SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 20 Shift3

दर्पण को रेखा AB पर रखे जाने पर, जैसा कि दर्शाया गया है, विकल्पों में से दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को आपस में बदला जाना चाहिए?

(4 × 12 + 15) ÷ 8 – 9 = 0

A. 12 और 15
B. 4 और 8
C. 12 और 8
D. 8 और 9

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

21, 22, 44, 47, 188, ?

A. 189
B. 193
C. 658
D. 940

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें, जो नीचे दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

KNA : PMZ :: RSV : ?

A. IHE
B. IJE
C. IJF
D. IHF

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ROM’ को ‘43’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘ABK’ को ‘11’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘PNB’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 31
B. 29
C. 30
D. 32

उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार संख्याएँ निम्नलिखित समुच्चय में संबंधित हैं।

(टिप्पणी: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने / घटाने/ गुणा करने आदि को 13 पर किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(18, 36, 72)

(16, 32, 64)

A. (24, 48, 96)
B. (32, 96, 128)
C. (14, 28, 54)
D. (38, 76, 162)

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसका पांचवें अक्षर-समूह के साथ वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह के साथ है तथा चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह के साथ है।

ABC6 : DEF15 :: GHI24 : JKL33 :: PQR51 : ?

A. STU60
B. STU58
C. TUV59
D. TUV60

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MK-SP’ को ‘-605’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘AB-TF’ को ‘-194’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘GM-HK’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
A. -72
B. -84
C. -98
D. -106

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है और दिए गए पैटर्न को पूरा कर सकती है। (आकृति को घुमाने की अनुमति नहीं है।)

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन करें जो छठी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहली संख्या, दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या, चौथी संख्या से संबंधित है।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

11 : 169 :: 13 : 225 :: ? : 361

A. 17
B. 19
C. 21
D. 15

एका निश्चित कूट भाषा में, ‘COVER’ को ’63’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘BASIS’ को ’50’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘WISH’ को ’59’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘GREECE’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 42
B. 52
C. 43
D. 58

दी गई आकृति के उस सही दर्पण-प्रतिबिंब का चयन करें, जो दर्पण को AB पर रखे जाने पर, जैसा कि दर्शाया गया है, बनता है।

A.
B.
C.
D.

उस संख्या की पहचान करें, जो निम्नलिखित शृंखला से संबंधित नहीं है।

16, 34, 52, 72, 88, 106

A. 72
B. 34
C. 88
D. 52

सात लड़कियाँ G1, G2, G3, G4, G5, G6 और G7 एक वृत्ताकार मेज़ के चारों ओर मेज़ के केंद्र की ओर मुख करके (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों) बैठी हैं। G6, G1 के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। G7, G6 के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। G5, G2 के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। G5, G6 निकटतम स्थान पर नहीं बैठी हैं। G4, G3 के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है।

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 15 Shift3

G7 के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठी है?

A. G2
B. G1
C. G4
D. G3

सात मित्रों आकाश, बिराज, चंदन, धर्मेश, इमरान, फैज़ल और गौतम में से, बिराज, केवल धर्मेश से लम्बा है। केवल एक व्यक्ति फैज़ल से लम्बा है। आकाश और चंदन की लम्बाइयों के बीच की लम्बाई वाले केवल दो मित्र हैं। इमरान, गौतम से लम्बा है। समूह में तीसरा सबसे लम्बा व्यक्ति कौन है?
A. गौतम
B. इमरान
C. फैज़ल
D. धर्मेश

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान ले सके।

YZ, BCD, FGHI, ?, QRSTUV

A. JKLMN
B. LMNOP
C. KLMNO
D. JKLM

M, N, O, P और Q एक रेस्टोरेन्ट में अपना आर्डर देने के लिए एक कतार में खड़े हैं। M और Q के बीच केवल P खड़ा है। O केवल N के आगे खड़ा है। यदि कतार में कोई अन्य व्यक्ति नहीं है तो कतार में दूसरे स्थान पर कौन खड़ा है?
A. O
B. P
C. Q
D. M

निम्नलिखित समीकरण में, यदि ‘×’ और ‘–‘ को परस्पर बदल दिया जाए और ‘+’ और ‘÷’ को भी परस्पर बदल दिया जाए तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

40 + 10 − 5 × 4 ÷ 5 = ? 

A. 24
B. 22
C. 28
D. 21

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

I. कुछ कार, बाइक हैं।

II. कोई ट्रक, कार नहीं है।

निष्कर्ष:

I. सभी ट्रक, बाइक हैं।

II. सभी बाइक, कार हैं।

III. सभी कार, ट्रक हैं। 

A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है। 
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
C. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं। 
D. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं। 

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

MJO : NQQ :: TRA : ?

A. GIC
B. HIB
C. HIC
D. GIB

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ACCIDENT’ को ‘JDDBUOFE’ के रूप में लिखा जाता है, ‘ABSOLUTE’ को ‘PTCBFUVM’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘ACCURATE’ को ‘VDDBFUBS’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘SENTENCE’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. GHJKSDFT 
B. TNESDDND
C. UOFTFDOF
D. UFPTEDOE

उस विकल्‍प आकृति का चयन करें, जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है। (घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

I.कोई भी X, G नहीं है।

II. सभी B, X हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ G, B हैं।

II. सभी X, B हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है। 
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

F1 और F2 द्वारा अर्जित औसत अंक F2 और F3 द्वारा अर्जित औसत अंक से 40 अधिक है। यदि F3 द्वारा अर्जित अंक 90 हैं, तो F1 द्वारा अर्जित अंक कितने हैं? 
A. 130
B. 140
C. 160
D. 170

यदि  25 ∶ x ∶∶ x ∶ \(81/4\) है, जहाँ x > 0 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 20.5
B. 22.5
C. 25.0
D. 25.2

यदि P = 12 ÷ 6 – 2, Q = 8 ÷ 2 – 3, और R = 18 ÷ 9 + 5 है, तो P + R × Q का मान ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 7
C. 8
D. 6

एक मूलधन, जब साधारण ब्याज पर 15% वार्षिक ब्याज दर से निवेश किया जाता है, तो वह 2 वर्षो में 26,000 रुपये हो जाता है। इन 2 वर्षों के दौरान अर्जित साधारण ब्याज कितना है?  
A. 7,500 रुपये
B. 6,000 रुपये
C. 6,500 रुपये
D. 8,800 रुपये

दस संख्याओं के समूह का औसत 40 है। यदि किसी संख्या को इस समूह से हटा दिया जाए, तो शेष संख्याओं का औसत 38 हो जाता है। हटाई गई संख्या ज्ञात कीजिए। 
A. 42
B. 54
C. 60
D. 58

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 1 Shift2

यदि 3a ∶ 2b = (6a – 3) ∶ (3b – 2) और a = b – 1 है, तो 12ab का मान ज्ञात कीजिए।
A. 28
B. 24
C. 30
D. 32

एक कुर्सी का क्रय मूल्य, कुर्सी को बेचने पर अर्जित लाभ का तीन गुना है। बिक्री के माध्यम से प्राप्त अनुमानित लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 45%
B. 33.33%
C. 25%
D. 20%

प्रखर ने एक परीक्षा में 82% अंक प्राप्त किए। यदि उसने 656 अंक प्राप्त किए, तो परीक्षा के लिए पूर्णांक कितने हैं?
A. 800
B. 700
C. 680
D. 760

रिया और जॉर्ज अपने-अपने घरों से एक दूसरे की ओर क्रमशः 6 किमी/घंटा और 8 किमी/घंटा की गति से चलना शुरू करते हैं। यदि उनके घरों के बीच की दूरी 28 किमी है, तो वे कितने समय बाद मिलेंगे?
A. 5 घंटे
B. 1.5 घंटे
C. 3 घंटे
D. 2 घंटे

एक व्यक्ति 55,000 रुपये का निवेश चक्रवृद्धि ब्याज पर दो वर्षों के लिए करता है, पहले वर्ष के लिए ब्याज की दर 8% वार्षिक और दूसरे वर्ष के लिए 12% वार्षिक है और ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। उस व्यक्ति द्वारा अर्जित कुल ब्याज कितना होगा?
A. 11,645 रुपये
B. 11,528 रुपये
C. 12,386 रुपये
D. 10,847 रुपये

एक फल विक्रेता के पास प्रारंभ में ‘m’ किग्रा सेब थे। इनमें से 56% सेब एक ग्राहक को बेचने के बाद भी उसके पास 110 किग्रा सेब शेष बच जाते हैं। ‘m’ का मान क्‍या है? 
A. 250
B. 220
C. 200
D. 280

30 संख्याओं का औसत 36 है। यदि इन 30 संख्याओं में से प्रत्येक से Z घटा दिया जाए, तो औसत 28 हो जाता है। Z का मान कितना है? 
A. 2
B. 8
C. 6
D. 4

एक कार 30 किमी/घंटा की गति से चलना शुरू करती है और प्रत्येक घंटे के बाद अपनी गति में 5 किमी/घंटा की वृद्धि करती है। एक अन्य कार 40 किमी/घंटा की नियत (स्थिर) गति से चल रही है। कितने समय में दोनों कारें समान दूरी तय करेंगी?
A. 6 घंटे
B. 3 घंटे
C. 5 घंटे
D. 4 घंटे

एक सैनिक शिविर में 400 दिनों के लिए खाद्य सामग्री है। 40 दिनों के बाद, 150 सैनिक शिविर छोड़कर चले जाते हैं। परिणाम स्वरूप शेष खाद्य सामग्री 480 दिनों तक चल सकती है। प्रारंभ में सैनिकों की संख्या कितनी थी? 
A. 750
B. 600
C. 450
D. 900

मीना ने इंग्लैंड के विरुद्ध 32 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 303 रन बानाए। दौड़कर बनाए गए रनों की संख्या कुल रनों की लगभग कितने प्रतिशत है? 
A. 46.24%
B. 49.83%
C. 31.24%
D. 47.23%

कुछ श्रमिकों द्वारा एक काम को 100 दिनों में पूरा किया जा सकता है। 16 श्रमिकों के उपस्थित नहीं रहने पर वह काम 108 दिनों में पूरा हो पाता है। श्रमिकों की वास्तविक संख्या ज्ञात कीजिए। 
A. 204
B. 254
C. 226
D. 216

(799 × 48 ÷ 282) – 11 – 121 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 6
C. 12
D. 7

दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF), 35 और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), 840 है। यदि उन दोनों संख्याओं का अनुपात 3 ∶ 8 है, तो दोनों में से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए। 
A. 35
B. 280
C. 105
D. 210

एक बेलन के आधार की त्रिज्या और ऊँचाई का योग 55 सेमी है। यदि इस बेलन की ऊँचाई, इसके आधार की त्रिज्या से 15 सेमी अधिक है, तो इस बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है? [π = \(22/7\) लीजिए]
A. 2200 सेमी2
B. 3500 सेमी2
C. 2800 सेमी 2
D. 4400 सेमी2

निम्न तालिका भारत के चार शहरों में पार्कों की संख्या दर्शाती है।

शहर पार्कों की संख्या
दिल्ली 346
जयपुर 247
मुंबई 326
कोलकाता 421

दिल्‍ली में पार्कों की संख्या, सभी चार शहरों में पार्कों की कुल संख्या की कितने प्रतिशत है? [दशमलव के बाद 1 स्थान तक पूर्णांकित उत्तर दीजिए़]
A. 32.2%
B. 25.8%
C. 28.7%
D. 26.4%

एक समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 100 सेमी2 है। यदि समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाओं के बीच की दूरी 10 सेमी है, तो दोनों समांतर भुजाओं की लंबाइयों का योग ज्ञात कीजिए। 
A. 18 सेमी
B. 20 सेमी
C. 15 सेमी
D. 10 सेमी

निम्न दंड आलेख छह क्रमिक वर्षों में अमन, सुमन और ज्योति की मासिक आय (हजार रुपये में) दर्शाता है।


सभी छह वर्षों में ज्योति की औसत मासिक आय और वर्ष 2006 में अमन की मासिक आय का अंतर कितना था? 

A. 3000 रुपये
B. 3500 रुपये
C. 4000 रुपये
D. 4500 रुपये

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 5 Shift1

नीचे दिया गया वृत्त आलेख 6 विभिन्‍न प्रकाशकों द्वारा एक वर्ष में मुद्रित (प्रिंट) की गई पुस्तकों की वास्तविक संख्या (‘000 में) को दर्शाता है।


त्रिज्यखंड P4 और त्रिज्यखंड P6 द्वारा बनाए गए केंद्रीय कोणों का योग कितना है?

A. 108°
B. 90°
C. 126°
D. 144°

एक कप का अंकित मूल्य, उसके क्रय मूल्य से 20% अधिक है। कप बेचते समय अधिकतम कितनी छूट दी जा सकती है ताकि सौदे में कोई हानि न हो? [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक सही दीजिए।] 
A. 14.28%
B. 14.5%
C. 16.67%
D. 20%

एक वर्ग के परिमाप का आधा 50 सेमी है। वर्ग की प्रत्येक भुजा की लंबाई कितनी है?
A. 15 सेमी
B. 30 सेमी
C. 25 सेमी
D. 20 सेमी

तमिलनाडु तट पर अधिकतम बारिश ______ में होती है।
A. अक्टूबर और नवंबर
B. अगस्त और सितंबर
C. दिसंबर और जनवरी
D. फरवरी और मार्च

सरकारी बजट _________ का विवरण देता है।
A. सरकार की प्राप्तियों और व्यय
B. भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास
C. केवल सरकार की प्राप्तियों
D. केवल सरकार के खर्च

________ को कोशिका की ऊर्जा मुद्रा (energy currency) के रूप में जाना जाता है। 
A. DNA
B. ADP
C. ATP
D. RNA

केंचुआ जंतु जगत के किस समूह से संबंधित है?
A. एनेलिडा
B. मोल्सका
C. आर्थ्रोपोडा
D. निमैटोड

निम्नलिखित में से किसे प्रतिष्ठित भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया?
A. सना सईद
B. हर्षाली मल्होत्रा
C. अर्जुन रामपाल
D. जगन्नाथ निवंगुणे

चुनावों के बाद जब कोई भी दल स्पष्ट बहुमत पाने के लिए पर्याप्त सीटें प्राप्त करने में सक्षम नहीं होता है, तब राजनीतिक दलों द्वारा गठित समझौता (एलाएंस), ________ कहलाता है।
A. गठबंधन
B. विनियोग
C. राजनिष्ठा
D. सत्रावसान

भारतीय संविधान के अनुसार, ________ को छोडकर सभी मौलिक अधिकार हैं।
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. संपत्ति का अधिकार
C. समता का अधिकार
D. स्वतंत्रता का अधिकार

गुजरात में ________ मुगल काल के दौरान पश्चिमी व्यापार का विक्रय केन्द्र था।
A. नवसारी
B. नर्मदा
C. पोरबंदर
D. सूरत

IPL 2022 में, मनीष पांडे किस टीम के लिए खेले थे?
A. सनराइजर्स हैदराबाद
B. लखनऊ सुपरजायंट्स
C. गुजरात टाइटन्स
D. दिल्ली कैपिटल्स

नवंबर 2021 में, जम्मू में तेजस्विनी और हौसला योजनाओं का शुभारंभ किसने किया?
A. राजनाथ सिंह
B. निर्मला सीतारमण
C. नरेंद्र मोदी
D. अमित शाह

नाटी किस भारतीय राज्य का लोक नृत्य है? 
A. हिमाचल प्रदेश
B. बिहार
C. केरल
D. नागालैंड

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में केरल ने साक्षरता के मामले में ______ स्थान हासिल किया है।
A. पाँचवाँ
B. तीसरा
C. दूसरा
D. प्रथम

पश्चिम एशिया के यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर द्वारा मेगस्थनीज नामक राजदूत को ______ के दरबार में भेजा गया था।
A. बिंदुसार
B. चंद्रगुप्त
C. सम्प्रति
D. अशोक

‘गुलामगिरी’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
A. ईश्वर चंद्र विद्यासागर
B. नारायण गुरु
C. ज्योतिराव फुले
D. घासीदास

मृणालिनी साराभाई निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य के लिए जानी जाती हैं?
A. भरतनाट्यम और कथक
B. कथक और कथकली
C. भरतनाट्यम और कथकली
D. कथक और ओडिसी

भारत में इनमें से कौन-सा संगठन, बेरोजगारी से संबंधित आंकड़े संकलित करता है?
A. नीति आयोग
B. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड
C. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन
D. योजना आयोग

मेंडलीफ की आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का परमाणु क्रमांक कितना है?
A. 1
B. 11
C. 5
D. 15

निम्नलिखित में से किस मुगल शासक ने आगरा का किला बनवाया था?
A. बाबर
B. शाहजहाँ
C. जहाँगीर
D. अकबर

निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार अरुणाचल प्रदेश में मनाया जाता है?
A. पोंगल
B. उगादी
C. वांगला
D. सोलुंग

निम्नलिखित में से किस फुटबॉल टीम ने इंडियन सुपर लीग 2021-2022 का खिताब जीता?
A. केरल ब्लास्टर्स एफ.सी.
B. ए.टी.के मोहन बागान एफ.सी.
C. मुंबई सिटी एफ.सी.
D. हैदराबाद एफ.सी.

निम्नलिखित में से किस भारतीय नदी को ‘दक्षिण गंगा’ भी कहा जाता है?
A. गोदावरी नदी
B. कृष्णा नदी
C. सतलुज नदी
D. महानदी

भारत में सड़कों को उनकी क्षमता के अनुसार कितने वर्गों में वर्गीकृत किया गया है?
A. पांच
B. नौ
C. छह
D. तीन

‘ए सुटेबल बॉय’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. विक्रम सेठ
B. देवदत्त पटनायक
C. खुशवंत सिंह
D. अरुंधति राय

हरिप्रसाद चौरसिया का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
A. सितार
B. बांसुरी
C. तबला
D. संतूर

महात्मा गांधी किस वर्ष में दक्षिण अफ्रीका से भारत आए थे?
A. 1911
B. 1909
C. 1913
D. 1915

Leave a Comment

error: