SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 19 Shift3

एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 968 सेमी2 है। यदि बेलन की ऊँचाई 11 सेमी है, तो उसके आधार का व्यास क्या होगा?
A. 26 सेमी
B. 22 सेमी
C. 28 सेमी
D. 24 सेमी

एक ट्रेन स्थान A से 10:00 a.m. पर चलना शुरू करती है और उसी दिन 5:30 p.m. पर दूसरे स्थान B पर पहुँचती है। यदि ट्रेन की गति 80 किमी/घंटा है, तो ट्रेन द्वारा तय की गई दूरी क्या होगी?

A. 600 किमी
B. 550 किमी
C. 650 किमी
D. 450 किमी

एक व्यक्ति एक कुर्सी को एक निश्चित मूल्य पर बेचकर 35 प्रतिशत का लाभ प्राप्त करता है। यदि वह उस कुर्सी को दोगुने मूल्य पर बेचता है, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 170 प्रतिशत
B. 70 प्रतिशत
C. 180 प्रतिशत
D. 150 प्रतिशत

शहर की वर्तमान जनसंख्या 68,000 है। पहले वर्ष में जनसंख्या 10 प्रतिशत बढ़ जाती है और दूसरे वर्ष में 5% घट जाती है। 2 वर्ष बाद जनसंख्या ज्ञात कीजिए।
A. 71,060
B. 68,500
C. 69,000
D. 70,100

रमेश 234 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ता है। वह दस मिनट में कितने मीटर दौड़ेगा?
A. 35468 मीटर
B. 39000 मीटर
C. 37560 मीटर
D. 36000 मीटर

किसी राशि पर दो वर्ष के लिए 20% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 420 रुपये है। वह राशि (रुपये में) ज्ञात कीजिए।
A. 8000 रुपये
B. 10500 रुपये
C. 9000 रुपये
D. 11000 रुपये

तीन धावकों की गति का अनुपात 5 ∶ 2 ∶ 1 है। समान दूरी तय करने में तीनों धावकों द्वारा लिए गए समय का संबंधित अनुपात क्या होगा?
A. 2 ∶ 5 ∶ 10
B. 2 ∶ 5 ∶ 8
C. 5 ∶ 2 ∶ 10
D. 2 ∶ 5 ∶ 3

14 शिक्षकों की औसत आयु 56 वर्ष है। उस समूह में एक नए शिक्षक को शामिल करने के बाद, औसत आयु 2 वर्ष बढ़ जाती है। नए शिक्षक की आयु क्या है?
A. 86 वर्ष
B. 72 वर्ष
C. 84 वर्ष
D. 78 वर्ष

नीचे दिया गया वृत्त आरेख छह स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या दर्शाता है। इन सभी छह स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या 4000 है। किसी विशेष स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या इन सभी छह स्कूलों में पढ़ने वाले कुल छात्रों की संख्या के प्रतिशत के रूप में दर्शायी गई है।

त्रिज्यखंड F और H द्वारा मिलकर बनाए गए केंद्रीय कोण और त्रिज्यखंड I और G द्वारा मिलकर बनाए गए केंद्रीय कोण के बीच का अंतर क्या है?

A. 9.6 डिग्री
B. 14.4 डिग्री
C. 17.4 डिग्री
D. 18.7 डिग्री

एक वस्तु 25 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट के बाद 1440 रुपये में बेची जाती है। वस्तु का अंकित मूल्य क्या है?
A. 2000 रुपये
B. 2500 रुपये
C. 2100 रुपये
D. 2200 रुपये

सरल कीजिए: 44 + 67 – 32 ÷ 4 + (9 + 5 + 5 + 4) – 1  
A. 130
B. 125
C. 122
D. 123

दी गई तालिका स्कूलों में लड़कों और लड़कियों की संख्या दर्शाती है। किस स्कूल में छात्रों की संख्या सबसे कम है?

स्कूल

लड़कों की संख्या

लड़कियों की संख्या

1

44

56

2

34

45

3

47

34

4

65

54

5

45

32

A. 2
B. 3
C. 5
D. 1

यदि (7x + y) ∶ (7x – y) = 7 ∶ 2 है, तो x ∶ y का मान क्या होगा?
A. 9 ∶ 35
B. 11 ∶ 42
C. 6 ∶ 41
D. 17 ∶ 52

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 11 Shift1

यदि 3 लड़के और 8 लड़कियाँ एक कार्य को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं, और 1 लड़का और 5 लड़कियाँ उसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो एक लड़के और एक लड़की की दक्षता का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 2 ∶ 1
B. 1 ∶ 5
C. 2 ∶ 5
D. 3 ∶ 2

हल कीजिए: (64 ÷ 8) – 5 + 4 × 23 + 45 – 87 
A. 53
B. 51
C. 54
D. 52

दो संख्याओं का योगफल 400 है। यदि बड़ी संख्या में 16% की कमी की जाती है और छोटी संख्या में 16% की वृद्धि की जाती है, तो प्राप्त संख्याएँ बराबर होती हैं। छोटी संख्या ज्ञात कीजिये।
A. 168
B. 152
C. 144
D. 170

4/55, 2/11 और 8/22 का महत्तम समापवर्तक क्या होगा?
A. 1/66
B. 3/88
C. 2/55
D. 1/55

रवि डूंगरपुर से उदयपुर तक 200 किमी ड्राइव करता है। उसकी औसत गति 50 किमी प्रति घंटा है। वह 8:20 a.m. पर डूंगरपुर से रवाना होता है, तो वह कितने बजे तक उदयपुर पहुँचेगा?
A. 1:00 p.m.
B. 12:20 p.m.
C. 10 a.m.
D. 11:30 a.m.

100 नोटबुक बेचकर, एक दुकानदार को 20 नोटबुक का विक्रय मूल्य प्राप्त होता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 62.4%
B. 22.5%
C. 50.4%
D. 25%

\({343 49} {45 9}\) of \({27 15} {256 64}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 252
B. 262
C. 142
D. 192

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

9 ÷ 3 + 7 = 4 – 6 

A. – तथा =
B. ÷ तथा –
C. + तथा –
D. ÷ तथा  =

किसी कूट भाषा में, ‘JOURNEY’ को ‘EJNORUY’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘MEDICAL’ कैसे लिखा जाएगा?
A. ACDIELM
B. ACDEILM
C. ADCLEMI
D. ADCLIEM

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

SE, VI, YM, BQ, EU, ? 

A. HY
B. JY
C. GY
D. HX

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

विवाह : तलाक :: देशी : ?

A. मूल शहर
B. विदेशी
C. देश
D. आंतरिक

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो इसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

पहली पंक्ति- 7, 9, 63

दूसरी पंक्ति- 6, 8, 48

तीसरी पंक्ति- 5, 7, ?

A. 28
B. 35
C. 42
D. 49

दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लेना है कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ गाड़ियाँ, तेज़ हैं।

कुछ तेज़, धीमे हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कारें, धीमी नहीं हैं।

II. कुछ धीमे, तेज़ हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

राम, श्याम, पंकज, तिलक और गौरव दक्षिण के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। तिलक और गौरव अंतिम छोर पर बैठे हैं, राम, गौरव के निकटवर्ती बाएँ और पंकज के निकटवर्ती दाएँ बैठा है। तिलक के निकटवर्ती दाएँ कौन बैठा है?
A. श्याम
B. पंकज
C. राम
D. गौरव

किसी कूट भाषा में, ‘JACKET’ को ‘EAKCTJ’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘BLAZER’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. ELRABZ
B. EZLARB
C. ELZARB
D. ELZRAB

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 01 Sept 2023 Shift1

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर समूह पहले बाद वाले समूह से संबंधित है।

GR : KV :: DL : ? 

A. HQ
B. GP
C. HS
D. HP

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

0, 22, 44, 66, ?, 110 

A. 88
B. 99
C. 94
D. 90

प्रीति, रानी, ​​सृति, तानिया, उरूषा और विधि एक वृत्त में केंद्र के सम्मुख बैठी हैं। विधि, सृति के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठी है, और तानिया और उरुशा के बीच में है। सृति, रानी या तानिया की पड़ोसी नहीं है। प्रीति के निकटवर्ती दाएँ कौन बैठा है?
A. विधि
B. तानिया
C. सृति
D. रानी

दी गई दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही नहीं होगा?

9 तथा 7

I. 7 × 3 – 8 ÷ 4 + 9 = 32

II. 7 – 9 × 2 + 6 ÷ 3 = -3 

A. केवल II
B. न तो I और न ही II
C. I और II दोनों
D. केवल I

जब दर्पण को AB पर रखा गया हो जैसा कि नीचे दिखाया गया है, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।

 

A.
B.
C.
D.

सात व्यक्तियों K, B, M, C, R, P और S की लंबाई अलग-अलग है। C, K से लंबा है। B, M से छोटा है। P, M और B से छोटा है। C, P से लंबा नहीं है। S, K से लंबा नहीं है। M केवल एक व्यक्ति से छोटा है। सबसे छोटा कौन है?
A. K
B. S
C. P
D. B

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

64, 32, 96, 48, 144, 72, 216, ?

A. 108
B. 104
C. 112
D. 114

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

4 : 25 :: 6 : 49 :: 8 : ? 

A. 80
B. 82
C. 85
D. 81

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

तीन कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ तौलिए, चमकीले हैं।

कुछ चमकीले, चमकदार हैं।

सभी चमकदार, छोटे हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ छोटे, चमकदार हैं।

II. कुछ छोटे, चमकीले हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चित्र में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

किसी कूट भाषा में, ‘BMWO’ को ‘2546’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘WANB’ को ‘6751’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘MOST’ को ‘8249’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘M’ के लिए कूट क्या है?
A. 5
B. 6
C. 2
D. 7

चीनी को एल्कोहल में बदलने की प्रक्रिया को ________ के रूप में जाना जाता है।
A. अनाच्छादन
B. विखंडन
C. किण्वन
D. अंतःस्यंदन

निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी के कारण बांझपन होता है?
A. D
B. E
C. K
D. B1

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 26 Shift2

स्वतंत्रता पूर्व भारत में गरीबी रेखा की अवधारणा पर चर्चा करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
A. एम. के. गांधी
B. महादेव गोविंद रानाडे
C. बी.आर. अम्बेडकर
D. दादाभाई नौरोजी

निम्नलिखित में से कौन सा लोक नृत्य राजस्थान से संबंधित है?
A. रउफ़
B. बिहु
C. लावणी
D. कालबेलिया

निम्नलिखित में से किस राज्य ने ट्रैक एशिया कप 2022 साइक्लिंग टूर्नामेंट की मेजबानी की?
A. महाराष्ट्र
B. कर्नाटक
C. केरल
D. पश्चिम बंगाल

भारतीय संविधान में “गणतंत्र” की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से ली गई थी?
A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जापान

उस्ताद अमजद अली खान निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्ययंत्र से संबंधित हैं?
A. सारंगी
B. सितार
C. सरोद
D. वीणा

भारत में पहली भूमिगत रेलवे कहाँ शुरू की गई थी?
A. कोलकाता
B. मुंबई
C. चेन्नई
D. पुणे

________ की राज्य सरकार ने नवंबर 2022 में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण योजना शुरू की।
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश
D. कर्नाटक

अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
A. 1885
B. 1911
C. 1906
D. 1920

ईरान के शासक नादिर शाह ने ________ में दिल्ली शहर को लूटा।
A. 1739
B. 1771
C. 1748
D. 1761

निम्नलिखित में से कौन मिशेल ओबामा की आत्मकथा है?
A. मी
B. बिकमिंग
C. अवर हाउस इज ऑन फायर
D. माई लाइफ

निम्नलिखित में से कौन आधुनिक भारतीय भाषाओं के वर्गीकरण में एक परिवार नहीं है?
A. भारत-यूरोपियन
B. चीनी-तिब्बती
C. भारत-अफ्रीकी
D. द्रविड़

तंजावुर में बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण ________ द्वारा किया गया था।
A. राजराजा प्रथम
B. राजेंद्र प्रथम
C. विजयालय
D. आदित्य प्रथम

भारत के राष्ट्रपति द्वारा “राज्य परिषद” में कितने सदस्यों को नामांकित किया जा सकता है?
A. 9
B. 15
C. 12
D. 6

एशियाई खेल 2022 किस देश में आयोजित हुए?
A. भारत
B. चीन
C. जापान
D. सिंगापुर

सहायक गठबंधन 1798 में _______ द्वारा तैयार की गई एक प्रणाली थी। 
A. लार्ड वेलेजली
B. लॉर्ड बेंटिक
C. लॉर्ड डलहौजी
D. लॉर्ड हेस्टिंग्स

पीने, कपड़े धोने, खाना पकाने और उचित स्वच्छता बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुशंसित पानी की मात्रा न्यूनतम ________ लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन है।
A. 50
B. 60
C. 40
D. 70

वे सामग्रियां जो विद्युत धारा को अपने से गुजरने देती हैं, ________ कहलाती हैं।
A. रोधक
B. प्रत्यावर्तक
C. चालक
D. संधारित्र

अक्टूबर 2022 तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
A. 62 वर्ष
B. 57 वर्ष
C. 55 वर्ष
D. 60 वर्ष

निम्नलिखित में से कौन ‘पंडित बिरजू महाराज’ के छात्र थे और उन्हें वर्ष 1992 में ‘पद्म श्री’ और वर्ष 1999-2000 में ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ प्राप्त हुआ था?
A. कलामंडलम कल्याणिकुट्टी अम्मा
B. मृणालिनी साराभाई
C. यामिनी कृष्णमूर्ति
D. शोवना नारायण

2022 तक कौन सा भारतीय राज्य बांग्लादेश के साथ सीमा साझा नहीं करता है?
A. मेघालय
B. बिहार
C. पश्चिम बंगाल
D. मिजोरम

निम्नलिखित में से कौन सा त्यौहार केरल में मनाया जाता है?
A. बोनालू
B. बैसाखी
C. विशु
D. अंबुबाची

________ अलकनंदा और धौलीगंगा नदी का संगम स्थल है।
A. नंदप्रयाग
B. कर्णप्रयाग
C. विष्णुप्रयाग
D. रुद्रप्रयाग

________ मध्यम अवधि में अर्थव्यवस्था में तरलता को प्रभावित करने के उद्देश्य से RBI द्वारा खुले बाजार में सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री और खरीद को संदर्भित करता है।
A. सीमांत स्थायी सुविधा
B. क्रेडिट सीमा
C. खुला बाजार परिचालन
D. चलनिधि समायोजन सुविधा

Leave a Comment

error: