत्य भारत के किस राज्य से जुड़ा है?
A. असम
B. हरियाणा
C. बिहार
D. पंजाब

निम्नलिखित में से कौन-सी एल.के. अडवाणी की आत्मकथा है?
A. परीक्षा योद्धा
B. विंग्स ऑफ फायर
C. माय कंट्री माय लाइफ
D. डेयर टू ड्रीम

‘कानून का शासन’ भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता है जो ________________ को दिया गया सिद्धांत है।

A. प्लेटो
B. एडम स्मिथ
C. एल्बर्ट वेन डाइसी
D. कार्ल मार्क्स

भारत के निम्नलिखित गवर्नर जनरलों में से किसने भारतीय बुनकरों की दुर्दशा के बारे में लिखा था, “कपास बुनकरों की हड्डियाँ भारत के मैदानों में बिखरी हुई हैं”?

A. सर जॉन शोर
B. लॉर्ड एम्हर्स्ट
C. लॉर्ड विलियम बेंटिंक
D. लॉर्ड मिंटो

दूधसागर जलप्रपात _______ राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
A. गोवा
B. नागालैंड
C. मेघालय
D. छत्तीसगढ़

2023 में पैरा एशियाई खेलों की एक ही स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला कौन बनीं?
A. शीतल देवी
B. नीमा रानी
C. सरिता देवी
D. दिशा ध्याल

आवर्त सारणी में, जब आप किसी आवर्त (क्षैतिज पंक्ति) में बाएँ से दाएँ जाते हैं, तो परमाणु त्रिज्या की प्रवृत्ति क्या होती है?
A. परमाणु त्रिज्या स्थिर रहती है
B. परमाणु त्रिज्या बढ़ती है
C. परमाणु त्रिज्या अनियमित व्यवहार प्रदर्शित करती है
D. परमाणु त्रिज्या घटती है

राजस्थान की कालबेलिया जनजाति की प्रसिद्ध लोक नर्तक गुलाबो सपेरा को वर्ष ________ में पद्म श्री प्राप्त हुआ।

A. 2023
B. 2021
C. 2016
D. 2017

निम्नलिखित में से कौन-सा श्वेत पत्र, नीति आयोग द्वारा जारी किया गया है, जो भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी से संबंधित है?
A. विजन 2035
B. मिशन कर्मयोगी
C. ध्रुव मिशन
D. आरोग्य मिशन

निम्नलिखित में से किसने कहा कि सरकारी राजकोषीय नीति का उपयोग उत्पादन और रोजगार के स्तर को स्थिर करने के लिए किया जाना चाहिए?

A. लायनिल चार्ल्स रॉबिन्स
B. अल्फ्रेड मार्शल
C. एडम स्मिथ
D. जे एम केन्स

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प पारिस्थितिकी तंत्र में अपघटक का उदाहरण है?
A. शाकाहारी
B. मांसाहारी
C. कवक
D. उत्पादक

निम्नलिखित में से किस समाज सुधारक ने ब्रह्म समाज के सिद्धांतों का विवरण देने वाला ब्रह्म संविधान लिखा था?
A. केशव चंद्र सेन
B. देवेन्द्रनाथ टैगोर
C. राजा राम मोहन राय
D. ईश्वर चंद्र विद्यासागर

निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय बालू कला महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जहाँ कलाकार बालू पर विभिन्न विचारों और उनके स्पष्टीकरण से मोहित हो जाते हैं?
A. ओडिशा
B. पश्चिम बंगाल
C. असम
D. बिहार

कौन-सा क्षेत्र भूजल का सबसे अधिक उपयोग करता है?
A. शैक्षिक
B. कृषि
C. औद्योगिक
D. घरेलू

चाँदी के आभूषणों पर बनने वाली काली परत क्या है?
A. Ag2CO3
B. AgNO3
C. AgCl
D. Ag2S

मेगालिथिक स्थल ________ भीमा की सहायक नदी घोड़ पर स्थित एक स्थल है।
A. हिर बेनाकल
B. इनामगाँव
C. हल्लूर
D. पोट्ट्रू

निम्नलिखित में से कौन-सी फसल लगभग एक साल में उगती है?
A. रागी
B. सोयाबीन
C. गन्ना
D. मूंगफली

13 फरवरी 2023 तक सर्वोच्च न्यायालय की क्षमता कितने न्यायाधीशों तक बढ़ा दी गई थी?
A. 26
B. 28
C. 34
D. 30

2024 में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्टस्टार ACES सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार किस राज्य को मिला?
A. तमिलनाडु
B. हरियाणा
C. ओडिशा
D. पंजाब

भारत में विधायी शक्तियों को तीन सूचियों में विभाजित किया गया है, जो संघ सूची, राज्य सूची और __________ हैं।
A. क्षेत्रीय सूची
B. संघीय सूची
C. अनन्य सूची
D. समवर्ती सूची

Leave a Comment

error: