CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part48

बच्चों के शारीरिक विकास का सीधा संबंध किससे हैं?

(i) वृद्धि दर

(ii) संवेदी प्रकार्य

(iii) सूक्ष्म और स्थूल मोटर कौशल

(iv) अंतर्वैयक्तिक संबंध

A. (i), (iii) 
B. (i), (iv) 
C. (i), (ii), (iii) 
D. (i), (ii), (iii), (iv)

कथन (A) – एक बच्चा कुछ तांत्रिक गतिक परिपक्वता प्राप्त करने से पहले पेंसिल पकड़ना और लिखना नहीं सीख सकता है।

तर्क (R) – अधिगम विकास पर निर्भर है।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षकों को स्वीकारना चाहिए कि _________ सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था है जिसकी माध्यमिक बाल्यावस्था में भी भूमिका है।
A. परिवार
B. मीडिया
C. स्कूल
D. पड़ोस

जीन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार किस चरण में बच्चे प्रतीकात्मक खेल करने में सक्षम हो जाते हैं, परन्तु उनकी सोच मूर्त वस्तुओं तक ही सीमित होती है बजाए अमूर्तता के?
A. संवेदी गामक अवस्था
B. उत्तर पारंपरिक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

जीन पियाजे के अनुसार बच्चों की सोच वयस्कों से किस प्रकार भिन्न हैं?
A. यह वयस्कों से अलग नहीं हैं।
B. बच्चों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती हैं।
C. बच्चों की सोच वयस्कों से मात्रात्मक रूप से भिन्न होती हैं।
D. बच्चों की सोच बड़ों से कम होती है।

जीन पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से अनुकूलन के भाग कौन से हैं?

(i) आत्मसातीकरण

(ii) समायोजन

(iii) पाड़

(iv) अनुबंधन

A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (i), (iv) 
D. (iii), (iv)

कोहलबर्ग के किस स्तर के अनुसार नैतिक विकास में व्यक्ति अपने कार्यों के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय दूसरों की अपेक्षाओं को बनाए रखने का प्रयास करता है?
A. पूर्व संक्रियात्मक स्तर 
B. पूर्व- पारंपरिक स्तर
C. पारंपरिक स्तर
D. उत्तर-पारंपरिक स्तर

लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया कि सीखना-
A. एक सामाजिक गतिविधि है।
B. बार – बार अभ्यास और प्रत्यास्मरण से होता है।
C. अनुकूलन की प्रक्रियाओं के माध्यम से होता है।
D. विकास से स्वतंत्र होता है।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, विशेषज्ञयों को बच्चों को समीपस्थ विकास के क्षेत्र के उच्चतर स्तर पर ले जाने के लिए क्या करना चाहिए?
A. अनुकूलन को सुदृढ़ करना चाहिए।
B. सज़ा देनी चाहिए।
C. सकारात्मक पुनर्बलन देना चाहिए
D. पाड़ प्रदान करना चाहिए।

एक प्रगतीशील कक्षा में –
A. बच्चों को उपयुक्त शिक्षण क्रियाकलाप के द्वारा अपनी जन्मजात क्षमताओं को बढ़ाने की स्वतंत्रता दी जाती हैं।
B. केवल योगात्मक मूल्यांकन का पालन किया जाता है।
C. शिक्षिका ही ज्ञान का एकमात्र स्त्रोत होती है।
D. शिक्षिका केंद्रित शिक्षाशास्त्र का पालन किया जाता है।

एक कवि, एक लेखक और एक कहानीकार के पास कौनसी बुद्धि अधिक मात्रा होने की संभावना है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. संगीतमय बुद्धि
D. अंतरावैयक्तिक बौद्धिकता

लेव वायगोत्स्की ने प्रतिपादित किया कि भाषा-
A. की संज्ञानात्मक विकास में प्रमुख भूमिका है।
B. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालती है।
C. अधिगम एवं विकास को प्रभावित नहीं करती है।
D. सामाजिक संदर्भ से प्रभावित नहीं होती है।

कक्षा में विविधता के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए?
A. समरूपता 
B. समानता 
C. समता
D. मानकीकरण

‘अधिगम के लिए आकलन’ को किस पर ध्यान देना चाहिए? 
A. परीक्षा के लिए सीखना
B. वैचारिक समझ 
C. यांत्रिक अभ्यास
D. स्मरण और पुनरुत्पादन

कक्षा में खुले प्रश्नों का उपयोग और बच्चों को कई दृष्टिकोणों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करना किस को बढ़ावा देता हैं?
A. समस्या समाधान कौशल और अपसारी सोच 
B. ज्ञान का पुनरुत्पादन और अभिसारी सोच
C. छात्रों के बीच प्रतियोगिता
D. छात्रों में तनाव और चिंता

समावेश के सिद्धांत क्या प्रस्तावित करते हैं?
A. ‘विशेष बच्चों’ के लिए ‘विशेष विद्यालय’
B. बच्चों के प्रति दया और सहानुभूति का रवैया
C. सभी बच्चों के लिए समारूपी और मानक पाठ्यक्रम
D. प्रत्येक बच्चे की पृष्ठभूमि या क्षमताओं में विभिन्नता होते हुए भी उसके समग्र विकास के लिए एक लोकाचार का निर्माण

श्रवण अक्षमता से जुझते विद्यार्थियों की मदद के लिए निम्न में से कौन सी समायोजन तकनीक मददगार है?
A. बड़ी मुद्रक वाली किताबें
B. बैसाखी
C. सांकेतिक भाषा
D. श्रवण टेप

बच्चों की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिपादित अधिगम हेतु सार्वभौमिक डिजाइन निम्नलिखित के किसके कई तरीके प्रस्तावित नहीं करते हैं?
A. संलग्नता
B. प्रतिनिधित्व 
C. नामीकरण 
D. गतिविधि

निम्नलिखित में से कौन सी ‘अधिगम अशक्तता’ वाले छात्र की विशिष्ट विशेषताएँ हैं?

(i) पढ़ने में शब्दों या पंक्तियों को छोड़ देना

(ii) वर्तनी में गलती करना 

(iii) ठीक से नहीं पढ़ना

(iv) एक ही गतिक क्रिया को बार-बार करना 

A. (i), (ii), (iii) 
B. (i), (ii) 
C. (i), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv) 

कथन (A) : प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी क्षमता को प्राप्त करने में मदद करने वाले कार्य देकर कक्षा में प्रतिभाशाली बच्चों की सीखने की जरूरतों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

तर्क (R) : प्रतिभाशाली बच्चों की सीखने की विशिष्ट आवश्यकताएँ होती हैं और इन्हें अक्सर कक्षा में नज़रअंदाज कर दिया जाता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओं में अधिगम को किस प्रकार समझा जाना चाहिए?
A. अधिक जानकार व्यक्तियों के सहयोग से बच्चों द्वारा निर्माण रूप में
B. निष्क्रिय और व्यक्तिवाद रूप में
C. उत्तेजना और प्रतिक्रिया के अनुकूलन के रूप में
D. व्यवहार में एक मापने योग्य परिवर्तन के रूप में

समस्या-समाधान की प्रक्रिया किससे बाधित होती हैं?
A. अधिसंज्ञानात्मक क्षमताओं 
B. अनुक्रिया समुच्चय
C. सुलझाए हुए उदाहरण को समझकर
D. समकक्षियों के साथ चर्चा व संवाद करके

सामाजिक- रचनात्मक कक्षा में बच्चों के सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं हैं?
A. बच्चों को अपने साथियों के साथ बातचीत के द्वारा अपने संज्ञानात्मक विकास में मदद मिलती हैं।
B. कक्षाओं में केवल रचनात्मक और विविध तरह के आकलन को ही किया जाना चाहिए।
C. बच्चे इसे निष्क्रिय रूप से प्राप्त करने के बजाय ज्ञान का निर्माण करते हैं।
D. मानक-संदर्भित परीक्षण आकलन को मानकीकृत करने का एकमात्र तरीका हैं।

विद्यार्थियों का सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ- 
A. उनकी सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करता है।
B. को प्रभावशाली अधिगम के लिए अनदेखा किया जाना चाहिए।
C. एक महत्त्वपूर्ण कारक है जो सीखने को प्रभावित करता है।
D. एक ही जाति के बच्चों को एक समूह में वर्गीकृत करने के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

शिक्षकों को विद्यार्थियों को ___________ प्रेरित शिक्षार्थी बनने के लिए और ___________ लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
A. आंतरिक रूप से; महारत उन्मुख
B. आंतरिक रूप से; प्रदर्शन उन्मुख
C. बाह्य रूप से; महारत उन्मुख
D. बाह्य रूप से; प्रदर्शन उन्मुख

कथन (A) : माध्यमिक विद्यालयी कक्षाओं में केवल शिक्षकों को प्रश्न पूछने चाहिए, विद्यार्थियों को नहीं।

तर्क (R) : निष्क्रिय रूप से श्रवण अर्थपूर्ण ढंग से सीखने का सबसे अच्छा तरीका है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

_________ और _________ एक कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है।
A. ड्रिल और बार-बार अभ्यास
B. प्रतिस्पर्धा और मैत्रीपूर्ण प्रतिद्वंदिता
C. निष्क्रिय रूप से श्रवण और नकल
D. अन्वेषण और पूछताछ

एक शिक्षिका अपने छात्रों में आलोचनात्मक सोच को कैसे बढ़ावा दे सकती है?
A. कई विचारों और सहज ज्ञान युक्त अनुमानों को प्रोत्साहित करके
B. केवल सूचना के पुनरुत्पादन को बढ़ावा देकर
C. बार-बार वेधन और अभ्यास पर बल देकर
D. यह सुनिश्चित करके कि शिक्षिका का बच्चों के सीखने पर पूर्ण नियंत्रण है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part34

माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक को विभिन्न घटनाओं के छात्रों द्वारा रखे गए वैकल्पिक सिद्धांतों के संदर्भ में क्या करना चाहिए?
A. छात्रों को अपनी धारणा बदलने के लिए कड़ी सजा देनी चाहिए।
B. इन सिद्धांतों को बदलने के लिए भौतिक पुरस्कार प्रदान करने चाहिए।
C. उन्हें पूरी तरह से अनदेखा करके अपने व्याख्यान जारी रखना चाहिए।
D. इनका विश्लेषण करके शिक्षण-अधिगम में इन्हें संबोधित करना चाहिए।

कथन (A) : छात्रों को अपने स्वयं के अधिगम को स्व- नियमित करने के लिए कक्षा में उचित स्वायत्तता दी जानी चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम प्रभावी होता है जब शिक्षार्थी स्वामित्त्व करते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अशोक के अभिलेख किस लिपि में लिखे गए थे?
A. संस्कृत
B. देवनागरी 
C. ब्राह्मी
D. तमिल

पाँचवीं एवं छठवीं शताब्दी वर्तमान के तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर खेती करने के लिए यह आवश्यक था कि :
A. सिंचाई के लिए तटबंधों का निर्माण हो।
B. भूमि का वनारोपण किया जाए।
C. घासस्थलों को हटाया जाए। 
D. अधिकारियों को करों का भुगतान किया जाए।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प मृतकों को उनके सामान के साथ दफनाये जाने के कारण की सबसे अच्छी व्याख्या है?
A. मृत्यु के बाद भी जीवन में लोगों का विश्वास था।
B. परिवार के सदस्यों को मृतक के सामान की आवश्यकता नहीं थी।
C. मृतक के सामान का उपयोग करना अशुभ माना जाता था।
D. मृतक की स्थिति और धन को दिखाने के लिए ऐसा किया जाता था।

(A), (B) और (C) कथनों को देखें और सही उत्तर का चयन कीजिए।

(A) लघुचित्र छोटे आकार के चित्र होते हैं।

(B) लघुचित्र आमतौर पर जलीय रंगो से कपड़े या कागज़ पर चिह्नित किए जाते हैं।

(C) प्राचीनतम लघुचित्र ताड़ के पत्तों अथवा लकड़ी पर चित्रित किए जाते थे।

A. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।
B. (A) और (B) सही हैं, और (C) गलत है।
C. (A) और (C) सही हैं, और (B) गलत है।
D. (B) और (C) सही हैं, और (A) गलत है।

गुरू नानक द्वारा बनाए गए शुरुआती पवित्र स्थान को किस नाम से जाना जाता था ?
A. बिज़क 
B. खालसा
C. लंगर
D. धर्मशाला

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : लगभग 2500 वर्ष पहले, कुछ जनपद दूसरों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हो गए और इन्हें महाजनपद कहा जाने लगा।

कारण (R) : सही तरीके से किलेबंदी की गई, सेनाएँ खड़ी की गई और सेनाओं के रखरखाव के लिए एक सही कर प्रणाली (व्यवस्था) लागू की गई।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

निम्नलिखित में से कौन सी नई प्रणाली हॉल्ट मैकेज़ी द्वारा तैयार की गई थी ?
A. स्थायी बंदोबस्त
B. महालवाड़ी बंदोबस्त
C. रैयतवाड़ी बंदोबस्त
D. अस्थायी बंदोबस्त

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के कैकोल्लार और देवांगस समुदाय बुनकरी के लिए प्रसिद्ध थे?
A. पश्चिम भारत
B. पूर्वी भारत
C. उत्तर भारत 
D. दक्षिण भारत

बीसवीं शताब्दी में महिलाओं की स्वतंत्रता व समानता के संदर्भ में कथनों (A) एवं (R) को पढ़ें तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।

(A) : जवाहरलाल नेहरू और सुभाषचन्द्र बोस ने महिलाओं के लिए और अधिक स्वतंत्रता व समानता की माँगों का समर्थन किया।

(R) : राष्ट्रीय नेताओं ने आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता मिलने पर सभी पुरुषों व महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दे दिया जाएगा।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

इनमें से कौन सा शब्द ‘सूफीवाद’ से जुड़ा है? सही विकल्प चुनें।

(A) ख़ानकाह

(B) रक्स

(C) ज़िक्र

(D) इस्नान

A. केवल (B) और (C)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

किसने ”काश्तकार की चाबुक’ नामक पुस्तक लिखी?
A. नारायण गुरू
B. वन्दना शिवा
C. ज्योतिराव फूले
D. ई.वी. रामास्वामी नायकर

निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सैनानी जो वर्तमान के कर्नाटक से थी, ने ‘प्रभात फेरियों’ का आयोजन किया?
A. सरोजिनी नायडू
B. अम्बाबाई
C. बेगम हज़रत महल
D. विजय लक्ष्मी पंडित

(A) और (B) कथनों पर ‘प्रांतीय स्वायत्तता’ के संदर्भ में विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) सरकार ने ऐलान किया कि 1937 में प्रांतीय विधायिकाओं के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

(B) इन चुनाओं के परिणाम आने पर 11 में से 7 प्रांतों में कांग्रेस की सरकार बनी।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं। 
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही हैं।

निम्न में से कौन सा/से कथन भारतीय संविधान के बारे में सही है?

(A) भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ।

(B) इसमें सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को लिया गया और सभी भारतीय जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं, को वोट देने का अधिकार मिला।

(C) सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समान माना गया।

A. केवल (A)
B. (A) और (B)
C. (B) और (C)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘थिमैटिक मानचित्र’ का उदाहरण है?
A. भारत का सड़क मानचित्र
B. भारत का पर्वतों का मानचित्र
C. भारत के राज्यों का मानचित्र 
D. गाँव के खेतों का मानचित्र

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(A) : कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच वाले क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है।

(R) : कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सहीं है।

जब ग्रीनविच पर 11.00 पूर्वाहन् बजे होंगे तब 9.00 पूर्वाहन किस देशांतर पर बजे होंगे?
A. 20° पूर्व
B. 20° पश्चिम
C. 30° पूर्व
D. 30° पश्चिम

दक्षिणी गोलार्द्ध के बारे में कौन सा/से कथन सही हैं उनका चुनाव कीजिए।

(A) दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन 21 जून को होता है।

(B) दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन 21 जून को होता है।

(C) 21 मार्च व 23 सितम्बर को दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन तथा रात की अवधि समान होती है।

A. केवल (C)
B. केवल (A) तथा (B) 
C. केवल (A) तथा (C)
D. केवल (B) तथा (C)

शैल के एक प्रकार से दूसरे प्रकार में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को कहते हैं :
A. शैल निर्माण
B. शैल-चक्र
C. शैल परिवर्तन
D. शैल अपघटन

महासागरीय जल का लयबद्ध रूप से दिन में दो बार उठना एवं गिरना कहलाता है : 
A. तरंगे
B. ज्वारभाटा
C. महासागरीय धाराएँ
D. सुनामी

निम्न युग्मों पर विचार कीजिए और उचित विकल्प का चयन कीजिए।

क्षेत्र 

घासस्थल

(i)

उत्तरी अमेरिका

प्रेअरी

(ii)

दक्षिणी अफ्रीका

डाऊन

(iii)

मध्य एशिया

स्टेपी

(iv)

ऑस्ट्रेलिया

वेल्ड

उपर्युक्त में कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A. केवल 1 युग्म
B. केवल 2 युग्म 
C. केवल 3 युग्म 
D. सभी चारों युग्म

निम्नलिखित में से आने वाली सुनामी का पहला संकेत कौन सा है?
A. तटीय क्षेत्र में आता हुआ जल
B. तटीय क्षेत्र से जल में कमी
C. तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ती विशालकाय तरंग
D. तटीय क्षेत्र से जाती हुई विशालकाय तरंग

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्यजीवन हमें कहाँ मिलते हैं?
A. स्थलमंडल में
B. जलमंडल में
C. वायुमंडल में
D. जैवमंडल में

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part43

भारत के ठंडे रेगिस्तान से होकर कौन – सी प्रमुख नदी बहती है ? 
A. ब्रह्मपुत्र 
B. गंगा 
C. सिंधु 
D. यमुना

निम्नलिखित का मिलान करें और उचित विकल्प का चयन करें: 

राज्य

परमाणु ऊर्जा केंद्र

(A)

तमिलनाडु

(I)

तारापुर

(B)

महाराष्ट्र

(II)

कल्पक्कम

(C)

उत्तर प्रदेश

(III)

कैगा

(D)

कर्नाटक

(IV)

नरोरा

A. (A) – (IV), (B) – (III), (C) – (II), (D) – (I)
B. (A) – (III), (B) – (II), (C) – (I), (D) – (IV)
C. (A) – (II), (B) – (I), (C) – (IV), (D) – (III)
D. (A) – (II), (B) – (III), (C) – (IV), (D) – (I)

नीचे दिए गए कथनों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) : अलवण जल का केवल एक प्रतिशत उपलब्ध (प्राप्य) है तथा मानव उपयोग हेतु उपयुक्त है।

(B) : अलवण जल पृथ्वी पर सबसे उपयोगी पदार्थ है।

A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं तथा (A), (B) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) तथा (B) दोनों सही हैं, किन्तु (A), (B) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।

निम्नलिखित नामों पर विचार करें।

मिल्पा, लदांग, रोका और चीरू

ऊपर दिए गए नाम किनसे सम्बन्धित है?

A. स्थानान्तरी कृषि और विलुप्त प्रजातियाँ
B. स्थानान्तरी कृषि और चावल (धान) का प्रकार
C. विलुप्त प्रजातियाँ
D. चावल (धान) का प्रकार

भारत का वर्णन करते हुए किसने ‘विविधता में एकता’ वाक्यांश का प्रयोग किया?
A. महात्मा गाँधी
B. रवीन्द्रनाथ टैगोर
C. जवाहर लाल नेहरू 
D. बाल गंगाधर तिलक

स्थानीय संचार माध्यम (मीडिया) क्या है?
A. राज्य समूहों द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों के स्थानीय मुद्दों को कवर करने के उद्देश्य से चलाए जाने वाला संचार माध्यम
B. राष्ट्रीय समूहों द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों के स्थानीय मुद्दों को कवर करने के उद्देश्य से चलाए जाने वाला संचार माध्यम।
C. स्थानीय समूहों द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों के स्थानीय मुद्दों को कवर करने के उद्देश्य से चलाए जाने वाला संचार माध्यम।
D. अन्तर्राष्ट्रीय समूहों द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों के स्थानीय मुद्दों को कवर करने के उद्देश्य से चलाए जाने वाला संचार माध्यम।

भारतीय संघीय व्यवस्था के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस विषय पर केंद्र सरकार कानून नहीं बना सकती ?
A. बैंकिंग 
B. संचार 
C. पुलिस
D. मुद्रा

भारत में सरकार तीन स्तरों पर काम करती है। इस सिद्धांत को संविधान की भाषा में क्या कहते हैं?
A. शक्तियों का बँटवारा 
B. प्रतिनिधि लोकतंत्र
C. संघवाद
D. उत्तरदायी सरकार

दादन व्यवस्था/घरेलू प्रणाली (Putting – out system) एक ऐसी व्यवस्था को संदर्भित करती है जिसमे:
A. बुनकर इकट्ठे होकर परस्पर लाभ के लिए काम करते हैं।
B. बुनकर सूत खरीदने में अपना पैसा लगाते हैं और तैयार कपड़ों को सीधे बाजार में बेचते हैं।
C. व्यापारी बुनकरों या किसी उत्पादक को कच्चा माल उपलब्ध कराता है और बाद वाले से तैयार उत्पाद प्राप्त करता है। 
D. सरकार बुनकरों की सरकारी संस्था से कपड़ा लेती है।

निम्नलिखित में से किन कारण/कारणों से ग्रामीण परिवारों से लोग विशेष मौसमों में पलायन करते हैं।

(A) कुछ परिवार बड़ी एकड़ भूमि, व्यवसाय और अन्य गतिविधियों पर फलते-फूलते हैं।

(B) खेतिहर मजदूर अपनी कमाई के लिए दूसरों के खेतों पर निर्भर रहते हैं।

(C) साल के हरेक समय उन्हें काम नहीं मिल पाता है।

(D) खेतिहर मजदूर अपने काम के बदले बहुत कम पैसा कमाते हैं।

A. (A), (B) तथा (C) 
B. (B), (C) तथा (D)
C. केवल (B) तथा (C)
D. केवल (A) तथा (C)

किसने कहा था, “मैं संभवतः इस विचार को सहन नहीं कर सकता कि जिस आदमी के पास संपत्ति है वह वोट दे सकता है, लेकिन वह आदमी दिनभर अपना पसीना बहाकर ईमानदारी से काम करता है वह वोट नहीं दे सकता क्योंकि उसने गरीब आदमी होने का गुनाह किया है……”?
A. महात्मा गाँधी 
B. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
C. रबीन्द्रनाथ टैगोर
D. जवाहर लाल नेहरू

सरकार ने ऐसे कानून पारित किए हैं जो _________ से अधिक महिला कर्मचारियों वाले संगठनों के लिए क्रेच सुविधाएं प्रदान करना अनिवार्य बनाते हैं।
A. 15
B. 20
C. 25
D. 30

भारत के संविधान का कौन सा भाग कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की घोषणा करता है?
A. मौलिक अधिकार
B. राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत
C. प्रस्तावना
D. सातवीं अनुसूची

डॉ.बी.आर. अम्बेडकर के अनुसार मौलिक अधिकारों के दोहरे उद्देश्य _________ हैं।

(A) प्रत्येक नागरिक ऐसी स्थिति में हो कि वह उन अधिकारों के लिए दावेदारी कर सके।

(B) ये अधिकार हर उस सत्ता और संस्था के लिए बाध्यकारी हों जिसे कानूनी बनाने का अधिकार दिया गया है।

(C) स्वतंत्र भारतीय राज्य के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सके।

(D) अधिक सामाजिक और आर्थिक सुधार सुनिश्चित करने के लिए

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (D)

संसद द्वारा पारित कानूनों को रद्द करने की न्यायपालिका की शक्ति, यदि वह मानती है कि वह संविधान की मूलभूत संरचना का उल्लंघन है, कहलाता है :
A. न्यायिक सक्रियतावाद
B. मूलभूत क्षेत्राधिकार
C. न्यायिक समीक्षा
D. अपीलीय क्षेत्राधिकार

हाथ से मैला ढोने के रूप में रोजगार पर प्रतिबंध और उनका पुनर्वास अधिनियम वर्ष 1993 में लागू क्यों हुआ?
A. इस क्षेत्र में सफाई कर्मचारी अमानवीय स्थितियों में काम करते हैं।
B. उन्होंने अधिक वेतन की माँग की और कई शहरों में काम करने से मना कर दिया।
C. इस क्षेत्र में हुए तकनीकी विकास के कारण इसमें लोगों की जरूरत नहीं रह गई थी।
D. सरकार इस क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती थी।

घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण हेतु अधिनियम कब प्रभावी हुआ?
A. 2002 में
B. 2004 में
C. 2005 में
D. 2006 में

निम्नलिखित में से कौन से सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के समय ‘समानता’ की चर्चा के उद्देश्य हैं?

(A) अधिगमकर्ताओं के साथ गरिमा संबंधित मामलों को संबोधित करना

(B) अधिकमकर्ताओं को प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने के प्रति संवेदनशील बनाना

(C) सभी भिन्नताएँ जीवन में अत्यावश्यक हैं यह समझाना

(D) संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों को आत्मसात् करवाना

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B), और (D)

हम __________ को सामाजिक विज्ञान अध्यापन हेतु अंतःशास्त्रीय उपागम का उपयोग करते हैं।

(सही विकल्प का चयन कीजिए)

(A) पाठ्यक्रम का अध्यापन पूर्ण हो गया है इसको सुनिश्चित करने।

(B) अनुशासन की सीमा के भीतर सीखने में सक्षम बनाने के लिए।

(C) विषयों के बीच अर्न्तसंबंधों और अन्योन्याश्रिता का वर्णन करने।

(D) एक ही प्रसंग को सामाजिक विज्ञान के विभिन्न कोणों से देखने।

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)

आजीविका पर चर्चा करते हुए सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका से यह उम्मीद की जाती है कि :
A. घर के काम पर चर्चा न की जाए। 
B. सिर्फ पुरुष मजदूरों के मुद्दों को प्रस्तुत किया जाए। 
C. केवल नियमित वेतनभोगी काम पर बल दिया जाए। 
D. लोगों द्वारा अपनी आजीविका कमाने के विभिन्न तरीकों का वर्णन करें। 

श्रेष्ठ विकल्प का चयन कीजिए जो यह सिद्ध करता है कि क्यों सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के समय कक्षा में प्रश्न पूछने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए?

(A) प्रश्न बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाते हैं। 

(B) बच्चों को इसका अहसास कराया जा सकता है कि उनमें बुद्धि की कमी है। 

(C) प्रश्न अधिगम को पारस्परिक क्रियाओं द्वारा आगे की ओर ले जाते है तथा संकल्पनात्मक स्पष्टता की ओर बढ़ाते हैं। 

(D) बच्चे भाषा संबंधी कौशलों के अभ्यास की आवश्यकता को समझते हैं। 

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B), और (D)

निम्नलिखित में से किनको भारत की सांस्कृतिक विविधता को विद्यार्थियों के समझाने में सहायता हेतु अर्थपूर्ण तरीकों के रूप में माना जा सकता है?

(a) संस्कृतिक के भिन्न-भिन्न आयामों पर छोटे समूह वाली प्रायोजनाएँ देना

(b) सामुदायिक पर्वों पर समूह में परिचर्चा करना

(c) कक्षा में प्रश्न पूछता शिक्षक

(d) कक्षा/विद्यालय में खाद्य-उत्सव का आयोजन करना

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (B), (C) और (D)

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part18

सामाजिक विज्ञान की एक की एक शिक्षिका शिक्षिका विभिन्न विद्यार्थियों को प्रायः भिन्न-भिन्न कार्य नियत करती है वह विश्वास करती है कि :
A. सभी बच्चों को एक ही प्रकार का कार्य दिया जाना उन्हें पसंद नहीं आता है।
B. विद्यार्थियों में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं। 
C. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन देता है।
D. इस विधि से विद्यार्थी एक दूसरे के कार्य की नकल नहीं कर सकते।

सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों को भारत का विभाजन के विषय में पढ़ाते समय निम्नलिखित में से कौन सा उपयुक्त होगा?

(A) 1940 में जयपुर से प्रकाशित अभिलेखित समाचार पत्र रिपोर्ट को पढ़ना।

(B) राज्यों के पुनर्गठन के पश्चात तमिलनाडु से केरल चले जाने वाले व्यक्तियों के साक्षात्कार के अभिलेख (रिकॉर्ड) का उपयोग करना।

(C) 1940 में लाहौर से पंजाब में आए लोगों के साक्षात्कार के अभिलेखन (रिकॉर्ड) का उपयोग करना।

(D) गाँधी-फिल्म देखना।

A. (A), (B), (C) और (D)
B. केवल (A), (C) और (D) 
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (B)

कल्पना कीजिए की सामाजिक विज्ञान की कक्षा में भारत में विभिन्न सरकारों द्वारा दी गई मुफ्त सुविधाओं पर चर्चा हो रही है। चर्चा में क्या होना चाहिए?

(A) चूँकि सरकार ऐसी गतिविधि में संलिप्त है तो सरकारी स्कूल के शिक्षक के लिए कक्षा में ऐसी चीज़ों पर चर्चा करना उपयुक्त नहीं होगा।

(B) विद्यार्थियों को मुफ्त सुविधाओं के समर्थन या विरोध में अपने विचारों (मतों) को व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

(C) शिक्षक सरकारों द्वारा मुफ्त सुविधाएँ क्यों दी जानी चाहिए हेतु प्रमाणों (साक्ष्यों) को उपलब्ध कराने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे।

(D) शिक्षक भारतीय संविधान की दृष्टि पर आधारित निष्कर्ष निकालने में विद्यार्थियों की सहायता कर सकते हैं।

A. केवल (A)
B. केवल (C)
C. या तो (A) या फिर (C)
D. (B) और (C) दोनाें

मान लीजिए कि सामाजिक विज्ञान का एक शिक्षक वक्तव्य देता है कि भारत में हिन्दी बोलने वाले लोगों की संख्या में तीव्र वृद्धि हुई है। सामाजिक विज्ञान की कक्षा में आलोचनात्मक चिंतन कौशलों को प्रोत्साहित करने की क्या संभावनाएँ हो सकती हैं?

(A) भारत की जनगणना की, विभिन्न वर्षों की रिपोर्ट पर विचार करना।

(B) जिस सामाजिक विज्ञान के जानकार ने इसे व्यक्त किया है, उसे विद्यार्थियों को स्वीकार करने की आवश्यकता है।

(C) समाचारपत्रों को रिपोर्ट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रतिवाद करना चाहिए।

(D) कथन विद्यार्थियों में तर्कसंगत चिंतन कौशलों का विकास नहीं कर सकते।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (C) और (D)
D. केवल (A) और (C)

रचनात्मक सोच विचारों को उत्पन्न करती है और आलोचनात्मक सोच _____________।

(उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए)

A. उन विचारों की सराहना करती है।
B. उन विचारों को प्रेरित करती है। 
C. उन विचारों का मूल्यांकन करती है।
D. उन विचारों को पहचानती है।

विद्यालयों के लिए इतिहास पाठ्यचर्या के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

कथन (A) : इतिहासकारों ने यह मानना शुरू किया कि स्कूली बच्चों को भारत के सांस्कृतिक और सामजिक इतिहास से परिचय कराना आवश्यक है।

तर्क (R) : बच्चों के लिए राजनीतिक इतिहास पर आधारित इतिहास लिखना एक परंपरागत उपागम है जो विषय में विद्यार्थियों की रुचि को कम करता है (घटाता है) तथा विषय को उनमें आलोकप्रिय बनाता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की भूमिका पर निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उपयुक्त का चयन कीजिए:

(A) सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के पश्चात्, कई विद्यार्थी परीक्षा से उत्पन्न चिंता से मुक्त होने के लिए एक पार्टी में जाते हैं।

(B) वर्षों से परीक्षाओं को प्रेरकपरक बनाने से विद्यार्थियों में सामाजिक विज्ञान के प्रतिरूचि बढ़ी है और इसलिए इसे प्रोत्साहित करना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम विकास के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : सामाजिक विज्ञान कई ऐसे विषयों को सम्मिलित करता है जोकि व्याख्या के बहु मार्गों की ओर प्रवृत्त है और जो हमारे दैनिक जीवन के अनुभवों से जुड़े हैं।

तर्क (R) : सामाजिक विज्ञान स्वतंत्रता, विश्वास, परस्पर सम्मान एवं विविधता के सम्मान जैसे मानवीय मूल्यों को निर्माण करने और उन्हें पोषित करने की सैद्धांतिक जिम्मेदारी का भी वहन करता है। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

एक समुदाय के दिए गए अनुभवों के प्रयोग से इतिहास में निम्नलिखित में से कौन सा विषय पढ़ाया जा सकता है?
A. ताजमहल की वास्तुशिल्पीय शैली
B. तुर्कों की युद्ध की तकनीक
C. भारत का विभाजन
D. शाहजहाँ की राजस्व व्यवस्था

मान लीजिए कि सामाजिक विज्ञान का एक शिक्षक विषय – ‘खनिज संसाधन’ पर एक रूबरिक का विकास करना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन रूबरिक के निर्माण का एक भाग बनेगा?

(A) प्रगति मापनी (रेटिंग स्केल)

(B) प्रदर्शन मानक

(C) सामाजिक विज्ञान लक्ष्य

(D) अधिगम प्रतिफल.

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A), (B) और (C)
D. (A), (B) और (D)

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए और मूल्यांकन में रूबरिक की भूमिका के संदर्भ में उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : विभिन्न प्रकार के रूबरिकों को एक एकल जाँचसूची में परिवर्तित किया जा सकता है।

तर्क (R) : जब विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो तब उन्हें श्रेणीबद्ध करने की जाँचसूची एक सरल और तीव्र तरीका है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

जब सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका, भारत में निम्न ज्ञात (लेस नोन) स्वतंत्रता सेनानियों पर एक प्रश्नोत्ररी का संचालन करती हैं, तब वह सम्मिलित हैं:

(A) प्रमाणिक आंकलन में

(B) पारंपरिक आंकलन में

(C) नैदानिक आंकलन में

(D) निर्माणात्मक आंकलन में 

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (D) 
C. केवल (B) और (C) 
D. केवल (B) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न सामाजिक विज्ञान में मुख्यतः तथ्यों, आकृतियों और प्रक्रमों को पुनः स्मरण और याद करने की योग्यता, का आँकलन करते हैं?

(A) एक विद्यालय जाति आधारित भारतीय समाज को समाप्त करने में किस प्रकार सहायता कर सकता है।

(B) संसद केंद्रीय कार्यपालिका पर किस प्रकार नियंत्रण कर सकती है। इसे और अधिक प्रभावशाली कैसे बनाया जा सकता है?

(C) कितने देश आसियान का एक भाग हैं ? उनके नाम लिखिए।

(D) राजस्थान के ऐसे कुछ जिलों के नाम लिखिए जो अपनी सीमाएँ पाकिस्तान से साझा करते है।

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (C)  and  (D)

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रमों के विकास के लिए, निम्नलिखित में से किस पर विचार किया जा सकता है?

(a) क्रियाकलापों द्वारा अधिगम को प्रोन्नत करना

(b) अन्वेषण के लिए अवसर प्रदान करना

(c) उपस्थिति में नियमितता का प्रबंध करना

(d) भय, सदमें एवं चिंता से बच्चे को मुक्त करना

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन सा अधिगम प्रतिफल इस प्रश्न- ‘भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शब्द ‘समानता’ का क्या अर्थ है? में मुख्यतः प्रतिबिम्बित होता है :
A. जानकारी एवं उसके स्रोतों का विश्लेषण एवं मूल्यांकन कीजिए।
B. कारण एवं प्रभाव का आकलन कीजिए एवं कारण दीजिए।
C. वर्गीकृत कीजिए, विषमता दर्शाइए और तुलना कीजिए।
D. बहिर्वेशन कीजिए, घटनाओं एवं उनके प्रभावों का पूर्वानुमान लगाइए।

Leave a Comment

error: