निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल गामक कौशलों का उदाहरण है?
A. चित्र बनाना
B. सुई पकड़ना
C. तेज चलना
D. धागे में मोती पिरोना
विकास का ‘अधोगामी’ सिद्धान्त बताता है कि विकास किस ओर से किस तरफ बढ़ता है?
A. जटिल से सरल
B. सिर से पैर
C. केंद्र से बाहर तक
D. सामान्य से विशिष्ट
निम्नलिखित में से कौन-से सामाजीकरण के द्वितीयक कारक है?
(i) विद्यालय
(ii) पुस्तकें
(iii) मीडिया
(iv) माता-पिता
A. (i), (iv)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii)
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, किस अवस्था में अधिकांश बच्चे ‘सक्रियाओं पर क्रियांए’ करने लगते हैं और उनमें परिकल्पनात्मक निगमनात्मक सोच विकसित हो जाती है?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
जीन पियाजे ने अधिगम की प्रक्रिया में किसे महत्व दिया है?
A. सीखने के लिए तत्परता
B. नकारात्मक पुनर्बलन
C. प्रतियोगी भावना
D. कार्यात्मक स्थिरता
अमरजीत नियमों को स्थिर मानती है और इस बात की अनुशंसा करती है कि सभी को इन नियमों का अनुसरण करना चाहिए, चाहे उनके व्यक्तिगत स्थिति किसी भी प्रकार की क्यों ना हो। लारेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अनुसार, अमरजीत इस समय किस अवस्था में है?
A. आज्ञाकारिता और दण्ड उन्मुखी
B. यंत्रीय उद्देश्य उन्मुखी
C. अच्छा लड़का- अच्छी लड़की उन्मुखी
D. कानून और व्यवस्था उन्मुख
कक्षा में समूह कार्य के दौरान, रमेश ने देखा कि उसके विद्यार्थी दिए गए प्रश्न का हल ढूँढने में जूझ रहे हैं। विद्यार्थियों को सहयोग देने के लिए रमेश को क्या करना चाहिए?
A. उसे पुस्तक से उत्तर नकल करके लिखने के लिए कहना चाहिए।
B. उस प्रदत्त कार्य को छोड़कर अगले कार्य को करने के लिए करना चाहिए।
C. प्रश्न से प्रासंगिक संकेत देने चाहिए।
D. अस्पष्ट निर्देश द्वारा प्रश्न को जटिल बना देना चाहिए।
विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक विकास के संवर्द्धन के लिए लेव वायगोत्स्की ने किसके कार्यान्वयन की अनुशंसा की है?
A. सामाजिक पृथक्कीकरण
B. सांस्कृतिक उपकरणों का प्रयोग
C. कंठस्थीकरण
D. निष्क्रिय अनुकरण
प्रगतिशील शिक्षा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के केन्द्र में किसे स्थान देती है?
A. छात्र
B. अध्यापक
C. अभिभावक
D. परीक्षाएँ
अहमद मनोउपचारक या परामर्शदाता (काउंसलर) बनना चाहता है। हावर्ड गार्डनर के बहुविध बुद्धि सिद्धांत के अनुसार उनकी अध्यापिका को उसकी किस बुद्धि के संवर्धन के अवसर देने चाहिए?
A. स्थानिक
B. प्राकृतिक
C. संगीतात्मक
D. अन्तरवैयक्तिक
सहयोगात्मक अधिगम का कार्यान्वयन करते समय अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. एक समान योग्यता आधारित समूहों का निर्माण
B. विद्यार्थियों को केवल निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण करने का निर्देश देना
C. चर्चाओं और वाद-विवाद के प्रयोग को प्रतिबंन्धित करना
D. विविध शिक्षार्थियों के समूह बनाना
कक्षा मे क्रिकेट पर हो रही चर्चा में एक अध्यापक लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को अधिक अवसर दे रहा है। ऐसा करके वह क्या कर रहा है?
A. रूढ़िबद्ध चुनौतियों को कम कर रहा है।
B. जैण्डर पूर्वाग्रहों का पालन कर रहा है।
C. जैण्डर समानता का अनुसरण कर रहा है।
D. जैण्डर रूढ़िबद्ध धारणाओं को तोड़ रहा है।
विविध पृष्ठभूमि से आए शिक्षार्थियों वाली कक्षा में अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. परीक्षा में उनके निष्पादन के आधार पर विद्यार्थियों के समूह बनाने चाहिए।
B. सभी से सफलता अपेक्षाएँ करनी एवं बनाए रखनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों के सामाजिक-आर्थिक प्रसंग के आधार पर उनका वर्गीकरण करना चाहिए।
D. मानकीकृत पाठ्यचर्या और आकलन की विधियों को अपनाना चाहिए।
रचनात्मक आकलन कब किया जाता है?
A. केवल सत्र के आरंभ में
B. विद्यार्थियों के लिए पूरे सत्र के दौरान
C. केवल सत्र के अंत में
D. केवल उन विद्यार्थियों के लिए जो अधिगम चुनौतियों से जूझ रहे हैं
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को ‘समुन्नत’ करेगा?
A. श्रीलंका की राजधानी कौन-सी है?
B. भारत मे अध्यापक दिवस कब मनाया जाता है?
C. एशिया में सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?
D. आप अपने शहर में पानी की कमी की समस्या किस प्रकार सुलझाएगें?
समावेशन की अवधारणा हेतु किसकी आवश्यकता है?
A. विविधता और वैयक्तिक भिन्नताओं के लिए सम्मान
B. आाकलन के लिए मानकीकृत परीक्षण
C. अध्यापक-केन्द्रित शिक्षणशस्त्रीय प्रवर्धियाँ
D. विद्यार्थियों का नामीकरण (लेबलिंग) और पृथक्कीकरण
पठनवैकल्य किस क्षेत्र में प्रत्यक्ष रूप में चुनौती प्रस्तुत करता है?
A. भावात्मक वियमन में
B. शारिरिक समान्वयन में
C. सामाजिक अंतक्रियाओं में
D. लिखित विषयवस्तु
स्वलीनता (आटिज्म) से ग्रस्त विद्यार्थी हालाँकि कुछ क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन उनके पास ________ का मजबूत पक्ष भी है, अध्यापक जिसका इस्तेमाल शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में कर सकते हैं।
A. सूक्ष्म विवरणों पर ध्यान देने
B. सामाजिक सम्प्रेषण
C. स्वयं को बड़े समूहों के सामने, बिना हिचक के व्यक्त करने
D. दैनंदिनी में जल्दी-जल्दी परिवर्तन के प्रति सरलतापूर्वक सामंज्यस
दृष्टि बाधिता से जूझते विद्यार्थियों के साथ शिक्षण करते समय किस विधि माध्यम के प्रयोग से बचना चाहिए?
A. श्यामपट्ट पर लिखित विषयवस्तु की मौखिक रूप से व्याख्या करना
B. स्पर्शग्राही मानचित्र देना
C. सहायक उपकरणों के प्रयोग की अनुमति देना
D. अधिगम के आकलन के लिए लिखित परीक्षण लेना
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता ‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थी की नहीं है?
A. औसत से अधिक बुद्धि स्तर
B. उच्च स्तरीय समस्या समाधान कौशल
C. कौशलों पर निपुणता प्राप्त करने के लिए उच्च स्तरीय अभिप्रेरणा
D. जानकारी को ग्रहण करने में धीमापन
एक अध्यापक को विद्यार्थियों को योग्यता के ______ परिप्रेक्ष्य और अधिगम को ______ प्रक्रिया मानने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
A. वृद्धिबोधक, एक सक्रिय
B. बोधक, एक निष्क्रिय
C. वृद्धिबोधक, एक निष्क्रिय
D. अस्तित्व बोधक, एक सक्रिय
यदि गतिविधि को महत्व नहीं दिया जा रहा है तो विद्यार्थी द्वारा किस का अनुभव करने की संभावना है?
A. जिज्ञासा
B. उत्साह
C. आनन्द
D. बोरियत
स्कूल अध्यापिका रिचा अपने विद्यार्थियों में समुन्नत समझ को समुन्नत करना चाहती है। इसके लिए उसे क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को प्रश्नों का समाधान निर्धारित रूप से करने के लिए कहना चाहिए।
B. प्रक्रियात्मक ज्ञान और अधि संज्ञानात्मक कौशलों पर ध्यान देना चाहिए।
C. विषयवस्तु के कठस्थ स्मरण पर बल देना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को उप-अवधारणाओं मे सम्बद्धता स्थापित करने के लिए निरूत्साहित करना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन-सी सामाजिक रचनावादी कक्षा की विशेषता है?
A. अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों में प्रतियोगिता उन्मुखी दृष्टिकोण का विकास करना
B. अन्वेषण संबंधी अधिगम लिए अनुकूलित परिवेश
C. कंठस्थीकरण पर केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ
D. मानकीकृत पाठ्यचर्या जो सांस्कृतिक भिन्नताओं का ध्यान न रखती
विद्यार्थी कक्षा में अधिगम की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय और सहभागी बना महसूस करते है । यदि कक्षा परिवेश समुन्नत करता है:
(i) अवधारणाओं के बारे में जिज्ञासा
(ii) अपने विचारों पर विमर्श – चिंतन
(iii)) अध्यापक का निष्क्रिय अनुकरण
(iv) ज्ञान का मात्र पुनरउत्पादन
A. (i) (ii)
B. (i) (iii)
C. (ii) (iii)
D. (iii) (iv)
विद्यार्थियों के अधिगम को सहज-सुगम बनाने के लिए अध्यापक को किस प्रकार की गतिविधियों का संचालन करना चाहिए?
A. जो उनके प्रतिदिन के जीवन के लिए प्रासंगिक हो।
B. यांत्रिक हो ओर जिसमें निष्क्रिय श्रवण शामिल हो।
C. जो संदर्भ से हटकर हो।
D. जो जटिल से सरल की ओर आगे बढ़ते हुए क्रम में प्रस्तुत हो।
विद्यार्थियों मे समालोचनात्मक चिन्तन का विकास किस प्रकार सहज सुगम किया जा सकता है?
A. विविध संदर्भों में अधिगम के अनुप्रयोग द्वारा
B. समक्ष के स्थान पर कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के लिए प्रतियोगिता करवा कर
C. अध्यापक द्वारा दिए गए व्याख्यान का केवल सारांशीकरण करके
D. विषयवस्तु का कंठस्थीकरण और अध्यापक का निष्क्रिय अनुकरण करके
अधिगम की गति:
A. पूरी तरह व्यक्तिगत कारकों पर निर्भर है।
B. पूरी तरह वातावरणीय कारकों पर निर्भर है।
C. व्यक्तिगत और वातारणीय कारकों, दोनों से स्वतंत्र है।
D. व्यक्तिगत और वातावरणीय कारकों की पारस्परिक क्रिया पर निर्भर है।
विद्यार्थियों की वैकल्पिक अवधारणाएँ ______।
A. अनदेखी करके निरूत्साहित की जानी चाहिए।
B. उनके अनुभवों से संबंधित नहीं है।
C. हमेशा अत्यंत गलत होती हैं और तर्कहीन चिंतन प्रक्रिया को दर्शाती हैं।
D. अर्थ निर्माण की प्रक्रियाओं की में गढ़ी गई सहज संरचनाओं को दर्शाती हैं।
किसी भी अवधारणा का शिक्षण करते समय किस बात से बचना महत्वपूर्ण है?
A. अवधारणाओं के विभिन्न पहलुओं के मध्य सम्बद्धता स्थापित करना।
B. कारक प्रभाव संबंधों को रेखांकित करना।
C. अवधारणाओं को गैर उदाहरणों के साथ प्रस्तुत करना।
D. समप्रत्ययों की विषयवस्तु को जानकारियों के असम्बन्धित खण्ड़ों के रूप मे प्रस्तुत करना।
यदि \( x = {(2019)^2+2019+2020}\) है, तो (2x – 1) का मान कितना है?
A. 4040
B. 4038
C. 4039
D. 4041
निम्न भिन्नों में सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी भिन्नों का योग क्या है?
\(4/9,5/6, 7/12, 11/24\) और \(8/11\)
A. \(17/12\)
B. \(37/36\)
C. \(23/18\)
D. \(31/24\)
x का व्युत्क्रम क्या है, जहाँ \( x=(2/3)^{-3}\(1/2)^2\(2/3)^2\) है?
A. \(1/6\)
B. \(1/9\)
C. \(1/3\)
D. \(2/9\)
यदि 3.101 – 2.11 – k = 2.65 – 0.256 है तब (1 – k) का मान क्या है?
A. 2.304
B. 2.403
C. 0.597
D. 0.403
\({1.2 10^3}{2.4 10^{-4}}\) को मानक रूप में ___________ द्वारा व्यक्त किया जाता हैं।
A. 5 × 106
B. 0.5 × 106
C. 5 × 107
D. 2 × 107
\( (x^2+y^2-z^2)^2-(x^2-y^2-z^2)^2/(x+z)(x-z)y^2\) किसके बराबर है?
A. 2
B. 4
C. 1
D. 0
निम्न व्यंजक में x2 और x के गुणाकों का योग क्या हैं?
(x – 2)(2x2 + x – 15) – (x + 2)(x2 + 11x + 10)
A. 35
B. -49
C. 65
D. -65
समीकरण \( +6/4+ -3/5= 5y-4/8\) का हल, _______ समीकरण का भी हल है।
A. \( +5/2=1/4++3/5\)
B. \( +5/2=1/2++3/5\)
C. \( -5/2=1/2+-3/5\)
D. \( +3/2=1/2–5/2\)
एक कैलकुलेटर को ₹980 में बेचने पर एक व्यक्ति को \(62/3\%\) की हानि होती है। वह इसको कितने ₹ में बेचे ताकि उसे लाभ 8% प्राप्त हो?
A. 1132
B. 1134
C. 1240
D. 1244
यदि \(মি³x+1/2x=5\) , तो 3x 2 + (12x 2 ) -1 का मान क्या होगा?
A. \(71/3\)
B. \(62/3\)
C. \(81/3\)
D. \(92/3\)
त्रिभुज PQR में, भुजा QR को एक बिंदु T तक बढ़ाया जाता है और भुजा PQ को बिंदु X तक बढ़ाया जाता हैं। यदि ∠PRT = 136° तथा ∠RQX = 104° है, तो ∠P का पूरक कोण ज्ञात कीजिए।
A. 30°
B. 50°
C. 60°
D. 66°
यदि कोण x का पूरक कोण 4x के संपूरक कोण के बराबर है, और कोण y का संपूरक कोण अपने पूरक कोण का चार गुना है, तब (x + y) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 80°
B. 90°
C. 100°
D. 120°
चतुर्भुज ABCD में, ∠C = 72° तथा ∠D = 80° है। ∠A और ∠B के समद्विभाजक चतुर्भुज के अंदर बिंदु P पर मिलते हैं। ∠APB की माप कितनी है?
A. 70°
B. 76°
C. 78°
D. 86°
यदि किसी पंचंभुजीय आधार वाले पिरामिड के फलकों, किनारों और शीर्षों की संख्याएँ क्रमश: x, y और z हैं, तो \((+y-z/2)^2+1\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 22
B. 24
C. 26
D. 28
निम्न में से किन स्थितियों में, एक चतुर्भुज ABCD की रचना संभव नहीं हैं?
A. AB = 4.8 सेमी, BC =4.3 सेमी, CD = 3.6 सेमी, AD = 4.2 सेमी और AC = 6 सेमी
B. AB = 7 सेमी, BC = 8 सेमी, AD = 10 सेमी, ∠A = 120° और ∠B = 80°
C. AB = 9 सेमी, BC = 7.6 सेमी, ∠A = 60°, ∠B = 120° and ∠D = 80°
D. AB = 8 सेमी, BC = 10 सेमी, ∠A = 75°, ∠B = 150° and ∠C = 135°
किसी समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 1.6 मीटर2 है और इसकी समांतर भुजाओं के बीच की दूरी 10 डेसीमीटर हैं। यदिं समांतर भुजाओं में से एक दूसरी से 8 डेसीमीटर अधिक है, तो समांतर भुजाओं में बड़ी भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 140 सेमी
B. 180 सेमी
C. 200 सेमी
D. 280 सेमी
किसी ठोस लंब वृत्तीय बेलन की ऊंचाई 15 सेमी है। यदि इसके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल का 4 गुना इसके आधारों के क्षेत्रफलों के योग के 6 गुने के बराबर है, तो बेलन का आयतन (सेमी3 में ) किसके बराबर है?
A. 900 π
B. 1200 π
C. 1350 π
D. 1500 π
आयताकार पानी की एक टंकी की आंतरिक लंबाई 5 मीटर हैं और गहराई 1.5 मीटर हैं । यदि इसमें 30,000 लीटर पानी भर सकता है, तो इस टंकी की आंतरिक चौड़ाई कितनी है?
A. 3.5 मीटर
B. 4 मीटर
C. 4.2 मीटर
D. 4.5 मीटर
निम्न आंकड़ों के बहुलक, माध्यिका तथा परिसर का माध्य क्या है?
9, 11, 4, 7, 10, 23, 21, 29, 23, 33, 18
A. 20
B. 21
C. \(68/3\)
D. \(70/3\)
संख्याएँ 35, 36, 37, …., 64 विभिन्न कार्डों पर लिखी जाती हैं (एक कार्ड पर एक संख्या) और फिर उन्हें एक बक्से में डाल दिया जाता है। बक्से में से एक कार्ड यदृच्छ रूप से निकाला जाता है। इस निकाले गए कार्ड पर लिखी संख्या 3 या 5 से विभाज्य है, इसकी क्या प्रायिकता है?
A. \(1/2\)
B. \(7/15\)
C. \(1/3\)
D. \(13/30\)
सु.श्री. अनीता बीजीय व्यंजको के योग के लिए बच्चों का अवलोकन कर रही हैं।
निम्नलिखित में से बच्चों की किन प्रक्रियाओं पर ध्यान देना सुश्री अनीता के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. योजनाएँ जिनका बच्चा अनुप्रयोग कर रहा है तथा बच्चे की उच्च स्तरीय योजनाओं की ओर प्रगति।
B. कितने सही रूप से बच्चा बीजय व्यंजकों के योग पर समस्याएँ हल कर रहा है।
C. कितनी जल्दी बच्चा बीजीय व्यंजकों के योग पर समस्याओं को हल कर रहा है।
D. कितनी सफाई से बच्चा बीजीय व्यंजकों के योग पर समस्याओं को हल कर रहा है।
निम्नलिखित में से कौन-सी विधि विद्यार्थियों की उनके ज्ञान के निर्माण में सहायता करने के लिए सबसे कम रूप से उपयुक्त होगी?
A. गतिविधि आधारित विधि
B. आगमनात्मक – निगमनात्मक विधि
C. समस्या समाधान विधि
D. व्याख्यान विधि
वैन हैले के अनुसार बच्चा ज्यामितीय चिंतन के किस स्तर पर है अगर वह ज्यामितीय आकृतियों के सामान्य गुणों का निगमन कर लेता है और प्रमेयों को प्रमाणित कर लेता है?
A. स्तर 0
B. स्तर 4
C. स्तर 2
D. स्तर 3
अपनी कक्षा में एक सीधी रेखा की लंबाई का मापन करते हुए एक बालिका उल्लेख करती है कि- ‘मेरे पैमाने (स्केल) पर कोई भी बिंदु एक आरंभिक बिंदु के रूप में लिया जा सकता है।’
A. बालिका मापन की अवधारणा के प्रति समझ नहीं बना पाई है / का संरक्षण नहीं कर पाई है।
B. बालिका को यहाँ पर सही करने की जरूरत है कि केवल 0 ही आरंभिक बिंदु के तौर पर लिया जा सकता है।
C. बालिका मापन की अवधारणा के प्रति समझ बना पाई है / का संरक्षण कर पाई है।
D. गणित की कक्षा में इस तरह के उत्तरों को हतोत्साहित करना चाहिए।
गणितीय प्रश्नों को हल करने की क्षमता _______ पर निर्भर नहीं करती है।
A. गणितीय अवधारणाओं के अभ्यास
B. गणितीय अवधारणाओं की समझ
C. गणितीय अवधारणाओं के दृश्यीकरण
D. जेंडर व जाति
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित की प्रकृति के संबंध में सही नहीं है?
A. प्राथमिक स्तर का गणित मूर्त है और इसमें अमूर्तता की आवश्यकता नहीं है।
B. गणित में अवधारणाओं को यथातथ्य (सुस्पष्ट रूप से संप्रेषित करने के लिए विशेष शब्दावली का प्रयोग किया जाता है।
C. गणितीय अवधारणाओं की प्रकृति पदानुक्रमित होती है।
D. गणित में निगमनात्मक तार्किकता शामिल है।
गणित की कक्षा में शिक्षिका ने रमन से पूछा कि अगर किसी त्रिभुज के आंतरिक कोण 2 ∶ 3 ∶ 4 के अनुपात में हैं तो उसके इन कोणों का माप क्या होगा ? इस पर रमन ने कहा कि कोणों का माप 40°, 60°, और 80° होगा। रमन का उत्तर उसकी किस क्षमता को दर्शाता है?
A. गिनने की क्षमता
B. समानुपातिक चिंतन
C. मापने की क्षमता
D. रट कर याद करने की क्षमता
गणित के शिक्षण – अधिगम के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. प्राथमिक कक्षाओं में गणित का ज्ञान प्रतिरूपों और सामान्यीकरण के अवलोकन के माध्यम से सृजित किया जा सकता है।
B. गणित का अधिगम संवाद आधारित एक सामाजिक प्रक्रिया भी है।
C. गणितीय ज्ञान के सृजन में संस्कृति और संदर्भों की कोई भूमिका नहीं है।
D. गणित की अच्छी अध्यापिका विद्यार्थियों की गणित में रूचि का संवर्द्धन कर सकती है।
निम्नलिखित में से कौन-सी गणित की समावेशी कक्षा के लिए सबसे कम प्रभावशाली शिक्षण शास्त्रीय प्रणाली है?
A. ICT (सूचना सम्प्रेषणात्मक तकनीकी) का उपयोग
B. मानकीकृत परीक्षणों का प्रयोग
C. मॉडल, जैसे कि स्पर्शीय आरेख और गिनतारा का प्रयोग
D. रचनात्मक और योगात्मक टैस्टों का प्रयोग
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित से सबसे कम रूप से संबद्ध है?
A. निगमनात्मक विवेचन
B. तार्किक विवेचन
C. प्रयोग
D. स्वयंसिद्ध
निम्नलिखित कथनों को पढ़िये और सही विकल्प का चुनाव कीजिए:
S1 : दहन की सभी अभिक्रियाएँ ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ होती हैं।
S2 : इन सभी अभिक्रियाओं में ऑक्सीजन का संयोजन होता है और ऊष्मा उत्सर्जित होती है।
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S1 के लिए S2 सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S1 के लिए S2 सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य है किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।
(R1) अभिक्रिया 1: बेरियम क्लोराइड सोडियम सल्फेट से अभिक्रिया करता है।
(R2) अभिक्रिया 2 : मैग्नीशियम ऑक्साइड कार्बन डाइऑक्साइड से अभिक्रिया करता है।
निम्नलिखित में से क्या सत्य है?
A. R1 – संयोजन अभिक्रिया, R2 – वियोजन अभिक्रिया
B. R1 – द्वि-विस्थापन अभिक्रिया, R2 – संयोजन अभिक्रिया
C. R1 – विस्थापन अभिक्रिया, R2 – द्विविस्थापन अभिक्रिया
D. R1 – संयोजन अभिक्रिया, R2 – विस्थापन अभिक्रिया
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
S1 : भौतिक परिवर्तन सर्वदा उत्क्रमणीय होते हैं ।
S2 : भौतिक परिवर्तन में कोई नया उत्पाद निर्मित नही होता
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S1 के लिए S2 सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S1 के लिए S2 सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य है किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।
मोमबत्ती की ज्वाला के लिए निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए, :
|
A |
B |
||
|
a. |
सर्वाधिक गर्म भाग |
i. |
अनजली मोम की वाष्प का अन्तरतम भाग/क्षेत्र |
|
b. |
मध्यम गर्म भाग |
ii. |
आशिक दहन का बीच का भाग |
|
c. |
न्यूनतम गर्म भाग |
iii. |
पूर्ण दहन का बाह्यतम भाग |
A. a – iii, b – i, c – ii
B. a – ii, b – iii, c – i
C. a – i, b – ii, c – iii
D. a – iii, b – ii, c – i
निम्नलिखित में से कौन सी धातु तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से अभिक्रिया नहीं करती है?
A. आयरन/लोहा
B. काॅपर/ताँबा
C. मैग्नीशियम
D. ऐलुमिनियम
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
S1: A और B संस्तर स्थितियों पर जड़ों की वृद्धि एवं शाखन जल एवं खनिजों के अवशोषण के लिए लाभदायक है।
S2: A और B संस्तर स्थिति जल, खनिजों एवं खाद में समृद्ध हैं।
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S2, S1 की सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S2, S1 की सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य है किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।
निम्नलिखित में से क्या मलजल की अकार्बनिक अशुद्धियाँ है/हैं?
(A) यूरिया
(B) फॉस्फेट
(C) पीड़कनाशी
(D) वनस्पति अपशिष्ट
A. (B) और (C)
B. (A) और (B)
C. केवल (B)
D. केवल (D)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पादपों में लैंगिक प्रजनन के विषय में सत्य हैं?
(A) लैंगिक प्रजनन के लिए दो पादप आवश्यक हैं।
(B) केवल कीट ही परागण के कारक हैं।
(C) निषेचन केवल परागण के पश्चात् ही हो सकता है।
(D) पादप बीजों से प्राप्त किए जाते हैं।
A. (B) और (D)
B. (A) और (B)
C. (A) और (D)
D. (C) और (D)
निम्नलिखित में से श्वसन अंग के आधार पर किसी एक को अलग कीजिए।
A. टिड्डा
B. तिलचट्टा (कॉकरोच)
C. घोंघा
D. चींटी
निम्नलिखित कथनों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(A) मूत्राशय में संग्रहित मूत्र मूत्रमार्ग के सिरे / अंत पर उपस्थित मूत्रीय से बाहर निकाल दिया जाता है।
(B) मूत्रवाहिनियाँ मूत्र को मूत्राशय तक ले जाती है।
(C) उपयोगी पदार्थ रक्त में वापस अवशोषित कर लिए जाते हैं।
(D) लाभदायक एवं हानिकारक पदार्थों सहित रक्त निस्यंदन के लिए वृक्क तक पहुँचता है।
(E) जल में घुलनशील अपशिष्ट पदार्थ वृक्क में निस्यंदित हो कर मूत्र के रूप में बाहर निकाल दिए जाते हैं।
A. (C) → (D) → (E) → (B) → (A)
B. (D) → (B) → (C) → (A) → (E)
C. (D) → (C) → (E) → (B) → (A)
D. (B) → (C) → (D) → (A) → (E)
केक के लिए आटा गूंधते हुए रसोइये ने एक चुटकी यीस्ट और चीनी आटा में डाली और कुछ घंटों के लिए उसे रखकर छोड़ दिया। कुछ घंटों के बाद आटे में से खट्टी गंध क्यों आ रही है?
A. क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है।
B. क्योंकि एल्कोहल उत्पन्न होता है।
C. क्योंकि यीस्ट में चीनी डाली गई थी।
D. क्योंकि लैक्टिक अम्ल उत्पन्न होता है।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
S1: धमनियों में रक्त केवल एक दिशा में प्रवाहित होता हैं।
S2: धमनियों में वाल्व होते हैं।
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S2, S1 की सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S2, S1 की सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य है किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।
नीचे दी गई दो स्थितियों (A) और (B) पर विचार कीजिए:
(A) : रसोई में छत के निकट दीवार पर निर्वातक पंखा लगा हुआ है।
(B) निर्वातक पंखा रसोई की खिड़की के साथ लगा हुआ है।
रसोई से ऊष्मा को निकालने में दोनों परिस्थितियों में से कौन अधिक प्रभावी होगा ?
A. (A) अधिक प्रभावी होगा
B. (B) अधिक प्रभावी होगा
C. (A) और (B) बराबर प्रभावी होंगे
D. यह वायु की दिशा पर निर्भर करता है।
एक सरल लोलक में, माध्य स्थिति और चरम स्थिति के बीच की दूरी D है। दूरी D/4 तय करने में गोलक t1 सेकंड लेता है। लोलक की समयावधि क्या हैं?
A. 8 t1 सेकंड
B. 12 t1 सेकंड
C. 4 t1 सेकंड
D. 16 t1 सेकंड
विद्यार्थियों को सारणी (A) और (B) में दिए गए आँकड़ों से दूरी-समय आलेख खींचने के लिए कहा गया।
सारणी – A
| दूरी | समय |
| 0 | 0 |
| 10 | 1 |
| 20 | 2 |
| 30 | 3 |
| 40 | 4 |
सारणी – B
| दूरी | समय |
| 0 | 0 |
| 30 | 3 |
| 60 | 6 |
| 90 | 9 |
| 120 | 12 |
A. (B) से (A) की ढलान अधिक होगी।
B. (A) से (B) की ढलान अधिक होगी।
C. (A) और (B) में ढलान बराबर / सम होगी।
D. दी गई सूचना से निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
किसी उत्तल लेंस द्वारा निर्मित प्रतिबिंब के आमाप को क्या होगा यदि बिंब को वक्रता केन्द्र से परे रखा जाए और लेंस की मोटाई को घटा दिया जाए?
A. कोई परिवर्तन नहीं
B. प्रतिबिंब का आमाप घट जाएगा
C. प्रतिबिंब का आमाप बढ़ जाएगा
D. कोई प्रतिबिंब नहीं बनेगा
ध्वनि एवं प्रकाश के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है/हैं?
(A) ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपन आवश्यक है।
(B) ध्वनि, प्रकाश से धीमे चलती है।
(C) प्रकाश और ध्वनि दोनों को संचरण के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है।
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. केवल (A)
द्रव्यमान M 1 और M 2 वाले लोहे के दो ब्लॉक सीमेंट के फर्श पर रखे हैं। यदि M 1, M 2 से बड़ा है, तो:
A. M 1, M 2 की तुलना में अधिक घर्षण बल का अनुभव कर रहा है।
B. M 1, M 2 की तुलना में कम घर्षण बल का अनुभव कर रहा है।
C. M 1 और M 2 दोनों समान घर्षण का अनुभव कर रहे हैं।
D. M 1 और M 2 में घर्षण शून्य है।
किसी प्लास्टिक की बोतल के मुख पर एक गुब्बारा रखा गया। बोतल गर्म जल में रखी गई (चरण-A) और फिर ठंडे जल में रखी गई (चरण-B) गुब्बारे का क्या होगा ?
A. चरण A- पिचक जाएगा; चरण B-फूल जाएगा
B. चरण A- पिचक जाएगा; चरण B- पिचक जाएगा
C. चरण A – फूल जाएगा; चरण B- पिचक जाएगा
D. चरण A- फूल जाएगा; चरण B-फूल जाएगा
फ्यूज़ की विशेषतायें क्या होनी चाहिए?
A. पतला तार, निम्न प्रतिरोधकता, निम्न गलनांक
B. मोटा तार, निम्न प्रतिरोधकता, उच्च गलनांक
C. पतला तार, उच्च प्रतिरोधकता, निम्न गलनांक
D. मोटा तार, उच्च प्रतिरोधकता, निम्न गलनांक
एक शिक्षिका ने कक्षा में भली प्रकार से संक्षारण के संप्रत्यय पर चर्चा की। उसने फिर विद्यार्थियों को इस विषय पर प्रयोगशाला में कार्य करने में सम्मिलित किया। विद्यार्थियों ने यह जाँचने के लिए, कि लोहे की वस्तुओं के आर्द्र वायु से संपर्क में आने पर उन पर जंग लग जाता है, समूहों में कार्य किया।
उपरोक्त उल्लेखित प्रयोगशाला के कार्य के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य नहीं है?
A. इसे निगमनात्मक प्रयोगशाला कार्य के रूप में चित्रित किया गया है।
B. विद्यार्थियों को कुछ विचार तो है कि उनसे क्या ज्ञात करने की अपेक्षा है।
C. यह कक्षा में चर्चा किए गए संप्रत्ययों को सुदृढ़ करने में सहायक है।
D. यह विद्यार्थियों को एक सामान्यीकरण तक पहुँचने में अवलोकनों के उपयोग की अनुमति देता है।
वैज्ञानिक सिद्धांतों के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है ?
(A) वैज्ञानिक सिद्धांत प्राकृतिक परिघटनाओं की एक व्यवस्थित व्याख्या देते हैं ।
(B) वैज्ञानिक सिद्धांत समझने के लिए हमारी कल्पना पर बहुत अधिक जोर पड़ता है।
(C) वैज्ञानिक सिद्धांतों को नई परिघटनाओं का पूर्वानुमान लगाना चाहिए जिनकी पुष्टि प्रयोग द्वारा हो सके।
(D) वैज्ञानिक सिद्धांत सर्वदा अनंतिम हैं।
A. (A), (C) और (D)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (B), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)
निम्नलिखित में से कौन सा एक अपसारी प्रश्न है?
A. समझाइए कि कार्बन डाइऑक्साइड आग को कैसे नियंत्रित कर पाती है?
B. घर्षण एक मित्र है या शत्रु?
C. द्रवों में तैरती वस्तुओं की विशिष्ट आकृति क्यों होनी चाहिए?
D. क्या होगा यदि हम पेड़ काटते चले जाएँगे?
निम्नलिखित उद्धरण पर विचार करें: “मान लीजिए कि हम एक कमरे को ठंडा करना चाहते हैं। ऊष्मप्रवैगिकी हमें बताती है कि ऐसा करने के लिए हमें अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करने की आवश्यकता है। यह अतिरिक्त ऊर्जा बिजली द्वारा प्रदान की जाती है जो एयर कंडीशनर को कमरे को ठंडा करने में सक्षम बनाती है। ऊष्मप्रवैगिकी पदार्थ के विभिन्न चरणों के संतुलन को भी नियंत्रित करती है। प्रकाश संश्लेषण जैसी रासायनिक प्रतिक्रिया में कितनी गर्मी निकलती है या अवशोषित होती है, इसका अनुमान लगाने के लिए ऊष्मप्रवैगिकी के अनुप्रयोग की आवश्यकता होती है”। उपरोक्त उद्धरण में विज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा विचार दर्शाया गया है?
A. विज्ञान सीखने का एक अंतःविषयक क्षेत्र है
B. विज्ञान एक सामाजिक-सांस्कृतिक प्रयास है
C. विज्ञान प्रकृति में अस्थायी है
D. विज्ञान को अपने चिकित्सकों से दृढ़ता की आवश्यकता होती है
रासायनिक अभिक्रियाओं को प्रस्तावित करते हुए, शिक्षक ने निम्नलिखित प्रश्न पूछे:
(●) क्या होगा यदि तुम लोहे की एक कील को कुछ दिनों के लिए एक खुले आर्द्र क्षेत्र में रख दोगे?
(●) क्या होता है जब तुम कागज और लकड़ी जलाते हो?
शिक्षक के मानस में क्या उद्देश्य है?
(A) विद्यार्थियों को अधिगम की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना।
(B) वैज्ञानिक संप्रत्ययों को विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान से जोड़ना।
(C) विद्यार्थियों की यदि कोई वैकल्पिक अवधारणाएँ हैं, तो उन्हें जानना।
(D) विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रक्रम को समझने में सक्षम बनाना।
A. (A), (B) और (D)
B. (A), (C) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (B) और (C)
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
S1 : विवादित वैज्ञानिक विषयों पर परिचर्चा करना तर्क वितर्क और अधिगम को प्रोत्साहित करता है।
S2 : तर्क-वितर्क विज्ञान में व्याख्याओं, प्रतिरूपों और सिद्धांतों के निर्माण में सहायता करता हैं जिससे अधिगम को प्रोत्साहन मिलता है।
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S1 की S2 सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S1 की S2 सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य है किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।
ग्रहों पर परिचर्चा करते हुए, एक शिक्षक ने पूछा, “क्या होगा यदि आकाश में चंद्रमा ना हो”? विद्यार्थियों के उत्तरों पर चर्चा करने के बाद, शिक्षक ने विद्यार्थियों को प्रश्न से संबंधित और अधिक जानकारी एकत्र करने और समूह प्रायोजन कार्य द्वारा अपने उत्तरों को प्रमाणित करने के लिए कहा।
उपरोक्त कार्य के क्या उद्देश्य हो सकते हैं?
(A) विद्यार्थियों को यह अभिव्यक्त करना कि उनके विचार महत्व रखते हैं।
(B) बहु दृष्टिकोणों की सराहना करने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना।
(C) विज्ञान की अनंतिमता के महत्व को विद्यार्थियों को समझाना।
(D) विद्यार्थियों को प्रश्न बनाने और विभिन्न पाठ्य सामग्री को खंगालने के लिए प्रोत्साहित करना।
A. (B), (C) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (C) और (D)
नीचे लिखे कथन को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) : ऐलुमिनियम विद्युत का सुचालक है।
(B) : सदृश आवेश एक दूसरे को प्रतिकर्षित और असदृश आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।
A. (A) – निष्कर्ष; (B) – अवलोकन
B. (A) – अवलोकन; (B) – निष्कर्ष
C. (A) – निष्कर्ष; (B) – निष्कर्ष
D. (A) – अवलोकन; (B) – अवलोकन
एन. सी. ई. आर. टी. को विज्ञान की VIII कक्षा की पाठ्यपुस्तक से निम्नलिखित उदाहरण पढ़िए:
बच्चों ने प्रो-अहमद और माधवजी के साथ जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश किया। माधवजी ने समझाया कि जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र जैव विविधताओं के संरक्षण के लिए बने हैं। अहमद ने समझाया कि आवास को नष्ट करना, जनसंख्या में वृद्धि और नई प्रजातियों का स्थातिक प्रजातियों के प्राकृतिक आवास को प्रभावित कर सकता है।
निम्नलिखित में विज्ञान शिक्षा के किस उद्देश्य पर उपरोक्त उद्वहरण विशेष बल दे रहा है?
(A) विज्ञान, समाज एवं तकनीकी के अंतरापृष्ट पर विषयों को समझना।
(B) वैज्ञानिक ज्ञान की उत्पत्ति के प्रक्रमों को समझना।
(C) पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों को उठाना।
(D) विज्ञान एवं तकनीकी में सौंदर्यपरक संवेदना और क्रियाकलाप को पोषित करना।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (C) और (D)
निम्नलिखित उद्वहरण को पढ़िए:
हमारे लिए परावर्तन और अपवर्तन प्राचीन परिघटनाएँ हैं। नवजागरण के दौरान प्रकाश की प्रकृति के विषय पर चर्चा इन्हीं दो परिघटनाओं पर केंद्रित थी। 17 वीं शताब्दी में, हयुगेन्स (Huygen) ने प्रस्तावित किया कि प्रकाश तरंगों से बना है। तत्पश्चात्, न्यूटन ने प्रस्तावित किया कि प्रकाश कणों या कणिकाओं से बना है।
निम्नलिखित में से विज्ञान की प्रकृति के कौन से पहलुओं को उपरोक्त उद्वहरण समझा रहा है ?
(A) विज्ञान, समाज और संस्कृति में प्रतिस्थापित है।
(B) वैज्ञानिकों की सृजनता और कल्पना से विज्ञान की प्रगति होती है ।
(C) विज्ञान प्रकृति से अनिश्चित है।
(D) विज्ञान की प्रगति एक निश्चित वैज्ञानिक विधि के आधार पर होती है।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (B) और (D)
D. (C) और (D)