SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 05 Sept 2023 Shift2

एक लम्ब वृत्तीय शंकु 9.8 सेमी ऊँचा है तथा इसके आधार की त्रिज्या 4 सेमी है। इसे पिघलाकर एक लम्ब वृत्तीय शंकु बनाया जाता है, जिसके आधार की त्रिज्या 3.5 सेमी है। इसकी ऊँचाई ज्ञात कीजिए (π = \(22/7\) प्रयोग करें)
A. 21.8 सेमी
B. 28.1 सेमी
C. 12.8 सेमी
D. 18.2 सेमी

29,120 रुपये का लाभ A, B और C के बीच इस प्रकार विभाजित किया गया है कि A का हिस्सा, B के हिस्से से \(21/2\) गुना है और B का हिस्सा, C के हिस्से से \(11/5\) गुना है। B का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
A. 6,940
B. 7,820
C. 6,720
D. 7,140

तुषार, मेघा, पूनम और ऋचा क्रमशः 10 दिन, 12 दिन, 15 दिन और 18 दिन में एक काम पूरा कर सकते हैं। यदि उनमें से प्रत्येक एकांतर दिनों पर काम करते हैं, तो काम कितने दिनों में पूरा होगा, जिसमें पहले दिन मेघा, दूसरे दिन पूनम, तीसरे दिन ऋचा, चौथे दिन तुषार और फिर पाँचवें दिन मेघा और इसी तरह आगे भी काम करते हैं।
A. 12
B. 13
C. 10
D. 14

नीचे दी गई तालिका चार विद्यार्थी A, B, C और D द्वारा एक परीक्षा में चार विषयों में प्राप्त अंकों को दर्शाती है। प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक 100 हैं।

विद्यार्थी

अंग्रेजी 

हिंदी

गणित

विज्ञान

A

90

89

100

93

B

85

86

88

95

C

94

92

96

89

D

87

90

97

82

चारों विद्यार्थियों के गणित और हिंदी के औसत अंक, अंग्रेजी और विज्ञान के औसत अंकों से कितने प्रतिशत अधिक/कम (1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) हैं?

A. अधिक, 3.2%
B. अधिक, 2.4%
C. कम, 2.4%
D. कम, 3.2%

तीन सदस्यों (माता, पिता और पुत्र) के एक परिवार की औसत आयु 44 वर्ष है। पुत्र के विवाह के बाद, परिवार की औसत आयु 39 वर्ष हो जाती है। पुत्रवधू की आयु कितनी है?
A. 24 वर्ष 
B. 25 वर्ष
C. 23 वर्ष
D. 22 वर्ष 

36 वर्ग इकाई क्षेत्रफल वाले एक वर्ग की भुजाओं के मध्य बिंदुओं का उपयोग करके एक और वर्ग बनाया गया है। वर्ग इकाई में बनाए गए नए वर्ग का क्षेत्रफल कितना है?
A. 24
B. 27
C. 18
D. 21

यदि ब्याज त्रैमासिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो 16% प्रति वर्ष की दर से एक वर्ष के लिए 75,000 रुपये का मिश्रधन ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)

A. 87,379.40
B. 89,773.40
C. 87,937.40
D. 87,739.40

12% प्रति वर्ष की दर से 15 महीने में 6,000 रुपये पर कितना साधारण ब्याज अर्जित होगा?
A. 900 रुपये 
B. 600 रुपये 
C. 750 रुपये 
D. 800 रुपये 

निकिता ने दो निवेश किए; वह एक निवेश पर 10% अर्जित करती है और दूसरे निवेश पर 20% की हानि ​उठाती है। यदि निवेश 2 ∶ 3 के अनुपात में होता, तो उसे प्राप्त होता:

A. 8% की हानि
B. 15% का लाभ
C. 8% का लाभ
D. 15% की हानि

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।

2 ÷ [2 + 2 ÷ {2 + 2 ÷ (2 + 2 ÷ 3)}]

A. \( 11/15 \)
B. \( 19/15 \)
C. \( 17/15 \)
D. \(13/15\)

रीना, रितु और सीता स्वतंत्र रूप से किसी काम को क्रमशः 6 घंटे, 9 घंटे और 18 घंटे में पूरा कर सकती हैं। यदि वे एक साथ काम करते हैं, तो उस काम को पूरा करने में उन्हें कितना समय (घंटों में) लगेगा?
A. 3
B. 5
C. 4
D. 2

a और \(/b^2\) का माध्य अनुपात ___________ है।
A. अब
B. \(/a\)
C. \(/b\)
D. \(/2 b\)

एक स्कूल में दो सेक्शन हैं। सेक्शन A में 30 विद्यार्थी हैं और सेक्शन B में 20 विद्यार्थी हैं। सेक्शन A के विद्यार्थियों का औसत अंक 85 है, और सेक्शन B के विद्यार्थियों का औसत अंक 70 है। कक्षा का कुल औसत अंक कितना है?
A. 81
B. 80
C. 79
D. 78

तीन संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 57 है। यदि वे 4 ∶ 5 ∶ 6 के अनुपात में हैं, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
A. 228, 285, 342
B. 236, 295, 354
C. 240, 300, 360
D. 232, 290, 348

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 17 Shift1 part2

एक स्कूल की क्षमता प्रत्येक दूसरे वर्ष 20% बढ़ती और घटती है। वर्ष 2015 में इसकी वृद्धि शुरू हुई और प्रारम्भिक क्षमता 3000 थी। वर्ष 2017 में स्कूल की क्षमता और क्षमता में वृद्धि का प्रतिशत क्रमशः ज्ञात कीजिए।
A. 3456, 15.2%
B. 4456, 14.2%
C. 4556, 17.2%
D. 3556, 16.2%

नीचे दिया गया दंड आरेख एक कक्षा के 380 विद्यार्थियों के पसंदीदा रंगों को दर्शाता है। दंड आरेख का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

उन विद्यार्थियों की कुल संख्या जिनका पसंदीदा रंग नीला, मैजेंटा, लाल और पीला हैं, कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) है?

A. 77%
B. 69%
C. 64%
D. 72%

कुल यात्रा 800 किमी की है। एक कार यात्रा के पहले 320 किमी 64 किमी/घंटा की गति से तय करती है। अगले 480 किमी की गति क्या होनी चाहिए ताकि औसत गति 80 किमी/घंटा हो जाए?
A. 96 किमी/घंटा
B. 69 किमी/घंटा
C. 86 किमी/घंटा
D. 89 किमी/घंटा

एक आदमी को साइकिल से एक जगह जाने और वहाँ से स्कूटर से लौटने में 8 घंटे 30 मिनट लगते हैं। यदि वह साइकिल से दोनों तरफ यात्रा करता है, तो उसे 10 घंटे लगते हैं। स्कूटर से दोनों तरफ यात्रा करने में उसे कितना समय (घंटों में) लगेगा?
A. \(41/2\)
B. 7
C. \(31/2\)
D. 4

दिव्या ने एक रुपये में छह कैंडी खरीदीं। 50% लाभ कमाने के लिए उसे एक रुपये में कितनी कैंडी बेचनी चाहिए?
A. चार
B. तीन
C. एक
D. दो

एक पुलिसकर्मी 185 मीटर की दूरी से एक चोर को देखता है। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 8 मीटर/सेकेंड और 9 मीटर/सेकेंड की गति से भागते हैं। 2 मिनट के बाद उनके बीच की दूरी कितनी होगी?
A. 65 मीटर 
B. 92 मीटर 
C. 120 मीटर 
D. 130 मीटर 

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

SDJ, UGL, WJN, YMP, ?

A. CPS
B. BQS
C. APR
D. BOR

उस आकृति को पहचान कीजिए जो पैटर्न को पूरा करती है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

JR 11 एक निश्चित तरीके से KT 16 से सम्बन्धित है। उसी प्रकार, VM 22, WO 27 से सम्बन्धित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए DS 18 निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. CQ 24
B. EU 23
C. FU 23
D. FT 22

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन: कुछ दीवारें पत्थर हैं। सभी पत्थर हीरे हैं। सभी हीरे ईंट हैं।

निष्कर्ष I: कुछ पत्थर दीवारें हैं।

निष्कर्ष II: कुछ पत्थर ईंटें हैं।

A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

मनु, राम, गौरव, शिवम, उमेश और वीर एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं।

मनु, राम के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। गौरव, राम के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। शिवम, मनु के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। उमेश, शिवम के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है।

मनु के बायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

A. गौरव
B. राम 
C. वीर
D. उमेश

दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

31 32 35 36 39 ?

A. 41
B. 42
C. 43
D. 40

दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

7 30 122 490 1962 ?

A. 7760
B. 7850
C. 7872
D. 7896

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

FVZ, GXA, HZB, IBC, ?

A. IED
B. JDD
C. IEF
D. KDF

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ETHOS’ को ’15’ और ‘CHEERFUL’ को ’24’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘CHIMNEY’ के लिए कूट क्या है?
A. 18
B. 21
C. 19
D. 23

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 3 Shift2

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में (?) के स्थान पर क्या आएगा?

52 ÷ 6 + 71 – 168 × 8 = ?

A. 310
B. 313
C. 262
D. 211

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

12 ∶ 144

13 ∶ 169

A. 9 ∶ 80
B. 10 ∶ 90
C. 15 ∶ 225
D. 14 ∶ 182

यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

16 31 76 ? 616 1831 5476

A. 217
B. 201
C. 207
D. 211

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘make your life’ को ‘uk ox zt’ लिखा जाता है और ‘life is good’ को ‘qr uk va’ लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘life’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. zt
B. ox
C. uk
D. qr

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर उसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा।

F_HTFKO_ _RVTFY_TF_JT

A. UJHNH
B. DHJNF
C. JFJMH
D. DTFCF

यदि G का अर्थ ‘-‘ है,C का अर्थ  ‘×’ है,D का अर्थ ‘÷’ है, E का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

64 D 4 G 37 E 12 C 7 = ?

A. 71
B. 63
C. 36
D. 89

एक निश्चित तर्क के अनुसार 5, 19 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 8, 31 से सम्बन्धित है। समान तर्क के अनुसार 13, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 51
B. 52
C. 53
D. 50

यदि 3 मई 2010 को सोमवार है, तो 16 दिसंबर 2014 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. मंगलवार
B. शनिवार
C. शुक्रवार
D. रविवार

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं/करते हैं।

कथन: सभी ऑर्किड फूल हैं। कुछ ऑर्किड सुन्दर हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ फूल सुन्दर हैं।

(II) सभी सुन्दर फूल हैं।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

दूध, समुद्री भोजन, मेवे और साबुत अनाज में कौन-सा खनिज उच्च मात्रा में होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और हमारे शरीर की मरम्मत प्रक्रिया में सहायता करता है?
A. फ्लोराइड
B. पोटैशियम
C. फॉस्फोरस
D. जिंक

पूंजीगत व्यय क्या है?
A. हेल्थकेयर कार्यक्रमों पर व्यय की गई धनराशि 
B. ऋण चुकाने पर व्यय की गई धनराशि
C. किसानों के लिए सब्सिडी पर व्यय की गई धनराशि
D. अवसंरचना (infrastructure) के विकास पर व्यय की गई धनराशि

निम्नलिखित में से भारत का कौन सा भौतिक विभाग जलोढ़ मिट्टी से बना है?
A. प्रायद्वीपीय पठार
B. हिमालय पर्वत
C. द्वीप
D. उत्तरी मैदान

ऑस्कर पुरस्कार (2023) विजेता गीत “नाटू नाटू” के संगीत निर्देशक कौन हैं?
A. उत्तम सिंह
B. ए.आर. रहमान
C. एम.एम. कीरावनी
D. अनु मलिक

लैटेराइट मिट्टी निम्नलिखित में से किस कारण से विकसित होती है?
A. संघनन
B. लीचिंग
C. केवल उच्च तापमान
D. अवसादन

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 16 Shift2

भीतरगांव ईंट मंदिर (Bhitargaon Brick temple) निम्नलिखित में से किस काल की वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है?
A. मुगल काल
B. गुप्त काल
C. मौर्य काल
D. चोल काल

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण के शुभंकर का नाम क्या है?
A. शेरा (Shera)
B. सावज (Savaj)
C. जीतू (Jitu)
D. मोगा (Moga)

ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी (Autobiography of a Yogi)’ __________ की आत्मकथा है।
A. स्वामी दयानंद सरस्वती
B. परमहंस योगानंद
C. रामकृष्ण परमहंस
D. स्वामी विवेकानंद

झारखंड का पाइका नृत्य (Paika dance) आमतौर पर __________  जनजाति द्वारा विशेष सम्मानित अतिथियों के स्वागत के लिए या धार्मिक जुलूस (शोभा यात्रा) के दौरान किया जाता है।
A. संथाल (Santhal)
B. मुंडा (Munda)
C. ओरांव (Oraon) 
D. भूमिज (Bhumij)

‘माई कंट्री माई लाइफ’ __________ की आत्मकथा है।
A. जसवंत सिंह
B. अमित शाह
C. लालकृष्ण आडवाणी
D. राजनाथ सिंह

भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, किस राज्य में नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की गई?
A. सिक्किम
B. केरल
C. अरुणाचल प्रदेश
D. नगालैंड

मार्च 2023 में, राजस्थान अपने लोगों को _________ का अधिकार प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया।
A. आवास
B. शिक्षा
C. दूरसंचार
D. स्वास्थ्य

सुभाष चंद्र बोस के राजनीतिक गुरु कौन थे?
A. एम. जी. रानाडे
B. महात्मा गांधी
C. जवाहर लाल नेहरू
D. चितरंजन दास

शास्त्रीय नृत्य के राष्ट्रीय पुरस्कार को _________ कहा जाता है।
A. जातीय नृत्य सम्मान
B. भारतीय पुरस्कार
C. अभिनंदन सरोजा पुरस्कार
D. शास्त्रीय सम्मान

किस राज्य में जूट मिलों की संख्या अधिकतम है (2022 तक)?
A. त्रिपुरा
B.  उतार प्रदेश 
C. असम
D. पश्चिम बंगाल

अर्थव्यवस्था में व्यावसायिक बैंकों (commercial banks) की मुख्य भूमिका क्या है?
A. आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना
B. शेयर बाज़ार को विनियमित करना
C. महंगाई पर नियंत्रण
D. विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन

गौर मारिया (Gaur Maria), ___________ राज्य की एक नृत्य शैली, आनंद और आह्वान का एक प्रसिद्ध कला शैली है। यह एक समूह नृत्य है और इस नृत्य में पुरुष और महिलाएं दोनों उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. छत्तीसगढ़

____________ को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी, जिनके जन्मदिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है, ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत के अहिंसा आंदोलन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।
A. 2 अक्टूबर 1868
B. 2 अक्टूबर 1870
C. 2 अक्टूबर 1867
D. 2 अक्टूबर 1869

ISSF जूनियर विश्व कप 2023 में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। यह प्रतियोगिता कहां आयोजित की गई थी?
A. इटली
B. ऑस्ट्रेलिया
C. अजरबैजान
D. जर्मनी

निम्नलिखित में से कौन-सी कैबिनेट समिति नहीं है?
A. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointment Committee of the Cabinet)
B. राजनीतिक मामलों की समिति (Committee on Political Affairs)
C. निवेश और विकास संबंधी समिति (Committee on Investment and Growth)
D. मंत्रियों के बीच विवाद पर समिति (Committee on Conflicts among Ministers)

शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विद्या भवन की स्थापना किसने की थी?
A. डॉ. कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
B. डॉ. आत्माराम पांडुरंग
C. गोपाल कृष्ण गोखले
D. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सभी श्रमिकों के लिए जीवनयापन योग्य वेतन और सामाजिक और सांस्कृतिक अवसरों के साथ एक सभ्य जीवन स्तर सुरक्षित करता है?
A. अनुच्छेद 43
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 39
D. अनुच्छेद 41

निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ कमजोर सुगंधित गंध वाला सफेद से पीले रंग का ठोस पदार्थ है जिसे उर्ध्वपातन की प्रक्रिया द्वारा शुद्ध किया जाता है?
A. टाइटेनिल
B. ऑर्थोवैनाडेट
C. एन्थ्रेसीन
D. डिस्प्रोसियम

95 वर्षीय भगवानी देवी और 106 वर्षीय रामबाई को उनकी उपलब्धियों के लिए संयुक्त रूप से बीबीसी विशेष ट्रॉफी (BBC Special trophy) से सम्मानित किया गया, जहां देवी ने फिनलैंड के टाम्परे (Tampere) में ___________ में 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता।
A. 2022 राष्ट्रीय सीनियर खेल (2022 National Senior Games)
B. सीनियर स्पोर्ट्स इंटरनेशनल मीट 2022 (Senior Sports International Meet 2022)
C. हंट्समैन वर्ल्ड सीनियर गेम्स 2022 ( Huntsman World Senior Games 2022)
D. 2022 विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2022 World Masters Athletics Championships)

टी.एन. राजरत्नम पिल्लई (TN Rajarathnam Pillai) निम्नलिखित में से कौन-से संगीत वाद्ययंत्र के वादक हैं?
A. घटम
B. सारंगी
C. नादस्वरम
D. शहनाई

Leave a Comment

error: