SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 15 Shift3 part2

उस विकल्प का चयन कीजिए जो छठी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहली संख्या दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या चौथी संख्या से संबंधित है।

27 ∶ 841 ∶∶ 18 ∶ 400 ∶∶ ? ∶ 324

A. 16
B. 12
C. 14
D. 10

दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित कीजिए जिसमें वे शब्दकोश में आते हैं।

1. Engine

2. Emergence

3. Energetic

4. Ectasia

5. Envelope 

A. 3,2,4,1,5
B. 2,5,1,4,3 
C. 4,2,3,1,5
D. 5,2,3,4,1 

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CLOUD’ को ‘DMUAE’ और ‘WHITE’ को ‘XIOUI’ लिखा जाता है।

उस भाषा में ‘WATER’ को कैसे लिखा जाएगा?

A. XEUIS
B. XEUIT
C. XBUFS
D. XEVIS

दिए गए कागज को मोड़कर निम्नलिखित में से कौन-सा बॉक्स बनाया जा सकता है?

A.
B.
C.
D.

एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं। 8 वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।

A. 3
B. 1
C. 6
D. 5

निम्नलिखित चार अक्षर समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक भिन्न है। उस अक्षर समूह का चयन कीजिए जो अन्य से भिन्न है।
A. IJK
B. GIK
C. LNP
D. TVX

नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना ​​है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको तय करना है कि दिए गए कथनों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, दिए गए कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

I. सभी तोते, पक्षी हैं।

II. कुछ पक्षी, तितलियाँ हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी तितलियाँ, तोते हैं।

II. कुछ तोते, तितलियाँ हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘N’ को ‘2’ लिखा जाता है और ‘KAW’ को ‘5’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘MAN’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. 4
B. 2
C. 9
D. 6

कितने भूरे गुलाबी हैं?

A. 2
B. 5
C. 9
D. 12

एक पासे की तीन स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। उस पर ‘3’ वाले फलक के आसन्न फलकों पर क्या आ सकता है?

A. 4 और 7
B. 2 और 7
C. 6 और 4
D. 7 और 5

मुकेश की बहन रमेश की पत्नी है। रमेश, रानी का इकलौता भाई है। रमेश के पिता मधुर हैं। शीतल, रमेश की दादी है। रेमा, शीतल की बहू है। रोनित, रानी के भाई का बेटा है। रोनित का मुकेश से क्या संबंध है?
A. बेटा
B. भाँजा
C. भाई
D. ब्रदर-इन-लॉ

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

MAKE : KEMA :: CAMP : MPCA :: STAY : ? 

A. AYST
B. ASYT
C. TSYA
D. TAYS

(::) के बायीं ओर दिए गए शब्द आपस में किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा संबंधित हैं। समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दायीं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म को चुनिए।

हृदय : कार्डियोलॉजी :: भूकंप : ?

A. सेलेनोग्राफी
B. पैथोलाॅजी
C. पेडोलॉजी
D. सिस्मोलाॅजी

उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित आकृति शृंखला में आगे आएगी।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कागज को मोड़कर निम्नलिखित में से कौन सा बॉक्स नहीं बनाया जा सकता है?

A.
B.
C.
D.

‘रेडियन’ का संबंध ‘कोण’ से उसी प्रकार है जैसे ‘एम्पीयर’ का संबंध ‘______’ से है।
A. विद्युत धारा
B. शक्ति
C. वोल्टेज
D. कार्य

दी गई आकृति में कितने चतुर्भुज हैं?

A. 15
B. 18
C. 16
D. 17

अक्षरों का कौन-सा समूह दी गई अक्षर शृंखला में अंतरालों में क्रमिक रूप से रखने पर इसे पूरा करेगा?

n o _ m _ l _ o _ m _ l n _ r _ a l

A. naromra
B. ranraom
C. noamrna
D. manrmao

दिए गए विकल्पों में से तीन शब्द एक निश्चित तरीके से समान हैं। हालाँकि एक विकल्प अन्य तीन की तरह नहीं है। उस विकल्प का चयन कीजिए जो अन्य से भिन्न है।
A. हावड़ा ब्रिज
B. एफिल टॉवर
C. ताज महल 
D. लाल किला

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 7 Shift3 part2

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

730, 692, 654, ?, 578

A. 612
B. 626
C. 616
D. 622

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ सम्मुच्च में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए सम्मुच्च में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(9, 15, 21)

(31, 37, 43)

A. (32, 38, 43)
B. (45, 51, 56)
C. (65, 71, 77) 
D. (23, 28, 39)

किन दो चिह्नों और दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को परस्पर बदलने पर समीकरण सही हो जाएगा?

13 × 12 ÷ 36 + 11 – 7 = 35

A. + और ×, 36 और 7
B. + और –, 12 और 7
C. × और ÷, 13 और 36
D. × और ÷, 11 और 7

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ सम्मुच्च में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समूह में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(25, 13, 130)

(49, 32, 448)

A. (36, 12, 144)
B. (16, 48, 196) 
C. (64, 16, 96)
D. (100, 10, 1000)

छह मित्र उदय, विक्रांत, विलियम, जेना, यासिर और जिया में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। विक्रांत केवल तीन अन्य मित्रों से लंबा है। जिया केवल जेना से लंबी है और विलियम केवल उदय से छोटा है। दिया गया है कि किन्हीं भी दो मित्रों की लंबाई समान नहीं है, ज्ञात कीजिए कि सभी मित्रों में तीसरा सबसे छोटा कौन है।
A. उदय
B. जिया
C. यासिर
D. विलियम

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ सम्मुच्च में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चयों में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(83, 119, 168)

(76, 101, 137)

A. (84, 100, 149)
B. (78, 87, 103)
C. (42, 46, 62)
D. (36, 52, 88)

निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य रूप असम से संबंधित है?
A. भांगड़ा
B. कालबेलिया
C. कथक
D. बिहू

______ विश्व में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक है।
A. भारत
B. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. चीन

अक्टूबर 2022 में किस देश को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का अध्यक्ष चुना गया है?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. चीन
C. भारत
D. पाकिस्तान

हिमालय की कंचनजंगा चोटी की ऊंचाई कितनी है?
A. 8868 मीटर
B. 8598 मीटर
C. 8024 मीटर
D. 7655 मीटर

विषुव निम्नलिखित में से किन दो तिथियों को पड़ता है?
A. 23 सितंबर और 22 दिसंबर
B. 21 मार्च और 23 सितंबर
C. 21 मार्च और 21 जून
D. 21 जून और 23 सितंबर

मई 2022 में किस राज्य ने संतोष ट्रॉफी जीती थी?
A. मणिपुर
B. गोवा
C. पश्चिम बंगाल
D. केरल

भारत में सर्वोच्च विधि अधिकारी कौन होता है?
A. भारत के उपराष्ट्रपति
B. भारत के मुख्य न्यायाधीश
C. भारत के महान्यायवादी
D. भारत के सॉलिसिटर जनरल

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) की रिपोर्ट 2022 के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि 2021 में 8.2% से घटकर 2022 में ______ हो जाने की उम्मीद है।
A. 6.3% 
B. 5.7% 
C. 5.9%
D. 6.8% 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2022 में ______ में एक शैक्षिक परिसर, मोदी शैक्षिक संकुल के चरण 1 का उद्घाटन किया था।
A. अहमदाबाद
B. कोलकाता
C. गुरुग्राम
D. मुंबई

निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य शैली से दीपिका रेड्डी जुड़ी हुई हैं?
A. कथक
B. कुचिपुड़ी
C. सत्त्रिया 
D. मणिपुरी

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 9 Shift3 part2

प्रीत अपने एप्लीकेशन के लिए ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग करना चाहती है। उसे निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा चुननी चाहिए?
A. जावा या पास्कल
B. पास्कल
C. बेसिक
D. जावा

कौन-सा भारतीय शहर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का मेजबान है?
A. पुणे
B. अहमदाबाद
C. सूरत
D. थाने

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत को किस स्थान पर रखा गया था?
A. 20वां
B. 80वां
C. 5वां
D. 40वां

कोलार गोल्ड फील्ड(कोलार स्वर्ण क्षेत्र) भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. झारखंड
B. केरल
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

I. प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षार के लवण अम्लीय होते हैं जिनका pH मान 7 से कम होता है।

II. जब सोडियम क्लोराइड (जिसे ब्राइन कहा जाता है) के एक जलीय विलयन से विद्युत प्रवाहित की जाती है, तो यह सोडियम ऑक्साइड बनाने के लिए विघटित हो जाता है।
A. केवल II
B. न तो I न ही II
C. I और II दोनों
D. केवल I

निम्नलिखित में से कौन एक रोमन कैथोलिक मिशनरी थे जिन्होंने अपने अधिकांश जीवन बंगाल में कार्य किया था?
A. सेंट बर्नाडेट
B. मदर टेरेसा
C. बसरा का डेविड
D. कोलंबा

निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य को पैसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन (PATWA) द्वारा संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ था?
A. पश्चिम बंगाल
B. महाराष्ट्र
C. तमिलनाडु
D. केरल

भारत में हरित क्रांति में किस प्रकार के बीजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
A. उच्च पोषण वाली किस्म के बीजों ने 
B. कम पोषण वाली किस्म के बीजों ने 
C. उच्च उपज वाली किस्म के बीजों ने 
D. कम उपज वाली किस्म के बीजों ने 

निम्नलिखित में से किसने सिंगापुर फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स 2022 जीता है?
A. कार्लोस सैंज जूनियर
B. चार्ल्स लेक्लेर
C. सर्जियो पेरेज
D. मैक्स वेरस्टैपेन

निम्नलिखित में से किसने भारत में अक्टूबर 2022 में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (DBU) का उद्घाटन किया था?
A. भारत के गृहमंत्री
B. भारत के प्रधानमंत्री
C. भारत के राष्ट्रपति
D. भारत के रक्षा मंत्री

निम्नलिखित में से किस टीम ने टाटा IPL 2022 जीता था?
A. राजस्थान रॉयल्स
B. गुजरात टाइटन्स
C. मुंबई इंडियंस
D. सनराइजर्स हैदराबाद

दलित वर्गों को प्रांतीय और केंद्रीय विधान परिषदों में आरक्षित सीटें कब मिलीं, लेकिन उन्हें सामान्य मतदाताओं द्वारा मत दिया जाना था?
A. सितंबर 1930 
B. नवंबर 1932
C. सितंबर 1932 
D. नवंबर 1930

निम्न में से किस कक्षा में उपग्रह भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं?
A. सूर्य की कक्षा
B. निम्न कक्षा
C. कोई स्थिर कक्षा नहीं
D. भूस्थैतिक कक्षा

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 26 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
B. किसी विशेष धर्म के प्रचार के लिए करों के भुगतान के संबंध में स्वतंत्रता
C. धार्मिक करों का भुगतान न करना
D. धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता

निम्नलिखित में से कौन-सा एक आउटपुट उपकरण है?
A. OCR उपकरण
B. प्रोजेक्टर
C. MICR [मैगनेटिक इंक करैक्टर रिकग्निशन]
D. स्कैनर

यदि 60 कुर्सियों को 24,560 रुपये में खरीदा जाता है, तो 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए कितनी कुर्सियों को 24,560 रुपये में बेचा जाना चाहिए?
A. 50
B. 30
C. 60
D. 40

नीचे दिया गया दंड आलेख एक कंपनी के 6 कर्मचारियों का वेतन दर्शाता है।

J के वेतन और M के वेतन का अनुपात कितना है?

A. 4 ∶ 3
B. 3 ∶ 4
C. 2 ∶ 5
D. 5 ∶ 7

नीचे दी गई तालिका में 5 कंपनियों की बचत और व्यय को दर्शाया गया है।

कंपनी बचत व्यय
J 400 200
K 900 500
L 700 400
M 400 300
N 500 1100

 

सभी कंपनियों का कुल व्यय, कुल बचत से कितने प्रतिशत कम है?

A. 16.67 प्रतिशत
B. 9.09 प्रतिशत
C. 10.56 प्रतिशत
D. 13.79 प्रतिशत

यदि p + q = 7 और p+ q2 = 25 है, तो pq का मान ज्ञात कीजिए।
A. 24
B. 12
C. 18
D. 36

XY7B, 4 अंकों की एक संख्या है, जो 4 से विभाज्य है। B का अधिकतम मान कितना है?
A. 6
B. 2
C. 0
D. 8

रिवर राफ्टिंग के लिए अंकित मनाली गया था। वह स्थिर जल में 12 किमी/घंटा की गति से नाव चलाता है। समान दूरी को तय करने में उसे धारा के अनुकूल नाव चलाने की तुलना में धारा के प्रतिकूल नाव चलाने में दोगुना समय लगता है। नदी की धारा की गति ज्ञात कीजिए।
A. 6 किमी/घंटा
B. 4 किमी/घंटा
C. 8 किमी/घंटा
D. 2 किमी/घंटा

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 8 Shift1

एक वृत्त, एक त्रिभुज के परिगत है जिसकी भुजाएँ 30 सेमी, 40 सेमी और 50 सेमी हैं। वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए।
A. 75π सेमी
B. 25π सेमी
C. 100π सेमी
D. 50π सेमी

32 + 12 × 36 ÷ 4 + 4 – 22 ÷ 11 × 3 का मान है:
A. 142
B. 138
C. 150
D. 130

 \(1+^245^/1-cos^245^\) का मान क्या है?
A. 1/2
B. 3
C. 2
D. 3/2

यदि एक त्रिभुज PQR में, कोण P = 88° है, तो PQ और PR को क्रमश: बिंदु S और T तक बढ़ाया जाता है। यदि कोण SQR और कोण TRQ के समद्विभाजक बिंदु O पर मिलते हैं, तो कोण QOR की माप ज्ञात कीजिए।
A. 42°
B. 46°
C. 44°
D. 48°

यदि sin(x – y) = 1/2 और cos(x + y) = 1/2 है, तब sin x cos x + 2sin2x + cos3x sec x का मान क्या होगा?
A. 2
B. √2 + 1
C. 1
D. 3 / 4

यदि राम, रमन और रोहन की औसत आयु 23 वर्ष है तथा रमन और रोहन की औसत आयु 27 वर्ष है, तो 5 वर्ष पहले राम की आयु ज्ञात कीजिए।
A. 10 वर्ष
B. 25 वर्ष
C. 15 वर्ष
D. 20 वर्ष

A और B के मूल्यों का अनुपात 5 : 9 है, तथा C और D के मूल्यों का अनुपात 24 : 13 है। C का मूल्य, B के मूल्य से 1,500 रुपये अधिक है, तथा D का मूल्य 1,300 रुपये है। A का मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 900 रुपये
B. 1,000 रुपये
C. 500 रुपये
D. 2,400 रुपये

8 मीटर लंबी, 5 मीटर ऊँची और 22.5 सेमी मोटी दीवार बनाने के लिए प्रत्येक 25 सेमी × 12.5 सेमी × 16 सेमी माप वाली कितनी ईंटों की आवश्यकता होगी?
A. 2400
B. 1800
C. 1200
D. 3600

समद्विबाहु त्रिभुज ABC में जिसमें BC त्रिभुज की असमान भुजा है, और रेखा AD शीर्ष A से भुजा BC तक खींची गई माध्यिका है। यदि AC की लंबाई = 5 सेमी और माध्यिका की लंबाई 4 सेमी है, तो BC की लंबाई (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 5
B. 3
C. 4
D. 6

O, T और P किसी कार्य को क्रमश: 3, 4 और 6 घंटे में कर सकते हैं। यदि वे एक साथ कार्य करते हैं, तो वे कार्य को कितने समय में पूरा करेंगे?
A. 1 घंटा
B. 1 घंटा 10 मिनट
C. 1 घंटा 20 मिनट
D. 1 घंटा 15 मिनट

यदि एक पेन का मूल्य 30 प्रतिशत कम कर दिया जाता है, तो ग्राहक 140 रुपये में 5 अतिरिक्त पेन खरीद सकता है। पेन का घटा हुआ मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 14 रुपये
B. 7 रुपये
C. 8.4 रुपये
D. 12 रुपये

यदि a4 +\(1/a^4=194\) है, तब \(a^3+1/a^3\) का मान क्या है?
A. 44
B. 52
C. 48
D. 50

निम्नलिखित रेखा आलेख कंपनी A और कंपनी B द्वारा पाँच वर्षों 2010 से 2014 तक निर्यात (करोड़ में) दिखाता है। किस वर्ष में, कंपनी A और कंपनी B से निर्यात के बीच का अंतर अधिकतम था? (मुद्रा भारतीय रुपये है।)

A. 2013
B. 2014
C. 2012
D. 2011

यदि (x – 8)– (x + 8)= 0 है। x का मान क्या है?
A. 1
B. 32
C. 0
D. -32

\(4/3\) (sin2 35° + sin2 55°) का मान कितना है? 
A. 2/3
B. 4/3
C. 8/9
D. 3/4

P रुपये को साधारण ब्याज की 5% प्रति वर्ष की दर पर निवेश किया जाता है। T वर्ष के बाद 82 रुपये का ब्याज अर्जित किया जाता है और मिश्रधन 902 रुपये हो जाता है। T का मान कितना है?
A. 1 वर्ष
B. 2 वर्ष
C. 4 वर्ष
D. 3 वर्ष

एक त्रिभुज के कोणों का अनुपात 1 : 2 : 6 है। सबसे छोटे कोण की माप कितनी है?
A. 40 डिग्री
B. 45 डिग्री
C. 30 डिग्री
D. 20 डिग्री

एक वस्तु पर 10 प्रतिशत की छूट देने के बाद भी 10 प्रतिशत का लाभ होता है। जब कोई छूट नहीं दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
A. 22.22 प्रतिशत
B. 25 प्रतिशत
C. 16.66 प्रतिशत
D. 26.88 प्रतिशत

नीचे दिया गया दंड आलेख 6 विषयों में दो छात्रों X और Y द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाता है।

सभी विषयों में X द्वारा प्राप्त कुल अंकों और सभी विषयों में Y द्वारा प्राप्त कुल अंकों का अनुपात कितना है?
A. 50 ∶ 49
B. 51 ∶ 41
C. 49 ∶ 50
D. 41 ∶ 51

Leave a Comment

error: