कथन (A): सभी बच्चों को बचपन में खेलने के अवसर और समय नहीं मिलता है।
तर्क (R) : सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों के आधार पर बच्चे बचपन को अलग-अलग तरह से अनुभव करते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चों के विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(i) बच्चों का संज्ञानात्मक व सामाजिक विकास केवल उसके वातावरण पर निर्भर करता है।
(ii) केवल अनुवांशिक कारक ही बच्चे के विकास को निर्धारित करते हैं।
(iii) बच्चे के विकास में अनुवांशिकता व वातावरण एक दूसरे से परस्पर अंतः क्रिया करते हैं।
(iv) बच्चे के विकास के विभिन्न आयामों में अनुवांशिकता व वातावरण का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।
A. (ii), (iv)
B. (ii)
C. (iii), (iv)
D. (i), (iv)
विकास की प्रक्रिया :
A. बहुआयामी है।
B. एकरुपी है।
C. रैखिक है।
D. स्थिर है।
बच्चों के विकास की दिशा ______ होती है और प्रत्येक बच्चा ______
A. एक जैसी; अपनी गति से विकसित होता है।
B. अलग-अलग; अपनी गति से विकसित होता है।
C. एक जैसी; समान रूप से विकसित होता है।
D. अलग-अलग; समान रूप से विकसित होता है।
विकास का समीपदूराभिमुखी सिद्धांत किससे संबंधित है?
A. शारीरिक विकास
B. संज्ञानात्मक विकास
C. भावनात्मक विकास
D. व्यक्तित्व विकास
किशोरों के समाजीकरण के लिए निम्नलिखित में से कौन सी संस्थाएँ महत्वपूर्ण द्वितीयक संस्थाएँ हैं?
A. मीडिया, किताबें, धर्म
B. परिवार, किताबें, कानून
C. कानून, किताबें, परिवार
D. कानून, धर्म, परिवार
पियाजे मानसिक संरचाएँ जो सोच का आधार है, के लिए किस शब्द का इस्तेमाल करते हैं?
A. संतुलीकरण
B. परिपक्वता
C. स्कीमा
D. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
निम्न में से कौन सा युग्म सही मिलान है?
A. संवेदी गामक अवस्था – संरक्षण व क्रमबद्धता के कौशल
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – परिकल्पित निगमनात्मक तर्क
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – तर्क का मूर्त समस्याओं पर प्रयोग
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था – प्रतीकात्मक कार्यों की शुरुआत जीववादी सोच
पियाजे के सिद्धान्तों के अनुसार, स्थगित अनुकरण व नाटकीय खेल करने की क्षमता, बालक द्वारा संसार को संवेदी चालक परिप्रेक्ष्य में देखने के चरण से आगे बढ़कर संसार को ______ की ओर ले जाती है।
A. मानसिक प्रतिनिधित्वता
B. अनैच्छिक क्रिया के स्कीमा
C. अनुबंधन के आधार पर सज्ञांन
D. वस्तु स्थायित्व
माहिरा का मानना है कि ‘सही’ व ‘गलत’ का नियंत्रण बाहरी कारकों से होता है और वह प्राधिकारकों के द्वारा लागू किए गए नियमों को स्वीकारती है। वह कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धान्त के किस स्तर पर है?
A. उत्तर संक्रियात्मक
B. उत्तर पारंपरिक
C. पूर्व संक्रियात्मक
D. पूर्व पारंपारिक
लेव वायगोत्स्की के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का प्रमुख कारण क्या है?
A. अनुकरण
B. संगठन
C. सामाजिक अंतः क्रिया
D. अनुकूलन
यह विचार कि भाषा संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाती है, किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया है?
A. लेव वायगोत्स्की
B. जीन पियाजे
C. हावर्ड गार्डनर
D. लॉरेंस कोहलबर्ग
लेव वायगोत्स्की के अनुसार _______ बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
A. अनुकूलन
B. सज़ा
C. रटकर स्मरण
D. सांस्कृतिक उपकरण
राम में जगहों को पहचानने व उसके अनुरूप संचालन करने जैसे कि नौचालन के कौशल हैं। हावर्ड गार्डनर के सिद्धान्त के अनुसार राम में किस बुद्धि की मात्रा अधिक है?
A. प्रकृतिवादी
B. अंतवैयक्तिक
C. स्थानिक
D. संगीतमय
मूल्यांकन की योजना बनाते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किन बातों को ध्यान में नही रखना चाहिए?
A. छात्रों की तैयारी का स्तर क्या है?
B. मूल्यांकन की कौन सी विधि मुझे शिक्षाशास्त्र में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी?
C. मैं छात्रों का नामीकरण व पृथककीकरण कैसे कर सकता हूँ?
D. अलग-अलग छात्रों के सीखने की अवस्था के बारे में पता लगाने के विभिन्न तरीके क्या हैं?
कथन (A) : एक समावेशी कक्षा में किसी भी बच्चे के लिए पाठ्यचर्या में समावेशन नहीं किया जाना चाहिए।
तर्क (R) : यदि पाठ्यचर्या में उन्हें लचीलापन प्रदान किया जाता है तो बच्चे प्रभावी ढंग से नहीं सीखते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
समावेशी शिक्षा किस प्रकार की स्कूली तंत्र व्यवस्था को प्रस्तावित करती है?
A. विशिष्ट आवश्यकताओं वाले बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनन्य स्कूलों का प्रावधान।
B. केवल लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की ज़रूरत।
C. जिसमें केवल दिव्यांग बच्चे शामिल हों।
D. बच्चों की शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक, भाषिक या किसी प्रकार की अलग स्थिति के बावजूद सभी बच्चों को शामिल करना।
एक छात्र को लंबे समय तक अपना ध्यान बनाए रखने में कठिनाई होती है और वह बेचैन हो जाता है और स्थिर नहीं बैठ सकता है। ये विशेषताएँ किस प्रकार की विकलांगता की ओर संकेत करती हैं?
A. स्वलीनता
B. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
C. पठन वैकल्य
D. गतिक विकलांगता
प्रतिभाशाली बच्चों
A. को किसी भी शैक्षणिक संशोधन से लाभ नहीं मिलता है।
B. को उनकी रुचि के अनुसार जटिल कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।
C. को अपने साथियों की तुलना में हमेशा उच्च भावनात्मक परिपक्वता द्वारा पहचाना जा सकता है।
D. की सीखने की विशिष्ट जरूरतें होती हैं जिन्हें अक्सर कक्षाओं में नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।
शारीरिक गति विकलांगता से जूझते विद्यार्थियों के लिए निम्न में से कौन-सा गतिशीलता सहायक तकनीक का उदाहरण है?
A. व्हीलचेयर / पहिया कुर्सी
B. बड़ी मुद्रित किताबें
C. शब्द सुझाव सॉफ्टवेयर
D. स्पर्श सामग्री
निम्न में से कौन सा कारक सीखने की अभिप्रेरणा को बढ़ावा देता है?
A. बहुत आसान या बहुत कठिन लक्ष्य चुनने की प्रवृत्ति
B. लक्ष्यों की पूर्ती करने में खुद की संतुष्टि
C. बाहरी कारक
D. विफलता से बचने की अभिप्रेरणा
मध्य विद्यालय में बच्चे सक्रिय रूप से अर्थ का निर्माण किस प्रक्रिया द्वारा नहीं करते हैं?
A. खेल
B. सामग्री के साथ प्रयोग
C. साथियों और वयस्कों के साथ बातचीत
D. बार-बार वेधन
शिक्षा की समसामयिक नीतियाँ जैसे कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इस बात पर जोर देती है कि स्कूलों में शिक्षा _______ द्वारा होनी चाहिए।
A. अनुकूलन
B. खोज और अन्वेषण
C. प्रत्यक्ष निर्देश
D. निष्क्रिय अनुकरण
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एक सामाजिक रचनात्मक कक्षा में होने वाले आंकलन के संदर्भ में सही नहीं है?
A. आंकलन शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया का एक समग्र हिस्सा होना चाहिए।
B. आंकलन कागज़ – कलम परीक्षणों के माध्यम द्वारा केवल साल के अंत में किया जाना चाहिए।
C. आंकलन एक समय – अवधि के दौरान होने वाले बच्चों के अधिगम और प्रगति के बारे में जानने के लिए किया जाना चाहिए।
D. आंकलन विभिन्न प्रकार की युक्तियों का उपयोग करते हुए विविध रूप से होना चाहिए।
कथन (A) : शिक्षिकाओं को बच्चों को कक्षा में अपने अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
तर्क (R) : बच्चे स्कूल में अपने साथ सीखने के महत्वपूर्ण अनुभव लेकर आते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जब विद्यार्थी किसी कार्य में अपनी असफलता का कारण ______ और ________ कारकों को मानते हैं तब वे कड़ी मेहनत में लगने की संभावना रखते हैं।
A. आंतरिक; नियंत्रण योग्य
B. आंतरिक; अनियंत्रित
C. बाहरी; नियंत्रण योग्य
D. बाहरी; अनियंत्रित
प्रभावी समस्या समाधान को किसके द्वारा बढ़ावा नहीं किया जाता है?
A. बच्चों को विचार-मंथन करने और चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करना
B. बच्चों को सहज अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना
C. ज्ञान के पुनरुत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना
D. कई दृष्टिकोण लाने पर ध्यान केंद्रित करना
बच्चों में वैकल्पिक संकल्पनाओं का
A. शिक्षकों द्वारा दृढ़ता से हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. शिक्षकों द्वारा अनदेखा किया जाना चाहिए।
C. होना न केवल बच्चों में बल्कि वयस्कों में भी एक प्राकृतिक घटना है।
D. होना बच्चों की कम मानसिक समझ का एक निश्चित संकेत है।
निम्न में से किस विश्वास का सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा?
A. मैं लड़की हूँ इसलिए मैं गणित में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती और न ही कभी कर पाऊँगी।
B. हमारे प्रयास का नम्बर लाने में महत्वपूर्ण योगदान है।
C. अगर मैं ज्यादा पढ़ती तो मैं परीक्षा में बेहतर कर सकती थी।
D. अपने सीखने को सुसाधित करने के लिए, “मैं कैसे सीखती हूँ” मुझे इस पर मनन करने की आवश्यकता है।
एक सामाजिक रचनावादी कक्षा में बच्चों में समीपस्थ विकास का क्षेत्र किस प्रक्रिया द्वारा निर्मित होता है?
A. संवाद
B. अरूचि
C. नकारात्मक पुनर्बलन
D. अनुकुलन
‘ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया’ का लेखन कार्य किसने किया?
A. डेविड ह्यूम
B. जेम्स मिल
C. मैक्स मुलर
D. विलियम हाज़लिट
अतीत को समझने हेतु प्राथमिक स्रोतों के स्थानों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
|
A |
B |
||
|
(A) |
पैय्यमप्ल्ली |
(I) |
चावल और मवेशी |
|
(B) |
कोल्डिहवा |
(II) |
खरल और मूसल, जेडाइट |
|
(C) |
दाओजली हेडिंग |
(III) |
काला चना, ज्वार, बाजरा, मवेशी, भेड़, सूअर |
|
(D) |
महागढ़ा |
(IV) |
चावल, जानवरों की हड्डियों के टुकड़े |
A. (A) – (III), (B) – (IV), (C) – (II), (D) – (I)
B. (A) – (IV), (B) – (III), (C) – (II), (D) – (I)
C. (A) – (III), (B) – (I), (C) – (IV), (D) – (II)
D. (A) – (II), (B) – (IV), (C) – (III), (D) – (I)
“राजा का काम सैनिकों के बिना नहीं चल सकता। सैनिक वेतन के बिना नहीं जी सकते। वेतन आता है किसानों से एकत्रित किए गए राजस्व से। मगर किसान भी राजस्व तभी चुका सकेंगे, जब वे खुशहाल और प्रसन्न हों। ऐसा तभी हो सकता है, जब राजा न्याय और ईमानदार प्रशासन को बढ़ावा दे”, यह वाक्य निम्नलिखित में से किस मध्यकालीन इतिहासकार ने लिखा है?
A. अमीर खुसरो
B. मिन्हाज-ए-सिराज
C. फख्र-ए-मुदब्बिर
D. जियाउद्दीन बरनी
मुगल वास्तुकला के संदर्भ में ‘बांग्ला गुंबद’ का उपयोग दर्शाता है:
A. मुगल वास्तुकला पर क्षेत्रीय शैली का प्रभाव
B. बंगाल क्षेत्र पर मुगल आधिपत्य का प्रभाव
C. बंगाल की वास्तुकला की श्रेष्ठता
D. बंगाल क्षेत्र के मुगल अधिकारियों का प्रभाव
1651 में पहला अंग्रेजी कारखाना खोला गया था _____।
A. कोलकत्ता में
B. गोवा में
C. हुगली नदी के तट पर
D. साबरमती नदी के किनारे पर
स्थानीय विद्यालयों में शिक्षा की प्रगति पर विलियम एडम् की रिपोर्ट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।
(A) बंगाल और बिहार में 1 लाख से अधिक पाठशालाएँ थीं।
(B) ये पाठशालाएँ धनी लोगों या स्थानीय समुदाय द्वारा स्थापित की गई थीं।
(C) यहाँ छात्रों को अपनी शिक्षा के लिए केवल मामूली शुल्क देना पड़ता था।
(D) यह लचीली शिक्षा प्रणाली स्थानीय आवश्यकताओं के अनुकूल थी। विकल्प:
A. (A) और (B)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)
औपनिवेशिक अधिकारियों द्वारा बाद के समय में कुछ झूम किसानों को आरक्षित वनों में भूमि के छोटे-छोटे टुकड़ों पर खेती करने की अनुमति क्यों दी गई ?
(A) कुछ दुखी आदिवासियों की मदद करने के लिए, जो उनके प्रति वफादार थे।
(B) वन विभाग को सस्ते श्रम की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए।
(C) भारतीय वनों का कुशल प्रबंधन और आग से उनका बचाव करने के लिए।
(D) असंतुष्ट आदिवासी समूहों के विद्रोह को दबाने और उन्हें शांत करने के लिए।
विकल्प :
A. (A) और (D)
B. (B) और (C)
C. (B)
D. (D)
निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : झूम खेती घुमंतु खेती है।
कारण (R) : इस तरह की खेती अधिकांशतः जंगलों के बड़े-बड़े भूखण्डों पर की जाती थी।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. दोनों (A) तथा (R) गलत है।
भारत में ‘सती प्रथा’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? सही विकल्प का चुनाव करें :
(A) राजा राममोहन रॉय ने अपने लेखन के द्वारा यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि प्राचीन ग्रंथों में विधवाओं को जलाने की अनुमति कहीं नहीं दी गई है।
(B) 19वीं सदी के प्रारंभ तक बहुत सारे अंग्रेज अफसर भी सती प्रथा की आलोचना करने लगे थे।
(C) 1829 में सती प्रथा पर पाबंदी लगा दी गई।
(D) 1835 में सती प्रथा पर पाबंदी लगा दी गई।
A. केवल (A) और (B) सही हैं।
B. केवल (A), (B) और (D) सही हैं।
C. केवल (A), (B) और (C) सही हैं।
D. केवल (B), (C) और (D) सही हैं।
किसने तर्क प्रस्तुत किया कि सभी धार्मिक अधिकारी सामाजिक विभाजनों और असमानता को ईश्वर प्रदत्त मानते हैं। और यह कि सामाजिक समानता पाने के लिए अछूतों को स्वयं को सभी धर्मों से मुक्त करना होगा ?
A. नारायण गुरू
B. ज्योतिराव फुले
C. ई.वी. रामास्वामी नायकर
D. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
रॉलट एक्ट के संदर्भ में कथन (A), (B) और (C) पर विचार कीजिए और उपयुक्त विकल्प चुनिए :
(A) रॉलट एक्ट ने मूल अधिकारों पर प्रतिबंध लगाया और पुलिस के अधिकारों को मजबूत किया ।
(B) मोहम्मद अली जिन्ना इस एक्ट का समर्थन किया, जबकि महात्मा गाँधी और अन्य इस एक्ट में संशोधन चाहते थे।
(C) जबकि हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही रॉलट एक्ट के विरुद्ध थे, तब भी रॉलट सत्याग्रह अंग्रेजों के विरुद्ध एक सम्पूर्ण भारतीय संघर्ष नहीं बन सका ।
A. केवल (A) और (B) सही है।
B. केवल (B) और (C) सही है।
C. केवल (A) सही है।
D. केवल (C) सही है।
निम्नलिखित में से कौन सा बदलाव अंग्रेज़ों ने 1859 के आखिर तक देश पर दोबारा नियंत्रण पा लेने के बाद किया ?
A. देश के सभी शासकों को भरोसा दिया गया कि भविष्य में कभी भी उनके भूक्षेत्र पर कब्जा नहीं किया जाएगा।
B. हिन्दुओं की ज़मीन और संपत्ति बड़े पैमाने पर ज़ब्त की गई।
C. भूस्वामियों और ज़मींदारों की रक्षा नहीं करने के लिए नीतियाँ बनाई गई।
D. अंग्रेजों ने फैसला किया कि वे भारत के लोगों के धर्म और सामाजिक रीति-रिवाजों की अनदेखी करेंगे।
निम्नलिखित स्थानों में से किस स्थान से महात्मा गाँधी ने स्थानीय आंदोलनों में हस्तक्षेप करने की शुरुआत की ?
A. अमृतसर
B. मुम्बई
C. खेड़ा
D. दिल्ली
भारतीय संविधान में वर्तमान विषयों की सूची के संदर्भ में निम्नलिखित का सुमेल कीजिए तंथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
|
(A) |
राज्य सूची |
(I) |
शिक्षा |
|
(B) |
संघ सूची |
(II) |
रक्षा |
|
(C) |
समवर्ती सूची |
(III) |
पुलिस |
A. (A) – (II), (B) – (III), (C) – (I)
B. (A) – (I), (B) – (II), (C) – (III)
C. (A) – (II), (B) – (I), (C) – (III)
D. (A) – (III), (B) – (II), (C) – (I)
कर्क रेखा और उत्तरी ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र को निम्न में किस नाम से जाना जाता है?
A. उष्ण कटिबन्ध
B. उत्तरी शीत कटिबन्ध
C. उत्तरी शीतोष्ण कटिबन्ध
D. दक्षिण शीतोष्ण कटिबन्ध
माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को ग्लोब पर किसी स्थान की अवस्थिति को पहचानने की प्रक्रिया में संलग्न करवाना चाहती है। निम्न में से किस जानकारी की उसे आवश्यकता होगी ?
(A) अक्षांश जिस पर उत्तर या दक्षिण लिखा हो।
(B) देशांतर जिस पर पूर्व या पश्चिम लिखा हो।
(C) विषुवत वृत्त से दूरी।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (A)
B. केवल (A) तथा (B)
C. केवल (B) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C)
भारत में केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के खुलने का समय 9:00 पूर्वाह्न (भारतीय मानक समय) है। लखनऊ के समीप 81° पूर्व देशांतर पर और कोहिमा के समीप 94° पूर्व देशांतर पर स्थित केन्द्र सरकार के कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्या होगा ?
A. 08:54 पूर्वाह्न और 09:46 पूर्वाह्न क्रमशः
B. 09:46 पूर्वाह्न और 08:54 पूर्वाह्न क्रमशः
C. 08:14 पूर्वाह्न और 09:06 पूर्वाह्न क्रमशः
D. 09:06 पूर्वाह्न और 08:14 पूर्वाह्न क्रमशः
निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) दक्षिण ध्रुव वृत्त और दक्षिणी ध्रुव के बीच के क्षेत्र में बहुत ठंड होती है।
(R) : सूर्य की किरणें हमेशा तिरछी होती हैं और कम ऊष्मा देती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
निम्नलिखित कारणों में से किस कारण चापझील बनती है?
(A) अपरदन
(B) निक्षेपण
(C) विसर्पण
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)
निम्न में से कौन सा पर्पटी से क्रोड तक मुख्य खनिजों की उपलब्धता का सही क्रम है ?
A. सिमै, सिएल, निफे
B. सिएल, सिमै, निफे
C. सिमै, निफे, सिएल
D. सिएल, निफे, सिमै
निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : आग्नेय और अवसादी शैल, कायांतरित शैलों में परिवर्तित हो सकते हैं।
कारण (R) : कायांतरित शैल उच्च ताप और दाब के कारण बनते हैं ।
A. दोनों कथन (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. दोनों कथन (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. दोनों (A) और (R) गलत हैं।
तैराक मृत सागर में प्लव सकते हैं इस कारण से :
A. नमक की अधिकता
B. नमक की अधिकता के कारण जल की सघनता उच्च होती है।
C. जल की सघनता कम होती है
D. मानव शरीर की सघनता जल की सघनता के बराबर होती है।
महासागरीय जल के लगातार उठने और गिरने की घटना को हम लोग क्या कहते हैं ?
A. महासागरीय तरंगें
B. ज्वार-भाटा
C. तरंगें
D. धाराएँ
निम्नलिखित में से कौन से कथन अमेज़न बेसिन के बारे में सही है ?
(A) यहाँ गर्म और नम जलवायु रहती है।
(B) यहाँ का मौसम दिन एवं रात दोनों ही समय लगभग समान रूप से गर्म एवं आर्द्र होता है।
(C) अमेज़न बेसिन में प्रतिदिन वर्षा होती है।
(D) दिन का तापमान उच्च एवं रात के समय तापमान कम हो जाता है।
A. केवल (A) और (B) सही है।
B. केवल (C) और (D) सही है।
C. केवल (B) और (D) सही है।
D. (A), (B), (C) और (D) सही है।
निम्नलिखित में से कौन सा कारक प्राकृतिक संसाधनों के वितरण को प्रभावित नहीं करता है?
A. वनस्पति
B. भू-भाग
C. जलवायु
D. ऊँचाई
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए ।
|
संसाधन |
संसाधनों के प्रकार |
||
|
(A) |
खनिज |
(I) |
प्राकृतिक संसाधन |
|
(B) |
सड़क |
(II) |
मानव निर्मित संसाधन |
|
(C) |
कोयला |
(III) |
नवीकरणीय संसाधन |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा/से युग्म सही सुमेलित हैं ?
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)
नीचे दिए गए कथनों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) कृषि एक मूलभूत क्रिया है।
(B) मृदा की अनुकूल स्थालाकृति कृषि के लिए आवश्यक है।
(C) उचित जलवायु कृषि के लिए अत्यावश्यक है।
(D) जिस भूमि पर फसलें उगाई जाती हैं उसे कृषिगत भूमि कहा जाता है।
A. (A), (B), (C) तथा D सही हैं।
B. केवल (A), (B) तथा (C) सही हैं।
C. केवल (B), (C) तथा (D) सही हैं।
D. केवल (A), (C) तथा (D) सही हैं।
निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): विविधता का सम्मान करना समानता सुनिश्चित करने के महत्त्वपूर्ण कारकों में से एक है। :
कारण (R) : एक भाषा को बढ़ावा देने से देश में एकता आएगी और समानता सुनिश्चित होगी।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. दोनों (A) तथा (R) गलत हैं।
निम्नलिखित में से क्या पूर्वाग्रह से ग्रसित कथन का एक उदाहरण है ?
A. भारत की ग्रामीण जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा खेती से जुड़ा है
B. कटाई का मौसम भारत के ग्रामीण इलाकों में रोज़गार पैदा करता है
C. ग्रामीण लोग आधुनिक प्रौद्योगिकी से अज्ञात होते हैं
D. गांव से शहरों की तरफ पलायन एक वास्तविकता है
‘भारत के संविधान को एक जीवन्त प्रपत्र के रूप में माना गया है।’
निम्नलिखित में से कौन सा उपरोक्त कथन को प्रमाणित नहीं करता है ?
A. भारत का संविधान आंशिक या काफी लचीला है और इसे संशोधित किया जा सकता है
B. संविधान नागरिकों को मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में न्यायालय जाने की अनुमति देता है
C. संविधान द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक आदर्श इसकी पुर्नव्याख्या में सहायता करते है
D. भारत का संविधान, कई अन्य देशों के संविधानों से प्रेरित था
एक धर्मनिरपेक्ष राज्य _____ (सही विकल्प का चयन कीजिए)
A. का एक राजकीय धर्म होता है
B. गणराज्य होना चाहिए
C. सभी धर्मों के विरुद्ध है
D. का कोई भी राजकीय धर्म नहीं होता है
नियमित तथा अनियमित कर्मचारियों के संबंध में निम्नलिखित से कौन सा/से कथन सत्य हैं ?
(A) नियमित कर्मचारियों को वार्षिक छुट्टी के रूप में भी कुछ दिन मिलते हैं।
(B) अनियमित मजदूरों द्वारा छुट्टी लेने की स्थिति में वेतन कटौती नहीं होती है।
(C) फैक्ट्री मालिक द्वारा फैक्ट्री बंद किए जाने के बावजूद भी अनियमित मजदूरों को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता है।
उपयुक्त विकल्प चुनिए :
A. (A) और (B)
B. केवल (A)
C. (B) और (C)
D. केवल (C)
निम्न कथनों (A) और (R) पर विचार करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनिए।
अभिकथन (A) : सहकारी संस्थाओं का निर्माण कर स्वरोजगार में लगे लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। :
कारण (R) : स्वरोजगार में लगे लोग अपने उत्पाद का उचित मूल्य बाजार से नहीं पा सकते हैं।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
अगर जनता किसी विशेष सरकारी कानून से असंतुष्ट है, तो वह अपना असंतोष धरनों और रैलियों के आयोजन द्वारा व्यक्त कर सकती हैं। इन शांतिपूर्ण विरोधों के उद्देश्य हैं :
(A) विधि-निर्माण के विरुद्ध जनमत की लामबंदी।
(B) इसको वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाना ।
(C) अपने असंतोष को सरकार से व्यक्त करना ।
(D) सरकार को अस्थिर करने की योजना बनाना ।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D)
सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रावधान कौन से हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएँ घर के बाहर काम कर सकें?
(A) सरकार ने यह अनिवार्य किया कि जिस संस्था में महिला कर्मचारियों की संख्या 30 से अधिक है, तो उसे वैधानिक रूप से बालवाडी (क्रेश) की सुविधा देनी होगी।
(B) महिलाओं के लिए अधिक रोज़गार के अवसर उत्पन्न करने के द्वारा ।
(C) कई गांवों में सरकार द्वारा विभिन्न आँगनवाड़ियाँ और बालवाड़ियाँ खोलने के द्वारा ।
(D) यह मानने के द्वारा कि उनके घरेलू काम को महत्त्व दिया जा रहा है तथा सरकारी आँकड़ों में गणना की जा रही है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (C) और (D)
घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 निम्न में से किन्हें शामिल करने के लिए घरेलू शब्द का विस्तार करता है?
A. साझा घर में रहने वाली या साथ रहने वाली महिलाओं को ।
B. पत्नी जो साझी गृहस्थी में साथ रहती हो ।
C. महिलाएं जो पुरुष सदस्यों की हिंसा का शिकार हुई और उत्तरजीवित हैं।
D. जिन महिलाओं को अपने जीवन के लिए खतरा है।
निम्नलिखित में से कौन से प्रावधान हैं जो भारत के संविधान द्वारा ‘समानता’ को स्थापित करते हैं?
सही विकल्प चुनिए-
(A) जिन्होंने कोई भी अपराध किए है वे कानून की दृष्टि में समान हैं।
(B) अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है।
(C) किसी भी व्यक्ति के साथ उसके धर्म, नस्ल, जाति आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता।
(D) ग्राम पंचायत बनाने के लिए राज्य को कदम उठाने होंगें।
A. (A) और (B) सही हैं।
B. (B) और (C) सही हैं।
C. (A), (C) और (D) सही हैं।
D. (B), (C) और (D) सही हैं।
स्लम में रहने वाले लोगों को वहाँ से हटाए जाने के केस के संदर्भ में भारत के उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि “कोई भी व्यक्ति जीने के साधनों के बिना जीवित नहीं रह सकता”। इस कथन के द्वारा न्यायालय किन दो अधिकारों को जोड़ रही है ?
A. जीवन का अधिकार और भोजन का अधिकार
B. जीवन का अधिकार और जीविकोपार्जन का अधिकार
C. जीविकोपार्जन का अधिकार और भोजन का अधिकार
D. जीवन का अधिकार और स्वतंत्रता का अधिकार
निम्नलिखित जोड़ियों का सही मिलान करें और उचित विकल्प चुनें।
| श्रेणियाँ | संबंधित अधिनियम | ||
|
(A) |
सफ़ाई कर्मचारी |
(I) |
अत्याचार निवारण अधिनियम |
|
(B) |
अनुसूचित जनजाति |
(II) |
वन अधिकार अधिनियम |
|
(C) |
मुस्लिम अल्पसंख्यक |
(III) |
सच्चर समिति की रिपोर्ट |
|
(D) |
अनुसूचित जाति |
(IV) |
मैनुअल स्केवेंजर्स (निषेध) अधिनियम |
A. (A) – (III), (B) – (I), (C) – (II), (D) – (IV)
B. (A) – (III), (B) – (IV), (C) – (I), (D) – (II)
C. (A) – (IV), (B) – (III), (C) – (I), (D) – (II)
D. (A) – (IV), (B) – (II), (C) – (III), (D) – (I)
निम्नलिखित में से क्या सामाजिक विज्ञान की संकल्पना ‘हाशिये पर होना’ का विपरीत होगा ?
A. घेटोआइज़ होना
B. विस्थापित होना
C. मुख्यधारा होना
D. कलंकित
इतिहास में प्रयोग होने वाले लैटिन शब्द ‘एनोडॉमिनी’ का अर्थ है :
A. ईश्वर के जन्म का वर्ष
B. आपदा का वर्ष
C. परिवर्तन का वर्ष
D. जन्म का वर्ष
इतिहास पाठ्यचर्या से अपेक्षित है कि यह मुख्यतः ______ चर्चा करे।
(A) विवादों की
(B) लोगों के शांतिपूर्ण जीवन की
(C) सत्ता एवं प्रभुत्व की
(D) खोजों की
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (B)
B. केवल (A) तथा (B)
C. (A), (C) तथा (D)
D. (A), (B), (C) तथा (D)
निम्नलिखित विषयों / कौशलों को उस क्रम में, जिसमें उन्हें सामाजिक विज्ञान में शिक्षक द्वारा मानचित्र कौशलों को पढ़ाते हुए जोर देने की आवश्यकता है, व्यवस्थित कीजिए –
(A) संकेतक
(B) दिशाओं का ज्ञान
(C) मानचित्र का पैमाना
(D) अवस्थिति
A. (D), (C), (B), (A)
B. (B), (C), (A), (D)
C. (D), (A), (B), (C)
D. (B), (A), (D), (C)
माध्यमिक स्तर की सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की भूमिका में निम्न सम्मिलित है:
(A) विविध प्रकार की निर्देशात्मक योजनाओं का उपयोग करना
(B) अन्य विषयों के साथ संपर्क बनाना
(C) विद्यार्थियों को यह पढ़ाना कि क्या सही है और क्या गलत
(D) समझदार तरीके से स्वतंत्रता का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना
A. केवल (A), (B), (D)
B. केवल (A), (C), (D)
C. केवल (A), (B), (C)
D. केवल (A) और (C)
निम्नलिखित में से किन सामग्रियों का उपयोग मुख्य लौह एवं इस्पात उद्योगों के वितरण का पता लगाने में किया जा सकता है?
(A) एट्लस
(B) कथ्यपरक मानचित्र
(C) रेखाचित्र मानचित्र
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)
सामाजिक विज्ञान की एक कक्षा में, एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के वैकल्पिक रास्तों के बीच चुनाव करते हुए विद्यार्थियों को निम्नलिखित चरणों हेतु मार्गदर्शन देना है। चरणों को चरण (A) से चरण (D) में क्रमित कीजिए।
(A) प्रत्येक रास्ते के परिणामों का अध्ययन करना
(B) विभिन्न वैकल्पिक रास्तों की पहचान करना
(C) चुनावों की सूची बनाना जिसमें चयन के कारणों की सूची भी हो
(D) एक जैसी विशेषताओं वाले सेट के आधार पर संभावित रास्तों की तुलना करना
A. (B), (D), (A), (C)
B. (D), (A), (B), (C)
C. (B), (A), (D), (C)
D. (D), (A), (C), (B)
‘सरकार की अपने नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व / जिम्मेदारी’ विषय पढ़ाते हुए एक सामाजिक विज्ञान की कक्षा में निम्न से कौन गतिविधि / गतिविधियाँ स्थान पाएंगी?
(A) ‘भारत में सरकारी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दशा’ विषय पर कक्षा में एक मॉक संसदीय सत्र का आयोजन करना।
(B) ‘सरकार को अपने नागरिकों के प्रति उत्तरदायी क्यों होना चाहिए’ पर एक वाद-विवाद का आयोजन करना।
(C) विभिन्न मुद्दों, जहाँ सरकार को मीडिया व लोगों को प्रेस वार्ता करके उत्तर देना पड़ा, पर आधारित खबरों को इकट्ठा करना।
A. केवल (B)
B. (A) तथा (B) दोनों
C. (B) तथा (C) दोनों
D. (A), (B) तथा (C) सभी
आप ‘स्थानांतरी कृषि’ के बारे में चर्चा कर रहे हैं और आपको यह पता लगाना है कि रोका एवं लदांग कहाँ अपनाई जाती है। आप विद्यार्थियों से विश्व मानचित्र पर किन देशों को अंकित करने के लिए कहेंगे ?
A. मैक्सिको और मलेशिया
B. ब्राज़ील और मलेशिया
C. मैक्सिको और चिली
D. ब्राजील और चिली
निम्नलिखित में से कौन से सामाजिक विज्ञान के छात्रों में आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है? उपयुक्त विकल्प चुनिए।
(A) छात्रों को व्यक्तिगत रूप से काम करने के लिए प्रोत्साहित करना
(B) विचारोत्तेजक सवाल पूछना
(C) शिक्षण के दौरान चुप रहने का प्रशिक्षण देना
(D) छात्रों के अलग-अलग विचारों को महत्व देना
A. (A), (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (B) तथा (C)
D. (B) तथा (D)
“_____ लेकिन मैंने स्टेशन मास्टर को जो जवाब दिया था कि हम महार हैं, उसका पता सबको चल गया था। कोई भी गाड़ीवान अछूत वर्ग की सवारी को ले जाकर अपने आप को गंदा और नीचा नहीं बनाना चाहता था।”
एक शिक्षक के रूप में, इस वृत्तांत को आप निम्न में से किन संकल्पनाओं के साथ जोड़कर देखेंगे?
(A) रूढ़िबद्ध धारणा
(B) पूर्वाग्रह
(C) नस्लभेद
(D) भेदभाव
A. (A) और (B)
B. (B) और (D)
C. (A) और (C)
D. (C) और (D)
अगर आपको स्रोतों पर आधारित मध्य युगीन भारत के समय के ‘धुमंतुओं/ बंजारों’ को प्रस्तुत करना है तब आप उन्हें कैसे चित्रित करेंगे?
A. एक रंग-बिरंगे एवं आनंदप्रिय समुदाय की तरह
B. एक उग्र एवं हिंसक समुदाय की तरह
C. एक महत्त्वपूर्ण व्यापार करने वाले समुदाय की तरह
D. एक अलग-थलग समुदाय की तरह जिसका कोई अतीत नहीं है।
निम्नलिखित में से किन को भारत के विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान शिक्षा के शिक्षण में सामान्यतः चुनौतियों के रूप में माना जाता है?
(A) यहाँ पर पर्याप्त भारतीय लेखक नहीं हैं जो कि गुणवत्ता वाली सामाजिक विज्ञान की विषय-वस्तुएँ लिख सकें।
(B) जितनी विषय-वस्तुओं को विद्यार्थी सम्हाल सकते हैं उससे अधिक विषय-वस्तुएँ सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या में सम्मिलित हैं।
(C) समान्य तौर पर विद्यालय की पाठ्यपुस्तकें और विशेष रूप से सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकें बोधगम्य नहीं हैं।
(D) जैसी वैज्ञानिक दृढ़ता प्राकृतिक एवं भौतिक विज्ञान में पाई जाती है वैसी सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में नहीं होती है।
A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (A), (B) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)
निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
कथन (A) : अंग्रेज़ों के प्रति निष्ठा को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेज़ भारतीय विद्यालय की सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या में नागरिक शास्त्र को लाए।
कथन (B) : इसे हाल ही के वर्षों में राजनीतिक विज्ञान से प्रतिस्थापित किया गया क्योंकि यह विषय विश्वविद्यालयों में अधिक आकर्षक एवं लोकप्रिय है।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
निम्नलिखित में से किसको सामाजिक विज्ञान के संदर्भ में प्राथमिक स्रोत के रूप में नहीं माना जाएगा?
A. मित्रों को लिखे पत्रों को
B. निजी डायरी की प्रविष्टियों को
C. जर्नल में प्रकाशित एक पुस्तक की समीक्षा
D. एक व्यक्ति की हस्तलिखित अर्थप्रबंधों के विवरण
अगर एक छात्र / छात्रा सरकारी योजना समझने में शामिल है, निम्नलिखित में से कौन सा उसके आलोचनात्मक क्षमता के विकास को दर्शाता है?
A. सरकारी रिपोर्टों में उपलब्ध योजना के विवरणों को जस के तस उतार देना।
B. योजना के मुख्यतः लाभों और सकारात्मक आयामों का वर्णन करना।
C. केवल उन आयामों का वर्णन करना जो सरकार को खराब दिखाते हैं।
D. अलग-अलग साक्ष्यों का उपयोग कर योजना पर विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकालना।
निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न विद्यार्थियों को संज्ञान के अनुप्रयोग पहलू को विकसित करने के अवसर प्रदान करते हैं?
(A) मनसबदारों के कर्त्तव्य क्या थे?
(B) दक्षिणी भारत के मुख्य राजवंश कौन थे?
(C) सरकार द्वारा बफर स्टॉक क्यों बनाया जाता है?
(D) अपने क्षेत्र में उपलब्ध सर्वसाधारण वस्तुओं की सूची बनाइए।
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B)
C. केवल (C) और (D)
D. केवल (D)
निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न विद्यार्थियों की प्रक्रियागत समझ का आंकलन करते हैं?
(A) उपभोक्ता फोरम में कोई केस कैसे दाखिल करते हैं?
(B) ऐसे तीन मार्गों का उल्लेख कीजिए जिसमें कोया जनजाति अपने आसपास के वनों पर निर्भर हैं।
(C) राजस्थान के चार जिलों के नाम लिखिए जो अपनी सीमाएँ पाकिस्तान के साथ साझा कर रहे हैं।
(D) अपने क्षेत्र में भौम जल को पुनरूद्धार के संदर्भ में विचार कीजिए और उन विधियों का उल्लेख कीजिए।
A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (C) और (D)
D. (A) और (D)
“विभिन्न स्थानों पर पाए जाने वाले जीव-जंतु, वनस्पति एवं लोगों के रहन-सहन के तरीके इतने भिन्न क्यों है? ” कुछ उदाहरण से ज्ञात करें और व्याख्या करें।
यह प्रश्न छात्रों की ________ योग्यता का मूल्यांकन करता है।
A. अनुभवों की तुलना करना
B. परिस्थितियों से पता लगाना
C. विषम जवाब उपलब्ध कराना
D. विभिन्न संदर्भों में अवधारणाएँ लागू करना
मिडिल स्तर पर एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन का संरक्षण विषय को पूरा करके अपने विद्यार्थियों में सहयोग के कौशल का आकलन करना चाहती है। उसके उद्देश्य की पूर्ति निम्न में किससे सर्वाधिक होगी?
A. निबन्ध लेखन
B. वाद-विवाद
C. सहयोग पर प्रश्न
D. समूह में कोलाज बनाना
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य यह दर्शाता है कि विद्यार्थियों ने जनसंख्या पिरामिड का संप्रत्यय समझ लिया है?
जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है :-
A. एक क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व इतना ज्यादा है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
B. जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण
C. बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रारूप
D. छोटे नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रारूप