विकास की कौन-सी अवस्था की प्रमुखता – अमूर्त सोच व अपनी खुद की पहचान खोजने की चाह है?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. माध्यमिक बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था
विकास के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सहीं नहीं है?
A. विकास एक खास क्रमानुसार चलता है।
B. विकास विभेदन व एकीकरण के सिद्धान्त का पालन करता है।
C. विकास पैर से सिर की दिशा में होता है।
D. विकास केन्द्र से बाहर की दिशा में अग्रसर होता है।
बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नताओं का प्रमुख कारण क्या है?
A. केवल व्यक्ति के वंशानुगत गुण
B. केवल पालकों के पालन-पोषण का तरीका
C. अनुवांशिकता व पर्यावरणीय कारकों के बीच परस्पर जटिल अंतःक्रिया
D. केवल बच्चों का भौतिक परिवेश
सामाजीकरण :
A. रैखिक व निश्चित प्रक्रिया है।
B. सरल व एकायामी प्रक्रिया है।
C. जटिल व बहु-आयामी प्रक्रिया है।
D. अन्मय व सार्वभौमिक प्रक्रिया है।
जीन पियाजे ने सुझाव दिया कि :
A. बच्चे बड़ों से अलग सोचते और सीखते हैं।
B. भाषा विकास को सुसाध्य करती है।
C. बच्चों की सोच वयस्कों की सोच से मात्रात्मक रूप से भिन्न होती है।
D. बच्चे एक खाली स्लेट के रूप में पैदा होते हैं और जन्म के समय नासमझ होते हैं ।
निम्न में से किस युग्म का मिलान सही हैं?
A. शैशवावस्था – 6 – 11 वर्ष
B. मध्य बाल्यावस्था – 2 – 6 वर्ष
C. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था 11 वर्ष और उससे अधिक
D. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – जन्म से 2 वर्ष
कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की कौन-सी एक प्रमुख आलोचना है?
A. यह चरणों को निर्दिष्ट नहीं करता है।
B. यह नैतिक सोच पर सांस्कृतिक कारकों और लिंग के प्रभाव की अवहेलना करता है।
C. यह प्राकृतिक व्यवस्था में बच्चों के सहभागी अवलोकनों का उपयोग करता है।
D. यह नैतिक विकास का एक निश्चित क्रम नहीं देता है।
लेव वायगोत्स्की का मानना था कि :
A. बच्चों को जो प्रस्तुत किया जाता है वे उसका निष्क्रिय रूप से पुनरुत्पादन करते हैं।
B. बच्चे बड़ों की मदद से अपनी समझ खुद बनाते हैं।
C. बच्चे उद्दीपन व प्रतिक्रिया का अनुकुलन करके सीखते हैं।
D. बच्चे तब सीखते हैं जब उन्हें उपयुक्त भौतिक ईनाम प्रदान किए जाते हैं।
लेव वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त में _______ जैसे मनोवैज्ञानिक उपकरणों को बहुत महत्वता दी है।
A. भाषा
B. कैलेंडर
C. कैलकूलेटर
D. मोबाईल
एक प्रगतिशील कक्षा में :
A. बच्चों का सीखना ईनाम व सजा के प्रयोग से नियंत्रित होता है।
B. बच्चों को सख्त निगरानी में रखना चाहिए व अनम्य पाठ्यचर्या अपनानी चाहिए।
C. सीखने को सुसाधित करने के लिए वेधन व अभ्यास की विधि का पालन किया जाता है।
D. सीखने का आधार ‘प्रत्यक्ष अनुभव’ व ‘संवाद’ होते हैं।
कौन-सी बुद्धि का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति अपनी भावनाओं के बारे में गहनता से जानकारी रखते हैं और अपने गुणों को पहचानते हैं?
A. तार्किक-गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक-गतिकी बुद्धि
C. अंतःवैयक्तिक-बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि
शिक्षिकों का कौन-सा व्यवहार बच्चों में जेंडर (लिंग) रूढ़िवादिता पक्षपात कम करने में सहायता करता है?
A. कक्षा में केवल लड़कों को भारी कुर्सी मेज उठाने को कहना
B. खेल के लिए गुड़िया व घर केवल लड़कियों को देना
C. देखभाल करने वाले व्यवसायों का ज़िक्र केवल औरतों के संदर्भ में करना
D. सभी जेंडर (लिंग) में स्वायत्तता व समानुभुति के गुण विकसित करना
कौन-सा परिप्रेक्ष्य भाषा को संज्ञान को सुसाधित करने वाले महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में देखता हैय़
A. व्यवहारवादी
B. सूचना-संक्रमण
C. सामाजिक-सांस्कृतिक
D. मनोगतिशील
कक्षा में विविधता को समायोजित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन एक प्रभावी रणनीति नहीं है?
A. छात्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ का पता लगाना
B. छात्रों की अलग-अलग पृष्ठभूमि के अनुसार शिक्षाशास्त्र को अपनाना
C. ऐसे विविध उदाहरण प्रदान करना जो सभी विद्यार्थियों के लिए, अर्थपूर्ण हों
D. निर्देशों के मानक समूहों का उपयोग करना और शिक्षार्थियों की पृष्ठभूमि को अनदेखा करना
निम्नलिखित में से अर्थपूर्ण अधिगम के लिए आकलन की विशेषता क्या होनी चाहिए?
A. मानकीकृत
B. व्यापक
C. रचनात्मक
D. गुणात्मक
समावेशी शिक्षा में क्या शामिल है?
(i) ‘बाधा मुक्त’ वातावरण प्रदान करना
(ii) बच्चों को उनकी क्षमताओं के आधार पर पृथक करना
(iii) बच्चों की पहचान कर उनका स्तरीकरण करना
(iv) पाठ्यपुस्कीय अनुभवों व शिक्षाशास्त्रीय रणनीतियों में लचीलापन
A. (i) (iv)
B. (ii) (iii)
C. (iii)(iv)
D. (ii) (iv)
छात्रों के एक विविध समूह के साथ अंत:क्रिया करते समय, शिक्षक को _____________
A. वाद-विवाद और चर्चाओं को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।
B. उसके स्वयं के पूर्वाग्रहों और रूढ़ियों पर चिंतन नहीं करना चाहिए।
C. एक समान पाठ्यक्रम और मानकीकृत मूल्यांकन का पालन नहीं करना चाहिए।
D. व्याख्यान विधि को ही एकमात्र शैक्षणिक रणनीति के रूप में नहीं अपनाना चाहिए।
अभिकथन (A): पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया) से ग्रस्त बच्चों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए शिक्षकों को पुस्तकों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए व उन्हें लिखित परीक्षा में अतिरिक्त समय देना चाहिए।
तर्क (R) : पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया) से ग्रस्त विद्यार्थियों को पढ़ने में कठिनाई होती हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
निम्नलिखित में से कौन सा दृष्टिबाधित छात्रों में सहायता करने के लिए सहायक तकनीक का उदाहरण है?
A. हैडफोन
B. चित्र आधारित कार्यपत्रक
C. पढ़ने व लिखने के लिए ब्रेल प्रणाली
D. श्रवण में सहायता करने का उपकरण
निम्नलिखित में से रचनात्मकता के विशिष्ट संकेतक कौन-से हैं?
(i) जिज्ञासा
(ii) स्वतंत्रता
(iii) अनुकूलनशीलता
(iv) उच्च स्तर की एकाग्रता
(v) पुनरावृत अभ्यास की आवश्यकता
A. (i) (ii) (iii)
B. (i) (ii) (iv)
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv) (v)
अभिकथन (A) : प्रभावी अधिगम के लिए केवल शिक्षकों को कक्षा में प्रश्न पूछना चाहिए न कि बच्चों को।
तर्क (R) : बच्चे निष्क्रिय श्रवण की प्रक्रिया के माध्यम से सर्वाधिक अर्थपूर्ण ढंग से सीखते हैं ।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
अधिकथन (A): शिक्षिकों को छात्रों की जरूरतों के अनुसार उचित व उपयुक्त पाड़ प्रदान करना चाहिए।
तर्क (R) : अधिगम एक सहयोगात्मक प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
शिक्षकों को प्राथमिक माध्यमिक स्कूली कक्षाओं में बच्चों की असफलता को किस प्रकार देखना चाहिए?
A. बच्चों की कम योग्यताओं का प्रतिबिंबन
B. शिक्षकों की कम योग्यताओं का प्रतिबिंबन
C. माता-पिता की कम योग्यताओं का प्रतिबिंबन
D. स्कूली तंत्र की कार्यशीलता का प्रतिबिंबन
एक सामाजिक-रचनावाद कक्षा में अधिगम :
A. निष्क्रिय और व्यक्तिगत है।
B. सक्रिय और व्यक्तिगत है।
C. सक्रिय और सामाजिक है।
D. निष्क्रिय और सामाजिक है।
______ में समस्या को कई मध्यवर्ती लक्ष्यों में विभाजित किया जाता है और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता हैं।
A. कार्यात्मक स्थिरता
B. कलन विधि
C. साधन लक्ष्य विश्लेषण
D. अनुक्रिया समुच्चय
अभिकधथन (A) : शिक्षकों को बच्चों की मानसिक स्थिति व संवेगात्मक जरूरतों की उपेक्षा करनी चाहिए।
तर्क (R) : शैक्षणिक अधिगम बच्चे के संवेगात्मक स्वास्थ्य से प्रभावित नहीं होता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
अधिगम को कैसे सुसाधित करना चाहिए?
A. अर्थपूर्ण खोज द्वारा
B. छात्रों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर
C. भौतिक पुरस्कार देकर
D. नकारात्मक पुर्बलन देकर
स्वंय के ज्ञाता होने के बारे में जागरूकता व समझ किस प्रक्रिया में शामिल है?
A. अधिसंज्ञान
B. आत्मसात्करण
C. समायोजन
D. अनुबंधन
शिक्षकों को विश्वास करना चाहिए कि योग्यता _______ है और छात्रों को ________ निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
A. स्थिर; महारत उन्मुखी लक्ष्य
B. स्थिर; प्रदर्शन उन्मुखी लक्ष्य
C. वार्धिक; महारत उन्मुखी लक्ष्य
D. वार्धिक; प्रदर्शन उन्मुखी लक्ष्य
अभिप्रेरणा और अधिगम के बारे में इनमें से कौन-सा कथन सही हैं?
A. अधिगम तब प्रभावी होता है जब छात्र सज़ा से बचने के कारण अभिप्रेरित होते हैं।
B. अधिगम तब प्रभावी होता है जब छात्रों में आंतरिक अभिप्रेरणा हो।
C. अधिगम तब प्रभावी होता है जब छात्र बाहरी रूप से प्रेरित होते हैं।
D. अधिगम में प्रेरणा की कोई भूमिका नहीं होती है।
कौन मानता था कि हमारे कृत्य का परिणाम ही कर्म है?
A. महावीर
B. बुद्ध
C. अनघ
D. पाणिनि
निम्नलिखित में से किस लेखक ने हर्षवर्धन के बारे में लिखा था?
(A) रविकीर्ति
(B) ह्वेन त्सांग
(C) फाहियान
A. (A) और (B) सही हैं।
B. (B) और (C) सही हैं।
C. (A) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सही हैं।
अरिकामेडु का रोमन नाम क्या था?
A. पोडुका
B. पट्टला
C. सोपतमा
D. काना
प्राचीन भारत के लेखों के संदर्भ में (A) तथा (B) कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) पुराण, प्रत्येक व्यक्ति के सुनने के लिए थे, जिनमें स्त्रियाँ और शूद्र भी शामिल थे।
(B) स्त्रियों और शूद्रों को वेद का अध्ययन की अनुमति नहीं थी।
A. (A) सत्य है परन्तु (B) गलत है।
B. (B) सत्य है परन्तु (A) गलत है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से किसने खालसा संस्था की स्थापना की थी?
A. गुरु नानक
B. गुरु अर्जन
C. गुरु गोबिंद सिंह
D. गुरु तेग बहादुर
अठारहवीं शताब्दी के ग्रामीण बंगाल पर दिए गए कथन (A) और (B) को पढ़िए और सहीं विकल्प चुनिए।
कथन (A) : 1770 में पड़े अकाल से बंगाल में एक करोड़ लोगों की मृत्यू हुई।
कथन (B) : कारीगर और किसान, ईस्ट इंडिया कंपनी के दीवान बनने के बाद गहरे संकट में फँस गए।
A. (A) सत्य है परन्तु (B) असत्य है।
B. (A) असत्य है परन्तु (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं तथा (B), (A) से पहले आता है।
D. (A) और (B) दोनों सत्य हैं परन्तु दोनों कथनों के बीच कोई संबंध नहीं हैं।
ईस्ट इंडिया कंपनी के तहत काम करने वाले सिपाहियों में असंतोष के क्या कारण थे?
(A) राजस्व वसूली करने के सख्त तरीके
(B) भारी – भरकम लगान
(C) ऐसा कानून बनाना जिसमें सेना में काम करने वालों को जरूरत पड़ने पर समुद्र पार भी जाना पड़ सकता है।
सही विकल्प चुनें :
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (C)
D. (A), (B) और (C)
किन स्थानों पर सन 1857 में विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही थी?
A. दिल्ली, कलकत्ता एवं बॉम्बे
B. कलकत्ता, मद्रास एवं दिल्ली
C. कलकत्ता, बॉम्बे एवं मद्रास
D. बॉम्बे, दिल्ली एवं मद्रास
कथन (A) और (B) को पढ़े तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) : 1873 में ज्योतिराव फुले ने गुलामगीरी नामक एक किताब लिखी जिसका अर्थ गुलामी है।
(B) : फुले ने अपनी पुस्तक उन सभी अमरीकियों को समर्पित की जिन्होंने गुलामों को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया था।
A. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
B. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
कौन-सा समाज सुधार और उनके कार्य का युग्म सही से सुमेल किया गया है?
A. सिंह सभा – विचारों की स्वतंत्रता
B. अलीगढ़ आंदोलन – आधुनिक शिक्षा
C. प्रार्थना समाज – केवल हिंदू ग्रंथों से विचार प्राप्त करता था
D. वेद समाज – सिंह सभा से प्रेरित था
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एवं उसके बाद भारतीय उद्योग और व्यापार के संदर्भ में (A) और (B) कथनों पर विचार कीजिए।
(A) : युद्ध के दौरान भारतीय उद्योग का विस्तार हुआ।
(B) : भारतीय उद्योग समूह, विकास के लिए अधिक अवसर की मांग करने लगे।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है, (B) गलत है।
B. (A) गलत है; (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही है।
D. (A) और (B) दोनों गलत है।
निम्नलिखित का मिलान कीजिए:
|
सूची-I |
सूची-II |
||
|
(a) |
वर्नाक्युलर प्रेस अधिनियम |
(i) |
1883 |
|
(b) |
ईलबर्ट बिल |
(ii) |
1878 |
|
(c) |
सम्पत्ति स्थानांतरण अधिनियम |
(iii) |
1885 |
|
(d) |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना |
(iv) |
1882 |
निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनिए:
A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
B. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (i)
D. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iii)
निम्नलिखित में से कौन-सी एक विशेषता/विशेषताएँ हमारे संविधान की है?
(A) सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार को अपनाना
(B) सभी नागरिकों को समान अधिकार
(C) भारत के सबसे सामाजिक वंचितों के लिए विशेषाधिकार
सही विकल्प चुनिए:
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)
मराठा सेना एक ताकतवर सेना थी जिसने प्रायद्वीप में मुगलों को चुनौती दी। सैनिक अधिकांश रूप से किस समुदाय से आने वाले व्यक्ति थे?
A. कुनबियों
B. पेशवाओं
C. चितपावन ब्राह्मणों
D. देशमुखों
निम्नलिखित ग्रहों में से कौन सा ग्रह अपने विशिष्ट लक्षणों से सुमेल किया हुआ है?
(A) बृहस्पति – बाह्य ग्रह
(B) पृथ्वी – नीला ग्रह
(C) शुक्र – चट्टानों से बना है
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)
निम्न में से कौन सा भ्रंशोत्थ पर्वतों का उदाहरण है?
A. अरावली
B. हिमालय
C. वॉसजेज
D. अप्लेशियन
पृथ्वी पर दिनों एवं रातों के बारे में दिए गए कथनों में से कौन सा/ से सही हैं ?
(A) पृथ्वी के परिक्रमण के कारण पृथ्वी पर दिन-रात बनते हैं।
(B) पृथ्वी के घूर्णन के कारण पृथ्वी पर दिन-रात बनते हैं।
(C) उत्तरी गोलार्द्ध पर 21 जून को सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए :
A. (A) और (B) सही हैं ।
B. (B) और (C) सही हैं।
C. (A) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।
अमन राँची से हैदराबाद कीं यात्रा कर रहा हैं। वह किस दिशा में जा रहा है?
A. उत्तर पूर्व
B. उत्तर पश्चिम
C. दक्षिण पूर्व
D. दक्षिण पश्चिम
पृथ्वी के क्रोड की सबसे अंतरतम परत _______से बनी है।
A. सिलिका व एलुमिना
B. सिलिका व मैग्नीशियम
C. निकल व आयरन
D. निकल व मैग्नीशियम
निम्न में से किन शैलों में पौधों, जानवरों एवं अन्य सूक्ष्म जीवाणुओं, जो कभी इन शैलों पर रहे हैं, के जीवाश्म पाए जा सकते हैं ?
A. आग्नेय शैल
B. अवसादी शैल
C. कायांतरित शैल
D. उपरोक्त सभी
शैल के बारे में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
(A) अवसादी शैल के दो प्रकार हैं : अंतर्भदी और बर्हिभेदी।
(B) द्रवित्त लावा से बनने वाली शैल, आग्नेय शैल कहलाती हैं।
(C) एक शैल से दूसरी शैल में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को शैल चक्र कहा जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (A) और (B) सही हैं।
B. केवल (B) और (C) सही हैं।
C. केवल (A) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।
पवनों के बारे में दिए गए कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) पवन का नाम उसके जाने की दिशा के आधार पर निर्धारित होता है।
(B) पश्चिम से आने वाली पवन को पश्चिमी (पछुआ) पवन कहते हैं।
(C) मौसमी पवनें विभिन्न ऋतुओं में अपनी दिशा बदलती रहती हैं।
A. केवल (A) और (B) सही हैं।
B. केवल (B) और (C) सही हैं।
C. केवल (A) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।
वायु दाब से संबंधित कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) चाँद पर वायु नहीं है अतएव वहाँ वायु दाब भी नहीं है।
(B) वायुमंडल में वायुदाबांतर, तापमान में भिन्नता के कारण होता है।
(C) वायु सदैव उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर गमन करती है।
A. केवल (A) और (B) सत्य हैं।
B. केवल (B) और (C) सत्य हैं।
C. केवल (A) और (C) सत्य हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सत्य हैं।
गंगा व ब्रह्मपुत्र नदियों में पाई जाने वाली एक डॉल्फिन ‘सुसु’ के बारे में दिए कथनों को पढ़िए।
(A) ‘सुसु’ की उपस्थिति नदी के स्वास्थ्य को इंगित करती है।
(B) नदी के जल में उपस्थित रसायनों से अनुकूल होने के लिए सुसु डॉल्फिन अंधी हो रही हैं।
(C) गैर उपचारित औद्योगिक एवं शहरी गंदगी इन प्रजातियों को खत्म कर रही है।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A) और (B) सत्य हैं।
B. केवल (B) और (C) सत्य हैं ।
C. केवल (A) और (C) सत्य हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सत्य हैं।
निम्नलिखित में से कौन से कथन ‘सिलिकन घाटी’ एवं ‘सिलिकन पठार’ के संदर्भ में सही हैं ?
(A) दोनों एक ही महाद्वीप पर अवस्थित हैं।
(B) दोनों भिन्न महाद्वीपों पर अवस्थित हैं।
(C) दोनों एक ही तरह की आर्थिक गतिविधि से सम्बद्ध हैं।
(D) दोनों को समान प्रकार के अवस्थितिक लाभ मिलते हैं।
A. (A) और (C)
B. (B) और (C)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C) और (D)
निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण जल विद्युत परियोजना से जोड़कर देखा जा सकता है?
(A) स्थानीय समुदाय का विस्थापन
(B) निम्न क्षेत्रों का जलप्लावन
(C) स्थापित करने में खर्चीला
(D) अम्ल वर्षा कराता है।
(E) हरित गृह प्रभाव में वृद्धि करता है।
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (C) और (E)
नीचे दिए गए कथनों (A), (B) तथा (C) को पढ़ें :
(A) एक पहाड़ी ढाल पर समोच्च रेखाओं के समान्तर जुताई को मल्चिंग कहा जाता है।
(B) मल्चिंग से मृदा की आर्द्रता रुकी रहती है।
(C) वेदिका फार्म द्वारा तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन कम हो जाती है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए ।
A. (A) तथा (B) सही हैं।
B. (B) तथा (C) सही हैं।
C. (A) तथा (C) सही हैं।
D. केवल (C) सही है।
“परंपरा के विश्वास की व्यापक सहिष्णुता और विविधता की स्वीकृति और प्रोत्साहन” जवाहरलाल नेहरु ने इन शब्दों का प्रयोग भारत के किस पहलू का विवरण करने के लिए किया था?
A. अनेकता में एकता
B. प्राचीन सभ्यता
C. सांस्कृतिक धरोहर
D. आध्यात्मिक जीवन
‘दलित’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
A. चुराया हुआ
B. तोड़ा या दबाया हुआ
C. नष्ट किया हुआ या बिगाड़ा हुआ
D. मरम्मत किया हुआ
घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण वाला अधिनियम कब पारित हुआ था?
A. 2014
B. 1995
C. 2005
D. 2010
निम्नलिखित में से कौन-सा कानून स्वतंत्रता पूर्व ब्रिटिश सरकार द्वारा पारित किया गया था जो अब भी भारत में लागु है?
A. हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम
B. रॉलेट एक्ट
C. हिंदू विवाह अधिनियम
D. सेडीशन एक्ट (राजद्रोह कानून)
लोग स्थायी और नियमित नौकरी को प्राथमिकता क्यों देते हैं, के बारे में निम्न कथनों को पढ़िए :
(A) वे उम्मीद रख सकते हैं कि उनकी नौकरी लंबे समय तक चल सकती है।
(B) उन्हें साप्ताहिक व राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश मिलता है।
(C) उन्हें चिकित्सा-लाभ प्राप्त होते हैं।
उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C) सभी
निम्नलिखित कथनों को कॉल सेंटरों में रोजगार के संदर्भ में पढ़िए:
(A) कॉल सेंटरों में काम करना रोजगार का एक परंपरागत क्षेत्र है।
(B) कॉल सेंटर एक केन्द्रीकृत दफ्तर है जहाँ एक ही जगह पर उपभोक्ताओं की वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित समस्याओं और सवालों से संबंधित जानकारी दी जाती है।
(C) कंपनियाँ भारत में अपना कॉल सेंटर खोलती हैं क्योंकि यहाँ अंग्रेजी बोलने वाले और कम वेतन पर काम करने वाले लोग आसानी से मिल जाते हैं।
उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए:
A. (A) तथा (B) सही हैं।
B. (B) तथा (C) सही हैं।
C. (A) तथा (C) सही हैं।
D. (A), (B) तथा (C) सभी सही हैं।
वर्ष 2008, नेपाल में किस तरह का परिवर्तन आया ?
A. राजतंत्र से लोकतंत्र की तरफ
B. लोकतंत्र से राजतंत्र की तरफ
C. राजतंत्र से कुलीनतंत्र की तरफ
D. कुलीनतंत्र से राजतंत्र की तरफ
संविधान के किस भाग को ‘भारतीय संविधान की अंतरात्मा’ माना जाता है?
A. नीति-निर्देशक तत्व
B. मौलिक कर्तव्य
C. सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार
D. मौलिक अधिकार
निम्न में से सही कथनों का चयन कीजिए:
(A) राज्य सभा में निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या 233 है।
(B) लोक सभा में निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या 545 है।
(C) राज्य सभा में कुल 10 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
(D) भारतीय संसद के अन्तर्गत लोकसभा, राज्यसभा व राष्ट्रपति तीनों आते हैं।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. (A) तथा (C)
B. (B) तथा (D)
C. (A) तथा (D)
D. (B) तथा (C)
अपराधिक न्याय प्रणाली में चार प्रमुख अंग हैं:
A. पुलिस, बचाव पक्ष के वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और न्यायाधीश
B. गैर सरकारी संगठन, बचाव पक्ष के वकील, लोक अभियोजक और न्यायाधीश
C. पुलिस, लोक अभियोजक, न्यायाधीश और लोग
D. पुलिस, लोक अभियोजक, बचाव पक्ष के वकील और न्यायाधीश
सच्चर आयोग ने भारत के किस समुदाय की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का निरीक्षण किया ?
A. सिख
B. मुस्लिम
C. महिलाएँ
D. परलैंगिक
दिए गए कथनों (A), (B) तथा (C) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
(A) न्यूनतम मजदूरी अधिनियम की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि कई श्रमिकों को उनके नियोक्ताओं द्वारा उचित वेतन नहीं दिया जाता है।
(B) श्रमिकों के पास कोई सौदेबाजी का अधिकार नहीं है इसलिए उनके अधिकारों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम द्वारा संरक्षित करने की आवश्यकता है।
(C) न्यूनतम मजदूरी अधिनियम से घरेलू नौकरों के हितों की रक्षा नहीं होती है।
A. केवल (A) तथा (B) सही है
B. केवल (B) तथा (C) सही है
C. केवल (A) तथा (C) सही है
D. सभी (A), (B) तथा (C) सहीं है
लता सुबह 5 बजे चाय बेचती हैं। उसके बाद वह बहुत दूर के कुएँ से जल भरने के लिए जाती है। घर पहुँचने के बाद वह खाना बनाती है, कपड़े धोती है, घर की सफाई करती है, झाड़ू-पोछा करती है, तब वह अपनी चाय की दुकान के लिए सामान लाने चली जाती है।
यह सभी ______ के रूप में उल्लिखित किया जा सकता हैं।
A. देखभाल कार्य
B. दोहरे-भार
C. गृह-कार्य
D. भुगतान वाले कार्य
प्रारंभिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षण –
(A) अवलोकन और वर्गीकरण के कौशल विकसित करता है।
(B) समय के साथ समाज कैसे बदल गया है, इसकी समझ विकसित करता है।
(C) व्यक्तियों की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं की समझ विकसित करता है।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।
कथन (I): इतिहास और अन्य सामाजिक विज्ञानों के बीच अंतर पूर्व के अध्ययनों पर पूर्व के ध्यान में निहित है।
कथन (II): प्रारंभिक स्तर पर इतिहास केवल महत्वपूर्ण व्यक्तियों, घटनाओं और पूर्व की तिथियों से संबंधित है।
A. (I) और (II) दोनों सही हैं।
B. कथन (I) गलत है परन्तु (II) सही है।
C. कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं।
D. कथन (I) सही है परन्तु (II) गलत है।
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में वृत्तांत _______ को प्रोत्साहित करने में सहायक होते हैं।
A. समानुभूति
B. आध्यात्मिकता
C. आज्ञापालन
D. तर्क शक्ति
अगर कक्षा में एक विषय पर मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो जाए तो, निम्नलिखित में से कौन सी पद्धति अति उपयुक्त रहेगी?
A. व्याख्यान
B. खेल
C. परिचर्चा
D. पाठ्यपुस्तक पढ़ना
यदि एक राज्य का शिक्षक भारत के अन्य राज्यों से आने वाले शिक्षार्थियों को कक्षा में उत्तर देने की अनुमति नहीं देता है ऐसी स्थिति में वह उस शिक्षार्थियों के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन कर रहा/रही है?
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. संपत्ति का अधिकार
C. स्वतंत्रता का अधिकार
D. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
उच्च प्राथमिक कक्षाओं में असमानता शिक्षण का सबसे प्रभावी तरीका निम्न द्वारा होगा:
A. उन्हें संवैधानिक प्रावधानों के बारे में जानकारी देने के द्वारा
B. भारत में दीन-हीनों पर व्याख्यान देने के द्वारा
C. विभिन्न वर्गों के बीच आय विविधताओं पर एक परियोजना देने के द्वारा
D. निर्धनता के स्वास्थ्य एवं आश्रय पर प्रभाव के ऊपर अवलोकन रिपोर्ट जमा करवाना
‘हाशियाकरण से निपटना’ पर एक सामूहिक परिचर्चा के लिए दो विचारों पर ध्यान कीजिए :
विचार (I) : एक शिक्षक को केवल विद्यार्थियों की समान पृष्ठभूमि के आधार पर ही समूह बनाना चाहिए।
विचार (II) : शिक्षक को विद्यार्थियों को निर्देश देना चाहिए कि वे केवल सिद्धान्तों पर ही परिचर्चा करें और उससे संबंधित वास्तविक घटनाओं की परिचर्चा से बचें।
अति उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
A. केवल (I) ही प्रासंगिक है।
B. केवल (II) ही प्रासंगिक है।
C. (I) और (II) दोनों ही प्रासंगिक हैं।
D. (I) और (II) दोनों ही प्रासंगिक नहीं हैं।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।
कथन (I): प्रत्यक्ष निर्देश पद्धति में छात्र निष्क्रिय होता है और शिक्षक अधिगम के क्रम को निर्देशित करता है।
कथन (II): पूछताछ पद्धति में छात्र सक्रिय भूमिका निभाते हैं लेकिन शिक्षक निष्कर्ष तय करता है।
A. कथन (I) गलत है परन्तु (II) सही है।
B. कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं।
C. कथन (I) सही है परन्तु (II) गलत है।
D. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
एक ग्रामीण क्षेत्र में हाशिए पर एक फिल्म की चर्चा और प्रदर्शन से सबसे उपयुक्त अधिगम के परिणाम का चयन कीजिए।
विद्यार्थी ______
A. ग्रामीण जीवन की विशेषताओं को पहचानने में सक्षम होंगे।
B. समझते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र शोषण के स्थान हैं।
C. जन चेतना को विकसित करने में सक्षम होंगे।
D. हाशियाकरण तक ले जानें वाले घटकों को पहचानने में सक्षम होंगे।
निम्नलिखित में से कौन सी घटना एक बच्चे की गरिमा का हनन करती है?
A. शिक्षक एक बच्चे को बिना कमीज (शर्ट) के कक्षाओं में रहने को कहती है क्योंकि वह यूनिफार्म में नहीं था।
B. शिक्षक एक बच्चें द्वारा घर पर उपेक्षा के कारण पैदा होने वाली कठिनाईयों का सामना करने पर एक अन्य शिक्षक के साथ चर्चा कर रहा है।
C. एक शिक्षक छात्रा को साइकिल द्वारा विद्यालय पहुँचने के लिए कहता है।
D. शिक्षक एक बच्चे को अभद्र भाषा के प्रयोग के लिए कक्षा से क्षमा माँगने के लिए कहता है।
प्रारंभिक स्कूल के छात्रों को क्षेत्र-भ्रमण (फील्ड ट्रिप) के माध्यम से स्मारकों के बारे में पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मानदंड प्रासंगिक है?
(A) इसे जिस-स्मारक पर चर्चा हो रही हैं उससे संबंधित होना चाहिए।
(B) खर्चा कम होना चाहिए और अधिक दूर नहीं होना चाहिए।
(C) इसे प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना चाहिए।
उपयुक्त विकल्प चुनिए।
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A) और (C)
C. केवल (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)
निम्न में से कौन-सा कथन लोकतांत्रिक कक्षाकक्ष की विशेषता नहीं हैं?
A. छात्र कक्षा को गतिविधियों हेतु कार्यक्रम का निर्णय लेते हैं।
B. छात्र केवल शिक्षक को सुनते हैं व उनके निर्देशों का पालन करते हैं।
C. छात्र अपने विचारों को स्वतंत्रतापूर्वक अभिव्यक्त करते हैं।
D. छात्र अधिगम कार्य पर प्रश्न पूछ सकते है और उसका आकलन कर सकते हैं।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन I: सामाजिक वास्तविकता के विभिन्न आयामों पर कक्षा में चर्चा के लिए, सामाजिक विज्ञान अध्यापन के उपागम का मुक्त अंत वाला होना आवश्यक है।
कथन II: सामाजिक विवाद के मामलों पर कक्षा में चर्चा नहीं करनी चाहिए क्योंकि छात्रों को इसे समझने में कठिनाई हो सकती है।
A. कथन I सत्य है परन्तु II असत्य है।
B. कथन I और II दोनों असत्य हैं।
C. कथन I असत्य है परन्तु II सत्य है।
D. कथन I और II दोनों सत्य हैं।
एक द्वितीयक स्रोत सम्मिलित करता है-
A. भगत सिंह द्वारा लिखा गया एक पत्र
B. मार्च 1931 के एक अखबार की कतरन
C. भारतीय क्रांतिकारियों पर पाठ्यपुस्तक
D. भगत सिंह की कारागृह में फोटो
एक छात्र की ‘सांस्कृतिक पूँजी’ बनी होती है :
A. परिवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि से
B. ऐसे ऐतिहासिक स्थानों से जहाँ अधिगमकर्ता ने भ्रमण किया हो
C. ग्रामीण एवं शहरी स्थानों में वित्तीय परिसंपत्तियों से
D. कोविड 19 महामारी के दौरान डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता से
सामाजिक विज्ञान में विद्यार्थियों के आंकलन की जरुरत क्यों है?
A. समाज में अनुशासन बनाए रखने के लिए।
B. विद्यार्थियों की समझ और क्षमताएँ जानने के लिए।
C. विद्यार्थियों से गृहकार्य पूरा करवाने के लिए।
D. विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए।
वर्ष के अंत में कक्षा VI के बच्चों में ग्लोब विषय पर भ्रांतियों को ज्ञात करने के लिए किस प्रकार के आंकलन की आवश्यकता है?
A. रचनात्मक आंकलन
B. योगात्मक आंकलन
C. स्व: आंकलन
D. सहपाठी आंकलन
निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन सा प्रश्न विद्यार्थियों की विवेचन क्षमत्ताओं का पता करना चाहता है?
A. भिन्न-भिन्न स्थानों पर वनस्पति की सघनता और प्रकार में भी परिवर्तन होता है, क्यों?
B. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में आमतौर पर पाए जाने वाले दो दृढ़ काष्ठ वृक्षों के नाम बताऍं।
C. शंकुधारी वन के उपयोग का वर्णन कीजिए।
D. कँटीली झाड़ियाँ कहाँ पाई जाती हैं?
एक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अपने छात्रों को ”अधिकारों के बिना जीवन” विषय पर अपने विचार लिखने को कहती है। कार्य खत्म करने के बाद छात्र अपने लेख अपने सहपाठियों के साथ साझा करते हैं और उसमें सुधार की चर्चा करते हैं। यहाँ पर शिक्षिका कौन-सी आकलन रणनीति का इस्तेमाल कर रही है?
A. सहपाठी आकलन
B. समूह आकलन
C. स्व-आकलन
D. पोर्टफोलियो आकलन
पृथ्वी पर दिन रात बनने की समझ हेतु निम्न में से कौन सी अवधारणा आवश्यक है?
A. आतपन
B. घूर्णन
C. परिक्रमण
D. पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुकाव