108 रुपये प्रति किलोग्राम और 120 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत वाली चाय की पत्तियों को 2 ∶ 3 ∶ 5 के अनुपात में एक तीसरी किस्म के साथ मिलाया जाता है। यदि मिश्रण का मूल्य 125 रुपये प्रति किलोग्राम है, तो प्रति किलोग्राम तीसरी किस्म की चाय की पत्तियों का मूल्य (रुपये में, निकटतम पूर्णांक तक) होगा:
A. 130
B. 128
C. 135
D. 133
रीमा 59 किमी/घंटा की गति से कार चलाकर एक निश्चित दूरी तय करती है और वह 43 किमी/घंटा की गति से बाइक पर सवार होकर प्रारंभिक बिंदु पर लौट आती है। पूरी यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 52.25
B. 49.75
C. 42.00
D. 45.37
यदि 7 व्यक्ति 5 दिन तक प्रतिदिन 8 घंटे काम करके एक काम पूरा कर सकते हैं, तो उसी काम को पूरा करने के लिए कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होगी, यदि वे 7 दिन तक प्रतिदिन 10 घंटे काम करें?
A. 6
B. 4
C. 3
D. 5
\(1/6, 5/27, 4/15, 8/3\) का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए:
A. \(40/3 \)
B. \(3/28\)
C. \(5/28 \)
D. \(40/5\)
0.8 और 7.2 के बीच माध्य आनुपातिक है:
A. 2.4
B. 3.4
C. 4.2
D. 1.2
\(3 3 2-6 3+7/5 5 6 6+3+3\) का मान बराबर किसके है:
A. 1
B. \(3/2\)
C. \(1 3/2\)
D. 2
बार आरेख दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मेट्रो स्टेशन पर खड़ी ई-साइकिलों की संख्या को दर्शाता है।
पार्क की गई ई-साइकिलों की संख्या औसत से कितनी गुना अधिक है?
A. 4
B. 5
C. 2
D. 3
A किसी काम को 10 दिन में पूरा कर सकता है और B उसी काम को 15 दिन में पूरा कर सकता है। वे 2 दिन साथ मिलकर काम करते हैं और फिर A काम छोड़ देता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितना समय लगेगा?
A. 10 दिन
B. 22 दिन
C. 12 दिन
D. 5 दिन
एक बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 64π वर्ग इकाई है, जहाँ बेलन की ऊँचाई, इसकी त्रिज्या के बराबर है। यदि ऊँचाई दोगुनी कर दी जाए और त्रिज्या आधी कर दी जाए, तो नए बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ___________ वर्ग इकाई है।
A. 54π
B. 40π
C. 64π
D. 48π
एक लड़का अपने घर और स्कूल के बीच एक निश्चित दूरी साइकिल से तय करता है। 10 किमी/घंटा की औसत गति होने के कारण वह 10 मिनट देरी से पहुँचता है। हालाँकि, 15 किमी/घंटा की औसत गति के साथ वह 5 मिनट पहले स्कूल पहुँच जाता है। उसके घर और स्कूल के बीच की दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 8.5
B. 8
C. 7
D. 7.5
एक मोटरबोट स्थिर जल में 12 किमी/घंटा की गति से चल सकती है। यदि धारा की गति 2 किमी/घंटा है, तो उसे धारा के प्रतिकूल दिशा में कुछ दूरी तय करने में उसी दूरी को तय करने में लगने वाले समय से 1.5 घंटे अधिक लगते हैं। एक तरफ की दूरी कितनी है?
A. 52.5 किमी
B. 50 किमी
C. 51.5 किमी
D. 53 किमी
A और B ने 5 वर्ष के लिए साझेदारी की। व्यवसाय की शुरुआत में, उन्होंने क्रमशः 36,000 रुपये और 58,000 रुपये का निवेश किया। 5 वर्ष के अंत में, उनका कुल लाभ 94,000 रुपये था। इस लाभ में से B का हिस्सा (रुपये में) कितना होगा?
A. 52,000
B. 46,000
C. 58,000
D. 60,000
यदि 5 वर्षों के लिए मूलधन और साधारण ब्याज का अनुपात 10 ∶ 7 है, तो प्रति वर्ष ब्याज की दर कितना है?
A. 18%
B. 16%
C. 12%
D. 14%
नीचे दी गई तालिका अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग स्कूलों की कमाई (करोड़ रुपये में) दर्शाती है। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
|
स्कूल/वर्ष |
2018 |
2019 |
2020 |
2021 |
2022 |
|
P |
50 |
45 |
49 |
56 |
57 |
|
Q |
46 |
48 |
50 |
55 |
62 |
|
R |
70 |
65 |
63 |
68 |
63 |
|
S |
38 |
47 |
56 |
60 |
69 |
|
T |
48 |
37 |
52 |
69 |
77 |
वर्ष 2020 में स्कूल P और R की कुल कमाई और वर्ष 2022 में स्कूल Q. S तथा T की कुल कमाई के बीच अनुपात ज्ञात कीजिये।
A. 7 ∶ 13
B. 7 ∶ 19
C. 12 ∶ 7
D. 12 ∶ 13
एक विद्यार्थी के अंक गलती से 86 के स्थान पर 44 दर्ज हो गए । इसके कारण, कक्षा का औसत \(3/2\) कम हो गया। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?
A. 24
B. 28
C. 36
D. 30
एक वस्तु को 955 रुपये में बेचने पर अर्जित प्रतिशत लाभ उसी वस्तु को 845 रुपये में बेचने पर हुई प्रतिशत हानि के बराबर है। 6% लाभ कमाने के लिए वस्तु को किस मूल्य पर बेचा जाना चाहिए?
A. 955 रुपये
B. 954 रुपये
C. 925 रुपये
D. 1,014 रुपये
एक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका आधार 7 सेमी तथा संगत ऊँचाई 82 सेमी है।
A. 191 सेमी2
B. 574 सेमी2
C. 143 सेमी2
D. 287 सेमी2
किसी वस्तु का मूल्य 200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये हो गया। मूल्य में प्रतिशत वृद्धि कितनी है?
A. 27%
B. 20%
C. 25%
D. 22%
30,000 रुपये पर 10% प्रति वर्ष की दर से \(11/2\) वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, जब ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है?
A. 4,728.75 रुपये
B. 4,800.75 रुपये
C. 5,728.75 रुपये
D. 4,928.75 रुपये
रवि, रीता को एक लैपटॉप बैग 1,920 रुपये में बेचता है और वह विनय को एक और ऐसा ही लैपटॉप बैग 1,280 रुपये में बेचता है। रीता को लैपटॉप बैग बेचने पर अर्जित प्रतिशत लाभ, विनय को लैपटॉप बैग बेचने पर होने वाली प्रतिशत हानि के बराबर है। रवि को लैपटॉप बैग किस मूल्य (रुपये में) पर बेचना चाहिए ताकि उसे 25% का लाभ हो?
A. 1,650
B. 1,600
C. 1,800
D. 2,000
उस आकृति को पहचानें जो पैटर्न को पूरा करती है (घुमाव की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
HPS, JRU, LTW, NVY, ?
A. PXA
B. MXB
C. NYB
D. NZA
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए?
16 – 4 + 13 × 5 ÷ 2 = ?
A. 36
B. 24
C. 48
D. 55
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PORTAL’ को ‘RQTVCN’ और ‘QUIET’ को ‘SWKGV’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘SIMPLE’ के लिए कूट क्या है?
A. VKNRMJ
B. UKORNG
C. TJNSMH
D. TNOSMI
एक निश्चित तर्क के अनुसार 17, 52 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 42, 127 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 29, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 84
B. 88
C. 86
D. 82
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
9 26 77 230 689 ?
A. 2035
B. 2112
C. 2094
D. 2066
यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन: सभी स्टाम्प चाबियाँ हैं। सभी चाबियाँ काली हैं। सभी काले भूरे हैं।
निष्कर्ष I: सभी चाबियाँ स्टाम्प हैं।
निष्कर्ष II: कुछ चाबियाँ काली हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए?
17 ÷ 9 – 39 + 225 × 15 = ?
A. 167
B. 177
C. 157
D. 187
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
1 14 79 404 2029 ?
A. 10154
B. 9848
C. 9812
D. 10132
किसी निश्चित कूट भाषा में, do it now को ‘qh tr ce’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘now or never’ को ‘Ix uk tr’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘now’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. ce
B. qh
C. tr
D. Ix
यदि शब्द ‘ABSOLUTE’ के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए ,तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. पाँच
B. दो
C. तीन
D. चार
सात व्यक्ति, B, N, M, O, P, Y और S दक्षिण की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। P और S के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N, S और M का निकटतम पड़ोसी है। P के दायें से केवल एक व्यक्ति बैठा है। N, O के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। Y, P का निकटतम पड़ोसी है।
P और M के बीच कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. एक
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन: सभी धागे मुलायम हैं। कुछ मुलायम फल हैं। सभी फल पीले हैं।
निष्कर्ष I: कुछ धागे फल हैं।
निष्कर्ष II: कुछ फल पीले हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
दी गई श्रृंखला में के स्थान पर क्या आना चाहिए?
21 24 29 36 47 ?
A. 64
B. 60
C. 56
D. 66
वह सही विकल्प ज्ञात कीजिए जो रिक्त स्थानों को समान क्रम में भरने पर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा।
WA_XV_FX_EFXTGF_SI_X
A. MNVKD
B. FCUXF
C. FVYNS
D. HKVHU
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
(5, 11, 80)
(6, 12, 90)
A. 4, 19, 148
B. 9, 11, 67
C. 7, 17, 120
D. 2, 16, 123
उस शब्द-युग्म का चयन करें जो नीचे दिए गए शब्द-युग्म में व्यक्त संबंध के समान संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है।
(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)
कैंची : कपड़ा
A. कलम : स्याही
B. रेज़र: दाढ़ी
C. कील : हथौड़ा
D. भट्ठी : धुआँ
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर उसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा।
HLO _ J _ OC LL _ E _ LOG P _ OI
A. AONEL
B. ALONL
C. BGHPN
D. BLOEN
राज्य विधानमंडल के दो सत्रों के बीच अधिकतम समय अंतराल कितना होता है?
A. तीन महीने
B. दो महीने
C. छह महीने
D. एक वर्ष
1951 में प्रथम एशियाई खेल किस शहर में आयोजित किये गये थे?
A. जयपुर
B. पुणे
C. मुंबई
D. नई दिल्ली
सरकारी बजट क्या है?
A. किसी देश की आर्थिक वृद्धि पर रिपोर्ट।
B. व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन के लिए एक योजना।
C. किसी विशिष्ट अवधि के लिए सरकार के अपेक्षित राजस्व और व्यय का वित्तीय विवरण।
D. विदेश नीति के लक्ष्यों को रेखांकित करने वाला एक दस्तावेज।
उपन्यास ‘ए सूटेबल बॉय’ के लेखक कौन हैं?
A. किरण देसाई
B. विक्रम सेठ
C. चेतन भगत
D. अनीता देसाई
निम्नलिखित में से कौन-सा महासागर भूमध्य सागर तक फैला हुआ है?
A. हिंद महासागर
B. प्रशांत महासागर
C. अटलांटिक महासागर
D. आर्कटिक महासागर
बैंकिंग में ‘संपार्श्विक’ शब्द का क्या अर्थ है?
A. एक निवेश पोर्टफोलियो
B. क्रेडिट कार्ड का एक प्रकार
C. डिजिटल भुगतान का एक रूप
D. ऋण के लिए सुरक्षा के रूप में गिरवी रखी गई परिसंपत्ति
‘कथक’ शब्द निम्नलिखित में से किस शब्द से लिया गया है?
A. कहानी
B. कथावाचक
C. नृत्य के चरण
D. घंटी
निम्नलिखित में से कौन-सी आत्मकथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखी गई थी?
A. वन लाइफ इज नॉट एनफ
B. वेटिंग फॉर ए वीजा
C. आत्मकथा
D. विंग्स ऑफ फायर
किस भारतीय संगीतकार को प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार मिला है?
A. ए.आर. रहमान
B. अनु मलिक
C. नौशाद
D. बप्पी लहरी
तमिलनाडु राज्य के संबंध में, संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) अधिनियम, 2022 तमिलनाडु में अनुसूचित जनजातियों की सूची में __________ और कुरिविक्करन समुदायों को शामिल करेगा।
A. नारिकोरवन
B. इरुलर
C. कादर
D. कम्मारा
किस एंटीबायोटिक को पहली चमत्कारिक दवा माना जाता है, जिसका उपयोग गले के संक्रमण, मेनिन्जाइटिस, सिफलिस और अन्य जीवाणु संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है?
A. असिक्लोविर
B. निफुरटेल
C. पेनिसिलिन
D. मेट्रोनिडाजोल
निम्नलिखित में से कौन-सा किसी देश का मौलिक कानून है जो सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा और प्रमुख कार्यों को निर्धारित करता है?
A. प्रथाएँ
B. अंतरराष्ट्रीय कानून
C. संविधान
D. अध्यादेश
फिल्म ‘उपकार’ (1967) के प्रसिद्ध गीत ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ के गायक कौन थे?
A. के.जे. येसुदास
B. सुरेश वाडकर
C. मन्ना डे
D. महेंद्र कपूर
रानी मचैया को लोक नृत्य में उनके योगदान के लिए वर्ष __________ में ‘पदम श्री’ से सम्मानित किया गया था।
A. 2015
B. 2018
C. 2012
D. 2023
ज्योति याराजी ने 2023 में निम्नलिखित में से किस खेल में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था?
A. इनडोर बाधा दौड़
B. ऊँची कूद
C. गोला फेंक
D. लंबी कूद
1820 में एक व्याख्यान के दौरान किस भौतिक विज्ञानी के प्रयोग ने विद्युत और चुंबकत्व के बीच संबंध दिखाया था?
A. जॉन कॉकक्रॉफ्ट
B. विलियम गिल्बर्ट
C. हेनरिक हर्ट्ज
D. हैन्स क्रिश्चियन ओर्स्टेड
________ नृत्य के प्रदर्शन में, एक ओर महिलाओं द्वारा रासा नृत्य किया जाता है, जबकि दूसरी ओर वादक पुंग चोलोम (ढोल) और करताला (झांझ) बजाते हैं।
A. कथकली
B. यक्षगान
C. ओडिसी
D. मणिपुरी
निम्नलिखित में से कौन खुदाई खिदमतगार के संस्थापक थे, जो उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत के पठानों के बीच एक शक्तिशाली अहिंसक आंदोलन था?
A. खान अब्दुल गफ्फार खान
B. अब्दुल कय्यूम खान कश्मीरी
C. मोहम्मद अली जिन्ना
D. खान अब्दुल जब्बार खान
वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट किस वर्ष पारित किया गया था?
A. 1757 ई.
B. 1878 ई.
C. 1888 ई.
D. 1600 ई.
भारत का कौन-सा राज्य प्रसिद्ध तूफान ‘काल बैसाखी’ से संबंधित है?
A. पश्चिम बंगाल
B. कर्नाटक
C. गुजरात
D. हरयाणा
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (2018-19) के अनुसार, भारत का कौन-सा राज्य रबर का सबसे बड़ा उत्पादक है?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. केरल
D. उत्तर प्रदेश
प्रथम खेलो इंडिया शीतकालीन खेल किस वर्ष आयोजित किए गए थे?
A. 2022
B. 2019
C. 2021
D. 2020
‘लोसूंग’ त्यौहार, ___________ में जनजातीय समुदाय द्वारा मनाया जाता है, आमतौर पर वह समय होता है जब किसान खुश होते हैं और अपनी फसल का जश्न मनाते हैं।
A. सिक्किम
B. झारखंड
C. ओडिशा
D. पश्चिम बंगाल
मानव विकास सूचकांक 2021 के अनुसार, पड़ोसी देशों का कौन सा समूह भारत से पीछे है?
A. मालदीव और भूटान
B. पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान
C. बांग्लादेश और चीन
D. श्रीलंका और भूटान
सिंधु घाटी सभ्यता के महान स्नानागार के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. इसका उपयोग अनाज भंडारण के लिए किया जाता था।
B. इसका उपयोग खेती के लिए किया जाता था।
C. इसका उपयोग शहर के जल टैंक के रूप में किया जाता था।
D. संभवतः इसका प्रयोग धार्मिक उद्देश्य के लिए किया जाता था।