यदि 21 मई 2009 को गुरुवार है, तो 15 जुलाई 2017 को सप्ताह का दिन क्या होगा?
A. शनिवार
B. मंगलवार
C. सोमवार
D. रविवार
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह निश्चय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी टैंकर, जहाज़ हैं।
कुछ जहाज़, रॉकेट हैं।
कुछ टैंकर, बंदूकें हैं।
निष्कर्ष (I): कुछ बंदूकें, जहाज़ हैं।
निष्कर्ष (II): कुछ टैंकर, रॉकेट हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) सत्य है।
B. केवल निष्कर्ष (II) सत्य है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) सत्य हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) सत्य है।
अक्षर-समूहों के उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए अक्षर-समूहों के युग्मों के दो समुच्चयों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। अक्षर-समूहों के दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
FJM : DHK
OQR : MOP
A. JPT: TPJ
B. SWY: UYA
C. LMO: KPQ
D. NTW: LRU
विकल्पों में दी गई आकृति की पहचान कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तर्कसंगत रूप से पूरी हो जाएगी।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में दिए गए अक्षरों के बीच JPVZ एक निश्चित संबंध के आधार पर एक निश्चित प्रकार से PVBF से संबंधित है। उसी प्रकार, HQRS, NWXY से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करके EJUO निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. ZSFO
B. JPHN
C. NWJF
D. KPAU
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं।
(नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
46 – 12 – 17 और 62 – 12 – 25
A. 85 – 13 – 36
B. 51 – 27 – 34
C. 39 – 36 – 18
D. 20 – 15 – 23
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित युग्मों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
4, 19
11, 124
A. 13, 172
B. 9, 75
C. 16, 240
D. 5, 33
यदि ‘+’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
9 + 11 ÷ 2 × 36 – 12 = ?
A. 103
B. 98
C. 109
D. 100
वह सही विकल्प ज्ञात कीजिए जिसे रिक्त स्थान को समान क्रम में भरने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।
_ _ Z V _ Z _ A _ V A _ _ A _
A. ZAVAAZZV
B. VAAVZZVZ
C. AVZVVZVZ
D. AVVAZZVV
नीचे दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जिसमें निम्नलिखित दिए गए युग्मों के समान समानता हो।
(नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
5 ∶ 26
9 ∶ 82
A. 4 ∶ 24
B. 3 ∶ 12
C. 2 ∶ 5
D. 6 ∶ 55
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
83 C 7 B 539 A 49 D 29 = ?
A. 131
B. 171
C. 121
D. 180
B, C का पिता है। C, Q का भाई है। Q, M के पुत्र का पुत्र है। M का विवाह T से हुआ है। B, T का इकलौता पुत्र है। T, U की माँ है। T का Q से क्या संबंध है?
A. पिता
B. माँ का भाई
C. माँ की माँ
D. पिता की माँ
Q का विवाह L से हुआ है। L, T की बहन है। T, R की पुत्री है। R, P का भाई है। P का विवाह N से हुआ है। N, Q का पिता है। P का L से क्या संबंध है?
A. माँ की माँ
B. माँ की बहन
C. पिता की माँ
D. पिता की बहन
दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
A. 16
B. 10
C. 12
D. 15
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं।
(नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
12 – 15 – 200 और 10 – 12 – 140
A. 9 – 5 – 40
B. 6 – 9 – 74
C. 2 – 4 – 10
D. 7 – 8 – 56
दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
242, 246, 255, ?, 296
A. 271
B. 264
C. 270
D. 259
जब दर्पण को दिखाए गए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिन्हें दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूरी हो जाएगी।
AB_N _DOP E_QR _HST IJU_
A. MCGIV
B. CMGIV
C. CMGFV
D. MCFGV
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ear eyes nose chin cheeks’ को ‘si ei ki ri ni’, ‘nose legs hands fingers’ को ‘gi fi di ei’, ‘eyes ear hands’ को ‘ri si di’ और ‘legs cheeks eyes’ को ‘ki gi si’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘chin’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. ni
B. si
C. ri
D. ki
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
0, 5, 12, 21, ?, 45, 60
A. 35
B. 32
C. 34
D. 30
यदि ACQUIRE शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति बदल जाएगी?
A. चार
B. दो
C. एक
D. तीन
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें अक्षर-समूह उसी संबंध को साझा करते हैं जो अक्षर-समूह के दिए गए युग्म द्वारा साझा किया गया है।
XFI : CKN
PFS : UKX
A. JPW : OLD
B. DOP : IJU
C. HPS : MUX
D. TOM : YLN
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PRIME’ को ‘37862’ लिखा जाता है और ‘REMAP’ को ‘87423’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 7
C. 2
D. 4
निम्नलिखित चार अक्षरों में से तीन – समूह एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
A. PRT
B. ACD
C. UWY
D. BDF
किस रेडियोधर्मी समस्थानिक की अर्धायु 5770 वर्ष है, जिसका उपयोग प्रायः कागज और चर्मपत्र जैसे कार्बनिक पदार्थों की आयु का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है?
A. 9C
B. 12C
C. 14C
D. 17C
किसने कहा कि ‘PURA उन तंत्रों में से एक है जिसका उपयोग हमारे गांवों को उत्पादक आर्थिक क्षेत्रों में बदलने के लिए किया जाएगा’?
A. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
B. मनमोहन सिंह
C. दादाभाई नौरोजी
D. अटल बिहारी वाजपेयी
ज्यामितीय लंबाई (Lg) और चुंबकीय लंबाई (Lm) के बीच निम्नलिखित में से कौन सा सही संबंध है?
A. Lm = \(6/5\) * Lg
B. Lm = Lg
C. Lm = 2RY
D. Lm = \(5/6\) * Lg
कलकत्ता विश्वविद्यालय की पहली महिला स्नातक कौन थी?
A. सरोजिनी नायडू
B. एनी बेसेंट
C. कादंबिनी गांगुली
D. राजकुमारी अमृतकौर
इनमें से कौन-सा कथन सत्य है?
A. कम ब्याज दरों पर, लोगों की तरलता के प्रति कम प्राथमिकता होगी।
B. ब्याज की ऊंची दरों पर लेनदेन में पैसे की मांग अधिक होगी।
C. ब्याज की कम दरों पर, पैसे की सट्टा मांग अधिक होगी।
D. ऊंची ब्याज दरों पर लोगों की तरलता प्राथमिकता बढ़ेगी
निम्नलिखित में से कौन-सा पूंजीगत प्राप्ति का उदाहरण है?
A. सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विनिवेश
B. पासपोर्ट शुल्क
C. भूमि पंजीकरण शुल्क
D. सामान्य दान
एक पिता अपने युवा बेटे और अपने किशोर मित्रों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में बता रहे थे। पिता किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्य का प्रचार कर रहे थे?
A. अनुच्छेद 51A (f)
B. अनुच्छेद 51A (e)
C. अनुच्छेद 51A (d)
D. अनुच्छेद 51A (c)
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (PMRPY) योजना, 2016 के उद्देश्य का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
B. बेरोजगारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना।
C. ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना।
D. नियोक्ताओं को नई नौकरियाँ पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना।
निम्नलिखित में से किस नेता को 13वें संसद रत्न पुरस्कार के दौरान ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्राप्त हुआ?
A. नारा चंद्रबाबू नायडू
B. कुमार मंगलम
C. सुमित्रा महाजन
D. टी. के. रंगराजन
उस्ताद विलायत खान का नाम निम्नलिखित में से किस भारतीय संगीत वाद्ययंत्र से जुड़ा है?
A. संतूर
B. सितार
C. बांसुरी
D. तबला
किस राज्य सरकार ने 2022 में फसल बीमा पोर्टल ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’ लॉन्च किया?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. हरियाणा
ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कब शुरू हुए?
A. 1936
B. 1938
C. 1930
D. 1934
_______ सरकार की आय है, जो लोगों द्वारा बिना कानूनी उत्तराधिकारी के छोड़ी गई संपत्ति से उत्पन्न होती है।
A. राजगामित्व
B. विवाद
C. घोर अपराध
D. ग्रहणाधिकार
निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य दक्कन पठार के अंतर्गत नहीं आता है?
A. तेलंगाना
B. महाराष्ट्र
C. आंध्र प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
पारिस्थितिक तंत्र के रखरखाव में प्रजातियों की समृद्धि के महत्व का सुझाव देने के लिए पॉल एर्लिच द्वारा कौन-सी परिकल्पना प्रस्तावित की गई थी?
A. पोर्टफोलियो परिकल्पना
B. अतिरेक परिकल्पना
C. परभक्षण परिकल्पना
D. रिवेट पॉपर परिकल्पना
पाइका नृत्य निम्नलिखित में से किस राज्य में किया जाता है?
A. गोवा
B. केरल
C. असम
D. झारखंड
महर्षि दयानंद सरस्वती ने 1875 में निम्नलिखित में से किस स्थान पर आर्य समाज संगठन की स्थापना की?
A. लाहौर
B. दिल्ली
C. अमृतसर
D. बॉम्बे
निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की विशेषता है?
A. सबसे लंबा लिखित संविधान
B. कठोर संविधान
C. राष्ट्रपति शासन प्रणाली
D. दोहरी नागरिकता
मोढेरा नृत्य महोत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में किया जाता है?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. कर्नाटक
D. मणिपुर
किस ग्रह पर बादलों की एक घूर्णी अंडाकार आकृति है, जो पृथ्वी से दोगुनी चौड़ी है, जिसे ‘ग्रेट रेड स्पॉट’ कहा जाता है, जो 300 वर्षों से अधिक समय से देखी जा रही है?
A. वरुण
B. बुध
C. बृहस्पति
D. शुक्र
2019 के पद्म श्री पुरस्कार विजेता और शास्त्रीय नर्तक, नर्तकी नटराज निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से संबंधित हैं?
A. ओडिसी
B. भरतनाट्यम
C. कुचिपुड़ी
D. सत्त्रिया
इब्न बतूता, एक यात्री, निम्नलिखित में से किस देश से था?
A. ईरान
B. अफ़ग़ानिस्तान
C. मोरक्को
D. मंगोलिया
निम्नलिखित में से किस भारतीय पहलवान ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
A. अनिरुद्ध गलिया
B. दीपक मिर्का
C. नीरज छिकारा
D. अमन शेरावत
______ 2022 में UEFA महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने।
A. प्यारी ज़ाक्सा
B. आशालता देवी
C. मनीषा कल्याण
D. ज्योति चौहान
राधाकृष्ण की अध्यक्षता वाली समिति ने ______ की सिफारिश की।
A. माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के लिए विनियामक नीति की शुरूआत
B. प्रोजेक्ट ईशक्ति का निर्माण
C. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की शुरूआत
D. RRBS का निर्माण
एक घनाभाकार पानी की टंकी 12 मीटर लंबी, 9 मीटर चौड़ी और 7.5 मीटर गहरी है। इसमें कितने लीटर पानी समा सकता है?
A. 840000
B. 805000
C. 780000
D. 810000
यदि A = \(1/7\) और B = \(1/8 \) और A, B और C का औसत \(1/13\) है, तो C का मान है:
A. – \(31/728\)
B. – \(27/728\)
C. – \(49/728\)
D. – \( + B + C/3 \)
त्रिभुज Δ MNO में, AB समानांतर NO है और MA = 2.5, AN = 7.5, MB = 2.2 है, BO का मान ज्ञात कीजिए।
A. 6.6
B. 8.2
C. 5.4
D. 4.8
यदि sec θ = \(24/23\) है, तो tan2 θ का मान ज्ञात कीजिए।
A. \(216/529\)
B. \(1200/529\)
C. \(3384/529\)
D. \(2177/529\)
निम्नलिखित तालिका एक परीक्षा में पाँच अलग-अलग विषयों में छह छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाती है। कोष्ठक में दिए गए अंक प्रत्येक विषय में अधिकतम अंकों को दर्शाते हैं।
|
छात्र |
विषय (अधिकतम अंक) |
||||
|
अंग्रेजी (100) |
हिंदी (100) |
गणित (150) |
रसायन विज्ञान (60) |
भौतिक विज्ञान (60) |
|
|
A |
82 |
54 |
101 |
43 |
60 |
|
B |
75 |
48 |
126 |
35 |
52 |
|
C |
66 |
68 |
150 |
22 |
48 |
|
D |
68 |
73 |
135 |
40 |
55 |
|
E |
92 |
69 |
140 |
52 |
32 |
|
F |
73 |
54 |
98 |
48 |
41 |
रसायन विज्ञान में सभी छह छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक क्या हैं?
A. 35
B. 45
C. 50
D. 40
पवन 16,875 रुपये में 70 वस्तुएं खरीदता है और उन्हें 5 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर हानि पर बेचता है। एक वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा?
A. 220 रुपये
B. 230 रुपये
C. 235 रुपये
D. 225 रुपये
10,000 रुपये पर 1\(1/2\) वर्ष के लिए 20% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए, ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से देय है।
A. 3,315 रुपये
B. 3,310 रुपये
C. 3,305 रुपये
D. 3,320 रुपये
पाई आलेख मार्च में छह स्टोरों द्वारा बेचे गए लैपटॉप (डेल और एचपी दोनों) की कुल संख्या को दर्शाता है।
पाई आलेख और तालिका को ध्यानपूर्वक देखें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
कुल संख्या = 11200
|
डेल और एचपी की बेची गई संख्याओं का अनुपात |
|
|
स्टोर |
अनुपात |
|
A |
5 ∶ 4 |
|
B |
7 ∶ 6 |
|
C |
1 ∶ 4 |
|
D |
11 ∶ 10 |
|
E |
4 ∶ 3 |
|
F |
3 ∶ 1 |
A द्वारा बेचे गए डेल लैपटॉप की संख्या तथा स्टोर C और D द्वारा एकसाथ बेच गए एचपी लैपटॉप की संख्या का अनुपात क्या है?
A. 49 : 72
B. 35 : 76
C. 49 : 76
D. 43 : 76
एक नाव धारा के प्रतिकूल 25 किमी/घंटा की गति से और धारा के अनुकूल 35 किमी/घंटा की गति से चल सकती है। धारा की गति क्या है?
A. 10 किमी/घंटा
B. 15 किमी/घंटा
C. 5 किमी/घंटा
D. 22.5 किमी/घंटा
निम्नलिखित में से कौन-सा समुच्चय ऐसा है जिसके सभी अवयव संख्या 2520 के भाजक हैं?
A. 12, 49, 18
B. 8, 9, 7
C. 16, 15, 14
D. 21, 10, 25
एक समद्विबाहु त्रिभुज में, यदि असमान कोण बराबर कोणों के योगफल का पाँच गुना है, तो प्रत्येक बराबर कोण है:
A. 45°
B. 60°
C. 15°
D. 30°
अरुण अपने वस्तु को 10% की हानि पर बेचता है। यदि वस्तु के विक्रय मूल्य में 270 रुपये की वृद्धि की जाती है, तो 8% का लाभ प्राप्त होता है। अरुण के वस्तु का क्रय मूल्य (रुपये में) कितना था?
A. 1,800
B. 1,150
C. 1,650
D. 1,500
\({ 65^{}}{ 25^{}}\) + \({ 55^{}}{ 35^{}}\) – tan 50°cot 50° का मान बराबर है:
A. 2
B. 0
C. -1
D. 1
एक प्रवेशिका पाइप एक खाली टैंक को 51 घंटे में भर सकता है जबकि एक निकासी पाइप एक पूरी तरह से भरे टैंक को 76.5 घंटे में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइपों को एक साथ खोला जाता है, तो टैंक कितने घंटे में पूरी तरह से भर जाएगा?
A. 178.5
B. 127.5
C. 102
D. 153
एक व्यापारी को अपने वस्तु का मूल्य क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक पर अंकित करना चाहिए ताकि 25% की छूट देने के बाद भी उसे 5% का लाभ प्राप्त हो?
A. 35
B. 32
C. 50
D. 40
\({{Cos}^2 25^{}-{Sin}^2 65^{}}{{Cos}^2 25^{}+{Sin}^2 65^{}}\) का मान है:
A. \(1/2\)
B. 1
C. -1
D. 0
एक वृत्त की जीवा की आधी लंबाई 12 सेमी है और केंद्र तथा जीवा के बीच की लंबवत दूरी 5 सेमी है। वृत्त की त्रिज्या है:
A. 12 सेमी
B. 13 सेमी
C. 10 सेमी
D. 24 सेमी
यदि ऋण 5% प्रति वर्ष की दर से 6 वर्षों में देय है, तो प्रत्येक 800 रुपये की 6 समान किश्तों में भुगतान की जाने वाली ऋण धनराशि (रुपये में) कितनी है?
A. 6,600
B. 7,500
C. 8,000
D. 5,400
यदि x2 – 11x + 1 = 0 है, तो x8 – 14159x4 + 11 का मान क्या है?
A. 9
B. 10
C. 12
D. 11
यदि a + b + c = 16, ab + bc + ac = 81 है, तो a2 + b2 + c2 का मान क्या है?
A. 94
B. 98
C. 89
D. 87
3 और 27 के बीच का मध्यानुपाती क्या है?
A. 30
B. 81
C. 15
D. 9
दो वृत्त, जिनकी त्रिज्या क्रमशः 9 सेमी और 4 सेमी है, एक-दूसरे को बिंदु A पर बाह्य रूप से स्पर्श करते हैं। PQ क्रमशः केंद्र O1 और O2 वाले दो वृत्तों की सीधी उभयनिष्ठ स्पर्शरेखा है। PQ की लंबाई बराबर है:
A. 13 सेमी
B. 11 सेमी
C. 10 सेमी
D. 12 सेमी
निम्नलिखित आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
उत्पादन से अधिक माँग वाली कंपनियों और माँग से अधिक उत्पादन वाली कंपनियों का अनुपात क्या है?
A. 1 ∶ 1
B. 3 ∶ 2
C. 4 ∶ 1
D. 2 ∶ 3
निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए।
(a + b + c)2 – (a – b + c)2 + 4 ac
A. 4(bc + ac)
B. 2(ab + bc + ac)
C. 4(ab + bc + ac)
D. 4(bc + ab)
कंपनी एक कंप्यूटर, जिसका मूल्य 6,000 रुपये अंकित है, पर निम्नलिखित चार प्रकार की क्रमिक छूट प्रदान करती है।
i) 25% और 15%
ii) 30% और 10%
iii) 35% और 5%
iv) 20% और 20%
इनमें से कौन सी छूट ग्राहक के लिए सबसे अच्छी है?
A. चौथी छूट
B. पहली छूट
C. तीसरी छूट
D. दूसरी छूट