CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part92

अभिकथन (A) : शिक्षकों को बाल विकास की गहन समझ होनी चाहिए।

तर्क (B) : बच्चों के विकास और अधिगम प्रक्रिया के बारे में जानकर, शिक्षक शिक्षा को अर्थपूर्ण और रोचक बना सकते हैं।

सही विकल्प चुनिए।  

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।  
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।  
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।  

वह सिद्धान्त जो विकास को विभिन्न चरणों के तौर पर व्याख्यायित करते हैं, वे मानते हैं कि विकास _______
A. निरन्तर होता है। 
B. रुक-रुक कर होता है। 
C. संस्कृति आधारित होता है। 
D. आनुवंशिकता पर आधारित होता है। 

______ समाजीकरण की एक प्राथमिक संस्था है जबकि ______ समाजीकरण की एक द्वितीयक संस्था है। 
A. कानून, विद्यालय 
B. सामाजिक नीति, संस्कृति  
C. पुस्तकालय, आस-पड़ोस 
D. परिवार, विद्यालय 

जीन पियाज़े के अनुसार, उस प्रक्रिया को क्या कहते हैं जिसमें मौजूदा स्कीमा या संरचनाओं को रूपांतरित किया जाता है ताकि सीधे सपाट तरीके से समझने में आने वाली बाधा को दूर किया जा सके ?  
A. समावेशन
B. समायोजन
C. जैविक परिपक्‍वता
D. संक्रियात्सक अवस्था

प्रतीकवाद की अवधारणा जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त के किस चरण पर चिह्नित की जाती है? 
A. संवेदी-गत्यात्मक 
B. पूर्व-संक्रियात्मक  
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक  

निकटस्थ विकास के क्षेत्र की चर्चा किस सिद्धान्त में की गई है ? 
A. लेव वायगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धान्त
B. जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक सिद्धान्त 
C. एरिक इरिक्सन के मनो-सामाजिक सिद्धान्त 
D. सिगमंड फ्रॉयड के मनो-लैंगिक सिद्धान्त

लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्त के अनुसार, एक अध्यापिका को
A. विद्यार्थियों को मिश्रित-योग्यता समूहों में काम करने से हतोत्साहित करना चाहिए। 
B. प्रक्रिया के दौरान सांस्कृतिक उपकरणों जैसे किताबों, कैलकुलेटर, इत्यादि के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करना चाहिए। 
C. पाड़ प्रदान करना चाहिए ताकि वे अपनी सर्वोत्तम योग्यता को प्राप्त कर सके। 
D. विद्यार्थियों को सर्वोत्तम अंक पाने हेतु एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के लिए बढ़ावा देना चाहिए।  

सामुदायिक कल्याण के प्रजातांत्रिक रूप से स्वीकृत कानून और लोक प्रथाओं के अनुसार व्यवहार करने की नैतिकता की अवस्था कोहलबर्ग के नैतिक विकास के किस स्तर में परिलक्षित होती है?
A. स्तर I – पूर्व परंपरागत चरण 
B. स्तर II – परंपरागत चरण 
C. स्तर III – उत्तर-परंपरागत चरण 
D. स्‍तर II और स्तर III दोनों ही

एक प्रगतिशील कक्षा मुख्यतः ______ केन्द्रित होनी चाहिए।
A. अधिगमकर्ता (शिक्षार्थी)
B. पाठ्यपुस्तक
C. परीक्षा
D. अध्‍यापक 

गतिशीलात्मक बुद्धि से क्‍या तात्पर्य है?
A. भाषा को प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करने की योग्यता। 
B. समस्याओं का तार्किक रूप से विश्लेषण करने की क्षमता।
C. शाब्दिकता के स्थान पर चित्रात्‍मक रूप में चिन्तन करना। 
D. दृढ़ शारीरिक योग्यताएँ एवं समन्वयन होना। 

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, भाषा  
A. बच्चों के भावनात्मक विकास की द्योतक है।
B. बच्चों के क्रियाकलापों और सोच में बाधा पैदा करती है।  
C. बच्चों की सोच को बढ़ावा देने में मदद करती है। 
D. का बच्चों के संज्ञानात्तक विकास पर कोई प्रभाव नहीं होता है।  

अकसर गुलाबी रंग को लड़कियों से और नीले रंग को लड़कों से जोड़ना, निम्न में से किसे दर्शाता है?
A. जेंडर विविधता 
B. जेंडर सकारात्मकता  
C. जेंडर रूदढ़िवादिता 
D. जेंडर समानता 

विद्यार्थियों में पनपी रूढ़िबद्ध धारणाओं को चुनौती देने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. इस तरह के उदाहरण प्रस्तुत करना जो उस प्रकार की रूढ़िबद्ध धारणाओं को नकारते हैं।
B. इस प्रकार की रूढ़िबद्ध धारणाओं को पोषित करने वाली पुस्तकें तथा फिल्मों का प्रावधान करना। 
C. प्रभावशाली समूहों से आने वाले विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को ही महत्त्व देना।
D. विविधता और वैयक्तिक भिन्नताओं से संबंधित चर्चाओं से बचना।  

एक अध्यापिका (कक्षा सत्र खत्म हो जाने के बाद) अपने विद्यार्थियों को अपनी कक्षा के सर्वाधिक भ्रमित करने वाले पहलुओं या सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में लिखने के लिए कहती है जिससे कि वह ये समझ सके कि विद्यार्थियों ने क्या ग्रहण किया है और वह अपने अध्यापन के अगले चरण के बारे में विचार कर सकें। अध्यापिका द्वारा यहाँ किस प्रकार के आकलन का इस्तेमाल किया जा रहा है?
A. रचनात्मक आकलन 
B. योगात्मक आकलन 
C. असतत आकलन 
D. रूब्रिक्स

शिक्षार्थियों में समालोचनात्मक चिन्तन को समुन्नत करने के लिए अध्यापक को विद्यार्थियों को किस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ?
A. तथ्यों को कंठस्थ करने के लिए।
B. श्यामपट्ट पर लिखे गए उत्तरों को ज्यों का त्यों नकल करके लिखने के लिए।
C. अपने सहपाठियों द्वारा साझा किए गए बहुविध दृष्टिकोणों पर विमर्श करने के लिए।
D. अपने विचारों को दूसरों से साझा न करने और अलग होकर काम करने के लिए।

अभिकथन (A) : किसी संप्रत्यय पर चर्चा करते समय अध्यापिका को विभिन्न परिवेशों से सम्बन्धित उदाहरण देने चाहिए।

तर्क (R) : अधिगमकर्ता शिक्षा के साथ एक जुड़ाव की भावना विकसित कर पाते हैं अगर उनके सामाजिक- सांस्कृतिक परिवेश से सम्बन्धित उदाहरणों और अनुभवों को चर्चा में शामिल किया जाता है। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षा में समावेशन को किस प्रकार से समुन्नत किया जा सकता है?
A. अधिगम के सार्वभौमिक अभिकल्प (डिज़ाइन) के क्रियान्वयन द्वारा
B. अधिगम के लिए व्यवहारवादी उपागम का उपयोग करके
C. अगम्य (पहुँच से बाहर) आधारभूत ढाँचा अभिकल्पित करके
D. सहयोग और सम्प्रेषण को निरुत्साहित करके

निम्नलिखित में से कौन-सी विकलांगता मुख्य रूप से ‘सामाजिक अन्तः क्रियाओं और सम्प्रेषण’ में कठिनाई से संबंधित है?
A. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार ( ADHD)
B. स्वलीनता
C. पठनवैकल्य
D. गुणजवैकल्य

आपकी कक्षा में एक दृष्टिबाधित विद्यार्थी है। अनुदेशनात्मक अनुकूलन के रूप में आप किस उपागम को अपनाएँगे ?
A. विभिन्न प्रकार की दृश्यात्मक प्रस्तुतीकरण पर बल देना ।
B. विभिन्न प्रकार की स्पर्श करने वाली सामग्री का इस्तेमाल करना।
C. अनुदेशन के समय विद्यार्थी से बहुत दूर खड़े होना।
D. स्वतंत्र रूप से पढ़ने और समझने के लिए मुद्रित सामग्री देना।

रियान ने तीन वर्ष की अवस्था में ही बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण और सहयोग के कविताएँ एवं गीत रचना आरंभ कर दिया तथा वह बिना किसी बाह्य अभिप्रेरणा के इनका आनन्द भी लेता है। यह विशिष्ट रूप से किसका द्योतक है?
A. प्रतिभाशाली होना
B. औसत बुद्धि लब्धि होना
C. पठनवैकल्य
D. स्वलीनता

अवलोकन द्वारा अधिगम को सुसाध्य करने हेतु, एक अध्यापक को अधिगमकर्ताओं को सबसे पहले क्या करने का सुझाव देना चाहिए?
A. उनके द्वारा अनुकरण की गई क्रियाओं का आकलन
B. प्रतिमान की क्रियाओं को ध्यान करना
C. प्रतिमान की क्रियाओं को याद करना
D. प्रतिमान की क्रियाओं का अनुसरण और अभ्यास करना

विद्यार्थियों की स्वयं के अधिगम पर विमर्श चिन्तन करने की योग्यता को क्या कहा जाएगा?
A. ध्यान देना 
B. कंठस्थीकरण
C. अधिसंज्ञान
D. विस्मरण (भूलना) 

अभिकथन (A) : एक अध्यापक द्वारा छोटे बच्चों के उनके परिवेश संबंधित अनुभवों की अनदेखी करनी चाहिए।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part64

तर्क (R) : विद्यालयों में अधिगम विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से अलग करके होना चाहिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A)  सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अधिगम के बारे में सही नहीं है?
A. अधिगम में अपने आस-पास के परिवेश के साथ अंतःक्रियाएँ शामिल होती हैं। 
B. अधिगम एक सक्रिय प्रक्रिया है। 
C. अधिगम व्यक्तिगत कारकों से प्रभावित होता है।
D. अधिगम सामाजिक संदर्भों से हटकर स्वतंत्र रूप से होता है।

जब एक विद्यार्थी, किसी समस्या को एक ही तरीके से प्रस्तुत करने पर अटक जाता है, तब वह किस अवस्था में होता है?
A. उच्चस्तरीय चिंतन 
B. अनुरूपक चिंतन
C. प्रकार्यात्मक स्थिरता 
D. प्रतिक्रियाओं का समुच्चय 

अधिगम की प्रक्रिया में त्रुटियों के बारे में क्या सही है?  
A. त्रुटियों की कोई भूमिका नहीं है।  
B. त्रुटियाँ अर्थपूर्ण हैं और उन पर चर्चा होनी चाहिए।
C. अध्यापक द्वारा त्रुटियों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
D. त्रुटियों को नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा सम्बोधित किया जाना चाहिए। 

निम्नलिखित में से कौन-सा संवेग विद्यार्थियों को अधिगम के प्रति अभिप्रेरित कर सकता है?
A. बोरियत
B. उच्च डर 
C. उम्मीद
D. गुस्‍सा 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अभिप्रेरित शिक्षण की पहचान नहीं है?
A. विद्यार्थी बहुत से प्रश्न पूछते हैं।
B. कक्षा में एकदम सन्नाटा, यहाँ तक कि जब अनुभव साझा करने के लिए कहा जाए, तब भी।  
C. शिक्षार्थियों को अपनेपन का बोध हो।
D. विद्यार्थी पूर्व अधिगम और नवीन अधिगम से अंतर कर पाते हैं। 

निम्नलिखित में से किसके द्वारा अधिगम में बाधा पहुँचाने की संभावना है?
A. योग्यता के संवृद्धियात्मक दृष्टिकोण पर विश्वास।
B. विशिष्ट पहचानों (अस्मिताओं) के बारे में प्रचलित रूढ़िबद्ध धारणाओं को बढ़ावा देना। 
C. व्यक्तिगत रुचि और स्वतंत्रता को बढ़ावा देना।
D. कक्षा में भय और अवरोधों को कम करना।

अधिगम अधिक प्रभावशली होगा यदि पढ़ाई जाने वाली विषय-वस्तु :
A. विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों से संबंधित नहीं है।
B. बहुत ही अमूर्त और जटिल है।
C. संंबंधित पृथक-खण्डों में प्रस्तुत की जाती हो।
D. बहुविध विधियों के माध्यम से प्रस्तुत की जाती हो।

वह न्यूनतम संख्या जिसे 4, 6, 8, 12 और 16 से भाग देने पर सदैव शेषफल 2 बचता है, ______है। 
A. 46
B. 48
C. 50
D. 56

1 और 100 के बीच में कितनी जुड़वां अभाज्य संख्याएँ हैं?
A. 7
B. 8
C. 9
D. 6

संख्या 45360 में, अंकों 5 और 6 को परस्पर बदल दिया जाता है। नई प्राप्त संख्या तथा प्रारंभिक संख्या का अंतर कितना होगा?
A. 1990
B. 990
C. 890
D. 1890

100 को \(1/2\) से भाग दीजिए और 30 जोड़िए। परिणाम में से 45 घटाइए। आप कितना मान प्राप्त करते हैं? 
A. 35
B. 85
C. 185
D. 195

यदि एक सात अंकीय संख्या 346p504, संख्या 11 से विभाज्य है, तो p किसके बराबर है?
A. 0
B. 2
C. 3
D. 4

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प रोमन अंकों में सही ढंग से नहीं लिखा गया है?
A. XXV
B. XXXII
C. VXX
D. LXIV

एक छात्र के पास समान प्रकार के 10 पाँच रुपये के सिक्के हैं। वह उन्हें एक के ऊपर एक रखता है। ऐसा करने से कौन-सी आकृति बनेगी?
A. वृत्त
B. घन
C. शंकु
D. बेलन

एक त्रिभुजीय आधार वाले पिरामिड में कितने किनारे होते हैं?
A. 2
B. 3
C. 6
D. 8

130º का संपूरक कोण कौन-सा है?
A. 50º
B. 130º 
C. 90º 
D. 180º 

चीनी के एक बैग का वजन 117 किलो 825 ग्राम है। यदि बैग का वजन 4 किलो 175 ग्राम है, तो चीनी का वजन ज्ञात कीजिए। 
A. 122 किलो 000 ग्राम
B. 113 किलो 650 ग्राम
C. 103 किलो 650 ग्राम
D. 113 किलो 750 ग्राम

(62 वर्ष 12 माह) – (19 वर्ष 23 माह) किसके बराबर है?
A. 41 वर्ष 11 माह 
B. 42 वर्ष 1 माह 
C. 43 वर्ष 1 माह 
D. 41 वर्ष 9  माह 

मेरी माँ के पास एक आयताकार भूखंड है जिसकी लंबाई 16 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है। वह इसे उसी क्षेत्रफल के एक वर्गाकार भूखंड से बदलना चाहती है। इस नये भूखंड का परिमाप कितना होगा?
A. 12 मीटर
B. 24 मीटर
C. 36 मीटर
D. 48 मीटर

 पैटर्न 

12 + 22 + 22 = 32 ,

22 + 32 + 62 = 72 ,

32 + 42 + 122 = 132 ,

42 + ____ + ___ = ___, 

में, लुप्त संख्याएँ क्रमशः ________हैं। 

A. 52, 162, 172
B. 62, 242, 252
C. 62, 202, 212
D. 52, 202, 212

एक विशेष वर्ष में, किसी कंपनी का वार्षिक व्यय नीचे दिया गया है :

मद

व्‍यय (करोड़ों रुपये में)

वेतन

65

विज्ञापन

10

मशीनरी

85

 बिजली और पानी  

15

परिवहन

25

अन्‍य

30

 

यदि उपर्युक्त सूचना को एक दंड आलेख द्वारा (10 करोड़ = 1 सेमी स्केल लेकर) निरूपित किया जाता है, तो मशीनरी और परिवहन के दंडों की लंबाइयों का अंतर क्या होगा? 

A. 8.5 सेमी
B. 7.5 सेमी
C. 6.5 सेमी
D. 6 सेमी

 प्रथम दस प्राकृत संख्‍याओं का माध्‍य कितना है? 
A. 5.0 
B. 5.5 
C. 10.0
D. 11.0

गणित की प्रकृति के संबंध में निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त कथन कौन-सा है?
A. गणित में केवल परिकलन निहित हैं।
B. गणित आगमन, निगमन एवं सामान्यीकरण करने की आदत का विकास करता है।
C. गणित अपसारी चिंतन की अपेक्षा अभिसारी चिंतन के विकास में सहायता करता है।
D. गणित में मूर्त विचार और अवधारणाएँ निहित हैं।

एक दी गई समय अवधि में एकत्रित किए गए बच्चों के कार्य के नमूने (प्रतिदर्श) और वर्कशीट (कार्यपत्रक) का सुव्यवस्थित ग्रहण कहलाता है – 
A. रूब्रिक्स
B. पोर्टफोलियो
C. जॉंच-सूची 
D. अवलोकन सूची 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार, विद्यालयी गणित का मूल उद्देश्य है-
A. संख्या पद्धति का शिक्षण
B. मात्राओं के मापन का शिक्षण 
C. समस्या-समाधान के लिए गणितीय विवेचन/तर्कणा का विकास  
D. गणितीय सूत्रों द्वारा प्रश्नों को हल करना 

गणित अधिगम और परीक्षा उपलब्धि में लड़कों और लड़कियों में अक्सर अंतर देखा गया है। बड़े पैमाने पर किए गए आँकड़ों के अध्ययन के आधार पर अक्सर लड़कों की गणित में उपलब्धि बेहतर होती है। इस अवलोकन का सबसे उपयुक्त स्पष्टीकरण निम्नलिखित में से क्या हो सकता है?
A. लड़कियों में गणित की अपेक्षा साहित्यिक और अन्य भावात्मक संज्ञान की जन्मजात क्षमता अधिक होती है। 
B. लड़कों में तर्क और गणितीय चिंतन की जन्मजात क्षमता होती है। 
C. सामाजिक प्रभाव और शिक्षकों/शिक्षिकाओं की धारणा के कारण गणित को पुरुषत्व  का विषय माना जाता है। 
D. लड़कियाँ गणित में रुचि नहीं रखती है क्योंकि इसमें अमूर्तता की आवश्यकता होती है। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 अनुशंसा करती है कि _______से प्रारंभ करके, गणित एवं परिकलन चिंतन पर विद्यालयों में अधिक बल दिया जाएगा।  
A. मूलभूत चरण 
B. प्रारंभिक चरण 
C. मध्य चरण 
D. माध्‍यमिक चरण  

कक्षा में दशमलव के परिचय हेतु अध्यापक एवं अधिगमकर्ताओं के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री सबसे आसानी से उपलब्ध होती है?
A. श्‍यामपट्ट और चॉक 
B. सेंटीमीटर और मिलीमीटर अंकित पैमाना/रूलर
C. कंंप्यूटर-आधारित अधिगम के उपकरण 
D. भिन्न का चार्ट  

मानक संदर्भित परीक्षण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
A. इसका उपयोग नैदानिक परीक्षण में किया जाता है।
B. यह विद्यार्थियों की व्यक्तिगत भिन्नताओं की पहचान करने में सहायक है।  
C. नौकरी के लिए साक्षात्कार, मानक संदर्भ परीक्षण के उदाहरण हैं।
D. यह निर्धारित करता है कि दूसरों के सापेक्ष एक विशेषता किस हद तक मौजूद है। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part61

प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों में गणितीय कौशलों के विकास के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे कम सार्थक है?
A. प्रतिरूपण की पहचान एवं सृजन करना 
B. समस्याओं, के समाधान हेतु अनुमान लगाना एवं सन्निकटीकरण करना  
C. गणितीय भाषा एवंं तर्कणा/विवेचन विकसित करना
D. औपचारिक कलन-विधियों को याद करने की क्षमता

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयी गणित को ______ होना चाहिए। 
A. स्‍मृति अभिमुख 
B. गतिविधि अभिमुख 
C. अभ्यास अभिमुख 
D. मूल्यांकन अभिमुख  

कक्षा V के बच्चे को जब 23 + 17 जोड़ने के लिए कहा जाता है, तो वह तुरंत 40 उत्तर बताता है। वह पहले 17 + 3 = 20 जोड़ता / जोड़ती है तथा बचे हुए 20 को जोड़कर 40 उत्तर बताता /बताती है। निम्नलिखित में से कौन-सी तकनीक का उपयोग बच्चे / बच्ची द्वारा किया गया है?
A. सहचारिता द्वारा जोड़ना
B. अनुमान से जोड़ना 
C. अपघटन तथा दस पूर्ण करके जोड़ना
D. गिनकर जोड़ना

प्रतिभा अपनी गणित कक्षा में कई व्यक्तिगत एवं सामूहिक गतिविधियों की योजना बनाती है और कार्यान्वित करती है। वह अपने अधिगमकर्ताओं को विविध गणितीय क्रीड़ाओं में भी सम्मिलित करती है। निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतिभा की कक्षा के वातावरण को अति उपयुक्त रूप से निरूपित करता है? 
A. उसकी कक्षा में अव्यवस्था है एवं अधिगमकर्ता असमंजस में हैं।
B. वह गणितीय अवधारणाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ है।
C. उसकी कक्षा में अभीष्ट परिणामों की ओर ले जाने वाली परिचर्चा अपर्याप्त है।
D. वह गणितीय अवधारणाओं के विकास में अधिगमकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करती है ।

गतिक ज्यामितीय प्रक्रिया सामग्री ( सॉफ्टवेयर ) लाभदायक है

A. आकृतियों के गुणों के अन्वेषण करने एवं अधिगम के लिए

B. आकृतियों के रूपान्तरण के लिए

C. दी गई वस्तु की लंबाई मापने के लिए

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल A
B. A और C
C. B और C
D. A और B

प्राथमिक कक्षाओं में ‘गणितमाला’ का सर्वाधिक उपयुक्त उपयोग निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
A. गणितमाला में विभिन्न रंगों के मोतियों को पहचानने के लिए
B. अभाज्य संख्याओं का पता लगाने के लिए
C. संख्याओं को शब्दों में लिखने के लिए
D. संप्लाव गणना (स्किप गिनती) सीखने के लिए

एक बच्चा जो आकृतियों के अपने और विभिन्न आकृतियों के बीच, दोनों गुणों के अंतर्संबंधों को स्थापित कर सकता है, वह वैन हैले की ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत के किस स्तर पर है?
A. दृश्यीयकरण (स्तर 0)
B. अनौपचारिक निगमन (स्तर 2)
C. विश्लेषण ( स्तर 1)
D. निगमन तर्कणा (विवेचन) (स्तर 3)

बच्चों को 348 को 17 से भाग करने के लिए कहा गया, तब अधिकांश बच्चों ने निम्नलिखित विधि से प्रश्न हल किया

भागफल = 2

शेष = 8

बच्चे द्वारा की गई इस प्रकार की त्रुटि को आप कैसे संबोधित करेंगे ?

A. उन्हें अभ्यास के लिए इसी प्रकार के और उदाहरण दें।
B. उन्हें कलन विधि एक बार पुनः समझाएँ ।
C. अनौपचारिक विधियों द्वारा उत्तर का अनुमान लगाने के लिए बच्चे की सहायता करें।
D. भाज्य, भाजक और शेष में संबंध दिखाने और समस्या हल करने के लिए बच्चे को सूत्र स्मरण करने के लिए कहें।

किसी पर्यटक के द्वारा नीचे दिए दिए गए विवरण पर विचार कीजिए:

” इस क्षेत्र में गाँव के लोग अपने घर मोटी दीवारों के बनाते हैं और इन दीवारों को मिट्टी से पोतते हैं। इन घरों की छतें कंटीली झाड़ियों से बनायी गयी हैं। यहाँ के क्षेत्र में वर्षा बहुत कम होती है ओर गर्मी भी बहुत पड़ती है।”

यह क्षेत्र कहाँ होना चाहिए ?

A. हरियाणा
B. छत्तीसगढ़
C. गुजरात 
D. राजस्थान

एक अध्यापिका ने ऊर्जा स्थानांतरण के लिए निम्नलिखित खाद्य श्रृंखला का चित्र बनाया :

घास → दुरमुट / भृंग → मेंढक → साँप → बाज़

यदि चौथे पोषण स्तर पर ऊर्जा 7 KJ (किलोजूल) है, तो उत्पादक स्तर पर ऊर्जा कितनी होगी?

A. 70000 KJ
B. 7000 KJ
C. 700 KJ 
D. 70 KJ

धारणीय विकास लक्ष्य (SDGs) उत्तम स्वास्थ्य और शिक्षा को पाने, असमानता घटाने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए अवश्यंभावी हैं। निम्नलिखित में से, लक्ष्य 5, किस पर केंद्रित है?
A. स्वच्छ जल एवं स्वच्छता पर 
B. लिंग समानता पर  
C. उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण पर 
D. उत्तम शिक्षा पर  

जल चक्र, पृथ्वी के भीतर तथा वायुमंडल में, पानी की अनवरत् गति को दर्शाता है तथा इसमें कई विभिन्न प्रक्रियाएँ सम्मिलित हैं। इसमें सम्मिलित विविध प्रक्रियाओं को दिखाने वाले सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, संघनन, अवक्षेपण
B. संघनन, वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, अवक्षेपण
C. अवक्षेपण, वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, संघनन
D. वाष्पोत्सर्जन, संघनन, वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, अवक्षेपण

एक अध्यापिका ने छात्रों को कमल का लंबा खोखला तना दिखाया तथा उनसे अनुकूलन के बारे में पूछा। निम्नलिखित में से कौन-सा खोखले तने का कार्य है?
A. पौधे को पानी पर तैरने में सहायता करना 
B. पौधे को सहारा देना 
C. पौधे को तालाब के तल में जमाना  
D. पानी को सोखना 

उष्णकटिबंधीय वर्षा वन _________पाये जाते हैं।
A. असम में  
B. राजस्थान में
C. गुजरात में  
D. मध्य प्रदेश में 

कक्षा IV में, पाठ ‘मिलकर खाएं’ में, बोरा ________ की एक सामान्य किस्म है
A. गेहूँ 
B. फल 
C. सब्जी 
D. धान

नौसेना के जहाज में लीडर द्वारा पूरी परेड में दिए जाने वाले निर्देशों की संख्या है :
A. 36
B. 24
C. 16
D. 8

एक पोषण स्तर से दूसरे तक स्थानांतरण के लिए 10% ऊर्जा ______ के रूप में उपलब्ध है।
A. सौर
B. प्रकाशीय
C. रासायनिक
D. यांत्रिक

विश्व जल दिवस निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है ?
A. 5 जून
B. 22 मार्च
C. 22 अप्रैल
D. 22 जून

जल संवर्धन एक प्रकार की उद्यान कृषि है तथा जल कल्चर का उपसमुच्चय है जिसके अंतर्गत पौधों की फसल सामान्यतः बिना _____ की होती है।
A. मिट्टी
B. जल
C. पोषक तत्त्व
D. सूर्य के प्रकाश

जिस उपकरण द्वारा वर्षा का मापन किया जाता है, उसे कहते हैं: 
A. हाइग्रोमीटर
B. हाइड्रोमीटर
C. रेन गेज 
D. बैरोमीटर 

पाठ ‘रक्षा अधिकारी : वाहिदा’ में, भारतीय नौसेना में चिकित्सक, वाहिदा, संबंधित है :
A. लद्दाख से
B. हैदराबाद से
C. जम्मू और कश्मीर से
D. हिमाचल प्रदेश से

कोई पर्यटक किसी देश के विषय में अपने प्रेक्षणों का इस प्रकार वर्णन करता है :

इस देश में पानी बहुमूल्य है। यहाँ न तो वर्षा होती है, न ही नदियाँ, झील और तालाब ही हैं। यहाँ जमीन के नीचे भी पानी नहीं हैं। परन्तु यहाँ की रेतीली जमीन के नीचे तेल ही तेल है। इसलिए यहाँ पेट्रोल आसानी से मिल जाता है। वास्तव में पेट्रोल पानी से सस्ता है। इस देश का नाम है :

A. अफगानिस्‍तान
B. अबू धाबी
C. यूक्रेन
D. उज्‍बेकिस्‍तान

भारत में बाघों की जनसंख्या : 
A. पिछले दशक में घट गई है। 
B. पिछले 2 वर्षों में लगभग दुगुनी हुई है। 
C. लुप्त होने के कगार तक घट गई है। 
D. लगभग स्थाई है किन्तु अभी भी घट रही है। 

तीसरी कक्षा में विभिन्न प्रकार की पत्तियों पर चर्चा करने के लिए हरप्रीत विद्यार्थियों से पत्तियाँ लाने को कहती है। हरप्रीत द्वारा विद्यार्थियों को क्या निर्देश दिए जाने चाहिए?
A. पौधों से पत्तियाँ तोड़ कर लाएँ। 
B. पौधों से गिरी हुई पत्तियाँ लाएँ। 
C. पौधों की पत्तियों का चित्र बना कर लाएँ। 
D. कागज पर पत्तियॉं काट कर लाऍं। 

पर्यावरण अध्ययन की कक्षा पाँचवीं में साज़िया एक मोमबत्ती जलाती है और उस पर गिलास ढ़क देती है। मोमबत्ती बुझ जाती है। वह अपने विद्यार्थियों से पूछती है कि मोमबत्ती क्यों बुझ गयी । सुजाता जवाब देती है कि बंद जगह में वायु की अनुपस्थिति में दम घुटने से मोमबत्ती बुझ गयी, जैसे बंद कमरें में हमारा दम घुटता हैं। साज़िया को क्या करना चाहिए?
A. उसे बताएँ कि मोमबत्ती जीवित नहीं है और इसलिए उसका दम नहीं घुट सकता है।
B. अन्य विद्यार्थियों से इस संभावना पर उनकी प्रतिक्रिया पूछें।
C. विद्यार्थियों से पूछें कि हमें जीवित रहने के लिए किसकी जरूरत है, जिससे हमारा दम नहीं घुटे। 
D. एक विद्युत बल्ब जला कर, उसके ऊपर गिलास रखकर देखे कि क्या होता है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part35

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण को किस पर केन्द्रित होना चाहिए?
A. पर्यावरण अध्ययन की परिभाषाओं तथा प्रत्ययों को याद करने पर
B. पर्यावरण अध्ययन के आकलन परीक्षणों में सफलता प्राप्त करने पर
C. छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए तैयार करने पर
D. विद्यार्थियों के अवलोकनात्मक एवं सृजनात्मक कौशलों के विकास करने पर

निम्न में से कौन-से सीखने के सिद्धांत, यह व्याख्या करते हैं कि बच्चे कैसे सीखते हैं?

A. बच्चे सीखना नहीं चाहते और इसलिए शिक्षकों को इन्हें प्रेरित करना चाहिए।

B. बच्चे स्वाभाविक रूप से सीखने के लिए प्रेरित होते हैं और सीखने में सक्षम होते हैं।

C. बच्चे स्कूल में सीखते हैं और इसलिए हर बच्चे को स्कूल भेजना चाहिए।

D. बच्चे अपना अर्थ स्वयं बनाकर सीखते हैं और विभिन्न प्रकार से सीखते हैं।

A. केवल A और D 
B. केवल B और 
C. केवल B और  
D. केवल C और 

प्राथमिक स्तर पर विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन जैसे विषयों के स्थान पर पर्यावरण अध्ययन जैसा विषय क्यों प्रस्तुत किया जाता है ?

A. बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना जरूरी है।

B. पर्यावरण बच्चों की वृद्धि एवं सीखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रखता है।

C. पर्यावरण अध्ययन एक एकीकृत विषय है जो विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन से अंतर्दृष्टि प्राप्त करता है।

D. पर्यावरण अध्ययन बच्चों में उस पर्यावरण का एक समग्र दृष्टिकोण विकसित करता है, जिसमें वे रहते हैं।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन एक विषय के रूप में एकीकृत है, इसका अर्थ है:
A. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्रों का एकीकरण
B. क्रियाकलापों तथा सामूहिक कार्यों के माध्यम से शिक्षण
C. विज्ञान के प्रत्ययों का भाषा के साथ एकीकरण
D. सामाजिक प्रत्ययों को गणित के साथ संयोजन करना

पर्यावरण अध्ययन किन तीन पर्यावरण अध्ययन सीखने के सिद्धांतों पर आधारित है?

A. पर्यावरण के रूप में सीखना

B. पर्यावरण के बारे में सीखना

C. पर्यावरण के माध्यम से सीखना

D. पर्यावरण के लिए सीखना

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और  D

शरद विद्यार्थियों को ” वस्तुएँ जो हम बनाते हैं और करते हैं” पढ़ाने के लिए, उनके घर पर उपलब्ध वस्तुओं के खाली पैकेट लाने को कहता है। कुछ बच्चे सिगरेट और गुटखे के पैकेट लाते हैं। शरद को क्या करना चाहिए?

A. चर्चा करनी चाहिए कि सिगरेट और गुटखा कैसे बनता है।

B. विद्यार्थियों से कहना चाहिए कि सिगरेट पीना और गुटखा खाना बुरी आदत है। 

C. सिगरेट और गुटखा सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में बताना चाहिए।

D. विद्यार्थियों को यह कहना चाहिए कि स्कूल में ऐसी वस्तुएँ नहीं लाना चाहिए।

A. केवल A और B 
B. केवल A और 
C. केवल A और 
D. केवल B और 

मल्टीमीडिया के प्रयोग द्वारा पर्यावरण अध्ययन में किसी प्रत्यय को पढ़ाना शिक्षण में सहायक होता है क्योंकि

A. प्रत्यय को पढ़ाना अधिक सुविधाजनक होता है। 

B. यह विद्यार्थी की इन्द्रियों को सक्रिय रखता है। 

C. यह समय का प्रभावपूर्ण ढंग से उपयोग करता है। 

D. इसमें शिक्षक द्वारा बहुत सी तैयारी की आवश्यकता होती है। 

A. A और B
B. B और C
C. केवल B
D. केवल C

पर्यावरण अध्ययन की विषय-वस्तु को प्रकरण / शीर्षक के स्थान पर थीम में क्यों संगठित किया गया है?

A. विद्यार्थियों पर पाठ्यचर्या का भार कम करने के लिए।

B. एक संयुक्त और परस्पर अंतर्संबंधित समझ विकसित करने के लिए।

C. अध्यापकों पर पाठ्यचर्या का भार कम करने के लिए।

D. विद्यार्थियों में पर्यावरण का एक समग्र दृष्टिकोण विकसित करने के लिए।

A. केवल A और B 
B. केवल B और C
C. केवल B और D
D. केवल A और C

शिक्षक विद्यार्थियों से उन कार्यों की सूची बनाने को कहते हैं जिन्हें करने से उन्हें मना किया जाता हैं। नादिया लिखती है कि वो खेत में हल नहीं चला सकती क्योंकि अगर वो ऐसा करेगी तो बारिश नहीं होगी।

शिक्षक नादिया से पूछते हैं कि क्या उसने यह जाँचने के लिए खेत में हल चला कर देखा हैं। शिक्षक द्वारा इस चर्चा के माध्यम से किन विज्ञान प्रक्रिया कौशलों को संबोधित किया जा रहा है?

A. प्रयोग करना 

B. आकलन करना  

C. तार्किक चिंतन  

D. अनुमान लगाना  

A. केवल A और B 
B. केवल A और C 
C. केवल A और D 
D. केवल B और C 

CCE पद्धति के अनुसार मूल्यांकन
A. छात्रों में कला एवं शिल्प की योग्यताओं को प्रोत्साहित करता है।
B. व्यक्तिगत / वैयक्तिक भिन्नताओं के प्रति शिक्षार्थियों में संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का एक उपकरण/ माध्यम है।
C. शिक्षकों द्वारा विकसित मानकीकृत टेस्ट / परीक्षा से संबंधित है
D. विद्यार्थियों के अधिगम के सभी पक्षों में वांछित परिवर्तनों की मात्रा का पता लगाने की प्रक्रिया है

निम्नलिखित में से कौन-से कथन पर्यावरण अध्ययन को परिभाषित करते हैं?

A. बहुआयामी एवं एकीकृत विषय

B. उच्च प्राथमिक कक्षाओं में आने वाले विषयों की पूर्व तैयारी 

C. बच्चे के प्राकृतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण के बीच की अन्तः क्रिया

D. पर्यावरण के बारे में तथ्यों का संकलन 

A. केवल A और B 
B. केवल B और C 
C. केवल C और D 
D. केवल A और C 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस बात का वर्णन करता है कि कक्षा III से कक्षा V के लिए पर्यावरण शिक्षा के स्थान पर पर्यावरण अध्ययन विषय की अनुशंसा क्यों की गई है?
A. बच्चे पर्यावरण का अध्ययन कर सकते हैं, उन्हें इसके बारे में शिक्षित नहीं किया जा सकता है।
B. पर्यावरण शिक्षा विद्यार्थियों को पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय समस्याओं से अवगत कराने से संबंधित है।
C. ऐसा विद्यार्थियों को उनके आस पास के पर्यावरण की समग्र समझ से अवगत कराने हेतु किया गया है।
D.  पर्यावरण शिक्षा कक्षा XI में प्रारंभ होती है, निम्न स्तर कक्षाओं में नहीं ।

एक खेत में क्षेत्र भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने विभिन्न पौधे देखे। जॉय ने देखा कि मूँगफली के पौधे में फूल ‘जमीन के बाहर हैं लेकिन फल जमीन के अंदर उगता हैं। इस आधार पर, उसने मूँगफली के फल को जड़ के रूप में वर्गीकृत किया। उसने अपने वर्गीकरण के लिए किन प्रक्रिया कौशलों का प्रयोग किया?
A. अवलोकन, तुलना, सामान्यीकरण
B. अवलोकन, परिकल्पना निर्माण, वर्गीकरण
C. अवलोकन, प्रयोग, समस्या समाधान
D. अवलोकन, सूचना का संकलन, पहचान

एक शिक्षक छात्रों से किसी दिए गए विषय पर छह वाक्य बोलने के लिए कहता है। इस गतिविधि के दौरान, वह कक्षा के बाकी छात्रों से अपने सहकर्मियों के बोलने पर उनका आकलन करने के लिए कहता है। इस प्रकार के आकलन को क्या कहा जाता है?
A. स्व-आकलन
B. व्यक्तिगत आकलन
C. समूह आकलन
D. सहकर्मी आकलन

Leave a Comment

error: