CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part79

बच्चों के शारीरिक विकास का सीधा संबंध किससे हैं?

(i) वृद्धि दर

(ii) संवेदी प्रकार्य

(iii) सूक्ष्म और स्थूल मोटर कौशल

(iv) अंतर्वैयक्तिक संबंध

A. (i), (iii) 
B. (i), (iv) 
C. (i), (ii), (iii) 
D. (i), (ii), (iii), (iv)

कथन (A) – एक बच्चा कुछ तांत्रिक गतिक परिपक्वता प्राप्त करने से पहले पेंसिल पकड़ना और लिखना नहीं सीख सकता है।

तर्क (R) – अधिगम विकास पर निर्भर है।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षकों को स्वीकारना चाहिए कि _________ सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था है जिसकी माध्यमिक बाल्यावस्था में भी भूमिका है।
A. परिवार
B. मीडिया
C. स्कूल
D. पड़ोस

जीन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार किस चरण में बच्चे प्रतीकात्मक खेल करने में सक्षम हो जाते हैं, परन्तु उनकी सोच मूर्त वस्तुओं तक ही सीमित होती है बजाए अमूर्तता के?
A. संवेदी गामक अवस्था
B. उत्तर पारंपरिक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

जीन पियाजे के अनुसार बच्चों की सोच वयस्कों से किस प्रकार भिन्न हैं?
A. यह वयस्कों से अलग नहीं हैं।
B. बच्चों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती हैं।
C. बच्चों की सोच वयस्कों से मात्रात्मक रूप से भिन्न होती हैं।
D. बच्चों की सोच बड़ों से कम होती है।

जीन पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से अनुकूलन के भाग कौन से हैं?

(i) आत्मसातीकरण

(ii) समायोजन

(iii) पाड़

(iv) अनुबंधन

A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (i), (iv) 
D. (iii), (iv)

कोहलबर्ग के किस स्तर के अनुसार नैतिक विकास में व्यक्ति अपने कार्यों के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय दूसरों की अपेक्षाओं को बनाए रखने का प्रयास करता है?
A. पूर्व संक्रियात्मक स्तर 
B. पूर्व- पारंपरिक स्तर
C. पारंपरिक स्तर
D. उत्तर-पारंपरिक स्तर

लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया कि सीखना-
A. एक सामाजिक गतिविधि है।
B. बार – बार अभ्यास और प्रत्यास्मरण से होता है।
C. अनुकूलन की प्रक्रियाओं के माध्यम से होता है।
D. विकास से स्वतंत्र होता है।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, विशेषज्ञयों को बच्चों को समीपस्थ विकास के क्षेत्र के उच्चतर स्तर पर ले जाने के लिए क्या करना चाहिए?
A. अनुकूलन को सुदृढ़ करना चाहिए।
B. सज़ा देनी चाहिए।
C. सकारात्मक पुनर्बलन देना चाहिए
D. पाड़ प्रदान करना चाहिए।

एक प्रगतीशील कक्षा में –
A. बच्चों को उपयुक्त शिक्षण क्रियाकलाप के द्वारा अपनी जन्मजात क्षमताओं को बढ़ाने की स्वतंत्रता दी जाती हैं।
B. केवल योगात्मक मूल्यांकन का पालन किया जाता है।
C. शिक्षिका ही ज्ञान का एकमात्र स्त्रोत होती है।
D. शिक्षिका केंद्रित शिक्षाशास्त्र का पालन किया जाता है।

एक कवि, एक लेखक और एक कहानीकार के पास कौनसी बुद्धि अधिक मात्रा होने की संभावना है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. संगीतमय बुद्धि
D. अंतरावैयक्तिक बौद्धिकता

लेव वायगोत्स्की ने प्रतिपादित किया कि भाषा-
A. की संज्ञानात्मक विकास में प्रमुख भूमिका है।
B. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालती है।
C. अधिगम एवं विकास को प्रभावित नहीं करती है।
D. सामाजिक संदर्भ से प्रभावित नहीं होती है।

कक्षा में विविधता के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए?
A. समरूपता 
B. समानता 
C. समता
D. मानकीकरण

‘अधिगम के लिए आकलन’ को किस पर ध्यान देना चाहिए? 
A. परीक्षा के लिए सीखना
B. वैचारिक समझ 
C. यांत्रिक अभ्यास
D. स्मरण और पुनरुत्पादन

कक्षा में खुले प्रश्नों का उपयोग और बच्चों को कई दृष्टिकोणों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करना किस को बढ़ावा देता हैं?
A. समस्या समाधान कौशल और अपसारी सोच 
B. ज्ञान का पुनरुत्पादन और अभिसारी सोच
C. छात्रों के बीच प्रतियोगिता
D. छात्रों में तनाव और चिंता

समावेश के सिद्धांत क्या प्रस्तावित करते हैं?
A. ‘विशेष बच्चों’ के लिए ‘विशेष विद्यालय’
B. बच्चों के प्रति दया और सहानुभूति का रवैया
C. सभी बच्चों के लिए समारूपी और मानक पाठ्यक्रम
D. प्रत्येक बच्चे की पृष्ठभूमि या क्षमताओं में विभिन्नता होते हुए भी उसके समग्र विकास के लिए एक लोकाचार का निर्माण

श्रवण अक्षमता से जुझते विद्यार्थियों की मदद के लिए निम्न में से कौन सी समायोजन तकनीक मददगार है?
A. बड़ी मुद्रक वाली किताबें
B. बैसाखी
C. सांकेतिक भाषा
D. श्रवण टेप

बच्चों की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिपादित अधिगम हेतु सार्वभौमिक डिजाइन निम्नलिखित के किसके कई तरीके प्रस्तावित नहीं करते हैं?
A. संलग्नता
B. प्रतिनिधित्व 
C. नामीकरण 
D. गतिविधि

निम्नलिखित में से कौन सी ‘अधिगम अशक्तता’ वाले छात्र की विशिष्ट विशेषताएँ हैं?

(i) पढ़ने में शब्दों या पंक्तियों को छोड़ देना

(ii) वर्तनी में गलती करना 

(iii) ठीक से नहीं पढ़ना

(iv) एक ही गतिक क्रिया को बार-बार करना 

A. (i), (ii), (iii) 
B. (i), (ii) 
C. (i), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv) 

कथन (A) : प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी क्षमता को प्राप्त करने में मदद करने वाले कार्य देकर कक्षा में प्रतिभाशाली बच्चों की सीखने की जरूरतों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

तर्क (R) : प्रतिभाशाली बच्चों की सीखने की विशिष्ट आवश्यकताएँ होती हैं और इन्हें अक्सर कक्षा में नज़रअंदाज कर दिया जाता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओं में अधिगम को किस प्रकार समझा जाना चाहिए?
A. अधिक जानकार व्यक्तियों के सहयोग से बच्चों द्वारा निर्माण रूप में
B. निष्क्रिय और व्यक्तिवाद रूप में
C. उत्तेजना और प्रतिक्रिया के अनुकूलन के रूप में
D. व्यवहार में एक मापने योग्य परिवर्तन के रूप में

समस्या-समाधान की प्रक्रिया किससे बाधित होती हैं?
A. अधिसंज्ञानात्मक क्षमताओं 
B. अनुक्रिया समुच्चय
C. सुलझाए हुए उदाहरण को समझकर
D. समकक्षियों के साथ चर्चा व संवाद करके

सामाजिक- रचनात्मक कक्षा में बच्चों के सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं हैं?
A. बच्चों को अपने साथियों के साथ बातचीत के द्वारा अपने संज्ञानात्मक विकास में मदद मिलती हैं।
B. कक्षाओं में केवल रचनात्मक और विविध तरह के आकलन को ही किया जाना चाहिए।
C. बच्चे इसे निष्क्रिय रूप से प्राप्त करने के बजाय ज्ञान का निर्माण करते हैं।
D. मानक-संदर्भित परीक्षण आकलन को मानकीकृत करने का एकमात्र तरीका हैं।

विद्यार्थियों का सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ- 
A. उनकी सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करता है।
B. को प्रभावशाली अधिगम के लिए अनदेखा किया जाना चाहिए।
C. एक महत्त्वपूर्ण कारक है जो सीखने को प्रभावित करता है।
D. एक ही जाति के बच्चों को एक समूह में वर्गीकृत करने के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

शिक्षकों को विद्यार्थियों को ___________ प्रेरित शिक्षार्थी बनने के लिए और ___________ लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
A. आंतरिक रूप से; महारत उन्मुख
B. आंतरिक रूप से; प्रदर्शन उन्मुख
C. बाह्य रूप से; महारत उन्मुख
D. बाह्य रूप से; प्रदर्शन उन्मुख

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part60

कथन (A) : माध्यमिक विद्यालयी कक्षाओं में केवल शिक्षकों को प्रश्न पूछने चाहिए, विद्यार्थियों को नहीं।

तर्क (R) : निष्क्रिय रूप से श्रवण अर्थपूर्ण ढंग से सीखने का सबसे अच्छा तरीका है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

_________ और _________ एक कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है।
A. ड्रिल और बार-बार अभ्यास
B. प्रतिस्पर्धा और मैत्रीपूर्ण प्रतिद्वंदिता
C. निष्क्रिय रूप से श्रवण और नकल
D. अन्वेषण और पूछताछ

एक शिक्षिका अपने छात्रों में आलोचनात्मक सोच को कैसे बढ़ावा दे सकती है?
A. कई विचारों और सहज ज्ञान युक्त अनुमानों को प्रोत्साहित करके
B. केवल सूचना के पुनरुत्पादन को बढ़ावा देकर
C. बार-बार वेधन और अभ्यास पर बल देकर
D. यह सुनिश्चित करके कि शिक्षिका का बच्चों के सीखने पर पूर्ण नियंत्रण है।

माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक को विभिन्न घटनाओं के छात्रों द्वारा रखे गए वैकल्पिक सिद्धांतों के संदर्भ में क्या करना चाहिए?
A. छात्रों को अपनी धारणा बदलने के लिए कड़ी सजा देनी चाहिए।
B. इन सिद्धांतों को बदलने के लिए भौतिक पुरस्कार प्रदान करने चाहिए।
C. उन्हें पूरी तरह से अनदेखा करके अपने व्याख्यान जारी रखना चाहिए।
D. इनका विश्लेषण करके शिक्षण-अधिगम में इन्हें संबोधित करना चाहिए।

कथन (A) : छात्रों को अपने स्वयं के अधिगम को स्व- नियमित करने के लिए कक्षा में उचित स्वायत्तता दी जानी चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम प्रभावी होता है जब शिक्षार्थी स्वामित्त्व करते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन \(-1/243\) के बराबर है?
A. \((-1/3)^5\)
B. \((1/3)^5\)
C. \((1/3)^{-5}\)
D. (3)5

 \((-1/3)^4\) + \((-1/6)^3\) का मान निम्न में से किनके बीच में स्थित है?
A. -1 और 0
B. -1 और -0.5
C. 0.5 और 1
D. 0 और 0.5

निम्नलिखित संख्याओं में से कौन-सी संख्या π और \(3 3/7\) के बीच में स्थित है ?
A. 3.2857
B. 3.1213
C. 3.4385
D. 3.0012

\((27)^4/(125)^2\) ÷ \(\{(5/9)^{-2}(3/5)^6\} \) का मान किसके बराबर है?
A. 125
B. 225
C. 289
D. 300

यदि x = (-5)-11\((1/5)^{11}\) + 511\((-1/5)^{11}\) है, तो x किसके बराबर है?
A. \(-({5^{22}+1}{5^{22}})\)
B. \({5^{22}+1}{5^{22}}\)
C. \({-5^{22}+1}{5^{22}}\)
D. \({5^{22}-1}{5^{22}}\)

एक चाक स्टिक में 12% कैल्शियम और 3% कार्बन है। तो, 1.5 kg चाक स्टिक में शेष पदार्थों की मात्रा कितनी है?
A. 125 g
B. 225 g
C. 1250 g
D. 1275 g

यदि \(/6\) = \(36/x^2\) ​है, तो x का मान है:
A. 2
B. 3
C. 6
D. 36

यदि x = \((1.75)^2-(1.62)^2/0.13\) ​है, तो x का मान क्या है?
A. 3.37
B. 3.38
C. 7.33 
D. 7.03

10 व्यक्ति किसी कार्य को 8 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि इस कार्य के लिए 16 व्यक्ति उपलब्ध हैं, तो यह कार्य कितने समय में पूरा होगा ?
A. 3 दिन
B. 4 दिन
C. 5 दिन
D. 6 दिन

निम्नलिखित में से कौन सा कथन समीकरण x + 10 = 100 का उपयोग करके व्यक्त किया जा सकता है?
A. x, 100 से छोटी एक प्राकृतिक संख्या है।
B. x एक प्राकृतिक संख्या है जो 100 से 10 छोटी है।
C. x एक प्राकृतिक संख्या है जो 100 से 10 बड़ी है।
D. 10 एक प्राकृत संख्या है जो 100 से छोटी है।

ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें \( A\) = 135° है, AB और BC परस्पर लंब हैं तथा \( D\) = 60° है। तब, भुजाओं BC और CD के बीच का कोण है:
A. 75°
B. 65°
C. 60°
D. 70°

वर्ग, ______ हो सकता है। 
A. आयत
B. समांतर चतुर्भुज
C. समचतुर्भुज
D. उपरोक्त सभी 

दो रेखाखंड AB और PQ परस्पर पर प्रतिच्छेद करते हैं। बिंदुओं B और Q को मिलाया जाता है। यदि \( AOP\) = 60° है, तो \( OBQ\) + \( BQO\) का मान क्या है?
A. 60°
B. 90°
C. 100°
D. 120°

Δ MAT और Δ NOR ऐसे दो त्रिभुज हैं, जो सर्वांगसम हैं। साथ ही, TM = RO और MA = RN है। यदि ∠TMA = 65° है, तो ∠RNO + ∠NOR का मान है:

A. 125°
B. 115°
C. 65°
D. 135°

LIFE एक चतुर्भुज है, जिसमें \( L\) = \( F\) है तथा \( I\) = \( E\) है। तब, LIFE एक ________ है।
A. केवल समांतर चतुर्भुज
B. केवल वर्ग
C. केवल आयत
D. केवल समलंब

किसी आयत की भुजाएँ x और y इकाई हैं, जहाँ x और y पूर्णांक हैं। यदि इस आयत का परिमाप 24 इकाई है, तो इस आयत का अधिकतम संभव क्षेत्रफल क्या है?
A. 36 वर्ग इकाई
B. 35 वर्ग इकाई
C. 32 वर्ग इकाई
D. 27 वर्ग इकाई

किसी गाँव के निवासियों ने 900 घन मीटर धारिता की एक घनाभाकार पानी की टंकी निर्मित करने का निश्चय किया। यदि इस टंकी की लंबाई 14.5 m और चौड़ाई 9.5 m है, तो इस टंकी की ऊँचाई होगी :
A. 6 m से कम
B. 6 m और 6.5 m के बीच में
C. 6.5 m और 6.75 m के बीच में
D. 6.75 m और 7 m के बीच में

मान लीजिए कि भुजाओं 3.5, 3.1 और 2.1 इकाइयों वाले किसी घनाभ का आयतन V है। एक घन ऐसा बनाया जाता है, जिसकी भुजा इस घनाभ की भुजाओं के औसत के बराबर है। यदि इस घन का आयतन V2 है, तो V2 किसके बराबर है?
A. V1 + 1.604 घन इकाई
B. V1 – 1.604 घन इकाई
C. V1
D. 3V1

किसी पार्टी में सम्मिलित लड़कों की आयु (वर्षों में) का औसत 12 है तथा इस पार्टी में सम्मिलित सभी लड़कों और लड़कियों की आयु का औसत (वर्षो में) 13 है। यदि इस पार्टी में लड़कों की संख्या 10 और लड़कियों की संख्या 5 है, तो लड़कियों की आयु (वर्षों में) का औसत क्या है?
A. 10
B. 15
C. 13
D. 14

अच्छी प्रकार से फेंटी गई 52 ताशों की एक गड्डी में से एक ताश निकाला जाता है। इस ताश का एक इक्का होने की प्रायिकता है:
A. \(1/52\)
B. \(1/39\)
C. \(1/26\)
D. \(1/13\)

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन – सा गणित के शिक्षार्थी द्वारा दिया गया सबसे उपयुक्त कथन है?

(a) मैं सूत्रों को यंत्रवत् रट कर याद कर सकती हूँ। 

(b) मुझे ज्यामिति में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं क्योंकि मैं प्रमेयों के प्रमाणों को आसानी से याद कर सकती हूँ। 

(c) जब दैनिक जीवन से संबंधित घटनाएँ दी जाती हैं, मैं उन्हें गणितीय अवधारणाओं से जोड़ पाती हूँ। 

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. केवल (a)
B. (a) और (b)
C. केवल (c)
D. (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन सा वर्गमूलों पर संदर्भ आधारित प्रश्न का उदाहरण है?
A. 25600 का वर्गमूल परिकलित कीजिए। 
B. एक पूर्णवर्ग प्राप्त करने के लिए वह न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 25607 से घटाया जा सकता हो। 
C. किसी बगीचे में 144 पौधों को इस प्रकार रोपा जाता है कि प्रत्येक पंक्ति में उतने ही पौधे हों जितनी पंक्तियाँ हैं। पंक्तियों की संख्या एवं प्रत्येक पंक्ति में पौधों की संख्या ज्ञात कीजिए। 
D. वह न्यूनतम वर्ग संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 4, 9 और 10 प्रत्येक संख्या से भाग किया जा सके। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part77

गणित में खुले सिरे वाले प्रश्न देना –
A. कक्षा में दुविधा / असमंजस पैदा करता है। 
B. कॉपियों की जाँच करने में शिक्षकों के लिए कठिनाई उत्पन्न करता है। 
C. जब पाठ्यक्रम पूरा हो जाए तब यह एक उपयोगी गतिविधि है। 
D. गणितीय संप्रेषण के लिए अवसर उपलब्ध कराता है। 

यूकलिड की कलन विधि के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?
A. यह किन्हीं दो धनात्मक पूर्णांकों का महत्तम समापवर्तक भाजक ज्ञात करने का तरीका है। 
B. यह व्यक्त करता है कि जो वस्तुएँ किसी एक वस्तु के बराबर होती हैं, वे आपस में भी बराबर होती हैं। 
C. यह धनात्मक पूर्णांकों का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात करने का तरीका है। 
D. यह व्यक्त करता है कि किसी भी एक बिंदु से दूसरे किसी भी बिंदु तक एक सीधी रेखा खींची जा सकती है। 

किसी आयत के क्षेत्रफल का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा क्रियाकलाप उपयुक्त है?
A. एक समूह क्रियाकलाप का आयोजन कीजिए जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न आयतों की लंबाई एवं चौड़ाई ज्ञात करने के लिए कहिए। 
B. आयत के क्षेत्रफल के सूत्र की व्युत्पत्ति को समझाने के लिए श्यामपट्ट का उपयोग कीजिए। 
C. आयत के क्षेत्रफल का सूत्र दे कर, सूत्र के अनुप्रयोग पर आधारित 10 प्रश्न दीजिए। 
D. विद्यार्थियों को उनकी नोटबुक, पुस्तक, डस्टर इत्यादि का उपयोग कर, उनकी मेजों के फलक को मापने के लिए और फिर उनके परिणामों की तुलना करने के लिए कहिए। 

निम्नलिखित में से किसने गणितीय समस्या समाधान और गणित शिक्षा में ह्यूरिस्टिक (स्वतः शोधन विधि) के विचार को प्रोत्साहित किया ?
A. जॉर्ज कैन्टर
B. जॉर्ज पोल्या
C. फ्रेडरिक गॉस
D. लियोनार्ड ऑईलर

निम्नलिखित में से कौन सा कक्षा में गणितीय संप्रेषण के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. सभी बच्चों के पास सुनने योग्य गणितीय विचार हैं। 
B. गलतियाँ, उन विचारों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करती हैं जिन पर अन्यथा विचार भी न किया जाए। 
C. शिक्षक को विद्यार्थियों की गणितीय विचारों को विकसित करने और स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करने में सहायता करनी चाहिए। 
D. एक शिक्षक को विद्यार्थियों को गणितीय विचारों को केवल मानक कलन विधियों द्वारा समझाने पर बल देना चाहिए। 

______ की गणितीय उपपत्तियों में निहित होने की सबसे कम संभावना है।
A. निगमनात्मक विवेचना
B. आगमनात्मक सामान्यीकरण
C. स्वयंसिद्ध उपागम
D. अवलोकन

कक्षा VI में गणित की एक शिक्षिका ने विद्यार्थियों को माचिस की तीलियों से एक बहुभुज बनाने के लिए कहा। इस क्रियाकलाप को करवाने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य है –
A. कक्षा की नीरसता को दूर करना। 
B. यह जाँचना कि बहुभुज बनाते हुए कितने विद्यार्थी दूसरों से नकल करते हैं। 
C. एक बहुभुज के विभिन्न नामों को याद करने में विद्यार्थियों की सहायता करना। 
D. विद्यार्थियों को स्वयं से बहुभुज के विभिन्न गुणों / विशेषताओं का अन्वेषण की खोज करने देना। 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 अर्थपूर्ण समस्याओं को प्रस्तुत करने तथा हल करने के बारे में बात करता है। यह अर्थपूर्ण समस्याएँ :
A. वे समस्याएँ हैं जो शिक्षार्थियों में केवल अभिकलन कौशल विकसित करने पर आधारित होती हैं।
B. वे ईबारती प्रश्न हैं जिनमें प्रश्न के अर्थ को समझना पड़ता है। 
C. वे समस्याएँ हैं जिनमें दैनिक जीवन की परिस्थितियों में समस्या समाधान के गणितीय कौशल का उपयोग होता है।
D. वे समस्याएँ हैं जो कि प्रतियोगात्मक परीक्षाओं में पूछी जाती हैं।

कुस्कुटा (अमरबेल) जैसे पौधों में हरित लवक नहीं होता। यह जिन पौधों पर चढ़ता है उन्हीं से तैयार भोजन प्राप्त करता है। कुस्कुटा को क्या कहा जाता है?
A. परपोषी
B. शैवाल
C. परजीवी
D. लाइकेन

हमारे आमाशय के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?

(A) यह एक मोटी भित्ति की थैली है।

(B) इसकी आकृति ‘S’ की भांति चपटी है।

(C) यह भोजन की नली और छोटी आंत के बीच में है।

(D) यह आहार नाल का संकीर्णतम् भाग है।

A. (A) और (B)
B. (B) और (D)
C. (C) और (D)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित में से कौन सा सामान्य तौर पर अधातुओं का गुण है?
A. ध्वनिक और ठोस
B. चमकीले और आघातवर्ध
C. ये हथौड़े की हल्की चोट से टूटकर चूरा हो जाते हैं। 
D. ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं।

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(i)

अम्ल

(A)

खिड़की साफ़ करने के लिए

(ii)

क्षार

(B)

इमली

(iii)

उदासीन

(C)

हल्दी

(iv)

सूचक

(D)

जल

 
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प स्तंभ I से स्तंभ II का सही मिलान है?

A. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (C), (iv) – (D)
B. (i) – (B), (ii) – (A), (iii) – (D), (iv) – (C)
C. (i) – (C), (ii) – (A), (iii) – (D), (iv) – (B)
D. (i) – (A), (ii) – (C), (iii) – (D), (iv) – (B)

निम्नलिखित में से कौन सा अवलोकन कॉपर सल्फेट और आयरन की अभिक्रिया के संदर्भ में गलत है ?
A. विलयन का रंग हरे से नीला हो जाता है।
B. अभिक्रिया में निर्मित उत्पाद आयरन सल्फेट है।
C. आयरन, कॉपर से अधिक अभिक्रियाशील है।
D. यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

निम्नलिखित में से एक धातु आयरन को स्टेनलेस स्टील में परिवर्तित करने के लिए मिश्रित की जाती है। वह धातु कौन-सी है?
A. कॉपर
B. जिंक
C. क्रोमियम
D. सिल्वर

दुमटी मृदा के विषय में निम्नलिखित में से एक विकल्प गलत है। वह कौन सा विकल्प है?
A. दुमटी मृदा रेत, चिकनी मृदा और गाद का मिश्रण है।
B. इसमें ह्यूमस / खाद होती है।
C. इसकी जल धारण क्षमता है।
D. यह वायु को धारण नहीं करती है।

स्तंभ – I में कुछ प्राणियों की सूची और स्तंभ – II में श्वसन अंगों की सूची है। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प स्तंभ – I को स्तंभ – II से सही सुमेलित कर रहा है?

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(i)

कॉकरोच / तिलचट्टा

(A)

क्लोम

(ii)

केंचुआ

(B)

त्वचा

(iii)

मछली

(C)

श्वासनली

(iv)

छिपकली

(D)

फुप्फुस 

A. (i) – (C), (ii) – (B), (iii) – (A), (iv) – (D)
B. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (D), (iv) – (C)
C. (i) – (B), (ii) – (D), (iii) – (A), (iv) – (C)
D. (i) – (C), (ii) – (D), (iii) – (A), (iv) – (B)

मानव परिसंचरण तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) धमनियाँ ऑक्सीजन-युक्त रुधिर को हृदय से शरीर के सभी भागों तक ले जाती हैं।

(B) शिराएँ कार्बन डाइऑक्साइड-युक्त रुधिर को शरीर के सभी भागों से वापस हृदय तक लाती हैं।

(C) रुधिर का प्रवाह तीव्र और उच्च दाब पर होता है, इसलिये शिराओं की भित्तियाँ मोटी और लचीली होती हैं।

(D) धमनियों में उपस्थित वाल्व / कपाटरुधिर को केवल एक ही दिशा में प्रवाहित होने देते हैं।

A. केवल (A) और (B) 
B. (A), (B) और (C)
C. केवल (C) और (D) 
D. (B), (C) और (D)

पौधों में जल एवं खनिजों के संवहन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(A) पौधों में मृदा से जल और पोषक तत्वों के संवहन के लिए नली जैसी नलिकाएँ होती हैं।

(B) पौधों में फ्लोएम जल का संवहन करता है।

(C) भोजन का संवहन जाइलम द्वारा पौधों के सभी भागों में होता है।

(D) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया ऊर्जा उत्पन्न करती है, जो जल को जड़ों से पौधों के विभिन्न भागों तक खींचने में सहायता करती है।

A. (A), (B) और (C)
B. (C) और (D)
C. केवल (D)
D. केवल (A)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part47

निम्नलिखित में से क्या एक द्विलिंगी पुष्प का उदाहरण है?
A. भुट्टा
B. खीरा
C. पपीता
D. गुलाब

एक सरल लोलक 64 सेकंड में 40 दोलन पूर्ण करता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
A. 0.6 सेकंड
B. 6 सेकंड
C. 1.6 सेकंड
D. 16 सेकंड

जब किसी तार से विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तब तार गर्म हो जाता है। निम्नलिखित में से कौन सा यंत्र इस गुण का उपयोग करता है?
A. रेफ्रिजरेटर
B. टोस्टर
C. वैक्यूम क्लीनर
D. वॉटर पम्प

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(i)

उत्तल दर्पण

(A)

क्षणदीप (फ्लैशलाइट)

(ii)

अवतल दर्पण

(B)

आवर्धक लेन्स

(iii)

उत्तल लेंस

(C)

दंत चिकित्सक का दर्पण

(iv)

अवतल लेंस

(D)

वाहनों में पार्श्व दर्पण

 

 

 

 

 

स्तंभ – I में विभिन्न प्रकार के लेंसों और दर्पणों की सूची और स्तंभ – II में उनके उपयोगों की सूची है। स्तंभ – I से स्तंभ – II का, निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही मिलान करता है?

A. (i) – (C), (ii) – (D), (iii) – (A), (iv) – (B)
B. (i) – (D), (ii) – (C), (iii) – (B), (iv) – (A)
C. (i) – (D), (ii) – (C), (iii) – (A), (iv) – (B)
D. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (C), (iv) – (D)

निम्नलिखित में से किसे एक संपर्क बल के रूप में वर्गीकृत किया गया है?
A. स्थिर वैद्युत बल
B. गुरुत्वाकर्षण बल
C. चुंबकीय बल
D. पेशीय बल

निम्नलिखित में से कौन सी घटना में घर्षण बल अवांछनीय है?
A. पेन या पेंसिल द्वारा लिखना
B. मिट्टी के एक पात्र (कुल्हड़ ) को पकड़ना
C. किसी सड़क पर चलना
D. मशीन के गति करते भागों का प्रचालन

दाब के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प गलत है?
A. जब बल समान हो, किसी सतह का क्षेत्रफल जितना छोटा होता है उसपर दाब उतना अधिक होता है।
B. द्रव, पात्र की दीवारों पर दाब डालते हैं।
C. वायु हम पर वायुमंडलीय दाब डालती है।
D. हम वायुमंडलीय दाब का अनुभव नहीं करते क्योंकि यह मात्रा में नगण्य होता है।

ध्वनि के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सहीं है/हैं?

(A) ध्वनि कंपन करती वस्तुओं से उत्पन्न होती है।

(B) ध्वनि के संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती।

(C) मानवों में, वाक् तंतुओं का कंपन ध्वनि उत्पन्न करता है।

(D) सड़क के किनारे पौधा रोपण ध्वनि प्रदूषण को कम कर सकता है।

A. (A), (B), (C)
B. (A), (C), (D)
C. (B), (C), (D)
D. (B), (D), (A)

आवेशों के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या गलत है ?
A. रगड़ने से स्थैतिक आवेश उत्पन्न होते हैं।
B. एक इलेक्ट्रोस्कोप यह पहचान सकता है कि कोई वस्तु आवेशित है या नहीं।
C. सजातीय आवेश एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
D. रेशम से रगड़ने पर काँच की एक छड़ ऋणात्मक आवेशित हो जाती है।

निम्नलिखित में से कौन सा धातुओं में अभिक्रियाशीलता के अवरोही क्रम को सही से दर्शाता है?
A. Al > Zn > Fe > Cu
B. Cu> Fe> Zn > Al
C. Zn > Al > Cu > Fe
D. Fe > Zn > Cu > Al

वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक ज्ञान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प गलत है?
A. वैज्ञानिक नए ज्ञान की खोज हेतु एक नियत वैज्ञानिक विधि का उपयोग करते हैं।
B. वैज्ञानिक ज्ञान अनंतिम है।
C. वैज्ञानिक ज्ञान वस्तुनिष्ठ है।
D. वैज्ञानिक ज्ञान समाज से प्रभावित है।

प्राथमिक विद्यालय स्तर पर विज्ञान की शिक्षा का उद्धेश्य क्या होना चाहिए?
A. समाज का वैज्ञानिक तौर पर साक्षर नागरिक बनना। 
B. कौशलों को अर्जित करना जिससे सभी बच्चे भविष्य में शिल्प वैज्ञानिक (प्रौद्योगिकी विद) बन सकें।
C. तथ्यों और नियमों को जानना जिससे सभी बच्चे भविष्य में वैज्ञानिक बन सकें।
D. विज्ञान के तथ्यों, नियमों और सिद्धांतों के विषय में जानना, याद करना और सीखना।

विज्ञान की कक्षा में एक प्रयोग प्रदर्शित करते हुए, विज्ञान की शिक्षिका लगातार पूछती है कि अब आगे क्या होगा? प्रदर्शन के दौरान ऐसे प्रश्न पूछे जाने का मुख्य उद्धेश्य क्या है?
A. संकल्पना के संदर्भ में विद्यार्थियों का ज्ञान समझना।
B. संकल्पना की समझ पर विद्यार्थियों का आकलन करना।
C. कक्षा में मौन अनुशासन बनाए रखना।
D. कक्षा में विद्यार्थियों की रूचि बनाए रखना।

निम्नलिखित में से विज्ञान पाठ्यचर्या की क्या एक मुख्य विशेषता है?
A. विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों में सामग्री को विप्रसंगाधीन करना
B. क्रियाकलाप आधारित शिक्षण
C. विज्ञान की सामग्री से लदी पाठ्य पुस्तकें
D. केवल आकलन के लिए सत्र – अंत योगात्मक परीक्षा

कथन (A) : वैज्ञानिक किसी खोज / जाँच के लिए विभिन्न प्रक्रमों का उपयोग करते हैं।

कथन (B) : वैज्ञानिक ज्ञान का विकास, अवलोकनों / प्रेक्षणों से नियमों तक एक रेखीय और श्रेणीबद्ध रूप से होता है।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?

A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं। 
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं। 
C. (A) सत्य है और (B) असत्य है। 
D. (A) असत्य है और (B) सत्य है।

वैज्ञानिक साक्षरता के संदर्भ में, निम्नलिखित में से क्या ग़लत है?
A. वैज्ञानिक संप्रत्ययों और प्रक्रमों का ज्ञान एवं समझ व्यक्तिगत निर्णय लेने के लिए आवश्यक है।
B. वैज्ञानिक संप्रत्ययों की समझ समाज के नागरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी को बेहतर बनाती है।
C. वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग समाज की आर्थिक संपन्नता के निर्माण में सहायक है।
D. अति वैज्ञानिक रूप से साक्षर समाज, वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विदों की समाज में आवश्यकता को कम करता है।

क्या आप एक वृक्ष की ऊँचाई मापने का मार्ग निकाल सकते हैं?

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प, इस प्रश्न के प्रकार को सही इंगित करता है?

A. ध्यान केंद्रित प्रश्न
B. समस्या रखने का प्रश्न
C. मापन और अभिकलन प्रश्न
D. तुलनात्मक और विपर्यासी प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान में क्षेत्र भ्रमण के अधिगमकर्ता के अनुभवों को आँकने के लिए न्यूनतम अपेक्षित है?
A. प्रस्तुतियाँ
B. पोर्टफोलियो
C. बहु विकल्प वाले प्रश्न
D. पत्रिका लेखन

कक्षा में, आकलन पर समूह परिचर्चा में निम्नलिखित कथन सामने आए:

(A) आकलन एक निरंतर और सतत प्रक्रम है।

(B) आकलन का उद्धेश्य अधिगम का आकलन है।

(C) आकलन का एक अन्य उद्धेश्य अधिगम का आकलन करना है।

(D) निष्पादित उद्देश्यों के मूल्यांकन के लिए सत्र अंत पर आकलन किया जाता है।

निम्नलिखित में से समूहों का कौन सा समुच्चय सही है?

A. निर्माणात्मक आकलन (A) और (C); योगात्मक आकलन (B) और (D)
B. निर्माणात्मक आकलन (A) और (B); योगात्मक आकलन – (C) और (D)
C. निर्माणात्मक आकलन (A) और (D); योगात्मक आकलन – (B) और (C)
D. निर्माणात्मक आकलन (B) और (D); योगात्मक आकलन (A) और (C)

किसी भी सुनियोजित पाठ योजना के निर्देशित उद्देश्यों में कार्य, परिस्थिति और मापदण्ड के घटक होने चाहिए। निम्नलिखित निर्देशित उद्देश्यों को पढ़िए-

“ऊर्जा स्थानांतरण के प्रकार दर्शाते चित्रों के सेट को देने पर विद्यार्थी उन्हें संवहन, चालन और विकिरण से नामांकित कर सकेंगें।” निर्देशित उद्देश्यों के संबंध में स्तंभ – I के साथ स्तंभ – II के लिये कौनसा विकल्प सही सुमेलित है ?

स्तंभ – I

स्तंभ – II 

(i)

कार्य

(A)

चालन, संवहन और विकिरण के रूप में नामांकित कीजिए। 

(ii)

परिस्थिति

(B)

ऊर्जा स्थानांतरण के मुख्य प्रकार नामांकित कीजिए। 

(iii)

मापदण्ड

(C)

चित्रों का एक सेट देना। 

 

 

 

 

 

A. (i) – (B), (ii) – (A), (iii) – (C)
B. (i) – (B), (ii) – (C), (iii) – (A)
C. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (C)
D. (i) – (C), (ii) – (B), (iii) – (A)

Leave a Comment

error: