CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part41

बौद्धिक क्षमताएँ जैसे कि कल्पना, समालोचनात्मक सोच और परासंज्ञान की चर्चा परोक्ष रूप से विकास के __________ क्षेत्र के अंतर्गत की जाती है। 
A. सामाजिक
B. शारीरिक
C. नैतिक
D. संज्ञानात्मक

विकास ‘सिर से पैर’ की दिशा में विकसित होता है। निम्न में से कौन-सा सिद्धांत इस कथन को बतलाता है? 
A. निरंतरता का सिद्धांत 
B. आनुवंशिकता का सिद्धांत
C. शीर्षगामी सिद्धांत
D. अधोगामी सिद्धांत

प्रारंभिक वर्षों में, निम्न में से कौन-सी संस्थाएँ बच्चों के समाजीकरण में प्राथमिक संस्थाओं की भूमिका निभाती हैं?
A. स्कूल और मुद्रक संचार  
B. सामाजिक संचार और कानून
C. परिवार और पास-पड़ोस
D. पास-पड़ोस और सामाजिक नीति

जीन पियाजें के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, किस चरण पर ज्यादातर बच्चे संरक्षण संप्रत्यय से सम्बन्धित कार्य कर लेते हैं?
A. संवेदी-गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक 
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाज़े के सिद्धांत के अनुसार, संज्ञानात्मक चिंतन में प्रमुख बदलाव किस प्रक्रिया द्वारा होते हैं? 
A. संतुलनीकरण द्वारा
B. अप्रतिलौमिक चिंतन द्वारा
C. रटकर स्मरण द्वारा
D. विलंबित नकल द्वारा

निम्नलिखित में से किसने प्रस्तावित किया कि ‘हमारी विशेष मानसिक संरचनाओं और प्रक्रियाओं को हमारी दूसरों से होने वाली पारस्परिकता में ढूँढ़ा जा सकता है’? 
A. हॉवर्ड गार्डनर
B. लारेंस कोहलबर्ग
C. जीन पियाज़े
D. लेव वायगोत्स्की

लेव वायगोत्स्की ने निम्न में से किसे अधिगम के सुसाध्य में महत्वपूर्ण माना है?
A. सांस्कृतिक उपकरणों को
B. सामाजिक अलगाव
C. ईनाम और दण्ड
D. पुनरावृत्ति और अभ्यास

लारेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस चरण पर स्वयं एवम् दूसरों के कार्यों को आँकते समय ‘जैसे को तैसा’ तर्क का इस्तेमाल करते हैं? 
A. यान्त्रिक-उद्देश्य अभिनवीकरण
B. अच्छा लड़का- अच्छी लड़की अभिनवीकरण
C. सामाजिक-व्यवस्था निर्वाहन अभिनवीकरण
D. सामाजिक-समझौता अभिनवीकरण

एक रचनावादी कक्षा में, छात्रों को किस लिए प्रेरित किया जाता है?
A. अन्वेषण द्वारा सीखने के लिए 
B. वाह्य पुरस्कार पाने हेतु सीखने के लिए
C. निष्क्रिय पुरस्कार पाने हेतु सीखने के लिए
D. रट कर याद करके सीखने के लिए

जीन पियाज़े के विचार में, बच्चों का ‘निजी भाषण’ क्या दर्शाता है?
A. उनकी अग्रवर्ती सोच
B. उनकी अपनी सोच को विनियमित करने की अक्षमता
C. उनकी समस्या समाधान युक्तियाँ
D. उनका परासंज्ञानात्मक कौशल

समकालीन सिद्धान्त, बुद्धि को किस प्रकार अवधारित करते हैं? 
A. एक-दिशायी सामान्य क्षमता
B. बहुदिशायी क्षमता जिसके विभिन्न अलग-अलग आयाम हैं
C. आनुवांशिकता से ना प्रभावित होने वाली क्षमता
D. वातावरणीय कारकों से ना प्रभावित होने वाली क्षमता

एक अध्यापक अक्सर कहता है कि ‘लड़कियाँ नृत्य में कुशल होती है और लड़के विज्ञान में।’ यह कथन किसका उदाहरण है? 
A. लिंग पक्षपात
B. लिंग रूढ़िवादिता
C. लिंग समानता
D. लिंग सशक्तीकरण

छात्रों की सामाजिक और सांस्कृतिक आयामों से संबंधित व्यक्तिगत भिन्नताओं को संबोधित करने के लिए, निम्न में से क्या महत्वपूर्ण है?
A. बाल-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र को अपनाना
B. एक कठोर एवम् मानकीकृत पाठ्यचर्या का पालन करना
C. मूल्यांकन के योगात्मक तरीकों को लागू करना
D. छात्रों को उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर अलग-अलग समूहों में बाँटना

मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना।
B. छात्रों में असफलता का डर पैदा करना।
C. छात्रों को ‘असफल’ के रूप में वर्गीकृत करना।
D. अधिगम प्रक्रिया में छात्रों की प्रगति और चुनौतियों को समझना।

कथन (A) : एक अध्यापिका द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा में प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

तर्क (R) : प्रश्न पूछना समालोचनात्मक चिंतन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

कथन (A) : वंचित वर्गों से संबंधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु मानकीकृत पाठ्यक्रम को लागू करना बहुत महत्वपूर्ण है।

तर्क (R) : मानकीकृत पाठ्यक्रम अधिगमकर्ताओं की सभी प्रकार की व्यक्तिगत विविधताओं को समाहित कर लेता है।

सही विकल्प चुनिएः

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनो सहीं हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन – सा कारक शिक्षा में समावेशन में बाधक है? 
A. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा
B. बहुसंवेगी उपागम
C. आधारभूत संरचना सुगम्यता
D. बाल-केंद्रित शिक्षाशास्त्र

पठनवैकल्य से जूझते विद्यार्थियों के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. उन्हें अक्सर लेख-बोध में कठिनाई आती है।
B. वे हमेशा सुस्त होते हैं।
C. वे किसी क्षेत्र में प्रतिभावान या कुशल नहीं हो सकते हैं।
D. उनका बुद्धि-स्तर हमेशा सामान्य से ऊपर होता है।

आवेगशीलता, ध्यान ना दे पाना और अव्यवस्थित रहना निम्न में से किस विकार के सापेक्ष पहचान के लक्षण हैं? 
A. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
B. स्वलीनता
C. पठनवैफल्य
D. दृष्टिबाधिता

निम्न में से कौन-सा विद्यार्थियों की विशिष्ट अधिगम कठिनाइयों को पहचानने का व्यापक तरीका है?
A. मानकीकृत बुद्धि-लब्धि (IQ) परीक्षण
B. बहु-विकल्प वाले प्रश्नों पर आधारित परीक्षण
C. साल के अंत में परीक्षाएँ 
D. केस अध्ययन

बच्चे किस तरह से प्रभावशाली ढंग से सीखते हैं?
A. विषय-वस्तु को रट कर याद करने से
B. अपने आस-पास की वस्तुओं और व्यक्तियों से पारस्परिकता द्वारा
C. दण्ड के भय से
D. अध्यापिका को निष्क्रिय रूप से सुन कर

निम्न में से कौन-सा विद्यार्थियों के अधिगम में लगाव को बढ़ाता है?
A. विद्यार्थियों द्वारा स्व- नियमन
B. विद्यार्थियों का योग्यता के प्रति सत्त्व / स्थिर दृष्टिकोण बनाना
C. अध्यापक की विद्यार्थियों के प्रति निम्न अपेक्षाएँ होना
D. उनके संदर्भ से नियोजित विषय- वस्तु प्रस्तुत करना

निम्न में से कौन – सा उपागम विद्यार्थियों के स्वयं पहल करने और शिक्षक के संतुलित सुसाध्य पर बल देता है?
A. व्यवहारवाद 
B. अनुकरण अधिगम
C. प्रतिपादक शिक्षण
D. सामाजिक-संरचनावाद

कथन (A) : एक संरचनावादी कक्षा में, यह महत्त्वपूर्ण है कि ऐसे अवसर पैदा किए जाएँ जिससे विद्यार्थियों में समालोचनात्मक सोच और समस्या समाधान कौशलों के विकास में मदद मिले।

तर्क (R) : सार्थक अधिगम मुख्य रूप से ज्ञान का ज्यों का त्यों पुनरुत्पादन है।

सही विकल्प चुनिएः

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

त्रुटियाँ:
A. अधिगम प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभातीं है। 
B. केवल नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा दूर की जा सकती हैं।
C. केवल वो विद्यार्थी करते हैं, जिन्हें अधिगम अक्षमता होती है।
D. अध्यापक द्वारा अच्छे तरीके से विश्लेषण की जानी चाहिए ताकि अधिगम कमियों को समझा जा सके।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part25

संज्ञानात्मक कौशल जैसे कि ध्यान, स्मृति और समस्या समाधान इत्यादि __________
A. पर व्यक्ति की भावनात्मक स्थिति का कोई असर नहीं होता है। 
B. सकारात्मक भावों द्वारा नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। 
C. नकारात्मक भावों द्वारा सकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। 
D. पर व्यक्ति की भावनात्मक स्थिति का गहरा असर पड़ता है। 

एक शिक्षक को विद्यार्थियों को सीखने के लिए क्यों अभिप्रेरित करना चाहिए?
A. दूसरों के ऊपर श्रेष्ठता पाने के लिए
B. मूर्त पुरस्कार जैसे कि नकद इनाम, प्रमाण-पत्र इत्यादि पाने के लिए
C. संप्रत्यों की समझ बढ़ाने के लिए
D. अध्यापिका और माता-पिता की प्रशंसा पाने के लिए

निम्न अभिलक्षणों का कौन-सा युग्म, विद्यार्थियों की समस्या-समाधान क्षमताओं को सकारात्मक रूप से बढ़ाता है? 
A. अनुक्रिया समुच्चय, परासंज्ञान
B. समरूपक चिन्तन, प्रकार्यात्मक स्थिरता
C. अनुक्रिया समुच्चय, अभिसारी सोच
D. अपसारी चिन्तन, परासंज्ञान

निम्न में से कौन – सा कारक कक्षा में अधिगम प्रक्रिया में बाधक बन जाता है?
A. बैठने की अनम्य योजना
B. जानकारी प्रस्तुति के विभिन्न तरीके
C. विविधता के प्रति सम्मान
D. संसाधन-संपन्न वातावरण

विद्यार्थियों को एक नए संप्रत्यय के अधिगम में सहयोग हेतु एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. सप्रत्यय को केवल एक ही तरीके से समझाना चाहिए।
B. भाषावली और चिह्नों / संकेतों को स्पष्ट करने से बचना चाहिए।
C. पूर्व ज्ञान को सक्रिय करने से बचना चाहिए।
D. विभिन्न उप-संप्रत्यों के बीच संबंध स्थापित करना चाहिए।

श्रीकान्त ने ट्यूलिप के फूलों का एक गुच्छा खरीदा, जिसमें 5 गुलाबी, 10 लाल, 12 पीले और 4 सफेद फूल हैं। यदि प्रत्येक ट्यूलिप के फूल में 6 पंखुड़ियाँ हैं, तो उस गुच्छे मे कुल कितनी पंखुड़ियाँ हैं?
A. 192
B. 180
C. 188
D. 186

घटते हुए क्रम में लिखी गई संख्याएँ कौन-सी हैं?
A. 3568, 2542, 5249, 2250, 1248
B. 5249, 3568, 2542, 2250, 1248
C. 1248, 2250, 2542, 3568, 5249 
D. 5249, 3568, 2250, 2542, 1248

केले के पहले गुच्छे में दूसरे गुच्छे में केलों की संख्या से 1/4 केले अधिक हैं। यदि दूसरे गुच्छे में पहले गुच्छे के केलों से 3 केले कम हैं, तो पहले गुच्छे में केलों की संख्या ज्ञात कीजिये
A. 9
B. 10
C. 12
D. 15

संख्या 998 में, यदि पहले और तीसरे अंकों को आपस मे बदल दिया जाए, तो मूल और नई संख्याओं में अंतर होगा।
A. 101
B. 9
C. 89
D. 99

भिन्नों \(4/9, 11/12, 1/8, 5/36\) और \(5/72\) में से सबसे छोटी भिन्न कौन-सी है?
A. \(1/8\)
B. \(4/9 \)
C. \(5/36 \)
D. \(5/72\)

1000 के अभाज्य गुणनखंडों की संख्या ज्ञात कीजिए। 
A. 6
B. 2
C. 3
D. 5

यदि 976.21 और 243.72 के योगफल में से 921.20 और 212.85 के योगफल को घटाया जाए, तो परिणाम कितना प्राप्त होगा?
A. 85.88
B. 74.78
C. 86.98
D. 84.76

एक वृत्त में कितनी सममित रेखाएँ होती हैं?
A. 2
B. अपरिमित
C. 1
D. 4

छः समबाहु त्रिभुजों के प्रयोग से, आप निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति बना सकते हैं? 
A. सम पंचभुज
B. सम षट्भुज
C. वर्ग
D. सम अष्टभुज

नीचे दी गई तालिका में, दो स्तंभ X और Y हैं। स्तंभ X में दिए गए कोण के प्रकार से स्तंभ Y में दिए गए कोण की माप का मिलान कीजिए: 

X प्रकार का कोण

Y कोण की माप

A.

न्यून कोण 

a.

180° 

B.

अधिक कोण

b.

90° 

C.

ऋजुकोण

c.

120° 

D.

समकोण 

d.

45° 

A. A – d, B – a, C – c, D – b
B. A – b, B – c, C – a, D – d
C. A – a, B – d, C – b, D – c 
D. A – d, B – c, C – a, D – b

दिया गया है कि 1500 सिक्कों का भार 9 किग्रा है। ऐसे 2200 सिक्कों का भार कितना होगा?
A. 11 किग्रा 800 ग्राम
B. 13 किग्रा 200 ग्राम
C. 12 किग्रा 400 ग्राम
D. 13 किग्रा 800 ग्राम

सीमा ने एक 5.1 मीटर लंबाई की साड़ी खरीदी। उसके पास एक ट्रेसिंग पेपर पर 30 सेमी लंबा एक सुंदर डिज़ाइन है। इस ट्रेसिंग पेपर की सहायता से, वह इस साड़ी की लंबाई को इस डिज़ाइन से ट्रेस करना चाहती है, जिसे वह बाद में पेंट करेगी। उसे कितनी बार इस ट्रेसिंग पेपर का प्रयोग करना होगा कि उसका उद्देश्य पूरा हो जाए?
A. 38
B. 34
C. 17
D. 19

सुबह 9:10 बजे से 4 घंटे 20 मिनट पहले क्या समय था?
A. सुबह 4 : 20 बजे
B. सुबह 4 : 30 बजे
C. सुबह 4 : 50 बजे
D. संध्या 1: 30 बजे

एक चित्रलेख में, 1000 समाचार पत्र पढ़ने वाले व्यक्तियों की संख्या को एक विशेष चिन्ह का उपयोग करके दर्शाया गया था। यदि हिन्दी समाचार पत्र पढ़ने वाले व्यक्तियों की संख्या 8500 है, तो ऐसे कितने चिन्हों द्वारा दर्शाया जाएगा?
A. 85
B. 8.5
C. 850
D. 0.85

पैटर्न का अध्ययन कीजिए और लुप्त संख्या लिखिए:

1 × 1 = 1

11 × 11 = 121

111 × 111 = 12321 

1111 × 1111 = 1234321

11111 × 11111 = _______ 

A. 12354321
B. 12343421
C. 123454321
D. 112345321

निम्नलिखित में से कौन – सा संख्या – पूर्व कौशल है?
A. संख्याओं के चिन्हों को पहचानना
B. संख्याओं को शब्दों में लिखने की योग्यता
C. गिनती लिखने की योग्यता
D. वस्तुओं को वर्गीकृत करने की योग्यता

प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को भिन्न एवं उनकी संक्रियाओं के शिक्षण हेतु निम्नलिखित में से कौन-से शिक्षण-अधिगम के साधन का सबसे अच्छा उपयोग किया जा सकता है?
A. वृत्ताकार “पाई” के बराबर टुकड़े
B. चित्र जो कि 1/2 और 1/4 को दर्शाते हों
C. श्यामपट्ट पर रेखाखण्ड बनाना
D. श्यामपट्ट पर लिखे भिन्नों का प्रतीकात्मक रूप

अपनी 5वीं कक्षा की गणित की परीक्षा में सरोज लिखते हैं कि 4.1 से 3.24 बड़ा है तथा यह तर्क देते हैं कि ‘तीन अंकों वाली संख्या हमेशा एक या दो अंकों की संख्या से बड़ी होती है।’ यह _________ का उदाहरण है।
A. लापरवाह त्रुटि
B. बोधगम्यता से संबंधित त्रुटि
C. अवधारणात्मक त्रुटि
D. दोनो लापरवाह त्रुटि और बोधगम्यता से संबंधित त्रुटि

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, गणितीकरण का तात्पर्य है:

A. गणितीय विचारों की व्याख्या करना या व्यक्त करना

B. पाठ्यपुस्तक के सभी प्रश्नों को हल करना

C. गणित मे अच्छे ग्रेड प्राप्त करना

D. चीजों को गणितीय ढंग से देखने का कौशल

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A और D
B. A, C और D
C. B और C
D. केवल C

निम्नलिखित में से कौन-सी आकलन तकनीक गणित मे अंतर्विषयिकता की वृद्धि में सहायता करेगी?

A. पोर्टफोलियो

B. परियोजना

C. क्षेत्र भ्रमण (फील्ड ट्रिप)

D. अवलोकन

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A और D
B. केवल  D
C. केवल C
D. B और C

सबा को विभिन्न अभिविन्यासों में आयतों का एक समूह दिया गया था। उसने देखा कि सभी आयतों में विपरीत भुजाएँ क्रमशः समान थीं। वह वैन हैले के ज्यामितीय चिन्तन के किस चरण पर है? 
A. दृश्यीकरण 
B. विश्लेषण
C. अनौपचारिक निगमन
D. औपचारिक निगमन

छात्रों की रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति गणित के एक अध्यापक के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों को कक्षा में चर्चा की गई समस्याओं को हल करने के लिए उसी युक्ति का पालन करने का निर्देश दें 
B. विद्यार्थियों को समस्याओं को हल करने के लिए वैकल्पिक सुक्तियाँ तलाशने के लिए प्रोत्साहित करें
C. विद्यार्थियों को उसी पैटर्न पर अधिक अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करें जैसा कि कक्षा में चर्चा की गई है
D. समस्या को हल करने के लिए विद्यार्थियों को निगमनात्मक दृष्टिकोण का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part42

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से गणित के मूल्यांकन में किस पर सबसे कम ध्यान केंद्रित होना चाहिए? 
A. विद्यार्थी की अवधारणात्मक समझ पर
B. समस्या को हल करने के लिए विद्यार्थी के प्रक्रियात्मक प्रवाह पर
C. विद्यार्थी के अनुकेली विवेचन (तर्कणा) पर
D. गणित के बारे में विद्यार्थी की मनोवृत्ति पर

प्राइमरी स्कूल के बच्चों के गणितीय अवधारणाओं के शिक्षण एवं अधिगम हेतु मूर्त सामग्रियों के विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन संबद्ध है? इन्हें बहुआधार अंकगणित ब्लॉक/खण्ड के लिए भी जाना जाता है।
A. ज़ॉल्टन पी. डाइन्स
B. जीन पियाज़े
C. मैक्स वर्दिमर 
D. लेव वायगोत्स्की

प्राथमिक स्तर पर गणित पाठ्यचर्या को किस पर बल देना चाहिए?
A. मूर्त स्तर पर अमूर्त गणितीय अवधारणाओं का अनुभव करने पर
B. तकनीकी गणितीय भाषा के विकास पर
C. विशिष्ट गणितीय चिन्हों को सीखने पर
D. केवल गणितीय संक्रियाओं के करने पर

निम्नलिखित में से कौन- सी गणित की पाठ योजना की सबसे कम उपयुक्त विशेषता है?
A. यह शिक्षण को व्यवस्थित और सुव्यवस्थित बनाती है। 
B. यह शिक्षकों को बच्चों की सीखने की कठिनाइयों का अनुमान लगाने और उनसे निपटने में मदद करती है।
C. यह बच्चों की सीखने की जरूरतों और क्षमताओं के बारे में अंतर्दृष्टि विकसित करने में मदद करती है।
D. यह छात्रों को तत्काल सुधारात्मक उपाय करने की आदत विकसित करने में मदद करती है।

निम्नलिखित में से कौन-सी एक गणित की “संरचनात्मक” कक्षा की विशेषता नहीं है? 
A. अध्यापक उस स्थिति को बनाने में मदद करते हैं जहाँ बच्चे अवधारणाओं को खोजते हैं।
B. अध्यापक विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का उपयोग करते हैं, जो गणितीय अवधारणाओं के विकास के लिए आवश्यक हैं। 
C. समस्या समाधान शिक्षक केवल मानक कलन – विधि पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 
D. अध्यापक अपनी कक्षा में अनुभवात्मक अधिगम वातावरण बनाते हैं। 

गणित की कक्षा में एक बच्चा कहता है: 

“सचिन तेंदुलकर की जर्सी नम्बर 10 है।”

“कल मैं अपने चाचा के घर बस संख्या 234 से गया था।”

संख्या के किस पहलू का बच्चा उल्लेख कर रहा है?

A. गणन
B. अंकित/नामिक
C. क्रमसूचक
D. संख्यात्मक-मान

कथन (A) में दी गई जानकारी के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-से कारण (R1) तथा (R2) सही हैं?

कथन (A) : एक छात्र 89 के साथ 49 जोड़ने में असमर्थ है।

कारण (R1) : विद्यार्थी स्थानीय मान की अवधारणा से सहज नहीं है।

कारण (R2) : छात्र को ‘पुनः समूहीकरण’ के चरण को संचालित करने में कठिनाई होती है। 

A. केवल (R1) कथन (A) का सही कारण है। 
B. केवल (R2) कथन (A) का सही कारण है। 
C. (R1) और (R2) दोनों ही कथन (A) के सही कारण हो सकते हैं। 
D. न तो (R1) और न ही (R2) कथन (A) का सही कारण है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 किस पर विशेष बल देती है?
A. विश्व-स्तरीय आधारभूत संरचनाओं के विकास पर
B. 100% रोजगार देने के प्रबंध पर
C. मुफ्त शिक्षा देने के प्रबंध पर
D. प्रत्येक बच्चे की सृजनात्मक क्षमता के विकास पर

वाष्पन के कारण शीतलन की प्रक्रिया तब धीमी होती है जब वायुमण्डल के संपर्क में आने वाले जल के पृष्ठ का क्षेत्रफल 
A. बढ़ता और वायु के बहने की चाल अधिक होती है।
B. बढ़ता है और वायु के बहने की चाल कम होती है।
C. घटता है और वायु के बहने की चाल कम होती है।
D. घटता है और वायु के बहने की चाल अधिक होती है।

निम्नलिखित में से कौन – सा डिज़ाइन सौराष्ट्र, गुजरात में रंगोली और कढ़ाई के लिए प्रयोग किया जाता है? 
A. चौकपूरना
B. नाग गुंफन
C. मंदाना 
D. आरीपन

खाद के विषय में निम्नलिखित में से कौन – सा विकल्प सत्य है?

A. यह मृदा की जल-धारण क्षमता में वृद्धि करता है।

B. यह गैसों का विनिमय रोकने के लिए मृदा को अरंध्री बनाता है।

C. यह मित्र जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि करता है।

D. यह मृदा की संरचना को बेहतर बनाता है।

A. A, B तथा C
B. B, C तथा D
C. A, C तथा D
D. A, B तथा D

निम्नलिखित में से भारत के संघ शासित प्रदेशों का युगल चुनिए:
A. जम्मू और कश्मीर और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
B. नागालैण्ड और लक्षद्वीप
C. दिल्ली और मिज़ोरम
D. चण्डीगढ़ और झारखण्ड

कक्षा V की पाठ्यपुस्तक पर गोलकोण्डा किले का एक मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के निचले दाहिने भाग पर एक पैमाना दिया गया है जो इस प्रकार है

पैमाना 1 cm = 110 मीटर

यदि कोई छात्र इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और इब्राहिम बुर्ज के बीच की दूरी 12.9 cm मापता है, तो इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी होनी चाहिए।

A. 14.19 किलोमीटर 
B. 1.419 किलोमीटर 
C. 141.9 मीटर 
D. 1419 सेन्टीमीटर

माउण्ट एवरेस्ट पर्वत चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई है 
A. 7300 मीटर
B. 8300 मीटर
C. 8848 मीटर
D. 8950 मीटर

धूम्र – कोहरे के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सत्य है?

A. प्राय: सर्दियों में बनता है

B. धुएँ और कोहरे से बनता है

C. ओज़ोन का अपक्षय करता है

D. दमा एवं खाँसी उत्पन्न करता है 

A. A, C तथा D
B. A, B तथा C
C. A, B तथा D
D. B, C तथा D

भारत की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष जयपुर (राजस्थान की राजधानी) और देहरादून (उत्तराखण्ड की राजधानी) की दिशाएँ क्रमशः हैं:
A. दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व
B. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम
C. दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व

निम्नलिखित में से पृथक्करण के कौन-से क्रियाकलाप प्राथमिक कक्षा में उपयुक्त होंगे?

A. वाष्पीकरण

B. फटकना

C. चुम्बकीय पृथक्करण

D. प्रभाजी आसवन

A. A तथा D
B. B तथा D
C. B, C तथा D
D. A, B तथा C

निम्नलिखित में से कौन-से वाद्य यंत्रों का प्रयोग ‘बीन’ मंडली में होता है ?
A. बीन, मुरली, सारंगी तथा ढोल
B. मुरली, तुम्बा, बीन तथा खंजरी
C. तुम्बा, बीन, खंजरी तथा ढोल
D. बीन, सारंगी, मुरली तथा खंजरी

वन किसी राष्ट्र की प्राकृतिक संपदा के सूचक होते हैं। वनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 
A. जल चक्र को बनाए/चालू रखने में भूमिका निभाते हैं।
B. वे वृक्षों से ढका छोटा सा क्षेत्र हैं।
C. ये घरेलू पशुओं के लिए पर्यावास उपलब्ध कराते हैं।
D. ये अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन हैं।

निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए: 
A. केरल का तट अरब सागर पर तथा कर्नाटक का तट बंगाल की खाड़ी पर है।
B. कर्नाटक का तट अरब सागर पर तथा केरल का तट बंगाल की खाड़ी पर है।
C. केरल और कर्नाटक दोनों के तट बंगाल की खाड़ी पर हैं। 
D. केरल और कर्नाटक दोनों के तट अरब सागर पर हैं ।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part23

ऊँचा, शुष्क (सूखा) और चपटा क्षेत्र जिसे “ठंडा रेगिस्तान” कहते हैं हमारे देश का वह भाग है जिसका नाम है 
A. शिमला (हिमाचल प्रदेश)
B. शिलाँग (मेघालय)
C. श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)
D. लेह (लद्दाख)

वह तिथि (दिनांक) जिस दिन बछेन्द्री पाल ने माउण्ट एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) गाड़ा है:
A. 23 मई, 1984
B. 23 मई, 1989
C. 25 मई, 1984
D. 25 मई, 1989

सभी सरकारी अस्पतालों में साँप के द्वारा काटने की दवाई मिलती हैं। यह किससे बनाई जाती है?
A. साँप की झड़ी/छोड़ी हुई चर्म/त्वचा
B. साँप का विष/जहर
C. चिचिंडे के पौधे का फूल
D. चिचिंडे के पौधे का बीज

पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में मेंडल के प्रयोगों को शामिल किया गया है। इसका कारण है

A. वैज्ञानिक पड़ताल के चरणों की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित करना। 

B. छात्रों को सिखाना कि गुण एक पीढ़ी से दूसरी को संचरित किए जाते हैं। 

C. छात्रों का ध्यान आकर्षित करना कि कैसे गुण उत्तरोत्तर पीढ़ियों द्वारा वंशागत होते हैं। 

D. अपने तथा अपने अभिभावकों एवं रिश्तेदारों के बीच समानताएँ खोजने में छात्रों की सहायता करना। 

A. A तथा C
B. A तथा B
C. B तथा C
D. C तथा D

नाज़ली को गुड़ खाना पसंद है। दोपहर में, जब उसकी मम्मी सो रही थी, तो नाज़ली रसोई में गई और उसने मम्मी द्वारा छिपाई गई गुड़ की बर्नी खोज ली। यह सीखने के निम्नलिखित प्रकारों में से कौन-सा एक उदाहरण है?

A. शास्त्रीय अनुबंधन

B. क्रियाप्रसूत अनुबंधन

C. संज्ञानात्मक अधिगम

D. यांत्रिक अधिगम

A. A तथा B
B. B तथा C
C. B तथा D
D. C तथा D

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सतत और व्यापक मूल्यांकन अवधारणा के “सतत” पद से संबंधित हैं?

A. वृद्धि और विकास के अभिज्ञात पक्षों का आवधिक मूल्यांकन

B. वृद्धि और विकास के पाठ्यचर्या – सम्बन्धी और सहपाठ्यचर्या-सम्बन्धी पक्षों का मूल्यांकन

C. अधिगम अंतरालों का निदान और उपचारात्मक उपायों का प्रावधान

D. क्षमताओं, मनोवृत्ति और अभिरुचि का मापन

A. A तथा B
B. B तथा C
C. C तथा D
D. A तथा  C

पर्यावरण अध्ययन पर्यावरण का वह अध्ययन है जो संबंधित है हमारे पास-पड़ोस से जिसमें हम रहते हैं। इसके अंतर्गत मूल विषय तथा उप-विषय होते हैं। निम्नलिखित में से कौन – सा मुख्य विषय है?
A. संबंध
B. पौधे
C. कार्य एवं खेलकूद
D. चीज़ें जो हम बनाते हैं तथा करते हैं

पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तक में एक पाठ लोगों के विस्थापन पर है, जिसका शीर्षक ‘हमारे लिए कोई स्थान नहीं’ है। यह बच्चों को किसके प्रति जानकार और संवेदनशील बनाने के लिए उद्देशित है?
A. उन लोगों की पीड़ा के बारे में जिन्हें उनकी जन्मभूमि से विकास के नाम पर विस्थापित कर दिया गया है। 
B. देश के विकास हेतु लोगों का विस्थापन आवश्यक है। 
C. शहरी लोग कूड़ा-करकट उत्पन्न नहीं करते, शहर झुग्गियों के कारण गंदे हैं। 
D. एक बड़े शहर में ग्रामीण लोगों का जीवन बेहतर होगा। 

निम्नलिखित में से कौन-से कथन पर्यावरण अध्ययन की कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक की पुस्तकों में ढेर सारे चित्रों को शामिल करने की सर्वाधिक सटीक व्याख्या करते हैं?

A. चित्र बच्चों को आकर्षित करते हैं। 

B. बच्चे विकास की मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में हैं। 

C. बच्चे चित्रों के माध्यम से अवधारणाओं को जल्दी समझते हैं। 

D. चित्रों से किताब आकर्षक बनती है। 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

एक अध्यापक के लिए ‘बीज का अंकुरण’ का विषय पढ़ाने के लिए प्रभावी तरीका होगा-
A. विद्यार्थियों को एक सजीवक (ऐनीमेटेड) वीडियों देखने के लिए कहना जिसमें साबुत मूँग के बीजों का अंकुरण दिखाया गया हो। 
B. मूँग के बीजों का अंकुरण का चार्ट बनाना। 
C. विद्यार्थियों से मूँग के बीजों का अंकुरण करने के लिए कहना तथा अपने अवलोकन रिकॉर्ड करने को कहना। 
D. मूँग के बीजों के अंकुरण का मॉडल दिखाना। 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF), 2005 इस बात पर जोर देती है कि पर्यावरण अध्ययन की शिक्षा होनी चाहिए-
A. हमारे आस-पास के वातावरण, प्रकृति, चीजों और लोगों के साथ बातचीत, क्रियाओं और भाषा दोनों के माध्यम से
B. केवल एन.सी.ई.आर.टी. और राज्य बोर्डों द्वारा तैयार की गई पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों द्वारा
C. पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों में शामिल शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा
D. विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों द्वारा चयनित उपयुक्त गतिविधियों द्वारा

सबसे उपयुक्त विकल्प से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

________ प्रकृति के प्रक्ष अवलोकन और प्राकृतिक और सामाजिक दुनिया में पैटर्न और प्रक्रियाओं को समझने में युवा दिमाग को शामिल करने का एक माध्यम बनना चाहिए।

A. माता-पिता को
B. साथियों को
C. पर्यावरण को
D. शिक्षकों को

इस साल स्कूल के बगीचे से खूब सारे आम इकट्ठा हुए। जूली ने पर्यावरण अध्ययन कक्षा V के पाठ “खाएँ आम बारहों महीने” पढ़ाने के लिए इन आमों का उपयोग करने के बारे में सोचा।

इस पाठ को पढ़ाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त तरीका कौन-सा होगा?

A. खाद्य प्रसंस्करण इकाई भ्रमण, जिसमें विशेषज्ञ विद्यार्थियों को प्रसंस्करण प्रक्रिया के बारे में बताएँ

B. “आम खाद्य पदार्थ उत्सव” का आयोजन, जिसमें विद्यार्थी उनके द्वारा बनाए हुए आम के विभिन्न व्यंजनों का स्टॉल लगाएँ

C. खाद्य प्रसंस्करण इकाई के विशेषज्ञ को आपकी कक्षा में विशेषज्ञ वार्ता के लिए आमंत्रित करें

D. एक प्रदर्शनी का आयोजन, जिसमें आम से बने विभिन्न खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया जाए

A. A और B
B. A, C और D
C. B और C
D. C और D

पर्यावरण अध्ययन शिक्षण हेतु, अध्यापक को निम्नलिखित में से किसका चयन करना चाहिए?
A. बच्चों को अकेले कार्य करने के अवसर प्रदान करें।  
B. बच्चों को कार्य करने में मदद करें। 
C. बच्चों को छोटे समूहों में कार्य करने के अवसर प्रदान करें। 
D. बच्चों को बड़े समूहों में कार्य करने के अवसर प्रदान करें। 

कक्षा III की पर्यावरण अध्ययन पुस्तक में विषय/पाठ ‘जल’ में जिन महत्वपूर्ण संप्रत्ययों/विषयों पर ध्यान दिया गया है, वे हैं-
A. जल के स्थानीय स्रोत, जल के उपयोग, लिंग भूमिका, दूरी के अनुमान
B. जल के स्थानीय स्रोत, जल के उपयोग, लिंग भूमिका, दूरी के अनुमान, सामाजिक भेदभाव, पीने के स्वच्छ जल
C. जल के स्थानीय स्रोत, जल के उपयोग, लिंग भूमिका, दूरी के अनुमान, जल का शुद्धीकरण
D. जल के स्थानीय स्रोत, जल के उपयोग, लिंग भूमिका, दूरी के अनुमान, वर्षा – जल संग्रहण

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ आकलन की प्रकृति की व्याख्या करती हैं?

A. संवादात्मक

B. रचनात्मक

C. योगात्मक

D. मूल्यांकन

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

कक्षा V के विद्यार्थियों के लिए वंशानुक्रम/आनुवंशिकता एक अमूर्त प्रत्यय है। एक पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका हीना अपने विद्यार्थियों में आनुवांशिकता की समझ पैदा करने के लिए _________ का आयोजन करेंगी।
A. हस्त क्रियाकलाप
B. भूमिका निर्वहन
C. अन्वेषणात्मक क्रियाकलाप
D. उदाहरणों का विश्लेषण

निम्नलिखित में से प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या की विशेषताओं की पहचान कीजिए:

A. समावेशित

B.  संदर्भ सहित

C. अनुभवात्मक

D. वैश्विक से स्थानीय/विषय केन्द्रित

A. A और B
B. B और C
C. A, C और D
D. A, B और C

Leave a Comment

error: