SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 3 Shift2

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SQUARE’ को ‘79525821’ और ‘RIGHT’ को ‘81719186‘ के रूप में कूटित किया जाता है। उसी भाषा में ‘SUBTLE’ को किस प्रकार कूटित किया जाएगा?
A. 73212391
B. 70132291
C. 752461421
D. 75201932

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, निर्णय लीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

1. कुछ किताबें पेंसिल हैं।

2. सभी पेंसिल शार्पनर हैं।

3. सभी किताबें बैग हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बैग शार्पनर हैं।

II. कुछ शार्पनर किताबें हैं।

III. कुछ शार्पनर पेंसिल हैं।

A. सभी निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

SPL : HRO :: KFQ : ?

A. PHT
B. PHS
C. OHT
D. OGS

‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’।

‘A & B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’।

‘A # B’ का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’।

यदि G@V&K@P#J, तो G, P से किस प्रकार संबंधित है?

A. पिता
B. ससुर
C. चाचा
D. मामा

सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उसी क्रम में इंगित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।

1. PREREQUISITE

2. PRESCRIPTION

3. PREPOSITION

4. PREROGATIVE

5. PREPOSTEROUS

A. 2, 5, 3, 4, 1
B. 2, 5, 1, 4, 3
C. 3, 5, 1, 4, 2
D. 2, 5, 1, 3, 4

G की माता, K की इकलौती पुत्री है। N, F और K का पुत्र है। H, N और M का पुत्र है। F, H के पिता का पिता है। K, H से किस प्रकार संबंधित है?
A. पिता की माता
B. माता के पिता
C. पिता का भाई
D. माता की माता

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिये जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

20, 120, 240, 380,?

A. 590
B. 660
C. 540
D. 680

दी गई आकृति के सही दर्पण छवि का चयन कीजिए जब दर्पण को ‘AB’ पर रखा जाता है जैसा कि दिखाया गया है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, तय कीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कोई केतली स्टोव नहीं है।

सभी स्टोव लाइटर हैं।

निष्कर्ष:

I. कोई केतली लाइटर नहीं है।

II. कोई लाइटर केतली नहीं है।

III. कुछ लाइटर स्टोव हैं।

IV. सभी लाइटर स्टोव हैं।

A. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. निष्कर्ष I और IV दोनों अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

‘विशाल’ का संबंध ‘विस्तृत’ से उसी प्रकार है जैसे ‘तेज’ का संबंध ‘________’ से है।
A. तीव्र
B. शीघ्र
C. स्थिर
D. सौम्य

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SIGNAL’ को 673425 के रूप में कूटित किया जाता है, और ‘SLIDE’ को 65719 के रूप में कूटित किया जाता है। उस भाषा में ‘IDEAL’ को कैसे कूटित किया जाएगा?
A. 71925
B. 59751
C. 97521
D. 97215

छह लड़कियाँ M, N, O, P, Q और R एक मेज पर पूर्व की ओर सम्मुख बैठी हैं। M, P और Q के बीच बैठा है। केवल दो लड़कियाँ Q के दायीं ओर बैठी हैं। R, P के ठीक बायें बैठा है।

अंतिम बायें छोर पर कौन बैठा है?

A. Q
B. R
C. P
D. N

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Knowledge‘ को ‘Egdeknowl‘ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘Sarcastic’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. Cstisarca
B. Cstiacras
C. Citsacras
D. Citssarca

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 20 Shift2

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और छठी संख्या पांचवीं संख्या से संबंधित है।

3 : 17 :: 6 : ? :: 9 : 47

A. 32
B. 36
C. 34
D. 38

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ANSWER’ को ‘ASNEWR’ लिखा जाता है, और ‘BRANCH‘ को ‘BARCNH’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘LAWYER’ कैसे लिखा जाएगा?
A. LWAEYR
B. ALYWRE
C. AYLREW
D. LWAFYR

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CROW’ को 177 और ‘EAGLE’ को 90 के रूप में कूटित किया जाता है। उस भाषा में ‘DOVE’ को कैसे कूटित किया जाएगा?
A. 117
B. 142
C. 138
D. 92

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिये जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और स्वरूप को पूरा कर सकती (घूर्णन की अनुमति नहीं है) है।

A.
B.
C.
D.

चार अक्षर-समूह दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी न किसी रूप में एक समान हैं और एक भिन्न है। उस अक्षर-समूह का चयन कीजिये, जो भिन्न हो।
A. KMP
B. MOR
C. SUX
D. QSW

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी।

K _T G B _L T G _ K L _ G B K L T _B

A. L, K, B, T, G
B. L, B, K, T, G
C. L, K, B, G, T
D. L, B, K, G, T

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘JOVIAL’ को ‘QIECZF’ लिखा जाता है और ‘TENDER’ को ‘GYMXVL’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘STRING’ कैसे लिखा जाएगा?
A. HGIRMT
B. MNLCHA
C. HNICMA
D. HIGRMT

सात मित्र P, Q, R, S, T, U और V एक क्षैतिज सीधी रेखा में उत्तरोन्मुख होकर बैठे हैं। V ठीक मध्य स्थान पर बैठा है। P और S के मध्य केवल तीन मित्र बैठे हैं। केवल Q, S और T के मध्य में बैठा है। T, V के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।

अंतिम बायें छोर पर कौन बैठा है?

A. Q
B. T
C. S
D. P

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदलने की आवश्यकता है?

151 + 17 × 18 ÷ 2 − 19 = 17

A. − और +
B. ÷ और ×
C. + और ×
D. − और ×

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

VQL, RMH, NID, JEZ , ?

A. FAV
B. HFD
C. ROI
D. EZS

उस विकल्प का चयन कीजिये जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित (घूर्णन की अनुमति नहीं है) है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिये जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

4, 16, 36, 64, ?

A. 96
B. 112
C. 72
D. 100

निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग दूरी मापने के लिए किया जाता है?
A. नोमोन
B. ओडोमीटर
C. मैनोमीटर 
D. पायरोमीटर

सितंबर 2021 में FMCG ब्रांड प्रियागोल्ड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. अक्षय कुमार
B. कियारा आडवाणी
C. विनोद कन्नन
D. करीना कपूर

निम्नलिखित में से कौन सा गाँव विनोबा भावे द्वारा शुरू किए गए ‘भूदान आंदोलन’ से संबंधित है?
A. होगेनक्कल
B. पोचमपल्ली
C. आम्रपाली
D. कुम्भरी 

निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत के संविधान का पहला संशोधन अधिनियम लागू हुआ?
A. 1971
B. 1951
C. 1989
D. 1948

निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक अमिताव घोष द्वारा नहीं लिखी गई है?
A. सी ऑफ पॉप्पीज 
B. द हंगरी टाइड 
C. द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स
D. द शैडो लाइन्स

निम्नलिखित में से कौन ‘राजस्व प्राप्तियों’ में शामिल है?

(a) कर राजस्व

(b) गैर-कर राजस्व

A. केवल (b)
B. न तो (a) और न (b)
C. केवल (a)
D. (a) और (b) दोनों

________ वर्षावन की प्राथमिक परत है और शेष दो परतों पर एक छत बनाती है।
A. वितानावरण परत
B. निम्नस्थ वन-वितान परत
C. वनस्थल 
D. निर्गत परत

लोकसभा में अध्यक्षों के नामिका में कितने सदस्य होते हैं?
A. 13
B. 10
C. 17
D. 9

देवेन्द्रनाथ टैगोर ने तत्वबोधिनी सभा की स्थापना किस वर्ष की थी?
A. 1868
B. 1828
C. 1815
D. 1839

यदि एक टेबल टेनिस खेल ड्यूस तक नहीं चलता है, तो विजेता द्वारा अर्जित किए जाने वाले अधिकतम अंक कितने होते हैं?
A. 10
B. 15
C. 14
D. 11

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 30 Shift1 part3

डमहल‘ निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रसिद्ध नृत्य है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. कर्नाटक
C. पुदुचेरी
D. उत्तर प्रदेश

________ का उपयोग जल की स्थायी और अस्थायी कठोरता को दूर करने के लिए किया जाता है।
A. सोडियम कार्बोनेट
B. कैल्शियम ऑक्साइड
C. पोटैशियम ऑक्साइड
D. हाइड्रोजन सल्फाइड 

निम्नलिखित में से किस देश ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में सबसे अधिक पदक जीते हैं?
A. चीन
B. अमेरीका
C. भारत
D. ग्रेट ब्रिटेन

अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया ‘PM-DAKSH’ पोर्टल और ‘PM-DAKSH’ मोबाइल ऐप, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के सहयोग से ______ मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया था।
A. रसायन और उर्वरक
B. कानून और न्याय
C. सामाजिक न्याय और अधिकारिता
D. कृषि और किसान कल्याण

निम्नलिखित में से कौन-सी जायद फसल है?
A. चावल
B. मटर
C. गेहूँ
D. खरबूजा

निम्नलिखित में से किस बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना व्यक्तिगत निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की सुविधा के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में तैयार की गई है?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. ICICI बैंक
C. HDFC बैंक
D. भारतीय रिजर्व बैंक

निम्नलिखित में से कौन अपने ग्राहकों को UPI AutoPay सुविधा प्रदान करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी बन गई है?
A. SBI लाइफ इंश्योरेंस
B. ICICI प्रूडेंशियल लाइफ
C. PNB मेट लाइफ इंश्योरेंस
D. HDFC लाइफ इंश्योरेंस

रुमटेक मठ निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. असम
B. सिक्किम
C. त्रिपुरा
D. नगालैंड

निम्नलिखित में से किस खेल में ओइनम बेमबेम देवी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है?
A. वॉलीबॉल 
B. हॉकी
C. फुटबॉल 
D. क्रिकेट

सितंबर 2021 में, निम्नलिखित में से किस राज्य ने घोषणा की कि वह एक इलेक्ट्रॉनिक पार्क स्थापित करेगा?
A. कर्नाटक
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. पंजाब

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, पट्टाडकल, ______ नदी के तट पर स्थित है।
A. तुंगभद्रा
B. मालाप्रभा
C. घटप्रभा
D. भीमा

_______ ने ‘अष्टाध्यायी’ नामक पहली संस्कृत व्याकरण पुस्तक लिखी।
A. वाल्मीकि
B. पाणिनी
C. तुलसीदास
D. कबीर

शहद, जल और दो प्रकार की शर्कराओं ______ और ग्लूकोज से बना होता है।
A. सुक्रोज
B. डेक्सट्रोज
C. फ्रुक्टोज
D. लैवूलोज

द्विपक्षीय अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ का तीसरा संस्करण सितंबर 2021 में निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किया गया था, जिसमें दो भारतीय नौसैनिक जहाजों, शिवालिक और कदमट्ट ने भाग लिया था?
A. मलेशिया
B. इंडोनेशिया
C. जापान
D. ऑस्ट्रेलिया

निम्नलिखित में से किस वर्ष में मद्रास (चेन्नई) में भारतीय महिला संघ की स्थापना की गई थी?
A. 1948
B. 1951
C. 1927
D. 1917

एक दुकानदार ने एक वस्तु को 20% लाभ पर बेचा, यदि वह उसे ₹50 सस्ता खरीद कर समान मूल्य पर बेच देता है। उसे 25% का लाभ होता है। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिये।
A. 1,100
B. 1,150
C. 1,000
D. 1,250

नल A और B एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 6 घंटे 40 मिनट में भर सकते हैं; जबकि एक तीसरा नल C पूरी टंकी को 1 घंटे 40 मिनट में खाली कर सकता है। A और B को क्रमशः अपराह्न 2:00 बजे और अपराह्न 3:00 बजे और C को अपराह्न 4:00 बजे खोला जाता है। टंकी पूरी तरह से खाली होगी:
A. अपराह्न 7:10
B. अपराह्न 7:20
C. अपराह्न 7:00
D. अपराह्न 7:15

संख्या 8130k36 में k को प्रतिस्थापित करने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का योग ज्ञात कीजिए, जिससे संख्या 8 से विभाज्य हो जाए।
A. 10
B. 9
C. 12
D. 8

15 संख्याओं का औसत 30 है, जबकि इन संख्याओं में से 13 संख्याओं का औसत 32 है। यदि शेष दो संख्याएँ बराबर हैं, तो दोनों में से प्रत्येक संख्या क्या है?
A. 17
B. 31
C. 16
D. 34

एक सब्जी विक्रेता 50 गाजर ₹36 में खरीदता है, और 36 गाजर ₹50 में बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत (दशमलव के बाद एक स्थान तक पूर्णांकित) है:
A. 66.9%
B. 87.7%
C. 92.9%
D. 74.9%

13\(13\)% वार्षिक दर से 2\(1/4\) वर्ष में ₹ 6,000 की राशि (₹ में) कितनी होगी, यदि ब्याज 9-मासिक संयोजित है?
A. 7,986
B. 8,429
C. 7,869
D. 7,896 

एक कार 4 घंटे में एक निश्चित दूरी को 45 किमी/घंटा की नियत गति से तय करती है। यदि कार 40 किमी/घंटा की गति से चलती है। समान दूरी को तय करने में यह कितना अधिक समय (मिनटों में) लेगी?
A. 40
B. 25
C. 20
D. 30

See also  SSC Selection Post प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 27 Shift1

A ने B से साधारण ब्याज पर 8% वार्षिक दर से 2 वर्षों के लिए ₹58,000 उधार लिए। उसने इसे C को 10% वार्षिक संयोजित होने वाले चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष के लिए उधार दिया। 2 वर्ष के अंत में उसने लेन-देन में कितना (₹ में) अर्जित किया?
A. 3,000
B. 2,800
C. 2,900
D. 2,750

एक महिला 1 घंटे 45 मिनट में 30 किमी साइकिल चलाती है। उसकी यात्रा का एक हिस्सा 18 किमी लंबी एक समतल सड़क पर है, और शेष यात्रा चढाई वाली है। यदि समतल सड़क पर महिला की औसत गति 24 किमी/घंटा है, तो चढाई वाले स्थान पर उसकी गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 20
B. 15
C. 12
D. 10

ब्याज वार्षिक और 5-मासिक रूप से संयोजित होने पर ₹10,000 की राशि पर 12% प्रतिवर्ष की दर से 1\(14\) वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर क्या होगा? (₹ के निकटतम)

A. 35
B. 40
C. 36
D. 42

एक दीवार घड़ी को ₹3,034 में बेचने पर एक दुकानदार को 18% की हानि होती है। यदि वह 18% का लाभ अर्जित करना चाहता है, तो घड़ी का विक्रय मूल्य (₹ में) क्या होना चाहिए?
A. 5,488
B. 4,500
C. 4,366
D. 3,920

एक दुकानदार 20%, 10% और 15% की क्रमागत छूट देता है। ₹1,000 अंकित मूल्य वाली वस्तु के लिए ग्राहक को कितना भुगतान करना होगा?
A. ₹550
B. ₹628
C. ₹620
D. ₹612

यदि N = (307)38 + (524)20, तब N का इकाई अंक क्या है?
A. 6
B. 5
C. 3
D. 4

12 और 54 का तीसरा आनुपातिक क्या है?
A. 18\(2\)
B. 4.5
C. 243
D. 42

एक कमीज का क्रय मूल्य ₹ 450 है। एक दुकानदार इसका मूल्य इस प्रकार अंकित करता है कि वह इसके अंकित मूल्य पर 25% की छूट देकर 24% का लाभ अर्जित करता है। कमीज का अंकित मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 744
B. 730.80
C. 670.50
D. 675

100 मीटर, 105 मीटर और 145 मीटर भुजाओं वाले एक त्रिभुजाकार भूखंड का क्षेत्रफल 7 : 10 के अनुपात में भुजाओं वाले एक आयताकार खेत के बराबर है। आयताकार खेत का परिमाप (मीटर में) क्या है?
A. 340\(5\)
B. 340\(3\)
C. 170\(3\)
D. 170\(5\)

यदि \(x\) + \(1 x\) = 1 – \(2\) है, तो \(x^3\) + \(1 x^3\) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 4 – 2 \(2\)
B. 2 – \(2\)
C. 2 \(2\) – 4
D. 4 + 2 \(2\)

समान संख्या के 80% और 65% के बीच का अंतर 135 है। समान संख्या का 49% क्या है?
A. 539
B. 392
C. 490
D. 441

चार संख्याओं में से पहली तीन संख्याओं का औसत 18 और अंतिम तीन संख्याओं का औसत 20 है। यदि अंतिम संख्या 25 है, तो पहली संख्या क्या है?
A. 28
B. 36
C. 35
D. 19

A और B की आय का अनुपात 5 : 7 है और उनकी बचत क्रमशः ₹5,000 और ₹9,000 है। यदि उनके व्यय का अनुपात 3 : 4 है, तो A और B की आय का योग (₹ में) क्या है?
A. 72,000
B. 84,000
C. 60,000
D. 96,000

यदि \(x + 1x = 5\) है, तो x2 + \(1 x^2\) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 22
B. 10
C. 20
D. 23

8 के पहले 8 गुणजों का औसत क्या है?
A. 33
B. 34
C. 36
D. 32

आठ पुरुष एक कार्य को 54 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि एक पुरुष 2 लड़कों के बराबर कार्य करता है, तो 6 पुरुष और 12 लड़के उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 36
B. 30
C. 24
D. 40

अमित अपनी आय का 20% बचाता है। यदि उसकी आय में 38% की वृद्धि होती है और व्यय में 60% की वृद्धि होती है, तो उसके बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी होती है?
A. 50% (वृद्धि)
B. 100% (कमी)
C. 22% (वृद्धि)
D. 50% (कमी)

A और B की आय का अनुपात 3 : 4 है। उनके व्यय का अनुपात 7 : 10 है। यदि A और B क्रमशः ₹2,500 और ₹3,000 की बचत करते हैं, तो B की आय का A और B के संयुक्त व्यय से अनुपात क्या है?
A. 17 : 18
B. 16 : 17
C. 11 : 13
D. 5 : 7

Leave a Comment

error: