उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
ABROAD : BAILDA :: BEFORE : EBULER :: COUPLE : ?
A. OCFKLE
B. OCFKEL
C. OCPUEL
D. OCUPEL
यदि 28 फरवरी 2015 को शनिवार था, तो 28 फरवरी 2021 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
A. गुरूवार
B. शुक्रवार
C. शनिवार
D. रविवार
दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए, जब दर्पण को नीचे दिखाए गए अनुसार MN पर रखा गया है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
9 : 32 :: 17 : 56 :: 15 : ?
A. 40
B. 45
C. 50
D. 35
* चिह्नों को बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिये।
78 * 3 * 12 * 5 * 59 * 17 * 44
A. −, +, ×, −, =, ×
B. ÷, +, ×, −, +, =
C. +, =, −, +, ×, ÷
D. =, −, +, ×, −, +
निम्नलिखित आकृति शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली आकृति का चयन कीजिये।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
12, 17, 29, 55, 102, 177, ?
A. 288
B. 278
C. 287
D. 277
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
17, 34, 31, ?, 119, 714
A. 130
B. 120
C. 128
D. 124
दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) का स्थान ले सकती है।
पहली पंक्ति: 2, 3, 17
दूसरी पंक्ति: 4, 6, 100
तीसरी पंक्ति: 5, 2, ?
(नोट: संख्या को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि को किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ने और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।
A. 129
B. 127
C. 125
D. 120
दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर समूह प्रश्नवाचक चिह्न (?) का स्थान लेगा?
OHVY, NFSU, MDPQ, ? , KZJI
A. LAMM
B. LBMM
C. LBMP
D. LBPQ
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
14 : 112 :: 24 : 312 :: 18 : ?
A. 198
B. 180
C. 162
D. 148
निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) प्रतिस्थापित करेगी?
215, 226, 210, ?, 205, 236
A. 228
B. 231
C. 220
D. 216
निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
21, 126, 131, ? , 527, 1054
A. 500
B. 513
C. 524
D. 520
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MYRA’ को ‘1426192’ और ‘VIAAN’ को ‘23102215’ के रुप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘VIDHI’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 23105912
B. 23105913
C. 23105910
D. 23105911
एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दर्शाई गई हैं, जिनके छः फलकों पर 1 से 6 तक संख्याएँ अंकित हैं। उस संख्या का चयन कीजिये जो ‘5’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर होगी।
A. 6
B. 2
C. 3
D. 1
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SCALE’ को ‘UACJG’ के रूप में लिखा जाता है और ‘LIGHT’ को ‘NGIFV’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘LIMIT’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. NOGGV
B. GNOGV
C. NGOVG
D. NGOGV
निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रतिस्थापित करेगा?
VYU, TWS, RUQ, PSO, ?
A. MNQ
B. QMN
C. NQM
D. NMQ
दी गयी आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
A. 10
B. 12
C. 8
D. 9
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी जैक, ऐस हैं।
कोई ऐस, किंग नहीं है।
कुछ क्वीन, किंग हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ क्वीन, जैक हैं।
2. कुछ किंग, जैक हैं।
III. कोई जैक, किंग नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में उसके भाग के रूप में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FRIEND’ को ‘GQJDOC’ के रूप में लिखा जाता है और ‘READER‘ को ‘SDBCFQ’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘NUMBER’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. OTANFQ
B. OTNAFQ
C. TONAQF
D. TOANQF
यदि 29 सितंबर 2015 को मंगलवार था, तो 28 सितंबर 2019 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?
A. गुरूवार
B. शनिवार
C. शुक्रवार
D. बुधवार
दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण को नीचे दिखाए गए अनुसार MN पर रखा गया है।
A.
B.
C.
D.
यदि I का अर्थ ‘÷’ है, J का अर्थ ‘×’ है, K का अर्थ ‘-‘ है और L का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
19 L (22 J 4) K (66 I 11) L (16 J 2) = ?
A. 141
B. 130
C. 133
D. 138
उस विकल्प का चयन कीजिए जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार पहला पद, दूसरे पद से और पाँचवाँ पद, छठे पद से संबंधित है।
24 : 171 :: ? :115 :: 4 : 31
A. 20
B. 18
C. 16
D. 14
एक कार की औसत गति, एक बस के औसत गति की \(13/5\) गुनी है। एक ट्रैक्टर 23 घंटे में 1150 किमी की दूरी तय करता है। यदि बस की गति, ट्रैक्टर की गति से दोगुनी है, तो कार 4 घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?
A. 540 किमी
B. 740 किमी
C. 440 किमी
D. 640 किमी
यदि x2 – 9x + 1 = 0 है, तो x8 – 6239x4 + 1 का मान क्या है?
A. 1
B. 0
C. -1
D. 2
(cosec θ – cot θ)2 = ?, यदि 0º < θ < 90º है;
A. \( 1- \1+ \)
B. \( 1- \1+ \)
C. \( 1+ \1- \)
D. \( 1+ \1- \)
फरवरी 2021 में एक दुकानदार की साप्ताहिक आय क्रमशः 21,980 रुपये, 20,580 रुपये, 22,380 रुपये, 22,616 रुपये है। फरवरी 2021 में उसकी औसत दैनिक आय कितनी है?
A. 3,227 रुपये
B. 3,120 रुपये
C. 3,127 रुपये
D. 3,027 रुपये
3 पुरुष और 7 महिलाएँ एक कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दूसरी ओर, 4 पुरुष और 6 महिलाएँ समान कार्य को पूरा करने में 8 दिन का समय लेते हैं। उसी कार्य को 10 महिलाएँ कितने समय में पूरा करेंगी?
A. 36 दिन
B. 43 दिन
C. 48 दिन
D. 40 दिन
15 सेमी त्रिज्या और 119 सेमी ऊँचाई वाले बेलन का आयतन कितना है? (माना π = 22/7)
A. 84150 सेमी3
B. 85140 सेमी3
C. 84510 सेमी3
D. 85500 सेमी3
नीचे दिया गया वृत्त-आलेख किसी देश द्वारा किसी विशेष वर्ष के दौरान विभिन्न खेलों पर किए गए व्यय को उस वर्ष में देश द्वारा सभी खेलों पर किए गए कुल व्यय के प्रतिशत के रूप में दर्शाता है।
वृत्त-आलेख में दी गई जानकारी के आधार पर, उस वर्ष वॉलीबॉल और जिम्नास्टिक पर देश के द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि (करोड़ रुपये में) ज्ञात कीजिए, यदि उस वर्ष देश द्वारा सभी खेलों पर एक साथ कुल खर्च 286 करोड़ रुपये था।
A. 82.92 करोड़ रुपये
B. 78.56 करोड़ रुपये
C. 69.84 करोड़ रुपये
D. 74.36 करोड़ रुपये
दो व्यक्तियों से गुजरने वाला एक टेबल फैन (मेज पंखा) अंततः वास्तविक क्रय मूल्य के 30% के लाभ पर बेचा जाता है। यदि पहला व्यापारी 25% का लाभ कमाता है, तो दूसरे व्यापारी द्वारा अर्जित लाभ है:
A. 5%
B. 10%
C. 15%
D. 4%
कागज का एक आयताकार टुकड़ा 52 सेमी लंबा और 22 सेमी चौड़ा है। कागज को उसकी चौड़ाई के अनुदिश घुमाकर एक बेलन बनाया जाता है। बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए। [\(\) = \(227\) लीजिए]
A. 1870 सेमी3
B. 2002 सेमी3
C. 1030 सेमी3
D. 1290 सेमी3
कुछ लड़के और कुछ लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। लड़कों के औसत अंक 52 थे, लड़कियों के औसत अंक 72 थे, जबकि संयुक्त औसत 60 था। परीक्षा देने वाली लड़कियों की संख्या और लड़कों की संख्या का अनुपात क्या था?
A. 3 ∶ 2
B. 13 ∶ 18
C. 18 ∶ 13
D. 2 ∶ 3
संख्या 123456 निम्न में से किससे विभाज्य है?
A. 4
B. 14
C. 56
D. 7
दिया गया वृत्त आलेख 2018 में छह शहरों P, Q, R, S, T और U की जनसंख्या का अनुपात और गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या का अनुपात दर्शाता है। वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
यदि शहर ‘U’ की जनसंख्या 12,00,000 है, तो शहर ‘P’ की गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या कितनी है?
A. 74,000
B. 68,000
C. 56,000
D. 72,000
अंजलि और बबिता एक वृताकार पथ पर समान समय पर समान बिंदु से विपरीत दिशाओं में क्रमश: 8 मीटर/सेकंड और 6 मीटर/सेकंड की गति से दौड़ रही हैं। यदि वृत्ताकार पथ की लंबाई 960 मीटर है, तो वे कितनी बार अलग-अलग बिंदुओं पर मिलेंगी जब तक कि वे फिर से शुरुआती बिंदु पर नहीं मिलतीं? (प्रारंभिक बिंदु सहित)
A. 7 बार
B. 6 बार
C. 12 बार
D. 14 बार
272 ÷ 16 + [119 ÷ {1491 ÷ 3 (21 – 13 × 8 + 4 × 3)}] का मान क्या है?
A. -9
B. 0
C. 8
D. 11
खुशी मिक्सर खरीदने गई। मिक्सर का अंकित मूल्य 6,000 रुपये था और दुकानदार द्वारा उस पर 20% एकमुश्त छूट की पेशकश की गई थी। खुशी को मिक्सर के लिए कितना भुगतान करना होगा?
A. 4,200 रुपये
B. 4,500 रुपये
C. ₹4,800
D. 5,000 रुपये
क्रमशः 4 सेमी और 6 सेमी त्रिज्या वाले दो वृत्तों पर खींची गई एक अनुप्रस्थ उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा उनके केंद्रों को मिलाने वाली रेखा को किस अनुपात में विभाजित करती है?
A. 2 ∶ 3
B. 1 ∶ 1
C. 1 ∶ 2
D. 3 ∶ 4
नीचे दी गई तालिका एक विशेष वर्ष के चार अलग-अलग महीनों के दौरान एक कंपनी द्वारा निर्मित चार अलग-अलग उत्पादों की इकाइयों की संख्या दर्शाती है। सभी चार उत्पादों को मिलाकर मार्च में निर्मित इकाइयों की कुल संख्या, इन चार महीनों में कंपनी द्वारा निर्मित चम्मचों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
| उत्पाद | जनवरी | मार्च | मई | जुलाई |
| प्लेट | 260 | 300 | 288 | 232 |
| प्याला | 292 | 268 | 312 | 208 |
| चम्मच | 284 | 236 | 220 | 260 |
| गिलास | 228 | 292 | 232 | 284 |
A. 108.4%
B. 109.6%
C. 95.78%
D. 10.96%
एक व्यक्ति की आय और व्यय का अनुपात 8 ∶ 5 है। यदि उसकी आय में 25% की वृद्धि होती है और उसके व्यय में 28% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि होती है?
A. 18%
B. 20%
C. \(162/3\%\)
D. \(221/2\%\)
सुहास की सालाना सैलरी ₹18,00,000 से बढ़कर ₹22,00,000 हो गई है। प्रतिशत वृद्धि क्या है? (दो दशमलव स्थानों तक सही)
A. 33.33%
B. 18.18%
C. 81.81%
D. 22.22%
एक व्यक्ति 1,025 रुपये की धनराशि उधार लेता है और दो समान वार्षिक किश्तों में वापस भुगतान करता है। यदि ब्याज की दर 5% प्रति वर्ष है, जो वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो प्रत्येक किश्त का मूल्य कितना है?
A. 425.25 रुपये
B. 525.32 रुपये
C. 451.32 रुपये
D. 551.25 रुपये
0.04 और 0.0036 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 0.012
B. 0.12
C. 0.0012
D. 0.004
107 × 93 का मूल्यांकन कीजिए।
A. 10047
B. 9951
C. 10049
D. 9953
सरल कीजिए:
(a-1 + b-1) ÷ (a-3 + b-3)
A. \(ab(a^2 -ab +b^2)\)
B. \(a^3b^3(a^2 – ab +b^2)\)
C. \(a^2b^2(a^2 +ab +b^2)\)
D. \(a^2b^2(a^2 – ab +b^2)\)
एक समकोण त्रिभुज के कर्ण की लंबाई 37 सेमी है और इसकी अन्य दो भुजाओं में से एक की लंबाई 12 सेमी है। त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना है?
A. 222 सेमी2
B. 204 सेमी2
C. 216 सेमी2
D. 210 सेमी2
₹28,000 अंकित मूल्य वाली एक वाशिंग मशीन को 15% और 10% की दो क्रमिक छूट पर बेचा जाता है। नकद भुगतान के लिए 5% की अतिरिक्त छूट की पेशकश की जाती है। नकद भुगतान पर वाशिंग मशीन का विक्रय मूल्य कितना है?
A. ₹21,458
B. ₹19,568
C. ₹20,349
D. ₹18,851
उपराष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?
A. वह लोक सभा के सदस्य के रूप में चुनाव के लिए योग्य है।
B. वह राज्यों की परिषद के सदस्य के रूप में चुनाव के लिए योग्य है।
C. उसने 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली है।
D. वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन सी आत्मकथा महान भारतीय संतूर वादक शिव कुमार शर्मा ने 2002 में लिखी है?
A. द लाइफ ऑफ़ अ म्यूजिशियन
B. दैट लॉन्ग साइलेंस
C. जर्नी विद अ हंड्रेड स्ट्रिंग्स: माई लाइफ इन म्यूजिक
D. अब्बा – गॉड्स ग्रेटेस्ट गिफ्ट टू अस
निम्नलिखित में से कौन सरकार के लिए कोई संगत दायित्व का सृजन नहीं करती है?
a. राजस्व प्राप्तियां
b. पूंजीगत प्राप्तियां
A. (a) और (b) दोनों
B. केवल (b)
C. केवल (a)
D. न तो (a) और न ही (b)
भारत ने ___________के साथ अगस्त 2021 में नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया:
A. 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक
B. 2 रजत और 1 कांस्य पदक
C. 1 रजत और 2 कांस्य पदक
D. 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक
ग्रेमी लाने वाली भारतीय संगीतकार तन्वी शाह को निम्नलिखित में से किस योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. बेस्ट अरेंजमेंट (इंस्ट्रूमेंट और वोकल्स)
B. सर्वश्रेष्ठ वाद्य रचना
C. विजुअल मीडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ लिखित गीत
D. वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एल्बम
2019-20 में राष्ट्रीय कालिदास सम्मान निम्नलिखित में से किस हस्ती को प्रदान किया गया था?
A. शांता धनंजयन
B. प्रिया सिसोदिया
C. सुनैना हजारीलाल
D. संजय धवले
निम्नलिखित में से कौन सा उपन्यास प्रसिद्ध हिंदी लेखक प्रेमचंद द्वारा नहीं लिखा गया है?
A. ईदगाह
B. मानसरोवर
C. काशी का अस्सी
D. गोदान
भारत में वन्यजीवों और व्युत्पन्न भागों में अवैध व्यापार को रोकने के उद्देश्य से कौन सा अधिनियम बनाया गया था?
A. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
B. वन संरक्षण अधिनियम, 1980
C. जैविक विविधता अधिनियम, 2002
D. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972
शीतकालीन ओलंपिक खेल 2022 का आयोजन निम्नलिखित में से किस शहर द्वारा 4 फरवरी से 20 फरवरी 2022 तक किया गया था?
A. ब्रासीलिया
B. बीजिंग
C. मास्को
D. स्टॉकहोम
गुरु देबप्रसाद दास पुरस्कार विजेता दुर्गा चरण रणबीर निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य के शिक्षक और कलाकार हैं?
A. कथक
B. कथकली
C. मणिपुरी
D. ओडिसी
निम्नलिखित में से किस हिंदुस्तानी शास्त्रीय वादक ने 1993 में राय कूडर के साथ अपने एल्बम ‘ए मीटिंग बाय द रिवर’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता था?
A. जाकिर हुसैन
B. रिकी केज
C. एआर रहमान
D. विश्व मोहन भट्ट
मंजुश्री चटर्जी को निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली के लिए 2019 में पद्म श्री के सम्मान से सम्मानित किया गया था?
A. मणिपुरी
B. कथकली
C. कुचिपुड़ी
D. कथक
हाफिज अली खान बंगश घराने के एक भारतीय __________ वादक थे।
A. सारंगी
B. बांसुरी
C. सरोद
D. संतूर
निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम की आत्मकथा है?
A. अनब्रेकेबल: एन ऑटोबायोग्राफी
B. अनडिस्पुटेड ट्रुथ
C. प्लेइंग इट माई वे
D. द टेस्ट ऑफ माई लाइफ
झीलों में पाई जाने वाली मछलियों के जनसंख्या घनत्व को मापने का एक अच्छा तरीका क्या है?
A. प्रति जाल पकड़ी गई मछलियों की संख्या
B. फंसे हुए टैडपोल की संख्या
C. ऑक्सीजन घनत्व
D. प्राणिप्लवकों की वृद्धि
निम्नलिखित में से किसे लोक नृत्य में योगदान के लिए 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
A. मंजम्मा जोगथी
B. तुलसी गौड़ा
C. डॉ सिंधुताई सपकाल
D. रंगम्माल
कोपेन की जलवायु वर्गीकरण योजना के अनुसार, शुष्क जलवायु को अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के लिए बड़े अक्षर एस या स्टेपी और ________ क्षेत्र के लिए W का उपयोग करके उप-विभाजित किया जाता है।
A. अधित्यका (हाइलैंड)
B. मरुस्थल
C. सर्दी सूखी
D. आर्द्र
मार्च 2021 के अनुसार भारत के किस राज्य ने एक नई शिक्षा योजना तैयार की, जो राज्य में शिक्षा क्षेत्र के उन्नयन और आधुनिकीकरण की सुविधा प्रदान करेगी, जिसकी कुल लागत ₹4,000 करोड़ होगी?
A. तमिलनाडु
B. गुजरात
C. तेलंगाना
D. उड़ीसा
भारत में कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?
A. पेरियार
B. नर्मदा
C. पेनगंगा
D. सोन
1972 में, ________ ने ‘संख्याओं का पिरामिड’ शब्द गढ़ा जो प्रत्येक पोषी स्तर में मौजूद व्यक्तियों की कुल संख्या (जनसंख्या) का प्रतिनिधित्व करता है।
A. यूजीन ओडुम
B. अर्न्स्ट हेकेल
C. आर्थर टैन्सले
D. चार्ल्स एल्टन
उत्तरी मैदानों के प्रमुख क्षेत्रों के संदर्भ में भाबर है:
A. नदी के किनारों के साथ पुराने जलोढ़ बाढ़ के मैदान से ऊंचे छतों का निर्माण करते हैं।
B. लगभग 8 से 16 किमी की एक संकरी पट्टी जो सिंधु नदी से तीस्ता तक हिमालय की तलहटी के साथ पश्चिम-पूर्व दिशा में चलती है।
C. नए जलोढ़ से बना है और नदी के किनारे बाढ़ के मैदान बनाता है।
D. उत्तरी भारत और दक्षिणी नेपाल का एक विस्तृत लंबा क्षेत्र जो हिमालय की निचली श्रेणियों के समानांतर चलता है।
निम्नलिखित में से किसने सितंबर 2021 में पीपल्स प्लान कैंपेन 2021- सबकी योजना सबका विकास शुरू किया था?
A. वित्त मत्रांलय
B. पर्यटन मंत्रालय
C. पंचायती राज मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय
निम्नलिखित में से कौन ख्याल गायन की शैली के बनारस घराने के संस्थापक थे?
A. उस्ताद इनायत खान
B. पंडित गोपाल मिश्रा
C. उस्ताद मम्मन खान
D. उस्ताद छज्जू खान
गुजरात के दक्षिणी भाग, पूर्वी तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश को आच्छादित करने वाले पूर्वोत्तर प्रायद्वीप जैसे क्षेत्रों में _________ के बीच वर्षा होती है।
A. 200-300 सेमी
B. 250-350 सेमी
C. 50-100 सेमी
D. 100-200 सेमी
निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत एशियाई खेलों का मेजबान था?
A. 1994 और 2010
B. 1951 और 1986
C. 1982 और 1994
D. 1951 और 1982