CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part47

बच्चों का विकास निम्नलिखित में से कौन-से सिद्धांत का अनुसरण करता है? 
A. एकरूपता 
B. एक आयामी
C. रैखिकता
D. व्यक्तिगत भिन्नताएँ

कथन (A) : एक बच्चे के शारीरिक विकास की दिशा पूरी तरह से उसके जन्म के समय निश्चित हो जाती है।

तर्क (R) : केवल अनुवंशिकता ही ऐसा एकमात्र कारक है जो बच्चों के विकास के लिए उत्तरदायी है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

मध्य बाल्यावस्था के दौरान, ______, जोकि समाजीकरण का प्राथमिक कारक है, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है, लेकिन _______, जोकि समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं, भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
A. परिवार; साथी और मीडिया 
B. साथी; परिवार और विद्यालय 
C. मीडिया; परिवार और विद्यालय 
D. विद्यालय; साथी और मीडिया 

जीन पियाजे के अनुसार बच्चे किस स्तर पर अमूर्त तर्क करने की क्षमता विकसित कर लेते है?  
A. संवेदी गामक अवस्था 
B. पूर्व संक्रियात्समक अवस्था 
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था  
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था  

जीन पियाजे के सिद्धान्तों में, दूसरों के अनुभवों व सांसारिक दृष्टिकोण को अपनी दृष्टि से देखने की प्रवृत्ति क्या कहलाती है?  
A. अनुकूलन
B. आत्मकेन्द्रियता
C. जीववाद
D. संतुलीकरण

कोहलबर्ग के नैतिक विकास के अनुसार किस स्तर पर नैतिक समझ-सज़ा, ईनाम व प्राधिकारियों की शक्ति पर आधारित होती है?  
A. उत्तर पारंपरिक स्तर 
B. पूर्व पारंपरिक स्तर  
C. पारंपरिक स्तर 
D. अमूर्त परंपारिक स्तर 

संज्ञानात्मक विकास में भाषा जैसे सांस्कृतिक साधनों के महत्व को ________ ने अपने _______ सिद्धांत में प्रस्तावित किया है। 
A. लेव वायगोत्स्की; सामाजिक-सांस्कृतिक 
B. लेव वायगोत्स्की, व्यवहारवादी  
C. जीन पियाजे; व्यवहारवादी
D. जीन पियाजे; सामाजिक-सांस्कृतिक

लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया कि बच्चे :
A. पुनरावृत्ति और स्मरण की प्रक्रियाओं के माध्यम से निष्क्रिय रूप से सीखते हैं। 
B. संज्ञानात्मक विकास के आठ क्रमिक चरणों से गुजरते हैं।  
C. के विकास में बहुत सारी संभावनाएं है जिनमें वे चीजें शामिल हैं जो वे दूसरों के समर्थन से करने में सक्षम हैं।  
D. जन्म के समय निश्चित बौद्धिक क्षमताओं के साथ पैदा होते हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता है।  

एक प्रगतिशील कक्षा में, शिक्षिका : 
A. बच्चों की रूचि के अनुरूप ‘करके सीखने’ की पद्धति का पालन करती है। 
B. बारम्बार अभ्यास व रटन्त स्मरण की प्रक्रिया का पालन करती है।  
C. सुनिश्चित करती है कि सभी अधिगम परिक्षाओं की तरफ केन्द्रित हो।
D. सहयोग के बजाए प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है।  

खुद को समझने व अपने विचार, संवेग, भावनाओं, अभिप्रेरण को पहचानने के कौशल किस प्रकार की बुद्धि में शामिल है? 
A. संगीतमय बुद्धि
B. स्थानिक बुद्धि
C. अंतः वैयक्तिक बुद्धि
D. सामाजिक बुद्धि

लेव वायगोत्स्की के अनुसार: 
A. भाषा व संज्ञानात्सक विकास का आपस में कोई संबंध नहीं है। 
B. भाषा व संज्ञानात्मक प्रक्रियाओ का विकास एक दूसरे से स्वतंत्र होता है।  
C. भाषा उन साझे अनुभवों को सुसाधित करती है जो संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। 
D. भाषा का विकास संज्ञानात्मक विकास के पश्चात होता है। 

अधिगम के लिए आकलन करने में निम्नलिखित में से क्या शामिल है? 

(i) विद्यार्थियों को समान क्षमता वाले समूहों में वर्गीकृत करना और नामीकरण करना।  

(ii) विद्यार्थियों के चिंतन प्रक्रियाओं को समझना। 

(iii) बच्चों के सीखने की तैयारी के स्तर का पता लगाना। 

A. (i), (ii) 
B. (ii), (iii) 
C. (i), (iii)
D. (i), (ii), (iii)

यह कथन कि- “लड़के बुद्धिमान होते हैं जबकि लड़कियाँ आज्ञाकारी होती है।”, किसका उदाहरण है? 
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक रुढ़िवादिता
C. लैंगिक समानता
D. लैंगिक भूमिका में लचीलापन 

आकलन किस प्रकार का होना चाहिए? 
A. केवल मात्रात्मक
B. व्यापक
C. मानकीकृत
D. केवल योगात्मक

बच्चों का मूल्यांकन क्यों किया जाना चाहिए? 
A. बच्चों के प्रदर्शन की तुलना करने के लिए 
B. बच्चों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए 
C. सीखने वालों की पहचान और नामीकरण के लिए 
D. शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया में सुधार करने के लिए 

समावेशी शिक्षा किस पर बल देती है? 
A. छात्र की क्षमता को बढ़ाने पर 
B. सीखने में कमियों के रूप में देखने पर 
C. शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर संज्ञानात्मक कौशल के आकलन पर 
D. प्रत्येक बच्चे के सीखने और मूल्यांकन के समान मानदंड निर्धारित करने पर 

कथन (A) : जब शिक्षक मानते हैं कि वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों में सीखने की क्षमता है और उन्हें कक्षा में अपनेपन का एहसास कराते हैं तो उनके प्रदर्शन में सुधार की संभावना है।

तर्क (R) : बच्चों और उनकी क्षमताओं के बारे में शिक्षकों का विश्वास बच्चों को प्रभावित करता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं। 

______ से सामग्री की प्रस्तुति ______ को सुगम बनाती है। 
A. कई तरीके; सभी बच्चों के अधिगम 
B. कई तरीके; केवल विशेष बच्चों के अधिगम 
C. एकसमान तरीके; सभी बच्चों के अधिगम 
D. एकसमान तरीके; केवल विशेष बच्चों के अधिगम 

सीखने की अक्षमता वाले छात्रों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उचित समायोजन नहीं है?  
A. कार्यो के बीच बार-बार विराम के लिए समय 
B. परीक्षण के लिए आवंटित समय का विस्तार 
C. न्यूनतम विकर्षणों के साथ कार्य स्थल प्रदान करना  
D. मूल्यांकन के लिए मानकीकृत परीक्षण 

धारणाओं में लचीलापन, धाराप्रवाहिता और मौलिकता निम्नलिखित में से किसकी प्रतिनिधिक अभिज्ञेय विशेषताएँ हैं?
A. रचनात्मक शिक्षार्थी 
B. अभिसारी विचारक 
C. विचारण/विवेचन में अनम्यता 
D. स्वलीनता

शिक्षकों को _______ पाठ्यचर्या और _______ मूल्यांकन का उपयोग करना चाहिए। 
A. खंडित; मानकीकृत 
B. गैर-संदर्भिति; योगात्मक  
C. लचीली; रचनात्मक 
D. एकसमान; मानक 

एक शिक्षक को छात्रों को प्रभावी समस्या-समाधानकर्ता बनने में सक्षम किस प्रकार बनाना चाहिए?
A. भय उत्पन्न करके 
B. तनाव और चिंता को प्रेरित करके  
C. निष्क्रिय संस्मरण रणनीतियों के उपयोग को प्रोत्साहित करके 
D. सादृश्य चिंतन के उपयोग को प्रोत्साहित करके  

मध्य विद्यालय के छात्रों में ज्ञान निर्माण और अर्थ बनाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए किसका प्रयोग करना चाहिए? 

(i) सक्रिय अन्वेषण 

(ii) सामाजिक संपर्क 

(iii) प्रयोग 

(iv) व्यवहार का अनुबंधन 

A. (i), (iii) 
B. (iii), (iv) 
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति छात्रों की अवधारणात्मक समझ को बढ़ावा नहीं देगी?  
A. विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड से ज्यो के त्यो उत्तर कॉपी करने के लिए कहना। 
B. विद्यार्थियों से किसी सहपाठी को अवधारणाएँ समझाने के लिए कहना। 
C. विद्यार्थियों से उदाहरणों और गैर-उदाहरणों के बारे में सोचने के लिए कहना। 
D. विद्यार्थियों को पूर्व अवधारणाओं के साथ संबंध बनाने के लिए कहना।

माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान छात्रों की वैकल्पिक भ्रांतियों से कैसे निपटना चाहिए? 
A. उन्हें अनदेखा करके
B. उन्हें सजा देकर
C. उन्हें इनाम देकर
D. उन्हें संबोधित करके

संवाद व चर्चा के दौरान बच्चों के सहज ज्ञान युक्त अनुमान लगाने: 
A. को हतोत्साहित करना चाहिए। 
B. की अवहेलना करनी चाहिए।  
C. को दंडित करना चाहिए। 
D. को सुसाधित करना चाहिए। 

समस्या-समाधान की प्रक्रिया को किस प्रकार सुगम बनाया जा सकता है? 
A. प्रतिक्रियात्मक सधिरता को बढ़ावा देकर 
B. अभिसारी चिंतन को बढ़ावा देकर 
C. कार्यात्मक स्थिरता को बढ़ावा देकर  
D. सहज अनुमान को बढ़ावा देकर  

मध्य विद्यालय की कक्षा में छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा कोः
A. प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि ‘विजेता’ और ‘हारे हुए रचनात्मक रूप से सीखने के बच्चों के नामीकरण उन्हें लिए प्रेरित करते है। 
B. नजरअंदाज किया जाना चाहिए और छात्रों को यह तय करने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए कि क्या वे प्रतिस्पर्धा करना चाहते है। 
C. प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि यह छात्रों को प्रतिस्पर्धी बाजार आधारित अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के लिए तैयार करता है। 
D. हतोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि यह छात्रों के तनाव और चिंता को बढ़ाता है जिससे उनके संज्ञानात्मक विकास में बाधा आती है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part55

जब बच्चे _____ की भावना का अनुभव करते हैं, तो उनके अधिगम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।  
A. शर्म
B. भय
C. खुशी
D. अपमान

कथन (A) : छात्रों को अपनी सफलता और विफलता के लिए आंतरिक कारकों को जिम्मेदार ठहराने पर प्रतिबिंबित करने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे उन्हें खुद पर रचनात्मक रूप से काम करने में मदद मिलती है।

तर्क (R) : सफलता और असफलता के आंतरिक गुण व्यक्तियों को कड़ी मेहनत करके अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

जैसे-जैसे लोगों ने पशुओं को पालतू बनाना आरंभ किया, पालतू पशु धीरे-धीरे जंगली पशुओं से इस रूप से भिन्न होते गएः

(A) उनके दाँत छोटे हो गए।

(B) उनके सींग छोटे हो गए।

A. केवल (A) सही है
B. केवल (B) सही है
C. (A) और (B) दोनों सही हैं
D. (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं

मुगल शासकों के अभियानों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए, और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।

A

B

a.

चंदेरी का युद्ध

i.

1632

b.

चौसा का युद्ध

ii.

1686

c.

अहमदनगर पर कब्ज़ा

iii.

1528

d.

बीजापुर पर कब्ज़ा

iv.

1539

A. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (i) 
B. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (i) 
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
D. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (ii)

निम्नलिखित में से किस गुप्तवंश शासक ने ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि का प्रयोग किया था ?

(A) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(B) समुद्रगुप्त 

(C) विष्णुगुप्त

(D) चन्द्रगुप्त 

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (B) और (D)

मध्यकालीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, ‘पित्रा ड्यूरा’ से क्‍या तात्पर्य है? 
A. यह एक प्रकार की कपड़े की जटिल डिज़ाइन थी जो मुगलों के अधीन दक्कन और आसपास के इलाकों में लोकप्रिय थी।  
B. येे उत्कीर्णित संगमरमर अथवा बलुआ पत्थर पर रंगीन, कठोर पत्थर को दबाकर बनाए गए सुंदर तथा अलंकृत नमूने थे। 
C. मुगल विवाह की रसमों के दौरान बजाए जाने वाले वाद्य यंत्रों की एक किस्म।  
D. एक प्रकार का रंगीन चित्र जो ईरान से मुगल दरबार में लाया गया था। 

क्षेत्रीय संस्कृतियों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान किजिए, और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।

A

B

a.

महोदयपुरम

i.

उड़ीसा

b.

अनंतवर्मन

ii.

केरल

c.

मंगलकाव्य

iii.

कांगड़ा

d.

बसोहली

iv.

बंगाल

A. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (ii) 
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (i) 
C. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (i)
D. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

(A) आर्यभट्ट ने लिखा कि दिन और रात पृथ्वी के अपनी धुरी पर चक्कर काटने की वजह से होते हैं।

(B) आर्यभट्ट ने ग्रहण के बारे में वैज्ञानिक तर्क दिया। 

A. (A) और (B) दोनों सही हैं। 
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

इनमें से कौन सही सुमेलित नहीं है? 
A. मणिग्रामम और नानादेसी – व्यापार संघ 
B. शिकस्ते व नस्तलिक – लेखन की शैली 
C. वेट्ठी और कदमाई – भूमि की श्रेणियाँ  
D. मुवेन्दवेर और अरैयर – उपाधियाँ 

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही कथन वाले विकल्प का चयन करें।

(I) इलाहाबाद स्थित अशोक स्तंभ सम्राट अशोक के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

(II) अशोक स्तंभ पर अभिलेख हरिषेण द्वारा काव्य के रूप में रचित किया गया था।

(III) प्रशस्तियाँ आम लोगों और सामाजिक जीवन के बारे में लिखी गई थीं।

A. केवल (I)
B. केवल (II)
C. केवल (III)
D. (I) और (II) दोनों

कथनों (A) तथा (B) को पढ़ें एवं सही उत्तर चुनें:

(A) वीराशलिंगम पंतुलु ने विधवा पुनर्विवाह के समर्थन में मद्रास प्रेसीडेंसी में एक संगठन बनाया था ।

(B) आर्य समाज की स्थापना करने वाले स्वामी दयानन्द सरस्वती ने भी विधवा पुनर्विवाह समर्थन किया।

A. दोनों (A) एवं (B) सही हैं ।
B. दोनों (A) एवं (B) गलत हैं।
C. केवल (A) सही है।
D. केवल (B) सही है ।

उन्नीसवीं शताब्दी के भारत में सिंह सभाओं का गठन क्यों ‘हुआ?

(A) अंग्रेज सरकार के विरूद्ध लड़ाई के लिये

(B) सिक्खों में प्रचलित अंधविश्वासों से छुटकारा पाने के लिये

(C) जाति प्रतिष्ठा और भेदभाव की प्रथाओं को समाप्त करने के लिए

(D) सिक्खों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए 

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

भारत में प्रारंभिक बीसवीं शताब्दी में धर्म के आधार पर, अधिकार जमाने/अधिपत्य स्थापित करने की निम्नलिखित में से कौन सा आंदोलन आलोचना करता है? 
A. सत्यसोधक समाज
B. स्वाभिमान आंदोलन
C. आर्य समाज
D. ब्रह्म समाज

इल्बर्ट बिल के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? 
A. इस विधेयक में प्रावधान किया गया था कि भारतीय न्यायाधीश भी ब्रिटिश या यूरोपीय व्यक्तियों पर मुकदमे चला सकते हैं। 
B. विधेयक में प्रावधान किया गया था कि भारतीय न्यायाधीश ब्रिटिश या यूरोपीय व्यक्तियों पर मुकदमें नहीं चला सकते हैं। 
C. बिल, भारतीय तथा ब्रिटिश न्यायाधीशों के बीच समानता स्थापित करता था। 
D. भारत में काम कर रहे अंग्रेजों ने सरकार से इस बिल को लाने की माँग की।  

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित का सुमेल कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए; 

सूची-I

सूची-II

a.

कोल विद्राह

i.

1910

b.

संथाल विद्राह

ii.

1940

c.

बस्तर विद्रोह

iii.

1855

d.

वर्ली विद्रोह

iv.

1831-32

A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (i)
C. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (i)
D. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)

निम्नलिखित में से किस नए राज्य का गठन अक्टूबर 1953 को हुआ? 
A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. आँध्र प्रदेश
D. महाराष्ट्र

निम्न में कौन सा मानचित्र वनस्पति के वितरण को दर्शाता है? 
A. भौतिक मानचित्र
B. राजनैतिक मानचित्र
C. थिमैटिक मानचित्र
D. खाका

जब हम एक भारतीय शहर से ऑस्ट्रेलिया की राजधानी केनबेरा (149º7′ पूर्व) की यात्रा करेंगे तब हम कितने घंटे अर्जित करेंगे या गवाएँगे (शहर तक पहुचनें के लिए लगने वाले आवश्यक समय को हम नज़र अंदाज़ कर दें)? 
A. लगभग 5 घंटे गवाएँगे 
B. लगभग 10 घंटे गवाएँगे 
C. लगभग 15 घंटे गवाएँगे 
D. लगभग 5 घंटे अर्जित करेंगे  

नीचे दिए गए कथनों (A) तथा (B) को पढ़ें तथा उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए ।

(A) 21 जून को उत्तर आयनांत होता है तथा मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं।

(B) दक्षिण अयनांत 22 जनवरी को होता हैं, तथा कर्क रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं ।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

ग्लोब के बारे में दिए गए निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा उचित विकल्प का चयन करिए ।

(A) ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है।

(B) ग्लोब हमारे लिए उपयोगी तब होता है जब हमें पृथ्वी के केवल एक भाग का अध्ययन करना हो । 

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है ।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. न तो (A) सही है न ही (B) सही है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part67

निम्नलिखित में से कौन से महाद्वीपीय संहति के निर्माण के मुख्य खनिज हैं? 
A. सिलिका और मैग्नीशियम 
B. सिलिका और ऐलुमिना
C. सिलिका और लौह
D. मैग्नीशियम और ऐलुमिना

सूची-I का सूची-II से मिलान कर सही उत्तर का गलत हैं। चयन करें।

सूची-I (वन)

सूची-II (मुख्य वृक्ष)

a.

शीतोष्ण पर्णपाती

i.

साल, सागवान, शीशम

b.

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती

ii.

बांज, चीड्, यूकेलिप्टस

c.

उष्णकटिबंधीय सदाबहार

iii.

बांज, ऐश, बीच

d.

शीतोष्ण सदाबहार

iv.

राजवुड आबनूस, महोगनी

A. (A) – (ii), (B) – (iv), (C) – (iii), (D) – (i)
B. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (ii), (D) – (iv)
C. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (ii)
D. (A) – (i), (B) – (iv), (C) – (iii), (D) – (ii) 

निम्नलिखित अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़िए और ज्वार के संदर्भ में उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिनों में सबसे ऊँचे ज्वार उठते है ।

कारण (R) : सूर्य, चन्द्रमा एवं पृथ्वी एक सीध में होते हैं और सूर्य एवं चन्द्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ऊँचे ज्वार आते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (R) सही है।

निम्न में से कौन सी स्थाई पवनें नहीं हैं?
A. पश्चिमी पवनें 
B. पूर्वी पवनें
C. मानसूनी पवनें
D. व्यापारिक पवनें

पृथ्वी की सतह से आरंभ होते हुए वायुमंडल की परतों का सही क्रम कौन सा है ?
A. समतापमंडल, मध्यमंडल, बाह्य वायुमंडल, क्षोभमंडल
B. क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, बाह्य वायुमंडल
C. समतापमंडल, क्षोभमंडल, बाह्य वायुमंडल, मध्यमंडल
D. मध्यमंडल, क्षोभमंडल, समतापमंडल, बाह्य वायुमंडल

किस प्रकार की ग्रामीण बस्तियों में घर पास-पास बने होते है? 
A. रेखीय
B. वृत्ताकार
C. प्रकीर्ण
D. सघन

पलवारने (मल्चिंग) का महत्व क्या है?
A. पीड़कों को दूर रखता है। 
B. पौधों की बेहतर वृद्धि में सहायक है।  
C. उर्वरक की भांति कार्य करता है। 
D. मृदा की नमी बनाए रखने में सहायक है।  

खनिजों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? 
A. खनिजों का निश्चित रासायनिक संयोजन होता है।  
B. ये प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थ हैं।  
C. पूरे स्थान में समान (बराबर) रूप से फैले होते हैं।  
D. किसी विशिष्ट क्षेत्र अथवा चट्टानों के गठन में पाए जाते हैं। 

कौन-सा उद्योग विश्व का प्राचीनतम उद्योग है?  
A. लौह उद्योग
B. सूती वस्त्र उद्योग
C. जूट उद्योग
D. रबड़ उद्योग

निम्नलिखित कथनों (A) और (B) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (A) : शब्द ‘राज्य’ और ‘सरकार’ अंतः परिवर्तनीय नही है।

कथन (B) : सरकार कानूनों के प्रबंधन और उन्हें लागू करने के लिए उत्तरदायी है जबकि राज्य एक ऐसी राजनीतिक संस्था है जो उन प्रभुता संपन्न लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जिन्होंने एक निश्चित क्षेत्र पर अधिकार कर रखा है।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

(A) तथा (R) कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : केरल और लद्दाख की भौगोलिक विशेषताएँ भिन्न हैं किन्तु उनका इतिहास समान सांस्कृतिक प्रभावों का साक्षी रहा है।

कथन (R) : इतिहास तथा भूगोल अक्सर क्षेत्र विशेष के सांस्कृतिक जीवन से बंधे होते हैं।

A. दोनों (A) तथा (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. दोनों (A) तथा (R) सही है लेकिन  (A), (R)​ की सही  व्याख्या नही करता है।
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है।

_______ एक संगठन या एजेंसी है जिसके द्वारा कोई राजनैतिक इकाई अपने प्राधिकरण का प्रयोग करती है और नागरिकों के कार्यों पर नियंत्रण रखती है।
A. मंत्रिमंडल
B. संसद
C. सरकार
D. न्यायपालिका 

नए कृषि विधेयक के खिलाफ किसानों के संघर्ष, जिसे केन्द्र सरकार ने वर्ष 2021 में वापिस ले लिया था, के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़ें।

(A) लोकतांत्रिक सरकार संरचना में लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं और अपनी असहमति दिखाते हैं।

(B) सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा क्योंकि वह आम जनता के प्रति जिम्मेदार है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है ।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. न तो (A) सही है न ही (B) सही है।

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) पर विचार कर सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (A) : खेतिहर मजदूरों को कम मजदूरी (वेतन) पर काम करना पड़ता है।

कारण (R) : ये मजदूर साल भर अपनी आय अर्जित करते हैं। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A), (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A), (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन सा विकल्प स्व-रोजगार का एक उदाहरण है?
A. जमींदार के घर पर काम करने वाला एक खेतिहर मजदूर
B. आंगनवाड़ी कर्मी
C. किसी गाँव के विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापक 
D. शहरी बाजार में मछली बेचती एक महिला

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : मीडिया द्वारा एजेंडा का निर्धारण कर जनमत को प्रभावित करना है।

कारण (R) : मीडिया का कार्य/व्यवसाय सदनों (business houses) से घनिष्ठ संबंध है। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है

निम्नलिखित स्रोतों में से कौन सा समाज में लैंगिक असमानता और भेदभाव का स्रोत हो सकता है?
A. महिलाओं और पुरूषों के काम को अलग-अलग भाव (महत्व) देना
B. बालिका शिक्षा के लिए प्रावधान
C. दहेज प्रथा पर अंकुश लगाना
D. विद्यालयों मे लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय

निम्न में से संविधान की प्रस्तावना में पाए जाने वाले कौन से सिद्धान्त वैमनस्य और सांप्रदायिकता को हतोत्साहित करते हैं? 
A. समानता
B. भाईचारा
C. स्वतंत्रता
D. लोकतांत्रिक 

भारत में धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का तात्पर्य ______ है।

(A) सभी धर्मों को समान दर्जा प्राप्त है। 

(B) राज्य अपने नागरिकों के सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन को विनियमित कर सकता है। 

(C) अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा। 

(D) राज्य का अपना धर्म होता है। 

 

सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D)

किस मौलिक अधिकार के तहत, किसी नागरिक को कम मेहनताने पर काम करने या बंधुआ मजदूर के तौर पर काम करने के लिए मजबूर नही किया जा सकता ?
A. स्वतंत्रता का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. शोषण के विरूद्ध अधिकार
D. संवैधानिक उपचारों का अधिकार

सामाजिक हाशियाकरण के संदर्भ में यहूदी बस्ती (ghettoisation) एक ऐसी परिस्थिति है जहाँ एक क्षेत्र या समुदाय, में एक विशेष समुदाय के सदस्यों की बहुत ज्यादा आबादी होती है। यह ______ के कारण संभव होता है।

(A) विभिन्न सामजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारण

(B) बेहतर  नौकरी के अवसर और दांपत्य साथी के लिए

(C) आकाट्य स्थितियों जैसे भय या विद्वेष के कारण

(D) समुदाय के रूप में अधिक सुरक्षित महसूस करना

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (B), (C) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

ऐसे कारणों को पहचान कीजिए जिन्होनें आदिवासी समूहों को भारत में विभिन्न क्षेत्रों में वैकल्पिक कामों जैसे बागान मज़दूरों, निर्माण कार्य के मज़दूरों, औद्योगिक मज़दूरों आदि की तरह काम करने के लिए उनके अपने परंपरागत आजीविकाओं के स्त्रोतों से विस्थापित करने में योगदान दिया ?

(A) वन नीतियाँ

(B) आर्थिक परिवर्तन

(C) जलवायु परिस्थिति 

(D) राज्य द्वारा राजनीतिक बल

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A), (B), (C) और (D)
B. (A), (B) और (D)
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (B) और (D)

सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के बारे में निम्न में से कौन से कथन सही हैं:

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part45

(A) पाठ्यपुस्तक निर्देशनात्मक प्रक्रिया नियोजन हेतु विभिन्न विचार प्रस्तुत करती हैं।

(B) पाठ्यपुस्तकें सूचनाओं का संतुलित एवं कालक्रमबद्ध प्रदर्शन करती है।

(C) शिक्षकों को अपने शिक्षण एवं नियोजन हेतू केवल पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर रहना चाहिए।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) तथा (B)
D. (B) तथा ( C)

समाजशास्त्र में रचनावादी दृष्टिकोण प्रमुखता देता है:
A. पारंपरिक शिक्षण विधियों के शिक्षक – केन्द्रित दृष्टिकोण को। 
B. सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के सामान्य उद्धेश्यों को। 
C. योग्यता आधरित शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया को। 
D. बाल केन्द्रित शिक्षाशास्त्र और ज्ञान के निर्माण के तरीकों को। 

‘अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान’ पर चर्चा करते समय, निम्नलिखित में से किसे शामिल किया जा सकता है?

(A) विभिन्न उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी

(B) संगठित और असंगठित क्षेत्रों में लिंगवार भागीदारी।

(C) महिलाओं द्वारा किए गए कार्य के घंटे

A. केवल (B)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

एक भूगोल की शिक्षिका कक्षा में ‘बदलते भूमि उपयोग’ पर चर्चा करना चाहती है। इस उद्धेश्य हेतु निम्न में से क्या उपयुक्त रहेगा?

(A) 50 साल की अवधि में 10-10 साल के अंतराल पर लिए गए एक कस्बे की तस्वीरें दिखाना। 

(B) 2010 में विभिन्न देशों में भूमि उपयोग पर दी गई सारणी को देखकर निष्कर्ष निकालना। 

(C) भूमि उपयोग की विभिन्न तस्वीरें दिखाना और ‘औद्योगीकरण कैसे भूमि उपयोग को प्रभावित करता है’ पर चर्चा करना।

A. केवल (A) तथा (B) 
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C)

हाशियाकरण की संकल्पना को प्रस्तुत करने के लिए किस संसाधन का उपयोग किया जा सकता है?
A. समीप के एक संग्रहालय का भ्रमण
B. एक मानचित्र जिसमें भारत के हरेक राज्य के आदिवासियों की जनसंख्या दिखाई गई है
C. इंटरनेट से लिया गया एक लेख जिसका लेखक ज्ञात न हो 
D. आदिवासी विस्थापन पर एक वृत्त-चित्र 

निम्न गतिविधियों में से किसके द्वारा विद्यार्थी, संचार माध्यमों (मीडिया) की एजेंडा बनाने में भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन कर पाएंगें?  
A. संचार माध्यमों के विभिन्न-प्रकारों का कोलाज बनाना।  
B. अलग-अलग संचार माध्यमों से विभिन्न खबरों को एकत्र करना तथा इनकी विषय-वस्तु को विभिन्न श्रेणियों में बाँटना। 
C. 3-4 अलग-अलग अखबारों से एक खबर को एकत्र करना तथा इसकी विषय-वस्तु, प्रसारण का पृष्ठ तथा लेख को दिया गया स्थान आदि की तुलना करना। बाद में इन अन्तरों के कारणों और प्रभाव पर चर्चा करना। 
D. टेलिविजन पर प्राइम टाईम पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की सूची बनाना। 

एक सामाजिक विज्ञान का शिक्षक चाहता है कि विद्यार्थी ‘कानून बनने में लोगों की भूमिका’ को समझ पाएँ। निम्न में से कौन सी गतिविधि/गतिविधियाँ उनकी कक्षा में शामिल होंगी?

(A) भारत में कानून बनने के विभिन्न चरणों पर एक थीम वॉल तैयार करना। 

(B) सूचना का अधिकार अधिनियम कैसे बना इसका उदाहरण लेते हुए चर्चा करना।

(C) स्वयं एक कर्त्तव्य (ड्यूटी) चार्ट बनाना और कक्षा में चिपका देना।

A. (A) और (B) दोनों 
B. (B) और (C) दोनों 
C. (A) और (C) दोनों 
D. (A), (B) और (C) सभी 

आप ‘स्थानांतरी कृषि’ के बारे में चर्चा कर रहे हैं और आपको यह दर्शाना है कि कहाँ पर झूमिंग एवं मिल्‍पा की जाती है। आप विद्याथियों से विश्व मानचित्र पर किन देशों को अंकित करने के लिए कहेंगे?  
A. भारत और मैक्सिको
B. भारत और ब्राज़ील 
C. मैक्सिको और मलेशिया
D. ब्राज़ील और मलेशिया

‘आदिवासियों को देखो। वे कितने मनोहर दिखते है और ऐसा प्रतीत होता है कि वे सारे समय नाचते रहते हैं।’

एक शिक्षक के रूप में, अगर पाठ्यपुस्तक में ऐसे कथन दिए गए हैं तो आप उसे किस संकल्पना से जोड़कर देखेंगे? 

A. रुढ़िबद्ध धारणा
B. पूर्वाग्रह
C. भेदभाव
D. लेबल लगाना

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन से प्रश्न विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देते हैं?

(A) किन तरीकों से सम्राज्यवाद ने विजित राष्ट्रों को प्रभावित किया?

(B) बाल विवाह की हानियाँ क्या हैं?

(C) संविधान का कौन – सा हिस्सा (भाग) स्वतंत्रता से संबंधित है?

(D) कौन से कारक हैं जिन्होंने लोगों को एकजुट होने और राष्ट्रवाद की भावना को विकसित करने में सहायता की?

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C) और (D)

भूगोल में मानचित्र कला तकनीक केन्द्रित हैः 
A. विषयक (थीमैटिक) आधारित संप्रत्ययों की बेहतर समझ पैदा करने पर 
B. रोचक अधिगम-शिक्षण प्रक्रिया विकसित व प्रोसाहित करने पर 
C. विषयक (थीमैटिक) आधारित संप्रत्ययों का बेहतर प्रदर्शन करने पर 
D. प्रत्ययों का सुन्दर प्रस्तुतिकरण करने पर  

मिडिल स्तर पर सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका चाहती है कि उसके विद्यार्थी भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की दशा को समझ पाएँ। इसके लिए निम्न में से कौनसी गतिविधि / गतिविधियाँ सबसे उपयुक्त होंगी?

(A) उनके क्षेत्र में सरकारी व प्राइवेट स्वास्थ्य केन्द्रों के बारे में आँकड़े एकत्रित करना और उनकी तुलना करना। 

(B) स्वास्थ्य सेवाएँ सरकार का प्राथमिक दायित्व – पर चर्चा करना। 

(C) लोगों का साक्षात्कार करना और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अपने अनुभवों को बाँटने को कहना। 

A. (A) और (B) दोनों
B. (B) और (C) दोनों
C. (A) और (C) दोनों
D. सभी (A), (B) और (C)

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) कुछ सामाजिक विज्ञानी अपने सिद्धांतों में भौतिक व प्राकृतिक और विज्ञान का अनुकरण करने का प्रयास करते हैं।

(R) प्रायः यह माना जाता है कि मात्र प्राकृतिक और भौतिक तत्वों का ही वैज्ञानिक परीक्षण संभव है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित स्त्रोतों में से किसको प्राचीन भारतीय इतिहास के शिक्षण के साथ जोड़ा नहीं जा सकता है?
A. गुफा चित्रकारी
B. लघु आकारी चित्रकारी (मिनिएचर पैन्टिंग)
C. अभिलेख
D. रूपचित्रकारी (पोट्रैट पैन्टिंग) 

आस-पास क्षेत्र की एक नदी पर, सामाजिक विज्ञान की एक परियोजना संपन्न करते हुए, निम्नलिखित में से क्या विद्यार्थियों द्वारा संग्रहित किया जा सकता है?

(A) नदी पर लिखी पुस्तकें

(B) कविताएँ और गीत

(C) किसानों से साक्षात्कार

(D) पाठ्य पुस्तक से संक्षेपण

(E) नदी से संदर्भित एक चलचित्र देखना

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और  (D)
C. केवल (D)
D. (D) और (E) दोनों

निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधियाँ ‘वन एवं घास के मैदान’ की समझ को आंकने के लिए विद्यार्थियों को दी जा सकती हैं?

(A) चित्रों के साथ सूचनात्मक लेख बनाना

(B) ऐसे क्षेत्रों का मानचित्र पर पता लगाना

(C) कॉपी में मुख्य (महत्तवपूर्ण ) बिंदुओं को लिखना

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘समझ’ पहलू का आकलन करते हैं।

(A) विभिन्न देशों के बीच न्यायसंगत व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए क्या किया जा सकता है?

(B)  हरित क्रांति ने भारत को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बना दिया है। समझाइए। 

(C) बंदोबस्त क्या है?

(D) प्रथम विश्व युद्ध के क्या प्रभाव थे?

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

किन-किन तरीकों से स्थायी एवं नियमित नौकरी, अनियमित नौकरी से भिन्न हैं? चर्चा कीजिए।

यह प्रश्न विद्यार्थियों की ______ करने की योग्यता को संबोधित करने का प्रयास कर रहा है। 

A. समानता एवं अन्तर 
B. निष्कर्ष निकालने एवं अनुमान लगाने  
C. केस अध्ययनों से व्याख्या  
D. तर्क करने एवं व्याख्या 

खुली किताब परीक्षा द्वारा अधिगमकर्त्ता के निम्नलिखित में से किस कौशल का मूल्यांकन किया जा सकता है? 
A. पाठ्येत्तर क्रियाकलाप 
B. किसी मुद्दे पर विश्लेषण और मनन-चिंतन करने की क्षमता  
C. रटना
D. सामूहिक शिक्षा प्राप्ति

निम्न में से किन मूल्यांकनों में छात्र भागीदारी करते हैं? 

उपयुक्त विकल्प को चुनिए: 

(A) समव्यस्क (पीयर)

(B) समूह

(C) प्रमाणीकरण

(D) स्वयं

A. (C) तथा (D)
B. (A), (B) तथा (D)
C. (A) तथा (B)
D. (B) तथा (D)

Leave a Comment

error: