कथन (A): सभी बच्चों को बचपन में खेलने के अवसर और समय नहीं मिलता है।
तर्क (R) : सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों के आधार पर बच्चे बचपन को अलग-अलग तरह से अनुभव करते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चों के विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(i) बच्चों का संज्ञानात्मक व सामाजिक विकास केवल उसके वातावरण पर निर्भर करता है।
(ii) केवल अनुवांशिक कारक ही बच्चे के विकास को निर्धारित करते हैं।
(iii) बच्चे के विकास में अनुवांशिकता व वातावरण एक दूसरे से परस्पर अंतः क्रिया करते हैं।
(iv) बच्चे के विकास के विभिन्न आयामों में अनुवांशिकता व वातावरण का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।
A. (ii), (iv)
B. (ii)
C. (iii), (iv)
D. (i), (iv)
विकास की प्रक्रिया :
A. बहुआयामी है।
B. एकरुपी है।
C. रैखिक है।
D. स्थिर है।
बच्चों के विकास की दिशा ______ होती है और प्रत्येक बच्चा ______
A. एक जैसी; अपनी गति से विकसित होता है।
B. अलग-अलग; अपनी गति से विकसित होता है।
C. एक जैसी; समान रूप से विकसित होता है।
D. अलग-अलग; समान रूप से विकसित होता है।
विकास का समीपदूराभिमुखी सिद्धांत किससे संबंधित है?
A. शारीरिक विकास
B. संज्ञानात्मक विकास
C. भावनात्मक विकास
D. व्यक्तित्व विकास
किशोरों के समाजीकरण के लिए निम्नलिखित में से कौन सी संस्थाएँ महत्वपूर्ण द्वितीयक संस्थाएँ हैं?
A. मीडिया, किताबें, धर्म
B. परिवार, किताबें, कानून
C. कानून, किताबें, परिवार
D. कानून, धर्म, परिवार
पियाजे मानसिक संरचाएँ जो सोच का आधार है, के लिए किस शब्द का इस्तेमाल करते हैं?
A. संतुलीकरण
B. परिपक्वता
C. स्कीमा
D. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
निम्न में से कौन सा युग्म सही मिलान है?
A. संवेदी गामक अवस्था – संरक्षण व क्रमबद्धता के कौशल
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – परिकल्पित निगमनात्मक तर्क
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – तर्क का मूर्त समस्याओं पर प्रयोग
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था – प्रतीकात्मक कार्यों की शुरुआत जीववादी सोच
पियाजे के सिद्धान्तों के अनुसार, स्थगित अनुकरण व नाटकीय खेल करने की क्षमता, बालक द्वारा संसार को संवेदी चालक परिप्रेक्ष्य में देखने के चरण से आगे बढ़कर संसार को ______ की ओर ले जाती है।
A. मानसिक प्रतिनिधित्वता
B. अनैच्छिक क्रिया के स्कीमा
C. अनुबंधन के आधार पर सज्ञांन
D. वस्तु स्थायित्व
माहिरा का मानना है कि ‘सही’ व ‘गलत’ का नियंत्रण बाहरी कारकों से होता है और वह प्राधिकारकों के द्वारा लागू किए गए नियमों को स्वीकारती है। वह कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धान्त के किस स्तर पर है?
A. उत्तर संक्रियात्मक
B. उत्तर पारंपरिक
C. पूर्व संक्रियात्मक
D. पूर्व पारंपारिक
लेव वायगोत्स्की के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का प्रमुख कारण क्या है?
A. अनुकरण
B. संगठन
C. सामाजिक अंतः क्रिया
D. अनुकूलन
यह विचार कि भाषा संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाती है, किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया है?
A. लेव वायगोत्स्की
B. जीन पियाजे
C. हावर्ड गार्डनर
D. लॉरेंस कोहलबर्ग
लेव वायगोत्स्की के अनुसार _______ बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
A. अनुकूलन
B. सज़ा
C. रटकर स्मरण
D. सांस्कृतिक उपकरण
राम में जगहों को पहचानने व उसके अनुरूप संचालन करने जैसे कि नौचालन के कौशल हैं। हावर्ड गार्डनर के सिद्धान्त के अनुसार राम में किस बुद्धि की मात्रा अधिक है?
A. प्रकृतिवादी
B. अंतवैयक्तिक
C. स्थानिक
D. संगीतमय
मूल्यांकन की योजना बनाते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किन बातों को ध्यान में नही रखना चाहिए?
A. छात्रों की तैयारी का स्तर क्या है?
B. मूल्यांकन की कौन सी विधि मुझे शिक्षाशास्त्र में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी?
C. मैं छात्रों का नामीकरण व पृथककीकरण कैसे कर सकता हूँ?
D. अलग-अलग छात्रों के सीखने की अवस्था के बारे में पता लगाने के विभिन्न तरीके क्या हैं?
कथन (A) : एक समावेशी कक्षा में किसी भी बच्चे के लिए पाठ्यचर्या में समावेशन नहीं किया जाना चाहिए।
तर्क (R) : यदि पाठ्यचर्या में उन्हें लचीलापन प्रदान किया जाता है तो बच्चे प्रभावी ढंग से नहीं सीखते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
समावेशी शिक्षा किस प्रकार की स्कूली तंत्र व्यवस्था को प्रस्तावित करती है?
A. विशिष्ट आवश्यकताओं वाले बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनन्य स्कूलों का प्रावधान।
B. केवल लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की ज़रूरत।
C. जिसमें केवल दिव्यांग बच्चे शामिल हों।
D. बच्चों की शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक, भाषिक या किसी प्रकार की अलग स्थिति के बावजूद सभी बच्चों को शामिल करना।
एक छात्र को लंबे समय तक अपना ध्यान बनाए रखने में कठिनाई होती है और वह बेचैन हो जाता है और स्थिर नहीं बैठ सकता है। ये विशेषताएँ किस प्रकार की विकलांगता की ओर संकेत करती हैं?
A. स्वलीनता
B. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
C. पठन वैकल्य
D. गतिक विकलांगता
प्रतिभाशाली बच्चों
A. को किसी भी शैक्षणिक संशोधन से लाभ नहीं मिलता है।
B. को उनकी रुचि के अनुसार जटिल कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।
C. को अपने साथियों की तुलना में हमेशा उच्च भावनात्मक परिपक्वता द्वारा पहचाना जा सकता है।
D. की सीखने की विशिष्ट जरूरतें होती हैं जिन्हें अक्सर कक्षाओं में नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।
शारीरिक गति विकलांगता से जूझते विद्यार्थियों के लिए निम्न में से कौन-सा गतिशीलता सहायक तकनीक का उदाहरण है?
A. व्हीलचेयर / पहिया कुर्सी
B. बड़ी मुद्रित किताबें
C. शब्द सुझाव सॉफ्टवेयर
D. स्पर्श सामग्री
निम्न में से कौन सा कारक सीखने की अभिप्रेरणा को बढ़ावा देता है?
A. बहुत आसान या बहुत कठिन लक्ष्य चुनने की प्रवृत्ति
B. लक्ष्यों की पूर्ती करने में खुद की संतुष्टि
C. बाहरी कारक
D. विफलता से बचने की अभिप्रेरणा
मध्य विद्यालय में बच्चे सक्रिय रूप से अर्थ का निर्माण किस प्रक्रिया द्वारा नहीं करते हैं?
A. खेल
B. सामग्री के साथ प्रयोग
C. साथियों और वयस्कों के साथ बातचीत
D. बार-बार वेधन
शिक्षा की समसामयिक नीतियाँ जैसे कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इस बात पर जोर देती है कि स्कूलों में शिक्षा _______ द्वारा होनी चाहिए।
A. अनुकूलन
B. खोज और अन्वेषण
C. प्रत्यक्ष निर्देश
D. निष्क्रिय अनुकरण
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एक सामाजिक रचनात्मक कक्षा में होने वाले आंकलन के संदर्भ में सही नहीं है?
A. आंकलन शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया का एक समग्र हिस्सा होना चाहिए।
B. आंकलन कागज़ – कलम परीक्षणों के माध्यम द्वारा केवल साल के अंत में किया जाना चाहिए।
C. आंकलन एक समय – अवधि के दौरान होने वाले बच्चों के अधिगम और प्रगति के बारे में जानने के लिए किया जाना चाहिए।
D. आंकलन विभिन्न प्रकार की युक्तियों का उपयोग करते हुए विविध रूप से होना चाहिए।
कथन (A) : शिक्षिकाओं को बच्चों को कक्षा में अपने अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
तर्क (R) : बच्चे स्कूल में अपने साथ सीखने के महत्वपूर्ण अनुभव लेकर आते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जब विद्यार्थी किसी कार्य में अपनी असफलता का कारण ______ और ________ कारकों को मानते हैं तब वे कड़ी मेहनत में लगने की संभावना रखते हैं।
A. आंतरिक; नियंत्रण योग्य
B. आंतरिक; अनियंत्रित
C. बाहरी; नियंत्रण योग्य
D. बाहरी; अनियंत्रित
प्रभावी समस्या समाधान को किसके द्वारा बढ़ावा नहीं किया जाता है?
A. बच्चों को विचार-मंथन करने और चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करना
B. बच्चों को सहज अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना
C. ज्ञान के पुनरुत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना
D. कई दृष्टिकोण लाने पर ध्यान केंद्रित करना
बच्चों में वैकल्पिक संकल्पनाओं का
A. शिक्षकों द्वारा दृढ़ता से हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. शिक्षकों द्वारा अनदेखा किया जाना चाहिए।
C. होना न केवल बच्चों में बल्कि वयस्कों में भी एक प्राकृतिक घटना है।
D. होना बच्चों की कम मानसिक समझ का एक निश्चित संकेत है।
निम्न में से किस विश्वास का सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा?
A. मैं लड़की हूँ इसलिए मैं गणित में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती और न ही कभी कर पाऊँगी।
B. हमारे प्रयास का नम्बर लाने में महत्वपूर्ण योगदान है।
C. अगर मैं ज्यादा पढ़ती तो मैं परीक्षा में बेहतर कर सकती थी।
D. अपने सीखने को सुसाधित करने के लिए, “मैं कैसे सीखती हूँ” मुझे इस पर मनन करने की आवश्यकता है।
एक सामाजिक रचनावादी कक्षा में बच्चों में समीपस्थ विकास का क्षेत्र किस प्रक्रिया द्वारा निर्मित होता है?
A. संवाद
B. अरूचि
C. नकारात्मक पुनर्बलन
D. अनुकुलन
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
A. एक ऐसी परिमेय संख्या है, जिसका कोई व्युत्क्रम नहीं होता है।
B. केवल दो ही ऐसी परिमेय संख्याएँ हैं, जो स्वयं अपने व्युत्क्रम हैं।
C. \(8/9\) का गुणनात्मक प्रतिलोम \(-11/8\) है।
D. परिमेय संख्या 3/8 परिमेय संख्याओं \(1/4\) और \(1/2\) के बीच स्थित है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
A. व्यंजक \(2/5 (-3/7)-1/14-3/7 3/5\) का मान \(-1/2\) के बराबर है।
B. \(-11/8, -8/5\) और \(-9/5\) ऐसी परिमेय संख्याएँ हैं, जो परिमेय संख्याओं -2 और -1 के बीच स्थित हैं।
C. \(-3/5<-17/30\)
D. परिमेय संख्याओं \(5/7\) और \(3/8\) का अंतर \(17/56\) है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
A. शून्य न्यूनतम पूर्ण संख्या है।
B. 208090 की पूर्ववर्ती संख्या 208089 है।
C. सभी प्राकृत संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ होती हैं।
D. एक दो अंकों की संख्या का परवर्ती सदैव एक दो अंकों की संख्या होती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. 2104360587, 9 से विभाज्य है।
B. 15128751, 9 से विभाज्य नहीं है।
C. संख्या 31z5 में अंक z के सभी संभव मान 3, 6 और 8 हैं, जिनके लिए यह संख्या 3 का एक गुणज हो।
D. संख्या 21y5 को 9 का गुणज होने के लिए अंक y को 1 होना चाहिए।
एक फिल्म शो \(31/9\) घंटे तक चला। इस अवधि में \(12/3\) घंटे तक विज्ञापन दिखाए गए। तब, इस फिल्म शो की वास्तविक समयावधि कितनी थी?
A. \(14/9\) घंटे
B. \(21/3\) घंटे
C. \(13/5\) घंटे
D. \(11/9\) घंटे
बीजीय व्यंजक (xy + yz)2 – 2xy2z किसके बराबर है?
A. xy2z + x2yz + xyz2
B. x2y2 + y2z2
C. xyz + x2y2
D. xy + yz
बीजीय व्यजंक \( (4/3a-3/4b)^2+2ab\) का मान किसके बराबर है?
A. \( 16/9a^2+9/16b^2\)
B. \( 25/9a^2-9/25b^2\)
C. \( 16/9a^2-9/16b^2\)
D. \( 25/9a^2+9/25b^2\)
किसी स्कूल में प्रत्येक दिन 7 पीरियड होते हैं जहाँ प्रत्येक पीरियड 50 मिनिट के होते हैं। इस स्कूल ने पाठ्यक्रम में 3 नए अतिरिक्त अनिवार्य विषय सम्मिलित कर लिए, जिनको प्रति दिन पढ़ाया जाना आवश्यक है। समय-सारणी में इन अनिवार्य विषयों को समावेशित करने के लिए, समय-सारणी में प्रति दिन 3 अतिरिक्त पीरियड जोड़ दिए गए। यह परिकल्पना करते हुए कि स्कूल के अध्ययन का समय अपरिवर्तित रहता है, नई समय-सारणी में प्रत्येक पीरियड की अवधि कितनी है?
A. 35 मिनट
B. 36 मिनट
C. 40 मिनट
D. 42 मिनट
एक दुकानदार समान विक्रय मूल्य पर दो वस्तुएँ बेचता है। एक 15% लाभ पर एवं दूसरी 15% हानि पर इस स्थिति में, कुल लाभ या हानि प्रतिशत कितना है?
A. 7.25% लाभ
B. 7.25% हानि
C. 2.25% लाभ
D. 2.25% हानि
P, Q से 5 वर्ष बड़ा है तथा Q की आयु, R की आयु की तिगुनी है। यदि P, Q एवं R की आयु का कुल योग 47 वर्ष है, तो P की आयु (वर्षो में) कितनी है?
A. 5
B. 6
C. 18
D. 23
यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाइयाँ 5 सेमी और 9 सेमी हैं, तो इस त्रिभुज की तीसरी भुजा की लंबाई:
A. ठीक 3 सेमी है।
B. 4 सेमी से अधिक और 14 सेमी से कम कोई भी लंबाई हो सकती है।
C. 2 सेमी से अधिक और 10 सेमी से कम कोई भी लंबाई हो सकती है।
D. ठीक 15 सेमी है।
एक समबहुभुज के लिए अधिकतम संभव बाह्य कोण की माप है:
A. 135°
B. 75°
C. 105°
D. 120°
यदि किसी बहुभुज के सभी शीर्षों को एक ऐसे बिंदु से मिलाया जाता है, जो उस बहुभुज के समतल (तल) में नहीं है, तो प्राप्त परिणामी आकार एक ________ होगा।
A. शंकु
B. बेलन
C. पिरामिड
D. प्रिज्म
निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. एक चतुर्भुज की अद्वितीय रूप से रचना की जा सकती है, यदि उसकी चार भुजाएँ और एक विकर्ण दिया गया है।
B. एक चतुर्भुज की अद्वितीय रूप से रचना की जा सकती है, यदि उसके दोनों विकर्ण और तीन भुजाएँ दी हुई हैं।
C. एक चतुर्भुज की अद्वितीय रूप से रचना की जा सकती है, यदि उसकी दो भुजाएँ और तीन कोण दिए गए हैं।
D. एक चतुर्भुज की अद्वितीय रूप से रचना की जा सकती है, यदि इसकी तीन भुजाएँ और दो अंतर्गत कोण दिए गए हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी रचना संभव है?
A. ∠A = 60°, ∠C = 120° और AB = 5 cm की मापों का त्रिभुज ABC;
B. ∠A = 85°, ∠B = 115° और AB = 5 cm की मापों का त्रिभुज ABC;
C. भुजाओं XY = 3 cm, YZ = 4 cm and XZ = 5 cm का त्रिभुज XYZ;
D. भुजाओं PQ = 3 cm, PR = 2 cm and QR = 6 cm का त्रिभुज PQR;
एक समचतुर्भुज के विकर्ण क्रमश: 10 सेमी और 24 सेमी हैं। इसका परिमाप (सेमी में) कितना है?
A. 52
B. 68
C. 120
D. 136
एक पानी की टंकी बेलनाकार है, जिसके आधार की त्रिज्या 1.5 m एवं ऊँचाई 70 cm है। पानी की वह मात्रा (लीटरों में) कितनी है, जिसे टंकी में संग्रहित किया जा सकता है? (π = 22/7 का उपयोग कीजिए)
A. 1650
B. 4950
C. 16500
D. 49500
यदि किसी समलंब चतुर्भुज की समान्तर भुजाएँ क्रमश: 12 मीटर एवं 6 मीटर हैं और इस समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल एक वर्ग के समान है, जिसका विकर्ण 6√2 मीटर है, तो इस समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाओं के बीच की दूरी कितनी है?
A. 4 मीटर
B. 6 मीटर
C. 8 मीटर
D. 10 मीटर
10 लड़कियों की लंबाइयों के आंकड़े, जो cm में मापी गई हैं, निम्नलिखित हैं :
135, 150, 139, 128, 151, 132, 146, 149, 143, 141
माध्य लंबाई से अधिक लंबाई वाली लड़कियों की संख्या कितनी है?
A. 6
B. 4
C. 8
D. 5
एक पासे को एक बार फेंका जाता है। 3 से विभाज्य एक संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
A. \(1/6\)
B. \(1/3\)
C. \(2/3\)
D. \(1/2\)
निम्नलिखित में से कौन सा बच्चों में गणित के प्रति चिंता उत्पन्न करने वाला सबसे कम उपयुक्त कारक है?
A. विषय के बारे में शिक्षक की अपनी चिंता।
B. गणित एक कठिन विषय है तथा यह केवल लड़कों के लिए है।
C. यह बोध कि गणित सीखने के उचित तरीके हैं और इसमें एकमात्र उत्तर देना अभिलक्षित है।
D. उन क्रिया-विधियों व कलन विधियों को सीखकर दोहराना जोकि बच्चों के दैनिक जीवन से परे हैं।
नीचे दिए गए प्रश्न को हल करने के लिए बालिका में किस प्रक्रिया के विकास की आवश्यकता है?
5x – 8 = x + 4
A. कंठस्थीकरण
B. सर्वसमिका का प्रयोग
C. आगमन
D. पक्षांतरण
एक कथन जिसे प्रायः सत्य माना जाता है क्योंकि वह स्वतः सिद्ध सत्य हैं, उसे कहा जाता है :
A. प्रमेय
B. उपपत्ति
C. अभिगृहीत
D. प्रमेयिका
निम्नलिखित में से किस प्रश्न को हल करने के लिए समानुपातिक चिन्तन की आवश्यकता नहीं है?
A. 20 किलो आलू का मूल्य ₹400 है। 7 किलो आलू का क्या मूल्य होगा?
B. सक्षमा 15 मिनट में 10 पृष्ठ पढ़ लेती है, 20 पृष्ठ पढ़ने में उसे कितना समय लगेगा?
C. एक वृक्ष की ऊँचाई 3 मीटर है और सुबह के 11:00 बजे उसकी छाया की लंबाई 4 मीटर है। शाम के 4:00 बजे इसकी छाया की लंबाई कितनी होगी?
D. एक पेंटर एक घंटे में तीन दीवारें पेंट करता है। समान प्रकार की 15 दीवारों को पेंट करने में कितना समय लगेगा?
वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत का शुरुआती स्तर कौन-सा है?
A. अभिगृहीतीय
B. दृश्यीकरण
C. विश्लेषण
D. निगमन
रेहाना माचिस की तीलियों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न बहुभुज बनाती है और कोणमापक (चाँदा) की सहायता से उनके आन्तरिक कोणों का मापन करती है। वह तीन तीलियों की मदद से एक त्रिभुज बनाती है और चतुर्भुज बनाने के लिए उसमें एक और तीली जोड़ देती है, इसके बाद पंचभुज बनाने के लिए वह एक और तीली इसी में जोड़ देती है, और इसी तरह आगे बढ़ती है? बहुभुजों के कोणों के बारे में कौन-सा कथन सही है?
A. किसी भी बहुभुज के सभी आंतरिक कोणों का कुल योग 360 डिग्री होता है।
B. एक चतुर्भुज के सभी आंतरिक कोणों का कुल योग किसी त्रिभुज के सभी आंतरिक कोणों के कुल योग का तीन गुना होता है।
C. जब भुजाओं की संख्या में वृद्धि होती है तो बहुभुज के आंतरिक कोणों के मापन के कुल योग में वृद्धि होती है।
D. जब भुजाओं की संख्या में वृद्धि होती है तो बहुभुज के बाह्य कोणों के मापन का कुल योग घटता है।
NCERT के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कक्षा VI के अधिगमकर्ताओं के लिए अपेक्षित अधिगम प्रतिफलों में से एक नहीं है?
A. उपयुक्त संक्रियाओं का उपयोग करते हुए बड़ी संख्याओं वाली समस्या हल करता/करती है।
B. दी गई परिस्थिति का सामान्यीकरण करने के लिए चरों को विभिन्न संक्रियाओं के साथ उपयोग करता/करती है।
C. विभिन्न ईबारती सवालों को हल करने मे ऐकिक विधि का उपयोग करता/करती है।
D. ज्यामितीय प्रमेयों के औपचारिक प्रमाणों को लिखता / लिखती है।
निम्नलिखित में से गलत कथन की पहचान कीजिए:
A. गणित शिक्षण के लिए आगमनात्मक विधि – एक श्रेष्ठ विधि है।
B. गणित अधिगम में परियोजना कार्य के लिए प्रचुर अवसर हैं।
C. सामन्यीकरण, विवेचन (तर्क) क्षमता की एक विशिष्टता है।
D. आलोचनात्मक चिंतन की वृद्धि करने में खुले सिरे वाले प्रश्न महत्वपूर्ण हैं।
गणितीय चिंतन किसके द्वारा परिलक्षित होता है?
A. प्रतिरूपों की पहचान
B. सूत्रों का कंठस्थीकरण
C. पहाड़ों का कंठस्थीकरण
D. गणित में कलनविधि में निपुणता हासिल करना
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में उच्च स्तरीय चिंतन से सबसे कम संबंधित है?
A. चरों के बीच संबंधों की पहचान करना
B. आँकड़ों का विश्लेषण करना
C. दिए गए सूत्र पर आधारित समस्या को हल करना
D. गणित और दैनिक जीवन के बीच संबंध बनाना
प्याज के छिलके की कोशिकाओं का अवलोकन सूक्ष्मदर्शी में किया जा सकता हैं। प्याज की कोशिका की परिधि को _______ (A) कहा जाता है, जो एक अन्य मोटे आवरण से ढकी होती है जिसे _______ (B) कहते हैं। कोशिका के मध्य में जो केंन्द्रीय सधन पिंड है उसे _______ (C) कहते हैं। A तथा C के बीच जैली जैसे पदार्थ को _______ (D) कहते हैं। A, B, C तथा D की पहचान कीजीए।
A. A- कोशिका द्रव्य; B- कोशिका भित्ती; C-केंद्रक; D- प्लास्टिड
B. A- कोशिका भित्ती; B- कोशिका द्रव्य, C- केंद्रक; D- कोशिका झिल्ली
C. A- कोशिका द्रव्य; B- कोशिका झिल्ली; C- प्लास्टिड; D- केन्द्रक
D. A- कोशिका झिल्ली; B- कोशिका भित्ती C- केंद्रक; D- कोशिका द्रव्य
निम्नलिखित में से कौन से वैज्ञानिक प्रत्ययों को नीचे दिए गए क्रियाकलाप द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता हैं ?
एक प्लास्टिक की बोतल को पानी से भर दिया गया तथा उसके मुँह को ढक्कन से बंद कर दिया गया । बोतल में एक पिन द्वारा छिद्र कर दिया गया। यह देखा गया कि छिद्र में से पानी नहीं निकलता हैं।
A. उत्प्लावक बल
B. घनत्व
C. दाब
D. गुरुत्वाकर्षण
एक लेज़र टॉर्च से प्रकाश को एक-एक करके निम्नलिखित पर डाला गया:
A – एक प्रिज्म पर
B – एक काँच की स्लैब पर
A और B में कौन सी परिघटना होगी?
A. A – विक्षेपण, B – अपवर्तन
B. A – अपवर्तन, B – विक्षेपण
C. A – विक्षेपण, B – विक्षेपण
D. A – अपवर्तन, B – अपवर्तन
पौधों द्वारा कार्बनडाइआक्साड तथा जल का सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रयोग करके भोजन के उत्पादन में किस प्रकार की अभिक्रिया का प्रयोग होता है?
A. उदासीनीकरण अभिक्रिया
B. अपघटन अभिक्रिया
C. संयुक्त अभिक्रिया
D. विस्थापन अभिक्रिया
कॉपर सल्फेट के संयुक्त के संतृप्त विलयन को क्या करनें से उसमें और मात्रा में कॉपर सल्फेट घोला जा सकता हैं ?
A. विलयन में क्षार डाल कर
B. विलयन को जमा कर
C. विलयन को गर्म कर के
D. विलयन में अम्ल डाल कर
निम्नलिखित में से कौन-सा/से संयोजन सही है/हैं?
| रोग | रोगकारक सूक्ष्मजीव | प्रसार की क्रियाविधि | |
| (a) | पोलियो | जीवाणु | वायु तथा जल |
| (b) | हैजा | विषाणु | जल तथा भोजन |
| (c) | हैपेटाइटिस B | जीवाणु | भोजन तथा जल |
| (d) | खसरा | विषाणु | वायु |
A. केवल (d)
B. केवल (b)
C. (b) तथा (d)
D. (a) तथा (c)
निम्नलिखित में से कौन-से जीव में अस्थियां नहीं होती तथा वह संकुचन और प्रसार की सहायता से गति करता हैं?
A. केंचुआ
B. सर्प
C. चींटियाँ
D. केकड़ा
किस सूक्ष्मपोषक तत्व की कमी/न्यूनता के परिणामस्वरुप रक्त स्कंदन ठीक से नहीं बनता और बाद में रक्तस्राव होने लगता हैं?
A. विटामिन A
B. विटामिन B12
C. विटामिन K
D. विटामिन B1
जब अम्ल A को क्षार B में डाला जाता है तो C बनता है जिसके साथ बहुत मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है। C का प्रयोग प्लास्टर ऑफ पेरिस के उत्पादन में किया जाता है।
A, B तथा C की पहचान कीजिए।
A. A- हायड्रोक्लोरिक अम्ल; B- एलुमीनियम आक्साइड; C- एलुमीनियम क्लोराइड
B. A- सल्फ्यूरिक अम्ल; B- एलुमीनियम आक्साइड; C- एलुमीनियम सल्फेट
C. A- हायड्रोक्लोरिक अम्ल; B- कैल्शियम कार्बोनेट; C- कैल्शियम क्लोराइड
D. A- सल्फयूरिक अम्ल; B- चूने का पानी; C- कैल्शियम सल्फेट
निम्नलिखित में से कौन सी विधियों का प्रयोग रेत नैफ्थिलीन तथा नमक के मिश्रण को पृथक करने के लिए किया जा सकता हैं ?
A. निथारना, आसवन, वाष्पीकरण
B. ऊर्ध्वपातन, निथारना, वाष्पीकरण
C. निथारना, छानना, ऊर्ध्वपातन
D. वाष्पीकरण, क्रिस्टलीकरण, ऊर्ध्वपातन
किसी इमारत की छत से भूमि की ओर गिरने वाले सिक्के की गति लगातार बढ़ती क्यों है?
A. सिक्का बहुत हल्का होता है
B. पृथ्वी सिक्के को आकर्षित करती है
C. सिक्के पर कोई बल कार्य नहीं करता है
D. वायु सिक्के को धकेलती हैं
AB तथा CD ऐसी दो छड़ हैं जो:
(i) A सिरा C सिरे द्वारा प्रतिकर्षित होता हैं
(ii) B तथा C सिरे एक दूसरे को आकर्षित करते हैं
(iii) B तथा D सिरे एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही हैं ?
A. AB एक चुंबक है परन्तु CD चुंबक नहीं हैं
B. AB चुंबक नहीं है परन्तु CD चुंबक हैं
C. AB तथा CD दोनों चुंबक हैं
D. AB तथा CD दोनों चुंबक नहीं हैं
निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया के घटित होने की संभावना सबसे कम हैं?
A. 2Al + Cr2O3 → 2Cr + Al2O3
B. Cu + 2H2O → Cu(OH)2 + H2
C. Cl2 + 2NaBr → Br2 + 2Nacl
D. 2KCl + Br2 → Cl2 + 2KBr
जल सें भरे एक कागज के कप के नीचे मोमबत्ती रखकर गर्म करने पर उसमें आग क्यों नहीं लगती
A. कागज अज्वंलनशील हैं
B. कागज प्रज्वलन ताप तक नहीं पहुँचता
C. जल की विशिष्ट ऊष्मा कम होती हैं
D. कागज की विशिष्ट ऊष्मा उच्च होती है
निम्नलिखित संधि का मानव शरीर में उसके स्थान के साथ मिलान कीजिए:
|
A. |
कंदुक खल्लिका संधि |
i. |
कोहनी के आगे तथा पीछे की गति की संधि |
|
B. |
स्थिर संधि |
ii. |
बाजू तथा कंधे की बीच की संधि |
|
C. |
हिन्ज संधि |
iii. |
ऊपरी जबड़े तथा शेष सिर के बीच की संधि |
|
D. |
धुराग्र संधि |
iv. |
वह संधि जहाँ गर्दन सिर से जुड़ती हैं |
A. A – i, B – iii, C – iv, D – ii
B. A – iv, B – ii, C – i, D – iii
C. A – ii, B – iii, C – i, D – iv
D. A – ii, B – iv, C – iii, D – i
नीचे दिए हुए दो कथनों S1 तथा S2 पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए
S1 : धात्विक ऑक्साइड सदैव क्षारीय प्रकृति के होते हैं।
S2 : प्रकृति से ऋण विद्युती होने के कारण, धातुएँ शीघ्र आक्सीजन से अभिक्रिया करती हैं।
A. S1 तथा S2 दोनों सही हैं तथा S1 का सही तर्क S2 हैं
B. S1 तथा S2 दोनों सही हैं किन्तु S1 के लिए सही तर्क S2 नहीं हैं
C. S1 सही हैं किन्तु S2 गलत हैं।
D. S1 तथा S2 दोनों गलत हैं
एक वस्तु किसी द्रव में तैर रही है तथा उसके आयतन का आधा उस द्रव में डूबा हुआ है। उस वस्तु पर लगने वाला उत्प्लावक बल कितना है?
A. शून्य
B. उसके भार से कम
C. उसके भार से अधिक
D. उसके भार के बराबर
मछलियों के हृदय की संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही हैं?
A. चार कोष्ठीय हृदय जिसमें एक अलिंद तथा एक निलय हैं।
B. चार कोष्ठीय हृदय जिसमें दो अलिंद तथा एक निलय हैं।
C. चार कोष्ठीय हृदय जिसमें दो अलिंद तथा दो निलय हैं।
D. द्विकोष्ठीय हृदय जिसमें एक अलिंद तथा एक निलय हैं।
एक साधारण पेंडुलम के बॉब को मध्य स्थिति से चरम स्थिति तक छोड़ा जाता हैं। बॉब की बाह्यतम स्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही हैं ?
A. विस्थापन शून्य हैं
B. चाल अधिकतम हैं।
C. चाल शून्य हैं
D. त्वरण न्यूनतम हैं
निम्नलिखित में से पादप के कौन-से भाग कायिक प्रवर्धन में सहायता करते हैं?
A. तने, फूल, जड़े
B. तने, पत्तियाँ, फूल
C. जड़े, तने, पत्तियाँ
D. फूल, पत्तियाँ, जड़े
एक शिक्षिका अपने छात्रों के समक्ष दाब का प्रत्यय प्रदर्शित करना चाहती हैं। निम्नलिखित में से कौन से क्रियाकलाप इसके लिए उचित होंगे?
A. वस्तुओं का मुक्त रूप से गिरते हुए अवलोकन करना तथा उनकी आपेक्षिक गति की तुलना करना।
B. जल में विभिन्न तेल (सोयाबीन का तेल, सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल) मिलाना तथा उनकी परतों का अवलोकन करना।
C. एक खाली बंद प्लास्टिक की बोतल को जल की बाल्टी में धकेलना तथा अवलोकन करना।
D. कागज की एक पट्टी को अपने निचले ओंठ से लगाना और फिर मुँह से पट्टी को फूँक मारना। अवलोकन करना कि कागज की पट्टी किस दिशा में गति करती हैं।
निम्नलिखित क्रियाकलाप का लक्ष्य छात्रों में कौन से प्रक्रिया आधारित कौशलों का विकास करना हैं?
‘सामान्य रूप से श्वास लें और छोड़ें। पता लगाए कि आप एक मिनट में कितनी बार श्वास लेते हैं व छोड़ते हैं। अब अपनें श्वसन की दर को तीव्र गति से चलने के पश्चात, भागने के बाद तथा पूर्ण रुप से विश्राम करने के बाद गिनें। आपके अनुसार किस स्थिति में श्वसन की दर सबसे तेज होगी ? जाँच करें कि आपकी दोस्त को भी एक जैसे मूल्य प्राप्त होते हैं या नहीं।”
A. अवलोकन, अनुमान, मापन
B. मापन, संप्रेषण, वर्गीकरण
C. प्रयोग करना, मापन, वर्गीकरण
D. संप्रेषण, अनुमान, प्रयोग करना
निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान में आकलन के समकालीन दृष्टिकोण से मेल नहीं खाता है?
A. विज्ञान में आकलन छात्रों में वैज्ञानिक अन्वेषण को बढ़ावा देता है।
B. विज्ञान में आकलन व्यापक प्रकृति का होता है।
C. विज्ञान में आकलन छात्रों द्वारा वैज्ञानिक नियमों और सिद्धांतों को याद करने पर आधारित है।
D. विज्ञान में आकलन छात्रों में प्रक्रिया के कौशलों को विकसित करने में सहायक होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा मुक्त-अंत वाला प्रश्न हैं?
A. व्यक्त कीजिए कि किस प्रकार पशु जीवन वनोन्मूलन से प्रभावित होता है?
B. क्या होगा यदि हमारे पास लकड़ी नहीं होगी?
C. वनोन्मूलन किस प्रकार वर्षा में कमी लाता है?
D. आपके क्षेत्र में कौन से कारक जैव-विविधता को प्रभावित कर रहे हैं?
आप कक्षा VII के छात्रों को विधुतीय चालकता का प्रत्यय सिखाना चाहते हैं। आपके पास निम्नलिखित सामग्री हैं – रबड़, एक बल्ब के साथ खुला विधुतीय परिपथ, धातु की पिन, डिस्टिल जल, नमक का घोल । इस प्रत्यत को छात्रों से परिचित करने के लिए आप निम्नलिखित में से कौन सा अपनाएँगे?
A. मैं श्याम-पट पर ‘चालन’ का स्पष्ट अर्थ लिखूँगी एवं ध्यानपूर्वक अपने छात्रों को समझाऊँगी। इसके पश्चात क्रियाकलाप होगा यह पता लगाने के लिए कि कौन से पदार्थ सुचालक हैं।
B. मैं श्यामपट पर पदार्थों की सूची लिखूँगी तथा छात्रों से उनका वर्गीकरण चालक तथा कुचालक में करने के लिए कहूँगी। इसके पश्चात क्रियाकलाप द्वारा उनकी परिकल्पना की पुष्टि की जाएगी।
C. मैं प्रारंभ में अपने छात्रों से प्रत्येक पदार्थ को परिपथ पर रख कर उसका अन्वेषण करवाऊँगी। पदार्थों का वर्गीकरण विधुत के अच्छे व बुरे चालकों में करने के लिए छात्रों के अवलोकनों को आधार के रूप में प्रयोग करूँगी।
D. मैं क्रियाकलाप का प्रदर्शन करने के लिए प्रत्येक पदार्थ को परिपथ पर रखूँगी तथा छात्रों से कहूँगी कि वह अपने अवलोकनों को नोट करें। इसके बाद छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपने अवलोकनों की पुष्टि पाठ्य पुस्तक से करें।
विज्ञान की एक कक्षा में शिक्षार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सी योजनाएँ प्रयुक्त की जा सकती हैं?
(A) शिक्षार्थियों के प्रश्नों को रुचिकर, उत्तम इत्यादी बताना / कहना।
(B) सभी शिक्षार्थीयों को अपने आप को व्यक्त करने के अवसर प्रदान करना।
(C) विद्यार्थीयों के प्रश्नों का तत्काल उत्तर देना।
(D) शिक्षार्थियों को उत्तरों की नहीं, बल्कि प्रश्नों की गुणवत्ता पर भी जाँचना।
A. (A), (B), (C) और (D)
B. (A), (C) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)
विज्ञान के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रयोग करना प्रमुख रास्ता है।
B. विचारों का समर्थन एवं परिष्कृत करने के लिए प्रयोगाश्रित प्रमाणों का प्रयोग किया जाता है।
C. ध्यानपूर्वक एकत्र किए प्रमाणों के फलस्वरुप निश्चित ज्ञान प्राप्त होता है।
D. यर्थाथता के लिए सदैव वैज्ञानिक निष्कर्षों का पुनरवलोकन किया जाता है।
कक्षा VII की विज्ञान की NCERT पाठय पुस्तक के निम्नलिखित उदाहरण पर विचार किजिए अंग्रेज चिकित्सक विलियम हार्वे (ईसवी 1578 1657) ने रक्त के परिसंचरण की खोज की। उन दिनों में समकालीन राय थी कि रक्त शरीर की नीलकाओं में आगे-पीछे घूमता हैं। उनके विचारों के लिए हार्वे का उपहास किया गया तथा उन्हें सरकुलेटर बुलाया गया। उन्होंने अपने अधिकांश मरीज खो दिए। तथापि उनकी मृत्यु से पूर्व परिसंचरण के बारे में हार्वे के विज्ञानिक विचार को सामान्य रुप से एक जैविकीय तथ्य की स्वीकृति मिल गई। उपर्युक्त में विज्ञान की प्रकृति के बारे में कौन से पहलू प्रदर्शित होते हैं ?
(A) विज्ञान प्रयोगाक्षित प्रमाणों पर आधारित हैं।
(B) विज्ञान प्रायोगिक हैं।
(C) विज्ञान वास्तविक और मूल्य-उदासीन है।
(D) विज्ञान सामाजिक तथा सांस्कृतिक रूप से अंतः स्थापित हैं।
A. (B) तथा (D)
B. (A), (C) तथा (D)
C. (A) तथा (B)
D. (B), (A) तथा (D)
निम्नलिखित में से कौन सा प्रभाव हैं?
A. जलीय पौधे की पत्तियाँ मोम जैसे आवरण से ढकी होती हैं।
B. एक आरोही पौधे की धागे जैसी घुमावदार संरचनाएँ होती हैं जो तने से निकलती हैं।
C. रेगिस्तानी पौधे की छोटे आकार की पत्तियाँ जल की क्षति को कम करने में सहायक होती हैं।
D. जलीय पौधों की पत्तियाँ जल में तैरती तथा झुक जाती हैं।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
S1 : समाज के लिए विज्ञान सर्वदा लाभकारी है।
S2 : विज्ञान में प्रगति से प्रकाशीय और इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों के साथ-साथ कंप्युटर और दूर संचार तकनीकियों का भी आविष्कार हुआ है।
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S1 की S2 सही व्याख्या हैं।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S1 की S2 सही व्याख्या नही है।
C. S1 सत्य है लेकिन S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।