SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 12 Sept 2023 Shift2

निम्नलिखित दंड आलेख में 2004 और 2009 के बीच एक कंपनी द्वारा पांच कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री को (पैक की लाख संख्या में) दर्शाया गया है। दंड आलेख का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए ।

संदर्भ: Sales (in lakh number of packs) of five different products of Cosmetic company during 2004 and 2009 = 2004 और 2009 के दौरान कॉस्मेटिक कंपनी के पांच अलग-अलग उत्पादों की बिक्री (पैक की लाख संख्या में), Sales (in lakh number of packs) = बिक्री (पैक की लाख संख्या में), Cosmetic products = कॉस्मेटिक उत्पाद, Lipstics – लिपस्टिक, Nail Art – नैल आर्ट, Hair color – हैयर कलर, Eyeliners – आइ लाइनर, Mascara – मसकारा

2004 की तुलना में 2009 में सभी कॉस्मेटिक उत्पादों की मिलाकर औसत बिक्री में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक तक सन्निकटित) कितनी है?

A. 36%
B. 30%
C. 28%
D. 33%

What is the value of \({[1/5 1/5 1/5] 1/5}{[1/9+1/9 1/9] 1/10}+(1-6/25)=?\)
A. 2
B. 1
C. 3
D. 4

एक आईपीएल मैच में 22 खिलाड़ियों का औसत स्कोर 72 है। इन 22 खिलाड़ियों में से 10 खिलाड़ियों का औसत स्कोर 80 है। अगले 5 खिलाड़ियों का औसत स्कोर 75 है और बाकी 5 खिलाड़ियों का औसत 55 है। तो शेष दो खिलाड़ियों का औसत स्कोर है:
A. 65
B. 67
C. 72
D. 80

दो संख्याओं का गुणनफल 4107 है। यदि इन संख्याओं का HCF 37 है, तो बड़ी संख्या क्या होगी?
A. 111
B. 74
C. 185
D. 37

यदि एक ठोस गोले का व्यास 42 सेमी है, तो गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल है: (π = \(22/7\) का प्रयोग करें)
A. 5854 सेमी2
B. 3256 सेमी2
C. 5544 सेमी2
D. 6897 सेमी2

A और B किसी काम को क्रमशः 18 और 36 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे साथ मिलकर काम करना शुरू करते हैं लेकिन A 3 दिन बाद काम छोड़ देता है। B को शेष काम पूरा करने में कितना समय लगेगा?
A. 22 दिन
B. 24 दिन
C. 30 दिन
D. 27 दिन

जब x = 1 और y = 8 होता है, तो y, x + 3 के अनुक्रमानुपाती होता है जब z = 6 और x = 2 होता है तो x, z  के व्युत्क्रमानुपाती होता है। y और z के बीच संबंध ज्ञात कीजिए।
A. (y – 6)/z = 24
B. (y – 6)/z = 12
C. z(y – 6) = 12
D. z(y – 6) = 24

संदीप एक स्टोर तक 500 मीटर की दूरी 175 सेकंड में तय करता है। फिर वह 125 सेकंड में दूसरे स्टोर तक 400 मीटर की दूरी तय करता है। उसकी औसत गति (मीटर/सेकंड में) क्या है?
A. 3.5
B. 3
C. 2
D. 2.5

एक टैक्सी शहर P से शहर Q तक 60 किमी/घंटा की औसत गति से जाती है। वापसी की यात्रा पर, ट्रैफ़िक के कारण, टैक्सी की औसत गति 20 किमी/घंटा कम हो जाती है। पूरी यात्रा के लिए टैक्सी की औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।
A. 46
B. 40
C. 42
D. 48

एक राजमार्ग पर दो स्थान A और B एक दूसरे से 60 किमी दूर हैं। एक कार A से और दूसरी कार B से एक ही समय पर चलना शुरू करती है। यदि वे एक ही दिशा में चलते हैं, तो वे 6 घंटे में एक दूसरे से मिलते हैं, यदि वे एक दूसरे की विपरीत दिशा में चलते हैं, तो वे 1 घंटे 30 मिनट में मिलते हैं। कारों की गति (किमी/घंटा में) ज्ञात करें।
A. 15, 18
B. 15, 20
C. 25, 15
D. 25, 20

एक शंक्वाकार तम्बू 15 व्यक्तियों के रहने के लिए बनाया गया है। प्रत्येक व्यक्ति के पास ज़मीन पर 5 वर्ग मीटर जगह और साँस लेने के लिए 30 घन मीटर हवा होनी चाहिए। शंकु की ऊँचाई कितनी है?
A. 15 मीटर
B. 22 मीटर
C. 13 मीटर
D. 18 मीटर

एक चोर को एक पुलिसकर्मी 249 मीटर की दूरी से देख लेता है। जब पुलिसकर्मी उसका पीछा करना शुरू करता है, तो चोर भी भागने लगता है। मान लीजिए कि चोर की गति 4 मीटर/सेकंड है और पुलिसकर्मी की गति 7 मीटर/सेकंड है, तो पुलिसकर्मी द्वारा पकड़े जाने से पहले चोर कितनी दूर तक भाग चुका होगा?
A. 521 मीटर
B. 332 मीटर
C. 747 मीटर
D. 249 मीटर

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 4 Shift3

8,000 रुपये पर 10% प्रति वर्ष की दर से 6 वर्षों में साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. 4,200 रुपये
B. 4,400 रुपये
C. 4,800 रुपये
D. 4,600 रुपये

18% की हानि के स्थान पर 12% की हानि पर बेचने पर एक वस्तु 120 रुपये अधिक में बिकती है। इसका क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 2,100 रुपये
B. 2,000 रुपये
C. 1,500 रुपये
D. 1,800 रुपये

यदि चीनी के मूल्य में 12% की कमी के कारण अक्षर 1,200 रुपये में 7 किलोग्राम अधिक चीनी खरीद सकता है, तो चीनी का वास्तविक मूल्य (रुपये में) ज्ञात कीजिए। (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 23.38
B. 28.25
C. 25.79
D. 26.35

स्कूल A और B में छात्रों की संख्या का अनुपात 5 : 8 है। यदि स्कूल A और B में छात्रों की संख्या में क्रमशः 20% और 15% की वृद्धि होती है, तो स्कूल A और B में छात्रों का नया अनुपात क्रमशः ज्ञात कीजिए।
A. 15 ∶ 23
B. 15 ∶ 13
C. 13 ∶ 15
D. 12 ∶ 13

निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

तालिका चार अलग-अलग वर्षों में कंपनी 1, कंपनी 2, कंपनी 3 और कंपनी 4 का कुल उत्पादन (हजार में) दर्शाती है।

वर्ष कुल उत्पादन कंपनी 1 कुल उत्पादन कंपनी 2 कुल उत्पादन कंपनी 3 कुल उत्पादन कंपनी 4
2019 65 76 64 76
2020 88 85 72 68
2021 84 75 68 96
2022 71 84 76 72

वर्ष 2019 से 2022 तक किस कंपनी का औसत उत्पादन अधिकतम है?
A. कंपनी 2
B. कंपनी 4
C. कंपनी 1
D. कंपनी 3

6 घंटे प्रतिदिन काम करके 15 व्यक्ति एक निश्चित काम को 26 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 13 व्यक्ति 10 घंटे प्रतिदिन काम करके उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 17
B. 15
C. 20
D. 18

रमन एक वस्तु 1,00,000 रुपये में खरीदता है और उसे मोहित को 1,20,000 रुपये में बेच देता है। मोहित फिर से वही वस्तु रश्मि को 1,00,000 रुपये में बेच देता है। मोहित को कितने प्रतिशत हानि हुई?
A. \(162/3\%\)
B. \(181/3\%\)
C. 20%
D. 15%

एक बैंक अपनी जमाराशि पर अर्धवार्षिक रूप से संयोजित 5% प्रति वर्ष की चक्रवृद्धि ब्याज दर से ब्याज प्रदान करता है। एक ग्राहक एक वर्ष की 1 जनवरी और 1 जुलाई को 2,400 रुपये जमा करता है। वर्ष के अंत में प्राप्त होने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
A. 180.50 रुपये
B. 4,981.50 रुपये
C. 181.50 रुपये
D. 4,081.50 रुपये

यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?

A.
B.
C.
D.

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरह से मुड़े हुए कागज़ को काटा जाता है, उसे नीचे दी गयी आकृति में दिखाया गया है। जब यह कागज खोला जाएगा तो कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DROP’ को ‘9375’  के रूप में और ‘POND’ को ‘7839’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 3
B. 7
C. 8
D. 9

एक निश्चित तर्क के अनुसार 2, 5 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 6, 37 से सम्बन्धित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए 9, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 81
B. 83
C. 82
D. 84

यदि 4 दिसम्बर 1987 को शुक्रवार है, तो 12 दिसम्बर 2009 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. रविवार
B. शुक्रवार
C. बुधवार
D. शनिवार

रंजन, परी, यश, चारु, रीतू और गुंजन एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं।

रंजन, परी के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। यश, रंजन के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। चारू, रंजन के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। रीतू, चारू की निकटतम पड़ोसी है।

परी के दायें दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?

A. यश
B. रीतू
C. गुंजन
D. चारु

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए। 

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

8 27 84 255 768 ?

A. 2235
B. 2297
C. 2307
D. 2271

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 11 Shift1

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

कथन:

कुछ गाय कौवे हैं।

कुछ कौवे हाथी हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ गाय हाथी हैं।

(II) सभी कौवे हाथी हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।

दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

108 103 98 93 88 ?

A. 82
B. 83
C. 84
D. 81

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

27 B 3 C (54 A 2) B 5 D 55 = ?

A. 161
B. 167
C. 153
D. 159

दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

227 226 218 191 127 ?

A. 3
B. 4
C. 2
D. 1

PD 17, TH 19 से एक निश्चित प्रकार से सम्बन्धित है। उसी प्रकार, HK 23, LO 29 से सम्बन्धित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए FJ 11 निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. IM 13
B. HL 17
C. IN 15
D. JN 13

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

BPR, FRV, JTZ, NVD, ?

A. QYG
B. SXI
C. QXG
D. RXH

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

ZKP, DHR, HET, LBV, ?

A. PYX
B. QZY
C. RYX
D. QYZ

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

(32, 99, 67)

(22, 77, 55)

A. 53, 98, 33
B. 23, 87, 64
C. 35, 87, 12
D. 12, 45, 14

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ अक्षर कुर्सियाँ हैं।

कुछ कुर्सियाँ ऊँची हैं।

सभी ऊँची इमारतें हैं।

निष्कर्ष I: कुछ अक्षर इमारत हैं।

निष्कर्ष II: कुछ ऊँची इमारतें हैं।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

JVC, LXD, NZE, PBF, ?

A. QCF
B. RDG
C. SCH
D. QDH

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CRAFT’ को ‘DSBGU’  के रूप में और ‘FRIDAY’ को ‘GSJEBZ’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘MANGO’ के लिए क्या कूट होगा?
A. NBOHP
B. MBPGQ
C. NCOGQ
D. MCOGP

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए?

83 + 17 ÷ 4 – 64 × 16 = ?

A. 29
B. 9
C. 19
D. 18

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में कितने देशों ने भाग लिया?
A. 18
B. 14
C. 16
D. 12

‘विंग्स ऑफ फायर’ भारत के पूर्व राष्ट्रपति की आत्मकथा है। वह कौन हैं?
A. शंकर दयाल शर्मा
B. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
C. जाकिर हुसैन
D. वी.वी. गिरि

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. महाराष्ट्र
D. पंजाब

भारत रक्षा अधिनियम कब लागू किया गया?
A. 1920
B. 1918
C. 1915
D. 1921

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 19 Shift1 part2

कौन सा त्यौहार छत्तीसगढ़ और ओडिशा की समृद्ध संस्कृति को सामने लाता है?
A. रथ यात्रा
B. बस्तर गोंचा
C. शूलिनी मेला
D. माधवपुर मेला

1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कौन सा ध्वज अपनाया गया?
A. कपड़े से बना चरखा सहित दो रंग का झंडा
B. खादी से बना तिरंगा झंडा जिस पर चरखा का प्रतीक बना हुआ है
C. चरखे के प्रतीक वाला एक रंग का झंडा
D. कपड़े से बना नीला झंडा

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से युग्म दो अदिश राशियों को दर्शाते हैं?
A. संवेग और कोणीय वेग
B. दूरी और गति
C. रेखीय संवेग और त्वरण
D. विद्युत क्षेत्र और बल

निम्नलिखित में से किस संगीत निर्देशक ने वर्ष 2009 में ऑस्कर पुरस्कार जीता?
A. बप्पी लाहिड़ी
B. ए.आर. रहमान
C. विशाल भारद्वाज
D. राजेश रोशन

निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन नवजात शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के प्रमुख जन्म दोषों को रोकता है?
A. विटामिन ई
B. विटामिन ए
C. विटामिन सी
D. फोलिक एसिड

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
A. 6 दिसंबर
B. 29 अगस्त
C. 1 सितम्बर
D. 14 नवंबर

निम्नलिखित में से कौन श्री साईं नटराज अकादमी ऑफ कुचिपुड़ी का संस्थापक सदस्य था जो कुचिपुड़ी में प्रशिक्षण और उच्च अध्ययन प्रदान करता है?
A. पी रामादेवी
B. कौशल्या रेड्डी
C. यामिनी कृष्णमूर्ति
D. अपर्णा सतीशन

भारत के निम्नलिखित पार्श्व गायकों में से किसको 2009 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?
A. सोनू निगम
B. अभिजीत भट्टाचार्य
C. कुमार सानू भट्टाचार्य
D. उदित नारायण झा

जब किसी अर्थव्यवस्था की ‘सीमापार आर्थिक गतिविधियों’ और मूल्यह्रास को ध्यान में रखा जाता है, तो समग्र माप को ________ के रूप में जाना जाता है।
A. GNP
B. NNP
C. PCI
D. GDP

तमिलनाडु के _____________ ने मार्च 2023 में दूसरे AFI लम्बी कूद  प्रतियोगिता में पुरुषों की लंबी कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
A. सुरेश बाबू
B. अनीस याहिया
C. मुरली श्रीशंकर
D. जेसविन एल्ड्रिन

वसंत ऋतु के आगमन पर _____________ गांव बागुरुम्बा के मधुर गायन से गूंज उठता है।
A. बोडो
B. खासी
C. गारो
D. कार्बी

निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला राजस्थान राज्य से संबंधित है?
A. सतपुड़ा पर्वतमाला
B. सह्याद्रि पर्वतमाला
C. अरावली पर्वतमाला
D. विंध्य पर्वतमाला

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 के अनुसार, किस राज्य में बहुआयामी गरीब आबादी का प्रतिशत सबसे कम है
A. केरल
B. उतार प्रदेश।
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

निम्नलिखित में से कौन प्रयोज्य आय को दर्शाता है?
A. करों और अन्य कटौतियों के बाद व्यक्तियों और परिवारों द्वारा अर्जित आय
B. किसी अर्थव्यवस्था में व्यवसायों और निगमों द्वारा अर्जित कुल आय
C. किसी व्यक्ति द्वारा अपने स्वयं के व्यवसाय या स्वरोजगार के माध्यम से अर्जित आय
D. करों और अन्य कटौतियों से पहले व्यक्तियों और परिवारों द्वारा अर्जित कुल आय

निम्नलिखित में से किस राज्य में शीत ऋतु में वर्षा होती है?
A. तमिलनाडु
B. झारखंड
C. महाराष्ट्र
D. राजस्थान

निम्नलिखित में से कौन ‘रिवोल्यूशन 2020°’ पुस्तक का लेखक है?
A. चेतन भगत
B. ओमैर अहमद
C. सिद्धार्थ शर्मा
D. जॉय गोस्वामी

हमारे प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
A. राजेंद्र प्रसाद
B. इंदिरा गांधी
C. जवाहरलाल नेहरू
D. गुलजारीलाल नंदा

नीति आयोग की पहली बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) 2021 रिपोर्ट के अनुसार भारत में कौन सा राज्य चौथे स्थान पर है?
A. मेघालय
B. मध्य प्रदेश
C. असम
D. हिमाचल प्रदेश

भारतीय संविधान की कौन सी अनुसूची संघ और राज्यों के बीच शक्तियों के विभाजन से संबंधित है?
A. 9 वी
B. 7 वी
C. 5 वी
D. 2 वी

पथ विक्रेताओं के वित्तीय समावेशन के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का नाम क्या है, जिसकी वर्षगांठ 9 जुलाई से 31 जुलाई, 2022 तक मनाई गई?
A. पीएम आवास निधि योजना
B. पीएम स्वाधीन योजना
C. पीएम स्वनिधि योजना
D. पीएम स्वआधार योजना

प्रसिद्ध _____________ लोक नृत्य कलाकार डोमार सिंह कुंवर, जिन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक नृत्य की परंपरा को संरक्षित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, को पद्म श्री 2023 से सम्मानित किया गया।
A. पंडवानी
B. राउत नाचा
C. नाट्य नाचा
D. सूवा

Leave a Comment

error: