A प्रति घंटे ₹88 अर्जित करता है और 10 घंटे कार्य करता है। B प्रति घंटे ₹95 अर्जित करता है और 8 घंटे कार्य करता है। A और B की प्रतिदिन मजदूरी का अनुपात है:
A. 19 : 21
B. 19 : 22
C. 21 : 19
D. 22 : 19
एक व्यक्ति साधारण ब्याज पर कुछ धन उधार लेता है। 15 वर्षों के बाद, साधारण ब्याज उधार ली गई राशि का \(19/15\) होगा। प्रति वर्ष ब्याज दर क्या है?
A. \(5 4/9 \%\)
B. \(6 4/9 \%\)
C. \(7 4/9 \%\)
D. \(8 4/9 \%\)
राजीव अपनी मासिक आय का 75% बचाता है। यदि उसका मासिक व्यय ₹37,500 है, तो उसकी मासिक बचत (₹ में) है:
A. 1,12,500
B. 1,20,250
C. 1,10,500
D. 1,11,500
7 सेमी त्रिज्या और 48 सेमी ऊँचाई वाले एक शंक्वाकार फ्लास्क में भरा पानी, 14 सेमी त्रिज्या वाले एक बेलनाकार फ्लास्क में डाला जाता है। बेलनाकार फ्लास्क में पानी का स्तर क्या होगा?
A. 2 सेमी
B. 4 सेमी
C. 3 सेमी
D. 5 सेमी
जॉन ने सांख्यिकी में 60% और गणित में 70% अंक प्राप्त किए हैं। सांख्यिकी को 2 का भार और गणित को 4 का भार दिया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दोनों अंकों के भारित औसत को दर्शाता है?
A. \(2 + 60\% 4 + 70\%/2 + 4 \\\)
B. \(2 60\% 40 70\%/2 4 \\\)
C. \(2 60\% + 4 70\%/2 4 \\\)
D. \(2 60\% + 4 70\%/2 + 4\)
राज दो अवयवों X और Y को मिलाकर 60 ग्राम का मिश्रण तैयार करता है। अवयव X की लागत ₹80 प्रति 5 ग्राम है, और अवयव Y की लागत ₹80 प्रति 10 ग्राम है। अवयव X और Y को इस प्रकार मिलाया जाता है कि परिणामी मिश्रण की लागत ₹14 प्रति ग्राम है। मिश्रण में अवयव X की मात्रा (ग्राम में) क्या है?
A. 30
B. 45
C. 15
D. 60
24 सेमी आंतरिक त्रिज्या वाला एक अर्धगोलाकार कटोरा द्रव से भरा हुआ है। इस द्रव को 8 सेमी व्यास और 12 सेमी ऊँचाई वाले बेलनाकार पात्रों में भरा जाना है। कटोरे को खाली करने के लिए कितने पात्रों की आवश्यकता होगी?
A. 45
B. 50
C. 48
D. 39
15 किलो चावल जिसका मूल्य ₹60 प्रति किलो है, और 8 किलो चावल जिसका मूल्य ₹55 प्रति किलो है, को 7 किलो चावल जिसका मूल्य ₹40 प्रति किलो है, के साथ मिलाया जाता है। मिश्रित चावल का प्रति किलो औसत मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹56
B. ₹45
C. ₹54
D. ₹48
दो वर्गों के विकर्णों का अनुपात 5 : 6 है। उनके क्षेत्रफलों का अनुपात क्या है?
A. 18 : 20
B. 25 : 36
C. 23 : 18
D. 2 : 3
एक व्यक्ति को 8 किमी की दूरी 1 घंटे में तय करनी है। यदि वह कुल समय के एक-तिहाई समय में कुल दूरी का एक-चौथाई हिस्सा तय करता है, तो शेष दूरी को शेष समय में तय करने के लिए उसकी गति (किमी/घंटा में) क्या होनी चाहिए ताकि व्यक्ति ठीक समय पर गंतव्य तक पहुँच जाए?
A. 8
B. 7
C. 9
D. 6
किसी वस्तु को ₹19 में बेचकर, एक व्यापारी को 10% का लाभ होता है। 40% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे अपने विक्रय मूल्य में कितनी (₹ में, दो दशमलव स्थान तक) वृद्धि करनी चाहिए?
A. 7.18
B. 8.18
C. 6.18
D. 5.18
एक कक्षा में 50 छात्रों की औसत ऊँचाई 105 सेमी है। 95 सेमी की औसत ऊँचाई वाले पाँच छात्रों के एक समूह को इस कक्षा में प्रवेश दिया गया है। 55 छात्रों की कक्षा की औसत ऊँचाई (सेमी में) क्या है? (निकटतम पूर्णांक तक सही)
A. 104
B. 100
C. 105
D. 102
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प 12, 36, 72, 144, 288 और 576 के LCM के बराबर है?
A. 72
B. 576
C. 144
D. 288
निम्नलिखित तालिका में एक स्कूल की कक्षा IX के उन छात्रों की संख्या दर्शाई गई है जो सप्ताह के सभी दिनों, यानी सोमवार से शुक्रवार तक कक्षा में उपस्थित थे। कक्षा के कुल छात्रों की संख्या 40 है।
| दिन | सोमवार | मंगलवार | बुधवार | गुरुवार | शुक्रवार |
| छात्रों की संख्या | 38 | 24 | 35 | 29 | 23 |
किस दिन सबसे अधिक छात्र अनुपस्थित रहे हैं?
A. सोमवार
B. बुधवार
C. शुक्रवार
D. मंगलवार
एक व्यापारी अपने माल को क्रय मूल्य से 25% अधिक मूल्य पर अंकित करता है और अपने ग्राहकों को उनके बिलों पर 12% की छूट देता है। उसे कितने प्रतिशत लाभ होता है?
A. 11%
B. 12%
C. 10%
D. 9%
₹3500 की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 465
B. 485
C. 565
D. 525
दिया गया दंड आलेख निर्यात किए गए बिस्कुट की मात्रा (लाख टन में) और उनके मूल्य (करोड़ ₹ में) को दिए गए वर्षों में दर्शाता है।
1985 से 1987 तक निर्यात किए गए बिस्कुट के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि क्या थी (2 दशमलव स्थानों तक सही)?
A. 44.22%
B. 44.36%
C. 44.25%
D. 48.48%
एक योजना में, एक दुकानदार तीन या अधिक उत्पाद खरीदने पर 4% की छूट देता है। रितु 330 रुपये में तीन अमरूद के जूस की बोतलें खरीदती है। यदि दुकानदार को अभी भी 10% का लाभ होता है, तो बिना छूट के बेचने पर उसे कितना लाभ होगा (2 दशमलव स्थानों तक)?
A. 15.74%
B. 14.58%
C. 15%
D. 15.28%
रोहित 5.4 किमी/घंटा की गति से चलकर अपने घर से स्कूल 40 मिनट में पहुँचता है। यदि वह 8 किमी/घंटा की गति से चले तो उसे कितना समय लगेगा?
A. 25 मिनट
B. 24 मिनट
C. 23 मिनट
D. 27 मिनट
₹3500 की राशि पर 5% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 565
B. 525
C. 465
D. 485
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से DBCA, HDFB से संबंधित है। उसी प्रकार, BACD, DBFH से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, FDAC निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. LBGH
B. LEFG
C. LPTG
D. LHBF
किसी कूट भाषा में, ‘PAID’ को ‘3195’ और ‘GRAB’ को ‘2346’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
सात व्यक्ति R, S, T, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। R, D के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G के बाईं ओर से गिनने पर G और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S, T के ठीक दाईं ओर बैठा है। G के दाईं ओर से गिनने पर G और T के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. D
B. T
C. S
D. G
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी शर्ट, पैंट हैं।
सभी पैंट, घड़ियाँ हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी पैंट, शर्ट हैं।
(II) सभी शर्ट, घड़ियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
किसी कूट भाषा में, ‘CASH’ को ‘2486’ और ‘HIRE’ को ‘3257’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 3
C. 6
D. 2
छह मित्र – A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से विमुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। F, B और C दोनों का निकटतम पड़ोसी है। D, B के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, D के ठीक दायें बैठा है। निम्नलिखित में से कौन F के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है?
A. A
B. B
C. D
D. E
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति को पहचानें जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और तार्किक रूप से शृंखला को पूरा कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित तर्क के अनुसार 18, 74 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 22, 90 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 25 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 106
B. 100
C. 102
D. 104
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
35 + 60 ÷ 12 × 4 − 12 = 203
A. – और +
B. + और ×
C. ÷ और ×
D. – और ×
वह विकल्प चुनिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें जो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगा।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ADG, JMP, SVY, BEH, ?
A. LNQ
B. KNQ
C. LMO
D. KMO
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से DZRG, HDOD से संबंधित है। उसी प्रकार, LHLA, PLIX से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए TPFU निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. YUBQ
B. YTDS
C. XTCR
D. WSCQ
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
5 + 625 − 25 × 75 ÷ 65 =?
A. 165
B. 135
C. 145
D. 125
एक विशेष कूट भाषा में, ‘WANT’ को ‘8163’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘THAN’ को ‘3468’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘H’ के लिए कूट क्या है?
A. 1
B. 3
C. 4
D. 8
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।
कथन:
कुछ पौधे, मसाले हैं।
कोई भी मसाला, दाल नहीं है।
निष्कर्ष:
(i) कुछ दालें, पौधे हैं।
(ii) कुछ मसाले, पौधे हैं।
A. केवल निष्कर्ष (ii) निकलता है
B. न तो निष्कर्ष (i) और न ही (ii) निकलता है
C. केवल निष्कर्ष (i) निकलता है
D. दोनों निष्कर्ष (i) और (ii) निकलते हैं
नीचे दर्शाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
दी गई श्रेणी में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
14, 30, 93, 470, 3297, ?
A. 36278
B. 23086
C. 29862
D. 36267
एक विशेष कूट भाषा में, ‘FOIL’ को ‘1974’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘LIFE’ को ‘7291’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 9
B. 1
C. 2
D. 7
एक निश्चित तर्क के अनुसार 21, 189 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 35, 315 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 43 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 387
B. 385
C. 397
D. 395
नवंबर 2023 में, सशस्त्र बल संक्रमण केंद्र, दिल्ली छावनी, जो सशस्त्र बलों का सबसे बड़ा रक्त संक्रमण केंद्र है, की कमान संभालने वाली पहली महिला कौन बनी?
A. कर्नल सुनीता बीएस
B. लेफ्टिनेंट कर्नल पूजा ठाकुर
C. कर्नल शैलजा शर्मा
D. मेजर अंजलि भगवत
निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य शैली में अभिनेताओं के चेहरे पर रंगाई की जाती है ताकि वे जिस किरदार को निभा रहे हैं उसका प्रतीक हो?
A. भरतनाट्यम
B. ओडिसी
C. कथकली
D. कथक
1992 में, किस संगठन ने स्व-सहायता समूह – बैंक लिंकेज कार्यक्रम शुरू किया था?
A. सेबी
B. नाबार्ड
C. एसबीआई
D. आरबीआई
बाबरा में नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भादरवी पूर्णिमा मेला निम्नलिखित में से किस राज्य में आयोजित होता है?
A. राजस्थान
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. गुजरात
संविधान (नब्बेवाँ संशोधन) अधिनियम, 2003 के अनुसार, प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या कितनी नहीं होनी चाहिए?
A. लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या का 20%
B. लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या का 15%
C. लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या का 10%
D. लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या का 25%
भारत में निम्नलिखित में से किस शहर को स्टील सिटी के रूप में जाना जाता है?
A. मुंबई
B. जमशेदपुर
C. पटना
D. रांची
भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ, उस्ताद रशीद खान को 2022 में निम्नलिखित में से किस संगीत श्रेणी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था?
A. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत
B. लोक संगीत
C. कव्वाली
D. कर्नाटक संगीत
एक मेट्रो स्टेशन पर, यह देखा गया कि औसतन प्रति मिनट 20 लोग 15 मीटर की ऊँचाई तक पहुँचने के लिए एस्केलेटर का उपयोग कर रहे थे। यदि लोगों का औसत द्रव्यमान 50 किग्रा है और गुरुत्वीय त्वरण 10 मीटर/सेकंड² है, तो एस्केलेटर की शक्ति की गणना करें।
A. 1.25 kW
B. 2.5 kW
C. 15 kW
D. 150 kW
संगीत नाटक अकादमी द्वारा 40 वर्ष से कम आयु के उत्कृष्ट कलाकारों को संगीत, नृत्य और रंगमंच के क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए दिया जाने वाला उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार कब शुरू हुआ था?
A. 2010
B. 2006
C. 2008
D. 2002
निम्नलिखित में से कौन ‘भूदान आंदोलन’ के प्रणेता थे?
A. आचार्य विनोबा भावे
B. वल्लभभाई पटेल
C. भीमराव अंबेडकर
D. जवाहरलाल नेहरू
धोलावीरा में, निम्नलिखित में से किस सामग्री का निर्माण सामग्री के रूप में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है?
A. ग्रेनाइट
B. पत्थर
C. ईंटें
D. सीमेंट
भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की अवधारणा किसके संविधान से ली गई है?
A. ब्रिटेन
B. यूएसए
C. ऑस्ट्रेलिया
D. रूस
वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2023 में श्रीलंका का रैंक क्या है?
A. 69
B. 80
C. 60
D. 95
संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों में पाया जाने वाला प्राथमिक अम्ल कौन सा है?
A. लैक्टिक अम्ल
B. टार्टरिक अम्ल
C. साइट्रिक अम्ल
D. एसिटिक अम्ल
गुआ और नोआमुंडी लौह अयस्क खदानें किस राज्य में स्थित हैं?
A. महाराष्ट्र
B. झारखंड
C. छत्तीसगढ़
D. कर्नाटक
भारत की जलवायु विविधता अपनी विशिष्टता से चिह्नित है, और निम्नलिखित कारकों में से कौन सा इसमें योगदान नहीं देता है ____________।
A. देशान्तरीय विस्तार
B. अक्षांशीय विस्तार
C. स्थलाकृति
D. वनस्पति
कृष्ण प्रथम द्वारा निर्मित शिव का शैलकृत मंदिर निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
A. एलोरा
B. कन्नौज
C. मान्यखेत
D. महाबलीपुरम
वेदों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. वेदों को श्रुति कहा जाता है।
2. ऋग्वेद में दस मंडल हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. न तो 1 और न ही 2
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. केवल 1
भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही व्यक्ति की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति का प्रावधान करता है?
A. अनुच्छेद 158(2)
B. अनुच्छेद 157
C. अनुच्छेद 158
D. अनुच्छेद 153
भारत ने निम्नलिखित में से किस वर्ष आईसीसी टी20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीता था?
A. 2012
B. 2009
C. 2007
D. 2010
निम्नलिखित में से कौन सी सरकारी पहल भारत में युवाओं के बीच खुले बेरोजगारी को कम करने के लिए कौशल विकास पर केंद्रित है?
A. पीएम कुसुम
B. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा)
C. स्वच्छ भारत अभियान
D. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई)
2022-23 सीज़न तक संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिताओं में पश्चिम बंगाल ने कितने खिताब जीते?
A. 29
B. 30
C. 32
D. 15
निम्नलिखित में से किस गवर्नर-जनरल ने ‘सती’ प्रथा को अवैध घोषित किया?
A. लॉर्ड कैनिंग
B. लॉर्ड लिटन
C. लॉर्ड डलहौजी
D. लॉर्ड विलियम बेंटिंक
अनीता देसाई द्वारा लिखित अंग्रेजी उपन्यास ‘इन कस्टडी’ में निम्नलिखित में से किस काल्पनिक शहर का उल्लेख किया गया है?
A. कान्थपुरा
B. मिरपुर
C. मालगुडी
D. लिलिपुट
चपटे कृमियों के उत्सर्जन तंत्र में उपस्थित एक विशेष कोशिका, जो उन्हें अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में मदद करती है, वह है:
A. ज्वाला कोशिका
B. लैसिस कोशिका
C. पैसाज कोशिका
D. निडोब्लास्ट कोशिका