विकास एक _______ प्रक्रिया है जिसकी शुरूआत _______ के समय होती है।
A. जीवन भर चलने वाली; गर्भधारण
B. जीवन भर चलने वाली; जन्म
C. बाल्यावस्था के दौरान होने वाली; गर्भधारण
D. बाल्यावस्था के दौरान हाने वाली; जन्म
अभिकथन (A): गेंद को पकड़ना सीखने से पहले एक बच्चे में कुछ गतिक परिपक्वता होनी चाहिए।
तर्क (R): अधिगम विकास पर निर्भर है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
सामाजीकरण एक ________ प्रक्रिया है, जिसमें सामाजीकरण की विभिन्न संस्थाओं के आपसी संबंध ________।
A. सरल; महत्वपूर्ण हैं।
B. सरल; महत्वपूर्ण नहीं हैं।
C. जटिल; महत्वपूर्ण है।
D. जटिल; महत्त्वपूर्ण नहीं है।
किस चरण मे बच्चे मूर्त समस्याओं को तर्कपूर्ण ढंग से सुलझा पाते हैं परन्तु उन्हें तार्किक चिन्तन करने में कठिनाई होती है?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक
जीन पियाजे के अनुसार बच्चों में अर्थपूर्ण अधिगम किस प्रकिया में होता है?
A. उद्दीपन व प्रक्रिया के अनुबंध की प्रक्रिया में।
B. तब जब ईनाम और सजा का प्रयोग किया जाता है।
C. जब वयस्क नियंत्रण लेते हैं व व्याख्यान देते हैं।
D. स्व-आरंभ की गई गतिविधि व खोज में।
पियाजे द्वारा प्रस्तावित अवस्था अनुक्रम के बारे में कौन सा वाक्य सही नहीं है?
A. संज्ञानात्मक बदलाव एकीकृत रूप में होता है जिसकी दिशा समान होती है।
B. एक अवस्था को लाँघ कर दूसरी अवस्था पर बागे बढ़ा जा सकता है।
C. सभी अवस्था पर एक निश्चित अनुक्रम अनुसार होते हैं।
D. अवस्था सार्वभैमिक हैं; यह हर जगह के बच्चों के गुणधर्म को दर्शाती हैं।
कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के पूर्व-पारंपरिक स्तर की क्या विशेषता है?
A. इस बात पर ध्यान कि सांस्कृतिक कारक और नैतिक विकास को कैसे प्रभावित करते हैं।
B. नियमों का पालन या अवज्ञा या बुरे परिणामों से निर्धारित होता है।
C. व्यक्ति अपने कार्यों के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय दूसरों की अपेक्षाओं को बनाए रखने का प्रयास करता है।
D. स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों का पालन जो सार्वभौमिक है।
लेव वायगोत्सकी के अनुसार बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमता पर अपने से अधिक योग्य व्यक्तियों के साथ अंतः क्रिया का क्या प्रभाव पड़ता है?
A. कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
B. नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
C. सुसाधित होती है।
D. घटती है।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार:
A. अधिगम व्यवहार में मापा जा सकने वाला बदलाव है।
B. अधिगम को सामाजिक परिवेश से अलग होकर नहीं देखा जा सकता है।
C. अधिगम सकारात्मक व नकारात्मक पुर्नबलन पर निर्धारित होता है।
D. अधिगम में ध्यान केन्द्रित करने की प्रक्रियाएँ व स्मृति के भंडार शामिल है।
अंत: वैयक्तिक बुद्धि की क्षमताओं में क्या शामिल हैं?
A. छवियों और चित्रों में सोचने की क्षमता, सटीक और अमूर्त रूप से कल्पना करने की क्षमता।
B. अपनी भावनाओं से अवगत होना और अपनी क्षमताओं को पहचानना।
C. ताल, लय, स्वर, माधुर्य के प्रति संवेदनशीलता।
D. विशिष्ट ताल, स्वारों और लय के बीच अंतर करने की क्षमता जिसे पहचानने में अन्य चूक सकते हैं।
एक शहर को अभिकल्पित करने वाले एक वास्तुकार और एक जटिल चित्र पर काम करने वाले कलाकार में कौन सी बुद्धि अधिक होने की सम्भावना है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. संगीतमय बुद्धि
D. अंतः वैयक्तिक बौद्धधिकता
एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष में पाठ्यचर्या किस प्रकार की होती है?
A. बेहद कठोर व संरचित जिसमें बच्चे को कोई स्वायत्तता न हो।
B. विषयों को खंडित रूप में संगठित करती है जिसमें विषयों का कोई पारस्परिक संबंध न हो।
C. बच्चों की रूचियों व क्षमताओं के अनुरूप संगठित की जाती है।
D. जानकारी को असंगित टुकड़ों में प्रस्तुत करती है।
सह-शिक्षा कक्षा में एक शिक्षक लड़कों से कहता है ” सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में गृह विज्ञान को मत लो, तुम लड़की नहीं हो।” इससे किसको बढ़ावा मिलेगा?
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक रूढ़िबद्धता
C. लैंगिकव्भू मिका में लचीलापन
D. लैंगिक समानता
एक विद्यार्थी की वैचारिक स्पष्टता का आकलन प्रभावी ढंग से किस प्रकार किया जा सकता है?
A. छात्र को परिभाषा पढ़ने के लिए कहकर
B. विद्यार्थी को दैनिक जीवन में अवधारणा के अनुप्रयोग के बारे में चिन्तन करने के लिए कहकर
C. छात्र को श्यामपट्ट से नकल करने के लिए कहकर
D. छात्र को दूसरे छात्र की प्रतिक्रिया याद रखने के लिए कहकर
समालोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करने के लिए एक शिक्षक को चाहिए कि वे –
A. कई दृष्टिकोणों को स्वीकार करें।
B. चर्चा को हतोत्साहित करें।
C. असहमति के प्रति असहिष्णु रहें।
D. अभिसरण सोच पर बल दें।
एक दर्शन और व्यवहार के रूप में समावेश विविधता के संदर्भ में स्थित है जिससें शामिल हैं:
(A) भाषाई विविधिता
(B) लिंग विविधता
(C) सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता
(D) ‘योग्यता’ और ‘विकलांगता’
A. (A), (C)
B. (A), (D)
C. (B), (C), (D)
D. (A), (B), (C), (D)
वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों के अनुसार शिक्षण के लिए निम्न में से कौन सी एक प्रभावी शैक्षणिक रणनीति नहीं है?
A. सीखने की गतिविधियों को छात्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण से जोड़ना।
B. स्थानीय भाषा में अभिव्यक्ति को खारिज करना।
C. उनके लिए घर पर ट्युशन लेना अनिवार्य बनाना।
D. बार-बार अभ्यास के माध्यम से स्कूली ज्ञान के पुनरूत्पादन पर ध्यान देना।
______ के साथ संघर्ष करने वाले छात्रों को अक्सर गणितीय अवधारणाओं और गणना में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
A. गुणज वैकल्य
B. पठन वैकल्य
C. लेखन वैकल्य
D. स्वलीनता
__________ दृष्टि की सहायता के लिए एक सहायक तकनीक है।
A. बड़े़े मुद्रण वाली वर्कशीट
B. वाक चलित कंप्यूटर
C. कैल्कुलेटर
D. आवर्धक लेंस
रचनात्मक बच्चों की विशिष्ट पहचान विशेषताओं में शामिल हैं:
A. विचारों का लचीलापन, प्रवाह और मौलिकता
B. उच्च बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक परिपक्वता
C. सरल कार्यों और कम जोखिम लेने वाले कार्यों के लिए वरीयता
D. अभिसारी सोच और सोच में स्थिरता
अधिगम के लिए सार्वभौमिक डिजाइन के सफल कार्यान्वयन के लिए ______ के कई तरीके महत्वपूर्ण हैं।
A. प्रतिनिधित्व
B. क्रिया
C. संलग्नता
D. नामीकरण
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी शिक्षा की समकालीन नीतियाँ बच्चों में कौन से कौशल विकसित करने का प्रस्ताव करती है?
A. समालोचनात्मक चिंतन
B. स्मरण और पुनरूत्पादन
C. परीक्षा के लिए सीखना
D. रटना
विद्यार्थियों के अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया के लिए बच्चों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए?
A. अन्वेषण और प्रयोग
B. अधिसंज्ञान
C. चर्चा और वाद-विवाद
D. निष्क्रिय श्रवण
स्कूलों और विशेष रूप से शिक्षकों को छात्रों की विफलता को किस तरह समझना चाहिए?
A. छात्रों की कमजोर शैक्षणिक क्षमताओं का प्रतिबिंबन
B. शिक्षक की कमजोर क्षमताओं का प्रतिबिंबन
C. एक व्यवस्थागत मुद्दा जिसमें स्कूल को शिक्षण प्रणालियों पर प्रतिबिंबन करने की अवश्यकता है।
D. समुदायों का मुद्दा क्योकिं गरीब आर्थिक वर्ग के बच्चों को अन्य बच्चों की तरह एक ही स्कूली तंत्र में शिक्षित नहीं किया जा सकता है।
बच्चे सहज सिद्धांत या वैकल्पिक अवधारणाएँ बनाते हैं क्योंकि:
A. उनकी सोच बड़ों से काफी निम्न होती है।
B. वे कोरी पट्टी हैं।
C. वे सोच वाले प्राणी हैं जो दुनिया के साथ बातचीत करके ज्ञान का निर्माण कर रहे हैं।
D. उनकी सोच अतार्किक और तर्कहीन है।
जब कोई विद्यार्थी किसी समस्या को एक ही तरीके से निरूपित करने पर अटक जाता है, तब वह क्या कहलाता है?
A. पश्चगामी-युक्ति का संचालन
B. कार्यात्मक स्थिरता
C. अनुक्रिया समुच्चय
D. अनुरुपी चिंतन
कथन (A) : समस्या समाधान पढ़ाते समय, शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को अपनी सोच के बारे में सोचने और सीखने के तरीके पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हतोत्साहित करें ।
तर्क (R): अधिसंज्ञानात्मक क्षमताओं का विकास समस्या- समाधान में बाधा डालता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
अभिकथन (A) : शिक्षकों को मध्य विद्यालय के छात्रों को विस्तार से बताना चाहिए कि उन्हें क्या करना है, जिसमें क्या, कैसे और कब सीखना है।
तर्क (R): मध्य विद्यालय के बच्चों में अपने अधिगम को स्व-नियमन करने की क्षमता नहीं होती है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
योग्यता को ______ और असफलता को ______ को रूप में सोचना छात्रों को अधिक प्रयास करके अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
A. स्थिर; अपमानजनक
B. स्थिर; सीखने का अवसर
C. वृद्धिशील; अपमानजनक
D. वृद्धिशील; सीखने का अवसर
निम्नलिखित में से कौन सा कारक सीखने को प्रभावित करता है?
(A) छात्र का सामाजिक- सांस्कृतिक संदर्भ
(B) छात्र की आयु
(C) एक अवधारणा को पढ़ाने के लिए शैक्षणिक रणनीतियाँ
(D) छात्र की क्षमता के बारे में शिक्षक का विश्वास
A. (A), (C)
B. (B), (C)
C. (A), (B), (C)
D. (A), (B), (C), (D)
18 ÷ 3 + 5 × 6 – 1 का मान क्या है?
A. 31
B. 65
C. 40
D. 35
यदि \( (3/5)^5 \(3/5)^{-3}=(3/5)^{5 x-3} \) है, तो x का मान है:
A. 1
B. 0
C. 2
D. \(2/5\)
यदि 21168 = p4q3r2 है, जहाँ p, q और r अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (4p + 3q – 2r) का मान है:
A. 6
B. 7
C. 2
D. 3
[(-20) ÷ 4] × (-2) + 6 × 3 – 1 का मान क्या है?
A. 27
B. 22
C. 32
D. 30
भिन्नों \(30/25, 27/81, 22/25 \) और \( 45/22\) को आरोही क्रम में किस प्रकार लिखा जाता है?
A. \(27/81, 30/25, 45/22, 22/25 \)
B. \(27/81, 45/22, 22/25, 30/25 \)
C. \(45/22, 30/25, 22/25, 27/81 \)
D. \(27/81, 22/25, 30/25, 45/22\)
किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹ 420 है। एक दुकानदार इस वस्तु को अंकित मूल्य पर 15% की छूट देकर बेचता है, और फिर भी उसे 19% का लाभ प्राप्त होता है। वस्तु का क्रय मूल्य कितना है?
A. ₹ 270
B. ₹ 290
C. ₹ 300
D. ₹ 320
यदि \( x+1/x=4\) है, तो \( x^4+1/x^4\) का मान है:
A. 128
B. 194
C. 196
D. 256
निम्नलिखित में से कौन सा x2y – xy2 + x – y का एक गुणनखंड है?
A. x2 – y2
B. x + y
C. xy + 1
D. xy
गुणनफल (x – 2)(x – 3)(x – 5) में x2 का गुणांक है:
A. -30
B. 10
C. 1
D. -10
यदि x2 + y2 = 6 और x3y + xy3 + x2 + y2 = 36 है, तो xy का मान ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 3
C. 5
D. 6
निम्नलिखित में से कौन-सा एक पाइथागोरियन त्रिक है?
A. 12, 15, 19
B. 8, 13, 18
C. 5, 12, 13
D. 14, 20, 24
यदि किसी त्रिभुज का एक कोण 120° है, तो इसके अन्य दो कोणों के समद्विभाजकों के बीच का कोण है:
A. 60°
B. 120°
C. 130°
D. 150°
6 भुजाओं वाले एक समबहुभुज में _________ होती हैं:
A. 3 सममित रेखाएँ
B. 6 सममित रेखाएँ
C. 12 सममित रेखाएँ
D. 9 सममित रेखाएँ
त्रिभुजों ABC तथा DEF में, ∠C = ∠F, AC = DF और BC = EF है। यदि AB = 4x – 2 तथा DE = 3x – 1 है, तब x का मान है:
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
निम्नलिखित में से कौन-सा त्रिक एक बहुफलक बना सकता है, यदि संख्याएँ क्रमशः फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्या को दर्शाती हैं?
A. 4, 4 और 5
B. 6, 8 और 12
C. 6, 8 और 10
D. 5, 6 और 8
दो लंब वृत्तीय बेलनों की ऊँचाइयाँ 8 ∶ 5 के अनुपात में हैं और उनके आधारों की त्रिज्याएँ 1 ∶ 2 के अनुपात में हैं। उनके आयतनों का अनुपात क्या है?
A. 2 ∶ 5
B. 1 ∶ 4
C. 16 ∶ 25
D. 9 ∶ 7
यदि एक ठोस घन के प्रत्येक किनारे में 100% की वृद्धि कर दी जाए, तो उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में प्रतिशत वृद्धि कितनी होगी?
A. 100
B. 200
C. 300
D. 400
यदि एक समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाओं का योगफल 40 सेमी है और ऊँचाई 10 सेमी है, तब समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल कितना है?
A. 400 सेमी2
B. 200 सेमी2
C. 40 सेमी2
D. 100 सेमी2
इस तालिका में 40 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाया गया है। इन आँकड़ों का बहुलक कितना है?
|
प्राप्तांक |
42 |
36 |
30 |
45 |
50 |
|
विद्यार्थियों की संख्या |
7 |
10 |
13 |
8 |
2 |
A. 50
B. 30
C. 10
D. 36
कुछ कार्डों को, जिन पर संख्याएँ 12, 13, 14, . . ., 51 (एक कार्ड पर एक संख्या) अंकित हैं, एक बॉक्स में रखा जाता है और अच्छी तरह से मिला दिया जाता है। बॉक्स में से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। निकाले गए कार्ड पर संख्या 21 और 42 के बीच में भाज्य संख्या होने की प्रायिकता क्या है?
A. \(1/2 \)
B. \(7/20 \)
C. \(3/8 \)
D. \(17/40\)
महान भारतीय गणितज्ञ जिन्होनें (पाई) का सन्निकटन मान 4 दशमलव स्थानों तक सही, 3.1416 दिया था, वे है :
A. आर्यभट्ट
B. महावीर
C. ब्रह्मगुप्त
D. श्रीनिवास रामानुजन
कक्षा 8 में चक्रवृद्धि ब्याज का सूत्र स्तापित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सबसे उपयुक्त है?
A. प्रयोगशाला विधि
B. निगमनात्मक विधि
C. समस्या समाधान विधि
D. आगमनात्मक विधि
वैन हैले के ज्यामितीय चिन्तन के स्तर के अनुसार विद्यार्थी किस स्तर पर एक समकोण त्रिभुज बना पाएंगे जिसे वे एक विषमबाहु समकोण त्रिभुज नाम भी दे पाएँगे?
A. दृश्यीकरण
B. विश्लेषण
C. संबंधों की समझ
D. स्वयंसिद्ध
निम्नलिखित में से कौन लापरवाह त्रुटि को सुधारने के लिए निवारक तरीका नहीं है ?
A. एक अवधारणा को कई तरीकों से पढ़ाना
B. शिक्षार्थियों को समस्या समाधान में चरणों को याद करने के लिए प्रोत्साहित करता
C. शिक्षार्थियों को केलकुलेटर की मदद के लिये और समस्या समाधान के दौरान ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करना
D. शिक्षार्थियों को उसी प्रकार के कई सवालों को हल करने के लिए प्रोत्साहित करना
गणित की कक्षा में त्रुटियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. बच्चों की त्रुटियाँ उनकी सीखने की प्रक्रिया का स्वाभाविक और अपरिहार्य हिस्सा हैं।
B. बच्चों की त्रुटियाँ इस बात का प्रतिबिंब हैं कि बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं।
C. गणितीय सोच विकसित करने के लिए बच्चे की त्रुटियाँ एक शिक्षक की मदद करने में रचनात्मक भूमिका निभा सकती है।
D. बच्चे तभी सीखते हैं जब किसी समस्या के लिये उनके उत्तर मे कोई त्रुटि ना हो।
गणित की प्रकृति के अनुसार, निम्नलिखित में क्या असत्य सिद्ध नहीं किया जा सकता है?
A. प्रमेय
B. कन्जेक्चर
C. परिकल्पना
D. साध्य
एक शिक्षिका एक ग्राफ पेपर पर एक आयत बनाती है तथा विद्यार्थियों को कुछ और आयत बनाने के लिए कहती है परन्तु ग्राफ पेपर की उतनी ही संख्या के वर्गों के प्रयोग से जितने शिक्षिका ने आयत बनाते समय प्रयोग किए थे।
निम्नलिखित में से कौन-सा इस गतिविधि को करने का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य / लक्ष्य है?
A. वर्ग और आयत के बीच अंतर करना।
B. समान क्षेत्रफल वाले आयतों का परिमाप भिन्न हो सकता है।
C. भिन्न क्षेत्रफल वाले आयतों का परिमाप समान हो सकता है।
D. समान क्षेत्रफल वाले आयतों का परिमाप सदैव ही समान होगा।
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित के पाठ्यक्रम के बारे में सही नहीं है?
A. बच्चों में गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करना प्राथमिक स्तर के गणित पाठ्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
B. प्राथमिक स्तर पर गणित पाठ्यक्रम, अमूर्त अवधारणाओं को मानक कलनविधि से पढ़ाने पर केंद्रित होता है।
C. माध्यमिक स्तर पर गणित पाठ्यक्रम का एक उद्देश्य तार्किक रूप से सोचना, विवेचन करना, विश्लेषण करना और स्पष्ट करना है।
D. उच्च माध्यमिक स्तर पर गणित के पाठ्यक्रम को छात्रों को गणितीय अनुप्रयोगों की एक विस्तृत विविधता का एहसास कराना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय तर्क मूर्त से अमूर्त की ओर बढ़ता है?
A. निगमनात्मक तर्क
B. आगमनात्मक तर्क
C. असंगति प्रदर्शन
D. विश्लेषणात्मक तर्क
निम्नलिखित में से कौन-सी गणित कक्षा में प्रायोगिक प्रायिकता पढ़ाने की अति उपयुक्त विधि है?
A. पाठ्यपुस्तक से अधिक उदाहरणों का प्रयोग करना।
B. बच्चों को 5 बार सिक्का उछालने तथा परिणाम लिखने के लिए कहना।
C. बच्चों को 50 बार सिक्का उछालने तथा परिणाम लिखने के लिए कहना।
D. कक्षा में विषय पर परिचर्चा करना।
किसी पनडुब्बी में परिदर्शी (पेरिस्कोप) कैसे कार्य करता है? सही विकल्पों का चयन कीजिए।
(A) किसी बिंब से प्रकाश 45° पर शीर्ष दर्पण पर पड़ता है और उसी कोण पर निचले दर्पण से परावर्तित होता है, जिससे व्यक्ति बाह्य दृश्य देख सकता है।
(B) प्रकाश निचले दर्पण से शीर्ष दर्पण पर 90° पर आपतित होता है और परावर्तित होकर 90° पर शीर्ष दर्पण पर जाता है। जिससे शीर्ष दृश्य दृष्टिगोचर होता है।
(C) यह परावर्तन के नियमों पर आधारित है।
(D) यह अपवर्तन के नियमों पर आधारित है।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (C)
बर्फ जल पर तैरती है क्योंकि
(A) ठोस होने के कारण बर्फ का घनत्व जल से अधिक है।
(B) बर्फ वायु से संयुक्त होती है जिससे उत्प्लावकता के कारण इसे तैरने में सहायता मिलती है।
(C) बर्फ में हाइड्रोजन आबंध टूटते हैं जिससे वह तैरती है।
(D) बर्फ में आण्विक व्यवस्था जल की अणुओं की व्यवस्था से भिन्न है।
A. केवल (A)
B. (A) और (C)
C. (A) और (D)
D. केवल (D)
अभिकथन : ताँबे तथा ऐलुमिनियम के तार प्रायः विद्युत के संचरण में प्रयुक्त होते हैं।
कारण : ताँबे तथा ऐलुमिनियम सुचालक हैं और उनकी प्रतिरोधकता उच्च है।
A. अभिकथन एवं कारण दोनों सत्य हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
B. अभिकथन एवं कारण दोनों सत्य हैं किंतु कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है।
C. अभिकथन सत्य है किंतु कारण असत्य है।
D. अभिकथन असत्य है किंतु कारण सत्य है।
अधिक ऊँचाई पर कम तापमान पर जल उबलने का क्या कारण है?
A. ऊँचाई पर वायुमंडलीय दाब में वृद्धि होती है जिससे जल का क्वथनांक गिर जाता है।
B. ऊँचाई पर वायुमंडलीय दाब में ह्रास होता है जिससे जल का क्वथनांक गिर जाता है।
C. ऊँचाई पर जल गर्म करने के लिए वांछित ऊर्जा में वृद्धि होती है जिससे जल का क्वथनांक गिर जाता है।
D. ऊँचाई पर कम तापमान होने के कारण जल उबालने के लिए वांछित ऊर्जा उच्च होती है जिससे जल का क्वथनांक गिर जाता है।
नीचे दी गई सारणी को पढ़ें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
| पदार्थ | गलनांक (°C) | क्वथनांक (°C) |
| सोडियम | 98 | 882 |
| सल्फर | 115 | 442 |
किस तापमान पर दोनों तत्व द्रव अवस्था में होंगे?
A. 444°C से ऊपर
B. 98°C से ऊपर
C. 882°C से ऊपर
D. 115°C से ऊपर
निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
A) स्थिरवैद्युत बल एक असम्पर्क बल है।
B) चुंबक द्वारा वस्तुओं को उठाने की योग्यता सम्पर्क बल का एक उदाहरण है।
C) वायु से गुजरता वायुयान असम्पर्क बल का एक उदाहरण है।
D) गुरुत्वाकर्षण बल एक असम्पर्क बल है।
A. (A) तथा (D)
B. (B) तथा (C)
C. (C) तथा (D)
D. (A) तथा (B)
ध्वनि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. मानवों में कंपन ध्वनि उत्पन्न करता है।
B. ध्वनि निर्वात में गति कर सकती है।
C. यदि आयाम दोगुना हो जाए, उच्चता चार गुणा हो जाएगी।
D. जितनी उच्च कंपन की आवृत्ति, उतनी ही कर्णभेदी ध्वनि।
चार विलयनों A, B, C और D के pH क्रमश: 9, 2, 7, 4 है। इन्हें अम्लीय प्रबलता के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
A. A > C > D > B
B. B > D > C > A
C. C > D > B > A
D. D > B > C > A
तेल एवं जल में मिश्रित नमक को पृथक करने के लिए आप किन विधियों का उपयोग करेंगे, उनके क्रम का उल्लेख कीजिए।
A. तेल का वाष्पीकरण, तत्पश्चात् लवण से जल का वाष्पीकरण
B. जल और तेल को निकालने के लिए पृथक्कारी कीप का उपयोग करना चाहिए, तत्पश्चात् नमक से जल का वाष्पित करना चाहिए
C. जल का निस्तारण, तत्पश्चात् लवण से तेल का वाष्पीकरण
D. नमक निकालने के लिए निस्यंदन विधि का उपयोग और उसे शुष्क होने देना
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के समुच्चय पर विचार कीजिए:
(A) Mg + CuO → MgO + Cu
(B) 2 Na + MgO → Na2O + Mg
(C) Zn + CuO → ZnO +Cu
उपरोक्त अभिक्रियाओं के समुच्चय से आप क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?
A. Cu की अभिक्रियाशीलता Mg से अधिक किन्तु Na से निम्न है।
B. Cu की अभिक्रियाशीलता Zn से अधिक है।
C. Mg की अभिक्रियाशीलता Cu से अधिक किन्तु Na से निम्न है।
D. Mg की अभिक्रियाशीलता Na से अधिक है।
आभूषण निर्माण में सोने को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि यह :
(a) आघातवर्ध्य
(b) संक्षारण से सुरक्षा
(c) अत्यधिक अभिक्रियाशील
(d) अनुनादी
A. केवल (a)
B. केवल (b)
C. (a) और (b)
D. (a), (b) और (c)
निम्नलिखित किस समुच्चय में केवल भौतिक परिवर्तन समाविष्ट हैं?
A. लोहे को जंग लगना, आइसक्रीम का पिघलना, मोम का जमना
B. आइसक्रीम का जमना, चॉकलेट का पिघलना, कैंडी का घुलना
C. भोजन का पकना, तेल का उबलना, जड़ीबूटी कूटना
D. लोहे को जंग लगना, कागज़ की जलना, भोजन का पाचन
S1: एस्टर वे रसायन हैं जो फलों को उनकी सुगंध देते हैं।
S2 : पॉलिएस्टर वास्तव में एक बहुलक है जो एस्टर के एकक की पुनरावृत्ति से बना है।
A. S1 और S2 दोनों सही हैं।
B. S1 और S2 दोनों गलत हैं।
C. S1 सही है और S2 गलत है।
D. S2 सही है और S1 गलत है।
निम्नलिखित को उनके उपयोगों से सुमेलित कीजिए।
| (A) | पैराफिन मोम | (i) | पेंट |
| (B) | बिटुमेन | (ii) | मरहम |
| (C) | सुपर फॉस्फेट | (iii) | खरपतवारनाशी |
| (D) | 2,4-D | (iv) | उर्वरक |
A. (A) – (ii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (iii)
B. (A) – (i), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (iii)
C. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii)
D. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (iii), (D) – (i)
टीके हमारे शरीर को प्रतिरक्षा प्रदान करते हैं:
A. हमारे शरीर में प्रतिजन की संख्या में वृद्धि करके
B. हमारे शरीर को प्रतिजैविक देकर
C. हमारे शरीर को प्रतिप्रदाहक कोशिकाओं के निर्माण के लिए क्रमदेशन करके
D. उपयुक्त प्रतिरक्षी का उत्पादन करने के लिए हमारे शरीर का क्रमदेशन करके
निम्नलिखित में से कौन सा कथन कोशिकाओं के संदर्भ में गलत है ?
A. प्राक्केंद्रक कोशिकाओं में केंद्रकीय सामग्री होती है किन्तु कोई केन्द्रक झिल्ली नहीं होती ।
B. पादप तथा जीव कोशिकाओं में लवक उपस्थित होते हैं।
C. कोशिका झिल्ली जीव तथा पादप कोशिकाओं दोनों में उपस्थित होती है।
D. कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिका में होती है ।
मानव के परिसंचरण तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. शिराओं की भित्ति मोटी होती है और कोई कपाटिका (वाल्व) नहीं होते।
B. विऑक्सीजनित रक्त नीले रंग का होता है।
C. किसी चोट के ऊपर बना गहरा थक्का श्वेत रक्त कोशिकाओं के कारण है।
D. शिराएँ विऑक्सीजनित रक्त वहन करती हैं।
सारणी का अध्ययन कीजिए एवं A, B, C और D पहचानिए।
| मानव एवं पादप रोग | रोगकारक सूक्ष्मजीवी | संचरण का साधन |
| सिट्स कैंकर | जीवाणु | A |
| हेपेटाइटिस B | विषाणु | B |
| मलेरिया | प्रोटोजोआ | C |
| ओकरा (भिण्डी) का पीला शिरा (मोसेक) | विषाणु | D |
A. A – वायु, B – जल, C – मच्छर, D – कीट
B. A – जल, B – वायु, C – मच्छर, D – कीट
C. A – जल, B – जल, C – मच्छर, D – वायु
D. A – वायु, B – जल, C – मच्छर, D – जल
निम्नलिखित के लिए सही पदों की पहचान कीजिए:
(A) जंतु जो शिशु को जन्म देते हैं।
(B) जीव जो अंडे देते हैं।
(C) अंड एवं शुक्राणु के संलयन से बनता है।
(D) लार्वा से व्यस्क में प्रबल परिवर्तन द्वारा परिवर्तन।
(A), (B), (C) और (D) क्रमश: हैं :
A. (A) – अडंप्रजक, (B) – अलैंगिक जनन, ( C ) – युग्मक, (D) – कायांतरण
B. (A) – जरायुज, (B) – अडंप्रजक, (C) – युग्मक, (D) – कायांतरण
C. (A) – अडंप्रजक, (B) – जरायुज, (C) – अलैंगिक जनन, (D) – प्रोटीन
D. (A) – जरायुज, (B) – अलैंगिक जनन, (C) – कायांतरण, (D) – युग्मक
एक नए पौधे के विषय में सहज का अवलोकन है कि मौम जैसी परत के साथ उसका तना मोटा है और जड़े अत्यन्त गहरी हैं। पौधे के सही आवास की पहचान कीजिए।
A. मरुस्थल
B. पर्वत
C. जल
D. चरागाह
निम्नलिखित कथनों में से, वे कथन छाँटिए जो विज्ञान के विषय में असत्य है :
(a) सभी वैज्ञानिक विचारों की खोज होती है और नियंत्रित प्रयोगों द्वारा उनकी जाँच होती है।
(b) जब कोई सिद्धान्त विज्ञानी प्रमाणों द्वारा समर्थित होता है, तब वह नियम बनता है।
(c) विज्ञानी विचार प्रयोगात्मक होते हैं और उन्हें संशोधित या अप्रमाणित किया जा सकता है।
(d) विज्ञान एक सृजनात्मक क्षेत्र है और वैज्ञानिकों को अपना कार्य करने के लिए कल्पनाशीलता की आवश्यकता है।
A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. (c) और (d)
D. (a) और (d)
संप्रत्यय का मानचित्रण ___________ के लिए एक उपकरण के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है।
A. शिक्षार्थियों के विचार निकलवाने
B. पाठ योजना बनाने
C. आकलन
D. विद्यार्थियों की प्रगति का मानचित्रण करने
NCERT की कक्षा 8 की विज्ञान की पाठ्यपुस्तक, बच्चों से उनके दादा-दादी और पड़ोस के अन्य बुजुर्गों से बात करने और यह जाने कि उनके समय में वाहितमल निपटान की कौनसी निकाय उपलब्ध थी, कहती है ?
(a) यह विद्यार्थियों को उन परिवर्तनों को समझने में मदद करती है जो अभी हाल ही के वर्षों में हुए हैं।
(b) यह विद्यार्थियों को भूतकाल के विषय में निर्णय लेने और नवीन प्रगतियों के प्रति कृतज्ञ होने में मदद करती है।
(c) यह विद्यार्थियों को मनोरंजक क्रियाकलाप के लिए बाहर जाने एवं कक्षाकक्ष के क्रियाकलापों की नीरसता तोड़ने में मदद करती है।
(d) यह विद्यार्थियों को एक प्रश्न का निर्माण करने के कौशल का विकास करने, प्रश्न पूछने, सूचना एकत्र करने इत्यादि में मदद करती है।
(e) यह विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के अलावा सूचना के अन्य स्रोतों को खोजने में मदद करती है।
A. (a), (b), (c)
B. (b), (d), (e)
C. (a), (d), (e)
D. (a), (b), (d), (e)
निम्नलिखित में से, उच्च प्राथमिक विज्ञान शिक्षण एवं अधिगम के लिए NCF 2005 की क्या अनुशंसाएँ हैं?
(A) बच्चों से संबंधित अधिगम स्थितियों का निर्माण।
(B) बच्चों के लिए ऐसी स्थितियाँ, जहाँ वे स्वयं ज्ञान निर्माण कर सकें, सृजन करना।
C) व्यावसायिक शिक्षा का विज्ञान के साथ समाकलित होना आवश्यक है।
D) संप्रत्ययों को एक विषयपरक उपागम से सिखाना चाहिए।
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (A), (B) और (C)
D. (B) और (D)
एक शिक्षक अम्ल और क्षार, उनके गुणधर्म, दैनिक जीवन में उनकी उपलब्धता, pH और सूचकों से चर्चा आरंभ करता है। अम्ल-क्षारों के शिक्षण उपरान्त शिक्षक अम्ल-क्षारों के लिए पुष्टिकरण आधारित क्रियाकलाप आयोजित करता है। शिक्षण- अधिगम क्रियाकलाप की श्रेणीबद्धता के इस उपागम को क्या कहा जाएगा?
A. आगमनात्मक
B. निगमनात्मक
C. संरचनात्मक
D. जाँच-आधारित
आकलन के लिए खुली – पुस्तक प्रश्नों के विषय में समर के विचार निम्नलिखित है:
(a) यह विद्यार्थियों में मूल्यांकन के भय को कम करता है।
(b) यह विद्यार्थियों को पुस्तक की खोज करने के पूर्ण अवसर देता है।
(c) यह किसी भी उत्तर को याद करने का भार कम करता है और होनहार विद्यार्थियों के लिए अनुचित है।
(d) यह विद्यार्थी की संप्रत्यय समझ का आकलन करने में मदद करता है।
उन विचार/विचारों का चयन कीजिए जो खुली पुस्तक के प्रश्नों के भाव के साथ सम्मिलित होता है।
A. (a), (b)
B. (a), (c) और (d)
C. (a), (b) और (c)
D. (a), (b) और (d)
विज्ञान में अपसारी प्रश्न शिक्षार्थियों की मदद करता है।
a) बहुल विचारों के विकास में
b) उनकी चिंतन कार्यनीतियों के सुधार में
(c) कक्षाकक्ष परिचर्चाओं में व्यस्त रखने में
d) एक उत्तर तक पहुँचने में
A. (a), (b), (c)
B. (a), (c), (d)
C. (b), (c), (d)
D. केवल (a) और (b)
विज्ञान के कक्षाकक्ष में विसंगत घटनाओं के उपयोग का निम्नलिखित में से क्या एक उद्देश्य नहीं है?
A. यह विद्यार्थियों में भ्रान्तियाँ उजागर करने में शिक्षकों की सहायता करता है।
B. यह विद्यार्थियों में संज्ञानात्मक द्वन्द्व उत्पन्न करने में सहायता करता है।
C. यह विद्यार्थी को अपने विचारों को भिन्न ढंग से देखने में मदद करता है।
D. यह कमजोर विद्यार्थियों को आकलन में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करता है।
विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में प्रायः भूतकाल की रुचिपूर्ण कहानियाँ रंगीन बॉक्सों में दी गई होती हैं। विलियम हार्वे (A.D. 1578- 1657 ) जिन्होंने रुधिर के परिसंचरण की खोज की थी और किस प्रकार वह उस समय स्वीकार नहीं की गई थी, के विषय में सूचना दी गई है। उनका उनके विचारों के लिए उपहास किया गया था। (NCERT स्तर- 7 )
विज्ञान के शिक्षण-अधिगम के ऐसे कौन से उद्देश्य हैं जो पाठ्यपुस्तक में उपरोक्त को सम्मिलित करने से पूर्ण हुए हैं?
(a) संप्रत्यय के विकास के लिए ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विकास करना।
(b) यह समझ विकसित करना कि नये विचारों को स्वीकार करने में समय लगता है।
(c) विज्ञान में खुले – मस्तिष्क/मानस का विकास करना।
(d) विज्ञान में खेल को सम्मिलित करना जिसका आकलन नहीं करना है।
A. केवल (a) और (c)
B. केवल (c) और (d)
C. केवल (a) और (d)
D. (a), (b) और (c)
अभिकथन : विज्ञान के तथ्य उसके संप्रत्ययों, नियमों और सिद्धान्तों के लिए आधार का कार्य करते हैं।
कारण : विज्ञान के तथ्य स्थायी हैं और परिवर्तित नहीं होते।
A. अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं और अभिकथन की सही व्याख्या कारण है।
B. अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं किन्तु कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. अभिकथन सत्य है किन्तु कारण असत्य है।
D. अभिकथन असत्य है किन्तु कारण सत्य है।