किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 50% अधिक है। दुकानदार 10% और 15% की दो क्रमिक छूट प्रदान करता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 15%
B. 15.75%
C. 12.75%
D. 14.75%
यदि एक लंब वृत्तीय बेलन की त्रिज्या 40% कम कर दी जाए और उसकी ऊँचाई 75% बढ़ा दी जाए, तो उसका आयतन कितना कम हो जाएगा?
A. 65%
B. 57%
C. 37%
D. 35%
11 क्रमागत संख्याओं का औसत 30 है। इनमें सबसे छोटी संख्या है:
A. 25
B. 28
C. 18
D. 12
₹20 में एक वस्तु बेचकर, एक व्यापारी को 10% का लाभ होता है। 25% लाभ कमाने के लिए उसे अपने विक्रय मूल्य में (₹ में, दो दशमलव स्थान तक) कितना बढ़ाना चाहिए?
A. 3.73
B. 2.73
C. 4.73
D. 5.73
18% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ₹4,000 का निवेश कितने वर्षों में ₹5,800 हो जाएगा?
A. 2
B. 2.5
C. 3
D. 3.5
29.5% को सरलतम रूप में व्यक्त कीजिए।
A. 59 : 100
B. 200 : 59
C. 100 : 59
D. 59 : 200
4% वार्षिक ब्याज दर पर ₹4000 की राशि 4 वर्षों के लिए उधार ली गई है। साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 580
B. 680
C. 640
D. 600
यदि 5 + x, 2x + 7, 6x + 9 और y समानुपात में हैं जब x = 2 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
A. 45
B. 28
C. 33
D. 42
₹4000 की राशि पर 4% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 320
B. 360
C. 280
D. 260
एक वस्तु ₹40 में 15% लाभ पर बेची गई। यदि इसे ₹36 में बेचा जाता, तो लाभ या हानि का प्रतिशत क्या होता? (1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)
A. लाभ, 4.7%
B. हानि, 4.5%
C. हानि, 3.7%
D. लाभ, 3.5%
2500 m के एक वृत्ताकार रेस ट्रैक पर, साहिल और रीना क्रमशः 27 km/h और 45 km/h की गति से एक ही दिशा में दौड़ रहे हैं। कितने समय बाद वे पहली बार एक दूसरे से मिलेंगे?
A. 450 सेकंड
B. 500 सेकंड
C. 480 सेकंड
D. 530 सेकंड
1 cm, 6 cm और 8 cm भुजा वाले तीन घनों को पिघलाकर एक नया घन बनाया जाता है। नए घन के पृष्ठीय क्षेत्रफल का एक-चौथाई ज्ञात कीजिए।
A. 111.5 cm2
B. 121.5 cm2
C. 101.5 cm2
D. 131.5 cm2
7 संख्याओं का औसत 10.8 है। यदि पहली तीन संख्याओं का औसत 10.5 है और अंतिम तीन संख्याओं का औसत 11.4 है, तो मध्य संख्या का मान ज्ञात कीजिए।
A. 9.5
B. 9.9
C. 9.8
D. 9.7
निम्नलिखित दंड आलेख एक कंपनी के लगातार वर्षों 2018 से 2022 तक माल के निर्यात और आयात (लाख संख्या में) को दर्शाता है। 2018 से 2021 तक आयात में वृद्धि प्रतिशत कितना होगा? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 83.33%
B. 88.53
C. 94.63%
D. 76.53%
यदि P एक अभाज्य संख्या है, तो P और उसके अगले क्रमागत संख्या का LCM होगा:
A. \(/(P+1)\)
B. \(P\)
C. \(P+1\)
D. \(P(P+1)\)
एक समांतर चतुर्भुज की दो भुजाओं की लंबाई 6 cm और 20 cm है। समांतर चतुर्भुज के विकर्णों के वर्गों का योग (cm2 में) क्या है?
A. 728
B. 782
C. 872
D. 800
दी गई तालिका में एक कॉलेज में तीन अलग-अलग विषयों में दो छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाया गया है।
(अधिकतम अंक कोष्ठक में दिए गए हैं)
भौतिकी में अनिल और विद्या द्वारा एक साथ प्राप्त कुल अंक ज्ञात कीजिए।
A. 267
B. 287
C. 217
D. 317
10 प्रेक्षणों का औसत 46 है। बाद में यह पता चला कि एक प्रेक्षण को गलती से 142 के स्थान पर 42 पढ़ लिया गया था। सही औसत ज्ञात कीजिए।
A. 54
B. 45
C. 65
D. 56
108 m और 112 m लंबी दो रेलगाड़ियाँ क्रमशः 45 km/h और 54 km/h की गति से समांतर पटरियों पर एक-दूसरे की ओर चल रही हैं। वे कितने सेकंड में एक-दूसरे को पार करेंगी?
A. 8 सेकंड
B. 10 सेकंड
C. 12 सेकंड
D. 9 सेकंड
6 बच्चों और उनके पिता की औसत आयु 13 वर्ष है, और यदि पिता को छोड़ दिया जाए तो यह औसत 4 वर्ष कम हो जाता है। पिता की आयु कितनी है?
A. 38 वर्ष
B. 41 वर्ष
C. 37 वर्ष
D. 42 वर्ष
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
BCD, FGH, JKL, NOP, ?
A. QSR
B. QRS
C. RQS
D. RST
एक विशेष कूट भाषा में, ‘ORANGE’ को ‘LIZMTV’ के रूप में लिखा जाता है और ‘PURPLE’ को ‘KFKIKOV’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘MAGENTA’ का कूट क्या है?
A. NZTVMGZ
B. NZSVMGZ
C. NZTVMHZ
D. NZTVNGZ
निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
263, 268, 278, 293, 313, ?
A. 340
B. 338
C. 339
D. 341
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
34, 24
85, 75
A. 66, 56
B. 54, 52
C. 36, 32
D. 42, 31
एक विशेष कूट भाषा में, ‘she can sing’ को ‘dq tk dp’ के रूप में लिखा जाता है और ‘sing with me’ को ‘az dq js’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘sing’ को कैसे लिखा जाता है?
A. tk
B. dq
C. dp
D. az
S, U, B, J, E, C और T एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। C, T के ठीक दायें बैठा है। U, T और E दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C के दायें से गिनने पर C और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। B, E के ठीक बायें बैठा है। J के निकटतम पड़ोसी कौन हैं?
A. U और B
B. S और E
C. S और C
D. B और E
इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा या कौन से दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
कुछ मीटर, लीटर हैं।
कोई भी लीटर, ग्राम नहीं है।
निष्कर्ष
(I) कुछ ग्राम, मीटर नहीं हैं
(II) सभी ग्रामों का मीटर होना एक संभावना है।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
17 – 9 + 20 × 4 ÷ 5 = ?
A. 15
B. 26
C. 1
D. 20
एक विशेष कूट भाषा में, ‘rose are similar’ को ‘ki ko ku’ के रूप में लिखा जाता है और ‘rose has thorns’ को ‘ke ki ka’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘rose’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. ku
B. ko
C. ki
D. ka
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ किताबें, नोट्स हैं।
सभी नोट्स, कॉपी हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ किताबें, कॉपी हैं।
(II) कोई भी किताब, कॉपी नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
जिस प्रकार AS 9, UU 2 से संबंधित है, उसी प्रकार BT 6, VV -1 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे HG 9 संबंधित है?
A. BG -2
B. AI 2
C. AJ 2
D. BI 2
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति दी गई विकल्पों में से रखी जा सकती है और पैटर्न को पूरा कर सकती है?
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से TOVR, UPWS से संबंधित है। उसी प्रकार, QLSO, RMTP से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NIPL निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. OJQM
B. OJMQ
C. JOMQ
D. JQOM
एक निश्चित तरीके से 23, 62 से संबंधित है। उसी प्रकार, 37, 104 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 19 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 42
B. 57
C. 50
D. 38
दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले निम्नलिखित विकल्पों में से आकृति का चयन करें।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
39 + 3 ÷ 12 − 33 × 11 =?
A. 5
B. 3
C. 4
D. 6
P, Q, R, S, T और U छह मित्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख (लेकिन ज़रूरी नहीं कि एक ही क्रम में) नाश्ता कर रहे हैं। U, Q और S के ठीक बीच में बैठा है और T के दायें तीसरे स्थान पर है। R, S के ठीक बायें बैठा है। P और R दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. S
B. Q
C. T
D. U
एक विशेष कूट भाषा में, ‘written on paper’ को ‘ma rc gp’ के रूप में लिखा जाता है और ‘paper and pen’ को ‘hk ma bo’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘paper’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. hk
B. gp
C. bo
D. ma
नीचे दिए गए चित्र में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाला विकल्प चित्र चुनें ताकि पैटर्न पूरा हो जाए।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से कौन ‘लोन फॉक्स डांसिंग: माई ऑटोबायोग्राफी’ आत्मकथा के लेखक हैं?
A. खुशवंत सिंह
B. ब्रिज मोहन कौल
C. रस्किन बॉन्ड
D. जॉन दलवी
प्लासी का युद्ध निम्नलिखित में से किस वर्ष हुआ था?
A. 1776
B. 1787
C. 1796
D. 1757
वेदांतम् सत्यानारायण शर्मा किस नृत्य से जुड़े हुए हैं?
A. ओडिसी
B. कथकली
C. कुचिपुड़ी
D. मोहिनीअट्टम्
2023 में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का/के शुभंकर कौन सा/से था/थे?
A. हंसा
B. जूही
C. ब्लेज़ और टोंक
D. याशी
सांची स्तूप की पुनर्खोज किस वर्ष में जनरल हेनरी टेलर द्वारा की गई थी?
A. 1819
B. 1818
C. 1817
D. 1816
नवंबर 2023 में, भारत के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. हीरालाल सामरिया
B. रणदीप गुलेरिया
C. राजीव गौबा
D. अरविंद सुब्रमण्यन
अत्यधिक गरीबी में पल रहे बच्चों में कुपोषण से होने वाला रूका हुआ विकास __________ का निश्चित संकेत है।
A. कपड़ों की कमी
B. नींद की कमी
C. कुपोषण
D. आवास की कमी
निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय अभिनेत्री एक लोकप्रिय नर्तकी भी है और फिल्म दामिनी में अपनी भूमिका के लिए स्मिता पाटिल स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुई है?
A. माधुरी दीक्षित
B. जया प्रदा
C. रेखा
D. मीनाक्षी शेषाद्री
ब्रिटिश भारत में थियोसोफिकल सोसाइटी का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस शहर में स्थापित किया गया था?
A. अयानाराम
B. अडयार
C. अशोक नगर
D. आलंदूर
यदि सर्वर एक वैध सर्विस करता है और रिसीवर गेंद को वापस करने में असमर्थ है, तो इसे ऐस के रूप में जाना जाता है और सर्वर को अंक मिलता है। यहां किस खेल का उल्लेख किया गया है?
A. टेनिस
B. कुश्ती
C. मुक्केबाजी
D. शूटिंग
निम्नलिखित में से किस स्थान पर लालबाग फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है, जहाँ प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न रूपों में हजारों फूलों की किस्मों को एक विशेष थीम (जो हर साल बदलती रहती है) के साथ प्रदर्शित किया जाता है?
A. पटना
B. हैदराबाद
C. पटियाला
D. बेंगलुरु
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत में सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय कौन सा है?
A. ईसाई
B. मुसलमान
C. हिंदू
D. सिख
नरोरा _______ विद्युत केंद्र उत्तर प्रदेश में स्थित है।
A. प्राकृतिक गैस
B. पवन
C. परमाणु
D. तापीय
भारत के निम्नलिखित केंद्र शासित प्रदेशों में से किसमें राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: 2023 की प्रगति समीक्षा में सबसे कम गरीबी है?
A. पुदुचेरी
B. लक्षद्वीप
C. दिल्ली
D. चंडीगढ़
साइक्लोहेक्सेन निम्नलिखित में से किस यौगिक वर्ग से संबंधित है?
A. गैर-बेंजीनॉइड एरोमैटिक यौगिक
B. हेटरोसायक्लिक यौगिक
C. बेंजीनॉइड एरोमैटिक यौगिक
D. ऐलिसाइक्लिक यौगिक
भूमिगत जल जल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। भूमिगत जल स्तर के शीर्ष स्तर को क्या कहा जाता है?
A. समुद्र तल
B. जलस्तर
C. भूमिगत जल
D. कुआँ
महिला आरक्षण विधेयक 2023 [संविधान (एक सौ अट्ठाईसवाँ संशोधन) विधेयक, 2023] लोकसभा में _____________ को पेश किया गया था।
A. 20 सितंबर 2023
B. 22 सितंबर 2023
C. 21 सितंबर 2023
D. 19 सितंबर 2023
भारतीय संविधान का कौन सा भाग केंद्र और राज्यों के बीच संबंधों का उल्लेख करता है?
A. भाग VIII
B. भाग XI
C. भाग X
D. भाग VII
निम्नलिखित में से किस स्थान पर बाल गंगाधर तिलक का होम रूल आंदोलन सक्रिय था?
A. बिहार
B. महाराष्ट्र
C. मद्रास
D. पंजाब
बिन्दुसार ने मौर्य सिंहासन पर कब आरोहण किया?
A. 297 ईसा पूर्व
B. 299 ईसा पूर्व
C. 321 ईसा पूर्व
D. 301 ईसा पूर्व
निम्नलिखित में से कौन सी सूक्ष्म वित्त संस्थान की सेवा नहीं है?
A. सूक्ष्म बचत
B. सूक्ष्म जमा
C. सूक्ष्म ऋण
D. सूक्ष्म बीमा
किस हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ को सारंगी को एकल शास्त्रीय वाद्य यंत्र के रूप में लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है?
A. पंडित ज्ञान प्रकाश घोष
B. पंडित रवि शंकर
C. पंडित राम नारायण
D. पंडित शिव कुमार शर्मा
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रावधान करता है?
A. अनुच्छेद 47
B. अनुच्छेद 44
C. अनुच्छेद 51
D. अनुच्छेद 49
राजस्थान के किस जिले में ‘मांगला’ तेल क्षेत्र स्थित है?
A. कोटा
B. जयपुर
C. भरतपुर
D. बाड़मेर
स्केफोपोडा मोलस्का ‘डेंटेलियम’ की प्रजाति को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है?
A. टस्क शेल
B. हार्ट क्लैम
C. हेड फ़ुट
D. डक मसल