SSC CHSL 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – April 19 Shift3

निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से कौन-सा अन्य अक्षर-समूहों से भिन्न है?
A. ILORUZ
B. ASOJIB
C. ABEGIJ
D. EGIKOT

दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

34, 39, 50, 67, 90, ?, 162

A. 155
B. 98
C. 102
D. 121

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 10
B. 11
C. 6
D. 8

एक निश्चित कूट भाषा में PAINT को QZHOU और BASK को CZTL लिखा जाता है। MOVIE को उस भाषा में कैसे लिखा जाएगा?
A. LNWHF
B. NPWJD
C. NNUHF
D. NNWHD

यदि एक कूट भाषा में ROHAN को 3136 और SHYAM को 4356 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो आप RAM को कैसे कूटबद्ध करेंगे?
A. 2315
B. 1024
C. 1234
D. 3412

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दी गई श्रंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रंखला पूरी हो जाएगी।

p r _ b n _ r q _ n p _ q b _ p _ q _ n

A. q, p, b, r, n, r, b
B. q, b, p, n, r, n, r
C. q, p, b, r, r, n, n
D.  q, r, n, p, b, r, n

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।

JOKERS : NKOAVO :: ROMING : ?

A. WKQDRB
B. VKQERC
C. VKQGRB
D. VKRESC

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.  
C.  
D.  

उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित आकृति श्रृंखला में आगे आएगी।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

चम्मच : खिलाना : : सूक्ष्मदर्शी : ?

A. विकिरण
B. आवर्धक
C. ग्राइंडिंग 
D. तापन 

वेन आरेख का चयन कीजिए जो निम्नलिखित वर्गों के बीच सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करते है।

महिला, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर

A.
B.
C.
D.

दिए गए संयोजन की सही दर्पण छवि का चयन करें जब दर्पण को MN पर दिखाया गया है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।

54 : 81 : : 6 : ?

A. 9
B. 15
C. 11
D. 21

A, B और C के रूप में तीन पुस्तकों को कूटबद्ध किया गया है। पुस्तक A की कीमत पुस्तक B की कीमत से दोगुनी है और पुस्तक C की कीमत का एक तिहाई है। यदि पुस्तक C की कीमत 84 रुपए है, तो पुस्तक A और पुस्तक B का क्रमशः मूल्य क्या है?
A. 28 रुपए और 14 रुपए 
B. 14 रुपए और 7 रुपए 
C. 24 रुपए और 42 रुपए 
D. 14 रुपए और 42 रुपए 

निम्नलिखित शब्दों को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

1. खाना 

2. धोना

3. खरीदना 

4. काटना 

5. पकाना 

A. 4, 3, 5, 2, 1
B. 1, 3, 5, 4, 2
C. 3, 2, 4, 5, 1
D. 2, 4, 3, 5, 1

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरीके से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दिखाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखेगा?

A.  
B.  
C.  
D.

एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थिति (X, Y और Z) दिखाई गई हैं। ‘!’ चिन्ह वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन-सा चिन्ह है?

A. #
B. $
C. %
D. @

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।

वृत्त : चाप :: फूल : ?

A. रंग
B. इत्र
C. पंखुड़ी
D. गन्ध

चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी न किसी तरह से एक जैसे हैं और एक अलग है। उस विकल्प का चयन करें जो भिन्न है।
A. स्कर्वी
B. सोरायसिस 
C. विटिलिगो
D. एग्ज़िमा 

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 10 Shift4

दिए गए व्यंजक का मान क्या होगा यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘-‘, ‘C’ का अर्थ ‘×’ और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है।

15 C 7 B (24 D 8) A 16 C 4 B 21 D 3

A. 179
B. 165
C. 159
D. 151

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई सूचना सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ लाइट तार हैं।

सभी उपकरण लाइट हैं।

सभी बल्ब उपकरण हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ लाइट उपकरण हैं।

II. कुछ तार बल्ब हैं।

III. सभी बल्ब लाइट हैं।

A. निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

निम्नलिखित चार संख्याओं में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक भिन्न है। उस संख्या का चयन कीजिए जो शेष से भिन्न है।
A. 1055
B. 3124
C. 6457
D. 4328

U, M का पिता है। V, K की पत्नी है। D, K के इकलौते भाई M की माता है। U, D से किस प्रकार संबंधित है?
A. पिता
B. पति
C. चाचा
D. भाई 

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।

(11, 20, 81)

A. (36, 28, 25)
B. (25, 36, 121)
C. (12, 30, 224)
D. (14, 29, 64)

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।

(1, 2, 6)

A. (10, 20, 40)
B. (7, 14, 49)
C. (1, 2, 16)
D. (5, 30, 930)

दिया गया रेखा आरेख एक कंपनी के उत्पादन (टन में) और बिक्री (टन में) को दर्शाता है।

2015 और 2017 में कुल उत्पादन तथा 2018 और 2019 में कुल बिक्री में कितना अंतर (टन में) है?

A. 309
B. 462
C. 334
D. 434

निम्नलिखित समीकरण को हल कीजिये।

θ ∶ 2√3 sin2 θ + cos θ – √3 = 0 जहाँ θ एक न्यून कोण है।

A. 60°
B. 15°
C. 30°
D. 45°

यदि a + b + c = 4, ab + bc + ca = -14 तथा abc = -18 है, तो \({4a^3+4b^3+4c^3-36}\) का मान क्या होगा?
A. 25
B. 24
C. 18
D. 26

एक दुकानदार कागज की एक शीट की फोटोकॉपी के लिए 1.50 रुपये शुल्क लेता है और 400 शीट के बाद की गई सभी फोटोकॉपी पर 5.5% की छूट देता है। कागज की 800 शीट की फोटोकॉपी करने में कितना खर्च आएगा?
A. 1,167 रुपये
B. 1,160 रुपये
C. 1,176 रुपये
D. 1,276 रुपये

यदि एक शंकु के आधार का व्यास 18 सेमी है तथा इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल \(4242/7\)सेमी2 है, तो इसकी ऊंचाई क्या होगी? (π = 22/7 लेने पर)
A. 14 सेमी
B. 12 सेमी
C. 15 सेमी
D. 10 सेमी

दिए गए दण्ड आलेख का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।

दण्ड आलेख एक कारखाने में एक सप्ताह में टेबल फैन के उत्पादन को दर्शाता है।

मंगलवार और बुधवार को एकसाथ टेबल फैन के कुल उत्पादन तथा गुरुवार और शुक्रवार को एकसाथ टेबल फैन के कुल उत्पादन का अनुपात क्या है?

A. 2 : 1
B. 3 : 1
C. 4 : 3
D. 3 : 2

एक विद्यालय में लड़के और लड़कियों का अनुपात 6 : 7 है। यदि विद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या 3289 है, तो लड़कियों की संख्या कितनी है?
A. 1876
B. 1984
C. 1569
D. 1771

5 संख्याओं का औसत 26.4 है। पहली संख्या शेष 4 संख्याओं के योग का पाँचवाँ भाग है। पहली संख्या क्या है?
A. 22
B. 23
C. 20
D. 21

See also  SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 8 Shift1

एक समकोण त्रिभुज ABC में, यदि ∠ABC = 90°, AB = 6 सेमी, BC = 8 सेमी, तथा BD, AC के लंबवत है, तो AD ∶ DC क्या है?
A. 9 ∶ 16
B. 8 ∶ 15
C. 7 ∶ 16
D. 9 ∶ 14

यदि एक वृत्त की परिधि 88 सेमी है, तो वृत्त का क्षेत्रफल क्या होगा? (π = 22/7 लेने पर)
A. 446 सेमी2
B. 886 सेमी2
C. 566 सेमी2
D. 616 सेमी2

9 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त के केंद्र O से 15 सेमी की दूरी पर एक बिंदु P से, समान तल में, स्पर्शरेखाओं PQ और PR का एक युग्म वृत्त तक खींचा जाता है। चतुर्भुज PQOR का क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 118 सेमी2
B. 108 सेमी2
C. 114 सेमी2
D. 106 सेमी2

यदि a2 + 49b2 + c2 + 18 = 2(28b – c – a) है, तो (a + 7b – c) का मान क्या होगा?
A. 2
B. 6
C. -1
D. 4

P और Q एक कार्य को क्रमशः 9 दिन और 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि ये दोनों तीन दिनों तक एकसाथ कार्य करते हैं, तो शेष कार्य Q अकेले कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. 12
B. 8
C. 7
D. 9

एक संख्या और उसके 3/5 के बीच का अंतर 274 है। तो संख्या का 20% क्या है?
A. 144
B. 137
C. 150
D. 165

जब एक संख्या M को 7 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 6 प्राप्त होता है। यदि M के वर्ग को 7 से विभाजित किया जाए, तो शेषफल कितना होगा?
A. 3
B. 1
C. 2
D. 4

यदि x8 – 2599x4 + 1 = 0 है, तो \(x-1/x\) का धनात्मक मान क्या होगा?
A. 6
B. 12
C. 7
D. 8

यदि \( \(90^{}-3θ/2)=2\), 0° < θ < 90° है, तो 2sin θ + 4cos2θ का मान क्या होगा?
A. 3
B. 4
C. 2
D. 6

यदि 60,000 रुपये की राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज 8% प्रति वर्ष की दर से वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो कितने वर्षों में चक्रवृद्धि ब्याज 9,984 रुपये होगा?
A. 4
B. 2
C. 3
D. 1

\((8620)-13/8\ of\ (1/3-2/13)+(1/8\3/7)+(2-3/10)\) का मान क्या होगा?
A. 1
B. 6
C. 10
D. 5

दिया गया दण्ड आरेख वर्ष 2015 से 2019 तक तीन अलग-अलग चीनी कंपनियों P, Q और R द्वारा चीनी के उत्पादन (लाख टन में) को दर्शाता है। दण्ड आरेख का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।

2015 से 2019 तक P, Q और R कंपनियों द्वारा चीनी का उत्पादन

वर्ष 2015 से 2019 तक कंपनी P द्वारा चीनी के औसत उत्पादन तथा वर्ष 2015 से 2019 तक कंपनी R द्वारा चीनी के औसत उत्पादन का अनुपात क्या है?

A. 8 : 5
B. 7 : 5
C. 6 : 5
D. 7 : 6

यदि \( \ θ+ θ/ θ- θ=3\) है, तो sin4 θ – cos4 θ का मान किसके बराबर होगा?
A. \(4/5\)
B. \(3/5\)
C. \(1/5\)
D. \(2/5\)

एक दुकानदार 840 किग्रा चावल खरीदता है। इसका एक भाग 25% लाभ पर और शेष 10% हानि पर बेचा गया और कुल लाभ 15% था। 10% की हानि पर बेचे जाने वाले चावल की मात्रा कितनी थी?
A. 240 किग्रा
B. 340 किग्रा
C. 260 किग्रा
D. 220 किग्रा

एक व्यक्ति 4 किमी/घंटे की चाल से 18 मिनट में एक सुरंग पार करता है। सुरंग की लंबाई मीटर में कितनी है?
A. 1800
B. 1600
C. 1400
D. 1200

एक त्रिभुज के आधार की लंबाई उसके शीर्ष-लंब की लंबाई से 3 सेमी कम है। इसका क्षेत्रफल 104 सेमी2 है। आधार की लंबाई कितनी है?
A. 11 सेमी
B. 12 सेमी
C. 14 सेमी
D. 13 सेमी

दिया गया दण्ड आरेख एक विद्यालय में कक्षा A, B, C, और D में लड़कों और लड़कियों की संख्या, प्रत्येक कक्षा को आवंटित शिक्षकों की संख्या और अगली कक्षा में पदोन्नत छात्रों की संख्या को दर्शाता है।

किस कक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत सबसे अधिक है?

A. A
B. B
C. D
D. C

निम्नलिखित में से किस फिल्म ने 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म’ का पुरस्कार जीता?
A. भोंगा
B. कप्पन
C. बारम
D. असुरन

लोकल एरिया नेटवर्क के लिए एक टोपोलॉजी जिसमें सभी नोड एक हब या स्विच जैसे सेंट्रल कनेक्शन पॉइंट से अलग-अलग जुड़े होते हैं, कहलाते हैं:
A. स्टार टोपोलॉजी
B. ट्री टोपोलॉजी
C. बस टोपोलॉजी
D. रिंग टोपोलॉजी

See also  SSC CHSL 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 5 Shift2

निम्नलिखित में से कौनसा एक इनपुट डिवाइस है?

A. प्रोजेक्टर
B. स्कैनर
C. मॉनिटर
D. स्पीकर

निम्नलिखित में से कौन सा संगीत वाद्ययंत्र पश्चिमी राजस्थान के मंगनियारों द्वारा बजाए जाने वाले तंत्री वाद्ययंत्रों का एक उदाहरण है?
A. झांज
B. तुंबा 
C. कमाइचा
D. मंजिरा

निम्नलिखित में से किस संगठन ने विश्व वन्यजीव दिवस 2020 पर विश्व भर के चिड़ियाघरों, मछलीघरों, वनस्पति उद्यानों, राष्ट्रीय उद्यानों, प्राकृतिक इतिहास और विज्ञान संग्रहालयों से बने ‘यूनाइटेड फॉर बायोडायवर्सिटी’ गठबंधन का शुभारंभ किया?
A. राष्ट्रों का राष्ट्रमंडल
B. विश्व स्वास्थ्य संगठन
C. प्रकृति संरक्षण हेतु विश्वव्यापी कोष
D. यूरोपीय आयोग

नैनो विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICONSAT) मार्च 2020 में कहाँ आयोजित किया गया था?
A. लेह
B. कोझिकोड
C. शिमला
D. कोलकाता

जनवरी 2021 तक बैडमिंटन के खेल में भारत ने कितने ओलंपिक पदक जीते?
A. तीन
B. दो
C. पांच
D. एक

राष्ट्रमंडल खेलों के 2018 संस्करण की मेज़बानी किसके द्वारा की गई थी?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. दक्षिण अफ्रीका
C. कनाडा
D. इंगलैंड

पृथ्वी पर जीवन के लिए ओज़ोन परत का क्या महत्व है?
A. यह हमें पराबैंगनी विकिरण से बचाती है।
B. यह हमें अम्लीय वर्षा से बचाती है।
C. यह हमें हिमपात से बचाती है।
D. यह हमें वर्षा से बचाती है।

भारतीय डाकघर (संशोधन) विधेयक, 1986 के लिए किस भारतीय राष्ट्रपति ने पॉकेट वीटो का उपयोग किया?
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. ज्ञानी ज़ैल सिंह
C. के. आर. नारायणन
D. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक के संस्थापक कौन हैं?
A. प्रोफेसर मुहम्मद गवास
B. प्रोफेसर मुहम्मद शाह
C. प्रोफेसर मुहम्मद ज़हीर
D. प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस

किस फिल्म निर्माता ने 2020 में एक मराठी नाटक ‘द डिसिपल’ के लिए वेनिस फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता?
A. सचिन कुंडलकर
B. चैतन्य तम्हाने
C. अरविंद देशपांडे
D. हृषिकेश जोशी

राफेल नडाल ने किसे हराकर पुरुषों का 2020 फ्रेंच ओपन खिताब जीता?
A. रोजर फ़ेडरर
B. स्टेफ़ानोस सितसिपास
C. डेनियल मेदवेदेव
D. नोवाक जोकोविच

चींटी के डंक में मुख्यतः क्या होता है?
A. मैग्नीशियम हाईड्रॉक्साइड
B. टार्टरिक अम्ल
C. साइट्रिक अम्ल
D. फॉर्मिक अम्ल

वित्तीय वर्ष 2018-19 के अनुसार, भारत में सबसे बड़ा कच्चा जूट उत्पादक राज्य निम्नलिखित में से कौनसा है?
A. पश्चिम बंगाल
B. नागालैंड
C. राजस्थान
D. बिहार

18वीं शताब्दी में ब्रिटिश अभिलेखों में ‘रैयत’ का क्या अर्थ था?
A. दलाल
B. बुनकर
C. किसान
D. व्यापारी

अक्टूबर 2020 में किस देश ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी की?
A. चीन
B. जापान
C. भारत
D. पाकिस्तान

छत्तीसगढ़ के अमरकंटक पठार में निम्नलिखित में से किस खनिज का प्रचुर भंडार है?
A. बॉक्साइट
B. अभ्रक
C. लौह अयस्क
D. कोयला

राशि और इकाई के मापकों का निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सुमेलित नहीं है?
A. भार – घन मीटर
B. तापमान – केल्विन
C. दाब – पास्कल
D. द्रव्यमान – किलोग्राम

प्रसिद्ध चित्रदुर्ग किला निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. राजस्थान 
D. कर्नाटक

निम्नलिखित में से कौनसा भारत में स्थित पठार नहीं है?
A. बुंदेलखंड
B. मैकाल
C. मालवा
D. छोटा नागपुर

निम्नलिखित में से कौनसी सरकारी योजना ऑनलाइन बुनियादी ढांचे में सुधार करके और इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाकर नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से सरकारी सेवाएं देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी?
A. डिजिटल इंडिया
B. अमृत ​​योजना
C. प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना
D. स्टैंड अप इंडिया

निम्नलिखित में से कौनसा भूकंप का प्रभाव नहीं है?
A. हिमस्खलन
B. भारी वर्षा
C. सुनामी
D. मृदा द्रवीकरण

निम्नलिखित में से किस राजा ने प्राचीन भारत में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी?
A. बिन्दुसार
B. अशोक
C. चंद्रगुप्त
D. दशरथ

निम्नलिखित में से कौन राज्यसभा का पदेन सभापति होता है?
A. भारत का राष्ट्रपति
B. भारत का उपराष्ट्रपति
C. संसद का अध्यक्ष
D. प्रधान मंत्री

Leave a Comment

error: