RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – September 23 Shift1 part2

X, Y का बेटा है, Y, Z की पत्नी है। W, Z का पिता है। तो Y, W की ________ होगी।
A. ननद
B. ससुर
C. जीजा
D. बहू

उस शब्द का चयन करें, जो निम्न समूह से संबंधित नहीं है।
A. क्रिप्टॉन 
B. आर्गन
C. नियॉन
D. प्लैटिनम

निम्नलिखित प्रश्न में, बिंदुकित रेखा के अनुदिश मोड़े जाने पर दी गई शीट किस पैटर्न के समान दिखाई देगी? (शीट पारदर्शी है।)

A. D
B. A
C. B
D. C

निम्न आलेख के अनुसार, किस वर्ष में स्टोर B का विक्रय 13 लाख रुपये से अधिक था?

नोट: विक्रय के आंकड़े लाखों में हैं।
A. वर्ष 3
B. वर्ष 2
C. वर्ष 1
D. वर्ष 1 और वर्ष 2

निकाय A का द्रव्यमान 2 kg और निकाय B का द्रव्यमान 3 kg है जो क्रमशः 4 m/s और 2 m/s से एक दूसरे की ओर बढ़ रहे हैं, टकराएंगे और प्रत्यास्थ संघट्टन में______।
A. B की दिशा में जाएंगे
B. विपरीत दिशा में जाएंगे
C. A की दिशा में जाएंगे
D. दोनों निकायों की गति की रेखा के लंबवत जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में iCreate केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया?
A. राजकोट
B. वडोदरा
C. अहमदाबाद
D. सूरत

निम्नलिखित में से कौन-सा धनायन है?
A. नाइट्रेट
B. हाइड्रोक्साइड
C. अमोनियम
D. कार्बोनेट

यदि F और Z, C के बेटे हैं और Z का विवाह Y से हुआ है, तो Y, F से कैसे संबंधित है?
A. दामाद
B. देवर
C. सास
D. भाभी

महिला विश्व टी 20 के 2018 संस्करण का मेजबान कौन होगा?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. वेस्टइंडीज
C. इंग्लैंड
D. दुबई

राणा प्रताप सागर बांध _______ नदी पर बनाया गया है।
A. गंगा
B. झेलम
C. व्यास
D. चंबल

दो वृत्त बाह्यतः एक दूसरे को बिंदु X पर स्पर्श करते हैं। PQ दोनों वृत्तों के लिए सामान्य उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा है जो वृत्तों को बिंदु P और बिंदु Q पर स्पर्श करती है। यदि वृत्तों की त्रिज्या R और r हैं, तब PQ2 ज्ञात कीजिये।
A. 3πRr/2
B. 4Rr
C. 2πRr
D. 2Rr

निम्न वृत्त आलेख वर्ष 2017 के दौरान भारत में विभिन्न कंपनियों द्वारा पहियों के निर्माण की जानकारी दर्शाता है। यदि वर्ष 2017 के दौरान भारत में निर्मित पहियों की कुल संख्या 1,80,000 इकाई थी, तब पहियों की कितनी इकाइयाँ कंपनी E द्वारा निर्मित की जाती हैं?

A. 30,000
B. 35,000
C. 45,000
D. 15,000

निम्नलिखित प्रश्न में, कुछ कथन दिए गए हैं और उनके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं, आपको दिए गये कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और निर्णय कीजिए कि दिये गये निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी मैट कॉयर हैं।

सभी कॉयर जूट हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी जूट कॉयर हैं।

II. सभी मैट जूट हैं।

A. कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
B. केवल निष्कर्ष अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं

निम्नलिखित में से कौन-सा पुष्प एकलिंगी है?
A. पपीता
B. सूरजमुखी
C. गुड़हल 
D. सरसों

एक व्यक्ति 1975 रुपये में एक वस्तु खरीदता है और इसे 12% के लाभ पर बेच देता है। वस्तु का विक्रय मूल्य क्या था?
A. 2192 रुपये
B. 2202 रुपये
C. 2212 रुपये
D. 2222 रुपये

निम्नलिखित आकृति में कितने आयताकार बक्से हैं?

A. 15
B. 16
C. 17
D. 20

कान में कंपन तीन हड्डियों अर्थात् मध्य कर्ण में _________ द्वारा प्रवर्धित होता है।
A. हैमर, ऐन्विल, और स्टिरप 
B. हैमर, कॉक्लिया, और स्टिरप
C. हैमर, ऐन्विल, पिन्ना
D. श्रवण हड्डी, ऐन्विल, और स्टिरप 

आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। ज्ञात कीजिये कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक/पर्याप्त है।

अभी से 10 वर्षों के बाद बहनों की कुल आयु ज्ञात कीजिये।

कथन:

  1. नीना की वर्तमान आयु 10 वर्ष है।
  2. नीना की बहन की आयु नीना की आयु की 1/5 गुना है।

A. केवल कथन 2 पर्याप्त है
B. केवल कथन 1 पर्याप्त है
C. कथन 1 और 2 की एकत्रित जानकारी आवश्यक है
D. कथन 1 और 2 की एकत्रित जानकारी भी पर्याप्त नहीं है

निम्नलिखित में से कौनसा वेन आरेख दी गई श्रेणियों के बीच संबंधों को सबसे बेहतर तरीके से दर्शाता है?

A. बर्तन

B. ट्रिंकेट

C. चाँदी

A.
B.
C.
D.

x2/3 + x1/3 = 2 को संतुष्ट करने वाले x के मानों का योग है:
A. -3
B. 7
C. -7
D. 3

सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

0°C =________F

A. 32
B. 180
C. 23
D. 273

P और Q एकसाथ एक काम को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Q अकेले काम को 10 दिनों में पूरा कर सकता है। P अकेले काम को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 11 दिन
B. 15 दिन
C. 12 दिन
D. 14 दिन

मार्च 2017 में कला रत्न पुरस्कार पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता का नाम बताइए?
A. अक्षय कुमार
B. नसीरुद्दीन शाह
C. अनुपम खेर
D. जितेंद्र

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – September 18 Shift1 part2

10 m/s गति से चलने वाला 2,000 kg का ट्रक ट्रैफिक लाइट पर खड़ी कार से टकराता है। संघट्टन के बाद दोनों एक साथ 8 m/s से गति करते हैं। कार का द्रव्यमान _____ है अगर संघट्टन से पहले और बाद की कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है।।
A. 250 kg
B. 500 kg
C. 750 kg
D. 1,000 kg

जनवरी 2018 में, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार किसने संभाला?
A. प्रशांत नायर
B. पंकज जैन
C. सौरभ कुमार
D. मीर मोहम्मद अली

दिए गए श्रृंखला में उस आकृति को पहचानिए जो प्रश्न चिह्न की जगह लेगी।

A. C
B. A
C. D
D. B

निम्नलिखित में से कौन-सी द्विबीजपत्री पौधों की विशेषता नहीं है?
A. मूसला जड़
B. जालिकारूपी शिराविन्यास
C. दो बीजपत्र
D. रेशेदार जड़

अगस्त 2018 तक, दिल्ली के मुख्यमंत्री कौन हैं?
A. किरण बेदी
B. सुषमा स्वराज
C. शीला दीक्षित
D. अरविंद केजरीवाल

3 वर्षों के अंत में जतिन को कितनी धनराशि प्राप्त होगी यदि उसने 5000 रुपये को ब्याज पर निवेश किया है और पहले वर्ष के लिए ब्याज दर 4%, दूसरे वर्ष के 3% और तीसरे वर्ष के लिए 2% है?

A. 5460 रुपये
B. 5403.12 रुपये
C. 5463.12 रुपये
D. 5460.12 रुपये

750 W की एक इलेक्ट्रिक वॉशिंग मशीन का उपयोग प्रति दिन 4 घंटे तक किया जाता है। एक दिन में मशीन द्वारा खपत ऊर्जा ________ होगी।
A. 30 यूनिट
B. 3 यूनिट
C. 3,000 यूनिट
D. 300 यूनिट

बेजोड़ ज्ञात कीजिए।

A. A
B. C
C. B
D. D

दिए गए संख्यात्मक समरूपता के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

35: 7 ∷ 125 : ?
A. 10
B. 25
C. 15
D. 5

नल A एक खाली टंकी को 14 घंटे में भर सकता है। नल B के साथ यह खाली टंकी को 12 घंटे में भर सकता है। इसलिए, नल B अकेले खाली टंकी को _______ घंटे में भर सकती है।
A. 75
B. 77
C. 78
D. 84

एक टंकी पाइप P द्वारा 32 मिनट और पाइप Q द्वारा 36 मिनट में भरी जा सकती है। जब यह भरी हुई होती है, यह पाइप R द्वारा 20 मिनट में खाली की जा सकती है। यदि तीनों पाइप एक साथ खुले हुए हैं, तब आधी टंकी _______ में भर जाएगी।
A. \(553/5\;\)मिनट
B. \(5513/3\;\)मिनट
C. \(555/13\;\)मिनट
D. \(552/5\;\)मिनट

दिए गए कथन पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित है/हैं।

कथन:

मिलन ने अपनी टीम के साथी से पूछा कि, “क्या मैं शाम को तुम्हारी बाइक ले जा सकता हूं”।

धारणा:

I. मिलन के साथी के पास एक बाइक है।

II. मिलन को शाम को बाइक की जरूरत है।
A. न तो I और न ही II निहित है
B. I और II दोनों निहित हैं
C. केवल II निहित है
D. केवल I निहित है

सोडियम धातु को _______ में संग्रहित किया जाता है।
A. केरोसिन
B. पानी
C. ईथर
D. अल्कोहल

निम्नलिखित ग्रंथियों में से किसे मास्टर ग्रंथि के रूप में भी जाना जाता है?
A. पीयूषिका
B. अधिवृक्क
C. अग्न्याशय
D. हाइपोथैलेमस 

यदि COCK को D4P6D4L2 के रूप में लिखा जाता है, तो HENCE को कैसे लिखा जाएगा?
A. I9F6O6D3F6
B. I9F6O5D4F6
C. I9F6O65D4F6
D. I9F5O5D4F5

जंतु वर्गीकरण का पदानुक्रम है:
A. उपजगत, वर्ग, जगत, उपवर्ग, जाति, वंश 
B. उपजगत, वर्ग, जगत, उपवर्ग, वंश, जाति
C. उपजगत, वर्ग, उपवर्ग, जगत, वंश, जाति
D. उपजगत, उपवर्ग, जगत, वर्ग, वंश, जाति

यदि BIRBAL को RIBLAB के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो उसी कूट में DIESEL को कैसे लिखा जाएगा?
A. ESETN
B. EIDLES
C. EIDCGT
D. DIESLT

63 – (- 3)(- 2 – 8 – 4) ÷ [3 {5 + (- 2)(- 1)}] = ?
A. 65
B. 60
C. -60
D. 61

निम्नलिखित में से कौन सा इस समूह से संबंधित नहीं है?

A. नींबू

B. इमली

C. कच्चा आम

D. चीनी

A. C
B. A
C. D
D. B

गति का दूसरा समीकरण _______ के बीच संबंध दर्शाता है।
A. स्थिति-समय
B. वेग-संवेग
C. स्थिति-वेग
D. वेग-समय

केंद्र सरकार ने “SAMPADA” योजना किस क्षेत्र के लिए शुरू की?
A. महिला सशक्तिकरण
B. स्वास्थ्य
C. खाद्य प्रसंस्करण
D. बालिकाओं

अधातु ________ कमरे के तापमान पर तरल है।
A. ब्रोमीन
B. सल्फर
C. मरक्यूरी
D. कैल्शियम

​यदि tanθ = 4/3 है, तो sin θ + cos θ का मान क्या है?
A. 4/3
B. 1
C. 7/3
D. 7/5

__________ के संस्थापक और अध्यक्ष, सुनील भारती मित्तल, भारत के एक परोपकारी और अरबपति हैं।

A. भारती एंटरप्राइजेज
B. आर्सेलर मित्तल
C. एचसीएल टेक्नोलॉजीज
D. विप्रो लिमिटेड

भारतीय रेलवे अपनी अधिकतम आय _________ से अर्जित करता है।
A. मासिक सीजन टिकट
B. एसी ट्रेन के यात्री
C. माल ढुलाई 
D. बिना टिकट वाले यात्रियों पर जुर्माना

जब प्रकाश की किरण किसी चमकीले सतह पर आपतित होती है तो__________परावर्तन होता है।

A. नियमित
B. अनियमित
C. सामान्य
D. विसरित

0.3/1000 किसके बराबर है?
A. 3 × 10-4
B. 3 × 10-6
C. 3 × 105
D. 3 × 10-5

लिथियम, सोडियम और पोटेशियम के बीच क्या समानता है?
A. इनके बाहरी आवरण में एक इलेक्ट्रॉन होता है
B. ये पृथ्वी की क्षारीय धातुएं हैं
C. ये ऑक्साइड नहीं बना सकती हैं
D. ये अक्रिय तत्व हैं

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 12 Shift3

2018 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कौन-सा देश कर रहा है?
A. चीन
B. भारत
C. कोरिया
D. इंग्लैंड

यदि P = 3/5 और 2/7 का योग, Q = 15/31 है, तो P × Q का मान ज्ञात करे
A. 3/4
B. 7/4
C. 2/7
D. 3/7

भू-तापीय ऊर्जा पर आधारित मनीकरण विद्युत संयंत्र ________ में स्थित है।
A. पंजाब
B. असम
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

2018 फीफा विश्व कप में गोल्डन बॉल पुरस्कार किसने जीता?
A. ब्रैड जोन्स
B. लुका मोड्रिक
C. पेड्रो गेरोमेल
D. फ्रेंको अरमानी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा लेनदेन के संदर्भ में, IMF का पूर्ण रूप क्या है?
A. इंडियन मोनेटरी फंड
B. इंटरनेशनल मनी फॉर्म
C. इंटरनेशनल मोनेटरी फंड
D. इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड

निम्न प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको दिए गये कथन और उनके बाद दी गयी धारणाओं के आधार पर तय करना है कि कथन में निम्न में से कौन सी धारणा निहित है।

कथन: राम, श्याम से कहता है, “मैं समय पर पहुंचने के लिए उड़ान पकड़ूंगा।”

धारणा:

I. हवाई जहाज से यात्रा करना किसी भी गंतव्य तक पहुंचने का सबसे तेज़ तरीका है।

II. ट्रेन और बस परिवहन के अन्य साधन हैं।

A. केवल धारणा II निहित है
B. न तो धारणा I और न ही II निहित है
C. धारणा I और II दोनों निहित हैं
D. केवल धारणा I निहित है

18 वर्ष पहले, साइरस की आयु निखिल की 2.5 गुना थी। उनकी वर्तमान आयु का योग 92 वर्ष है। निखिल की वर्तमान आयु क्या है?
A. 31 वर्ष
B. 33 वर्ष
C. 34 वर्ष
D. 32 वर्ष

जब एक घड़ी में अपराह्न 6:45 का समय होता है, तो इसके घंटे की सुई और मिनट की सुई के बीच निर्मित दो कोणों का सबसे न्यूनतम माप क्या है?
A. 62o
B. 83o
C. 84o
D.  67.50.

भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के 1997 बैच के अधिकारी, विक्रम सिंह को निम्नलिखित में से किस राष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया है/था?
A. श्रीमती प्रतिभा पाटिल
B. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
C. श्री प्रणब मुखर्जी
D. श्री राम नाथ कोविंद

रवींद्रनाथ टैगोर की 156वीं जयंती को चिह्नित करने हेतु भारत ने किस तिथि को मिस्र में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया था?
A. 8 मई – 12 मई, 2017
B. 8 जून – 12 जून, 2017
C. 6 जून – 10 जून, 2017
D. 6 मई – 10 मई, 2017

निम्न में से कौन सा विकल्प निम्नलिखित आकृति के सबसे समान है?

A. B
B. C
C. A
D. D

नीचे दिए गए तत्वों में से _______ आकार में सबसे छोटा है।
A. सभी विकल्प 
B. Mg2+
C. Al3+
D. Na+

‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए छत्तीसगढ़ की 106 वर्षीय महिला________ को शुभंकर चुना गया। 23 फरवरी 2018 को उनकी मृत्यु हो गई। 2016 में घर में शौचालय बनाने के लिए अपनी बकरियों को बेचने की उनकी कहानी को देशव्यापी प्रचार मिलने के बाद वो काफी प्रसिद्धि हो गई थीं।
A. कुंवर बाई पटेल
B. ​कुंवर बाई यादव
C. ​कुंवर बाई मिश्रा
D. ​कुंवर बाई गुप्ता

4 कुशल मजदूर 8 दिनों में एक तालाब खोद सकते हैं, जबकि 8 अकुशल मजदूर इसे खोदने में 12 दिन लेते हैं। ऐसा तालाब खोदने में 3 कुशल और 15 अकुशल मजदूरों को कितने दिन लगेंगे?
A. 4
B. 3
C. 2
D. 5

स्थिर जल में एक नाव की गति 20 किमी/घंटा है। यदि नाव धारा के प्रतिकूल 20 किमी की दूरी 4 घंटे में तय करती है, तब धारा की गति ज्ञात कीजिए।
A. 20 किमी/घंटा
B. 15 किमी/घंटा
C. 30 किमी/घंटा
D. 25 किमी/घंटा

विकल्प आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्न आकृति के सबसे समान दिखती है?

Question figure:

A. A
B. D
C. B
D. C

दी गई श्रृंखला में अगला पद क्या होगा?

9D, 8E, 7F, 6G, 5H, ?

A. 12C
B. 4I
C. 10V
D. 6J

वृषण से कौन-सा हॉर्मोन स्रावित होता है?
A. थायरॉक्सिन 
B. एड्रिनेलिन 
C. इंसुलिन
D. टेस्टोस्टेरोन

निम्नलिखित यौगिकों को उनके कार्बन बंध लंबाई के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

एथीन, एथाइन, ईथेन
A. एथीन, एथाइन, ईथेन
B. एथाइन, एथीन, ईथेन
C. ईथेन, एथीन, एथाइन
D. ईथेन, एथाइन, एथीन

केंद्र सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों के विलय प्रस्तावों की देखरेख हेतु_______ की अध्यक्षता में एक मंत्री स्तरीय समिति का गठन किया है।
A. मनमोहन सिंह
B. पी. चिदंबरम
C. अरुण जेटली
D. प्रणब मुखर्जी

निम्नलिखित में से कौन-सा नियम किसी धातु के तार के माध्यम से प्रवाहित होने वाली धारा और उसके सिरों के मध्य विभवांतर के बीच संबंध बताता है?
A. आवेश का नियम
B. विकिरण का नियम
C. ओम का नियम
D. जूल का नियम

भारत के प्राचीन ग्रंथ ‘नाट्यशास्त्र’ का संकलन निम्नलिखित में से किसने किया है?
A. अगस्त्य
B. मनु
C. भरत मुनि
D. वेदव्यास

निम्नलिखित प्रश्न को पढ़िए और तय कीजिये कौन सा/कौन से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।

गेंदों का औसत आकार ज्ञात कीजिये।

कथन:

  1. यहाँ 3 सेमी, 4 सेमी, 7 सेमी, 5 सेमी, 4 सेमी और 6 सेमी त्रिज्याओं वाली 6 गेंद हैं।
  2. गेंदों का रंग लाल है।
See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 9 Sept 2022 Shift3

A. केवल कथन 2 पर्याप्त है
B. कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त हैं
C. केवल कथन 1 पर्याप्त है
D. या तो कथन 1 या फिर 2 पर्याप्त है

वाशिंग सोडा के एक अणु में जल के कितने अणु उपस्थित होते हैं?
A. 8
B. 7
C. 9
D. 10

ΔABC में, क्रमशः AB और AC पर बिंदु D और E इस प्रकार हैं कि DE, BC के समानांतर है। यदि AD = 1 सेमी, DB = 3 सेमी है, तब ar(ΔADE) : ar(ΔABC) का मान क्या है?
A. 1 : 16
B. 1 : 3
C. 1 : 9
D. 1 : 4

सीता उसका जन्मदिन दिसंबर 2017 के महीने में किसी एक बुधवार को मनाती है, तो यह कौन-सी तारीख को हो सकता है?
A. 16
B. 22
C. 13
D. 9

नीचे दिए गए कथन में कौन सी धारणाएं निहित हैं?

कथन:

Y ने Z से कहा, ” पीक आवर्स में दो-पहिया वाहन से यात्रा करना ही बेहतर है”

धारणा:

I. दो-पहिया वाहन को ट्रैफिक में चलाना आसान होता है।

II. दो पहिया वाहनों के लिए अलग लेन होती है।

A. केवल II निहित है
B. केवल I निहित है
C. I और II दोनों निहित हैं
D. न तो I और न ही II निहित है

निम्नलिखित आकृति के लिए दर्पण प्रतिबिम्ब चुनिए।

A. A
B. C
C. B
D. D

समय के साथ विस्थापन के परिवर्तन की दर को ________ कहा जाता हैI
A. दूरी
B. वेग
C. त्वरण
D. बल

निम्न में से कौन-सी संख्या भाज्य संख्या नहीं है?
A. 943
B. 323
C. 713
D. 409

कॉपर सल्फेट के एक अणु में पानी के कितने अणु मौजूद होते हैं?
A. 4
B. 3
C. 6
D. 5

सुन्दर पूर्व की ओर 4 किमी चलता है। फिर वह दायीं ओर मुड़ जाता है और 3 किमी चलता है। फिर दायीं ओर मुड़ जाता है और चलना जारी रखता है। तो वह अब किस दिशा में चल रहा है?
A. पूर्व 
B. उत्तर
C. पश्चिम
D. दक्षिण 

50 kg द्रव्यमान का एक लड़का 9 sec में 45 सीढ़ियाँ चढ़ता है, प्रत्येक सीढ़ी की ऊंचाई 15 cm है, उसकी शक्ति ज्ञात कीजिए। (g = 10 m/s2 लीजिए।):
A. 375 W
B. 325 W
C. 275 W
D. 475 W

निम्न में से कौन सा विकल्प निम्नलिखित आकृति के सबसे समान है?

A. D
B. A
C. C
D. B

यदि समीकरणों 14x + 8y + 5 = 0 और 21x – ky – 7 = 0 का कोई हल नहीं है, तब k का मान क्या है:
A. 12
B. -12
C. 8
D. -16

छत्रपति शिवाजी का जन्म किस किले में हुआ था?
A. पन्हाला
B. शिवनेरी
C. प्रतापगढ़
D. रायगढ़

अंकों 3, 5 और 7 से दो अंकों वाली कितनी संभव संख्याएँ बनायी जा सकती हैं (अंकों के दोहराव की अनुमति है)?
A. 10
B. 9
C. 7
D. 8

यदि 50 W का एक बल्ब 1000 J की ऊर्जा की खपत करता है, तो बल्ब कितने समय  चमकेगा?
A. 20 सें
B. 1 सें
C. 100 सें
D. 10 सें

निम्न प्रश्न में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

\([ {\{ {21/3 – {{}}(5 + ( {2 – 3} ))} \} + 31/2} ] = ?\)

A. 11/2
B. 2
C. 11/6
D. 13/6

16, 48 और 104 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिये।
A. 12
B. 16
C. 4
D. 8

एक बैग में नीली और लाल गेंदों की संख्या का अनुपात स्थिर है। जब 68 लाल गेंद थी, तब नीली गेंदों की संख्या 36 थी। यदि नीली गेंदों की संख्या 63 थी, तब बैग में कितनी लाल गेंद होनी चाहिए?
A. 98
B. 119
C. 102
D. 110

यदि ‘+’, ‘-’ बन जाता है और ‘×’, ‘÷’ बन जाता है, तो ((175 + 160) × 50) × 10 का मान क्या है?
A. 0.03
B. 0.3
C. 0
D. -0.3

ऊपर की ओर उर्ध्वाधर रूप से फेंकी गयी एक गेंद वापस जमीन पर 12.5 सेकंड के बाद आती है। उसे फेंकने का वेग ज्ञात कीजिये।
A. 61 मी/सेकंड
B. 51 मी/सेकंड
C. 65 मी/सेकंड
D. 40 मी/सेकंड

वह बिंदु ज्ञात कीजिए जिस पर बिंदुओं (- 1, 0) और (2, 6) से जुड़ा रेखाखंड आंतरिक रूप से 2 : 1 के अनुपात में विभाजित होता है।
A. (0, 5)
B. (1, 4)
C. (1, 3)
D. (0, 4)

दिए गए कथन का अध्ययन कीजिए और पहचान कीजिए कि कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन: 100 व्यक्ति रवि की स्वयं की कंपनी में काम करते हैं।

निष्कर्ष:

I. रवि एक उद्यमी है।
II. रवि एक अच्छा व्यक्ति है।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है 
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है 
D. ना तो निष्कर्ष I और ना ही II अनुसरण करता है 

दी गई श्रृंखला में अगला अक्षर ज्ञात कीजिए।

Z, X, V, T, R, P, ?
A. E
B. N
C. L
D. C

भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम वर्ष ________ में लड़ा गया था।
A. 1787
B. 1587
C. 1857
D. 1875

निम्नलिखित श्रेणियों के लिए सबसे उपयुक्त वेन आरेख चुनिए।

कैमरा, मेज, फर्नीचर
A.
B.
C.
D.

एक शर्ट का अंकित मूल्य 1600 रुपये था। दिवाली उत्सव ऑफर में, इस पर 10% की छूट दी जाती है। शर्ट का विक्रय मूल्य क्या होगा?
A. 1540 रुपये
B. 1400 रुपये
C. 1440 रुपये
D. 1240 रुपये

Leave a Comment

error: