नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्धारित कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
I. कुछ लाल, काले हैं।
II. कोई सफेद, काला नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कोई काला, सफेद नहीं है।
II. कोई सफेद, लाल नहीं है।
III. कोई काला, लाल नहीं है।
A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को परस्पर बदलने पर दिया गया समीकरण सही होगा?
13 + 9 ÷ 78 × 27 – 16 = 3
A. 3 और 78
B. 78 और 27
C. 13 और 78
D. 27 और 16
दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
A. 18
B. 20
C. 10
D. 12
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समुच्चय में उसी सम्बन्ध को साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चयों में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
(8, 9, 431)
(11, 8, 1267)
A. (9, 12, 595)
B. (13, 14, 2011)
C. (7, 5, 318)
D. (12, 10, 1528)
कागज के एक टुकड़े को मोड़ा जाता है और उसमें छेद किया जाता है, जैसा कि नीचे प्रश्न आकृतियों में दिखाया गया है। दी गई उत्तर आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसे दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
(::) के बायीं ओर दिए गए शब्द आपस में किसी तर्क/नियम/सम्बन्ध द्वारा सम्बन्धित हैं। समान तर्क/नियम/सम्बन्ध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दायीं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म का चयन कीजिए।
कुर्सी : मेज :: रबड़ : ?
A. रगड़ना
B. लेखन सामग्री
C. पेंसिल
D. विद्यार्थी
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम अक्षर/अक्षरों का चयन कीजिए।
A. AXU
B. SPL
C. URO
D. ΝΚΗ
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार पहली संख्या, दूसरी संख्या से सम्बन्धित है और तीसरी संख्या, चौथी संख्या से सम्बन्धित है।
19 ∶ 359 ∶∶ 17 ∶ 287 ∶∶ 21 ∶ ?
A. 449
B. 439
C. 441
D. 433
Q, R की बहन है। P, Q का पिता है। S, T का पुत्र है। R, S का भाई है। T, P से किस प्रकार सम्बन्धित है?
A. पुत्रवधू
B. पुत्री
C. भतीजी
D. पत्नी
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WEIGHS’ को ‘QHEICW’ के रूप में कूटित किया गया है। उस कूट भाषा में ‘ABUSES’ के लिए कूट क्या होगा?
A. QEQUZA
B. QEQUAZ
C. QEQZUA
D. QEQUAA
निम्नलिखित में से तीन शब्द एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक भिन्न है। उस शब्द का चयन कीजिए, जो अन्य से भिन्न है।
A. सारंगी
B. टेलीफोन
C. सैक्सोफोन
D. जाइलोफोन
कागज के एक टुकड़े को मोड़ा जाता है और उसमें छेद किया जाता है, जैसा कि नीचे प्रश्न आकृतियों में दिखाया गया है। दी गई उत्तर आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समुच्चय में उसी सम्बन्ध को साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चयों में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
(14, 112, 6)
(17, 204, 5)
A. (21, 189, 12)
B. (24, 145, 18)
C. (9, 89, 3)
D. (15, 135, 7)
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
59, 118, 354, 708, 2124, ?
A. 4350
B. 4248
C. 4148
D. 4250
उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।
कंप्यूटर ∶ माउस ∶∶ टेलीविजन ∶ ?
A. रिमोट
B. टॉर्च
C. मार्कर
D. पेन
उस सही विकल्प का चयन कीजिए, जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उस क्रम में इंगित करता है जिस क्रम में वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।
1. Machine
2. Macabre
3. Machinery
4. Macaroni
5. Machete
A. 2, 4, 5, 1, 3
B. 2, 5, 1, 3, 4
C. 1, 2, 3, 4, 5
D. 4, 1, 5, 2, 3
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित अक्षरों का चयन कीजिए।
AJN ∶ DMQ ∶∶ PTW ∶ ?
A. ITE
B. MZW
C. SOH
D. SWZ
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समूह में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समूहों में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(32, 64, 256)
(18, 36, 144)
A. (37, 74, 296)
B. (26, 52, 313)
C. (41, 82, 164)
D. (24, 72, 287)
प्रश्न में दिए गए खुले घन को मोड़ने पर निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति बन सकती है?
A.
B.
C.
D.
एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
ANM, GWZ, MFM, SOZ, ?
A. YYM
B. YXM
C. NQR
D. YXR
यदि ‘A’ का अर्थ ‘×’ है, ‘B’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो दिए गए व्यंजक में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
94 B 47 C 63 D 14 A 5 C ? = −2
A. 7
B. 3
C. 4
D. 6
कितनी गेंदें न तो बैट हैं और न ही टायर हैं?
A. 15
B. 21
C. 23
D. 8
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GRATEFUL’ को ‘209267562112’, और ‘INSTANCE’ को ‘18138711435’ के रूप में कूटित किया गया है। उसी कूट भाषा में ‘LIKEWISE’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 15181622239195
B. 15181623339195
C. 15161822238195
D. 15811622239195
भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की लेखापरीक्षा रिपोर्ट से संबंधित है?
A. 148
B. 150
C. 151
D. 149
सितंबर 2021 तक, निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है?
A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
B. इंडियन नेशनल लोक दल
C. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
D. बहुजन समाज पार्टी
______, जिसे खोज बेरोजगारी के रूप में भी जाना जाता है, तब होता है जब श्रमिक अपनी वर्तमान नौकरी खो देते हैं और दूसरी नौकरी खोजने की प्रक्रिया में शामिल होते हैं।
A. ऐच्छिक बेरोजगारी
B. प्रच्छन्न बेरोजगारी
C. घर्षण बेरोजगारी
D. चिरसम्मत बेरोजगारी
निम्नलिखित में से कौन-सा एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर नहीं है?
A. एंटरटेनमेंट सॉफ्टवेयर
B. एजुकेशन सॉफ्टवेयर
C. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर
D. पर्सनल असिस्टेंस सॉफ्टवेयर
निम्नलिखित झीलों में से किस झील को भारत में एकमात्र “तैरता हुआ द्वीप झील” के रूप में जाना जाता है?
A. लोकटक
B. पुलिकट
C. चिल्का
D. कोल्लेरू
भारत में, उपोष्णकटिबंधीय वनस्पति क्षेत्र में औसत वार्षिक तापमान क्या है?
A. 24°C से अधिक
B. 7°C से 17°C के बीच
C. 7°C से कम
D. 17°C से 24°C के बीच
किस प्रसिद्ध खिलाड़ी को 2014 में भारत रत्न पुरस्कार मिला है?
A. रवि शास्त्री
B. योगेश्वर दत्त
C. एम. एस. धोनी
D. सचिन तेंदुलकर
कमिटमेंट टू रिड्यूसिंग इनइक्वालिटी इंडेक्स (CRII) 2022 के अनुसार, समग्र असमानता को कम करने में भारत का स्थान क्या है?
A. 118
B. 123
C. 129
D. 132
सोडियम का परमाणु द्रव्यमान कितना होता है?
A. 32
B. 40
C. 23
D. 12
भारत का कौन-सा केंद्र शासित प्रदेश बंगाल की खाड़ी में स्थित है?
A. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
B. चंडीगढ़
C. लक्षद्वीप द्वीप समूह
D. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
MS-Word 365 में फ़ॉन्ट डायलॉग बॉक्स को प्रदर्शित करने के लिए निम्न में से किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है?
A. Ctrl + F
B. Ctrl + D
C. Alt + D
D. Alt + F
सितंबर 2022 में _____ द्वारा VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
A. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
B. पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ESSO)
C. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
D. भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI)
दिल्ली में स्थित हुमायूँ का मकबरा _____ द्वारा बनाया गया है।
A. गुलबदन बेगम
B. बीगा बेगम
C. हमीदा बेगम
D. महम बेगम
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
A. जीवित जीव pH परिवर्तन की एक विस्तृत सीमा में जीवित रह सकते हैं।
B. जब वर्षा के जल का pH 8.2 से कम होता है तो उसे अम्लीय वर्षा कहा जाता है।
C. हमारा शरीर 7.0 से 7.8 की pH सीमा के भीतर कार्य करता है।
D. मुंह का pH 1.5 से कम होने पर दांतों का सड़ना शुरू हो जाता है।
वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था?
A. गोल्ड कोस्ट
B. नई दिल्ली
C. बर्मिंघम
D. ग्लासगो
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) 2021-22 द्वारा निम्नलिखित में से किसे वर्ष का पुरुष गोलकीपर चुना गया है?
A. पी. आर. श्रीजेश
B. मुमताज खान
C. पिरमिन ब्लाक
D. आर्थर थिफ़्री
शहनाई एक सरकंडा युक्त वाद्य यंत्र है, जिसमें नलिका के ऊपर _____ छेद होते हैं।
A. पाँच
B. सात
C. ग्यारह
D. छह
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना तब हुई थी जब दिसंबर, 1885 में बॉम्बे में देश भर के _____ प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी।
A. 34
B. 72
C. 108
D. 156
_________ वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई के उपभोग के कारण कुल उपयोगिता में परिवर्तन है।
A. उत्पाद उपयोगिता (PU)
B. राजस्व उपयोगिता (RU)
C. मांग उपयोगिता (DU)
D. सीमांत उपयोगिता (MU)
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म ‘जंतु जगत के जंतु-संघ’ से संबंधित गलत है?
A. लिवर फ्लूक – निमेटोडा
B. साइकन – पॉरीफेरा
C. झींगे – आर्थ्रोपोडा
D. स्टारफिश – इकाइनोडर्मेटा
________ के तटीय क्षेत्र का प्राचीन नाम कलिंग है।
A. तमिलनाडु
B. उड़ीसा
C. केरल
D. आंध्र प्रदेश
आर्कटिक महासागर आर्कटिक वृत्त के भीतर स्थित है और उत्तरी ध्रुव को चारों ओर से घेरे हुए है। यह ______ जलसंधि के रूप में ज्ञात उथले जल के एक संकीर्ण खंड द्वारा प्रशांत महासागर से जुड़ा है।
A. बेरिंग
B. पाक
C. हडसन
D. बोस्फोरस
निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने जलदूत ऐप लॉन्च किया है?
A. वित्त मत्रांलय
B. संस्कृति मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. ग्रामीण विकास मंत्रालय
किस टीम ने रणजी ट्रॉफी 2021 – 2022 जीती?
A. मुंबई
B. मध्य प्रदेश
C. विदर्भ
D. हिमाचल प्रदेश
फिल्मफेयर अवार्ड 2022 में निम्नलिखित में से किसे मुख्य भूमिका (पुरुष) लोकप्रिय पसंद में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला?
A. विक्की कौशल
B. सिद्धार्थ मल्होत्रा
C. धनुष
D. रणवीर सिंह
P, Q और R साझेदार हैं और एक व्यवसाय में निवेश करते हैं। P कुल निवेश का 1/5 भाग निवेश करता है और Q कुल निवेश का 1/4 भाग निवेश करता है। P, Q और R के निवेशों का क्रमशः अनुपात क्या है?
A. 4 ∶ 8 ∶ 11
B. 4 ∶ 5 ∶ 11
C. 4 ∶ 7 ∶ 11
D. 4 ∶ 5 ∶ 9
(a + b + c) { (a – b)2 + (b – c)2 + (c – a)2} का मान क्या है?
A. 2a3 + 2b3 + 2c3
B. 2a3 + 2b3 + 2c3 – 6abc
C. 3abc
D. 6abc
नीचे दिया गया रेखा आलेख 6 विषयों में दो छात्रों A और B द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाता है।
सभी विषयों में A द्वारा प्राप्त अंक, B द्वारा सभी विषयों में प्राप्त अंकों के कितने प्रतिशत हैं?
A. 82.16 प्रतिशत
B. 92.44 प्रतिशत
C. 98.64 प्रतिशत
D. 86.32 प्रतिशत
दी गई भिन्नों में से सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न का अंतर क्या है?
\(5/11, 5/7, 3/8, 6/13\)
A. 17/56
B. 19/56
C. 1/7
D. 23/56
धारा की गति 4 किमी/घंटा है और नाव की गति 11 किमी/घंटा है। नाव, धारा के प्रतिकूल 21 किमी और धारा के अनुकूल 45 किमी की दूरी कितने समय में तय करेगी?
A. 6 घंटे
B. 3 घंटे
C. 4 घंटे
D. 7 घंटे
\({{{cosec} A+1}{{cosecA}-1}}+{{{cosec} A-1}{{cosec} A+1}} ?\) का मान क्या है?
A. 2 cos A
B. secA
C. cos A
D. 2 sec A
10 क्रमागत पूर्णांकों का औसत 33/2 है। पहले तीन पूर्णांकों का औसत क्या है?
A. 12
B. 13
C. 15
D. 11
ΔSTU में, SX, TU पर माध्यिका है। यदि SX = TX है, तो ∠TSU का मान क्या है?
A. 75 डिग्री
B. 45 डिग्री
C. 60 डिग्री
D. 90 डिग्री
एक समबाहु त्रिभुज की माध्यिका 15√3 सेमी है। इस त्रिभुज की भुजा का माप क्या है?
A. 24 सेमी
B. 18 सेमी
C. 30 सेमी
D. 36 सेमी
एक निश्चित मूलधन पर 8% प्रति वर्ष की दर से 3 वर्षों में अर्जित साधारण ब्याज 1200 रुपये है। 2 वर्षों में 10% प्रति वर्ष की दर से उस मूलधन की दुगनी राशि पर अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक संयोजन) क्या होगा?
A. 1,050 रुपये
B. 2,150 रुपये
C. 2,100 रूपये
D. 1,100 रुपये
AD, ΔABC की माध्यिका है। G, ΔABC का केन्द्रक है। यदि AG = 14 सेमी है, तो AD की लंबाई कितनी है?
A. 42 सेमी
B. 28 सेमी
C. 35 सेमी
D. 21 सेमी
यदि tan A = 3 है, तब 3 sin A cos A का मान क्या है?
A. 8/9
B. 9/10
C. 7/9
D. 9/11
एक वस्तु की कीमत में 25 प्रतिशत की कमी की जाती है और इसलिए व्यय को समान रखने के लिए एक परिवार ने उस वस्तु की खपत में 20 किग्रा की वृद्धि कर दी है। परिवार की पहले खपत कितनी थी?
A. 60 किग्रा
B. 55 किग्रा
C. 75 किग्रा
D. 45 किग्रा
(a2 + b2 + 4c2 – ab – 2bc – 2ca)(a + b +2c) का मान क्या है?
A. a3+ b3 + 8c3 – 8abc
B. a3 + b3 + 6c3 – 4abc
C. 4a3 + b3 + 8c3 – 9abc
D. a3 + b3 + 8c3 – 6abc
दो वृत्तों की त्रिज्याएँ 11 सेमी और 3 सेमी हैं। उनके केंद्रों के बीच की दूरी 17 सेमी है। सीधी उभयनिष्ठ स्पर्शरेखा की लंबाई कितनी है?
A. 12 सेमी
B. 14 सेमी
C. 16 सेमी
D. 15 सेमी
नीचे दिया गया दंड आलेख 5 वर्षों में दो कंपनियों C1 और C2 की बिक्री को दर्शाता है।
J1 – वर्ष Y1, Y2 और Y3 में कंपनी C1 की औसत बिक्री।
J2 = सभी 5 वर्षों में कंपनी C1 और C2 की कुल बिक्री के बीच का अंतर।
(J2/J1) का मान क्या है?
A. 4
B. 2
C. 3
D. 1
\(1+ A/ ^2 A\) का मान क्या है?
A. \(1/1- A\)
B. \(1/1+ A\)
C. \(1/1+ A\)
D. \(1/1- A\)
नीचे दी गई तालिका एक कंपनी के 6 कर्मचारियों के वेतन को दर्शाती है।
| कर्मचारी | वेतन |
| P | 200 |
| Q | 650 |
| R | 350 |
| S | 250 |
| T | 450 |
| U | 300 |
सभी कर्मचारियों का कुल वेतन कितना है?
A. 1800
B. 2400
C. 1600
D. 2200
525 + 1235 ÷ 247 – 29 × 10 का मान क्या है?
A. 210
B. 240
C. 220
D. 250
यदि \(x+1/x=-2 {, }\)है, तो \( x^7+x^{-7}+x^2+x^{-2} ?({x}<0)\) का मान क्या है?
A. 4
B. 2
C. 1
D. 0
एक पुरुष और एक महिला द्वारा एक कार्य को पूरा करने में लगने वाले समय का अनुपात 2 ∶ 3 है। पुरुष और महिला मिलकर उस कार्य को 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। महिला अकेले कितने दिनों में कार्य पूरा कर सकती है?
A. 20 दिन
B. 40 दिन
C. 60 दिन
D. 30 दिन
एक डीलर 15000 रुपये प्रति मशीन की दर से दो मशीनें बेचता है। एक पर उसे 20 प्रतिशत का लाभ होता है और दूसरी पर उसे 40 प्रतिशत की हानि होती है। पूरे सौदे में उसका लाभ/हानि प्रतिशत क्या है?
A. 20 प्रतिशत हानि
B. 10 प्रतिशत हानि
C. 10 प्रतिशत मुनाफा
D. 20 प्रतिशत लाभ
नीचे दिया गया वृत्त आलेख एक निश्चित वर्ष के दौरान एक परिवार के व्यय को प्रतिशत में दर्शाता है। यदि वर्ष के दौरान व्यय की गई कुल धनराशि 3,00,000 रुपये है तो निम्नलिखित में से किस मद पर व्यय की गई कुल धनराशि 1,50,000 रुपये के बराबर है?
A. शिक्षा, अन्य, बचत
B. परिवहन, अन्य, शिक्षा
C. बचत, आवास, शिक्षा
D. बचत, वस्त्र, शिक्षा
12 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस अर्धगोले को पिघलाकर 6 सेमी त्रिज्या की कितनी ठोस गोलाकार गेंदें बनाई जा सकती हैं?
A. 4
B. 2
C. 10
D. 8
एक दुकानदार एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट देता है और उसे 5 प्रतिशत की हानि होती है। यदि वस्तु को अंकित मूल्य पर बेचा जाता है, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 8.33 प्रतिशत
B. 16.25 प्रतिशत
C. 18.75 प्रतिशत
D. 17.25 प्रतिशत