विकास की प्रक्रिया की क्या विशेषताएँ हैं?
(i) यह प्रक्रिया बाल्यावस्था तक सीमित है।
(ii) यह जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है।
(iii) इसकी शुरूआत जन्म के समय होती है।
(iv) इसकी शुरूआत गर्भधारण के समय होती है।
सही विकल्प चुनिए-
A. (i), (iii)
B. (i), (iv)
C. (ii), (iii)
D. (ii), (iv)
विकास की ‘संवेदनशील अवधि’ से क्या तात्पर्य है?
A. वह समय अवधि जब बच्चे अधिगम के कुछ प्रकारों के प्रति तत्पर हैं।
B. वह समय अवधि जब बच्चे बहुत भावुक होते हैं।
C. गर्भधारण से जन्म तक की समय अवधि
D. शैशवावस्था से किशोरावस्था तक की समय अवधि
एक शिक्षिका के रूप में आपकी मान्यता है कि वातावरण का विकास पर निरंतर प्रभाव पड़ता है। इस मान्यता के अनुरूप आपका क्या दृष्टिकोण रहेगा?
A. बच्चों को किसी भी समय सहायता प्रदान करेंगी, क्योंकि जीवन की अनुकूल परिस्थितियों की मदद से बच्चे आरंभिक नकारात्मक अनुभवों से उबर जाते हैं।
B. बदलाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए गए अनुभवों को महत्वपूर्ण नहीं मानेंगी।
C. इस तथ्य पर विश्वास करेंगी कि वे बच्चे जो किसी गुणधर्म जैसे मौखिक कौशल में प्रवीण या कमतर हैं, वह आगे के चरणों में भी ज्यों के त्यों रहेंगे।
D. जीवन के पहले के कुछ वर्षों में हुई प्रबल नकारात्मक घटनाओं से बाद में उबरा नहीं जा सकता है।
बच्चों के सामाजीकरण में विद्यालय की क्या भूमिका है?
A. कोई भूमिका नहीं है।
B. प्राथमिक सामाजीकरण की संस्था है।
C. द्वितीयक सामाजीकरण की संस्था है।
D. तृतीयक सामाजीकरण की संस्था है।
‘संक्रियाओं पर संक्रियाएँ’ करने के कौशल किस चरण में विकसित होते हैं?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक
जीन पियाजे के अनुसार बच्चे कैसे सीखते हैं?
A. निष्क्रिय नकल के माध्यम से
B. सक्रिय अन्वेषण द्वारा
C. अनुकूलन के माध्यम से
D. पुरस्कार और दंड द्वारा
निम्न में से पाड़ का उदाहरण कौन-सा है?
A. बारम्बार अभ्यास
B. नकारात्मक पुनर्बलन
C. उद्दीपन – प्रक्रिया का अनुबंधन
D. आधा हल किया हुआ उदाहरण देना
लेव वायगोत्सकी ने ________ सिद्धान्त में प्रतिपादित किया कि सीखने की प्रक्रिया एक संदर्भ में होती है।
A. मनोगतिकी
B. व्यवहारवादी
C. सूचना का प्रसंस्करण
D. सामाजिक-सांस्कृतिक
सुभिक्षा हमेशा अपनी कक्षा में नए अन्वेषण, प्रयोग, खेल और विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नया ज्ञान सर्जन करने का अवसर प्रदान करती है। वह किस प्रकार की कक्षा को बढ़ावा देना चाहती है?
A. प्रगतिशील और बाल केंद्रित कक्षाकक्ष
B. शिक्षक केंद्रित कक्षाकक्ष
C. नियंत्रित और मूल्यांकन केन्द्रित कक्षाकक्ष
D. व्यवहारवादी और पुरस्कार केन्द्रित कक्षाकक्ष
कथन (A): शिक्षकों को बच्चों की बुद्धिलब्धि मापने के लिए बुद्धिलब्धि की मानीकृत परिक्षाओं का इस्तेमाल करना चाहिए।
तर्क (R): बुद्धिलब्धि में प्राप्त अंक शिक्षकों को विद्यार्थियों के आकादमिक प्रदर्शन और भविष्य में सफलता की भविष्यवाणी करने में मदद करते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
हावर्ड गार्डनर के सिद्धान्त के अनुसार कलाकारों, वास्तुकारों और नाविकों के पास कौन-सी बुद्धि अधिक मात्रा में होती है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. संगीतमय बुद्धि
D. अंतर-व्यक्तिगत बुद्धि
कथन (A): शिक्षकों को लड़कियों को विज्ञान व गणित की कक्षाओं में भागीदारी लेने से हतोत्साहित करना चाहिए।
तर्क (R): लड़कियों में गणित व विज्ञान विषयों को पढ़ने की जन्मजात क्षमता नहीं होती है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्न में से कौन-सी प्रणाली विद्यार्थियों की विविध अधिगम जरूरतों को पूरा करने में बाधक है?
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. पृथक्करण व नामीकरण
C. उपयुक्त समावेशन
D. विभिन्न शिक्षाशास्त्रीय पद्धतियाँ
आकलन किस उद्देश्य से नहीं किया जाना चाहिए?
A. बच्चों की तैयारी के स्तर का पता लगाने
B. बच्चों की अवधारणात्मक समझ में कमियों की पहचान करने
C. बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने
D. यह समझने में मदद करने के लिए बच्चा क्या कर सकता है
लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार, नैतिक विकास:
A. एक असतत प्रक्रिया है जो छह चरणों में होती है।
B. बच्चों के सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों पर निर्भर करता है।
C. बच्चों के बुद्धिलब्धि (IQ) से परस्पर संबंधित है।
D. पूरी तरह से आनुवंशिक कारकों पर निर्भर करता है।
समावेशन की संस्कृति को किससे बढ़ावा मिलता है?
A. विभेदित निर्देश
B. मानकीकृत मूल्यांकन
C. पृथक्करण
D. नामीकरण
अपनी कक्षा में एक दृष्टिबाधित विद्यार्थी की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखकर, एक अध्यापिका को क्या शिक्षाशास्त्रीय समायोजन करने चाहिए?
A. दृश्यिक प्रस्तुतीकरण का प्रावधान
B. सख्त पाठ्यचर्या का पालन
C. स्पार्शिकि संसाधनों का इस्तेमाल
D. मानकीकृत मूल्यांकन
नीरा मिडिल स्कूल में पढ़ती है और अक्षरों को लेकर भ्रमित रहती हैं, जैसे कि ‘म’ को ‘न’ पड़ती है। यह किसका विशिष्ट लक्षण है?
A. स्वलीनता
B. पठन वैकल्य
C. अधिगम असहायपन
D. लेखन वैकल्य
प्रेम किसी समस्या को हल करने के लिए बहुत सारे अलग-अलग तरीकों की समझ रखता हैं और चर्चा करते समय हमेशा नए विचारों को पेश करता है। यह निम्नलिखित में से किसकी विशेषता है?
A. रचनात्मकता
B. अधिगम असहायपन
C. आत्मकेन्द्रियता
D. केंद्रीयन
शिक्षकों को बच्चों की असफलता को किस प्रकार देखना चाहिए?
A. बच्चों के लिए शर्मनाक और अपमानजनक
B. शिक्षक के लिए शर्मनाक और अपमानजनक
C. छात्र और उनके माता-पिता की क्षमताओं का प्रतिबिंब
D. स्कूल प्रणाली को अनुकूल वातावरण न प्रदान कर पाने का प्रतिबिंब
सक्रिय जुड़ाव को निम्न में से किसके द्वारा बढ़ावा नहीं दिया जाता हैं?
A. प्रश्न पूछना
B. रटकर स्मरण
C. खोज विधि
D. संवाद
यदि कोई बच्चा स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ है तो शिक्षकों को चाहिए-
A. वे शैक्षणिक रणनीतियों और स्कूल के माहौल पर चिंतन करें।
B. बच्चे को सजा दें और बच्चे के माता-पिता से कहें कि बच्चे को घर पर ट्यूशन लगाना सुनिश्चित करें।
C. बच्चे को कम योग्यता वाले बच्चों के लिए बने एक अलग संकाय में स्थानांतरित कर दिया जाए।
D. बच्चें की सामाजिक पृष्ठभूमि का पता लगाएँ क्योंकि कुछ समुदायों के बच्चे सीखने में सक्षम नहीं होते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी एक रचनात्मक शैक्षणिक रणनीति नहीं है?
A. सहज ज्ञान युक्त अनुमानों को प्रोत्साहित करना।
B. चर्चा के अवसर प्रस्तुत करना।
C. छात्रों को पाठ्यपुस्तकों के उत्तरों को ज्यों का त्यों पुनरुत्पादित करने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. निर्देशित खोज के अवसर देना।
कथन (A): सीखने की प्रक्रिया के दौरान बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों को उनके संज्ञानात्मक विकास के एक भाग के रूप में देखा जाना चाहिए।
तर्क (R): बच्चे व्यस्कों की तुलना में चीजों को अलग तरह से सीखते हैं।
सही विकल्प चुनिए-
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
नेहा को हमेशा कक्षा में प्रथम आना होता है चाहे इसके लिए उसे बेईमानी करके नकल क्यों न करनी पड़े। नेहा किस प्रकार के लक्ष्य तय कर रही है?
A. महारत उन्मुखी लक्ष्य
B. प्रदर्शन उन्मुखी लक्ष्य
C. कार्य परिहार लक्ष्य
D. असफलता स्वीकार्य लक्ष्य
निम्नलिखित में से कौन-सी भावना सार्थक अधिगम की प्रक्रिया को सुगम बनाती है?
A. भय
B. क्रोध
C. खुशी
D. चिंता
मोहित कहता है – “मैं अंग्रेजी में अच्छा हूँ। वह तो मैनें उत्तर जल्दी में लिखे थे इसलिए मेरे अच्छे नम्बर नहीं आए।” मोहित अपने प्रदर्शन का आरोपण किस पर कर रहा है?
A. बुरी किस्मत
B. योग्यता की कमी
C. प्रयास की कमी
D. बाहरी कारक
वह प्रक्रिया, जिसके माध्यम से हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अपने विचारों, व्यवहारों और भावनाओं को क्रियाशील करते व बनाए रखते हैं, कहलाती है?
A. स्व नियमन
B. आत्मसात्करण
C. अन्तर वस्तुनिष्ठता
D. अनुकूलन (समंजन)
अभिकथन (A): एक शिक्षक प्रत्यक्ष अनुदेशन की विधि द्वारा बच्चों को जटिल अवधारणाओं को सबसे प्रभावी ढंग से समझने में मदद कर सकता है।
तर्क (R): बच्चे सबसे प्रभावी तरीके से तब सीखते हैं, जब वे निष्क्रिय होते हैं और उन्हें जानकारी सम्प्रेषित की जाती है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
समावेशन को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक सांस्कृतिक कक्षा में प्रभावी शिक्षाशास्त्रीय प्रणाली क्या है?
A. अधिगम के लिए सार्वभौमिक अभिकल्प (डिजाइन) का क्रियान्वयन
B. योग्यता के आधार पर बच्चों का नामीकरण व पृथक्करण
C. आर्थिक स्थिति के आधार पर बच्चों का नामीकरण व पृथक्करण।
D. बच्चों में अंकों के लिए प्रबल प्रतिस्पर्धा पैदा करना।
निम्नलिखित में से किसने कहा कि “अंग्रेजी शिक्षा ने हमें गुलाम बना दिया है”?
A. मौलाना अबुल कलाम आजाद
B. रवीन्द्रनाथ टैगोर
C. दादाभाई नौरोजी
D. महात्मा गाँधी
भारत में चार पुरातात्विक स्थलों के नाम नीचे दिए गए हैं?
(A) पैय्यमपल्ली
(B) भीमबेटका
(C) हुन्स्गी
(D) बुर्जहोम
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उत्तर से दक्षिण दिशा में इन पुरास्थलों की स्थिति का सही क्रम प्रस्तुत करता है?
A. (A), (B), (C), (D)
B. (B), (C), (A), (D)
C. (B), (D), (A), (B)
D. (D), (B), (C), (A)
भारत में प्राचीन समय के सन्दर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए, और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
| A | B | ||
| (a) | संगम साहित्य की रचना | (i) | 327-325 ईसा पूर्व |
| (b) | पश्चिमोत्तर में सिकन्दर का आक्रमण | (ii) | 300 ईसा पूर्व-300 ईस्वी |
| (c) | हर्षवर्धन का शासन | (iii) | 630-643 ईस्वी |
| (d) | श्वैन त्सांग का भारत आगमन | (iv) | 606-647 ईस्वी |
A. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
B. (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
C. (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
D. (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
चोलकालीन कांस्य मूर्त्तियाँ ‘लुप्तमोम’ तकनीक से बनाई जाती थी। इस तकनीक का अनुसरण करते हुए सबसे पहले प्रतिमा बनाने हेतु किस पदार्थ का प्रयोग किया गया था?
A. मिट्टी
B. मोम
C. पिघली हुई धातु
D. पकी मिट्टी (टेराकोटा)
इनमें से कौन-सा/से कथन सुलह-ए-कुल के विचार के बारे में सत्य हैं?
(A) यह विचार नैतिकता-ईमानदारी, न्याय, शांति की व्यवस्था पर केंद्रित था।
(B) इस विचार के इर्द-गिर्द शासन दर्शन बनाने का प्रयास किया गया।
(C) शासन के इस सिद्धान्त का जहाँगीर और शाहजहाँ ने पालन नहीं किया।
(D) विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच थोड़ा भेदभाव आवश्यक था।
A. केवल (A), (B) तथा (C)
B. केवल (A) तथा (B)
C. केवल (B) तथा (C)
D. केवल (A)
नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) को पढ़ें तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A): मुर्शीद कुली खाँ ने बंगाल के राजस्व का बड़े पैमाने पर पुनर्निधारण करने का आदेश दिया।
कारण (R): मुर्शीद कुली खाँ बंगाल में मुगल प्रभाव को कम करना चाहता था।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही हैं लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
निम्नलिखित में से हड़प्पाई मुहर के बारे में कौन-सा/से कथन सही है?
(A) हड़प्पा संस्कृति के लोग पत्थरों से मुहर बनाते थे।
(B) मुहर सामान्यतः गोलाकार होती थी।
(C) मुहर में एक जानवर की आकृति गढ़ी होती थी।
A. केवल (A)
B. (A) और (B)
C. (B) और (C)
D. (A) और (C)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है, ‘आखेटक खाद्य-संग्राहक समुदाय एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों जाते थे’?
A. वे आस-पास के पौधों, फलों और जानवरों को खाकर समाप्त कर देते थे।
B. जानवर एक जगह से दूसरी जगह जाया करते थे।
C. पेड़ों और पौधों में फल-फूल अलग-अलग मौसम में आते थे।
D. वे एक जगह तलाश कर रहे थे जहाँ राज्य स्थापित कर सकें।
आर्य समाज की स्थापना किसने की?
A. राजा राममोहन रॉय
B. वीरेशलिंगम पंतुलु
C. स्वामी दयानंद सरस्वती
D. ईश्वर चंद्र विद्यासागर
ज्योतिराव फुले ने अपनी किताब ‘गुलामगिरी’ अमेरिका के लोगों को क्यों समर्पित की?
A. कुछ अमेरिकी नागरिक अधिकार सक्रियतावादियों ने इसके प्रकाशन में आर्थिक मदद की
B. अमेरिका ने इसके प्रकाशन से कुछ वर्ष पहले ही दास प्रथा समाप्त कर दी थी।
C. इस किताब में विस्तार से वर्णन किया गया हैं कि कैसे अमेरिकी अश्वेतों ने नागरिक अधिकार आंदोलन लड़ा
D. फुले ने यह किताब तब लिखी जब वे अमेरिका में एक अल्पकालिक भ्रमण पर गए थे
निम्नलिखित का सुमेल कीजिए और उपयुक्त विकल्प को चुनिए:
| I | II | ||
| (A) | सत्य शोधक समाज | (i) | घासीदास |
| (B) | सतनामी आंदोलन | (ii) | हरिदास ठाकुर |
| (C) | मतुआ पंथ | (iii) | ज्योतिबा फुले |
| (D) | स्वाभिमान आंदोलन | (iv) | ई.वी. रामास्वामी नायकर |
A. (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(ii)
B. (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
C. (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
D. (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
‘स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा’ यह नारा किसने बुलंद किया?
A. लाला लाजपत राय
B. चितरंजन दास
C. वल्लभभाई पटेल
D. बाल गंगाधर तिलक
शुरूआत में महात्मा गाँधी नमक आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी के पक्ष में नहीं थे। निम्न में से किसने उन्हें महिलाओं को आंदोलन में जुड़ने की स्वीकृति देने के लिए मनाया?
A. अंबाबाई
B. पंडिता रमाबाई
C. ताराबाई शिन्दे
D. सरोजिनी नायडू
निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सही सुमेलित नहीं है?
A. लार्ड माउंटबेटेन – भारत का अंतिम ब्रिटिश वायसराय
B. प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस – 15 अगस्त, 1946
C. कांग्रेस का बॉम्बे अधिवेशन – जुलाई, 1946
D. बी. आर. अम्बेडकर – भारत के पहले कानून मंत्री
निम्नलिखित परतों में से वायुमंडल की कौन-सी परत में उल्कापिंड जल जाते हैं?
A. समताप मंडल
B. क्षोभमंडल
C. तापमण्डल
D. मध्यमंडल
देशांतर याम्योत्तरों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) सभी देशांतरीय याम्योत्तरों की लम्बाई समान होती है।
(B) प्रमुख याम्योत्तर का मान 0° देशांतर है।
(C) भूमध्यरेखा 60° देशांतर याम्योत्तर को निरूपित करती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A) और (B) सत्य हैं।
B. केवल (B) और (C) सत्य हैं।
C. केवल (A) सत्य है।
D. केवल (B) सत्य है।
उष्ण कटिबंध क्षेत्र सबसे अधिक ऊष्मा क्यों प्राप्त करते हैं?
A. क्योंकि उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में कम से कम वर्ष में एक बार सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है।
B. क्योंकि पृथ्वी झुकी हुई है।
C. पृथ्वी के घूर्णन के कारण
D. पृथ्वी की परिक्रमा करने के कारण
भारत में केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों को खुलने का समय 9:00 पूर्वाह्न (भारतीय मानक समय) है। देहरादून के समीप 78° पू. देशांतर पर और दिसपुर के समीप 91°45′ पू. देशांतर पर स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्या होगा?
A. 08:42 पूर्वाह्न और 09:37 पूर्वाह्न क्रमशः
B. 09:37 पूर्वाह्न और 08:42 पूर्वाह्न क्रमशः
C. 09:18 पूर्वाह्न और 08:23 पूर्वाह्न क्रमशः
D. 08:23 पूर्वाह्न और 09:18 पूर्वाह्न क्रमशः
कौन-से शहर स्वर्ण चतुर्भुजीय मार्ग द्वारा जुड़े हैं?
A. दिल्ली, काण्डला, चेन्नई, कोलकत्ता
B. दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, गुवाहाटी
C. दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकत्ता
D. चंढीगढ़, काण्डला, तुतीकोरणा, गुवाहाटी
सूची-I का सूची-II से मिलान कर सही उत्तर का चयन कीजिए:
| I | II | ||
| (A) | उष्णकटिबंधीय पर्णपाती | (i) | भूमध्य रेखा एवं उष्ण कटिबंध के पास |
| (B) | उष्णकटिबंधीय सदाबहार | (ii) | दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, दक्षिण चीन एवं दक्षिण पूर्वी ब्राजील |
| (C) | शीतोष्ण सदाबहार | (iii) | भारत, उत्तरी ऑस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका |
| (D) | शीतोष्ण पर्णपाती | (iv) | उत्तरी पूर्वी, अमेरिका, चीन, न्यूजीलैण्ड, चिली |
A. (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(ii)
B. (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
C. (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(iii)
D. (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(iii), (D)-(i)
निम्नलिखित कथनों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) अंतर्जनित बल (एंडोजेनिक फोर्स) कभी-कभी आकस्मिक गति उत्पन्न करते हैं।
(B) भूकंप और ज्वालामुखी जैसी आकस्मिक गति के कारण पृथ्वी की सतह पर अत्यधिक हानि होती है।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (B) दोनों सही हैं परन्तु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है तथा (B) गलत है।
D. (A) गलत है तथा (B) सही है।
निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. क्षोभमण्डल: इसमें ओज़ोन गैस की परत पाई जाती है जो हमें सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाती है।
B. समतापमण्डल: अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्का पिंड इस परत में आने पर जल जाते हैं।
C. मध्यमण्डल: इस परत में बढ़ती ऊँचाई के साथ तापमान अत्यधिक तीव्रता से बढ़ता है।
D. बाह्य वायुमण्डल: रेडियो तरंगे इस परत द्वारा पुनः परावर्तित कर दी जाती है।
सूर्यातप के बारे में दिए गए निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) सूर्य से आने वाली वह ऊर्जा जिसे पृथ्वी रोक लेती है, सूर्यातप कहलाती है।
(B) सूर्यातप की मात्रा और प्रबलता दिनों में, ऋतुओं कौ में और सालभर बदलती रहती है।
(C) सूर्यातप की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर बढ़ती है।
A. केवल (A) तथा (B) सही है।
B. केवल (B) तथा (C) सही है।
C. केवल (A) तथा (C) सही है।
D. (A), (B) तथा (C) सही है।
एशिया में भारत के किस यातायात के साधन का सबसे बड़ा जाल है?
A. सड़कमार्ग
B. रेलमार्ग
C. जलमार्ग
D. पाइपलाइन
दिए गए कथन के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए:
मानव एक विशेष संसाधन किस कारण है?
(A) कौशल
(B) ज्ञान
(C) प्रौद्योगिकी
(D) व्यक्तित्व
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (D)
D. केवल (C)
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) धात्विक खनिज मुख्यतः अवसादी शैल समूह में पाए जाते हैं।
(B) खनिज ईंधन जैसे कोयला और पेट्रोलियम भी अवसादी स्तर में पाए जाते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (B) दोनों सही हैं, लेकिन (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है, लेकिन (B) सही है।
वृक्षों की उन कतारों को क्या कहा जाता है, जो मृदा को अपरदन से बचाने हेतु वायु की गति को रोकने के लिए लगाई जाती है?
A. अंतरा सस्यन
B. शेल्टर बेल्ट्स (रक्षक मेखला)
C. समोच्च रोपण
D. पट्टीदार रोपण
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित मूल्यों, विश्वासों, विचारों व लक्षणों को क्या कहते हैं?
A. रिवाज/रुढ़ि
B. नृजातीयता
C. संस्कृति
D. आत्मसातकरण
उस व्यवहार/स्थिति की पहचान कीजिए जो ‘पूर्वाग्रह’ को प्रतिबिंबित करती है।
(A) अंग्रेजी बोलने वालों को व्यवहार में प्राथमिकता देना।
(B) केवल अपने धर्म व जाति के लोग को मित्र बनाना
(C) महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग पंक्तियाँ होना।
(D) केवल अपने धर्म के पवित्र स्थलों का सम्मान करना।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (D)
B. (A) और (B)
C. (C) और (D)
D. (B) और (C)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) कोस्टा रिका को मध्य अमेरिका का सबसे स्वस्थ देश माना जाता है।
(B) कोस्टारिका की सरकार ने सेना पर खर्च करने की बजाय साफ व सुरक्षित पानी, सफाई और पोषण पर खर्च करने का निर्णय लिया।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) तथा (B) दोनों सही हैं, लेकिन (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है, लेकिन (B) सही है।
एक लोकतांत्रिक सरकार के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. सरकार के पास निर्णय लेने की शक्ति है लेकिन अपने निर्णय को लागू करने की शक्ति नहीं है।
B. कानूनों के बिना सरकार की निर्णय लेने की शक्ति का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।
C. प्रतिनिधि लोकतंत्र में लोग प्रत्यक्ष रूप से भाग लेते हैं।
D. लोकतांत्रिक सरकार में कुछ वयस्कों को वोट देने का अधिकार होता है।
भारत में अधिकांश कामकाजी महिलाएँ निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के कार्यों में संलग्न हैं?
A. कृषि कार्य
B. चिकित्सीय पेशे में
C. शिक्षण कार्य
D. निजी कंपनियों में
न्यूनतम वेतन के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(A) न्यूनतम मज़दूरी का उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा करना नहीं है।
(B) एक श्रमिक को नियोक्ता द्वारा न्यूनतम वेतन से कम मज़दूरी का भुगतान करना पड़ता है।
(C) सरकार द्वारा मजदूरों के लिए सुनिश्चित किया गया वेतन न देना गैर-कानूनी है।
A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. केवल (A)
D. केवल (C)
यह ________ का निर्णय होता है, जो एक लोकतांत्रिक सरकार बनाता है और इसके कामकाज़ के बारे में निर्णय लेता है।
A. निर्वाचित सरकार
B. भारत के निवासियों
C. राज्यसभा के सदस्यों
D. लोकसभा के सदस्यों
पुरुष की तुलना में घर में और घर के बाहर दोनों जगहों पर एक श्रमिक के रूप में महिला की स्थिति ________ के रूप में निर्दिष्ट है।
A. दोहरे बोझ
B. अधिभार
C. दोहरा काम
D. अधिसमय
भारत के संविधान की प्रस्तावना में ________ न्याय का उल्लेख नहीं किया गया है।
A. सामाजिक
B. आर्थिक
C. कानूनी
D. राजनीतिक
अगर पारसी समुदाय से रिशद अपनी आस्था के शिक्षण के आधार पर एक शैक्षिक संस्थान खोलता है। निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान उसे ऐसा करने के लिए सक्षम बनाता है?
A. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. सांस्कृतिक विकास और शिक्षा का अधिकार
D. स्वतंत्रता का अधिकार
भारतीय संविधान का अंतिम व्याख्याकार कौन है?
A. विधायिका
B. कार्यपालिका
C. न्यायपालिका
D. संसद
2005 में न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने भारत में मुस्लिम समुदाय की ________ स्थिति का अध्ययन और जाँच की।
(a) आर्थिक
(b) राजनीतिक
(c) सामाजिक
(d) शैक्षिक
रिक्त स्थान को भरने के लिए सही संयोजन का चयन कीजिए:
A. आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक
B. आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक
C. राजनीतिक, शैक्षिक और सामाजिक
D. आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक
वास्तविक जीवन की किस घटना ने आजीविका के अधिकार को जीवन के अधिकार के हिस्से के रूप में स्थापित किया?
A. एक बार कुछ झुग्गीवासियों को मुंबई शहर से बाहर निकाल दिया गया था।
B. घायल किसान हकीम शेख
C. ओमप्रकाश को दलित होने के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ा
D. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का विरोध
CE (आम युग) शब्द का प्रयोग _______ के स्थान पर किया जा सकता है।
A. BCA
B. AE
C. AD
D. ACE
सामाजिक विज्ञान की अंतर्विषयिक उपागम के संबंध में निम्नलिखित कथन हैं।
(A) सभी थीम की अंतर्विषयिक तरीके से परिचर्चा (चर्चा) होनी चाहिए।
(B) योग्य बनाने वाली पाठ्यचर्या के लिए, अंतर्विषयिक चिंतन आवश्यक है।
(C) विषयों की परिधियों को खोलने की आवश्यकता है तथा प्रदत्त परिघटनाओं को समझने के लिए उपागमों की बहुलता का प्रयोग किया जाता है।
(D) विषय जो सामाजिक विज्ञान, बनाते हैं, जैसे – इतिहास, भूगोल राजनीतिक विज्ञान आदि का विशिष्ट विधि-तंत्र है।
सही कथनों वाले विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (C) और (D)
सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षण में कहानी कहने की विधि किस स्तर की शिक्षा के लिए सर्वाधिक उपयोगी है?
A. बुनियादी स्तर
B. प्रारंभिक स्तर
C. माध्यमिक स्तर
D. यह हर एक स्तर पर उपयोग हो सकती है
सामाजिक विज्ञान में कुछ शब्दावलियों अथवा संकल्पनाओं के संबंध में असहजता की स्थिति में एक शिक्षक से क्या अपेक्षित है?
A. उसे ऐसे विषयों को कक्षा में नहीं लाना चाहिए।
B. उसे ऐसे विषयों के शिक्षण से बचना चाहिए।
C. सभी के गौरव का सम्मान करते हुए उसे संवेदनशीलता के साथ पढ़ाना चाहिए।
D. उसे उच्च स्वर में पढ़ना चाहिए और अगले विषय पर जाना चाहिए।
अगर आंध्र प्रदेश की एक शिक्षिका ‘समानता’ विषय का अध्यापन कर रही है तो निम्नलिखित में से किसकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों का उल्लेख परिचर्चा के लिए एक अधिक प्रासंगिक उदाहरण के रूप में होगा?
A. चेन्चू
B. बैगा
C. मिश्मिस
D. ओरण
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में खाद्य सुरक्षा जैसे विषय को पढ़ाते समय, निम्नलिखित में से कौन-सा (से) अधिक उपयुक्त होगा?
(a) विद्यार्थियों को केवल खाद्य सुरक्षा पर पाठ्यपुस्तक की विषय-वस्तु ही पढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
(b) बंगाल में सूखे (अकाल ) पर चलचित्र (फिल्म) देखना
(c) हरित क्रान्ति के पुरालेखित फोटोग्राफ (चित्र)
(d) मिड डे मील/(दोपहर) भोजन लेते विद्यार्थियों के साथ पारस्परिक क्रिया
A. केवल (A)
B. केवल (A), (B) और (D)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (B), (C) और (D)
निम्न में से कौन-सी गतिविधियाँ मिडिल स्तर पर अधिगमकर्ताओं में उपनिवेशवाद के संप्रत्यय की कल्पना और उसके विश्लेषण हेतु उपयुक्त रहेंगी?
(A) आधुनिक भारतीया भाषा में लगान या उस जैसी ही कोई फीचर फिल्म देखना।
(B) पाठ्यपुस्तक में दी गई विषय वस्तु पर आधारित व्याख्यान (लेक्चर) देना।
(C) किसी एक आंदोलन में महात्मा गाँधी के जीवन पर बच्चों द्वारा भूमिका निर्वहन
(D) ब्रिटिश भारत में उपनिवेशवाद जिस तरह से था उससे संबंधित मुख्य बिन्दुओं को बोलकर लिखवाना।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (D)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (B) और (D)
सांस्कृतिक गतिविधियाँ सामाजिक विज्ञान के छात्रों को प्रदान करती हैं-
A. आत्म-अभिव्यक्ति के अवसर
B. भेदभाव के अवसर
C. आत्मकेंद्रितता के अवसर
D. अलगाव
एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक द्वारा समाज और कक्षा में विद्यमान विविधता को संबोधित करने के लिए निम्नलिखित में से क्या किया जाना चाहिए?
(A) कक्षा परिचर्चाओं में बहु-संस्कृतियों के उदाहरणों को सम्मिलित करना
(B) केवल उन्हीं उदाहरणों को उठाएँ (पर चर्चा करें) जो बहुसंख्यकों के लिए प्रासंगिक हो
(C) विद्यार्थियों को कक्षा में अपने निजी अनुभवों को साझा करने के लिए प्रेरित करें
(D) विद्यार्थियों को विविधता की सराहना करने हेतु सहायता करना
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (B), (C) और (D)
निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन कौशलों को प्रोत्साहित करते हैं?
(A) क्या यह कहना सही है कि महिलाओं को राजनीति में नहीं होना चाहिए? कारण दीजिए।
(B) सदाहरति वनों और पतझड़ी वनों में क्या अन्तर है?
(C) भूकंप से आपका क्या अभिप्रायः है? भूकंप में उत्पन्न तीन तरंगों की व्याख्या कीजिए।
(D) संविधान की प्रस्तावना में ‘समानता’ शब्द का क्या अर्थ है?
A. केवल (A)
B. केवल (A) और (C)
C. केवल (A) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)
विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान शिक्षण के लिए गुणवत्ता वाले शिक्षक तैयार करने के लिए निम्नलिखित सेवापूर्व या सेवारत्, प्रशिक्षण कायक्रमों में किन आयामों का ध्यान रखना चाहिए?
(A) शिक्षाशास्त्र के एकमात्र स्रोत के रूप में पाठ्यपुस्तकों पर बल।
(B) शिक्षक को विषय वस्तु के यंत्रवत् कंठस्थ करने को प्रोत्साहित करने के लिए उन्मुख होना चाहिए।
(C) शिक्षक को विभिन्न रणनीतिक योजना बनाने एवं संसाधनों के संग्रह हेतु अवसर देने चाहिए।
(D) सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों में शिक्षक पुस्तिका (टीचर, हैंडबुक) का उपयोग अनिवार्य बना देना चाहिए।
A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (C) और (D)
D. केवल (A) और (B)
निम्नलिखित कथनों को (A) तथा (R) पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
कथन (A): माध्यामिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान की समग्र समझ अंतः शास्त्रीय उपागम द्वारा संभव है।
कारण (R): भारत में सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या मुख्यतः विषयी उपागम द्वारा स्थापित/आयोजित की जाती है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही हैं लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
सामाजिक विज्ञान को एक विषय विशेष के रूप में समझने के संबंध में निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
I. सामाजिक विज्ञान के विषय विशेषों में विशिष्ट पद्धतियाँ है और अतः अनुशासनिक सीमाओं को सामाजिक परिघटना की बेहतर समझ के लिए संरक्षित करना चाहिए।
II. विषय विशेष के रूप में सामाजिक विज्ञान स्वरूप से व्याख्यात्मक है और अतः वैज्ञानिक जाँच के लिए उपयुक्त नहीं है।
A. केवल I सही है।
B. केवल II सही है।
C. I और II दोनों सही हैं।
D. I और II दोनों गलत हैं।
अगर किसी को लगता है कि स्रोत गढ़े हुए (मनगढ़ंत) हो सकते हैं तो क्या कदम उठाए जाने चाहिए?
(A) जिसने स्त्रोत का प्रलेखन किया था, उस व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता लगाएँ।
(B) उस सामग्री की पड़ताल कीजिए जिससे स्त्रोत बनाया गया।
(C) स्त्रोत को अन्य स्वीकृत स्रोतों के साथ परिपुष्ट कीजिए।
A. केवल (C)
B. केवल (A) और (B)
C. (A), (B) और (C)
D. केवल (B)
‘फ्रांस की क्रान्ति’ विषय पर की जाने वाली परियोजना के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा रूबरिक अधिक उपयुक्त होगा?
(A) विश्लेषणात्मक रूबरिक
(B) जाँचसूची
(C) समग्र रूबरिक
A. केवल (A)
B. (A) और (B) दोनों
C. केवल (C)
D. (B) और (C) दोनों
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों के तथ्यात्मक ज्ञान के आकलन का प्रयास करता हैं?
(A) हाल ही में भारतीय संविधान से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है। इस एक्ट के पक्ष और विपक्ष क्या हैं?
(B) मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर सूर्य की गति की व्याख्या कीजिए।
(C) क्या आप सोचते हैं कि भारत में धर्म के संबंध में स्वतंत्रता का अधिकार सही प्रकार से नियोजित हो पाता है? क्या वह भारत को एक धर्मनिरपेक्ष देश बनाता है?
(D) पृथ्वी को विभिन्न गोलार्धों में कैसे विभाजित किया गया है?
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A) और (D)
D. (B) और (D)
शैक्षिक आकलन के क्षेत्र में किसने सर्वप्रथम रचनात्मक मूल्यांकन के संप्रत्यय का उपयोग किया?
A. बेंजामिन ब्लूम
B. माइकल स्रिवन
C. लॉरिन डब्ल्यू एन्डरसन
D. जॉन डीवी
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए और उपयुक्त विकल्प चुनिए:
| I | II | ||
| (A) | नियोजन आकलन | (i) | शिक्षार्थी प्रमाणीकरण |
| (B) | नैदानिक आकलन | (ii) | विषय सामग्री में प्रवीणता |
| (C) | रचनात्मक आकलन | (iii) | प्रवेश व्यवहार का आकलन |
| (D) | योगात्मक आकलन | (iv) | उत्तरी पूर्वी, अमेरिका, अधिगम समस्याओं को हल करना |
A. (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iii)
B. (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(i)
C. (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
D. (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
आर.टी.ई. एक्ट 2009 के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रमों को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किसका अनुसरण करना चाहिए?
(A) बच्चे के ज्ञान, क्षमता और प्रतिभा को प्रोन्नत करना।
(B) प्रौद्योगिकी का प्रामाणिक एवं उपयुक्त उपयोग।
(C) भय, सदमें एवं चिंता से बच्चे को मुक्त करना।
(D) बच्चे को उसके विचार स्वतंत्रता से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।
A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (A), (C) और (D)
D. केवल (A), (B) और (D)
निम्नलिखित प्रश्नों से कौन-से अधिगम प्रतिफल प्रतिबिंबित हो रहे हैं?
(i) भारत में मसालों के उत्पादन में कौन-सा राज्य प्रथम स्थान पर है?
(ii) मसालों के उत्पादन के लिए कौन-सी भौगोलिक परिस्थितियाँ अनुकूल हैं?
(A) वर्गीकृत कीजिए, विषमता दर्शाइए और तुलना कीजिए।
(B) जानकारी और उसके स्त्रोतों का मूल्यांकन एवं विश्लेषण कीजिए।
(C) बहिर्वेशन कीजिए, घटनाओं एवं उनके प्रभावों का पूर्वानुमान लगाइएँ।
(D) कारण दीजिए, और कारण एवं प्रभाव का आकलन कीजिए।
A. केवल (A)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (A) और (D)