बच्चों के विकास की प्रक्रिया किस प्रकार की होती है?
A. एकसमान और क्रमानुसार
B. एकसमान और अव्यवस्थित
C. व्यक्तिगत व क्रमानुसार
D. व्यक्तिगग व अव्यवस्थित
आजकल सिद्धांतकार ‘क्रंतिक अवस्था’ के बजाए ‘संवेदनशील अवधि’ का प्रयोग करते हैं क्योंकि –
A. विकास की प्रकृति गतिशील है।
B. विकास केवल आनुवंशिकता से निर्धारित होता है।
C. विकास केवल पर्यावरण द्वारा निर्धारित किया जाता है।
D. विकास स्थिर और नियत है।
नरेश और मुकेश आयु में लगभग बराबर हैं, लेकिन दोनों के संज्ञानात्मक व सामाजिक विकास में अंतर है। यह किस सिद्धांत के कारण है?
A. विकास का शीर्षगामी सिद्धांत
B. विकास का समीपदूराभिमुख सिद्धांत
C. व्यक्तिगत भिन्नता का सिद्धांत
D. एकरुपता का सिद्धांत
कथन (A): बच्चों के विकासात्मक प्रतिमान की उपलब्धि में देरी के लिए सीधे आनुवंशिकता को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
तर्क (R): पर्यावरणीय कारक विकास में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चों का सामाजीकरण-
A. एक सरल और रैखिक प्रक्रिया है।
B. एक व्यवस्थित और सुव्यवस्थित प्रक्रिया है।
C. एक जटिल और बहु आयामी प्रक्रिया है।
D. एक निश्चित और स्थिर प्रक्रिया है।
संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बच्चे अनुमान लगाने व अमूर्त चिंतन करने के कौशल प्राप्त कर लेते हैं?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
जीन पियाजे के सिद्धांत में, जब बच्चा नए अनुभव के लिए मौजूदा स्कीमा को संशोधित करता है, तब वह प्रक्रिया क्या कहलाती है?
A. समायोजन
B. संगठन
C. अधिसंज्ञान
D. पाड़
जीन पियाजे के अनुसार, आत्मकेन्द्रियता के क्या मायने हैं?
A. किसी स्थिति के एक से ज्यादा आयाम पर विचार करने की क्षमता।
B. सोच प्रक्रिया को मानसिक संरचनाओं के आधार पर संगठित करना।
C. मौजूदा स्कीमा का उपयोग करते हुए संसार की समझ बनाना।
D. दूसरों के अनुभवों व सांसारिक दृष्टिकोण को अपनी दृष्टि से देखने की प्रवृति।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, ______ का संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
A. अनुबंधन
B. पुर्नबलन
C. सांस्कृतिक परिवेश
D. स्कीमा
लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों पर आधारित कक्षा में किसको महत्वता दी जाएगी?
A. सस्वर पाठ व रटने को
B. सहयोगात्मक अधिगम को
C. पुरस्कार एवं दण्ड के प्रयोग को
D. प्रतिक्रियाओं के अनुबंधन को
लारेंस कोहलबर्ग ने अपने सिद्धांत में नैतिक विकास के कितने चरण प्रतिपादित किए हैं?
A. 6
B. 7
C. 5
D. 4
कोलबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्तियों का मानना है कि सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निश्चित नियमों का पालन किया जाना चाहिए?
A. नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास
B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास
हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार नर्तकों, धावकों और अभिनेताओं के पास कौन-सी बुद्धि अधिक होती है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. शारीरिक-गति-संवेदनात्मक बुद्धि
D. अंतरावैयक्तिक बुद्धि
सह-शिक्षा कक्षा में लड़कों के लिए एक शिक्षक की टिप्पणी- “पुरुष बनो और लड़कियों की तरह व्यवहार मत करो” किसको बढ़ावा देगी?
A. जेंडर समानता
B. जेंडर रूढ़िबद्धता
C. जेंडर भुमिका में लचीलापन
D. जेंडर समता
बच्चों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. आकलन का प्राथमिक उद्देश्य तुलना है।
B. आकलन का प्राथमिक उद्देश्य चिंता और भय उत्पन्न करना है।
C. आकलन विभिन्न साधनों का उपयोग करके किया जाना चाहिए।
D. आकलन में बच्चों द्वारा स्व-मूल्यांकन शामिल नहीं होना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन समावेशी शिक्षा की भावना का पालन नहीं करता है?
A. विभेदित निर्देश
B. सीखने के लिए सार्वभौमिक डिजाइन
C. पृथ्कीकरण और नामीकरण
D. सहयोगपूर्ण अधिगम
वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों वाली कक्षा में एक शिक्षक को किसके अनुभवों को साझा करने की अनुमति देनी चाहिए?
A. सभी को अपने अनुभव कक्षा में लाने से हतोत्साहित करना चाहिए।
B. केवल प्रभावशाली समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. केवल वंचित समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. अपने स्वयं के अनुभव साझा करके सभी बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
शारीरिक गतिक दिव्यांगता से ग्रस्त छात्रों को समायोजित करने के लिए विद्यालयों को पहुंच और बाधा मुक्त वातावरण की सुविधा प्रदान करनी चाहिए जिसमें निम्नलिखित प्रावधान शामिल हो :
(i) पहिया कुर्सी / व्हील चेयर
(ii) वॉकर
(iii) हैंड – रेल के साथ रैंप
(iv) उभरा हुए टाइल
(v) ब्रेल प्रणाली
A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (iii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v)
निम्नलिखित में से कौन सी अधिगम अक्षमता से ग्रस्त छात्रों की विशिष्ट पहचान विशेषताएँ हैं?
A. पढ़ने में शब्दों या पंक्तियों को छोड़ देते है; वर्तनी में गलती करते हैं।
B. 2 फीट की दूरी के परे चीज़े नहीं देख सकते हैं।
C. एक ही गतिक क्रिया को बार-बार करते हैं।
D. 70 dB की ध्वनि नहीं सुन सकते हैं।
प्रतिभाशाली बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. प्रतिभाशाली बच्चों को किसी भी खास शैक्षणिक संशोधन की आवश्यकता नहीं होती है।
B. प्रतिभाशाली बच्चों को बार-बार करने के लिए बहुत ही सरल नियमित कार्य दिए जाने चाहिए।
C. प्रतिभाशाली बच्चों में बहुत अधिक संवेगात्मक परिपक्वता होती है।
D. प्रतिभाशाली बच्चों की अधिगम की विशिष्ट आवश्यकताएँ होती है जिन्हें अक्सर कक्षाओं में नजरअंदाज कर दिया जाता है।
माध्यमिक कक्षाओं में छात्रों की सक्रिय भागीदारी को किसके द्वारा बढ़ावा दिया जाना चाहिए?
A. सकारात्मक और नकारात्मक पुर्नबलन द्वारा
B. निष्क्रिय श्रवण द्वारा
C. प्रतियोगिता को बढ़ावा देकर
D. पूछताछ और जाँच की प्रक्रियाओं के माध्यम से
अभिकथन (A): सहकर्मियों के बीच सम्प्रेषण और चर्चा की शैक्षणिक प्रक्रियाएँ समस्या समाधान क्षमताओं के विकास में बाधक होती हैं
तर्क (R): अधिगम की प्रक्रिया का स्वरूप सामाजिक न होकर व्यक्तिवादी है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
एक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों को किस प्रकार के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए?
A. निपुणता उन्मुख
B. प्रदर्शन उन्मुख
C. असफलता से बचने वाले
D. असफलता को स्वीकारने वाले
एक व्यक्ति की धारणाएँ उसके अधिगम पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी धारणा अधिगम पर सकारात्मक रूप से प्रभावित होती है?
A. मुझमें जन्मजात कोई क्षमताएं मौजूद नहीं हैं।
B. शिक्षक हमेशा कठिन प्रश्नपत्र का निर्माण करते है।
C. अच्छे या बुरे अंक लाना अपने प्रयास पर निर्भर करता हैं।
D. भूगोल – शास्त्र में मेरे कभी भी अच्छे अंक नहीं आए और मेरे प्रयास करने पर भी इसमें अच्छे अंक नहीं आ पाँएगे।
एक सिद्धांत के रूप में रचनावाद है:
A. अधिगम में अधिगमकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण मानता है जिससे वह संसार के बारे में स्वयं की समझ का निर्माण करते है।
B. प्रत्यारमण के माध्यम से जानकारी और परीक्षण को याद रखने पर बल देता है।
C. शिक्षिका की प्रभुत्व भूमिका पर बल देता है।
D. निष्क्रिय अनुकरण की अधिगम में भूमिका पर बल देता है।
बच्चे निम्न में से किस आधार पर आगे के ज्ञान का निर्माण करते हैं?
A. जो उनके लिए अप्रासंगिक है।
B. जो वह पहले से समझते हैं।
C. जो उनके लिए अज्ञात हैं।
D. जो उनके ज्ञान के स्तर से कहीं अधिक है।
संज्ञान व संवेगों के बारे में कौन सा कथन सही हैं?
A. संज्ञान व संवेग की प्रक्रियाएँ एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
B. संज्ञान व संवेग आपस में जुड़े हुए हैं और एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।
C. संज्ञान, संवेग पर प्रभाव डालता है परन्तु संवेगों का संज्ञान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
D. संवेग, संज्ञान पर प्रभाव डालते हैं परन्तु संवेगों का संज्ञान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
किन शैक्षिक प्रणामियों द्वारा छात्रों में अर्थपूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता है?
A. अन्वेषण और प्रयोग
B. परासंज्ञानात्मक कौशलों का विकास
C. चर्चा और वाद-विवाद
D. निष्क्रिय श्रवण
विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भ्रान्तियों को निपटने के लिए रचनात्मक उपागम क्या सुझाव देता है?
A. उन्हें अनदेखा करना चाहिए।
B. उन्हें निष्क्रिय रूप से रटने के लिए बहुत सारी विषयवस्तु देनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों को दंड देना चाहिए।
D. विपरीत परिप्रेक्ष्यों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करना चाहिए।
अभिकथन (A): विद्यालयों को माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार से शामिल नहीं करना चाहिए।
कारण (R): समुदाय के साथ विद्यालय के संबंध स्थापित करने से छात्रों के लिए अर्थपूर्ण अधिगम में बाधा उत्पन्न होती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत हैं।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक कार्टन में एक निश्चित दवा की 5,00,000 गोलियाँ हैं और प्रत्येक गोली का वजन 30 मिलीग्राम है। कार्टन में 1200 पैकेट रूई भी है, प्रत्येक पैकेट का वजन 50 ग्राम है। फिर, कार्टन की सामग्री का कुल वजन (किग्रा में) _________ है।
A. 90
B. 75
C. 50
D. 65
निम्न में से कौन – सा कथन गलत है?
A. किन्हीं दो परिमेय संख्याओं के बीच अपरिमित परिमेय संख्याएँ होती हैं।
B. परिमेय संख्या \(-3/5\) को 2 से गुणा का अर्थ वही है जो संख्या रेखा पर मूलबिंदु (बिंदु O) से बाईं ओर\(3/5\) के दो कदम कूदना का होता है।
C. \(/q \) के रूप की कोई भी संख्या, जहाँ p और q पूर्णांक हैं, एक परिमेय संख्या होती है।
D. संख्या 0 न तो एक धनात्मक और न ही एक ऋणात्मक परिमेय संख्या है।
10999999 का परवर्ती ज्ञात कीजिए।
A. 10999991
B. 10999000
C. 11000000
D. 10909909
अंकों a, b और c से (बिना पुनरावर्ती के) तीन अंकों की बनाई जा सकने वाली सभी संख्याओं का योग निम्न का एक गुणज _____ है।
A. 37
B. 38
C. 39
D. 41
व्यंजक \(1/4+{(1/5+1/7) 50}{(1-2/7)}\) का मान किसके बराबर है?
A. \(63/4\)
B. \(97/4\)
C. \(15/7\)
D. \(85/7\)
बीजीय व्यंजक (a2 – b2a)2 + 2a3b2 का मान ज्ञात कीजिए।
A. a4b2 + a3b
B. a2b2 + a3b2
C. a2 + b4
D. a4 + b4a2
बीजीय व्यंजक (4mn + 3n)2 – (4mn – 3n)2 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 54 m3n
B. 92 m2n2
C. 16 m2n
D. 48 mn2
अवयवों A, B और C के एक मिश्रण में A, B और C क्रमश: 5 : 6 : 9 के अनुपात में हैं। तब इस मिश्रण में अवयव B का ______ प्रतिशत है?
A. 40
B. 30
C. 55
D. 11
अनिल, भावना और चारु ने कुल 900 टिकटों को आपस में क्रमश: 6 ∶ 5 ∶ 4 के अनुपात में बाँट लिया। अनिल और भावना को प्राप्त होने वाले टिकटों की संख्याओं का अंतर ______ है।
A. 55
B. 60
C. 45
D. 38
(2x2 – 5x + 4) और (x2 + 7x – 8) के गुणनफल में x2 का गुणांक _____ है।
A. 68
B. – 47
C. – 68
D. 47
दो पूरक कोणों की मापों का अंतर 12° है। यदि इनमें छोटा कोण x है, तो 2x – 5° का मान ______ है।
A. 79°
B. 76°
C. 75°
D. 73°
एक बड़ा पेड़, तेज हवाओं के कारण, भूमि से 12 मीटर की ऊँचाई पर टूट जाता है। इसके परिणामस्वरूप पेड़ का टूटा हुआ शीर्ष पेड़ के आधार से 5 मीटर की दूरी पर भूमि को छूने लगता है। तब, पेड़ के उस टूटे हुए हिस्से की ऊँचाई कितनी है जो भूमि को छूता है?
A. 20 मीटर
B. 15 मीटर
C. 13 मीटर
D. 19 मीटर
किसी सम बहुभुज का न्यूनतम संभव अंतः कोण _____ है।
A. 30°
B. 45°
C. 60°
D. 70°
निम्न में से कौन-सा कथन गलत है?
A. हम 8 फलकों, 6 शीर्षों और 12 किनारों वाला एक बहुफलकी प्राप्त कर सकते हैं।
B. हम 5 फलकों, 6 शीर्षों और 9 किनारों वाला एक बहुफलकी प्राप्त कर सकते हैं।
C. हम 20 फलकों, 12 शीर्षों और 30 किनारों वाला एक बहुफलकी प्राप्त कर सकते हैं।
D. हम 10 फलकों, 15 शीर्षों और 20 किनारों वाला एक बहुफलकी प्राप्त कर सकते हैं।
निम्न में से किसकी एक से अधिक सममित रेखाएँ हैं?
A. एक समचतुर्भुज
B. एक रेखाखंड
C. एक समांतर चतुर्भुज
D. एक कोण
विकर्णों की लंबाइयों 7.5 सेमी और 12 सेमी वाले एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 45 सेमी2
B. 36 सेमी2
C. 54 सेमी2
D. 90 सेमी2
8 सेमी लंबे और 5 सेमी चौड़े एक कार्डबोर्ड पर एक चित्र इस प्रकार पेंट किया जाता है कि इसकी प्रत्येक भुजा के अनुदिश एक 1.5 सेमी का हाशिया रहे। तब इस हाशिये का कुल क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 20 सेमी2
B. 30 सेमी2
C. 15 सेमी2
D. 25 सेमी2
एक रोड – रोलर किसी सड़क को एक बार पूर्ण रूप से समतल करने में 750 चक्कर लगाता है। इस रोड रोलर का व्यास 84 सेमी है तथा इसकी लंबाई 1 मीटर है। तब, समतल की जा रही इस सड़क का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
[π = \( {22}{7}\) का उपयोग कीजिए]
A. 1765 मीटर2
B. 1624 मीटर2
C. 1890 मीटर2
D. 1980 मीटर2
निम्न से कौन, अवर्गीकृत आँकड़ों के लिए एक असत्य कथन है?
A. बहुलक सदैव इन आँकड़ों का एक प्रेक्षण होता है।
B. माध्य सदैव इन आँकड़ों का एक प्रेक्षण होता है।
C. माध्यिका इन आँकड़ों का एक प्रेक्षण हो सकता है।
D. दिए हुए आँकड़ों के लिए, एक से अधिक बहुलक हो सकते हैं।
पर्चियों पर संख्याएँ 7, 8, 9, …., 51 लिखी जाती हैं (एक पर्ची पर एक संख्या) तथा फिर इन्हे एक डिब्बे में रख दिया जाता है। इस डिब्बे में से एक पर्ची, बिना इसके अंदर देखे, निकाली जाती है। इस पर्ची पर 7 का एक गुणज प्राप्त होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
A. \(7/44\)
B. \(3/22\)
C. \(2/15 \)
D. \(7/45\)
निम्नलिखित में से कौन से उच्च प्राथमिक स्तर पर रचनात्मक आकलन के रूपक हैं?
(a) सीखने में कमियों को पहचानना
(b) विद्यार्थियों का श्रेणीकरण करना
(c) साधारणतया की जाने वाली त्रुटियों को पहचानना
(d) विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (c)
B. (b) और (d)
C. (a) और (b)
D. (a), (c) और (d)
6.234234234 …… किसका उदाहरण है?
A. अनवसानी आवर्ती दशमलव संख्या
B. अनवसानी दशमलव संख्या
C. सांत दशमलव संख्या
D. अपरिमेय संख्या
इनमें से कौन सा सामान्यीकरण सत्य है/हैं?
(A) 5 से कम कोई भी संख्या 10 से भी कम है।
(B) यदि कोई संख्या 3 का गुणज नहीं है तो वह 6 का भी गुणज नहीं है।
(C) कोई भी चतुर्भुज जिसकी सभी भुजाएं बराबर हों, एक वर्ग होता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. केवल (a)
B. (a) और (b)
C. केवल (b)
D. (b) और (c)
जब दशमलव संख्याओं 1.2, 0.13, 2.7 और 0.097 को आरोही क्रम में सुव्यवस्थित करने के लिए कहा गया तब कक्षा VI के विद्यार्थी ने उन्हें निम्न रूप से सुव्यवस्थित करा : 0.13, 0.097, 1.2, 2.7 विद्यार्थी द्वारा की गई त्रुटि को आप कैसे संबोधित करेंगे?
A. अभ्यास के लिए उसी प्रकार का एक और उदाहरण देकर
B. श्यामपट्ट पर एक बार दोबारा दशमलवों को आरोही क्रम में सुव्यवस्थित करने की प्रक्रिया को प्रदर्शित करके
C. हस्तकौशल सामग्री का उपयोग कर दशमलवों की स्थानीय मान प्रणाली को प्रदर्शित करके तथा उससे विद्यार्थी को अपने उत्तर की तुलना करने में सहज – सुगम करके
D. विद्यार्थी को एक बार दोबारा से संख्याओं को पढ़ने तथा तदानुसार उन्हें सुव्यवस्थित करने के लिए कह कर
जब 5x तथा 31y का योग ज्ञात करने के लिए कहा गया तब एक बच्चे ने इसे निम्नलिखित रूप से किया:
5x + 3y=8xy
यह उदाहरण है:
A. बोधात्मक त्रुटि का
B. असावधानीवश की गई त्रुटि का
C. अवधारणात्मक त्रुटि का
D. यादृच्छिक त्रुटि का
निम्नलिखित में से कौन सा बीजगणित के बारे में सही नहीं है?
A. यह नियम निर्माण के लिए प्रतिमानों के सामान्यीकरण की बात करता है।
B. यह ज्ञात और अज्ञात राशियों की मदद से गणितीय कथन के विकास की बात करता है।
C. यह आधारभूत संक्रियाओं के उपयोग से दैनिक जीवन पर आधारित अज्ञात राशियों को ज्ञात करने की समस्याओं को हल करने की बात करता है।
D. इसका दैनिक जीवन पर आधारित समस्या समाधान में बहुत ही सीमित अनुप्रयोग है।
निम्नलिखित में से कौन सा रूपांतरण आकार / आकृति की सर्वांगसमता को प्रभावित करता है?
A. स्थानांतरण
B. परावर्तन
C. घूर्णन
D. विवर्धन
गणित कक्षाओं में प्रत्युदाहरण उपयोगी हैं:
(a) भाँतियों को दूर करने के लिए
(b) अनुमान (कन्जेक्चरों) का खंडन करने के लिए
(c) एक अभिगृहित को सिद्ध करने के लिए
(d) एक सामन्यीकरण की असत्यता को दिखाने के लिए
सही विकल्प का चयन कीजिए
A. (a), (b) और (d)
B. (b) और (d)
C. (a), (b) और (c)
D. (b), (c) और (d)
गणित शिक्षण की आगमन विधि में ______ सम्मिलित नहीं है।
A. विशेष से सामान्य की ओर बढ़ना
B. अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं और रूचियों का ध्यान रखना
C. अमूर्त से मूर्त की तरफ बढ़ना
D. अन्वेषण और स्वतंत्र चिंतन को प्रोत्साहित करना
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन “8 के सभी गुणज 2 के गुणज हैं” का समानार्थक नहीं है?
A. 8 के ऐसे कोई भी गुणज नहीं हैं जोकि 2 के गुणज न हों।
B. अगर कोई संख्या 8 का गुणज है तो वह 2 का गुणज होगी।
C. 8 का कोई भी गुणज, 2 का भी गुणज है।
D. 8 के कुछ गुणज, 2 के गुणज हैं।
एक खिलौना कार 6 cm/s की चाल से सीधी रेखा में गति कर रही है और एक मिनट के पश्चात् विरामावस्था में आ जाती है। इसने कितनी दूरी तय की है :
A. 600 cm
B. 60 m
C. 360 cm
D. 360 m
एक छोटी गेंद का आयतन 25 cm3 परिकलित किया गया और वायु में इसका भार 30 g है। यह गेंद जल में तैरेगी या डूबेगी ?
A. डूबेगी
B. आंशिक डूबेगी
C. तैरेगी
D. उपरोक्त सूचना से इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता
बल्ब में तंतु का कौन सा गुण उसे प्रदीप्त करता है ?
A. उच्च प्रतिरोध एवं उच्च गलनांक
B. निम्न प्रतिरोध एवं उच्च गलनांक
C. निम्न प्रतिरोध एवं निम्न गलनांक
D. उच्च प्रतिरोध एवं निम्न गलनांक
अभिकथन : ऊँचाइयों पर जल का क्वथनांक निम्न हो जाता है।
कारण : ऊँचाइयों पर वायुमंडलीय दाब का ह्रास होता है।
A. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
B. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नही करता है।
C. अभिकथन सत्य है किन्तु कारण असत्य है।
D. अभिकथन असत्य है किन्तु कारण सत्य है।
ध्वनि के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(A) ध्वनि तीनों माध्यमों (ठोस, द्रव एवं गैस) में संचरित होती हैं।
(B) कुछ कंपन करती विशिष्ट वस्तुओं से ध्वनि उत्पन्न होती है।
(C) कंपन का जितना उच्च आयाम होता है, ध्वनि उतनी ही प्रबल होती है।
(D) कंपन की जितनी उच्च आवृत्ति होती है, ध्वनि उतनी ही कर्णभेदी होती है।
A. (A), (B), (C)
B. (B), (C), (D)
C. (A), (C), (D)
D. (A), (B), (D)
वास्तविक एवं आभासी प्रतिबिंब में क्या अंतर है?
A. आभासी प्रतिबिंब सदैव सीधा होता है और वास्तविक प्रतिबिंब सीधा हो सकता है।
B. आभासी प्रतिबिंब भिन्न आकार का हो सकता है जबकि वास्तविक प्रतिबिंब समान आकार का होता है।
C. आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नही किया जा सकता है जबकि वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है।
D. वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नही किया जा सकता है जबकि आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है।
निम्नलिखित को पहचानिए :
(A) प्रत्येक वस्तु अन्य प्रत्येक वस्तु पर यह बल लगाती है,
(B) किसी सतह के ईकाई क्षेत्रफल पर कार्य करता बल
(C) असम्पर्क बल
A. (A) गुरुत्वाकर्षण बल, (B) घर्षण (C) चुंबकीय बल
B. (A) गुरुत्वाकर्षण बल, (B) दाब, (C) चुंबकीय बल
C. (A) गुरुत्वाकर्षण बल, (B) दाब, (C) घर्षण
D. (A) दाब, (B) घर्षण, (C) चुंबकीय बल
पहचान कीजिए कि कौन-सा एक भोज्य परिरक्षक नहीं है?
A. सोडियम कार्बोनेट
B. सोडियम बेन्जोएट
C. सोडियम मेटाबाइसल्फाइट
D. सोडियम क्लोराइड
निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया/एँ संभव नहीं हैं ?
(A) 2 Na+ MgO
(B) Mg + CuO
(C) Zn + CuO
(D) Cu + FeSO4
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. केवल (C)
D. केवल (D)
एक तत्व दो भिन्न ऑक्साइड A और B बनाता है। दोनों कमरे के तापमान पर रंगहीन, गंधहीन एवं गैस हैं। A मानवों के लिये हानिकारक है और B एक हरित गृह गैस है। पहचानिए कि A और B क्रमश: क्या हैं ।
A. नाइट्रस ऑक्साइड एवं नाइट्रोजन मोनोऑक्साइड (NO)
B. सल्फर डाइऑक्साइड एवं सल्फर ट्राइऑक्साइड
C. हाइड्रोजन ऑक्साइड एवं हाइड्रोजन पराऑक्साइड
D. कार्बन मोनोऑक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड
निम्नलिखित में से कौन से समुच्चय में केवल भौतिक परिवर्तन हैं ?
A. लोहे में जंग लगना और आइसक्रीम का पिघलना
B. आइसक्रीम का जमना और कैंडी का घुलना
C. ब्रेड / रोटी का जलना और तेल का उबलना
D. रोटी / ब्रेड का जलना और कॉपर का संक्षारण
S1 : पॉलिएस्टर एस्टरों की पुनारावृत्त शृंखलाओं से बना होता है जो एक रसायन है और एक विशिष्ट फलों की गंध देता है।
S2 : एस्टर केवल कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से बने होते हैं और कार्बन का शृंखलन गुण इसकी लंबी शृंखलाएँ बनाता है।
A. S1 और S2 दोनों सही हैं और S2, S1 की सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सही हैं और S2, S1 की सही व्याख्या नही है।
C. S1 सत्य है किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।
यदि अमोनियम क्लोराइड, जो एक उर्वरक के रूप में प्रयुक्त होता है, और सोडियम क्लोराइड को एक साथ मिश्रित कर, गर्म किया जाए, तब क्या होने की संभावना है?
A. सोडियम क्लोराइड का उदासीनीकरण
B. अमोनियम क्लोराइड का उर्ध्वपातन
C. अपघटन अभिक्रिया
D. संयोजन अभिक्रिया
सेजल के पास दो रंगहीन विलयन X और Y हैं। वह X और Y में हल्दी का विलयन डालती है। X पीला हो जाता है और Y ईंट समान लाल हो जाता है। तब वह Y को X में डालती है और लाल रंग हल्का होना आरंभ हो जाता है। आप X और Y की प्रकृति के विषय में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?
A. X और Y लवण हैं।
B. Y एक क्षार है और X सीमित सूचना के आधार पर ज्ञात नही किया जा सकता।
C. Y एक क्षार है और X अम्ल है।
D. X एक क्षार है और Y अम्ल है।
प्राणियों के उत्सर्जन तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. मानवों में मुख्य उत्सर्जन उत्पाद यूरिया है।
B. जलीय प्राणियों को उत्सर्जन की कोई आवश्यकता नही है।
C. छिपकली जैसे प्राणी अमोनिया गैस उत्सर्जित करते हैं।
D. मानव मूत्र में सामान्यतः 50% जल और 50% यूरिया होता है।
सूक्ष्मदर्शी के नीचे प्याज़ की कोशिकाओं का प्रेक्षण करते हुए, कोई कोशिका द्रव्य में अनेक खाली दृष्टिगत बृहत – ‘X’ संरचनाएँ देख सकता है। जबकि गाल की कोशिकाओं की समान संरचनाएँ आकार में छोटी होती हैं । ‘X’ स्फीति प्रदान करता है जो कोशिका को आकार देता है और जल एवं पोषक तत्वों का भंडारण करता है। X अमिनो अम्ल एवं शर्कराओं का भंडारघर है। ‘X’ क्या है?
A. लवक
B. केंद्रक
C. रिक्तिका
D. केंद्रिका
अभिकथन : पेंगुइनों में त्वचा पतली और कम वसा होती है।
कारण : पेंगुइन एक दूसरे को गर्म रखने के लिए एक दूसरे सट कर खड़े होते हैं।
A. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
B. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नही है।
C. अभिकथन सत्य है किन्तु कारण असत्य है।
D. अभिकथन असत्य है किन्तु कारण सत्य है।
निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित समुच्चय दर्शा रहा है ?
|
(A) |
विषाणु |
(i) |
औषधियों के निर्माण में प्रयुक्त |
|
(B) |
जीवाणु |
(ii) |
प्रजनन के लिए परपोषी जीव की आवश्यकता होती |
|
(C) |
प्रोटोजोआ |
(iii) |
बहुकोशिकीय |
|
(D) |
कवक |
(iv) |
अमीबा |
A. (A) – (ii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (iii)
B. (A) – (i), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (iii)
C. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii)
D. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (iii), (D) – (i)
पौधे उगाने के लिए दुमटी मृदा को उत्तम ऊपरी सतही मृदा माने जाने के लिए कारण की पहचान कीजिए:
(A) इसमें लगभग समान मात्रा में छोटे एवं बड़े कण होते हैं।
(B) इसकी जल धारण क्षमता उत्तम है।
(C) इसमें खाद ह्युमस है।
(D) यह भारी है और इसमें वायु थोड़ी है।
A. (A), (B), (C)
B. (A), (C), (D)
C. (B) और (D)
D. (A) और (C)
एकलिंगी पुष्प वाले पादप की पहचान कीजिए:
A. गुलाब
B. पपीता
C. सरसों
D. पिटूनिया
उन कथनों की पहचान कीजिए जो वैज्ञानिक उद्यम के विषय में सत्य हैं।
(A) वैज्ञानिक अपनी समझ को सावधानीपूर्वक लिखित पत्रों, पोस्टरों और रिपोटों द्वारा सार्वजनिक करते हैं।
(B) अधिकांश वैज्ञानिक पुरुष हैं क्योंकि वैज्ञानिक चिंतन में पुरुष बेहतर हैं।
(C) विज्ञान एक सृजनात्मक क्षेत्र नही है और वैज्ञानिक प्रकृति के विषय में कोई तथ्य स्थापित करने के लिए अनुभवजन्य आँकड़ों पर निर्भर करते हैं।
(D) विज्ञान के सबसे अधिक संजोए गए विचारों को अस्वीकार, झुठलाया या रूपान्तरित किया जा सकता है।
A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (B) और (C)
D. (A) और (D)
विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में भूतकाल की रूचिपूर्ण कहानियाँ प्राय: रंगीन बॉक्सों में दी गई हैं। एक कहानी ऐसी ही है कि आमाशय की कार्यविधि की खोज तब हुई जब चिकित्सक विलियम बिमांउट के मरीन, अलेक्स सेंट मार्टिन एक बंदूक की गोली से बुरी तरह घायल हुए।
विज्ञान शिक्षण अधिगम के वे कौन से उद्देश्य हैं जो उपरोक्त को पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित करने से पूर्ण हो रहे हैं?
(A) एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विकास।
(B) विज्ञान की प्रकृति की समझ का विकास।
(C) इस बोध का विकास करना कि कैसे एक घटना खोज को जन्म देती है।
(D) खेल कहानियाँ सम्मिलित कर सामग्री का भार कम करना।
A. केवल (A) और (C)
B. केवल (C) और (D)
C. केवल (A) और (D)
D. (A), (B) और (C)
कोई अध्यापिका धातुओं एवं अधातुओं की भौतिक विशेषताओं पर विचार विमर्श से प्रारंभ करके उनकी रासायनिक विशेषताओं के बारे में बताती हैं। उसके पश्चात् कुछ धातुओं की तनु अम्लों के साथ अभिक्रिया को दिखाने के लिए प्रयोगशाला में क्रियाकलापों की व्यवस्था करती है। ज्ञापन-अधिगम क्रियाकलाप के क्रमीकरण के इस उपागम को क्या कहा जाएगा?
A. निगमनिक
B. प्रेरणिक
C. निरूपण
D. जाँच आधारित
मालती ने घनत्व संप्रत्यय के शिक्षण के पश्चात् पाया कि विद्यार्थियों को आर्किमिडिज का नियम समझ में नहीं आया है। उसने कक्षा में कई क्रियाकलाप करने के लिए दिए।
उपरोक्त विषय को निम्नलिखित में से कौन सी योजना उत्तम प्रकार से पूर्ण करेगी?
(A) एक गेंद लें और उसे ताजे जल में डालें। लवण डालें और अंतर देखें।
(B) काँच का एक खाली मग लें और उसे जल में डुबोयें और बच्चों को वायु के उठते बुलबुले देखने दें।
(C) विद्यार्थियों को स्वयं ज्ञात करने दें कि वस्तु डूबेगी या तैरेगी।
(D) विद्यार्थियों को एक खिलौना पनडुब्बी की अभिकल्पना करने के लिए कहें।
(E) विद्यार्थियों को एक लैक्टोमीटर का अभिकल्प बनाने के लिए कहें।
A. (A), (B), (C) (D)
B. (B), (C), (D), (E)
C. केवल (C)
D. केवल (D) और (E)
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान पाठ्यचर्या में, निम्नलिखित में से क्या अनुशंसित है?
(A) सैद्धान्तिक नियमों को सिद्ध करने के लिए सुव्यवस्थित प्रयोगों को प्रस्तावित करने की आवश्यकता है।
(B) एक आगमनात्मक उपागम द्वारा ही संप्रत्ययों तक पहुँचना चाहिए।
(C) व्यावसायिक शिक्षा विज्ञान के साथ समाकलित होनी चाहिए।
(D) सुझाए गए क्रियाकलाप एवं प्रयोग सस्ते और सरलता से उपलब्ध सामग्रियों से किए जाने चाहिए।
A. (A) और (B)
B. केवल (B)
C. (C) और (D)
D. केवल (D)
खुली पुस्तक प्रश्नों की भावना से संरेखित विचार / विचारों का चयन कीजिए।
(A) यह विद्यार्थियों में मूल्यांकन का भय कम करता है।
(B) यह विद्यार्थियों को पुस्तक की खोज करने का पूर्ण अवसर देता है।
(C) यह विद्यार्थी की संप्रत्ययी समक्ष को पहचानने / जाँचने में मदद नहीं करता ।
(D) यह सभी विद्यार्थियों को सभी पुस्तकों को पूर्ण रूप से पढ़ने और उन्हें याद करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
A. (A), (B)
B. (B), (C)
C. (A), (C)
D. (C), (D)
शोध सुझाते हैं कि बच्चे शरीर के अंगों को नामांकित करने के बावजूद, शरीर के कुछ आंतरिक अंगों की अवस्थिति से अज्ञात ही रहते हैं। उपरोक्त कमी को पूरा करने के लिए कौन सी योजना उपयुक्त होगी?
A. शरीर के सभी आंतरिक भागों के फ्लैश कार्ड लाना और बच्चों को उन्हें प्रेक्षित करने में सहायता करना।
B. मानव शरीर के जीवन आकार के चित्र बनाने एवं उन्हें नामांकित करके उन्हें उपयोग करने में बच्चों की सहायता करना।
C. शरीर के सभी अंगों के प्रकार्यों को समझने हेतु गृहकार्य देना।
D. बच्चों को शरीर के अंगों के नाम याद करने के ऊपर आधारित सृजनात्मक खेल खिलाना।
अभिकथन (1) : संरचनावाद में, शिक्षक से विद्यार्थी का ज्ञानार्जन संप्रेषित करना अनुमानित है।
अभिकथन (2) : आत्मसात्करण, समायोजन और असाम्यावस्था संरचनावादी चिंतन और संप्रत्ययों परिवर्तन का आधार है।
A. दोनों अभिकथन सही हैं और अभिकथन (2) अभिकथन (1) की सही व्याख्या है।
B. दोनों अभिकथन सही हैं और अभिकथन (2) अभिकथन (1) की सही व्याख्या नहीं है।
C. अभिकथन (1) सत्य है किन्तु अभिकथन (2) असत्य है।
D. अभिकथन (1) असत्य है किन्तु अभिकथन (2) सत्य है।
किसी जाँच केंद्रित कक्षाकक्ष में, एक शिक्षक:
(A) पूर्व ज्ञान का आकलन करेगा और नए संप्रत्ययों को प्रस्तावित करने के लिए उसका आधार के रूप में उपयोग करेगा।
(B) ऐसे प्रश्न पूछेगा जिनमें तर्कसंगत चिंतन कौशलों की आवश्यकता है।
(C) किसी प्रश्न के उठने पर न्यूनतम प्रतीक्षा समय देगा।
(D) विद्यार्थियों की भ्रान्तियों को सुनेगा और उनसे अवगत होगा।
A. (A), (B), (C)
B. (B), (C), (D)
C. (A), (C), (D)
D. (A), (B), (D)
उच्च प्राथमिक स्तर की विज्ञान पाठ्यचर्या के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन उसकी अनुशंसाएँ नहीं हैं? उपयुक्त उत्तर चुनिए:
(A) विज्ञान के संप्रत्ययों को वास्तविक जीवन अनुभवों से जोड़ना।
(B) सूचना, परिभाषाएँ एवं व्याख्याएँ सीधे देना।
(C) विद्यार्थियों के लिए ऐसी स्थितियाँ सृजित करना जिनमें वे अपने ज्ञान का निर्माण कर सकें।
(D) अधिगम को विस्तृत करना और जहाँ तक हो सके पाठ्यपुस्तकों से दूर रहना।
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (D)
D. (C) और (D)