RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 16 Shift3

एक पत्थर एक कमानी संतुलन से बंधा है। निम्न में से किस परिस्थिति में कमानी संतुलन पर रीडिंग कम से कम वजन दिखाएगा?
A. जब पत्थर एक बीकर के पानी में पूरी तरह से डूब जाता है।
B. जब पत्थर एक बीकर में लिए गए पानी की सतह पर होता है।
C. जब पत्थर हवा में लटका हुआ होता है।
D. जब पत्थर एक बीकर के पानी में आंशिक रूप से डूब जाता है।

2250 के कितने गुणनखंडों का वर्गमूल एक प्राकृतिक संख्या होगी?
A. 6
B. 5
C. 15
D. 4

टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन है?
A. हरमनप्रीत कौर
B. मिताली राज
C. स्मृति मंधाना
D. पूनम राउत

दिए गए प्रश्न का अध्ययन कीजिए और निर्णय कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।

यदि प्रत्येक गेंद का वजन समान है तो दस लोहे की गेंदों का वजन क्या है?

कथन:

1. प्रत्येक गेंद के वजन का एक-चौथाई भाग 5 किग्रा है।

2. तीन लोहे की गेंदों का कुल वजन, दो लोहे की गेंदों के कुल वजन से 20 किग्रा ज़्यादा है।
A.  कथन 1 और 2 अकेले पर्याप्त है
B. कथन 1 अकेला पर्याप्त है जबकि कथन 2 अकेला अपर्याप्त है
C. कथन 2 अकेला पर्याप्त है जबकि कथन 1 अकेला अपर्याप्त है
D. दोनों कथन 1 और 2 पर्याप्त हैं

वह बिंदु जिस पर लंबवत द्विभाजक त्रिभुज के भुजाओं को प्रतिच्छेद करता है उसे किस रूप में जाना जाता है?
A. परिकेन्द्र
B. लम्बकेन्द्र
C. केन्द्रक
D. अंतःकेंद्र

जब दीवार के सहारे 50-डेसीमीटर लंबी सीढ़ी लगाई जाती है, तो यह केवल खिड़की तक पहुंचती है। यदि खिड़की जमीन से 48 डेसीमीटर ऊपर है, तो दीवार से सीढ़ी के निचले पृष्ठ की दूरी ज्ञात कीजिये।
A. 12 डेसीमीटर
B. 14 डेसीमीटर
C. 10 डेसीमीटर
D. 11 डेसीमीटर

निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
A. एक पिंड का द्रव्यमान और भार अलग-अलग स्थानों पर समान रहता है।
B. एक पिंड का द्रव्यमान समान रहता है जबकि भार एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलता रहता है।
C. एक पिंड का द्रव्यमान और भार एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदल जाता है।
D. एक पिंड का द्रव्यमान एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदल जाता है जबकि भार समान रहता है।

निम्नलिखित में से किसे न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है?
A. ऊर्जा
B. बल
C. संवेग
D. शक्ति

एक 4Ω प्रतिरोध तार को आधे से मोड़ दिया जाता है, तो तार के नए प्रतिरोध की गणना कीजिये।
A. 1.5 Ω
B. 2.00 Ω
C. 1.00 Ω
D. 1.25 Ω

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान __________ में है।
A. राजस्थान
B. दिल्ली
C. हरियाणा
D. पंजाब

निम्न आरेख में कितने त्रिभुज हैं?

A. 8
B. 6
C. 20
D. 10

समाचार चैनल टाइम्स नाउ के मुख्य संपादक कौन हैं?
A. राहुल शिवशंकर
B. अर्नब गोस्वामी
C. रवीश कुमार
D. सोनिया सिंह

जयंत 54 किमी/घंटे की चाल से \(21/2\) घंटे में एक निश्चित दूरी तय करता है। 72 किमी/घंटे की चाल से समान दूरी तय करने में प्रभु को कितना समय लगेगा?
A. \(21/2\) घंटे
B. \(21/5\) घंटे
C. \(17/8\) घंटे
D. 3 घंटे

16, 32, 64, 128,…… श्रृंखला में पहली 10 संख्याओं का योग है:
A. 16386
B. 16638
C. 16368
D. 13668

यदि किसी निश्चित भाषा में TREE को USFF के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो MANGO को उस भाषा में किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. BHONC
B. OPHNB
C. NOPHB
D. NBOHP

2018 में ICC द्वारा सानो क्रिकेट फेस्टिवल किस देश में आयोजित किया गया था?
A. ब्रिटेन
B. जापान
C. ऑस्ट्रेलिया
D. श्रीलंका

उस आरेख का चयन कीजिये जो अन्य तीन से अलग है।
A.
B.
C.
D.

किसी पिंड की वृत्ताकार पथ में नियत चाल से गति कहलाती है:
A. वृत्तीय गति
B. दोलनी गति
C. असमान वृत्तीय गति
D. एकसमान वृत्तीय गति

एक वृत्ताकार वलय की आंतरिक और बाहरी परिधि क्रमशः 22 सेमी और 44 सेमी है। अंगूठी की मोटाई क्या है?
A. 2.5 सेमी
B. 1.5 सेमी
C. 5.5 से.मी.
D. 3.5 से.मी.

उस विकल्प का चयन कीजिये जो निम्नलिखित आरेख को तार्किक रूप से समूहित करता है।

A. 1, 2; 3, 4; 5, 6
B. 1, 6; 2, 3; 5, 4
C. 1, 5; 2, 6; 3, 4
D. 1, 4; 2, 5; 3, 6

निम्नलिखित कथनों को सत्य मानते हुए भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह निर्णय कीजिये कि कौन सा निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ चम्मच ग्लास हैं

सभी प्लेटें ग्लास हैं

निष्कर्ष:

कुछ ग्लास प्लेट हैं

कुछ ग्लास चम्मच हैं

A. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष 1 और 2 अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है

दो पिंडों के बीच बल सदैव होते हैं:
A. असमान बल
B. असमान और विपरीत दिशा में 
C. समान और समान दिशा में
D. समान और विपरीत दिश में

एक लड़की जमीन से 500 मीटर की ऊंचाई पर बैठे एक पक्षी को देख रही है। प्रारंभिक स्थिति में लड़की की आंखों से पक्षी का उन्नयन कोण 45° है। कुछ समय के पश्चात, लड़की जमीन पर 50 मीटर की दूरी तक पक्षी की ओर बढ़ती है और पक्षी उससे दूर उड़ जाता है। इस बिंदु पर, उन्नयन कोण कम होकर 30° हो जाता है। पक्षी द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिये। \( 3 = 1.73.\) लीजिए।
A. 415 मीटर
B. 915 मीटर
C. 315 मीटर
D. 365 मीटर

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 19 Sept 2018 Shift2 part2

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है:

गहरा : छिछला : : सर्वश्रेष्ठ : _______
A. अल्प
B. अच्छा
C. श्रेष्ठतर
D. निकृष्टतम

निम्नलिखित में से कौन सा समाचार पत्र भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान लोकमान्य तिलक द्वारा लिखा गया था?
A. युगांतर
B. बंगाली
C. केसरी
D. अमृत बाजार पत्रिका

63 और 140 का ल.स.प. ज्ञात कीजिये।
A. 63
B. 14
C. 126
D. 1260

वेन आरेख को पहचानें जो निम्नलिखित वर्गों का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है:

अंगूर, अनानास, फल:
A.
B.
C.
D.

एक यात्रा की शुरुआत में पबित्रा के वाहन में ईंधन के रुप में \(192/7l\) लीटर पेट्रोल था। यात्रा के दौरान \(131/2l\) लीटर पेट्रोल की खपत हुई। यात्रा के बाद ईंधन टैंक में प्रारंभिक पेट्रोल का कितना अंश बचा था?
A. 11/40
B. 3/10
C. 3/5
D. 7/10

निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए:

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में गणित और विज्ञान में प्राप्त अंकों के आधार पर 100 छात्रों का वर्गीकरण

 

50 में से अंक

40 और अधिक

30 और अधिक

20 और अधिक

10 और अधिक

0 और अधिक

विषय

गणित

23

26

70

90

100

विज्ञान

15

36

75

95

100

(कुल) औसत

19

31

80

93

100

कुल 60% से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या है:

A. 69
B. 65
C. 50
D. 27

एक पराश्रव्य ध्वनि तरंग की आवृत्ति _________ से अधिक होती है:
A. 20 Hz
B. 200 Hz
C. 20000 Hz
D. 2000 Hz

निम्नलिखित में से कौन सा समूह सबसे अच्छा विद्युतरोधी है?
A. रबर, कांच, प्लास्टिक, इबोनाइट, कपास, तांबा
B. चांदी, तांबा, सोना, लोहा
C. बैकेलाइट, शुष्क वायु, कागज, इबोनाइट, ऐलुमिनियम
D. प्लास्टिक, इबोनाइट, कागज, कपास, बैकेलाइट, शुष्क वायु, रबर

एक टेबल का क्रय मूल्य 750 रुपये है उसे 4% हानि पर बेचा गया था। टेबल के विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। 
A. 720 रुपये  
B. 745 रुपये  
C. 730 रुपये  
D. 780 रुपये  

नीचे दिए गए समीकरण को हल कीजिये।

\({{1 + 2}}{{\{ {\;1 + {2}{{( {1 + 1/3} )}}} \}\;}} = \;?\)

A. 9/4
B. 21/5
C. 6/5
D. 21/4

ढाल = – 4 और y – अंतः खंड = 2 वाली रेखा के समीकरण की पहचान कीजिए।
A. \(2x + /2 = 1\)
B. \(2x + /3 = 1\)
C. 2x + y = 1
D. \(2x + /4 = 1\)

निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलाता है?
A. भारत के प्रधानमंत्री
B. भारत के महान्यायवादी
C. भारत के मुख्य न्यायाधीश
D. भारत के उपराष्ट्रपति

दिए गए कथन को पढ़िए और सावधानीपूर्वक निष्कर्ष निकालिए और चयन कीजिये कि इनमें से कौन सा विकल्प संभव है

कथन:

1. नाइट्रोजन एक गैस है।

2. इस कक्ष में गैस है।

निष्कर्ष:

इस कक्ष में नाइट्रोजन गैस है।

A. सत्य
B. असत्य
C. संभवतः सत्य या असत्य
D. निश्चित रूप से असत्य है

(-45 + 7 × 23 – (247 ÷ 13) – 11) ÷ 2 का मान कितना है?
A. 86
B. -14
C. -47
D. 43

निम्नलिखित समीकरण को हल कीजिए:

\({{{3^2} – {8^2}}}{{{{( {3 + 8} )}^2}}} = \;?\)
A. \({5}{{11}}\)
B. \(- {3}{{11}}\)
C. \({3}{{11}}\)
D. \(-{5}{{11}}\)

भारत सरकार ने कौन सी योजना प्रारंभ की है, जिसका उद्देश्य कैंसर और हृदय रोगों के रोगियों द्वारा व्यय को कम करके स्वास्थ्य देखभाल को सस्ता बनाना है?
A. AYUSH (आपकी परम सुरक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन)
B. PADMA (उचित और प्राप्य चिकित्सा सहायता)
C. AMRIT (उपचार के लिए सस्ती दवाएं और विश्वसनीय प्रत्यारोपण)
D. MAARC (कम लागत पर चिकित्सा सहायता)

पाइप A, B और C मिलकर एक टंकी को 4 घंटे में भर सकते हैं। पाइप A और B मिलकर टंकी को 9 घंटे में भर सकते हैं। यदि पाइप A, B और C एक साथ खोले जाते हैं, और 3 घंटे के बाद, पाइप A और B बंद हो जाते हैं, तो C द्वारा अकेले टंकी को भरने के लिए कितने घंटों की आवश्यकता होगी?
A. 1.5
B. 1.8
C. 2
D. 2.25

निम्नलिखित में से कौन सा एक धातु का उदाहरण है जिसे तेल के अन्दर संग्रहीत करने की आवश्यकता है?
A. लोहा
B. सोना
C. चांदी
D. पोटेशियम

निम्न कथन को पढ़िए और चयन कीजिये कि कौन सा तर्क मजबूत है।

कथन:

आउटडोर गेम्स खेलना कंप्यूटर पर होने या मोबाइल गेम खेलने से बेहतर है।

तर्क:

I. हाँ, आउटडोर गेम खेलने से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहते हैं।

II. नहीं, कंप्यूटर या मोबाइल गेम्स आउटडोर गेम्स की तुलना में अधिक मनोरंजक होते हैं।

A. केवल तर्क 1 मजबूत है
B. केवल तर्क 2 मजबूत है
C. दोनों तर्क I और II मजबूत हैं
D. न तो I और न ही II मजबूत है

‘ए बिलियन ड्रीम्स’ किस भारतीय क्रिकेटर के जीवन पर आधारित 2017 की एक भारतीय डॉक्यूड्रामा-जीवनी फिल्म है?

A. विराट कोहली
B. सुनील गावस्कर
C. सचिन तेंदुलकर
D. एम एस धोनी 

दो संख्याओं का अनुपात 5 : 6 है और उनका ल.स.प. 150 है। दोनों संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए​।
A. 50
B. 55
C. 60
D. 54

निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्ध्वपातन से गुजर सकता है?
A. अमोनियम क्लोराइड
B. अमोनियम सल्फेट
C. अमोनियम फॉस्फेट
D. अमोनियम क्लोरेट

यदि राज 10 किमी/घंटे अधिक की गति से गाड़ी चलाता है, तो वह 90 मिनट पहले अपने गाँव पहुँचता है। यदि वह 10 किमी/घंटे धीमी गति से गाड़ी चलाता है, तो वह 150 मिनट देरी से गांव पहुंचता है। उसके द्वारा तय की जाने वाली दूरी ज्ञात कीजिये।
A. 300 किमी
B. 600 किमी
C. 500 किमी
D. 400 किमी

1781 में, वारेन हेस्टिंग्स, भारत के पहले गवर्नर-जनरल ने मुस्लिम कानून के अध्ययन और अध्यापन के लिए __________ में एक मदरसा की स्थापना की।
A. बॉम्बे
B. कलकत्ता
C. बिहार
D. दिल्ली

जब किसी पिंड पर दो समान बल विपरीत दिशा में कार्यरत होते हैं, तो पिंड पर कार्यरत परिणामी बल _________ हो जाता है।
A. शून्य
B. चार गुना
C. दो गुना
D. तीन गुना

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 11 Shift1

4 लड़के क्रमशः प्रत्येक 3, 5, 2 और 6 दिनों के बाद एक बगीचे में जाते हैं। एक वर्ष में कितनी बार वे एक ही दिन बगीचे का दौरा करेंगे? मान लीजिये कि गिनती वर्ष की शुरुआत से की जाती है।
A. 12
B. 13
C. 11
D. 14

भारत सरकार के सेतु भारतम कार्यक्रम का उद्देश्य है:
A. तटीय क्षेत्रों को जोड़ने वाले पुलों का निर्माण करना
B. राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलों का निर्माण करना
C. माल के परिवहन के लिए नदियों और समुद्रों पर पुलों का निर्माण करना
D. ग्रामीण क्षेत्रों में पुलों का निर्माण करना

दो स्थानों A और B के बीच की दूरी 245 किमी है। दो कारें, एक A और दूसरी B से, एक ही समय में शुरू होती हैं, एक दूसरे की ओर यात्रा करती हैं। यदि एक कार 40 किमी/घंटे की चाल से और दूसरी 30 किमी/घंटे की चाल से यात्रा करती है, तो वे कितने घंटे बाद मिलेंगी?
A. \(23/4\;hours\)
B. \(31/2hours\)
C. 3 घंटे
D. 2 घंटे

समाचारों में देखे जाने वाले एमी अवार्ड्स को निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रस्तुत किया जाता है?
A. संगीत
B. साहित्य
C. सिनेमा
D. टेलीविज़न उद्योग

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें शब्द उसी संबंध को साझा करता हैं जैसे कि दिए गए शब्द के युग्म द्वारा साझा किया गया है।

बैरोमीटर : दबाव

A. एमीटर : विद्युत प्रवाह
B. स्केल : सेकंड
C. थर्मामीटर : आयतन
D. वोल्टमीटर : ऊष्मा

निम्न प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो धारणाएँ दी गई हैं। आपको दिए गये कथन और उनके बाद दी गयीं धारणाओं के आधार पर तय करना है कि निम्न में से कौनसी धारणा कथन में निहित है।

कथन:

मुझे खाना बनाना पसंद है। मैं एक शेफ बनना चाहता हूं

अवधारणा:

1. मैं एक शेफ हूं।

2. मैं शेफ नहीं हूं।

A. 1 और 2 दोनों धारणाएं निहित हैं
B. केवल धारणा 2 निहित है
C. केवल धारणा 1 निहित है
D. या तो 1 या 2 धारणा निहित है

आवर्त सारणी में,प्रत्येक 4th और 5th आवर्त में कितने तत्त्व होते है
A. 11 तत्त्व
B. 18 तत्त्व
C. 9 तत्त्व
D. 8 तत्त्व

दीन दयाल अंत्योदय योजना को _______के रूप में भी जाना जाता है।
A. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
B. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
C. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
D. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन

निम्न प्रश्न को पढ़िए और निर्णय कीजिये कि निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए उपयुक्त है।

प्रश्न:

कूट भाषा में कौन सा शब्द ‘Give’ का प्रतिनिधित्व करता है?

कथन:

1. ‘Give me some tea’ को ‘‘De min to te’ के रूप में लिखा है’

2. ‘Please Give’ को ’plea De’ के रूप में लिखा गया है
A. केवल कथन 1 पर्याप्त है।
B. केवल कथन 2 पर्याप्त है।
C. कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त हैं।
D. कथन 1 और 2 एक साथ अपर्याप्त हैं।

अंग्रेजों से लड़ते हुए रानी लक्ष्मी बाई का वर्ष _________ में निधन हो गया।
A. 1859
B. 1856
C. 1858
D. 1857

______ में फाइबर अनुपस्थित होते हैं।
A. यकृत
B. हृदय
C. वृक्क
D. रक्त

775 रुपये को 6 वर्ष के लिए निवेश करने पर 372 रुपये का ब्याज प्राप्त होता है। प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर है:
A. 7.5%
B. 9%
C. 8%
D. 7%

निम्नलिखित समीकरण को हल कीजिये:

\(11 3 + 1/9 – 5 6\;( {1 1/6} ) = \;?\)
A. \({{ – 11}}{9}\)
B. \({{ 11}}{9}\)
C. \({{ 11}}{8}\)
D. \({{ – 1}}{9}\)

2017 में उत्तराखंड विधान सभा चुनावों में अधिकांश सीटों पर जीतने वाली राजनीतिक पार्टी है _______
A. एनसीपी
B. बीजेपी 
C. आरपीआई
D. बीएसपी

अपने घर से बाहर आते हुए, अन्या ने एक सड़क पार की, सड़क के दूसरी तरफ पहुँचने पर, वह बाएँ मुड़कर सीधा चलती है। यदि वह अब पश्चिम दिशा में है, तो सड़क पार करने से पहले वह किस दिशा की ओर सम्मुख थी?
A. उत्तर
B. पूर्व
C. दक्षिण
D. पश्चिम

पानी के साथ एक अम्ल का मिश्रण क्या कहलाता है, जिसके परिणामस्वरूप आयनों की प्रति इकाई आयतन सांद्रता में कमी आ जाती है?
A. सांद्रता
B. अम्लीकरण
C. उदासीनीकरण
D. तनुकरण

निम्नलिखित संख्या शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

1, 8, 27, 64, ?, 216, 343
A. 125
B. 512
C. 81
D. 100

कुसुम योजना किसे बढ़ावा देती है?
A. सौर खेती
B. उद्योगों में सौर बत्ती
C. घरों में सौर तापन
D. सौर ऊर्जा से चलने वाले परिवहन

एक कोण का संपूरक इसके पूरक के तीन गुने से 15° अधिक है। कोण का माप है:
A. 57.5°
B. 65°
C. 52.5°
D. 72.5°

समुद्र तल पर वायुमंडलीय दाब  _________ atm है।
A. 0.1
B. 0.001
C. 1
D. 0

निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को भारतीय खेलों में उनके योगदान के लिए 2017 में  पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
A. देवेंद्र झाझरिया
B. भूपेन्द्र सिंह
C. शेखर नाइक
D. बृज भूषण मोहंती

निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?
A. ऑक्सीजन फेफड़ों से रक्त में फैलती है और कार्बन मोनोऑक्साइड रक्त से फेफड़ों में फैलती है
B. कार्बन डाइऑक्साइड फेफड़ों से रक्त में फैलती है और ऑक्सीजन रक्त से फेफड़ों में फैलती है।
C. कार्बन मोनोऑक्साइड फेफड़ों से रक्त में फैलती है और ऑक्सीजन रक्त से फेफड़ों में फैलती है।
D. ऑक्सीजन फेफड़ों से रक्त में फैलती है और कार्बन डाइऑक्साइड रक्त से फेफड़ों में फैलती है

जिन अंगों की अलग-अलग मूल संरचना (या अलग-अलग मूल डिज़ाइन) होती है, लेकिन उनका स्वरूप समान होता है और वे समान कार्य करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?
A. जीवाश्म
B. समजात अंग
C. अनुरूप अंग
D. जैव आनुवंशिक नियम

दिए गए कथन को पढ़िये और चयन कीजिये कि कौन सा तर्क मजबूत है।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 25 Shift3

कथन:

कार्टून फिल्में देखना किताबों को पढ़ने से बेहतर है।

तर्क:

1. हां, कार्टून फिल्में देखना मनोरंजक है।

2. नहीं, किताबें पढ़ने से बच्चों में ज्ञान और पढ़ने की आदत विकसित होती है।
A. न तो तर्क I और न ही II मजबूत है
B. केवल तर्क I मजबूत है
C. केवल तर्क II मजबूत है
D. I और II दोनों तर्क मजबूत हैं

भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, प्राथमिक क्षेत्र के तहत निम्नलिखित में से कौन सा विषय है?
A. बैंकिंग
B. शिक्षा
C. स्वास्थ्य
D. कृषि

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. मोड हिस्टोग्राम से गणना की जा सकती है

2. माध्यिका पैमाने के परिवर्तन से स्वतंत्र नहीं है

3. भिन्नता मूल और पैमाने के परिवर्तन से स्वतंत्र है

इनमें से कौन सा सही है / हैं?

A. केवल (1) और (2)
B. केवल 1)
C. सभी (1), (2) और (3)
D. केवल 2)

एंजियोस्पर्म के प्रजनन भाग _________ में स्थित हैं
A. पत्तियों
B. जड़ों
C. तने
D. फूलों

रिक्त स्थान भरने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिये:

STAR : 1920118, MARS : 1311819, PARK : ________
A. 1712812
B. 1611811
C. 1811611
D. 1618111

आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। पहचान कीजिये कि कौन सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।

प्रश्न:

n का मान ज्ञात कीजिये।

कथन:

I) यदि x2 – nx + 1 = 0

II) यदि समीकरण का हल ‘x = 1’ के रुप में है
A. I और II दोनों पर्याप्त हैं
B. या तो I या II पर्याप्त है
C. केवल I पर्याप्त है
D. केवल II पर्याप्त है

दी गई श्रृंखला के लिए अगली आकृति ज्ञात कीजिए:

A. D
B. C
C. A
D. B

कितने वर्षों में 28.75% वार्षिक ब्याज दर पर एक राशि दोगुनी हो जाएगी?
A. 3.90
B. 3.47
C. 6.00
D. 3.00

क्या होता है जब तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को लोहे के बुरादे में मिलाया जाता है?
A. हाइड्रोजन गैस और आयरन क्लोराइड का उत्पादन होता है
B. केवल क्लोराइड का उत्पादन होता है
C. कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है
D. केवल हाइड्रोजन गैस का उत्पादन होता है

निम्नलिखित में से कौन कोशिका विभाजन को बढ़ावा देता है?
A. साइटोकाईनिन
B. ऑक्सिन
C. अब्ससीसीक एसिड
D. गिब्बेरिलिन

1 जूल / सेकंड = ?
A. 1 वाट
B. 1 ओम
C. 1 एम्पीयर
D. 1 कूलाम

निम्नलिखित स्वरूप का अध्ययन कीजिये और उस आरेख का चयन कीजिये जो तीसरे आरेख से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा आरेख पहले आरेख से संबंधित है:

A. A
B. D
C. B
D. C

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान _________ में है।
A. तमिलनाडु
B. गोवा
C. कर्नाटक
D. केरल

परमाणु क्रमांक 17 वाला एक तत्व नीचे दिए गए परमाणु क्रमांक वाले निम्नलिखित में से किस तत्व के समान होगा?
A. 35
B. 18
C. 34
D. 33

चिपको आंदोलन से जुड़े निम्नलिखित कार्यकर्ताओं में से कौन रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के विजेता हैं?
A. अमृत देवी
B. सुंदरलाल बहुगुणा
C. गौरा देवी
D. चंडी प्रसाद भट्ट

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिये जिसके द्वारा जब 76, 151 और 226 को विभाजित किया जाए, तो सभी शेषफल समान हों।
A. 60
B. 70
C. 75
D. 69

निम्नलिखित में से कौन सा वेन आरेख निम्न वर्गों के बीच के संबंध को सही ढंग से दर्शाता है?

A) इलेक्ट्रॉन

B) प्रोटोन

C) परमाणु

A.
B.
C.
D.

उस व्यक्ति का पता लगाइए जो समूह से संबंधित नहीं है।
A. राकेश शर्मा
B. कल्पना चावला
C. सुनीता विलियम्स
D. महेंद्र सिंह धोनी

________ एक वास्तविक समुद्री मछली है।
A. जेलिफ़िश
B. स्टारफ़िश
C. सिल्वरफ़िश
D. डॉगफ़िश 

दिए गए विकल्पों में से REACH के पार्श्व दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A. B
B. C
C. A
D. D

उस उत्तर आकृति का चयन कीजिये जो दी गई प्रश्न आकृति श्रृंखला में आगे आएगी।

A. C
B. A
C. B
D. D

यदि सीता और सविता के बीच 5 : 9 के अनुपात में 350 कंचे साझा किए जाते हैं, तो सविता को ______ कंचे प्राप्त होंगे।
A. 250
B. 200
C. 225
D. 125

2017 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए किस फिल्म ने ऑस्कर जीता?
A. ला ला लैंड
B. मूनलाइट
C. मेनचेस्टर बाय द सी
D. स्पॉटलाइट

निम्न आरेखों में से बेजोड़ आरेख ज्ञात कीजिए।

A. D
B. B
C. A
D. C

ध्वनि, ________ द्वारा निर्मित होती है।
A. कंपित वस्तुओं
B. गतिमान वस्तुओं
C. बोलते हुए लोगों
D. दोलायमान पिंडों

महक अपने घर से टहलने के लिए जाती है। वह सुबह 6 बजे सूर्य के सम्मुख चलना शुरू करती है है और 1 किमी सीधी चलती है। एक चौराहे पर, वह दाएं मुड़ती है और फिर 1 किमी चलती है। अंत में, वह एक यू-टर्न लेती है और फिर 1 किमी से चलती है। वह अपने घर से कितनी दूर है?
A. 4 किमी
B. 2 किमी
C. 3 किमी
D. 1 किमी

समानांतर चतुर्भुज की भुजाएँ क्रमशः 12 मीटर और 17 मीटर हैं। यदि विकर्णों में से एक 25 मीटर लंबा है, तो समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल है:
A. 150 मीटर2
B. 180 मीटर2
C. 160 मीटर2
D. 190 मीटर2

निम्नलिखित में से कौन सा कथन धातुओं के लिए सही है?
A. धातुओं में उनके सबसे बाहरी कोश में 1 से 4 संयोजी (वैलेंस) इलेक्ट्रॉन होते हैं।
B. धातु की बाहरी कक्षा में 4 या अधिक संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं।
C. धातुओं में उनकी सबसे बाहरी कक्षा में 1 से 3 संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं।
D. धातुओं में उनके सबसे बाहरी कोश में 8 संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं।

पाइप A एक खाली कुंड 15 घंटे में भर सकता है जबकि पाइप B को इसे भरने में 25 घंटे लगते हैं। प्रारंभ में पाइप A को कुछ समय के लिए खुला छोड़ दिया जाता है और फिर इसे बंद कर दिया जाता है और पाइप B को तुरंत खोल दिया जाता है। इन सब में कुंड को भरने में 21 घंटे का समय लगता है। पाइप A कितनी देर तक खुला था?
A. 3 घंटे
B. 9 घंटे
C. 6 घंटे
D. 7.5 घंटे

Leave a Comment

error: