SSC CHSL 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 26 Shift3

एक पासे की दो अलग-अलग स्थितियो को दर्शाया गया है, जिसके छह फलकों पर 1 से 6 तक संख्याए अंकित हैं। उस संख्या का चयन कीजिए जो संख्या ‘2’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर होगी।

 

A. 6
B. 4
C. 3
D. 5

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

SOCCER ∶ OSFFRE ∶∶ ROLLER OROORE ∶∶ TOPPER

A. TOERPK
B. OTSSRE
C. OTPPRE
D. TOSSRE

यदि P का अर्थ ‘×’ है, Q का अर्थ ‘÷’ है, R का अर्थ ‘+’ है और S का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

(40 Q 4 ) P 5 R (3 P 6) S (7 P 8) R 21 = ?

A. 33
B. 30 
C. 40
D. 35 

नीचे दी गई आकृतियों में कागज के एक टुकड़े को मोड़कर काटने का क्रम दिया गया है। यह कागज खोलने पर कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से और छठा पद पांचवें पद से संबंधित है।

5 ∶ 14 ∶∶ 12 ∶ ? ∶∶ 17 ∶ 86

A. 51
B. 56
C. 67
D. 63

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HELP’ को ‘1652432’ और ‘SAVE’ को ‘381445’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘MAIL’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 261926
B. 261924
C. 261934
D. 261928

दिए गए संख्या-युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रिया(एँ) करके प्राप्त की जाती है। एक को छोड़कर सभी संख्या-युग्मों में एक ही संक्रिया(ओं) का अनुसरण किया जाता है। वह विषम संख्या-युग्म ज्ञात कीजिए।
A. 13 ∶ 28.5 
B. 15 ∶ 32.5
C. 19 ∶ 38.5
D. 17 ∶ 35.5

R, N का भाई है। R, K का इकलौता पुत्र है। S, K की इकलौती बहू है। N, S से किस प्रकार संबंधित है?
A. बहन
B. पुत्री
C. माँ
D. पति की बहन

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं।

(56, 8, 15)

(32, 16, 18)

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रिया की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाओं जैसे कि जोड़ने/हटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना, उसके बाद 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है)

A. (75, 5, 15)
B. (70, 5, 13)
C. (66, 6, 17)
D. (68, 4, 17) 

दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा गया है जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।

 

A.
B.
C.
D.

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी चींटियाँ, झींगुर हैं।

कोई झींगुर, मेंढक नहीं है।

कुछ मेंढक, कीड़े हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कीड़े, चींटियाँ हैं।

II. कोई कीड़े, झींगुर नहीं है।

III. कोई मेंढक, चींटी नहीं है।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं।

दिए गए संख्या-युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रिया(एँ) करके प्राप्त की जाती है। एक को छोड़कर सभी संख्या-युग्मों में एक ही संक्रिया(ओं) का अनुसरण किया जाता है। वह विषम संख्या-युग्म ज्ञात कीजिए।
A. 25 ∶ 3 
B. 64 ∶ 6
C. 100 ∶ 9
D. 81 ∶ 7

एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं, जिनके छः फलकों पर 1 से 6 तक अंक अंकित हैं। जब ‘3’ नीचे होगा, तो कौन-सी संख्या ऊपर होगी?

A. 1
B. 3
C. 5
D. 4

दिए गए संयोजन की सही दर्पण छवि का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाता है जैसा कि दिखाया गया है।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WAVE’ को ‘426522’ और ‘SOUND’ को ‘81261323’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘LIGHT’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. 131820197
B. 151820197
C. 151820166
D. 151880197 

See also  SSC CHSL 2019 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 8 Shift3 part2

वियान की जन्म तिथि 9 मार्च 2002 है। उस दिन सप्ताह का दिन ज्ञात कीजिए।
A. शनिवार
B. मंगलवार
C. सोमवार
D. शुक्रवार

दी गई श्रृंखला को पूरा करने के लिए कौन सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

TBNF, CJUL, LRBR, UZIX, ?

A. CHPC
B. DHPC
C. CHPD
D. DHPD

* चिह्नों को बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन करें।

39 * 4 * 61 * 18 * 4 * 49 * 7 * 30

A. +,−,=,×,−,+,÷
B. +,−,=,×,−,×,+
C. ×,−,=, ×,−,÷,+
D. ×, ÷, =, −

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

पहली पंक्ति: 17, 26, 60

दूसरी पंक्ति: 8, 15, 31

तीसरी पंक्ति: 11, 19, ?

(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 ​को जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना, उसके बाद 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

A. 52
B. 41
C. 48
D. 50

* चिह्नों को बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन करें।

50 * 2 * 3 * 30 * 10 * 40 * 20

A. =, ×, ×, +, –, ÷
B. –, ÷, ×, ×, =, ×
C. =, ×, +, ×, –, ÷
D. ×, =, ×, ×, −, ×

दिए गए संख्या-युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रिया(एँ) करके प्राप्त की जाती है। एक को छोड़कर सभी संख्या-युग्मों में एक ही संक्रिया(ओं) का अनुसरण किया जाता है। वह विषम संख्या-युग्म ज्ञात कीजिए।
A. 24 ∶ 8
B. 16 ∶ 4
C. 48 ∶ 12 
D. 20 ∶ 5

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

23, 28, 280, 295, 5900, ?

A. 5920
B. 5935
C. 5925
D. 5930 

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DUCK’ को ‘FSEI’ लिखा जाता है और ‘FISH’ को ‘HGUF’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘FROG’ कैसे लिखा जाएगा?
A. HEPQ
B. HQPE 
C. HPEQ 
D. HPQE

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 10
B. 20
C. 8
D. 18

उस विकल्प का चयन कीजिए जो उन अक्षरों को दर्शाता है, जो नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में बाएँ से दाएँ क्रमिक रूप से रखने पर अक्षर शृंखला को पूर्ण करेंगे।

_ M o N _ _ _ o M _ _ o _ _o M _ N o J o

A. o o J o o N J o M
B. o o J o o N J o o 
C. o M J o o N J o o
D. M o J o o N J o o

निम्न व्यंजक को सरल कीजिये

9\(1/5\)÷ {(16\(1/5\) ÷ \({12{2/3}-{9{2/3}}}\)) + 17\(1/2\) of 3\(1/21\)}

A. \(139/881\)
B. \(137/881\)
C. \(140/881\)
D. \(138/881\)

यदि एक ठोस अर्धगोले का व्यास 14 सेंटीमीटर है, तब इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा? (π = \(22/7\))
A. 462 वर्ग सेंटीमीटर 
B. 362 वर्ग सेंटीमीटर 
C. 486 वर्ग सेंटीमीटर 
D. 261 वर्ग सेंटीमीटर 

A और B अलग-अलग कार्य करते हुए किसी कार्य को क्रमश: 21 और 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि वे एकांतर रूप से एक दिन कार्य करते हैं और A कार्य शुरू करता है, तो यह _________ में पूरा होगा। 
A. 24\(1/8\) दिन
B. 22\(3/8\) दिन
C. 22 \(2/5\) दिन
D. 22\(1/8\) दिन

81 और 27 का तृतीयानुपाती क्या है?
A. 8
B. 6
C. 7
D. 9

एक स्टडी टेबल का अंकित मूल्य 3,200 रुपये है। दो क्रमिक छूट के बाद इसे 2,448 रुपये में पेश किया जाएगा। यदि पहली छूट 10% है, तो दूसरी छूट कितनी है?
A. 13%
B. 10%
C. 15%
D. 18% 

यदि 3 अंकों की संख्या 2×3, 3 से विभाज्य है, तो x+ x का मान क्या है? (x का अधिकतम मान लेते हुए):
A. 7
B. 20
C. 56
D. 2

दिया गया दंड आलेख सात पहाड़ियों की ऊँचाइयों को दर्शाता है। आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

तीसरी सबसे ऊँची पहाड़ी कौन-सी है?

A. H3
B. H2
C. H7
D. H5

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, 10% मतदाताओं ने अपना मत नहीं डाला और डाले गए मतों के 5% मत अवैध पाए गए। सफल उम्मीदवार को वैध मतों के 55% प्राप्त हुए और वह 1710 मतों के बहुमत से जीता। कितने मतदाता नामांकित थे?
A. 20000
B. 21000
C. 19000 
D. 20500

5 cm त्रिज्या की 15 समरूप ठोस गोलाकार गेंदों को पिघलाकर एक एकल गोला बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में, 35% द्रव्यमान नष्ट हो जाता है। इस प्रकार निर्मित एकल गोले की त्रिज्या (cm में) कितनी है? [π = 22/7 का प्रयोग कीजिए और अपना उत्तर दशमलव के दो स्थानों तक दीजिए।]
A. 12.68 cm
B. 16.68 cm
C. 10.68 cm
D. 34.68 cm

See also  SSC CHSL 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 9 Shift2

यदि (x + \(1/x\)) = \(11/5\) है, तब (x\(1/x^3\)) का मान क्या है?
A. 4\(6/125\)
B. 5\(101/125\)
C. 10\(81/125\)
D. 17\(31/125\)

एक वर्ग की भुजा 5 सेंटीमीटर है। यदि भुजा को दुगुना कर दिया जाए तो वर्ग का क्षेत्रफल कितना गुना बढ़ जाएगा?
A. 3 गुना 
B. 2 गुना 
C. 5 गुना 
D. 4 गुना 

एक बस जो दिल्ली से मुंबई तक की अपनी यात्रा का 60% भाग 60 किमी/घंटा की चाल से और अपनी यात्रा का शेष भाग 70 किमी/घंटा की चाल से तय करती है। पूरी यात्रा के दौरान बस की औसत चाल (किमी/घंटा में) कितनी है?
A. 67
B. 64
C. 66
D. 65

निम्न तालिका वर्ष 2012 से 2015 तक एक कंपनी द्वारा पाँच प्रकार की कारों के उत्पादन को दर्शाती है।

कारों के प्रकार

वर्ष 

2012

2013

2014

2015

2016

D1

7

21

17

6

51

D2

15

11

15

14

55

D3

20

15

12

13

60

D4

5

8

9

25

47

D5

19

15

18

15

67

Total

66

70

71

73

280

वर्ष 2013 के दौरान कंपनी द्वारा उत्पादित सभी कारों का 30% किस प्रकार की कारें थीं?

A. D4
B. D1
C. डी3
D. D2

एक विनिर्माता एक वस्तु को थोक विक्रेता को 11% के लाभ पर बेचता है। थोक व्यापारी उसे 15% के लाभ पर एक खुदरा विक्रेता को बेचता है। खुदरा विक्रेता बदले में इसे ग्राहक को 17,045 रुपये में बेचता है, जिससे 19% का लाभ होता है। विनिर्माता का क्रय मूल्य क्या है (केवल पूर्णांक को लेते हुए):
A. 13,520 रुपये 
B. 15,020 रुपये 
C. ₹10,200
D. 11,220 रुपये 

एक परीक्षा में, 60 लड़कियों के औसत अंक 15 हैं और 40 लड़कों के औसत अंक 30 हैं। एक समूह के औसत अंक, जिसमे लड़के और लड़कियों को एक साथ लिया जाता है, निम्न है:
A. 15
B. 21
C. 24
D. 60

यदि 1 + x2 + x4 = 585 और 1 – x + x2 = 65 है, तब 1 + x + xका मान क्या है?
A. 8
B. 7
C. 6
D. 9

एक पंसारी की लगातार 5 सप्ताह में 8,435 रुपये, 8,927 रुपये, 8,855 रुपये, 9,230 रुपये और 8,562 रुपये की बिक्री होती है। छठवें सप्ताह में उसकी कितनी बिक्री होनी चाहिए ताकि उसकी औसतन बिक्री 8,500 रुपये की हो?
A.

7009 रुपये

B. 6997 रुपये
C. 6991 रुपये
D. 7011 रुपये

राम 72 किमी प्रति घंटे की चाल से यात्रा कर रहा है जबकि श्याम 90 किमी प्रति घंटे की चाल से यात्रा कर रहा है। उनकी चालों में कितना अंतर (मीटर प्रति सेकंड में) है?
A. 5
B. 4
C. 6
D. 7

एक ट्रैक्टर को 10%, 5% और 2% की क्रमिक तीन छूटें देकर बेचा जाता है। यदि ट्रैक्टर का अंकित मूल्य 4,88,000 रुपये है, तब उसका कुल विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 5,08,895.2 रुपये
B. 4,49,895.06 रुपये
C. 4,18, 895.45 रुपये
D. 4,08,895.2 रुपये

यदि a = 2022, b = 2021 और c = 2020 है, तब a 2 + b 2 + c 2 – ab – bc – ca का मान क्या है? 
A. 2
B. 4
C. 3
D. 1

नीचे दिया गया वृत्त आलेख एक परिवार द्वारा विभिन्न मदों में किए गए मासिक व्यय को परिवार की कुल मासिक आय के प्रतिशत के रूप में दर्शाता है। यदि परिवार की कुल मासिक आय 70,000 रुपये है, तो घर के किराए पर परिवार द्वारा किया गया मासिक व्यय कितना है?  

A. 9,600 रुपये 
B. 9,500 रुपये 
C. 9,700 रुपये 
D. 9,800 रुपये 

3 वर्ष के लिए 8% की दर से ₹5,000 की राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर (निकटतम ₹ में) की गणना करें। 
A. ₹108
B. ₹105
C. ₹102
D. ₹99

10 मीटर व्यास के एक वृत्त में दो समांतर जीवाएँ खींची जाती हैं। एक जीवा की लंबाई 8 मीटर है और दोनों जीवाओं के बीच की दूरी 6 मीटर है। दूसरी जीवा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 10 मीटर
B. 6 मीटर
C. 4 मीटर
D. 8 मीटर

निम्नलिखित समीकरण का मान ज्ञात कीजिए।

3 tan245° + 2 cos 60° − 2 sin 30° 

A. 3
B. 4
C. 0
D. 2

यदि चावल की कीमत में 20% की वृद्धि हो जाती है, तो एक व्यक्ति को चावल की खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी चाहिए ताकि उसका व्यय समान रहे? (एक दशमलव स्थान तक सही)
A. 14.7%
B. 18.7%
C. 16.7% 
D. 12.7%

अगस्त 2021 में किस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी को हरिद्वार जिले के लिए केंद्र की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था?
A. वंदना कटारिया
B. मनप्रीत कौर
C. रश्मिता मिंज़ू
D. रजनी एतिमारपु

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 14 Shift2

मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है?
A. 42.195 किलोमीटर 
B. 46.195 किलोमीटर 
C. 43.195 किलोमीटर 
D. 44.195 किलोमीटर 

2010 में डैनी बॉयल की फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए किस भारतीय संगीतकार ने दो बार ग्रैमी जीता?
A. ए. आर. रहमान
B. विशाल भारद्वाज
C. बप्पी लाहिड़ी
D. प्रीतम चक्रवर्ती

निम्नलिखित में से कौन तबला से संबंधित है?
A. हरिप्रसाद चौरसिया
B. सुल्तान खान
C. जाकिर हुसैन
D. अमजद अली खान

मेंडलीव की आवर्त सारणी के अनुसार एका एल्युमिनियम का स्थान किस तत्व ने लिया?
A. बोराॅन
B. जर्मेनियम
C. गैलियम
D. सोडियम

0-6 वर्ष की आयु वर्ग में किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों की पोषण स्थिति पर जोर देने के लिए पोषण अभियान किस वर्ष शुरू किया गया था?
A. 2016
B. 2019
C. 2017
D. 2018

भारत के निम्नलिखित बहुमुखी संगीतकारों में से किसने हिंदी फिल्म ‘रुदाली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और उन्हें ‘ब्रह्मपुत्र के कवि’ के रूप में भी जाना जाता है?
A. भूपेन हजारिका
B. मानस रॉबिन
C. जोई बरुआ
D. जयंत हजारिका

आशीष सांकृत्यायन ______ संगीत के प्रतिपादक हैं।
A. ओडिसी
B. ध्रुपद
C. ठुमरी
D. कजरी

निम्नलिखित में से किस लेखक ने प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास ‘गोदान’ लिखा है?
A. महादेवी वर्मा
B. जय शंकर प्रसाद
C. अमृता प्रीतम
D. मुंशी प्रेमचंद

20वीं शताब्दी में ओडिसी शास्त्रीय नृत्य को पुनर्जीवित करने के पीछे निम्नलिखित में से कौन पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तक हैं?
A. सुरेंद्र नाथ जेना
B. गंगाधर प्रधान 
C. हरे कृष्ण बेहरा 
D. केलुचरण महापात्र

Ge के रासायनिक नाम की पहचान करें।
A. गैलियम
B. सोना
C. जर्मेनियम
D. गैडोलीनियम

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार ग्रामीण आबादी का कितना प्रतिशत सुरक्षित और कार्यात्मक शौचालयों का उपयोग करता है?
A. 83%
B. 95%
C. 82%
D. 88%

उन्नीसवीं शताब्दी ने __________ के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह के संरक्षण में कथक का स्वर्ण युग देखा।
A. हैदराबाद
B. रामपुर
C. अवध
D. जौनपुर

वह दर जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को अल्पावधि के लिए उधार देता है को ________ कहते हैं।
A. रेपो दर
B. रिवर्स रेपो दर
C. बैंक दर
D. नकद आरक्षित दर

निम्नलिखित में से किसने पैरा तीरंदाजी क्षेत्र में अर्जुन पुरस्कार 2021 जीता?
A. अभिषेक वर्मा
B. हरविंदर सिंह
C. ऋषभ यादव
D. अमन सैनी

भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कितने प्रकार के प्रादेश जारी किए जा सकते हैं?
A. 5
B. 4
C. 7
D. 6

वन्नादिल पुड़ियावीटिल धनंजयन और शांता धनंजयन, जिन्हें धनञ्जयंस के नाम से जाना जाता है, को वर्ष __________ के लिए राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया।
A. 2018-19
B. 2019-20
C. 2020-21
D. 2017-18

किस मणिपुरी शास्त्रीय नृत्यांगना ने इंफाल में महिलाओं के लिए ‘गोविंदजी नर्तनालय’ नृत्य विद्यालय खोला?
A. चंद्रकांता सिंह
B. बिपिन सिंह
C. सेनारिक राजकुमार
D. नीलेश्वर मुखर्जी

निम्नलिखित में से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का स्थान कौन सा था?
A. दक्षिण अफ्रीका
B. इंगलैंड
C. न्यूजीलैंड
D. भारत

जनवरी 2021 में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अपनी ‘स्कूल बैग नीति 2020’ जारी की, जिसके अनुसार स्कूल बैग का वजन अधिकतम 3.5 किलोग्राम से 5 किलोग्राम होना चाहिए?
A. तेलंगाना
B. महाराष्ट्र
C. पश्चिम बंगाल
D. दिल्ली

निम्नलिखित में से किस समूह में ऐसे तत्व शामिल हैं जो अत्यंत कम क्वथनांक वाले गैर-प्रतिक्रियाशील, एकपरमाणुक तत्व हैं?
A. समूह 18
B. समूह 16
C. समूह 15
D. समूह 13

निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक भारतीय संवैधानिक न्यायविद फली एस नरीमन की आत्मकथा है?
A. करेज  ऐन्ड कमिट्मेन्ट
B. बिफोर मेमोरी फेडस्: ऐन ऑटोबायोग्राफी
C. वन्डरिंग इन मेनी वर्ल्ड
D. ऑल फ्राॅम मेमोरी: ऐन ऑटोबायोग्राफी

निम्नलिखित में से कौन सा 2832 मीटर की अधिकतम ऊंचाई पर पीर पंजाल रेंज में एक पहाड़ी दर्रा है जो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में कश्मीर घाटी को बाहरी हिमालय और दक्षिण में मैदानी इलाकों से जोड़ता है?
A. माना पास
B. बनिहाल पास
C. बड़ा-लाचा पास
D. ज़ोजी ला

‘आई, मी, माइन’ किस अंतरराष्ट्रीय संगीतकार की आत्मकथा है?
A. जॉर्ज हैरिसन
B. जस्टिन बीबर
C. एआर रहमान
D. एल्टन जॉन

उस कोशिका की पहचान कीजिए जो अमीबीय आकार की है।
A. तंत्रिका कोशिका
B. स्तंभकार उपकला कोशिका
C. लाल रक्त कोशिका
D. सफेद रक्त कोशिका

Leave a Comment

error: