CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part108

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल गामक कौशलों का उदाहरण है? 
A. चित्र बनाना
B. सुई पकड़ना
C. तेज चलना
D. धागे में मोती पिरोना

विकास का ‘अधोगामी’ सिद्धान्त बताता है कि विकास किस ओर से किस तरफ बढ़ता है?  
A. जटिल से सरल
B. सिर से पैर
C. केंद्र से बाहर तक
D. सामान्य से विशिष्ट

निम्नलिखित में से कौन-से सामाजीकरण के द्वितीयक कारक है? 

(i) विद्यालय

(ii) पुस्तकें

(iii) मीडिया

(iv) माता-पिता

A. (i), (iv) 
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii)

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, किस अवस्था में अधिकांश बच्चे ‘सक्रियाओं पर क्रियांए’ करने लगते हैं और उनमें परिकल्पनात्मक निगमनात्मक सोच विकसित हो जाती है? 
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाजे ने अधिगम की प्रक्रिया में किसे महत्व दिया है? 
A. सीखने के लिए तत्परता 
B. नकारात्मक पुनर्बलन
C. प्रतियोगी भावना
D. कार्यात्मक स्थिरता

अमरजीत नियमों को स्थिर मानती है और इस बात की अनुशंसा करती है कि सभी को इन नियमों का अनुसरण करना चाहिए, चाहे उनके व्यक्तिगत स्थिति किसी भी प्रकार की क्यों ना हो। लारेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अनुसार, अमरजीत इस समय किस अवस्था में है?
A. आज्ञाकारिता और दण्ड उन्मुखी
B. यंत्रीय उद्देश्य उन्मुखी
C. अच्छा लड़का- अच्छी लड़की उन्मुखी
D. कानून और व्यवस्था उन्मुख

कक्षा में समूह कार्य के दौरान, रमेश ने देखा कि उसके विद्यार्थी दिए गए प्रश्न का हल ढूँढने में जूझ रहे हैं। विद्यार्थियों को सहयोग देने के लिए रमेश को क्या करना चाहिए?
A. उसे पुस्तक से उत्तर नकल करके लिखने के लिए कहना चाहिए। 
B. उस प्रदत्त कार्य को छोड़कर अगले कार्य को करने के लिए करना चाहिए।
C. प्रश्न से प्रासंगिक संकेत देने चाहिए। 
D. अस्पष्ट निर्देश द्वारा प्रश्न को जटिल बना देना चाहिए। 

विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक विकास के संवर्द्धन के लिए लेव वायगोत्स्की ने किसके कार्यान्वयन की अनुशंसा की है?
A. सामाजिक पृथक्कीकरण
B. सांस्कृतिक उपकरणों का प्रयोग
C. कंठस्थीकरण
D. निष्क्रिय अनुकरण

प्रगतिशील शिक्षा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के केन्द्र में किसे स्थान देती है?
A. छात्र
B. अध्यापक
C. अभिभावक
D. परीक्षाएँ

अहमद मनोउपचारक या परामर्शदाता (काउंसलर) बनना चाहता है। हावर्ड गार्डनर के बहुविध बुद्धि सिद्धांत के अनुसार उनकी अध्यापिका को उसकी किस बुद्धि के संवर्धन के अवसर देने चाहिए? 
A. स्थानिक
B. प्राकृतिक
C. संगीतात्मक
D. अन्तरवैयक्तिक

सहयोगात्मक अधिगम का कार्यान्वयन करते समय अध्यापक को क्या करना चाहिए?  
A. एक समान योग्यता आधारित समूहों का निर्माण
B. विद्यार्थियों को केवल निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण करने का निर्देश देना
C. चर्चाओं और वाद-विवाद के प्रयोग को प्रतिबंन्धित करना
D. विविध शिक्षार्थियों के समूह बनाना

कक्षा मे क्रिकेट पर हो रही चर्चा में एक अध्यापक लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को अधिक अवसर दे रहा है। ऐसा करके वह क्या कर रहा है?
A. रूढ़िबद्ध चुनौतियों को कम कर रहा है।
B. जैण्डर पूर्वाग्रहों का पालन कर रहा है।
C. जैण्डर समानता का अनुसरण कर रहा है।
D. जैण्डर रूढ़िबद्ध धारणाओं को तोड़ रहा है।

विविध पृष्ठभूमि से आए शिक्षार्थियों वाली कक्षा में अध्यापक को क्या करना चाहिए? 
A. परीक्षा में उनके निष्पादन के आधार पर विद्यार्थियों के समूह बनाने चाहिए। 
B. सभी से सफलता अपेक्षाएँ करनी एवं बनाए रखनी चाहिए। 
C. विद्यार्थियों के सामाजिक-आर्थिक प्रसंग के आधार पर उनका वर्गीकरण करना चाहिए।
D. मानकीकृत पाठ्यचर्या और आकलन की विधियों को अपनाना चाहिए। 

रचनात्मक आकलन कब किया जाता है? 
A. केवल सत्र के आरंभ में
B. विद्यार्थियों के लिए पूरे सत्र के दौरान
C. केवल सत्र के अंत में
D. केवल उन विद्यार्थियों के लिए जो अधिगम चुनौतियों से जूझ रहे हैं

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को ‘समुन्नत’ करेगा?
A. श्रीलंका की राजधानी कौन-सी है?
B. भारत मे अध्यापक दिवस कब मनाया जाता है?
C. एशिया में सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?
D. आप अपने शहर में पानी की कमी की समस्या किस प्रकार सुलझाएगें?

समावेशन की अवधारणा हेतु किसकी आवश्यकता है?  
A. विविधता और वैयक्तिक भिन्नताओं के लिए सम्मान
B. आाकलन के लिए मानकीकृत परीक्षण 
C. अध्यापक-केन्द्रित शिक्षणशस्त्रीय प्रवर्धियाँ
D. विद्यार्थियों का नामीकरण (लेबलिंग) और पृथक्कीकरण

पठनवैकल्य किस क्षेत्र में प्रत्यक्ष रूप में चुनौती प्रस्तुत करता है? 
A. भावात्मक वियमन में 
B. शारिरिक समान्वयन में
C. सामाजिक अंतक्रियाओं में
D. लिखित विषयवस्तु

स्वलीनता (आटिज्म) से ग्रस्त विद्यार्थी हालाँकि कुछ क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन उनके पास ________ का मजबूत पक्ष भी है, अध्यापक जिसका इस्तेमाल शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में कर सकते हैं।
A. सूक्ष्म विवरणों पर ध्यान देने
B. सामाजिक सम्प्रेषण 
C. स्वयं को बड़े समूहों के सामने, बिना हिचक के व्यक्त करने
D. दैनंदिनी में जल्दी-जल्दी परिवर्तन के प्रति सरलतापूर्वक सामंज्यस

दृष्टि बाधिता से जूझते विद्यार्थियों के साथ शिक्षण करते समय किस विधि माध्यम के प्रयोग से बचना चाहिए? 
A. श्यामपट्ट पर लिखित विषयवस्तु की मौखिक रूप से व्याख्या करना  
B. स्पर्शग्राही मानचित्र देना 
C. सहायक उपकरणों के प्रयोग की अनुमति देना 
D. अधिगम के आकलन के लिए लिखित परीक्षण लेना  

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता ‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थी की नहीं है? 
A. औसत से अधिक बुद्धि स्तर
B. उच्च स्तरीय समस्या समाधान कौशल
C. कौशलों पर निपुणता प्राप्त करने के लिए उच्च स्तरीय अभिप्रेरणा
D. जानकारी को ग्रहण करने में धीमापन

एक अध्यापक को विद्यार्थियों को योग्यता के ______ परिप्रेक्ष्य और अधिगम को ______ प्रक्रिया मानने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 
A. वृद्धिबोधक, एक सक्रिय 
B. बोधक, एक निष्क्रिय
C. वृद्धिबोधक, एक निष्क्रिय
D. अस्तित्व बोधक, एक सक्रिय

यदि गतिविधि को महत्व नहीं दिया जा रहा है तो विद्यार्थी द्वारा किस का अनुभव करने की संभावना है?
A. जिज्ञासा
B. उत्साह
C. आनन्द
D. बोरियत

स्कूल अध्यापिका रिचा अपने विद्यार्थियों में समुन्नत समझ को समुन्नत करना चाहती है। इसके लिए उसे क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को प्रश्नों का समाधान निर्धारित रूप से करने के लिए कहना चाहिए। 
B. प्रक्रियात्मक ज्ञान और अधि संज्ञानात्मक कौशलों पर ध्यान देना चाहिए। 
C. विषयवस्तु के कठस्थ स्मरण पर बल देना चाहिए। 
D. विद्यार्थियों को उप-अवधारणाओं मे सम्बद्धता स्थापित करने के लिए निरूत्साहित करना चाहिए। 

निम्नलिखित में से कौन-सी सामाजिक रचनावादी कक्षा की विशेषता है?
A. अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों में प्रतियोगिता उन्मुखी दृष्टिकोण का विकास करना
B. अन्वेषण संबंधी अधिगम लिए अनुकूलित परिवेश
C. कंठस्थीकरण पर केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ
D. मानकीकृत पाठ्यचर्या जो सांस्कृतिक भिन्नताओं का ध्यान न रखती

विद्यार्थी कक्षा में अधिगम की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय और सहभागी बना महसूस करते है । यदि कक्षा परिवेश समुन्नत करता है:

(i) अवधारणाओं के बारे में जिज्ञासा

(ii) अपने विचारों पर विमर्श – चिंतन

(iii)) अध्यापक का निष्क्रिय अनुकरण

(iv) ज्ञान का मात्र पुनरउत्पादन

A. (i) (ii) 
B. (i) (iii)
C. (ii) (iii)
D. (iii) (iv)

विद्यार्थियों के अधिगम को सहज-सुगम बनाने के लिए अध्यापक को किस प्रकार की गतिविधियों का संचालन करना चाहिए?
A. जो उनके प्रतिदिन के जीवन के लिए प्रासंगिक हो। 
B. यांत्रिक हो ओर जिसमें निष्क्रिय श्रवण शामिल हो। 
C. जो संदर्भ से हटकर हो। 
D. जो जटिल से सरल की ओर आगे बढ़ते हुए क्रम में प्रस्तुत हो।

विद्यार्थियों मे समालोचनात्मक चिन्तन का विकास किस प्रकार सहज सुगम किया जा सकता है?
A. विविध संदर्भों में अधिगम के अनुप्रयोग द्वारा
B. समक्ष के स्थान पर कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के लिए प्रतियोगिता करवा कर
C. अध्यापक द्वारा दिए गए व्याख्यान का केवल सारांशीकरण करके
D. विषयवस्तु का कंठस्थीकरण और अध्यापक का निष्क्रिय अनुकरण करके

अधिगम की गति: 
A. पूरी तरह व्यक्तिगत कारकों पर निर्भर है। 
B. पूरी तरह वातावरणीय कारकों पर निर्भर है। 
C. व्यक्तिगत और वातारणीय कारकों, दोनों से स्वतंत्र है। 
D. व्यक्तिगत और वातावरणीय कारकों की पारस्परिक क्रिया पर निर्भर है। 

विद्यार्थियों की वैकल्पिक अवधारणाएँ ______।
A. अनदेखी करके निरूत्साहित की जानी चाहिए। 
B. उनके अनुभवों से संबंधित नहीं है।  
C. हमेशा अत्यंत गलत होती हैं और तर्कहीन चिंतन प्रक्रिया को दर्शाती हैं।
D. अर्थ निर्माण की प्रक्रियाओं की में गढ़ी गई सहज संरचनाओं को दर्शाती हैं।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part61

किसी भी अवधारणा का शिक्षण करते समय किस बात से बचना महत्वपूर्ण है?
A. अवधारणाओं के विभिन्न पहलुओं के मध्य सम्बद्धता स्थापित करना। 
B. कारक प्रभाव संबंधों को रेखांकित करना। 
C. अवधारणाओं को गैर उदाहरणों के साथ प्रस्तुत करना। 
D. समप्रत्ययों की विषयवस्तु को जानकारियों के असम्बन्धित खण्ड़ों के रूप मे प्रस्तुत करना। 

निम्नलिखित में कथन (A) और कारण (R) पर विचार करें: और सही विकल्प का चयन करें-

कथन (A) : आखेटक-खाद्य संग्राहक समुदाय के लोग एक जगह से दूसरी जगह पर घूमते रहते थे।

कारण (R) : किसी इलाके में पौधों और जानवरों जैसे संसाधनों का खत्म होना संभव है।

सही विकल्प का चयन करें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्यख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

“ऊन, पेड़ों की छाल, कपास, पटुआ तथा सन को तैयार करने के काम में विधवाओं, सक्षम- अक्षम महिलाओं, भिक्षुणियों, वृद्धों, वेश्याओं, राजा की अवकाश प्राप्त दासियों, सेविकाओं, और अवकाश प्राप्त देवदासियों को लगाया जा सकता है” यह कताई – बुनाई कारखानों पर दिये दिये गए निर्देश, निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में वर्णित है ?
A. मुद्राराक्षस
B. राजतरंगिणी
C. अर्थशास्त्र
D. बृहतकथामंजरी

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें।

कथन (I) : सातवीं शताब्दी से शासकों ने बड़े मंदिरों का निर्माण करवा कर भी अपनी सत्ता और संसाधनों का प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

कथन (II) : दसवीं और ग्यारहवीं शताब्दी के दौरान शासक एक-दूसरे के राज्यों पर आक्रमण करते थे तो मंदिरों को अपना निशाना बनाते थे।

A. कथन (I) गलत है परन्तु (II) सही है।
B. कथन ( I) और (II) दोनों सही हैं परन्तु (I), (II) की सही व्याख्या नहीं है।
C. कथन (I) सही है परन्तु (II) गलत है।
D. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं तथा (I), (II) की सही व्याख्या है।

ऊँची भीतरी छत में प्रतिच्छेदी मेहराबों वाली वास्तुकला की यह शैली________ के बीच समान हैं:
A. वृंदावन का गोविंददेव मंदिर और फतेहपुर सीकरी के महलों
B. बांग्ला गुंबद मंदिरों और जोधाबाई के महल
C. विजयनगर और शाहजहाँनाबाद के महलों
D. कुतुबमीनार और राजराजेश्वर मंदिर

सातवीं सदी के आते-आते, भारतीय उपमहाद्वीप में निम्नलिखित राजनीतिक बदलाव अस्तित्व में आ चुके थे। 

(A) बड़े भूस्वामी और योद्धा – सरदार राजा बन सकते थे।

(B) ब्राह्मणों ने अपने परंपरागत पेशे को छोड़कर शस्त्र उठा लिए।

सही विकल्प का चयन करें-

A. केवल (A) सही है ।
B. केवल (B) सही है ।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं
D. (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं

18वीं शताब्दी भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें।

कथन (A) : अठारहवीं शताब्दी में शिल्प और वाणिज्य में बड़े-बड़े परिवर्तन आए, जब व्यापारी और कारीगर यूरोपीय कंपनियों द्वारा स्थापित “ब्लैक टाउन्स” में स्थानांतरित हो गए।

कथन (B) : ‘ब्लैक’ देसी व्यापारियों और शिल्पकारों को कहा गया है जो फोर्ट सेंट जॉर्ज और फोर्ट सेंट विलियम जैसी जगहों पर रहते थे।

A. केवल (A) सही है
B. (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) का सही वृत्तांत है
C. (A) गलत है, (B) सही है
D. (A) और (B) दोनों सही हैं परन्तु (B), (A) का सही वृत्तांत नहीं है

औपनिवेशिक भारत के स्थायी बंदोबस्त के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) 1793 में थॉमस मुनरों ने बंगाल प्रांत में स्थायी बंदोबस्त की शुरूआत की।

(B) इसके तहत राजाओं और तालुकादारों को जमींदार के रूप में मान्यता दी गई।

(C) जमींदारों को किसानों से लगान वसूल करने का अधिकार दिया गया।

A. (A), (B) और (C)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (A) और (C)

विलियम एडम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं?

(i) विलियम एडम एक स्कॉटिश प्रचारक थे।

(ii) वह एक अंग्रेजी शासक थे।

(iii) कंपनी ने उन्हें देशी स्कूलों में शिक्षा की प्रगति पर रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा था।

(iv) उन्होंने बंगाल और बिहार के जिलों का दौरा देशी स्कूलों पर रिपोर्ट बनाने के लिये किया।

सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल (i) और (iii)
B. केवल (ii) और (iii)
C. केवल (i), (ii) और (iii)
D. केवल (i), (iii) और (iv)

कॉलम (A) का कॉलम (B) के साथ मिलान करें; 

काॅलम A

काॅलम B

a.

राजाराम मोहन राॅय

i.

विधवा गृह 

b.

स्वामी दयानंद सरस्वती

ii.

लड़कियों के लिए स्कूल बनवाए

c.

पंडिता रमाबाई

iii.

आर्य समाज

d.

ईश्वरचन्द्र विद्यासागर

iv.

ब्रह्मो सभा

सही विकल्प का चयन करें
A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv) 
B. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
C. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii) 
D. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (i)

किसी भी सामाजिक बुराई को चुनौती देने के लिए ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा अपनाई गई रणनीति निम्न प्रकार से थी:

(A) पश्चिमी विचारों का हवाला देना

(B) समर्थन देने वाले अन्धविश्वास को खोजना

(C) प्राचीन ग्रंथों मे श्लोक या वाक्यों को ढूँढना।

सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल (B)
B. केवल (C)
C. (A) और (B)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित में से कौन से आन्दोलन गांधी जी के असहयोग आन्दोलन के हिस्सा थे?

(i) खेड़ा, गुजरात के पाटीदार किसान आन्दोलन

(ii) पंजाब के घूसखोर महन्तों के खिलाफ अकाली आन्दोलन

(iii) गुजरात में नमक सत्याग्रह

(iv) आन्ध्र प्रदेश में गुंटूर जिले के गरीब किसान और जनजातियों द्वारा ‘वन सात्याग्रह’

निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें।

A. केवल (i) एवं (ii) सही हैं
B. केवल (i) एवं (iii) सही हैं
C. केवल (i), (ii) एवं (iii) सही हैं
D. केवल (i), (iii) एवं (iv) सही हैं

1905 के बंगाल विभाजन के बाद के ‘स्वदेशी आंदोलन’ को भारत के किस क्षेत्र में ‘वंदे मातरम आंदोलन’ के नाम से जाना गया?
A. बंगाल
B. आंध्र
C. असम
D. पंजाब

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें। 

(A) 1950 में भारत सरकार ने आर्थिक विकास के लिए नीतियाँ बनाने और उनको लागू करने के लिए एक ‘योजना आयोग’ का गठन किया।

(B) 1956 में दूसरी पंचवर्षीय योजना तैयार की गई जिसमे कृषि तथा उपभोक्ता वस्तु उद्योगों पर पर्याप्त जोर दिया गया।,

A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं। 
B. (A) तथा (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है। 
D. (B) सही किन्तु (A) गलत है। 

निम्नलिखित में से ज्योतिराव फूले पर कौन से कथन सही हैं?

(A) फूले ने ईसाई मिशनरी स्कूलों में पढ़ाई की थी।

(B) उन्होंने ब्राह्मणों के श्रेष्ठ होने के दावों पर खुलकर हमला किया था।

(C) उन्होंने कहा कि आर्य विदेशी थे ।

(D) वह अपने समय के उपनिवेशवाद-विरोधी राष्ट्रवाद के आलोचक थे।

(E) उन्होंने अपनी किताब ‘गुलामगीरी’ दक्षिण- अफ्रीका के रंगभेद विरोधी संघर्ष को समर्पित किया।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A), (B), (C) और (D)
B. (B), (C), (D) और (E)
C. (A), (C), (D) और (E)
D. (A), (B), (C) और (E)

एक ‘रोल प्ले’ (नाटक) में सौर मंडल के ग्रहों को सही आकार में दर्शाने के लिये, एक शिक्षक दो समान कद और वजन के छात्रों को चुनता हैं । निम्नलिखित में से कौन-से दो ग्रहों का अभिनव वे कर सकते हैं?
A. बुध – शुक्र
B. शनि पृथ्वी
C. पृथ्वी – चंद्रमा
D. पृथ्वी – शुक्र

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए। 

(A) अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा एक काल्पनिक रेखा है।

(B) अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशांत महासागर से होकर गुजरती है।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
D. दोनों (A) तथा (B) गलत हैं।

यदि 60° पश्चिम देशांतर पर 10:00 पूर्वाह्न हैं, तो ग्रीन विच पर क्या समय होगा ?
A. 2:00 पूर्वाह्न
B. 2:00 अपराह्न
C. 6:00 पूर्वाह्न
D. 6:00 अपराह्न

अगर आप 0° अक्षांश पर हैं तो आप _______ पर खड़े होंगे।
A. विषुवत् वृत्त
B. उत्तरी ध्रुव
C. मकर रेखा
D. दक्षिण ध्रुववृत्त

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part90

प्राकृतिक पर्यावरण के चार क्षेत्र हैं। इनमें से दो वायुमंडल और जैवमंडल हैं। बाकि दोनों हैं:
A. जलमंडल और मध्यमंडल
B. जलमंडल और स्थलमंडल
C. स्थलमंडल और मध्यमंडल
D. स्थलमंडल और समतापमंडल

निम्नलिखित में से कौन उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन के बारे में सही है ?

(A) इन्हें सदाबहार वन कहा जाता है।

(B) इन वनों में पेड़ वर्ष के अलग-अलग समय में अपने पत्ते गिराते हैं।

(C) इन वनों में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण वृक्ष साल, सागौन और शीशम हैं।

(D) इन वनों को मानसून वन भी कहते हैं।

सही विकल्प का चयन करें। 

A. (A) और (B)
B.  (A) और (C)
C. (B) और (D)
D. (C) और (D)

अमेजन बेसिन के बारे में निम्न में से कौन सा/से सही हैं?

(A) नील नदी इस प्रदेश से होकर बहती है।

(B) यहाँ का मौसम दिन एवं रात दोनों में ही समान रूप से गर्म एवं आर्द्र होता है।

(C) रात के समय तापमान थोड़ा कम हो जाता है लेकिन आर्द्रता उच्च बनी रहती है।

सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल (B) सत्य है। 
B. केवल (C) सत्य है। 
C. (A) और (B) सत्य है। 
D. (B) और (C) सत्य है। 

पृथ्वी पर आतपन की मात्रा में भिन्नता का/के, निम्नलिखित में से क्या कारण हैं?

(A) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना

(B) सूर्य की किरणों का नति कोण

(C) दिन की अवधि

सही विकल्प का चयन करें। 

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) तथा (B) सही है।
C. केवल (A) तथा ( C ) सही हैं।
D. (A), (B) तथा (C) सभी सही हैं।

वायुदाब के बारे में दिए गए कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए ।

(A) वायु हमारे शरीर पर उच्च दाब के साथ बल लगाती है किन्तु हम इसका अनुभव नहीं करते हैं।

(B) वायु का दाब हमारे ऊपर सभी दिशाओं से लगता है, और हमारा शरीर विपरीत बल लगाता है।

A. ​(A) तथा (B) दोनों सही हैं तथा (B) (A) की सही व्याख्या है। 
B. (A) तथा (B) दोनों सही हैं, किन्तु (B) (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) तथा (B) दोनों गलत है। 
D. (A) सही है किन्तु (B) गलत है। 

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

(A) शैल खनिज अवयवों के निश्चित संघटन वाले एक या एक से अधिक खनिजों का एक समूहन है।

(B) खनिजों का निर्माण बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के प्राकृतिक प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

रिक्त स्थान को सही विकल्प से भरें।

प्रेयरी  ______है।

A. चीतों का घर
B. पशुपालन के लिए उपयुक्त स्थान
C. दिन के समय बहुत गर्म और रात में बहुत ठंडा
D. ठंडे मरुस्थल

निम्नलिखित में से  ताजे पानी की आपूर्ति की कमी के मुख्य कारक हैं:

(A) बढ़ता नगरीकरण

(B) जीवन स्तर में वृद्धि

(C) बाँधों के जलाशयों के माध्यम से विद्युत उत्पादन

(D) खाद्य और नकदी फसलों की बढ़ती माँग

सही विकल्प का चयन करें:

A. (A), (B) और (D)
B. (A), (C) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. उपरोक्त सभी

सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए:

भूमि उपयोग प्रतिरूप में परिवर्तन से सांस्कृतिक परिवर्तन होता है अर्थात समाज में परिवर्तन होता है क्योंकि यह ________ है।

A. उस क्षेत्र के लोगों की प्रति व्यक्ति आय को बढ़ा देता है।
B. आधुनिक मूल्यों और व्यवहार (अभ्यास) को विस्तार देता है।
C. यह स्थानीय प्राकृतिक संसाधन और उसकी व्यवस्था को प्रभावित करती है।
D. संरचनात्मक सुविधाओं को बढ़ाती है।

किसी को एक छवि में बाँधने का अर्थ है
A. फोटो खींचना
B. रूढिबद्ध धारणा बनाना
C. विविधता की सराहना करना
D. अंतर करना

समानता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों (A) एवं कारणों (R) को पढ़ें।

कथन (A): समानता एक वास्तविकता बने, इसके लिए लोगों के संघर्ष और सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जाने की बहुत आवश्यकता है।

कारण (R) : समानता वह मूल्य है जिसके लिए हमें निरंतर संघर्ष करते रहना होगा, यह स्वतः नहीं होगा।

सही विकल्प का चयन कीजिए ।

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं और किन्तु, (R), (A) की सही व्याख्या नहीं हैं।
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

निम्न में से कौन सा/से कथन सही हैं?

(A) पंच को पंचायत क्षेत्र के वार्ड सदस्य के नाम से भी जाना जाता है।

(B) ग्राम सभा के सभी सदस्य मिलकर पंचायत मुखिया को चुनते हैं।

(C) ग्राम सभा एक पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्कों की सभा होती है।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. (A) और (C)
B. (A) और (D)
C. (B) और (C)
D. सभी (A), (B) और (C) 

राज्यसभा के विषय में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) राज्यसभा के 12 सदस्य प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित किए जाते हैं।

(B) राज्यसभा के सदस्य का चुनाव विभिन्न राज्यों के विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं।

(C) यह मुख्यत: संसद में राज्यों के प्रतिनिधियों के रूप में कार्य करती है।

(D) यह लोकसभा द्वारा शुरू किए गए कानूनों की समीक्षा करने और उनमें बदलाव करने में भूमिका निभाता है।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (D) और (B)

निम्नलिखित कॉलम I के सेवाशर्त को कॉलम II के जीविका से सुमेलित करें और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 

काॅलम I

काॅलम II

a.

वेतनभोगी कर्मचारी

i.

फुटपाथ-ठेला दुकानदार

b.

अनौपचारिक कार्य 

ii.

गृहणी

c.

स्वरोजगार

iii.

निर्माण मजदूर

d.

अवैतनिक श्रम

iv.

शिक्षक

A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
B. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
C. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
D. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)

व्यापारी और बुनकरों के बीच की व्यवस्था जहाँ व्यापारी बुनकरों को कच्चा माल देता है और उनसे तैयार माल प्राप्त करता है, कहलाती है। 
A. आयात-निर्यात
B. सहकारिता
C. दादन व्यवस्था
D. बाजारों की श्रृंखला

निम्नलिखित में से इस तर्क के, कि लोकतांत्रिक देश मे अकाल की संभावना कम होती है, कौन से वैध कारण हैं?

(A) लोग अपनी आस्था का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं।

(B) सरकार अगले चुनाव में हार के भय से शीघ्र प्रतिक्रिया देगी।

(C) विपक्ष भूख और भुखमरी की ओर ध्यान आकर्षित कर सकता है।

(D) स्वतंत्र प्रेस अकाल से हो रहे पीड़ित की रिपोर्ट बना सकती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (A), (B) और (D)

यदि किसी कक्षा में केवल लड़कियों को सफाई में मदद करने के लिए कहा जाता है, तो इसे निम्नलिखित में से किसका एक उदाहरण माना जा सकता है?
A. श्रमिकों का विभाजन
B. लैंगिक रूढ़िवादिता 
C. पोषण एवं देखभाल
D. अनुशासित करना 

निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान सभा के संबंध में सही नहीं है ?
A. सभा में कई सदस्य ऐसे थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ नहीं थे
B. सभा में विभिन्न सामाजिक समूहों के सदस्यों का प्रतिनिधित्व किया गया
C. सभा के सदस्य विभिन्न विचारधाराओं में विश्वास करते थे।
D. सभा में केवल पुरुष सदस्य थे।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना सभी नागरिकों को किन दो प्रकार की समानता सुनिश्चित करता है? 
A. प्रतिष्ठा और अवसर 
B. आय और धन
C. संपत्ति और प्रतिष्ठा 
D. अवसर और आय 

‘विधायिका और कार्यपालिका, न्यायपालिका के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं।’ यह कथन भारतीय संविधान के किस सिद्धांत को दर्शाता है?
A. न्यायिक समीक्षा
B. आधारभूत संरचना का सिद्धांत
C. शक्तियों का पृथक्करण
D. न्यायिक सक्रियता

कथन (A) और (B) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(A) भारतीय राज्य का कोई आधिकारिक धर्म नहीं हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part9

(B) सरकारी नौकरियों में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण का प्रावधान है।

A. (A) और (B) सही हैं
B. (A) और (B) गलत है
C. (A) सही है, (B) गलत हैं
D. (A) गलत है, (B) सही हैं 

निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन भोपाल गैस त्रासदी के संबंध में सही हैं?
A. जब त्रासदी हुई यूनियन कार्बाइड अचानक निकली थी।
B. यूनियन कार्बाइड कंपनी ने देश छोड़ने से पहले विषैले रसायनों की साफ-सफाई की थी।
C. जहरीली गैस के संपर्क में आने वाले अधिकांश लोग गरीब कामकाजी परिवारों से थे।
D. इस त्रासदी से जीवित बच निकलने वाले लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय में बिना अपील किये, कंपनी द्वारा दिये गये मुआवजे को स्वीकार किया।

नागरिक शास्त्र की नामावली राजनीतिक विज्ञान किए जाने के पीछे क्या दृष्टि है?
A. नागरिकों मे आज्ञाकारिकता एवं निष्ठा को सुनिश्चत करना।
B. एक ऐसे सभ्य समाज की स्थापना करना जो नियम एवं कानूनों का अनुसरण करे।
C. एक ऐसे सभ्य समाज की स्थापना करना जो अवगत, ग्रहणशील एवं उत्तरदायी हो। 
D. प्रगति के सार्वभौमिक मूल्यों के अनुसार एक सभ्य समाज की स्थापना करना। 

सामाजिक विज्ञान की प्रकृति अंतः विषय है क्योंकिः

(A) इनकी अपनी कोई विषयवस्तु नहीं होती है।

(B) सामाजिक विज्ञान के मुद्दे सामाजिक विज्ञान के कोई एक विषय मे सीमित नहीं हो सकते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. सिर्फ (A) सही है।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. सिर्फ (B) सही है 
D. (A) और (B) दोनों सही हैं।

निम्न में से कौन सा चार्ट एक प्रक्रिया के चरणों को प्रदर्शित करता है? 
A. सारणीबद्ध चार्ट 
B. कथनात्मक रूपरेखा 
C. वर्गीकरण चार्ट 
D. प्रवाह चार्ट 

प्रारंभिक स्तर पर सामान्य तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाला रचनावादी सामाजिक विज्ञान शिक्षण का तरीका है?

(A) परियोजना कार्य

(B) व्याख्यान

(C) क्षेत्र कार्य

(D) परिचर्चा 

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

निम्नलिखित चार कार्यों पर ध्यान दें और उन कार्यों का चयन करें जो रचनावादी कक्षा में विषय योजना बनाने हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं।

(A) शिक्षण अधिगम गतिविधियों को विशेष रूप से उल्लेखित करना

(B) स्पष्ट रूप से अधिगम उद्देश्यों को बताना

(C) आँकलन के तरीकों का चयन करना

(D) परीक्षा में सफल होने के लिये उपयोगी सूचनाऐं शामिल करना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B.  (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य ‘ग्रहण’ की अवधारणा के शिक्षण मे विशिष्ट उद्देश्य नहीं है? 
A. ग्रहण कैसे होते हैं- विद्यार्थी इस प्रक्रिया को समझा पायेंगे।
B. विद्यार्थी भौतिक दुनिया के बारे में जागरूकता विकसित कर पायेंगे। 
C. विद्यार्थी ग्रहण का वैचारिक प्रतिरूप आरेखों के द्वारा दिखा पायेंगे। 
D. विद्यार्थी, ग्रहण कैसे होते हैं, मॉडल के माध्यम से दर्शा पायेंगे। 

बाज़ारों और उनकी कार्य-विधियों की संकल्पना को सुदृढ़ करने के लिए, एक शिक्षण के पास उसकी इकाई योजना ( यूनिट प्लान) में तीन विषय हैं।

(A) बाजार और मूल्य वृद्धि (वैल्यू एडिशन)

(B) मोहल्ले के बाजार

(C) बाज़ारों की शृंखला

निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षण का अनुक्रम उपयुक्त है?

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (A)
C. (B), (A) और (C)
D. (A), (C) और (B)

________ योजना सामाजिक विज्ञान की सारी पाठ्यचर्यागत और पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों का संकलन होती है जो कि उस विशिष्ट शैक्षिक वर्ष में संचालित किए जाते हैं।
A. साप्ताहिक
B. इकाई
C. दैनिक
D. वार्षिक

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें।

जेंडर (लैंगिक) भूमिकाओं को सिखाते समय, एक शिक्षक को

(A) लड़के और लड़कियों को अलग व्यवसायों को अपनाने का सुझाव देना चाहिए।

(B) लड़के-लड़कियों को अलग-अलग शिक्षा देनी चाहिए।

(C) दैनिक जीवन में जेंडर ( लैंगिक) रूढ़ियों को चुनौती देनी चाहिए |

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B)
C. केवल (A)
D. केवल (C)

‘महिलाओं को कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों’ विषय पर प्रोजेक्ट के लिये, निम्नलिखित में से कौन सा स्रोत प्राथमिक सूचना दे सकते हैं?
A. व्यक्तिगत साक्षात्कार
B. जीवनी
C. पाठ्यपुस्तक
D. समाचार पत्र

छात्रों के साथ प्रोजेक्ट करने के लिये, सबसे पहला कदम क्या होना चाहिए?
A. आँकड़े एकत्रण की योजना बनाना
B. आँकड़े के स्रोत को चिह्नित करना
C. उद्देश्यों का निर्धारण करना
D. खोज का विश्लेषण करना 

निम्न में से कौन सा/से प्रश्न अधिगमकर्ता ‘विश्लेषण’ कौशल का आँकलन करता/करते है/हैं: 

(A) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?

(B) सहारा रेगिस्तान की जलवायु इतनी कठोर और गर्म है तब भी वहाँ पर लोग भारी वस्त्र क्यों पहनते हैं? उपयुक्त कारणों व उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए।

(C) ‘आज का सहारा रेगिस्तान एक समय में हरा-भरा मैदान हुआ करता था। आप इस कथन की जाँच कैसे करेंगे?

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (C)
D. केवल (C)

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षका निम्नलिखित आकलन में से कौन सा चुन सकती हैं अगर उन्हें यह समझना हो क्यों एक विद्यार्थी भूगोल में सफल नहीं है? 
A. स्थानन आकलन
B. योगात्मक आकलन
C. नैदनिक आकलन
D. रचनात्मक आकलन

सामाजिक और राजनीतिक जीवन विषय पढ़ाते समय कौन से / सा उपागम / उपागमों का ध्यान में रखना चाहिए? निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (I) : सामाजिक-राजनीतिक मामलों और चिंताओं के बारे में पढ़ाने के लिए एकमार्गी उपागम लें।

कथन (II) : कलहप्रिय समकालीन मूल विषयों की उपेक्षा करें जोकि कक्षा में सामूहिकता एवं एकरूपता को प्रभावित कर सकते हैं।

A. केवल (I)
B. केवल (II)
C. (I) और (II) दोनों
D. (I) और (II) कोई नहीं

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन प्रारंभिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान को प्रासंगिक बनाने में अत्यावश्यक है?
A. विद्यार्थियों को भरपूर विवरणों तथ्यों और सूचना उपलब्ध कराना। 
B. पाठ्यपुस्तक को ज्ञान के परम स्रोत के रूप में देखा जाना चाहिए।
C. सामाजिक विज्ञान का वैज्ञानिक परीक्षण संभव नहीं है इसलिए यह सरल है।
D. एक विश्लेषणात्मक मानस की बुनियाद रखने के लिए सामाजिक विज्ञान अपरिहार्य है।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

(A) यूनिट (इकाई) योजना का विकास करने के लिए कथन परक उपागम उपयोगी है।

(R) अंतर्विषयक विषय-वस्तु के अध्ययन के माध्यम से सामाजिक मामलों को बेहतर समझा जाता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन के बारे में अनुभवात्मक रूप से पढ़ाने के लिए, निम्नलिखित विधियों में से कौन सी विधि एक श्रेष्ठ शिक्षाशास्त्री उपागम होगी?
A. विद्यार्थियों को प्रकृतिक भ्रमण के लिए लेकर जाना
B. वृत्तचित्र का प्रदर्शन
C. एक विशेषज्ञ को वाचन के लिए आमंत्रित करना
D. पाठ्यपुस्तक में उपलब्ध सूचना के आधार पर सामूहिक प्रस्तुतीकरण कराना

‘अपको क्यों लगता है कूड़े का निपटारण कच्ची बस्तियों में रहने वाले व्यक्तियों के लिए उपलब्ध नहीं हैं?”

यह प्रश्न छात्र की _____ की क्षमता का आकलन करने का प्रयास है।

A. सामान्यीकरण करने
B. अनुमान लगाने 
C. तर्क देने (विवेचना करने)
D. कल्पना करने

एक विषय को पढ़ाने के बीच में शिक्षिका विद्यार्थियों में अवधारणात्मक दुविधाओं को जानने के लिए एक टेस्ट आयोजित करती है। वह किस प्रकार के आकलन का आयोजन कर रही है?
A. स्थानन आकलन 
B. योगात्मक आकलन 
C. रचनात्मक आकलन 
D. सहपाठी आकलन 

‘विविधता और भेदभाव’ विषय के पूरा होने के बाद शिक्षक टेस्ट में प्रदर्शन के निम्नलिखित स्तरों का पता लगाता है।

विद्यार्थी (A) : विविध परिस्थितियों में पूर्वाग्रह और भेदभाव को पहचानने में समर्थ है।

विद्यार्थी (B) : रूढिबद्ध धारणा बनाने और पूर्वाग्रह को परिभाषित करने में समर्थ है।

विद्यार्थी (C) : भेदभाव के विशिष्ट कृत्यों के लिए प्रारंभिक संवैधानिक प्रावधानो की ओर संकेत करने में समर्थ है।

अवधारणात्मक तौर पर अति स्पष्ट से आरंभ करते हुए, टेस्ट में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सुव्यवस्थित कीजिए। 

A. (A), (B), (C) 
B. (B), (C), (A) 
C. (C), (B), (A)
D. (C), (A), (B)

Leave a Comment

error: