SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 9 Shift3

निम्नलिखित आलेख में क्रमिक 4 वर्षों में रागी का उत्पादन दर्शाया गया है। किस वर्ष रागी का उत्पादन न्यूनतम होता है?

A. 2020
B. 2017
C. 2019
D. 2018

एक आयत की लंबाई 58 मीटर है, जबकि इसकी चौड़ाई 30 मीटर है। यदि इसे घास से ढकने की लागत 20 रुपये प्रति मीटर2 है तो कुल लागत क्या है?
A. 34800 रुपये
B. 32400 रुपये
C. 28500 रुपये
D. 17400 रुपये

उन दो संख्याओं का गुणनफल क्या है जिनका महत्तम समापवर्तक 7 और लघुत्तम समापवर्त्य 280 है?
A. 1980
B. 980
C. 3920
D. 1960

दो वस्तुओं का औसत मूल्य 2440 रुपये है। यदि उनके मूल्य 9 ∶ 11 के अनुपात में हैं, तो महँगी वस्तु का मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 2684 रुपये
B. 2552 रुपये
C. 2442 रुपये
D. 2992 रुपये

0.5 + 0.55 + 0.555 + 0.5555 का मान ज्ञात कीजिए: 
A. 1.4405
B. 1.0555
C. 1.5555
D. 2.1605

वस्तु को 430 रुपये में बेचने पर एक व्यक्ति को 14% की हानि हुई। 14% का लाभ अर्जित करने के लिए एक वस्तु को किस राशि में बेचा जाएगा?
A. 480 रुपये
B. 490 रुपये
C. 570 रुपये
D. 600 रुपये

एक व्यक्ति स्थिर जल में 14 किमी/घंटा की गति से तैर सकता है। यदि उसे नदी के प्रवाह के विपरीत तैरने में नदी के प्रवाह के साथ की तुलना में दोगुना समय लगता है, तो धारा की गति ज्ञात कीजिए।
A. 14/5 किमी/घंटा
B. 11/5 किमी/घंटा
C. 11/4 किमी/घंटा
D. 14/3 किमी/घंटा

एक व्यक्ति एक रुपये में 15 पेन खरीदता है। 50 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए उसे एक रुपये में कितने पेन बेचने चाहिए?
A. 6
B. 8
C. 10
D. 12

यदि एक घन का आयतन 5832 सेमी3 है, तो इस घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
A. 1024 सेमी2
B. 384 सेमी2
C. 576 सेमी2
D. 1296 सेमी2

P अकेले किसी कार्य को 24 दिनों में पूरा कर सकता है। Q अकेले इसे 30 दिनों में कर सकता है और R अकेले इसे 20 दिनों में कर सकता है। वे इसे एक साथ कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 15 दिन
B. 18 दिन
C. 8 दिन
D. 10 दिन

मनीषा के बटुए में 8000 रुपये हैं। फिर उसने इसमें 10% की वृद्धि कर दी। अब उसने इसका 5% व्यय किया। उसके बटुए में राशि का अंतिम मान प्रारंभिक राशि से कितना प्रतिशत अधिक होगा?
A. 5%
B. 6%
C. 4.5%
D. 5.5%

20000 रुपये पर 1 वर्ष 6 महीने के लिए 10% प्रति वर्ष की दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज कितना है?
A. 3215.5 रुपये
B. 3200 रुपये
C. 3152.5 रुपये
D. 3300 रुपये

यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित हो रहा है, तो 16 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में कितनी राशि 4036.8 रुपये होगी?
A. 3000 रुपये
B. 1500 रुपये
C. 4000 रुपये
D. 2500 रुपये

एक व्यक्ति को 400 रुपये के भोजन बिल पर पहले 15% और फिर 35% की छूट प्राप्त हुई है। उसे कितनी छूट (रुपये में) प्राप्त हुई?
A. 255 रुपये
B. 300 रुपये
C. 250 रुपये
D. 179 रुपये

मोनिका ने अपने दादा-दादी से मिलने के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान भरी। 650 किमी की यात्रा में 1 घंटा 30 मिनट का समय लगा। खराब मौसम के कारण वापसी यात्रा में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगा। दोनों ओर की यात्रा के लिए उसकी औसत गति क्या थी?
A. 1300 किमी प्रति घंटे
B. 550 किमी प्रति घंटे
C. 325 किमी प्रति घंटे
D. 690 किमी प्रति घंटे

तीन धनात्मक संख्याएँ 2 ∶ 3 ∶ 5 के अनुपात में हैं। यदि उनके वर्गों का योग 342 है, तो सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 35
B. 55
C. 15
D. 25

नीचे दिया गया दंड आलेख वर्ष 2018 से 2022 के लिए किसी देश के कॉफी के वार्षिक उत्पादन (1000 टन में) को दर्शाता है। वर्ष 2018, 2019 और 2020 के लिए कॉफी का औसत उत्पादन (1000 टन में) क्या है?

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 13 Sept 2023 Shift1

A. 530
B. 810
C. 720
D. 640

यदि A, 24 और 6 का माध्यानुपाती है। B, 81 और 9 का माध्य अनुपात है। 3A + B का मान ज्ञात कीजिए।
A. 33
B. 32
C. 63
D. 55

लंबाई 23 सेमी, चौड़ाई 18 सेमी और ऊँचाई 35 सेमी वाले घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 6541 सेमी2
B. 2341 सेमी2
C. 3698 सेमी2
D. 5436 सेमी2

35 पुरुष एक कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 15 महिलाएँ उसी कार्य को 35 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 9 पुरुष और 16 महिलाएँ उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 15 दिन
B. 18 दिन
C. 10 दिन
D. 21 दिन

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

13, 14, 27, 41, 68, ? 

A. 109
B. 118
C. 110
D. 113

उस विकल्प का चयन कीजिए जो छठे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहला पद दूसरे पद से संबंधित है और तीसरा पद चौथे पद से संबंधित है।

KTM : GOG :: PAB : VVL :: ? : VJN 

A. ROC
B. ROB
C. QOB
D. QOD

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

104 ∶ 13 ∶∶ 152 ∶ ?   

A. 21
B. 17
C. 19
D. 23

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

12, 12, 14, 42, 46, 230, 236, 1652, ? 

A. 1860
B. 1660
C. 1720
D. 1820

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समुच्चय में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(2, 6, 8)

(117, 351, 468) 

A. (6, 19, 25)
B. (4, 12, 16)
C. (5, 12, 25)
D. (7, 14, 23)

यदि A, ‘जोड़’ को दर्शाता है, B, ‘गुणा’ को दर्शाता है, C, ‘घटाव’ को दर्शाता है, और D, ‘भाग’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?

4 B 12 A 18 C (72 D 6) = ? 

A. 60
B. 54
C. 48
D. 63

पाँच कारों B, M, J, N और U के मूल्यों की तुलना की गई। J का मूल्य U, M और N से कम है। B का मूल्य सबसे कम है। किन्हीं भी दो कारों का मूल्य एक समान नहीं है। U का मूल्य M से कम है। न तो U और न ही M का मूल्य सबसे अधिक है। कितनी कारों का मूल्य U के मूल्य से कम है?
A. 1
B. 3
C. 2
D. 0

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BELOW’ को ‘ASPIF’ के रूप में लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘BLOOD’ को कैसे लिखा जाएगा? 
A. HSSPF
B. HSSQG
C. HSSPG
D. HSSQF

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 13 Shift3 part2

कथन:

I. कोई घड़ी, पेन नहीं है।

II. सभी पेन, हरे हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ हरे, पेन हैं।

II. सभी हरे, घड़ी हैं।

A. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी S, R हैं।

II. कोई Z, S नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कुछ S, Z नहीं हैं।

II. कुछ R, Z नहीं हैं।

III. कोई R, S नहीं है।

A. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
B. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

एक निश्चित कूट भाषा में. ‘DEEPAK’ को ‘3’ और ‘MEME’ को ‘2’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘PLAIN’ कैसे लिखा जाएगा?
A. 11
B. 2
C. 5
D. 4

छह लड़के राम, सुमित, सुनील, राहुल, राज और अमन एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। सुनील, अमन का निकटतम पड़ोसी नहीं है। अमन, राम के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। राहुल, सुमित के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। राज, राम के ठीक बाईं ओर है। राज और राहुल दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. अमन
B. राम
C. सुमित
D. सुनील

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और छठा पद पांचवें पद से संबंधित है।

AMC : YJA :: PFD : ? :: JCB : HZZ 

A. NDB
B. MDB
C. MCB
D. NCB

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।

AGMR, FLRW, KQWB, PVBG, ?

A. UBGL
B. UBHL
C. UAGL
D. UCHL

किन दो संख्याओं को परस्पर बदलने पर दिए गए समीकरण का मान ’20’ होगा?

8 × 2 + 6 ÷ 3 – 7 

A. 6 और 7
B. 8 और 7
C. 2 और 6
D. 2 और 3

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MANAGER’ को ‘GANARME’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘OFFICER’ कैसे लिखा जाएगा?
A. CIFFREO
B. CFIFROE
C. CFIRFOE
D. CIFFROE

आठ सहेलियाँ मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती, काजल, लक्ष्मी और रानी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। मानसी, मोनिका के बाएँ से तीसरे स्थान पर है। आरती मोनिका के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। श्वेता, पायल के बाईं ओर से चौथे स्थान पर है। पायल, मानसी के बाएँ से दूसरे स्थान पर है। रानी काजल के दाएँ से तीसरे स्थान पर है। काजल, मानसी की निकटतम पड़ोसी नहीं है। मोनिका के बाएँ से दूसरे स्थान पर कौन है?
A. लक्ष्मी
B. मानसी
C. आरती
D. रानी

भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा वर्ष __________ में अपनाया गया था।
A. 1947
B. 1949
C. 1950
D. 1948

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 15 Shift1 part2

‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ _________ की एक आत्मकथात्मक पुस्तक है।
A. वी. वी. गिरि
B. मैरी कॉम
C. सानिया मिर्जा
D. सचिन तेंडुलकर

निम्नलिखित में से कौन ग्रैमी लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय संगीतकार थे?
A. न्यूक्लिया 
B. पंडित रविशंकर
C. हरिप्रसाद चौरसिया
D. उस्ताद ज़ाकिर हुसैन

तराइन का पहला युद्ध ___________ के बीच लड़ा गया था।
A. पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद बिन कासिम
B. पृथ्वीराज चौहान और महमूद गजनवी
C. पृथ्वीराज चौहान और कुतुबुद्दीन ऐबक
D. पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी 

वह प्रक्रिया जिसमें धातुओं को उनके अयस्कों से पिघलने बिंदु से अधिक गर्म करके निकाला जाता है, __________ कहलाती है।
A. कताई
B. प्रगलन
C. उत्तोलन 
D. निष्कर्षण

निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन लौह अवशोषण को प्रभावित करता है?
A. विटामिन B
B. विटामिन D
C. विटामिन C
D. विटामिन K 

गर्भावस्था का चिकित्सीय समापन (MTP) संशोधन अधिनियम, 2021 कुछ श्रेणियों की महिलाओं के लिए गर्भपात की ऊपरी सीमा को 20 से बढ़ाकर __________ सप्ताह कर देता है।
A. 22
B. 28
C. 26
D. 24

भारत के पड़ोसी देश मालदीव की राजधानी क्या है?
A. कावारत्ती
B. माले 
C. कोलंबो
D. आबू धाबी

प्रसिद्ध राजस्थानी लोक नर्तक गुलाबो सपेरा को __________ नृत्य के लिए जाना जाता है।
A. बिहू 
B. गरबा
C. झूमर 
D. कालबेलिया

छठ पूजा के त्योहार के दौरान किस भगवान की पूजा की जाती है?
A. सूर्य
B. अग्नि 
C. इंद्र 
D. विष्णु 

टमाटर में कौन सा अम्ल मुख्य रूप से मौजूद होता है?
A. कार्बोनिक अम्ल
B. एसीटिक अम्ल
C. ऑक्सालिक अम्ल
D. टारटरिक अम्ल

__________ आधुनिक आवर्त सारणी के जनक हैं।
A. जे जे थॉमसन
B. अर्नेस्ट रदरफोर्ड
C. जॉन न्यूलैंड
D. दिमित्री मेंडेलीव

पृथ्वी पर सबसे गहरा बिंदु मारियाना गर्त कहाँ स्थित है?
A. अटलांटिक महासागर
B. प्रशांत महासागर
C. हिंद महासागर
D. आर्कटिक महासागर

भारत की मानक मध्याह्न रेखा (82°30′ पूर्व) भारत के __________ राज्य से होकर गुजरती है।
A. कर्नाटक 
B. मध्य प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. पंजाब

कौन-सा प्रसिद्ध भारतीय नर्तक पंडवानी नृत्य शैली से संबंधित है?
A. वैजयंती माला
B. पंडित बिरजू महाराज
C. वेम्पति चिन्ना सत्यम
D. तीजन बाई

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को __________ को फाँसी दी गई थी।
A. 25 मार्च, 1932
B. 23 मई, 1931
C. 21 अप्रैल, 1930
D. 23 मार्च, 1931

रंगराजन समिति ___________ से संबद्ध है।
A. चुनाव सुधार
B. शैक्षिक सुधार
C. पर्यावरण संरक्षण 
D. गरीबी का अनुमान

1918 में, महात्मा गांधी ने __________ की हड़ताल का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।
A. सेना के जवान
B. दलितों
C. मिल मजदूरों 
D. व्यापारियों 

प्रसिद्ध धमेक स्तूप निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? 
A. आंध्र प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश 
C. मध्य प्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश

किसी राज्य की विधान परिषद में राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के __________ से अधिक सदस्य नहीं होते हैं।
A. दो तिहाई
B. तीन चौथाई
C. एक तिहाई
D. एक पाँचवा

मेरी नीति मेरे हाथ योजना 2022 में भारत के __________ मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी।
A. मानव संसाधन विकास
B. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
C. आवास और शहरी मामले
D. कृषि एवं किसान कल्याण

तरलता जाल की स्थिति में, सट्टा धन मांग फलन __________ हो जाता है।
A. एकात्मक लोचदार
B. अनंत लोचदार
C. अलचकदार
D. शून्य

रामपुरवा बैल जो बिहार के रामपुरवा में पाए गए मौर्य स्तंभ का हिस्सा था, अब __________ पर रखा गया है।
A. प्रधानमंत्री भवन
B. संसद 
C. राजपथ 
D. राष्ट्रपति भवन

2023 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
A. भारत
B. यूनाइटेड किंगडम
C. ऑस्ट्रेलिया
D. पाकिस्तान

ICC क्रिकेट विश्व कप (महिला) 2022 किस देश में आयोजित किया गया था?
A. इंगलैंड
B. ऑस्ट्रेलिया
C. न्यूज़ीलैंड
D. भारत

Leave a Comment

error: