एक 2KW AC का उपयोग 250 V प्रत्यावर्ती धारा (a.c.) मेन्स पर किया जाना है, जिसके लिए एक केबल में फिट किए गए 3 – पिन टॉप प्लग की आवश्यकता होती है। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही नहीं है?
A. हरा तार अर्थ पिन कनेक्शन के लिए होता है।
B. उपयोग किए जाने वाले फ्यूज का उपयुक्त मान 12 A होता है।
C. न्यूट्रल तार काले रंग का होता है।
D. विद्युत्मय तार में एक फ्यूज जुड़ा होना चाहिए।
खतरनाक कचरे के निपटान का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
A. कम्पोस्टिंग
B. समुद्र में डालना
C. भूमि भराव स्थल
D. भस्मीकरण
यदि एक वर्ग के विकर्ण की लंबाई 18 सेमी हो, तो इसकी परिमाप (सेमी में) ______ होगी।
A. 24
B. 36√2
C. 36
D. 24√2
उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है, और दूसरी संख्या का पहली संख्या से है।
13 : 179 : 19 : 371 :: 26 : ?
A. 726
B. 734
C. 530
D. 686
\(5 . 7\) को \(/q\) के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं तथा q ≠ 0 है।
A. \(52/7\)
B. \(52/9\)
C. \(57/10\)
D. \(57/7\)
मोहित, बिंदु X से चलना शुरू करता है, और उत्तर की ओर 2 किमी की दूरी तय करता है, और फिर दाईं ओर मुड़ता है, और आगे 1 किमी की दूरी तय करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है और 3 किमी की दूरी तय करता है। फिर वह पुनः दाईं ओर मुड़ता है, और 1 किमी की दूरी तय करता है, और अंत में फिर से दाईं ओर मुड़ता है, और 1 किमी की दूरी तय करता है। यात्रा के आरंभ बिंदु, X के सापेक्ष मोहित की वर्तमान स्थिति क्या है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
A. 1 किमी दक्षिण
B. बिंदु X ही
C. 1 किमी उत्तर
D. 1 किमी पूर्व
गोलीय दर्पण के वक्र पृष्ठ से समदूरस्थ मुख्य अक्ष पर स्थित बिंदु है:
A. वक्रता केंद्र
B. अनंत
C. मुख्य फोकस
D. ध्रुव
निम्न में से कौन सी नदी अरब सागर में मिलती है?
A. तीस्ता
B. नर्मदा
C. कावेरी
D. कृष्णा
वैदिक ग्रंथों के अनुसार, ‘संग्रहित्री’ का क्या कार्य था ?
A. कोषाध्यक्ष / खजांची
B. कर संग्राहक
C. सारथी
D. चारण
निम्न में से किस रोग में शरीर उन अनेक छोटे-मोटे संक्रमणों से भी नहीं लड़ पाता है, जिनका हम प्रतिदिन सामना करते हैं?
A. एचआईवी-एड्स (HIV-AIDS)
B. निमोनिया (Pneumonia)
C. टाइफॉइड (Typhoid)
D. सुजाक (Gonorrhoea)
वायु की उपस्थिति में मैग्नीशियम को जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है। इनमें शामिल अभिक्रिया के प्रकार का चयन कीजिए।
A. ऑक्सीकरण अभिक्रिया
B. अपचयन अभिक्रिया
C. विस्थापन अभिक्रिया
D. द्वि – विस्थापन अभिक्रिया
सरल कीजिए:
\((1/512)^{-2/3} \(1/64)^{-4/3}=? \)
A. \( 3/4\)
B. \(2/3\)
C. \(1/4\)
D. \(1/6\)
tan6 A + 3 tan2 A sec2 A + 1 का मान क्या है?
A. sec5 A
B. sec4 A
C. sec4 A + tan4 A
D. sec6 A
फरवरी 2022 में, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस ने अपनी राजधानी शहर में महिलाओं की रक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो-महिला दस्ते (two women’s squads) का शुभारंभ किया?
A. जम्मू और कश्मीर
B. महाराष्ट्र
C. उत्तर प्रदेश
D. पश्चिम बंगाल
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DTHKM’ को ‘EVKOR’ के रूप में और ‘WHITE’ को ‘XJLXJ’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘GREEN’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. HTHHT
B. HTHIS
C. HTIHS
D. HTHHS
सरकारी बजट 2022 के अनुसार, करदाता अब त्रुटियों को ठीक करने के लिए __________ के भीतर अद्यतित आयकर रिटर्न दाखिल कर सकता है।
A. 1 वर्ष
B. 5 वर्ष
C. 2 वर्ष
D. 3 वर्ष
गणित दिवस की पूर्व संध्या पर छह शहरों – मदुरै, द्वारका, काकीनाडा, चंडीगढ़, लखनऊ और बिलासपुर में एक ही वर्ष में जुलाई से दिसंबर के बीच अलग-अलग महीनों में छह राष्ट्रीय गणित व्याख्यान की योजना बनाई गई है (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो)। केवल द्वारका व्याख्यान, चंडीगढ़ और बिलासपुर व्याख्यानों के बीच आयोजित करने की योजना है। चंडीगढ़ व्याख्यान अक्टूबर में है। काकीनाडा व्याख्यान से पहले केवल दो व्याख्यान आयोजित करने की योजना है। मदुरै व्याख्यान, लखनऊ व्याख्यान के तुरंत बाद है।
वर्ष में अंतिम व्याख्यान किस शहर में है?
A. बिलासपुर
B. चंडीगढ़
C. मदुरै
D. काकीनाडा
एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानिए, भले ही वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं?
कथन:
सागर ने अपने घर में गीले हाथों से लाइट बंद की, जिससे उसे करंट लगा।
निष्कर्ष:
I. घर में सभी बिजली के तारों को बदलने की आवश्यकता है।
II. कभी भी गीले हाथों से किसी भी बिजली के उपकरण को न छुएँ।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
आहार में वसा छोटी आंत में बड़े गोलक क्यों बनाती हैं?
A. क्योंकि वसा पेट में बनने वाले पानी वाले घोल के साथ अच्छी तरह से नहीं मिलती है
B. क्योंकि पेट में भोजन के पचने के दौरान वसा रेशेदार कार्बोहाइड्रेट में फंस जाती है
C. क्योंकि प्रोटीन और वसा एक साथ मिलकर कोलाइडल पदार्थ बनाते हैं
D. क्योंकि पेट में मौजूद लाइपेस एंजाइम वसा को पूरी तरह से पचा नहीं पाते हैं
2020 में 1 किग्रा चीनी की कीमत ₹46 थी। यदि एक वर्ष में चीनी की कीमत में 2.5% की वृद्धि होती है, तो 2021 में 5 किग्रा चीनी की कीमत कितनी होगी?
A. ₹235.75
B. ₹48.50
C. ₹47.15
D. ₹253.50
निम्नलिखित में से कौन सा मुद्रा आपूर्ति/पूर्ति के मापन हेतु सर्वाधिक प्रयुक्त सबसे साधारण रूप है?
A. M1
B. M2
C. M3
D. M4
राम पूर्व की ओर 40 मीटर चलता है, और फिर बायें मुड़कर 56 मीटर चलता है। उस बिंदु से, वह पश्चिम की ओर चलना शुरू करता है, और 20 मीटर चलता है। वहाँ से बायें मुड़ने के बाद, वह 50 मीटर चलता है, और फिर दायें मुड़ता है, और 20 मीटर चलता है। अब, राम अपने आरंभ बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है ? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं।)
A. 6 मीटर, उत्तर
B. 50 मीटर, पश्चिम
C. 56 मीटर, उत्तर
D. 4 मीटर, दक्षिण
समीकरण (x + 4) (x – 4) = 0 के लिए, विभेदक का मान ________ के बराबर है।
A. 16
B. 64
C. -4
D. 0
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएं) A 9 % B @ 6 & L # K 9 @ 7 # 6 K M * 7 & B (दाएं)
उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद एक संख्या है?
A. 2
B. 5
C. 4
D. 1
निम्न में से कौन-सा त्योहार प्रति वर्ष जनवरी में नहीं मनाया जाता है?
A. भोगाली बिहू
B. पोंगल
C. ओणम
D. लोहड़ी
2NaOH(aq) + H2SO4(aq) → Na2SO4(aq) + 2H2O(l)
दी गई अभिक्रिया किसका उदाहरण है?
A. अवक्षेपण अभिक्रिया
B. अपघटन अभिक्रिया
C. उदासीनीकरण अभिक्रिया
D. रेडॉक्स अभिक्रिया
एक ऑडियो लॉन्चिंग प्रोग्राम में, कुछ एंकर एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। अर्चना, चित्रा के बाईं ओर से चौथे स्थान पर बैठी है और भूमिका के बाईं ओर से सातवें स्थान पर बैठी है। भूमिका, दरानी के बाईं ओर से पाँचवें स्थान पर बैठी है। दरानी और ईशा के बीच केवल एक एंकर है। ईशा के दाईं ओर कोई एंकर नहीं बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य एंकर नहीं बैठा है, तो कुल कितने एंकर बैठे हैं?
A. 12
B. 13
C. 11
D. 15
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए?
15.09 – 8.99 + 26.02 × 6.99 = ?
A. 186
B. 190
C. 187
D. 188
PRISON शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में दाईं ओर से चौथा होगा?
A. H
B. T
C. N
D. Q
एक जैकेट का अंकित मूल्य ₹1,050 है। 10% की छूट देने के बाद भी, दुकानदार को 25% का लाभ प्राप्त होता है। दुकानदार ने इसे किस मूल्य पर खरीदा है?
A. ₹856
B. ₹756
C. ₹682
D. ₹905
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पाँचवें पद से वही संबंध है, जो चौथे पद का तीसरे पद से है, और दूसरे पद का पहले पद से है।
MOTHER : OMHTRE :: DAUGHTER : ADGUTHRE :: SIBLINGS : ?
A. LBISSGNI
B. ISLBNISG
C. SGNILBIS
D. BISNILSG
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ भारत के किस शहर में स्थित है?
A. नई दिल्ली
B. बैंगलोर
C. मुंबई
D. आगरा
स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट संसद में कब पेश किया गया?
A. 26 नवंबर 1947
B. 28 फरवरी 1948
C. 1 अक्टूबर 1947
D. 2 जनवरी 1948
वर्षा के बाद वातावरण में निलंबित जल की बूंदों से इंद्रधनुष बनता है। इंद्रधनुष के बनने के लिए जिम्मेदार घटना निम्न में से कौन सी है?
A. अपवर्तन, फैलाव और पूर्ण आंतरिक परावर्तन का संयोजन
B. केवल प्रतिबिंब
C. केवल अपवर्तन
D. अपवर्तन, प्रकीर्णन और फैलाव का संयोजन
एक आयत का विकर्ण 26 सेमी है। इसकी परिमाप 68 सेमी है। इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 330 सेमी2
B. 120 सेमी2
C. 550 सेमी2
D. 240 सेमी2
दिए गए रेखा आरेख का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दिया गया रेखा आरेख दुकानों X, Y और Z द्वारा बेचे गए छातों और रेनकोटों की संख्या को दर्शाता है।
दुकान X द्वारा बेचे गए छातों की संख्या तथा दुकान Y और Z द्वारा बेचे गए रेनकोट की कुल संख्या के बीच संबंधित अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 1 : 5
B. 1 : 3
C. 2 : 3
D. 2 : 5
आठ लड़कियाँ – पोंटी, बॉबी, अंशू, रेणु, मोहिनी, सुजाता, रानी और मोहिता एक वर्गाकार मेज के परितः मेज के केंद्र के सम्मुख बैठी हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। उनमें से कुछ लड़कियाँ कोनों पर बैठी हैं, जबकि कुछ लड़कियाँ भुजाओं के ठीक बीच में बैठी हैं। पोंटी, बॉबी, जो सूजाता के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है, के बाईं ओर से छठे स्थान पर बैठी है। मोहिनी, सुजाता के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। रानी, पोंटी और बॉबी के ठीक बगल में बैठी है। अंशु, सुजाता, जो रेणु के ठीक बाईं ओर बैठी है, के ठीक बाईं ओर बैठी है।
रानी के ठीक दाईं ओर कौन बैठी है ?
A. बॉबी
B. पोंटी
C. मोहिता
D. अंशु
यदि निम्नलिखित समीकरण में ‘+’ और ‘-‘ के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही ‘×’ और ‘÷’ के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा ?
60 – 72 × 6 + 15 ÷ 3 = ?
A. 32
B. 64
C. 27
D. 25
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा संविधान संशोधन अधिनियम शहरी स्थानीय निकायों से संबंधित है?
A. 73वां
B. 74वां
C. 72वां
D. 75वां
एक पत्ते की औसत लंबाई ज्ञात कीजिए, दी गई 10 पत्तियों की लंबाई (मिमी में) इस प्रकार है:
146, 150, 147, 143, 158, 139, 154, 149, 151, 155
A. 139.6 मिमी
B. 148.2 मिमी
C. 151.9 मिमी
D. 149.2 मिमी
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताइए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
1. सभी दर्पण, दराज हैं।
2. कुछ पलंग, अलमारियाँ हैं।
3. कुछ अलमारियाँ, दर्पण हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पलंग, दराज हैं।
II. कुछ दराज, अलमारियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष । और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष ।I अनुसरण करता है।
निम्न में से कौन 2021 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में से एक थे?
A. डॉ. प्रकाश वर्मा
B. डॉ. अशोक गुप्ता
C. डॉ. संजय माथुर
D. डॉ. अमित सिंह
यदि निम्नलिखित में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
1) TOGETHER
2) BOXES
3) SPORTS
4) DRINK
A. तीन
B. एक
C. दो
D. चार
भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में मूल अधिकारों के बारे में प्रावधान हैं?
A. अनुच्छेद 5 से 11
B. अनुच्छेद 52 से 78
C. अनुच्छेद 36 से 51
D. अनुच्छेद 12 से 35
वनराज की आयु, उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी है। उसकी पुत्री की आयु, उसके पुत्र की आयु से 3 वर्ष कम है। यदि 3 वर्ष पूर्व, इन तीनों की आयु का योगफल 63 वर्ष था, तो वनराज की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
A. 30
B. 45
C. 36
D. 42
जब कोई किरण उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के समानांतर आपतित होती है, तो अपवर्तित किरण किससे होकर गुजरेगी?
A. वक्रता केंद्र
B. मुख्य अक्ष
C. प्रकाशिक केंद्र
D. मुख्य फोकस
वह छोटी से छोटी प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 9, 24 और 12 से भाग देने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 4 प्राप्त होता है, लेकिन 5 से भाग देने पर शेषफल शून्य प्राप्त होता है।
A. 148
B. 220
C. 150
D. 144
श्रमशक्ति में कमी के कारण, एक कारखाने का उत्पादन 30% घट जाता है। मूल उत्पादन को बहाल करने के लिए कार्य के घंटों में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए?
A. 43%
B. 41%
C. \(426/7\%\)
D. 42%
15 वस्तुएँ 20 वस्तुओं के कुल क्रय मूल्य पर बेची जाती हैं। लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए:
A. 20% हानि
B. 20% लाभ
C. \(331/3\%\) हानि
D. \(331/3\%\) लाभ
HIV से संक्रमित होने से बचना क्यों महत्वपूर्ण है?
A. क्योंकि यह माता-पिता से बच्चों में फैलता है।
B. क्योंकि इससे आंशिक पक्षाघात होता है।
C. क्योंकि HIV का कोई इलाज नहीं है।
D. क्योंकि इसके कारण पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार हो जाता है।
इनमें से किस कोलॉइड में तरल परिक्षेपण माध्यम में, ठोस परिक्षिप्त प्रावस्था होती है ?
A. फोम
B. जेल
C. इमल्शन
D. सॉल
0.72 Ω प्रतिरोध, 1 m लंबाई और 0.2 mm व्यास वाले तार के पदार्थ की प्रतिरोधकता कितनी होगी?
A. 220 × 10-8 Ωm
B. 0.22 × 10-8 Ωm
C. 2.2 × 10-8 Ωm
D. 22 × 10-8 Ωm
चंदोली राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. उत्तर प्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश
यदि a + b + c = 0 है, तो समीकरण ax2 + bx + c = 0 के मूल क्या हैं?
A. \(-1, -c/a \)
B. \( 1, /a \)
C. \(2, /a \)
D. \( -2, /a\)
550, 880 और 1320 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
A. 12300
B. 13200
C. 11000
D. 10800
किसी परिपथ में, L लंबाई और A अनुप्रस्थ- काट के क्षेत्रफल वाले चांदी (silver) के तार को L/3 लंबाई और 3A अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले क्रोमियम (chromium) के तार से बदल दिया जाता है। परिपथ के प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(दिया गया है: ρsilver = 1.6 × 10-8 Ωm और ρchromium = 12.9 × 10-8 Ωm)
A. घटकर अपने मान का 0.89 गुना हो जाएगा।
B. बढ़कर अपने मान का 1.05 गुना हो जाएगा।
C. बढ़कर अपने मान का 1.3 गुना हो जाएगा।
D. घटकर अपने मान का 0.78 गुना हो जाएगा।
एल्कीन श्रेणी के दूसरे सदस्य का आणविक सूत्र क्या है?
A. C6H12
B. C2H4
C. C4H8
D. C3H6
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के तहत, राष्ट्रपति को प्रत्येक पांचवें वर्ष की समाप्ति पर या ऐसे पूर्वतर समय पर, जिसे राष्ट्रपति आवश्यक समझे, वित्त आयोग का गठन करने का अधिकार है ?
A. अनुच्छेद 281
B. अनुच्छेद 280
C. अनुच्छेद 282
D. अनुच्छेद 283
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द, जल के अणुओं की एक वरणतः पारगम्य झिल्ली (selectively permeable membrane) के आर-पार गति का वर्णन करता है?
A. स्थानांतरण (Translocation)
B. परासरण (Osmosis)
C. बहिः कोशिकता (Exocytosis)
D. विसरण (Diffusion)
उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी।
10, 21, 38, 62, 94, ?
A. 104
B. 155
C. 135
D. 72
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताइए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से, तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं?
कथन:
सभी आभूषण, अलंकार हैं।
कुछ फूल, अलंकार हैं।
सभी पौधे, फूल हैं।
निष्कर्षः
I. सभी पौधे, आभूषण हैं।
II. कुछ अलंकार, आभूषण हैं।
III. कुछ फूल, पौधे हैं।
A. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
गोलीय दर्पण के लिए वक्रता त्रिज्या R और फोकस दूरी f के मध्य सही संबंध क्या होगा ?
A. \(R=/2 \)
B. \( 1/R=2/f \)
C. \( /2=f\)
D. R = F
उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा?
VZL15, TXJ18, RVH21, PTF24, ?
A. LMN27
B. RND27
C. NRD27
D. DRN27
64 किमी/घंटा की गति से चल रही 400 मीटर लंबी एक ट्रेन 80 किमी/घंटा की गति से विपरीत दिशा में चल रही 720 मीटर लंबी एक अन्य ट्रेन को पार करती है। दूसरी ट्रेन को पहली ट्रेन में बैठे व्यक्ति को पार करने में कितना समय लगेगा?
A. 15 सेकंड
B. 16 सेकंड
C. 18 सेकंड
D. 12 सेकंड
A और B के प्राप्तांकों का अनुपात 3 : 4 है, तथा B और C के प्राप्तांकों का अनुपात 2 : 3 है। A और C के प्राप्तांकों का अनुपात क्या है ?
A. 1 : 2
B. 1 : 1
C. 2 : 1
D. 4 : 3
इनमें से किस प्रकार की कोशिकाएं पादपों में संवहनी ऊतक का भाग नहीं होती हैं?
A. कॉलेंकाइमा (Collenchyma)
B. वाहिका (Vessels)
C. वाहिनिकी (Tracheids)
D. पैरेंकाइमा (Parenchyma)
एक प्रकाश किरण हवा से, 1.45 के अपवर्तनांक वाले प्रकाशिक तंतु में प्रवेश करती है। यदि प्रकाशिक तंतु के सिरे पर प्रकाश की किरण का आपतन कोण 22° है, तो प्रकाशिक तंतु के अंदर अपवर्तन कोण क्या होगा?
A. 22.69°
B. 14.99°
C. 25.69°
D. 20.99°
जनवरी 2022 तक की स्थिति के अनुसार, कौन सा उद्यम भारत का पहला यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स एंटरप्राइज बन गया?
A. पटना पाइरेट्स
B. दबंग दिल्ली
C. गुजरात जायंट्स
D. चेन्नई सुपर किंग्स
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प उस निकटतम अनुमानित मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा ?
15.99 – 4.02 + 19.89 × 5.19 = ?
A. 50
B. 75
C. 112
D. 222
प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग (sustainable use) की दिशा में बढ़ने के लिए सरकार निम्न में से कौन सा कदम उठा सकती है?
A. पर्यावरण विज्ञान के अध्ययन को अनिवार्य करना
B. त्योहारों पर पटाखों पर प्रतिबंध
C. हवाई जहाजों से यात्रा पर प्रतिबंध
D. मेट्रो और बस सेवाओं का निर्माण
आधुनिक आवर्त सारणी में धात्विक गुणों की प्रवृत्ति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. आवर्त में धात्विक गुण घटता है तथा समूह में नीचे जाने पर स्थिर रहता है।
B. धात्विक गुण आवर्त में स्थिर रहता है तथा समूह में नीचे जाने पर बढ़ता है।
C. आवर्त में धात्विक गुण बढ़ता है तथा समूह में नीचे जाने पर घटता है।
D. आवर्त में धात्विक गुण घटता है तथा समूह में नीचे जाने पर बढ़ता है।
निम्न में से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है ?
A. महानदी
B. कृष्णा
C. गोदावरी
D. नर्मदा
निम्न में से किन प्राणियों में पूरे शरीर में रक्त प्रवाह के प्रत्येक चक्र के दौरान, रक्त केवल एक बार हृदय से होकर गुजरता है?
A. स्तनधारी
B. सरीसृप
C. पक्षी
D. मत्स्य
किस वर्ष में, भारत के तत्कालीन वायसरॉय लॉर्ड कर्जन ने बंगाल विभाजन की घोषणा की थी?
A. 1905
B. 1909
C. 1907
D. 1911
आठ छात्र – P, Q, R, S, T, U, V और W एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। उनमें से कुछ छात्र इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ छात्र इसकी भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। S, U के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। R, S के दाईं ओर से चौथे स्थान पर बैठा है। Q, R और V, जो T के बाईं से ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, के ठीक बगल में बैठा है। W, T के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है।
T और W के ठीक बगल में कौन बैठा है?
A. Q
B. S
C. P
D. R
जून 2022 में, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा, 100 से अधिक शैक्षणिक भागीदारों वाली भारत की सबसे बड़ी शैक्षणिक मेटावर्स – पॉलीवर्सिटी को किस शहर में लॉन्च किया गया था?
A. वाराणसी
B. नई दिल्ली
C. चेन्नई
D. भुवनेश्वर
सात छात्रों, A, B, C, D, E, F और G की परीक्षा एक ही सप्ताह के सात अलग-अलग दिनों में सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होती है। C की परीक्षा रविवार को है, और F की परीक्षा सोमवार को है। G की परीक्षा मंगलवार को है। B की परीक्षा G की परीक्षा के ठीक बाद वाले दिन है। E की परीक्षा A की परीक्षा के ठीक बाद वाले दिन है। A की परीक्षा गुरुवार को है। D की परीक्षा निम्नलिखित में से किस दिन है?
A. शनिवार
B. मंगलवार
C. गुरुवार
D. शुक्रवार
एक तार को मोड़कर एक वर्ग बनाया गया है, जिसका क्षेत्रफल 1089 सेमी2 है। उसी तार को खोलकर पुनः मोड़कर एक आयत बनाया जाता है, जिसकी लंबाई 40 सेमी है। इस आयत की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
A. 26 सेमी
B. 22 सेमी
C. 11 सेमी
D. 6 सेमी
मैक्रोइकॉनॉमिक (समष्टि अर्थशास्त्र) विश्लेषण में उपभोग फलन (consumption function), कुल उपभोग और _________ के बीच संबंध का वर्णन करता है।
A. उपभोग माल की गुणवत्ता
B. उपभोक्ता का व्यवहार
C. सकल राष्ट्रीय आय
D. उपभोग माल की कीमत
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है।
(नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ – 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे जोड़ना/घटाना/गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)
2 : 7 :: 8 : 13 :: 16 : ?
A. 22
B. 21
C. 19
D. 20
निम्नलिखित तालिका का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
दी गई तालिका में पाँच अलग-अलग परिवारों की कुल आय रुपये में तथा विभिन्न मदों के अंतर्गत उनके व्यय को कुल आय के प्रतिशत के रूप में दर्शाया गया है।
|
परिवार |
कुल आय (₹ में) |
दैनिक खपत |
स्वास्थ्य देखभाल |
इलाज |
अन्य व्यय |
|
A |
50,000 |
15% |
18% |
10% |
7% |
|
B |
65,000 |
20% |
14% |
8% |
8% |
|
C |
33,000 |
18% |
20% |
8% |
14% |
|
D |
55,000 |
25% |
10% |
11% |
4% |
|
AND |
90,000 |
30% |
20% |
12% |
8% |
सभी परिवारों की कुल संयुक्त बचत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
बचत = कुल आय – सभी व्यय का योगफल
A. 1,19,700
B. 1,76,200
C. 1,25,200
D. 1,00,300
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएं) T 2 L % 4 M 2 # B N @ 8 K # B 6 L ∗ 3 P (दाएं)
उपरोक्त शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक अक्षर है?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 4
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BULK’ को ‘CWOO’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘PINK’ को ‘QKQO’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘BLUE’ को किस प्रकार लिखा जाएगा ?
A. CMXI
B. CNXJ
C. CNWI
D. CNXI
यदि एक चतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं, तो वह चतुर्भुज है:
A. समलम्ब
B. समचतुर्भुज
C. समांतर चतुर्भुज
D. आयत
निम्नलिखित में से कौन सी राशि, किसी दिए गए धातु के तार की वैद्युत प्रतिरोधकता को प्रभावित करती है ?
A. तार के फेरों (turns) की संख्या
B. तार की पदार्थ की प्रकृति
C. तार की मोटाई
D. तार की आकृति
68 को तीन भागों में विभाजित किया गया है। जब पहले भाग में 2 की वृद्धि की जाती है, दूसरे भाग में 2 की कमी की जाती है, और तीसरे भाग को 2 से विभाजित किया जाता है, तो प्राप्त परिणामी संख्याएं बराबर होती हैं। तीसरे भाग का मान ज्ञात कीजिए।
A. 19
B. 34
C. 68
D. 15
128 को इस प्रकार दो भागों में विभाजित किया जाता है कि एक भाग, दूसरे भाग का तीन गुना हो जाता है, तो बड़ा वाला भाग __________ होगा।
A. 96
B. 84
C. 92
D. 104
उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी।
1, 1, 2, 4, 3, 27, 4, 256, 5, ?
A. 3125
B. 625
C. 15625
D. 125
छह लोगों D, E, F, G, H और I में से प्रत्येक की आयु अलग-अलग है। वे अपनी आयु के बढ़ते क्रम में एक पंक्ति में खड़े हैं। F, E से बड़ा है लेकिन D से छोटा है। D, I से छोटा है। E, G से बड़ा है। G, H से बड़ा है। बढ़ते क्रम में आयु के अनुसार चौथे स्थान पर कौन आता है?
A. F
B. E
C. H
D. I
(x + y + 2z)(x + y) को निम्नलिखित में से किस रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
A. (x – y + z)2 – z2
B. (x + y + z)2 – z2
C. (x + y + z)2 – y2
D. (x + y + z)2 – x2
किसी यात्रा का एक तिहाई भाग 25 किमी/घंटा की गति से तय किया जाता है, यात्रा का एक चौथाई भाग 30 किमी/घंटा की गति से, और शेष यात्रा 50 किमी/घंटा की गति से तय की जाती है। पूरी यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।
A. \(331/3\)
B. 32
C. 33
D. \(321/2\)
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं ?
कथन:
Q > S < R > T = U ≤ V
निष्कर्ष:
I. T = V
II. R > U
A. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
C. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
विभिन्न भागों में दी गई संख्याएँ, व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं।
कितने पुरुष (Men), अभिनेता (Actors) हैं, किंतु गायक (Singers) नहीं हैं?
A. 26
B. 8
C. 11
D. 3
ABCD एक चतुर्भुज है और E, F, G, और H क्रमशः \( {{AB}}, {{BC}}, {{CD}}\) और \( {{DA}}\) के मध्य-बिंदु हैं। चतुर्भुज EFGH अनिवार्यतः क्या है?
A. आयत, लेकिन वर्ग नहीं
B. समचतुर्भुज, लेकिन वर्ग नहीं
C. समांतर चतुर्भुज
D. वर्ग
निम्नलिखित में से कौन सा आयनिक यौगिकों का गुण नहीं है?
(i) आयनिक यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं।
(ii) आयनिक यौगिक सामान्यतः जल में विलेय होते हैं और मिट्टी के तेल, पेट्रोल आदि जैसे विलायकों में अविलेय होते हैं।
(iii) धनात्मक और ऋणात्मक आयनों के बीच प्रबल आकर्षण बल के कारण आयनिक यौगिक ठोस होते हैं, और कुछ हद तक कठोर होते हैं।
(iv) आयनिक यौगिक गलित अवस्था में विद्युत का चालन करते हैं।
A. iv
B. iii
C. i
D. ii
उन दो बेलनों A और B के आयतनों का अनुपात क्या होगा, जिनकी आधार – त्रिज्याएं क्रमशः 2 सेमी और 3 सेमी हैं, और ऊँचाई समान हैं?
A. 9 : 4
B. 4 : 9
C. 2 : 3
D. 3 : 2
ब्लीचिंग पाउडर को इनमें से किस प्रकार निरूपित किया जाता है ?
A. CaCO3
B. Ca(OH)2
C. CaOCl2
D. CaCl2
भारत नवाचार सूचकांक 2020 के दूसरे और नवीनतम संस्करण में प्रमुख राज्य’ श्रेणी के तहत कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?
A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु
C. तेलंगाना
D. कर्नाटक
56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (National Cross Country Championships) 2022 का आयोजन किस स्थान पर किया गया था?
A. पणजी
B. रांची
C. चंडीगढ़
D. कोहिमा
हेनरी मोजले के अनुसार, किसी तत्व का इनमें से कौन सा गुण, उसके परमाणु द्रव्यमान से अधिक मौलिक गुण है?
A. परमाणु क्रमांक
B. परमाणु घनत्व
C. परमाणु त्रिज्या
D. परमाणु आकार