SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 15 Shift1 part2

यदि क्रमशः 40, 50 और 60 छात्रों के तीन बैचों के औसत अंक 50, 60 और 75 हैं, तो सभी छात्रों के औसत अंक हैं:
A. 70.00
B. 65.50
C. 63.33
D. 61.25

एक व्यक्ति 300 मीटर की दूरी से एक महिला से चेन छीनते हुए दूसरे व्यक्ति को देखता है। वह 10 किमी/घंटा की गति से दौड़ना शुरू करता है और कुल 1.5 किमी की दूरी दौड़ने के बाद चोर को पकड़ लेता है। चोर जिस गति से दौड़ रहा था, वह थी:

A. 8.5 किमी/घंटा
B. 9 किमी/घंटा
C. 9.5 किमी/घंटा
D. 8 किमी/घंटा

250 सेमी, 420 सेमी और 710 सेमी लंबाई के कपड़े को ठीक से मापने वाले पैमाने की सबसे बड़ी संभव लंबाई क्या है?

A. 71 सेमी
B. 10 सेमी
C. 460 सेमी
D. 170 सेमी

एक क्रिकेट खिलाड़ी का 40 पारियों का औसत स्कोर 60 रन है। उसकी एक पारी का उच्चतम स्कोर उसके न्यूनतम स्कोर से 110 रन अधिक है। यदि इन दोनों पारियों को हटा दिया जाए, तो शेष 38 पारियों का औसत स्कोर 58 रन है। उसका उच्चतम स्कोर ज्ञात कीजिए।
A. 290
B. 153
C. 220
D. 310

₹2000 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 460
B. 380
C. 360
D. 420

नीचे दिया गया दंड आलेख एक स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में छात्रों की संख्या दर्शाता है। नीचे दिए गए आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें:

कक्षा 8, 9, 11 और 12 में छात्रों की औसत संख्या का कक्षा 6, 7, 8, 9, 10 और 12 में छात्रों की औसत संख्या से अनुपात क्या है?
A. 194 : 201
B. 121 : 291
C. 201 : 194
D. 291 : 101

त्योहार के मौसम में एक थोक व्यापारी ने घोषणा की कि वे ‘4 शर्ट खरीदें, एक मुफ्त पाएँ’ की पेशकश कर रहे हैं, तो व्यापारी द्वारा दी गई कुल छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

A. 10%
B. 20%
C. 15%
D. 5%

एक धावक 300 मीटर की दौड़ 36 सेकंड में पूरी करता है। धावक की गति किमी/घंटा में है:
A. 48
B. 24
C. 30
D. 36

एक लंब वृत्तीय बेलन का आयतन 2425.5 सेमी3 है और इसके आधार का क्षेत्रफल 346.5 सेमी2 है। बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है?
A. 462
B. 284
C. 364
D. 588

दी गई तालिका में कंपनियों C, D, E और F द्वारा सेवाओं A और B की लागत पर विचार करें।

कंपनी सेवा
A B
C 100 120
D 90 110
E 88 115
F 104 108

कंपनी E द्वारा सेवा A की लागत की तुलना में सेवा B के लिए कितना प्रतिशत अधिक लागत ली जाती है?

A. 30.68%
B. 30.33%
C. 38.06%
D. 36.08%

एक निवेश पहले महीने में 15%, दूसरे महीने में 20% बढ़ता है, और फिर तीसरे महीने में 10% घट जाता है। यदि प्रारंभिक निवेश ₹5000 था, तो अंतिम राशि (₹ में) है:
A. 6,420
B. 6,602
C. 6,340
D. 6,210

विपुल, आशिमा और प्रिया कुल ₹21,000 की राशि क्रमशः 3%, 6% और 5% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश करते हैं। यदि वर्ष के अंत में तीनों व्यक्तियों को समान ब्याज प्राप्त हुआ है, तो आशिमा द्वारा निवेश की गई राशि (₹ में) है:
A. 5,000
B. 3,000
C. 2,000
D. 4,000

जब 40 विद्यार्थियों की एक कक्षा विज्ञान परीक्षा देती है, तो 25 विद्यार्थियों का औसत स्कोर 80 था, और शेष विद्यार्थियों का औसत स्कोर 90 था। पूरी कक्षा का औसत स्कोर क्या था?
A. 82.75
B. 80.75
C. 81.75
D. 83.75

₹3000 की राशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 6 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 1400
B. 1480
C. 1440
D. 1380

एक मनोरंजन पार्क में, सभी सवारी का मूल्य समान है, और पार्क के प्रवेश टिकट का अतिरिक्त शुल्क ₹180 है। रोहन 15 सवारी करता है और पार्क की अपनी यात्रा के लिए कुल ₹1,380 का भुगतान करता है। यदि उसने 20 सवारी करने का विकल्प चुना होता, तो रोहन को मनोरंजन पार्क की अपनी यात्रा के लिए कुल कितना (₹ में) भुगतान करना पड़ता?
A. 1840
B. 1760
C. 1800
D. 1780

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 21 Shift3

यदि एक आयत का विकर्ण 16 सेमी लंबा है और उसका परिमाप 48 सेमी लंबा है, तो आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 148 सेमी2
B. 120 सेमी2
C. 160 सेमी2
D. 140 सेमी2

14 छात्रों और उनके शिक्षक की औसत आयु 18 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु को हटा दिया जाए, तो औसत 1 वर्ष कम हो जाता है। शिक्षक की आयु क्या है?
A. 32
B. 35
C. 37
D. 34

25 गेंदों का क्रय मूल्य, 20 गेंदों के विक्रय मूल्य के समान है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 18%
B. 25%
C. 15%
D. 16.66%

एक बेईमान दुकानदार अपने माल को क्रय मूल्य पर बेचने का वादा करता है। हालाँकि, वह एक ऐसे वजन का उपयोग करता है जिसका वास्तविक वजन, लिखे गए वजन से 19% कम है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(2337/81\%\)
B. \(2438/81\%\)
C. \(2237/81\%\)
D. \(2574/81\%\)

एक लंब वृत्तीय शंकु की त्रिज्या और ऊँचाई का अनुपात 7 : 24 है और इसका आयतन 1232 सेमी³ है। शंकु का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (\( = 22/7\))
A. 704 सेमी²
B. 826 सेमी²
C. 862 सेमी²
D. 628 सेमी²

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(9, 63, 7)
(27, 189, 21)
A. (45, 315, 35)
B. (45, 315, 33)
C. (45, 310, 35)
D. (40, 315, 35)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर VOJP का संबंध SLGM से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, XQLR का संबंध UNIO से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, निम्नलिखित में से किससे ZSNT संबंधित है?
A. WPQK
B. WPKQ
C. PWKQ
D. PWQK

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?

(15 ÷ 3) × 11 + 48 − 21 × 2 + 8 = 57

(नोट: किसी दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों को नहीं, बल्कि पूरी संख्या को ही आपस में बदलना है।)
A. 15 और 21
B. 21 और 8
C. 11 और 8
D. 15 और 48

एक विशेष कूट भाषा में, ‘MANAGE’ को ‘IKEREQ’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘RACE’ को ‘IGEV’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘SYMPHONY’ का कूट क्या है?
A. CRSLTRCW
B. CRSLSQCW
C. CRSLTPCW
D. CRSLTQCW

M, N, O, P, Q, R और S एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। Q, R और P दोनों का निकटतम पड़ोसी है। M, R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। O, M के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। S, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। यदि सभी व्यक्तियों को ‘M’ से शुरू होकर दक्षिणावर्त दिशा में वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने व्यक्तियों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. चार
B. सात
C. छह
D. पाँच

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

YDY, WGT, UJO, SMJ, ?

A. PPD
B. PPF
C. PPE
D. QPE

वह विकल्प चुनिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

647 614 581 548 515 ?

A. 491
B. 505
C. 482
D. 402

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।

A.
B.
C.
D.

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। C के दाईं ओर से गिने जाने पर C और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। E के बाईं ओर से गिने जाने पर E और F के बीच ठीक एक व्यक्ति बैठा है। D, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। A के बाईं ओर से गिने जाने पर A और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 4
B. 2
C. 3
D. 1

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 1 Shift2 part5

एक विशेष कूट भाषा में, ‘CAREER’ को ‘EBTFGS’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘CARING’ को ‘EBTJPH’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। इसी भाषा में ‘CENTER’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. EFPUGS
B. DGOVFT
C. EFPVGS
D. DFPVFT

एक निश्चित तर्क के अनुसार 4, 32 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 11, 88 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 6 संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 56
B. 36
C. 42
D. 48

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
कुछ शाखाएँ, पत्तियाँ हैं।
कुछ पत्तियाँ, केबल हैं।

निष्कर्ष:
(I) कम से कम कुछ केबल, शाखाएँ हैं।
(II) कुछ केबल, पत्तियाँ हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

FD7 का KI12 से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी तरह, PN18 का US23 से संबंध है। इसी तर्क के अनुसार निम्नलिखित में से किसका संबंध AY21 से है?
A. HF25
B. FD25
C. FD26
D. HF26

एक विशेष कूट भाषा में, ‘DONE’ को ‘7139’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘TERM’ को ‘6874’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 7
C. 6
D. 9

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
• कोई भी पुस्तक, प्रतिलिपि नहीं है।
• सभी पत्थर, पुस्तकें हैं।

निष्कर्ष:
(I) कोई भी प्रतिलिपि, पत्थर नहीं है।
(II) सभी पुस्तकें, पत्थर हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

एक कूट भाषा में, ‘HWCY’ को ‘KBJH’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘REPU’ को ‘UJWD’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘AXMQ’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. DCTZ
B. DBTY
C. ECUZ
D. CBSY

यदि निम्नलिखित समीकरण में ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

18 ÷ 5 + 8 × 4 − 3 = ?

A. 91
B. 83
C. 85
D. 78

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने और पैटर्न को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

1836 में, ________ भारत का गवर्नर जनरल बना।
A. लॉर्ड हेस्टिंग्स
B. लॉर्ड कर्जन
C. अर्ल ऑफ़ ऑकलैंड
D. रॉबर्ट क्लाइव

जी.वी. राजा मेमोरियल ट्रॉफी, सर आशुतोष मुखर्जी ट्रॉफी और संतोष ट्रॉफी भारत के निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित हैं?
A. हॉकी
B. फुटबॉल
C. टेनिस
D. क्रिकेट

COVID-19 जैसी बीमारी किस प्रकार की है?
A. भोजनजनित रोग
B. प्रोटीन की कमी से होने वाला रोग
C. जूनोटिक रोग
D. जलजनित रोग

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 8 Shift1

फ़रवरी 2023 में, हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. सत्यदेव नारायण आर्य
B. कलराज मिश्रा
C. बंडारू दत्तात्रेय
D. शिव प्रताप शुक्ला

स्वतंत्रता आंदोलन की ‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ के रूप में किसे जाना जाता है?
A. उषा मेहता
B. मैडम कामा
C. सरोजिनी नायडू
D. अरुणा आसफ अली

निम्नलिखित में से कौन सी नदी घाटी भारत में कोयला भंडार के लिए नहीं जानी जाती है?
A. महानदी
B. सतलज
C. गोदावरी
D. सोन

2023 में, किस भंडार को एक डिजिटल शिलालेख संग्रहालय में स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें पहले चरण में एक लाख प्राचीन शिलालेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा?
A. भारत साझा शिलालेख भंडार
B. आदिवासी लोककथाओं का प्रगतिशील भंडार
C. अमृत सिक्का संग्रह भंडार
D. भारतीय शास्त्रीय सिक्कों का भंडार

जल में घुली हुई ऑक्सीजन की मात्रा दिन के किस समय सबसे कम होती है?
A. भोर में
B. दोपहर में
C. रात के समय
D. शाम को

एक स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में हरे पौधों द्वारा अवशोषित सूर्य के प्रकाश ऊर्जा का प्रतिशत लगभग ______ है।
A. 2%
B. 1%
C. 0.5%
D. 1.5%

2021 में प्रकाशित उपन्यास ‘लाइफ एंड डेथ ऑफ़ संभाजी’ के लेखक कौन हैं?
A. अमीष त्रिपाठी
B. चित्रा बनर्जी दिवेकरुनी
C. मेधा देशमुख भास्करन
D. रीता बनर्जी

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में बौद्ध आबादी का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. सिक्किम
D. कर्नाटक

भारत के संविधान के अनुच्छेद 163 के अनुसार, मंत्रियों द्वारा _______ को दी गई किसी भी सलाह की किसी भी अदालत में जाँच नहीं की जाएगी।
A. राष्ट्रपति
B. मुख्यमंत्री
C. मुख्य न्यायाधीश
D. राज्यपाल

चित्ती बाबू निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र के प्रसिद्ध वादक थे?
A. मृदंगम
B. सुरंगी
C. वीणा
D. नादस्वरम

स्वतंत्रता के समय भारत में निम्नलिखित में से कौन सी लघु वित्त इकाइयाँ स्थापित की गई थीं?
A. ग्रामीण मॉडल बैंक
B. ग्रामीण सहकारी समितियाँ
C. संयुक्त दायित्व समूह
D. स्वयं सहायता समूह

जनवरी में हर साल तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला निम्नलिखित में से कौन सा कटाई और सांस्कृतिक त्योहार है?
A. पोंगल
B. मकरविलाकु
C. विषु
D. थेय्यम

-273.15°C तापमान को ________ कहा जाता है।
A. परम शून्य तापमान
B. मानक तापमान
C. शून्य-बिंदु ऊर्जा
D. जल का हिमांक

आयु संरचना क्या दर्शाती है?
A. किसी दिए गए क्षेत्र में किसी विशिष्ट समय अवधि में 100 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या
B. किसी दिए गए क्षेत्र में किसी विशिष्ट समय अवधि में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या
C. कुल जनसंख्या के सापेक्ष विभिन्न आयु समूहों में व्यक्तियों का अनुपात
D. जनसंख्या के उस भाग की तुलना का एक माप जो आश्रितों से बना है, उस भाग के साथ जो कार्यशील आयु वर्ग में है

1854 में भारत में पहला सफल कपड़ा मिल किस शहर में स्थापित किया गया था?
A. कलकत्ता
B. बॉम्बे
C. भोपाल
D. नई दिल्ली

भारत में पहली सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप किस वर्ष आयोजित की गई थी?
A. 1950
B. 1995
C. 1992
D. 2000

राष्ट्रकूट राजा दंतिदुर्ग द्वारा पराजित अंतिम चालुक्य राजा ___________ थे।
A. विक्रमादित्य द्वितीय
B. पुलकेशिन द्वितीय
C. कीर्तिवर्मन द्वितीय
D. विक्रमादित्य प्रथम

प्रारंभिक वैदिक अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से _______ गतिविधि पर आधारित थी।
A. लोहे के अयस्क का खनन
B. पशुपालन
C. व्यापार
D. कृषि

निम्नलिखित में से कौन ओडिशा के नृत्य गुरु हैं जिन्हें ओडिसी नृत्य शैली को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया जाता है?
A. वैजयंतीमाला
B. सुजाता महापात्रा
C. बीरजू महाराज
D. केलुचारण महापात्रा

निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार 2022 में छऊ नर्तक सिबा प्रसाद दास को प्रदान किया गया था?
A. संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप
B. पद्म श्री
C. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार
D. संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार

राज्य के नीति निदेशक तत्व किससे प्रभावित हैं?
A. गांधी दर्शन
B. इंग्लैंड का विधि का शासन
C. अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा
D. फ्रांसीसी मानवाधिकारों की घोषणा

राजस्थान के प्रसिद्ध महलों और उनके स्थानों का सही मिलान चुनिए।
A. रामबाग पैलेस – जोधपुर
B. लालगढ़ पैलेस – बीकानेर
C. उम्मेद भवन पैलेस – उदयपुर
D. ताज लेक पैलेस – जयपुर

Leave a Comment

error: