RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 14 Sept 2022 Shift3

सरलीकृत कीजिए: 34 – 66 ÷ 6 + 18 × 8
A. 104
B. 138
C. -600
D. 167

राघव का मासिक वेतन 18,000 रुपये है। राघव ने 5% प्रति वर्ष की दर से 3 वर्ष के लिए साधारण ब्याज पर 30,000 रुपये का ऋण लिया। वह 3 वर्ष में साधारण ब्याज के रूप में जितनी राशि का भुगतान करेगा वह उसके मासिक वेतन का कितना प्रतिशत है?
A. 20%
B. 30%
C. 25%
D. 35%

विद्युत गीजर में _______ ऊर्जा को _______ में परिवर्तित किया जाता है।
A. विद्युत, ऊष्मा 
B. मैकेनिकल, विद्युत
C. विद्युत, चुंबकीय
D. विद्युत, प्रकाश

यदि 19 नवंबर 2005 को शनिवार है, तो 23 नवंबर 2008 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
A. मंगलवार
B. बुधवार
C. शुक्रवार
D. रविवार

ऐतिहासिक स्थान ‘चौरी चौरा’ किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. आंध्र प्रदेश
D. केरल

999का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 997005999
B. 997002999
C. 997003999
D. 997004999

शब्द THUNDER में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में पूर्ववर्ती अक्षर में बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह के मध्य में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर आएगा?
A. V
B. O
C. M
D. N

गढ़वाल किसकी जन्मस्थली है?
A. चिपको आंदोलन 
B. नर्मदा बचाओ आंदोलन 
C. जंगल बचाओ आंदोलन 
D. बिश्नोई आंदोलन 

निम्नलिखित में से किस राज्य में पालीताना मंदिर, एक जैन तीर्थ स्थल स्थित है?
A. राजस्थान 
B. कर्नाटक
C. गुजरात
D. झारखंड

49a2 + 70ab + 25b2 का गुणनखण्ड कीजिए।
A. (7a – 5b)2
B. (7a + 5b)2
C. (5a – 7b)2
D. (5a + 7b)2

हम एक वास्तविक और समान आकार का प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं, जब किसी वस्तु को _______ दर्पण के _______ रखा जाता है।
A. अवतल, P और F के बीच
B. अवतल, F पर
C. उत्तल, F पर 
D. अवतल, C पर

36, 48, 120 और 300 का लघुत्तम समापवर्त्य है:
A. 1800
B. 1200
C. 3600
D. 900

निम्न में से कौन-सी जैविक अपशिष्ट के निपटान की सबसे पर्यावरण-अनुकूल विधि है?
A. भस्मीकरण
B. भराव क्षेत्र 
C. मूल्य वर्धित उत्पादों का विकास
D. कंपोसि्ंटग 

7 मार्च 2022 को, महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) ने शिक्षा मंत्रालय और UNICEF के साथ साझेदारी में भारत में स्कूली किशोरियों को औपचारिक शिक्षा और/या कौशल प्रणाली में वापस लाने के लिए एक ऐतिहासिक अभियान शुरू किया। इस अभियान का नाम क्या है?
A. कन्या प्रवेश उत्सव
B. कन्या शिक्षण उत्सव
C. कन्या पाठशाला उत्सव
D. कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव

निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग वाशिंग सोडा का उपयोग नहीं करता है?
A. कागज़
B. साबुन
C. काँच
D. सौन्दर्य-प्रसाधन (कॉस्मेटिक)

खान मंत्रालय के अनुसार, 2021 तक देश के प्राथमिक स्वर्ण अयस्क का 44% भंडार __________में है। 

A. बिहार
B. राजस्थान
C. कर्णाटक
D. झारखंड

आधुनिक आवर्त सारणी में क्रमशः हैलोजन और कार्बन परिवार की वर्ग संख्याएँ क्या हैं?
A. वर्ग 16 और वर्ग 17
B. वर्ग 17 और वर्ग 14
C. वर्ग 16 और वर्ग 14
D. वर्ग 18 और वर्ग 14

निम्नलिखित में से कौन सा कथन पौधों में वाष्पोत्सर्जन का सही वर्णन करता है?
A. मूलों का दाब, ऐसी प्रक्रिया है जो दिन के दौरान जाइलम में जल की मुख्य प्रेरक बल है। 
B. वह प्रक्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है, जिसमें रंध्रों द्वारा जलवाष्प के रूप में जल की हानि होती है।
C. रंध्रों से जल हानि की प्रक्रिया में ATP के रूप में ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
D. वह प्रक्रिया स्थानांतरण कहलाती है, जिसके द्वारा मूलों की जाइलम कोशिकाओं से पत्तियों में जल खींचा जाता है।

दो ट्रेनें 80 किमी/घंटा और 120 किमी/घंटा की गति से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। एक ट्रेन की लंबाई 300 मीटर है। उनके द्वारा एक दूसरे को पार करने में लिया गया समय 12 सेकंड है। दूसरी ट्रेन की लंबाई (मीटर में), 2 दशमलव स्थानों तक, है:
A. 388.88
B. 333.33
C. 377.77
D. 366.67

एक कक्षा के सभी 24 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। नेहा दाएं छोर से 8वें स्थान पर है, जबकि अभिषेक बाएं छोर से 20वें स्थान पर है। नेहा और अभिषेक के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
A. 2
B. 1
C. 4
D. 3

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

BKS36, GPX48, LUC60, QZH72, ?

A. VEM88
B. MVE84
C. VEM84
D. MVE88

तीव्र गतिविधि के बाद पैर की पेशियों में ऐंठन से राहत पाने का अच्छा तरीका क्या है?
A. गर्म पैड से हल्की मालिश करना
B. दर्द निवारक मरहम लगाना
C. पैरों को आइस पैक से रगड़ना
D. गर्म मीठा दूध या चाय पीना

नीचे दी गई स्थिति के अनुसार संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को अक्षरों का उपयोग करके कोडित किया गया है। स्थिति के बाद कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।

संख्या/प्रतीक 6 % 8 9 @ $ 5 4 ^ + # 3 7 9
कोड G O H Q T M A B L M F S Q R

स्थितियाँ:

(i) यदि पहला पद एक प्रतीक है और अंतिम पद एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम पद) के कूट को आपस में बदलना है।

(ii) यदि पहला पद एक विषम संख्या है और अंतिम पद एक सम संख्या है, तो वें पहले और अंतिम पद को © के रूप में कोडित किया जाना है।

(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों पद पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरा पद दूसरे पद के लिए कूट होगा।

3 @ 4 # 4 का कोड क्या होगा?

A. STBF ©
B. ©TBF©
C. ©TFBC
D. SFTF©

यदि संख्या 5374816 में प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंक का गुणनफल क्या होगा?
A. 20
B. 15
C. 3
D. 28

दिया गया पाई चार्ट वीवी इंटरनेशनल स्कूल के छह अलग-अलग सदनों- P, Q, R, S, T और U में छात्रों की संख्या दर्शाता है। चार्ट का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

सदन S में छात्रों का सदन T में छात्रों से अनुपात ज्ञात कीजिए।

A. 3 ∶ 4
B. 1 ∶ 2
C. 4 ∶ 7
D. 2 ∶ 3

विद्युत अपघटनी विधि द्वारा NaOH बनाने में किस विलयन का प्रयोग किया जाता है?
A. चूने का जल 
B. लवण-जल (ब्राइन)
C. ब्रोमीन जल
D. क्लोरीन का जल 

प्रसरण के बाद आप आर्थिक संकुचन (मंदी) को क्या कहते हैं?
A. व्यापारिक चक्र
B. उत्पादन प्रकार्य
C. अनुकूली अपेक्षाएँ
D. भुगतान संतुलन

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 16 Sept 2022 Shift2 part2

दिए गए कथनों और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

कथन:

कोविड-19 के बाद के समय में युवाओं में बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

तर्क:

I. कई लघु उद्योगों ने कोविड अवधि के दौरान काम करना बंद कर दिया है।

II. लोग लघु उद्योगों में काम नहीं करना चाहते हैं।

A. कथन को I कमजोर करता है, जबकि II प्रबल करता है।
B. कथन को I और II दोनों प्रबल करते हैं।
C. I और II दोनों कथन को कमजोर करते हैं।
D. कथन को II कमजोर करता है, जबकि I प्रबल करता है।

दिए गए पाई चार्ट का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

पाई-चार्ट विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या को दर्शाता है। कुल पर्यटक यातायात 20 लाख है।

हरियाणा और राजस्थान से आने वाले पर्यटकों की संख्या के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।

A. 4 लाख
B. 5 लाख
C. 2 लाख
D. 3 लाख

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

1. D ≥ S

2. X < W

3. S = J

4. W >Y

5. X > D

6. J ≥ E

निष्कर्ष:

I. D < Y

II. D = E

III. E = S

IV. W > J

A. केवल निष्कर्ष IV अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।

72 : 90 :: 48 : 60 :: 24 : ?

A. 32
B. 24
C. 30
D. 40

एक दुकानदार ने एक वस्तु का मूल्य उसके क्रय मूल्य से 10% अधिक अंकित किया। फिर वह 5% की दो क्रमागत छूट देता है। उसका हानि या लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 0.525% हानि
B. 0.725% लाभ
C.

0.525% लाभ

D. 0.725% हानि

दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें जो समान तर्क का पालन करता हो।

OKD : RNG

MKS : PNV

A. RVH : UYK
B. HKV : EKH
C. RVH : VUK
D. HVK : UKH

दी गई श्रेणी का निरीक्षण करें और बाईं ओर से तीसरी संख्या और दाईं ओर से पांचवीं संख्या का गुणनफल ज्ञात करें।

23 35 76 87 45 28 49 98 56 34 37 48 78 75 64 89 73

A. 4586
B. 2880
C. 5928
D. 6525

1992 का _______ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, संविधान में भाग IX, ‘पंचायतों’ को जोड़ने के लिए जिम्मेदार था।
A. 74वाँ 
B. 83वाँ
C. 7वाँ
D. 73वाँ

दो समरूप त्रिभुजों की दो संगत भुजाओं की लंबाइयों का अनुपात 3 ∶ 1 है। उनके संगत कोणों का अनुपात क्या है?
A. 3 ∶ 1
B. 1 ∶ 1
C. 1 ∶ 3
D. 2 ∶ 1

निम्नलिखित में से कौन आंत से पची हुई और अवशोषित वसा को ले जाता/ले जाती है?
A. प्लाज्मा
B. लसीका
C. प्लेटलेट्स
D. शिराएं

एक वस्तु को उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 2F1 से परे एक बिंदु पर रखा गया है। इसका बना प्रतिबिंब _______ होता है।
A. वास्तविक और विस्तारित
B. आभासी और छोटा
C. आभासी और विस्तारित
D. वास्तविक और छोटा

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

1. कुछ खुबानी आड़ू हैं।

2. कुछ कीवी खुबानी हैं।

3. सभी खुबानी स्वीट-लाइम हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ स्वीट-लाइम कीवी हैं।

II. कोई आड़ू स्वीट-लाइम नहीं हैं।

A. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

अगस्त 2022 तक, अटल पेंशन योजना (APY) के तहत ग्राहक की निर्धारित अधिकतम आयु कितनी है, जब न्यूनतम निर्धारित आयु 18 वर्ष है?
A. 60 वर्ष 
B. 55 वर्ष 
C. 40 वर्ष 
D. 35 वर्ष 

भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता यूनाइटेड किंगडम के संविधान से उधार ली गई है?
A. समवर्ती सूची
B. राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत
C. मौलिक कर्तव्य
D. एकल नागरिकता

जब लेड (II) नाइट्रेट और पोटेशियम आयोडाइड को एक साथ मिलाया जाता है तो निम्नलिखित में से कौन से रंग का अवक्षेप बनता है?
A. बैंगनी
B. हरा
C. पीला 
D. काला

यदि 2, 3, 8 तथा y समानुपात में हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
A. 16
B. 48
C. 24
D. 12

यदि -(2/3) समीकरण kx2 – 13x – 10 = 0 का एक मूल है, तो k का मान है:
A. 4
B. 2
C.

1

D. 3

दिए गए चित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न खंडो में संख्या व्यक्तियों की संख्या दर्शाती है।

ऐसे कितने छात्र हैं जो शिक्षक भी हैं लेकिन भारत से नहीं हैं?

A. 20
B. 10
C. 12
D. 60

32, 42, 52, 62 और 72 का औसत _______ है।
A. 25
B. 24
C. 27
D. 28

ओजोन छिद्र कहाँ स्थित है?
A. भूमध्य रेखा के ऊपर
B. उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के ऊपर
C. औद्योगीकृत यूरोप पर
D. अंटार्कटिका के ऊपर

यदि संख्या 265367856 में अंक 6 और 5 को क्रमशः 3 और 9 से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में पहले और पाँचवें अंकों (बाएं से गिने जाने पर) का योग क्या होगा?
A. 17
B. 5
C. 13
D. 8

एक लड़का 2 मिनट 30 सेकंड में 450 मीटर की दूरी तय करता है। यदि वह ऊपर बताई गई गति से यात्रा करे तो वह एक घंटे में कितने किलोमीटर की दूरी तय करेगा?
A. 13.5
B. 12.8
C. 10.8
D. 9.6

ज्योति मॉल से शुरू करती है और 4 किमी पश्चिम की ओर ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, 8 किमी ड्राइव करती है, बाएं मुड़ती है और 24 किमी ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है और 6 किमी ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, 6 किमी ड्राइव करती है और अपने घर पहुँचती है। उसके घर के सन्दर्भ में मॉल किस दिशा में है?
A. उत्तर-पश्चिम
B. दक्षिण-पूर्व
C. उत्तर
D. दक्षिण-पश्चिम

एक कक्षा के 40 विद्यार्थी अपनी लम्बाई के बढ़ते हुए क्रम के अनुसार एक पंक्ति में खड़े हैं। सुहानी आगे से आठवें स्थान पर है, जबकि सायमा पीछे से आठवें स्थान पर है। सुहानी और सायमा के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
A. 21
B. 24
C. 23
D. 25

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 9 Shift3

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

87, 76, 67, 60, 55, ?

A. 50
B. 53
C. 51
D. 52

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।

8 : 32 :: 18 : 162 :: 16 : ?

A. 118
B. 128
C. 130
D. 120

विद्युत-चुंबकीय प्रेरण वह घटना है जिसमें:
A. एक चालक का गतिशील संवृत लूप दूसरे चालक के संवृत लूप में EMF प्रेरित करता है
B. एक गतिमान चुंबक किसी चालक के संवृत लूप पर बल लगाता है
C. एक गतिमान चुंबक किसी चालक के संवृत लूप में EMF प्रेरित करता है
D. धारा प्रवाहित करने वाली एक गतिमान कुंडली चुंबक पर बल उत्पन्न करती है

10 छात्रों द्वारा प्राप्त अंक नीचे दिए गए हैं।

17, 13, 18, 11, 15, 13, 19, 18, 13, 17

आँकड़ों का बहुलक है:

A. 11
B. 17
C.

13

D. 19

निम्नलिखित में से किस उद्योग का सबसे अधिक विकास हुगली नदी के तट पर हुआ है?
A. चीनी उद्योग
B. डेयरी उद्योग
C. लौह-अयस्क उद्योग
D. जूट उद्योग

एक घन का आयतन (मीटर3 में) ज्ञात कीजिए, जिसकी प्रत्येक  भुजा  9 मीटर है।
A. 648
B. 527
C.

486

D. 729

उत्कृष्टता में, नॉर्मन बोरलॉग राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार किस शोध क्षेत्र के लिए दिया जाता है?
A. कृषि विज्ञान
B. भौतिक विज्ञान
C. रासायनिक विज्ञान
D. ऊर्जा विज्ञान

पैरेन्काइमा ऊतक पौधों में सबसे आम सरल स्थायी ऊतक है। कुछ पौधों में इसे क्लोरेन्काइमा और एरेन्काइमा के नाम से क्यों जाना जाता है?
A. क्लोरेन्काइमा – इसमें वायु क्षेत्र (जलीय पौधे) होते हैं और उन्हें तैरने में सहायता मिलती है
एरेन्काइमा – प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल होता है
B. क्लोरेन्काइमा – इसमें वायु क्षेत्र (जलीय पौधे) होते हैं और उन्हें तैरने में सहायता मिलती है
एरेन्काइमा – यांत्रिक सहायता प्रदान करता है
C. क्लोरेन्काइमा – पौधे को सहारा देता है
एरेन्काइमा – इसमें प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल होता है (पत्तियाँ)
D. क्लोरेन्काइमा – इसमें क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण होता है (पत्तियाँ)
एरेन्काइमा – इसमें वायु क्षेत्र (जलीय पौधे) होते हैं और उन्हें तैरने में सहायता मिलती है

अमित बिंदु Y से शुरू करता है और उत्तर की ओर 8 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 12 किमी गाड़ी चलाता है, दाएं मुड़ता है और 11 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 15 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु Z पर रुकता है। बिंदु Z से बिंदु Y तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. 3 किमी पूर्व की ओर
B. 3 किमी उत्तर की ओर
C. 2 किमी पश्चिम की ओर
D. 2 किमी पूर्व की ओर

समीकरण \( 3\)x2– 8x + 5\( 3\) = 0 के मूल हैं:
A. \(- 3\)\({{ – 5}}{{ 3 }}\)
B. \( 3\)\({{ – 5}}{{ 3 }}\)
C. \( 3\) , \({{ 5}}{{ 3 }}\)
D. \(- 3\)\({{ 5}}{{ 3 }}\)

निम्नलिखित में से कौन सा V, I और R के बीच गलत संबंध है?
A. V = \(/I\)
B. R = \(/I\)
C. V = IR
D. I = \(/R\)

लोहित निम्न में से किस नदी की सहायक नदी है?
A. कावेरी
B. सिंधु
C. नर्मदा
D. ब्रह्मपुत्र

नीरज और उसकी बहन की आयु क्रमश: 12 वर्ष और 3 वर्ष है। कितने वर्ष बाद नीरज की बहन की आयु नीरज की आयु की आधी होगी?
A. 7
B. 9
C. 3
D. 6

नियत ताप पर किसी चालक पर लागू विभवांतर को बढ़ाने पर, ______
A. धारा बढ़ती है
B. धारा घटती है
C. धारा नियत रहती है
D. धारा शून्य हो जाती है

निम्नलिखित में से कौन सी सही अवधि है, जिसके लिए भारत सरकार ने वार्षिक बजट 2021-22 की घोषणा की थी?
A. 1 जुलाई – 30 जून 2021-22
B. 1 नवंबर – 31 अक्टूबर 2021-22
C. 1 अप्रैल – 31 मार्च 2021-22
D. 31 मार्च – 1 अप्रैल 2021-22

भारत की सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी कौन सी है?
A. कृष्णा
B. नर्मदा
C. गोदावरी
D. कावेरी

छह चचेरे भाई P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की आयु अलग-अलग है। P की आयु केवल एक चचेरे भाई की आयु से अधिक है। Q की आयु S और P से अधिक है लेकिन R से अधिक नहीं है। S की आयु P की आयु से ठीक अधिक है। R, U से छोटा है। T सबसे छोटा है। सभी चचेरे भाइयों में सबसे बड़ा कौन है?
A. U
B. S
C. T
D. Q

एक समद्विबाहु त्रिभुज में, शीर्ष कोण 80° है। आधार कोणों में से प्रत्येक की माप कितनी है?
A. 60° और 60° 
B. 50° और 50° 
C. 60° और 40° 
D. 60° और 50° 

भारत ने निम्नलिखित में से किस देश से S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदा है?
A. इजराइल
B. कनाडा
C. अमेरिका
D. रूस

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
A. लखनऊ
B. जयपुर
C. नई दिल्ली
D. पुणे

भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में सांस्कृतिक उत्सव लोसर मनाया जाता है?
A. अरुणाचल  प्रदेश
B. कर्नाटक
C. गोवा
D. नगालैंड

(sin32° cos58° + cos32° sin 58°) का मान है:
A. 3
B. 2
C. 1
D. 0

विद्युत जनित्र एक उपकरण है जो परिवर्तित करता है:
A. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
B. यांत्रिक ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
C. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
D. प्रकाश ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में

एक बेईमान दुकानदार क्रय मूल्य पर सामान बेचता है लेकिन एक किलोग्राम के लिए 940 ग्राम वजन का उपयोग करता है। उसका लाभ प्रतिशत (दशमलव के बाद दो स्थानों तक) है:
A. 4.38%
B. 6.08%
C. 6.38%
D. 5.38%

एक बेलनाकार रॉड का बाह्य वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 2800 सेमी2 है। यदि रॉड की लंबाई 100 सेमी है, तो रॉड की बाह्य त्रिज्या (सेमी में), (दशमलव के दो स्थानों तक सही) कितनी होगी?

[π = \({{22}}{7}\) लीजिए]

A. 4.45
B. 5.45
C. 2.45
D. 3.45

बैंकिंग विनियामक अधिनियम, 1949 भारत में बैंकिंग फर्मों को विनियमित करने वाला एक कानून है। इस अधिनियम को कौन से वर्ष के बैंकिंग विनियामक (संशोधन) अधिनियम द्वारा संशोधित किया गया था?
A. 2016
B. 2018
C. 2020
D. 2014

निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने 19वीं एशियाई 100 UP बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में अपना आठवां खिताब जीता?
A. विल्सन जोंस 
B. पंकज अडवाणी
C. आलोक कुमार
D. ध्रुव सितवाला

J, L, N, P, R, T, V और W एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक बीच में बैठे हैं। W, J के निकटतम बाएं है लेकिन P या R का निकटतम पड़ोसी नहीं है। T, L के निकटतम दाएं है। N के निकटतम पड़ोसी R और T हैं, V, R का निकटतम पड़ोसी है। P के निकटतम बाएं कौन बैठा है?
A. J
B. V
C. R
D. L

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 12 Shift2 part2

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

3, 4, 4, 6, 12, 15, ?, 49, 196, 201

A. 45
B. 37
C. 27
D. 32

निम्न में से कौन सी अभिक्रिया संयोजन अभिक्रिया नहीं है?
A. C + O2 → CO2
B. HI → H2 + I2
C. H2 + O2 → H2O
D. NH3 + HCI → NH4CI

निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक एक ही सजातीय शृंखला से संबंधित नहीं है?
A. C4H8
B. C3H6
C. C6H11
D. C5H10

वर्षा की बूंदों के माध्यम से सूर्य के प्रकाश के अपवर्तन के कारण इंद्रधनुष देखा जाता है। इसका अर्थ यह है कि:
A. सूर्य का प्रकाश बहुवर्णी होता है। 
B. वर्षा की बूंदों का अपवर्तनांक 1 होता है। 
C. वर्षा की बूंदों का आकार गोलाकार नहीं होता है। 
D. सूर्य का प्रकाश एकवर्णी होता है। 

व्यक्तियों की एक निश्चित संख्या एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर खड़ी है। X, W के ठीक बायें खड़ा है लेकिन R के ठीक दायें है। Z, R के ठीक बायें खड़ा है। P के बायें केवल एक व्यक्ति है। Q, Y के ठीक बायें खड़ा है। अंतिम दायें छोर पर खड़ा व्यक्ति Y के दायें एकमात्र व्यक्ति है। P और Q के बीच केवल चार व्यक्ति खड़े हैं। यदि कोई अन्य व्यक्ति पंक्ति में नहीं खड़ा है, तो खड़े व्यक्तियों की कुल संख्या क्या है?
A. 7
B. 10
C. 8
D. 9

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I, II, III और IV के रूप में संख्यांकित चार निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

1. सभी चित्र, चित्रकारी हैं।

2. कोई चित्रकारी, व्यंग्य-चित्र नहीं है।

3. सभी आकृतियाँ, व्यंग्य-चित्र हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ आकृतियाँ, चित्र हैं

II. कोई व्यंग्य-चित्र, चित्र नहीं है

III. कोई चित्र, आकृति नहीं है

IV. कुछ व्यंग्य-चित्र, चित्र हैं।

A. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I और IV अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष IV अनुसरण करता है।

A, B और C ने एक व्यवसाय में क्रमशः 5, 6 और 9 महीनों के लिए क्रमशः 10,000 रुपये, 12,000 रुपये और 15,000 रुपये का निवेश किया। यदि लाभ में A का हिस्सा 2,500 रुपये है, तो कुल लाभ कितना है?
A. 12,700 रुपये
B. 12,650 रुपये
C. 12,850 रुपये
D. 12,550 रुपये

तीन संख्याएँ 5 : 6 : 8 के अनुपात में हैं और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 1200 है। संख्याओं का योग है:

A. 190
B. 180
C. 210
D. 200

शादी की शुरुआत में एक पति और उसकी पत्नी की औसत आयु 23 वर्ष थी। शादी के 5 वर्ष बाद उनका एक वर्ष का एक बच्चा है। बच्चे के जन्म के समय तीन सदस्यों वाले परिवार की औसत आयु थी:
A. 20 वर्ष
B. 18 वर्ष
C. 24 वर्ष
D. 23 वर्ष

संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद आने वाली स्थिति के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। निम्नलिखित शर्तों का अनुसरण करने वाले कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।

संख्या / प्रतीक 4 % 5 8 @ $ 5 4 ^ + # 3 7 9
कूट G O H P T M A B L N F S Q R

शर्तें:

(i) यदि पहला पद एक प्रतीक है और अंतिम पद एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम पद) के कूट को आपस में बदलना है।

(ii) यदि पहला पद एक विषम संख्या है और अंतिम पद एक सम संख्या है, पहले और अंतिम पद को Ⓒ के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।

(ii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों पद पूर्ण वर्ग है, तो तीसरे पद को दूसरे पद के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।

5 @ $ ^ 8 का कूट क्या होगा?

A. HTMLP
B. ©TMLP
C. HTML©
D. ©TML©

मनुष्यों में, संतति का लिंग _______ द्वारा निर्धारित किया जाता है।
A. पैतृक गुणसूत्र
B. मातृ और पितृ गुणसूत्र दोनों 
C. मातृ गुणसूत्र
D. अलिंगसूत्र

छह मित्र M, N, O, P, Q और R एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठे हैं। P, N और R दोनों का निकटतम पड़ोसी है। Q, M और O दोनों का निकटतम पड़ोसी है। N, O के किसी भी तरफ नहीं बैठा है। M कहाँ बैठा है?
A. P के निकटस्थ में
B. R के निकटस्थ में
C. O के निकटस्थ में
D. N के निकटस्थ में

वित्त आयोग एक संवैधानिक रूप से अनिवार्य निकाय है, जिसे भारत के संविधान के अनुच्छेद _____ के तहत स्थापित किया गया है।
A. 276
B. 280
C. 273
D. 288

\({{(0.064) + (0.008)}}{{0.16 + 0.04 – 0.08}}\) का मान कितना है?
A. 2.7
B. 0.6
C. 1.4
D. 0.05

दी गई संख्या शृंखला का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 (बाएं) 9 6 7 6 8 2 5 7 3 2 5 8 6 2 7 5 4 9 2 4 7 3 8 5 (दाएं)

ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?

A. 4
B. 8
C. 6
D. 2

न्यूलैंड्स अष्टक नियम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. न्यूलैंड्स का अष्टक नियम केवल भारी तत्वों के साथ ही अच्छा कार्य करता है।
B. जॉन न्यूलैंड्स, एक अंग्रेज वैज्ञानिक ने तत्कालीन ज्ञात तत्वों को परमाणु आकार के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया।
C. न्यूलैंड्स का अष्टक नियम केवल हल्के तत्वों के साथ ही अच्छा कार्य करता है।
D. न्यूलैंड्स के सप्तक में फ्लोरीन और सोडियम के गुण समान पाए गए।

 \(0. {696} 0. {27} \) हल कीजिए।
A. \({{2083}}{{10989}}\)
B. \({{2085}}{{10989}}\)
C. \({{2087}}{{10989}}\)
D. \({{2088}}{{10989}}\)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का फाइनल मैच कहाँ खेला गया था?
A. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
B. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
C. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
D. ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर

एक संतुलित रासायनिक समीकरण में, अभिकारक को सदैव तीर के निशान के ______ लिखा जाता है।
A. ऊपर
B. दाईं ओर
C. बाईं ओर
D. नीचे

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा सन्निकट मान है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

5.18 × 4 + 2.06 × 5 -10 ÷ 2 +1 = ?

A. 15
B. 40
C. 26
D. 30

परावर्तन के बाद वस्तु के समान आकार का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए बिंब को _______ रखा जाना चाहिए।
A. अवतल दर्पण से अनंत पर
B. अवतल दर्पण के C पर
C. उत्तल दर्पण के P और F के बीच
D. उत्तल दर्पण के C पर

Leave a Comment

error: